31 Dec 2011

News 31 DEC 2011

जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार

विभाग प्रमुख अधिकारी अधिकाधिक अनुसूचित जाति वर्ग
के लोगों को लाभान्वित करें – निगम अध्यक्ष श्री गजभिये

विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

         म.प्र. राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री इन्द्रेश गजभिये ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के लिये बहुत सी योजनायें संचालित की जा रही है । विभाग प्रमुख अधिकारी इन योजनाओं से अधिक से अधिक अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को लाभान्वित करें । श्री गजभिये आज स्थानीय सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे । बैठक में कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा, सहायक कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी, उप संचालक पंचायत श्री एन.के.दुबे, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री बृजेश चन्द्र पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.के.नायडू, लेखापाल जिला पंचायत श्री देशपांडे, अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्यपालन अधिकारी श्री गोखे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री हिमांशु सिंह, परिवहन, महिला एवं बाल विकास, उद्योग, शिक्षा, जिला पंचायत और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।
              बैठक में निगम अध्यक्ष श्री गजभिये ने उद्योग, शिक्षा, आदिवासी विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास, परिवहन, अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, स्वास्थ्य, नगरपालिका आदि विभागों द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लिये संचालित की जा रही योजनाओं में जारी वित्तीय वर्ष में प्रगति की समीक्षा की तथा जिले में लक्ष्य के अनुरुप प्राप्त उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त किया । उन्होंने जिले में वनाधिकार पट्टे वितरण और लाडली लक्ष्मी योजना में प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहने तथा आदिवासी वित्त एवं विकास निगम के माध्यम से हितग्राहियों को लाभान्वित करने में जिले के प्रदेश में चौथे स्थान पर रहने की जानकारी मिलने पर भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुये जिले में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की सराहना की । उन्होंने जिले में अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के स्थायी जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही बाधाओं को दूर कर वर्ष 1950 के पूर्व के रिकार्ड नहीं मिलने की स्थिति में पंचनामा अथवा अन्य उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर प्रमाण पत्र जारी करने की अपेक्षा की । उन्होंने  परिवहन विभाग से अपेक्षा की कि हितग्राहियों को ऐसे मार्गो के परमिट जारी करें जिनसे उनकी आय में वृद्धि हो और वे ऋण चुकता कर सके । उन्होंने विभाग प्रमुख अधिकारियों को विभागीय योजनाओं की प्रगति बढ़ाने के निर्देश भी दिये ।
                 बैठक में कलेक्टर डॉ. शर्मा ने अनुसूचित जाति वर्ग के व्यक्तियों के स्थायी जाति प्रमाण पत्र बनाने के संबंध में राजस्व अधिकारियों को निर्देश जारी करने तथा अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति की पं. दीनदयाल मार्केट विकास योजना के अन्तर्गत हाईवे और मंडी क्षेत्रों में मुख्य मार्ग परदुकानों के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए भी आश्वस्त किया । बैठक में उप संचालक पंचायत श्री दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना के अन्तर्गत 1284, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अन्तर्गत 325, समग्र स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत 18 हजार 834, इंदिरा आवास योजना के अन्तर्गत एक हजार 147, मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 52 और मंद बुद्धि बहु विकलांग योजना के अन्तर्गत 25 अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया । सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री पांडे ने बताया कि अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अन्मर्गत अनुसूचित जाति के 79 हितग्राहियों को शत-प्रतिशत राहत राशि का वितरण किया जा चुका है । उन्होंने पट्टे और आदिवासी वित्त एवं विकास निगम की स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति एवं अंबेडकर भवन निर्माण की जानकारी भी दी । उद्योग प्रबंधक श्री बेलवंशी ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत 29 के लक्ष्य के विरुद्ध 25, रानी दुर्गावती रोजगार योजना के अन्तर्गत 113 के लक्ष्य के विरुद्ध 58 और दीनदयाल स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत 56 के लक्ष्य के विरुद्ध 27 अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के ऋण प्रकरण बैंक द्वारा स्वीकृत किये गये हैं । मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि स्वर्ण जयंती स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत 28, स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना के अन्तर्गत 41, प्रशिक्षण योजना में सिंलाई प्रशिक्षण में 23 और कम्प्यूटर प्रशिक्षण में 5 तथा मुख्यमंत्री साईकिल रिक्शा योजना में 38 और हाथठेला योजना में 25 अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया है । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नायडू, सहायक संचालक कृषि श्री भट्टाचार्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायकसांख्यिकी अधिकारी श्री तिवारी, शिक्षा विभाग के श्री मिश्रा और परिवहन विभाग के अधिकारी ने भी बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी । अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्यपालन अधिकारी श्री गोखे ने बताया कि विशेष केन्द्रीय प्रशिक्षण सहायता योजना के अन्तर्गत 247 हितग्राहियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा संत रविदास आवास सह कर्मशाला योजना और पं. दीनदयाल मार्केट विकास योजना के अन्तर्गत 10-10 हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसके प्रकरण बनाये जा रहे है । उन्होंने अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी दी ।
------------------


23 सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन आज से

                    पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष ने बताया कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात शिक्षा के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से एक जनवरी को दोपहर 12 बजे से स्थानीय यातायात थाना परिसर में 23 वां सडक सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया जा रहा है । उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों,पत्रकारों और नागरिकों से इस कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।
----------------


शिकायतों पर कार्यवाही के लिए डिप्टी कलेक्टर श्रीमती कुशरे प्राधिकृत

             कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा राज्य शासन के निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों हेतु जिला कार्यालय छिन्दवाड़ा में लगाई गई शिकायत पेटी में डाली गई शिकायतों को प्रतिदिन पूर्वान्ह 11.30 बजे शिकायत पेटी खोलकर तथा प्राप्त शिकायतों को पंजीबद्ध कर संबंधित अधिकारियों/कार्यालयों को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजे जाने हेतु डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आशा कुशरे को प्राधिकृत किया गया है । यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है । 
-------------

दो निर्माण कार्यो के लिए एक लाख रुपये की स्वीकृति

 
                  विधानसभा निर्वाचन क्ष्त्र विकास योजना के अन्तर्गत जारी वित्तीय वर्ष में जिले के विधानसभा क्षेत्र परासिया के विधायक श्री ताराचंद बावरिया की अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा जिले के विकासखंड परासिया के ग्राम झुर्रेमाल में रंगमंच निर्माण और सिरगोरीकला में चौपाल निर्माण कार्य के लिए 50-50 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और आवंटन प्रदाय किया गया है । उन्होंने इन निर्माण कार्यो को मार्च माह तक पूर्ण करने के निर्देश क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत परासिया को दिये है ।
----------------

भारत पर्व के कार्यक्रम आयोजन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

                 कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा आगामी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर जिला मुख्यालय पर भारत पर्व के कार्यक्रम के आयोजन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री स्वाति मीणा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है ।
---------------

