9 Oct 2011

News 9 Oct 2011


जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार

गुजरात के आपदा प्रबंधन दल ने घायलों की मदद की

               जिले के सौंसर विकासखंड के रामाकोना के समीप कुड्डम –कच्चीढ़ाना मार्ग के पास आज दोपहर में हुई जीप-डम्पर टक्कर की वाहन दुर्घटना की जानकारी मिलने पर गुजरात के डी.एम.आर.एफ. के आपदा प्रबंधन दल ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को वाहनों के नीचे से निकलवाने में मदद की तथा सभी घायलों को चिकित्सालय पहुंचवाया । पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री भूपेन्द्र सिंह सेंगर ने बताया कि सर्वश्री देवराव कुमरे, कैलाश इवनाती, राजेश्वर उईके, सेवंतीबाई लताबाई और चन्द्रकला बाई का सौंसर स्थित चिकित्सालय में नि:शुल्क उपचार किया जा रहा है तथा घायल श्रीमती सुरेखाबाई, इन्द्रजीत उईके, दीपिका बरटी, वंदनाबाई, आमना शेख, अजय, सुमनबाई, अंजुबाई और अशोक कुमरे को नागपुर रिफर किया गया है ।

---------------------

No comments:

Post a Comment