30 Dec 2011

News 30 DEC 2011

जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार

प्रभारी मंत्री श्री बिसेन 3 जनवरी को छिन्दवाड़ा होते हुये नागपुर जायेंगे

            प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सहकारिता एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन 3 जनवरी को शाम 7 बजे सिवनी से प्रस्थान कर छिन्दवाड़ा होते हुये नागपुर जायेंगे ।
--------------


जिले के 59 पटवारियों का गृह तहसील से अन्य तहसील में स्थानांतरण

            कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा राज्य शासन के निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से जिले की गृह तहसील में पदस्थ 59 पटवारियों का स्थानांतरण कर अन्य तहसीलों में पदस्थ किया गया है । ये आदेश तत्काल प्रभावशील हो गये हैं तथा संबंधित अधिकारियों को स्थानांतरित पटवारियों को 31 दिसम्बर तक कार्यमुक्त करने तथा स्थानांतरित कर्मचारियों को 7 दिनों के भीतर स्थानांतरित पदस्थापना तहसील में अनिवार्य रुप से उपस्थिति देने के निर्देश दिये गये हैं। यदि संबधित कर्मचारी निर्धारित समयावधि में कार्यमुक्त नहीं होगा तो एक तर फा कार्यमुक्त होने की तिथि से स्थानांतरण आदेश क्रियान्वित हुआ माना जायेगा तथा अनाधिकृत रुप से अनुपस्थित कर्मचारी की अनुपस्थिति को स्वैच्छिक अनुपस्थिति मानकर ऐसी अवधि डाईज नान मानी जाकर संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी । 
                कलेक्टर डॉ. शर्मा ने बताया कि पटवारी सर्वश्री चन्द्रभान भोसले, राजू कुम्भारे, दिलीप जुननकर, परसराम पट्टे, अंजनलाल परतेती और हरिभाऊ कुम्भारे का गृह तहसील पांढुर्ना से तहसील सौंसर, सर्वश्री सुखदेव कडबे, पुरुषोत्तम चान्देकर, सदाशिव धुन्डे, सुरसेनपाल देशभ्रतार, मो.अमीन मन्सूरी, देऊ उईके, अशोक डोंगरे और सुरेश उईके का गृह तहसील सौंसर से तहसील पांढुर्ना, सर्वश्री शिवराम नागरे और मानिकराव खरपुसे का गृह तहसील बिछुआ से तहसील मोहखेड एवं श्री यमुनाप्रसाद सोनी का गृह तहसील बिछुआ से तहसील चौरई, सर्वश्री नर्मदाप्रसाद वर्मा, रामकृष्ण प्रसाद, राजकुमार सरेठा और शिवपाल तेकाम का गृह तहसील अमरवाडा से तहसील चौरई एवं सर्वश्री मोहनलाल उईके और अजय उईके का गृह तहसील अमरवाडा से तहसील हर्रई, सर्वश्री यज्ञभानशाह उईके, देवेन्द्र काकोडिया और भगवानदास उईके का गृह तहसील हर्रई से तहसील चौरई, सर्वश्री रेवाराम माटे और फागूलाल माटे का गृह तहसील मोहखेड से तहसील बिछुआ, कृष्णाराव पवार का गृह तहसील मोहखेड से तहसील छिन्दवाड़ा एवं गणपती पवार और चुन्नीलाल साहू का गृह तहसील मोहखेड से तहसील चौरई, श्री शब्बीर खान का गृह तहसील छिन्दवाड़ा से तहसील उमरेठ, श्री निर्भय ठाकुर का गृह तहसील छिन्दवाडा से तहसील पांढुर्ना, सर्वश्री त्रिगुणसिंह पटेल, हरिशचन्द्र बजोलिया और विजय कुमार राऊत का गृह तहसील छिन्दवाड़ा से तहसील मोहखेड, सर्वश्री मोहनसिंह भारती और संतलाल भारती का गृह तहसील तामिया से तहसील जुन्नारदेव, श्री जयपाल शाह उईके का गृह तहसील परासिया से तहसील छिन्दवाड़ा, श्री मनोज पवार का गृह तहसील उमरेठ से तहसील परासिया, सर्वश्री देवमन पवार, कालीचरण राजभोपा और संजय सोनी का गृह तहसील जुन्नारदेव से तहसील चौरई, सर्वश्री ललित इवनाती और अमरलाल मर्सकोले का गृह तहसील जुन्नारदेव से तहसील तामिया, श्री देवेन्द्र कुम्भारे का गृह तहसील चौरई से तहसील तामिया, सर्वश्री सुरेश शर्मा, कैलाश माहोरे, धीरज दुबे, गोपाल शुक्ला और कमलसिंह डेहरिया का गृह तहसील चौरई से तहसील अमरवाड़ा, श्री भोजराज सिंह वर्मा का गृह तहसील चौरई से तहसील मोहखेड, सर्वश्री रामेसिंह वर्मा, सोबू चौरिया और सोहन सिंह वर्मा का गृह तहसील चौरई से तहसील छिन्दवाड़ा, श्री रमेश कुमार उईके का गृह तहसील चौरई से तहसील हर्रई तथा सर्वश्री पवन उईके, प्रदीप जंघेला और सूरजराम वर्मा का गृह तहसील चौरई से तहसील जुन्नारदेव में स्थानांतरण किया गया है । 
--------------

जिले के 5 मंडी निर्वाचन क्षेत्रों के लिये रजिस्ट्रीकरण
और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त

              कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (मंडी निर्वाचन) डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा म.प्र. कृषि उपज मंडी (मंडी समिति का निर्वाचन) नियम 1997 के नियम 7 के अन्तर्गत जिले के 5 मंडी निर्वाचन क्षेत्रों के लिए रजिस्ट्रीकरण और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति की गई है ।
            कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (मंडी निर्वाचन) डॉ. शर्मा ने बताया कि मंडी निर्वाचन क्षेत्र 201- छिन्दवाडा के लिये तहसीलदार छिन्दवाडा श्री महेश अग्रवाल को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सचिव मंडी समिति छिन्दवाड़ा श्री जे.पी.सोनकेसरी, तहसीलदार मोहखेड श्रीमती छोटी मरावी, तहसीलदार परासिया श्री गोपाल प्रसाद सोनी, तहसीलदार उमरेठ श्री बी.एस.धुर्वे, तहसीलदार जुन्नारदेव श्री के.सी. सिंगसार और तहसीलदार तामिया श्री मनोज कुमार चौरसिया को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 202-पांढुर्ना के लिए तहसीलदार पांढुर्ना को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सचिव मंडी समिति पांढुर्ना श्री सुरेश कुमार परते और नायब तहसीलदार पांढुर्ना श्री परमानंद ठाकुर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 203- चौरई के लिए तहसीलदार चौरई श्री सी.एल. वर्मा को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सचिव मंडी समिति चौरई श्री कुंवर शाह और नायब तहसीलदार चांद श्री भागचंद सनोडिया को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 204-सौंसर के लिये तहसीलदार सौंसर श्री करतार सिंह बघेल को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सचिव मंडी समिति सौंसर श्री एम.के. नरवरे और तहसीलदार बिछुआ श्री बलिराम मेश्राम को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी  तथा 241- अमरवाडा के लिये तहसीलदार अमरवाडा श्री डी.एस.काकोडिया को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सचिव मंडी समिति अमरवाडा श्री मनोज चौकीकर और तहसीलदार हर्रई श्री धनसिंह प्रजापति को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है ।
-------------

 
सर्पदंश से मृत्यु होने पर दो मृतकों के वारिसों को
एक लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत

             जिले के जुन्नारदेव के राजस्व अनुविभागीय अधिकारी श्री अखिलेश जैन द्वारा सर्पदंश से मृत्यु होने पर राजस्व पुस्तक परिपत्र 6  (4) के अन्तर्गत तहसील जुन्नारदेव के ग्राम पाढर के मृतक सुन्दर पिता भगौरा की वारिस श्रीमती पिल्लेबाई तथा ग्राम बिजौरी की मृतक कुमारी श्यामवती के वारिस पिता श्री दलालसिंग आत्मज मिट्ठूसिंग को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई है । उन्होंने तहसीलदार जुन्नारदेव को स्वीकृत सहायता राशि आहरित कर विपत्तिग्रस्त व्यक्तियों को तत्काल प्रदान करने के निर्देश दिये हैं ।  
-----------------

 
निगम अध्यक्ष श्री गजभिये आज विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे

                 म.प्र.राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री इन्द्रेश गजभिये 31 दिसम्बर को दोपहर 1.30 बजे स्थानीय सर्किट हाउस में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे । कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा इस बैठक में ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, आदिवासी विकास, उद्योग, शिक्षा, परिवहन, स्वास्थ्य, अनुसूचित जाति कल्याण थाना और नगरपालिका के अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं । अध्यक्ष श्री गजभिये बैठक के बाद पत्रकारों से भी चर्चा करेंगे ।
-------------------

चतुर्थ श्रेणी के 46 कर्मचारियों को प्रथम और
 द्वितीय उच्चतर समयमान वेतनमान स्वीकृत

                    कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा के अनुमोदन पर अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा द्वारा जिला कार्यालय के अधीनस्थ राजस्व विभाग के चतुर्थ श्रेणी के 46 कर्मचारियों को 10 और 20 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण करने पर 4400-740अ1400 रुपये का प्रथम और 5200-20200अ1800 रुपये का द्वितीय उच्चतर वेतनमान स्वीकृत किया गया है । इसमें 22 कर्मचारियों को प्रथम और द्वितीय तथा 14 कर्मचारियों को द्वितीय और 10 कर्मचारियों को प्रथम उच्चतर समयमान वेतनमान स्वीकृत किया गया है ।
              अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. शर्मा ने बताया कि कर्मचारी सर्वश्री बिष्णु वासनिक, श्रीमती हीरोबाई, गोकुल, सुमेरसिंग बरकड़े,समल शाह सराठे, ताराचंद विश्वकर्मा, रामप्रसाद उईके, बाबूराव चरपे, रामचरण कहार, महतलाल मरकाम, विट्ठलदास कोठे, श्रीमती पुष्पा लाड, गजानन डेहरिया, रामप्यारे गौतम, श्रीपाल कहार, बालमारी, रामदास, मंगलू, पुष्पराज उईके, हनुमंत उईके, खुमानसिंह ठाकरे और रमेश पाल को प्रथम और द्वितीय उच्चतर समयमान वेतनमान, सर्वश्री दीपचंद कहार, रामलखन बट्टी, रग्धू कहार, बसंत चरपे, महालाल कपूर, बीरबल धुर्वे, रविकांत पांडे, दीपक मर्सकोले, गोविन्द सिल्लू, धनराज राजगुरु, नारायण इवनाती, प्रमोद साहू, रामकिशन सनोडिया ओर नरेन्द्र निनावे को द्वितीय उच्चतर समयमान वेतनमान तथा सर्वश्री दिनेश ठाकुर, रामकुमार मिश्रा, सुनील गडकरी, गणेशकुमार सिरसाम, श्रीमती लीनाबाई, संजय सनेसर, अरुण वाहने, जगदीश श्रीवास, एकनाथ गुरुवे और श्रीमती सुशीला साहू को प्रथम उच्चतर समयमान वेतनमान स्वीकृत किया गया है ।
-------------

 
136 खाद्य पदार्थो के नमूनों में 23 अवमानक नमूनों में विवेचना जारी

               जिले में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 पर अमल शुरु हो गया है तथा इस अधिनिमय की धारा 31 (1) और (2) के अनुसार सभी संबंधित व्यवसायियों का पंजीयन कर अनुज्ञप्ति खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी द्वारा जारी की जा रही है । साथ ही विभिन्न खाद्य पदार्थो के नमूने लिये जा रहे है । अधिनियम के अन्तर्गत 5 अगस्त से अभी तक विभिन्न खाद्य पदार्थो के 136 नमूने लिये गये जिसमें से 23 नमूने अवमानक, असुरक्षित, मिथ्याछाप पाये गये जिसकी विवेचना की जा रही है तथा विवेचना के बाद दोषी खाद्य विक्रेताओं के विरुद्ध न्यायालय में प्रकरण दायर किये जायेंगे ।
            खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अभिहित अधिकारी डॉ. ए.के. नायडू ने बताया कि अधिनियम के अन्तर्गत दाल, पापुलर चॉऊ, मिर्च पावडर, बाईल्ड कन्फैक्शनरी, तोस्ट, आटा, मिठाई, दूध बर्फी, वनस्पति, खौया, मगज लड्डू, पेडा, घी, जलेबी, नमकीन एवं दूध के नमूने लिये गये । उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अन्तर्गत सभी संबंधित व्यवसायियों को अनुज्ञप्ति या पंजीयन नियमानुसार कराना अनिवार्य है । निरीक्षण के दौरान अनुज्ञप्ति/ पंजीयन नहीं पाये जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा न्यायालयीन कार्यवाही की जायेगी । उन्होंने सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को आदेशित किया है कि अधिनियम की धाराओं का अनिवार्यत: पालन करें एवं बिना बिल के खाद्य पदार्थ क्रय एवं विक्रय नहीं करें, अन्यथा प्रशासन द्वारा दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी ।
-------------

सडक सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन 2 जनवरी को

                     कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आगामी 2 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे से सडक सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया है । कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा पुलिस, राजस्व, परिवहन, लोक निर्माण, यातायात, नगरपालिका, आपूर्ति, खनिज, स्वास्थ्य, सडक विकास निगम आदि विभागों के अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं ।
----------

 
12 ग्रामों में यात्री प्रतीक्षालय निर्माण कार्य के लिए
22.80 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदाय

               सांसद स्थानीय निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत राज्यसभा सदस्य सुश्री अनुसूईया उईके की अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा जारी वित्तीय वर्ष में जिले के 7 विकासखंडों के 12 ग्रामों में यात्री प्रतीक्षालय निर्माण कार्य के लिए 22.80 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुये प्रथम किश्त के रुप में 10.80 लाख रुपये का आवंटन क्रियान्वयन एजेंसी मैनेजर केन्द्रीय भंडार भोपाल को प्रदाय किया गया है । उन्होंने क्रियान्वयान एजेंसी को मार्च माह तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं ।
           कलेक्टर डॉ. शर्मा ने बताया कि जिले के विकासखंड छिन्दवाड़ा के ग्राम परतला और लोनियाकरबल, जुन्नारदेव के ग्राम बानाबेहरा और जुन्नारदेव विशाला, परासिया के ग्राम सोनापिपरी और खिरसाडोह, तामिया के ग्राम लहगडुआ और जामई सडक पर तामिया, मोहखेड के ग्राम खेड़ी और कुकडा किरार तथा सौंसर के ग्राम कुड्डम में यात्री प्रतीक्षालय निर्माण के प्रत्येक कार्य के लिए 1.90 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और 90-90 हजार रुपये का आवंटन प्रदाय किया गया है ।
-----------

 
3 हितग्राहियों को 15 हजार रुपये की अनुदान राशि स्वीकत

                 विधायक स्वेच्छानुदान निधि योजना के अन्तर्गत जिले के विधानसभा क्षेत्र परासिया के विधायक श्री ताराचंद बावरिया की अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा जारी वित्तीय वर्ष में जिले के परासिया विकासखंड मुख्यालय के श्री अमरसिंग और श्री रोहित भलावी को चिकित्सा के लिए 5-5 हजार रुपये एवं श्री अयोध्या प्रसाद को आर्थिक सहायता के लिए 5 हजार रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है । उन्होंने मुख्य नगरपालिका अधिकारी परासिया को संबंधित हितग्राहियों को अनुदान राशि का भुगतान करने के निर्देश दिये है । 
-------------

दो निर्माण कार्यो के लिए 80 हजार रुपये की स्वीकृति

               जिले के विधानसभा क्षेत्र जुन्नारदेव के विधायक श्री तेजीलाल सरयाम की अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा जारी वित्तीय वर्ष में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत जिले के विकासखंड जुन्नारदेव के ग्राम चउमऊ और करमोहनीबंधी में चबूतरा निर्माण कार्य के लिए क्रमश: 50 हजार रुपये और 30 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और आवंटन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जुन्नारदेव को प्रदाय किया गया है । उन्होंने मार्च माह तक इन निर्माण कार्यो को पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं ।

---------

29 Dec 2011

News 29 DEC 2011

जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार

बिजली बिल का सरचार्ज माफ

          म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि.जबलपुर द्वारा निम्नदाब की घरेलू, कृषि, गैर घरेलू (5 किलोवाट भार) तक एवं औद्योगिक  (ग्रामीण क्षेत्र के 10 किलोवाट भार तक) की श्रेणियों के संयोजित एवं स्थाई/अस्थाई रुप से विच्छेदित उपभोक्ता जिन पर 30 नवम्बर 2011 की स्थिति में बकाया राशि है, को राहत प्रदान करते हुये बकाया राशि भुगतान हेतु “सुविधा योजना” लागू की गई है जो 31 मार्च 2012 तक प्रभावशील रहेगी । योजना के तहत एक मुश्त राशि भुगतान करने पर पूर्ण सरचार्ज की राशि माफ रहेगी एवं किश्तों में भुगतान करने पर प्रथम किश्त के रुप में बकाया राशि कम से कम 30 प्रतिशत राशि एवं शेष राशि 31 मार्च 2012 तक जमा करने पर सरचार्ज की 75 प्रतिशत राशि माफ कर दी जायेगी। म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.नं.लि.पांढुर्ना के कार्यपालन यंत्री (संचा.-संधा.) ने बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं से अपने संबंधित वितरण केन्द्र कार्यालय में सम्पर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त करने एवं अधिक सेअधिक संख्या में इस योजना का लाभ लेने की अपील की है ।
------------------


आगामी शिक्षण सत्र में प्रथम प्रवेशी कक्षाओं में
 25 प्रतिशत स्थानों पर प्रवेश के लिए प्रायवेट
शालाओं के प्राचार्यो/संचालकों की बैठक 4 जनवरी को

                     जिला शिक्षा केन्द्र के जिला परियोजना समन्वयक श्री जी.एस.बघेल ने बताया कि नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12 के अन्तर्गत आगामी शिक्षण सत्र 2012-13 में अनुदान प्राप्त एवं प्रायवेट स्कूलों के पडोस में स्थित बसाहट के वंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों को प्रथम प्रवेशी कक्षाओं में निर्धारित सीट की न्यूनतम 25 प्रतिशत सीट पर नि:शुल्क प्रवेश दिया जाना है । इसमें 25 प्रतिशत स्थानों पर प्रवेश हेतु वंचित समूह में एस.सी. एस.टी. एवं विमुक्त जाति, वनग्राम के पट्टाधारी परिवार तथा 40 प्रतिशत से अधिक नि:शक्त बच्चे एवं कमजोर वर्ग में बीपीएल परिवार के बच्चे पात्र शामिल हैं । उन्होंने बताया कि आगामी शिक्षण सत्र में 25 प्रतिशत सीट पर इन वर्गो के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क प्रवेश दिलाने हेतु प्रायवेट शाला के संचालकों/प्राचार्यो की बैठक आगामी 4 जनवरी को स्थानीय शासकीय कन्या महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की गई है । इस बैठक में विकासखंडवार एवं समयसारणी अनुसार उपस्थित होने हेतु संबंधित विकासखंड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्रों के माध्यम से प्रायवेट शाला के संचालकों/प्राचार्यो को पत्र प्रदाय किये जा रहे हैं । प्रवेश हेतु आवेदन पत्र संबंधित प्रायवेट शालाओं में 25 जनवरी तक जमा किये जा सकेंगे ।
---------------

आडिटोरियम भवन निर्माण कार्य के लिए 2.90 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदाय

                विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा जारी वित्तीय वर्ष में जिले के विधानसभा क्षेत्र छिन्दवाड़ा के विधायक श्री दीपक सक्सेना की अनुशंसा पर छिन्दवाड़ा नगर के पेंशनर्स सदन के पास आडिटोरियम भवन निर्माण कार्य के लिए 2.90 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुये 2 लाख रुपये का आवंटन क्रियान्वयन एजेंसी कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को प्रदाय किया गया है । उन्होंने इस निर्माण कार्य को मार्च माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं ।
----------------
कृषकों को पाले से फसल बचाने के उपाय अपनाने की सलाह

              कृषि विभाग द्वारा जिले के कृषकों को पाले से फसल के बचाव की सलाह दी गई है ।  उप संचालक कृषि श्री जे.एस.गुर्जर ने बताया कि विगत दिनों से रात के तापमान में लगातार गिरावट से पाला पडने की संभावना व्यक्त की जा रही है । पाले से फसलों के विशेषकर तने के अंदर का रस जम जाता है जिससे फसल सूख जाती हैं । कृषकों को पाले से फसल बचाव हेतु सर्व सुलभ उपाय अवश्य अपनाना चाहिये । इसमें फसलों की सिंचाई मुख्य है । उन्होंने कृषकों को सलाह दी है कि वे Ïस्प्रकलर पद्धति से कम पानी में फसलों की सिंचाई अवश्य करते रहें । इसके अलावा रात में खेतों की मेडों पर कूडा-कचरा जलाकर धुंआं करें । यह कार्य सामूहिक रुप से किये जाने पर अधिक फायदेमंद है । धुआँ से खेत के ऊपर वायुमंडल का तापमान बढ़ जाता है जिससे फसल के पाला से प्रभावित होने की संभावना कम हो जाती है ।  साग-भाजी फसलों मे कतारों के बीच गोबर/कम्पोस्ट की सडी खाद, कडवी, घास-फूस की पलवार बिछाने से भी भूमि का तापमान नियंत्रित रहेगा । कृषक इन उपायों को अपनाकर पाले से फसल बचाव के हर संभव उपाय अवश्य अपनायें ।
--------------

19 व्यक्तियों के उपचार के लिये 22.15 लाख रुपये की राशि स्वीकृत

              जिले के 16 व्यक्तियों का ह्मदय रोग, ब्रोन सर्जरी और रीढ़ की हड्डी का उपचार कराया जायेगा । इसके लिये म.प्र. राज्य बीमारी सहायता निधि से उपचार के लिए 21.83 लाख रुपये और परिवहन के लिए 32 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है । इसमें उपचार राशि संबंधित चिकित्सा संस्था को और परिवहन राशि संबंधित हितग्राही को प्रदाय की जायेगी ।
                 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार नायडू ने बताया कि केयर हास्पिटल नागपुर को जिले के नगर पिपलानारायणवार की कु.आंचल पिता राजेश ठाकरे और ग्राम शिकारपुर की श्रीमती रुपवती पति गणेश माहोरे प्रत्येक के ह्मदय रोग के उपचार के लिए 1.16 लाख रुपये, ग्राम हिर्री के श्री परसराम पिता गनाराम साहू के ह्मदय रोग के उपचार के लिये 1.46 लाख रुपये और श्रीमती आशाबाई पति देवलाल के ह्मदय रोग के उपचार के लिए 1.57 लाख रुपये एवं नगर पिपलानारायणवार के श्री सिद्धार्थ पिता बडगू जी गजभिये की ब्रोन सर्जरी के लिए 1.60 लाख रुपये, स्पदन हार्ट इन्स्टीट¬ूट नागपुर के ग्राम माथनी की कुमारी डाली पिता डिमाकचंद सनोडिया के ह्मदय रोग के उपचार के लिए 1.16 लाख रुपये, अवंति इंस्टीट¬ूट ऑफ कार्डियोलॉजी नागपुर को नगर लोधीखेडा के श्री उमेश पिता हीरालाल काले के ह्मदय रोग के उपचार के लिए 1.35 लाख रुपये, श्रीकृष्ण ह्मदयालय क्रिटीकल केयर सेंटर नागपुर को नगर मोहगांव के श्री अब्दुल सत्तार पिता गफ्तार कुरैशी, छिन्दवाड़ा के श्री अशोक पिता दुबेलाल कुल्हाडे और नगर न्यूटन चिखली के श्री सिकंदर पिता लाल मोहम्मद खान प्रत्येक के ह्मदय रोग उपचार के लिए 1.16 लाख रुपये, नगर चांदामेटा बुटरिया की श्रीमती झल्लाबाई पति घासीराम यदुवंशी के ह्मदय रोग उपचार के लिए 1.35 लाख रुपये, ग्राम बोथिया की श्रीमती आशा पति सुंदरी राउत के ह्मदय रोग के उपचार के लिए 1.57 लाख रुपये और छिन्दवाड़ा के श्यामलाल पिता वीरसिंह बंदेवार के ह्मदय रोग के उपचार के लिए 1.50 लाख रुपये,शिवम मेडीकल एण्ड रिसर्च इंस्टीट¬ूट भोपाल को नगर हर्रई के श्री जीवनलाल पिता लखनलाल साहू की रीढ़ की हड्डी के आपरेशन के लिए 1.50 लाख रुपये, हमीदिया अस्पताल भोपाल को नगर परासिया के श्री केशव पिता भलतू पवार के ह्मदय रोग के उपचार के लिए 1.40 लाख रुपये तथा भोपाल मेमोरियल हास्पिटल भोपाल को नगर परासिया के श्री शेख मुश्तकीम पिता शेख नजीर के ह्मदय रोग के उपचार के लिए 1.57 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है । साथ ही इन स्वास्थ्य संस्थाओं में जाने और वापस आने के लिए संबंधित हितग्राही को 2-2 हजार रुपये की परिवहन राशि भी स्वीकृत की गई है ।

-------------

28 Dec 2011

News 28 DEC 2011

जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार

स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ का भ्रमण कार्यक्रम

              प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़ 29 दिसम्बर को रात्रि 10 बजे नागपुर से प्रस्थान कर रात्रि 11 बजे सौंसर आयेंगे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे । आप 30 दिसम्बर को प्रात: 8.30 बजे सौंसर से सिवनी के लिये प्रस्थान करेंगे तथा सिवनी जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद शाम 6 बजे इस जिले के ग्राम जाम से प्रस्थान कर रात्रि 8 बजे सौंसर आयेंगे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे ।
--------------

विकासखंड तामिया के खंड स्तरीय अन्त्योदय
मेले का आयोजन अब 8 जनवरी को चांवलपानी में

               कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा जिले के तामिया विकासखंड में 31 जनवरी को आयोजित खंड स्तरीय अन्त्योदय मेले की तिथि और स्थल में अपरिहार्य कारणों से संशोधन किया गया है । अब ग्राम पंचायत चाँवलपानी में 8 जनवरी को खंड स्तरीय अंत्योदय मेले का आयोजन किया गया है । कलेक्टर डॉ. शर्मा ने राजस्व अनुविभागीय अधिकारी जुन्नारदेव और जनपद पंचायत तामिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिये है कि संशोधित तिथि एवं स्थान का व्यापक प्रचार प्रसार क्षेत्र के अन्तर्गत करें तथा सभी जिला प्रमुख, खंड और तहसील स्तर के सभी संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को भी आवश्यक रुप से सूचित करें । साथ ही आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं संबंधित सचिवों को भी निर्देशित करें कि वे अधीनस्थ क्षेत्रों के मेले की तिथि एवं स्थान की जानकारी से सर्व संबंधितों को सूचित करें । उन्होंने सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों को भी निर्देश दिये है कि अन्त्योदय मेले के संबंध में नोडल अधिकारी एवं सहायक अधिकारियों को समय-समय पर आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा अनुविभाग और खंड स्तर पर विभागीय अधिकारी/कर्मचारियों को भी निर्देश जारी करें कि वे अन्त्योदय मेले को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग नोडल अधिकारी को प्रदान करके विभाग से संबंधित जानकारी की प्रति सीधे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तामिया को भेजते हुये एक प्रति जिला कार्यालय को दें ।
--------------


उपभोक्ताओं के लिए जनवरी माह का खाद्यान्न का आवंटन

                 सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत जिला प्रशासन द्वारा जिले के ए.पी.एल.,बी.पी.एल. और ए.ए.वाय के उपभोक्ताओं को माह जनवरी हेतु खाद्यान्न वितरण के लिए आबंटन प्रदाय कर दिया गया है तथा सभी शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालकों को प्राप्त आवंटन का तत्काल उठाव कर माह के अंतिम सप्ताह के पूर्व भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं जिससे उपभोक्ताओं को निर्धारित समय  पर खाद्यान्न  प्राप्त हो सके।
               अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने बताया कि ए.ए.वाय. मद के अन्तर्गत 50 हजार 46 उपभोक्ताओं के लिए 13 हजार 12 Ïक्वटल गेहूँ और 4 हजार 504 Ïक्वटल चांवल, बी.पी.एल. मद के अन्तर्गत एक लाख 29 हजार 21 उपभोक्ताओं के लिए 23 हजार 550 Ïक्वटल गेहूँ और 2 हजार 620 Ïक्वटल चांवल तथा ए.पी.एल. मद के अन्तर्गत 2 लाख 52 हजार 389 उपभोक्ताओं के लिए 21 हजार 920 Ïक्वटल गेहूँ का आवंटन प्रदाय किया गया है।
---------------

श्रम विभाग के 13 विशेष शिविरों में 1178 निर्माण श्रमिकों का पंजीयन

         कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा दिये गये निर्देश के परिपालन में श्रम विभाग द्वारा जिले की सभी जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों में असंगठित क्षेत्र के निर्माण मजदूरों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुये विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है तथा 18 नवम्बर से 21 दिसम्बर तक आयोजित 13 शिविरों में 1178 निर्माण श्रमिकों का पंजीयन किया जा चुका है।
            श्रम पदाधिकारी श्री टी.डी.चौबे ने बताया कि आयोजित शिविरों में पांढुर्ना में जनपद पंचायत द्वारा 59 और नगरपालिका द्वारा 10, चांदामेटा में नगर पंचायत  द्वारा 197, मोहगांव में नगर पंचायत द्वारा 17,हर्रई में नगर पंचायत द्वारा 43,सौंसर में जनपद पंचायत द्वारा 85,चौरई में जनपद पंचायत द्वारा 106 और नगरपालिका द्वारा 31,मोहखेड में जनपद पंचायत द्वारा 25,बिछुआ में जनपद पंचायत द्वारा 8,परासिया में जनपद पंचायत द्वारा 130 और नगरपालिका द्वारा 105, न्यूटन चिखली में नगर पंचायत द्वारा एक, छिन्दवाड़ा में जनपद पंचायत द्वारा 236 और नगरपालिका द्वारा 10, पिपलानारायणवार में नगर पंचायत द्वारा 70 तथा नगर पंचायत बडकुही द्वारा 45 निर्माण श्रमिकों का पंजीयन किया गया।
-------------

जनसम्पर्क निधि मद में जिले को 19.25 लाख रुपये का आवंटन प्राप्त

                       राज्य शासन द्वारा जिले के 7 विधानसभा क्षेत्रों के लिये जनसम्पर्क निधि मद में प्रति विधानसभा क्षेत्र 2.75 लाख रुपये के मान से 19.25 लाख रुपये का आवंटन प्रदाय किया गया है । इस राशि से मंत्रीगण जनसम्पर्क भ्रमण के समय अनुदान स्वीकृत करेंगे तथा प्रति विधानसभा क्षेत्र को आवंटित राशि में से 75 हजार रुपये की अनुदान राशि सांसद की अनुशंसा पर स्वीकृत करने के लिये सुरक्षित रहेगा । 
-------------------


7 व्यक्तियों के कैंसर, ह्मदय और कुल्हा प्रत्यारोपण उपचार के लिए
5.31 लाख रुपये की उपचार और परिवहन राशि स्वीकृत

                        जिले के 7 व्यक्तियों का कैंसर, ह्मदय रोग और कूल्हा प्रत्यारोपण का उपचार कराया जायेगा । इसके लिये जिला बीमारी सहायता निधि से उपचार के लिए 5.20 लाख रुपये और परिवहन के लिए 11 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है । इसमें उपचार राशि संबंधित चिकित्सा संस्था को और परिवहन राशि संबं#ि#ात हितग्राही को प्रदाय की जायेगी ।
               मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार नायडू ने बताया कि जिले के विकासखंड परासिया के चांदामेटा के श्री अनवर खान पिता सरदार खान के कैंसर रोग के उपचार के लिये मेट्रो कैंसर हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर जबलपुर को 98 हजार रुपये और न्यूटन चिखली के श्री पूसाजी पिता सद्दूजी को कैंसर रोग के उपचार के लिए मेंट्रो कैंसर हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर जबलपुर को 73 हजार रुपये, जुन्नारदेव विकासखंड के ग्राम उपली की श्रीमती कमलाबाई पति चतरलाल आम्रवंशी के कैंसर रोग उपचार के लिए मेट्रो कैंसर हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर जबलपुर को 50 हजार रुपये, छिन्दवाडा की श्रीमती रामवती पति बद्रीप्रसाद और विकासखंड परासिया के चांदामेटा के श्री प्रेमदयाल पिता गणेश प्रसाद बाथरी के कैंसर रोग के उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरु कैंसर हास्पिटल और पाढ़र हास्पिटल पाढ़र को 50-50 हजार रुपये एवं परिवहन के लिए 2-2 हजार रुपये, परासिया के श्री मेवालाल पिता कुंजीलाल मुरेला के कूल्हा प्रत्यारोपण के लिए सिटी हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर प्रा.लि. जबलपुर को 99 हजार रुपये एवं परिवहन के लिए एक हजार रुपये तथा विकासखंड बिछुआ के ग्राम खमरा की कुमारी राजश्री पिता सुरेश साहू के ह्मदय रोग के उपचार के लिये चिरायु कार्डियक सेंटर भोपाल को एक लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है ।

---------------

स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ की अनुशंसा पर
5 हितग्राहियों को 25 हजार रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत

                प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री एवं जिले के विधानसभा क्षेत्र सौंसर के विधायक श्री नानाभाऊ मोहोड़ की अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा विधायक स्वेच्छानुदान निधि से जारी वित्तीय वर्ष में जिले के विकासखंड सौंसर के 5 हितग्राहियों को 25 हजार रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है । यह राशि चिकित्सा और आर्थिक सहायता के लिये विकासखंड सौंसर के ग्राम पारडसिंगा के सर्वश्री लघ्हु राजाराम कानफाडे, प्रफुल रामराव मेश्राम, सतीश पांढुरंग डोंगरे और #ा#ानेश्वर जगन्नाथ लोही तथा सवरनी के विनोद देवराम टेकाम को स्वीकृत की गई है ।
-----------------

शक्कर का आवंटन प्रदाय

छिन्दवाड़ा, 28 दिसम्बर 2011- जिला प्रशासन द्वारा जिले के बी.पी.एल.और ए.ए.वाय. उपभोक्ताओं को माह जनवरी में शक्कर उपलब्ध कराने के लिए 3 हजार 220 Ïक्वटल का आवंटन प्रदाय कर दिया गया है । अतिरिक्त कलेक्टर ने सभी शासकीय उचित मूल्य दुकान के दुकानदारों को प्रति राशनकार्ड 1.700 किलो के मान से उपभोक्ताओं को शक्कर प्रदाय करने के निर्देश दिये हैं ।
---------------

रोगी वाहन क्रय के लिए 5.445 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदाय

                   राज्य सभा सदस्य सुश्री अनुसूईया उईके की अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत जारी वित्तीय वर्ष में जिले के तामिया विकासखंड में रोगियों को पोषण एवं पुनर्वास केन्द्र में लाने और ले जाने के लिए रोगी वाहन क्रय हेतु 5 लाख 44 हजार 500 रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुये 3 लाख रुपये का आवंटन क्रियान्वयन एजेंसी जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी को प्रदाय किया गया है । उन्होंने इस कार्य को मार्च माह तक पूर्ण करने के निर्देश क्रियान्वयन एजेंसी को दिये हैं ।
---------------


4 हितग्राहियों को 18 हजार रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत

                  विधायक स्वेच्छानुदान निधि योजना के अन्तर्गत जिले के विधानसभा क्षेत्र छिन्दवाड़ा के विधायक श्री दीपक सक्सेना की अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ.पवन कुमार शर्मा द्वारा जारी वित्तीय वर्ष में विकासखंड छिन्दवाडा के 4 हितग्राहियों को आर्थिक सहायता के लिए 18 हजार रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है ।
---------------

2 निर्माण कार्यो के लिए 4 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदाय

                           जिले के विधानसभा क्षेत्र परासिया के विधायक श्री ताराचंद बावरिया की अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत जारी वित्तीय वर्ष में जिले के परासिया विकासखंड के ग्राम मेंढकी में हैण्डपंप से मुखराम और सुखराम के घर तक सी.सी.रोड और ग्राम धमनिया में चबूतरा निर्माण कार्य के लिए 2-2 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुये डेढ़-डेढ़ लाख रुपये का आवंटन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत परासिया को प्रदाय किया गया है। उन्होंने इन कार्यो को मार्च माह तक पूर्ण करने के निर्देश क्रियान्वयन एजेंसी को दिये है ।

---------------

27 Dec 2011

News 27 DEC 2011

जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार

वाहन दुर्घटना में मृत्यु होने पर 3 मृतकों के वारिसों को
30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

              अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा द्वारा वाहन दुर्घटना में मृत्यु होने पर 3 मृतकों के वारिसों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है । उन्होंने तहसीलदार परासिया और सौंसर को निर्देश दिये हैं कि स्वीकृत राशि संबंधित हितग्राही को भुगतान कर अभिस्वीकृति जिला कार्यालय को भेजें ।
             संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शुचिस्मिता सक्सेना ने बताया कि वाहन दुर्घटना में जिले की परासिया तहसील के श्री नरेन्द्र पिता जगदीश बरमन की मृत्यु होने पर उसकी वारिस माता श्रीमती शांतिबाई और न्यूटन चिखली के श्री सुम्मी पिता शेषराव राठौर की मृत्यु होने पर उसकी वारिस माता श्रीमती प्रेमकुमारी तथा तहसील सौंसर के ग्राम सीतापार के श्री रमेश पिता यादोराव उईके की मृत्यु होने पर उसकी वारिस पत्नी श्रीमती सुरेखा उईके को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है । 
-------------


आंगनवाडी कार्यकर्ता/सहायिका की अनंतरिम चयन सूची जारी
5 जनवरी तक दावे/अपत्ति आमंत्रित

             राजस्व अनुविभागीय अधिकारी परासिया की अध्यक्षता में सम्पन्न समिति की बैठक में सूक्ष्म परीक्षण के बाद परासिया की एकीकृत बाल विकास परियोजना-2 के अन्तर्गत आंगनवाडी कार्यकर्ता/सहायिका के अनंतरिम चयन की मेरिट सूची का प्रकाशन कर दिया गया है । यह सूची मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत छिन्दवाड़ा और जनपद पंचायत परासिया, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी परासिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास छिन्दवाडा, संबंधित ग्राम पंचायत, आंगनवाडी केन्द्र और परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना परासिया-2 के कार्यालयों में चस्पा की गई है जिसका अवलोकन किया जा सकता है । इस अनंतरिम चयन सूची के संबंध में आगामी 5 जनवरी तक दावे/आपत्ति आमंत्रित किये गये हैं ।
               एकीकृत बाल विकास परियोजना की परियोजना अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत उमरेठ में आंगनवाडी कार्यकर्ता की अनंतरिम चयन सूची में 31 पात्र और 2 अपात्र, दमुआ माल की आंगनवाडी कार्यकर्ता की अनंतरिम चयन सूची में 4 पात्र, दबक की आंगनवाडी सहायिका की अनंतरिम चयन सूची में 2 पात्र और 2 अपात्र, मोरडोंगरी की आंगनवाडी सहायिका की अनंतरिम चयन सूची में 2 पात्र और एक अपात्र, नीमकुही की आंगनवाडी सहायिका की अनंतरिम चयन सूची में 2 पात्र, गाजनडोह की आंगनवाडी सहायिका की अनंतरिम चयन सूची में 2 पात्र तथा सिंदुरई गुरैयाथर की आंगनवाडी सहायिका की अनंतरिम चयन सूची में 2 पात्र और एक अपात्र आवेदकों के नाम शामिल है ।    
-------------


निगम अध्यक्ष श्री गजभिये 31 दिसम्बर को विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे

           म.प्र.राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री इन्द्रेश गजभिये आगामी 31 दिसम्बर को दोपहर 1.30 बजे स्थानीय सर्किट हाउस में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे । इस बैठक में ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, आदिवासी विकास, उद्योग, शिक्षा, परिवहन, स्वास्थ्य, अनुसूचित जाति कल्याण थाना और नगरपालिका के अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं ।
-------------

एक फुटकर विक्रय ड्रग लायसेंस निलंबित और एक निरस्त

                औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के अनुसार दुकान का संचालन नहीं पाये जाने और विभिन्न अनियमितताओं के कारण औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी द्वारा जिले के न्यूटन चिखली के मेसर्स अंसारी मेडीकल स्टोर का फुटकर विक्रय ड्रग लायसेंस 30 दिनों के लिए निलंबित तथा पांढुर्ना के मेसर्स ओम मेडीकल स्टोर्स का फुटकर विक्रय ड्रग लायसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है ।
--------------


जन सुनवाई कार्यक्रम के अन्तर्गत 150 आवेदनों का निराकरण

                    जनसुनवाई कार्यक्रम के अन्तर्गत आज स्थानीय कलेक्टर न्यायालय कक्ष में 150 आवेदनों में जन सुनवाई की गई । जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा बी पी एल सर्वे सूची में नाम जोडने, बंटवारा नामांतरण, मुआवजा राशि देने, पेंशन देने, अनुकम्पा नियुक्ति, छात्रवृत्ति, निर्माण कार्यो की जांच तथा अन्य विषयों पर जनसुनवाई की गई । उन्होंने आवेदकों को संबंधित कार्यालयों के प्रमुखों से भी सम्पर्क करने की समझाईश दी ताकि उनके आवेदनों का शीघ्र निराकरण हो सके।
-------------


मुख्यमंत्री के भ्रमण के मद्देनजर जानकारी भेजने के निर्देश

            अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा द्वारा जिले के सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों को प्रदेश के मुख्यमंत्री के माह जनवरी में जिले के तामिया विकासखंड के ग्राम चाँवलपानी में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर विभिन्न बिन्दुओं पर 2 जनवरी तक विशेष वाहक से जानकारी भेजने के निर्देश दिये गये हैं । अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. शर्मा ने निर्देश दिये हैं कि नवम्बर 2003 से 2008 तक और दिसम्बर 2008 से दिसम्बर 2011 तक की उपलब्धि, वर्ष 2003 के पूर्व की उपलब्धि, जनप्रतिनिधियों की विधानसभा क्षेत्रवार शासन स्तर पर पूरी की जाने वाली मांगों की पृथक-पृथक सूची, जिले के टेम्पलेट विशेषकर हितग्राही मूलक योजनाओं में उपलब्धि तामिया में प्रस्तावित खंड स्तरीय अंत्योदय मेले में विभाग द्वारा विभिन्न मदों में दी जाने वाली सहायता की सूची तथा शिलान्यास, भूमिपूजन और लोकार्पण किये जाने वाले कार्यो की जानकारी एम.एस.वल्र्ड डाक्यूमेंट फोंट कृतिदेव-010 में हार्ड और साफ्ट कापी में निर्धारित तिथि तक भेजें ।
---------------

केरोसीन का आवंटन पुनरावंटित

                सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत जिले के उपभोक्ताओं को माह अक्टूबर से दिसम्बर तक केरोसीन उपलब्ध कराने के लिये एक हजार 668 के.एल. केरोसीन का पुनरावंटन सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों को जिला प्रशासन द्वारा प्रदाय कर दिया गया है । इस संबंध में संबंधितों को बी.पी.एल. और ए.ए.वाय के हितग्राहियों को प्रतिमाह प्रति राशन कार्ड 5 लीटर और अन्य हितग्राहियों को 3 लीटर केरोसीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं ।
--------------

 

26 Dec 2011

News 26 DEC 2011

जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार

आदिवासी विकासखंड तामिया के ग्राम बम्हनी में
सूचना सह लोक कल्याण शिविर सम्पन्न

शिविर में ग्रामीणों की 79 में से 11 समस्यायें मौके पर ही निराकृत

             कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा के मार्गनिर्देशन में गत दिनों जिले के आदिवासी विकासखंड तामिया के अनुसूचित जनजाति बहुल ग्राम बम्हनी में जनसम्पर्क विभाग द्वारा जनपद पंचायत तामिया के सहयोग से सूचना सह लोक कल्याण शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा प्राप्त 79 आवेदनों में से 11 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गयाऔर शेष आवेदनों के निराकरण के लिए तीन दिवस का समय निर्धारित किया गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के प्रचार साहित्य का वितरण किया गया तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा मोबाईल वैन के माध्यम से स्वास्थ्य उपचार शिविर में लगभग 20 मरीजों का नि:शुल्क उपचार कर उन्हें दवाइयाँ वितरित की गई ।
                शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गौरीकुंवर ठाकुर ने कहा कि ग्रामीणों की प्रत्येक समस्या के निराकरण के साथ ही मैदानी स्तर पर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को देखना इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य है । उन्होंने कहा कि आप सभी विभिन्न विभागों द्वारा संचालित एवं बताई जा रही योजनाओं को समझें और अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने कहा कि शिविर में आपसी बंटवारा के आवेदन देकर अपने खाते छोटे कराये तथा फौती दर्ज करा दें जिससे नामांतरण हो सके । उन्होंने कहा कि जॉब कार्ड में अपनी मजदूरी की हाजिरी की प्रविष्टि करायें जिससे श्रम विभाग में पंजीयन हो सके । उन्होंने मेढ़ बंधान, खेत तालाब के प्रकरण बनवाने के लिए भी कहा तथा पशु चिकित्सा, जल संसाधन और कृषि विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजी जताते हुये अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये । उन्होंने कृषकों को ऋण पुस्तिका का वितरण भी किया । शिविर में तहसीलदार श्री एम.के.चौरसिया ने ग्रामीणों की समस्यायें सुनी तथा राजस्व विभाग के बंटवारा, सीमांकन, बी.पी.एल. सूची में नाम जोड़ने आदि के संबंध में प्राप्त 59 आवेदनों में से 2 का मौके पर ही निराकरण करते हुये कृषकों को सलाह दी कि वे आपसी सहमति से बंटवारा के शिविर में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिये पटवारी के ग्राम में आने पर उपस्थित रहे तथा अपनी उपस्थिति में बंटवारा और सीमांकन करायेंों । उन्होंने मौके पर प्राप्त फौती दर्ज करने के आवेदनों का निराकरण किया तथा म.प्र. लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 में राजस्व विभाग के अन्तर्गत तहसीलदार कार्यालय के लिये निर्धारित समय सीमा की 4 सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी । उन्होंने बताया कि चालू खसरा/खतौनी की प्रतिलिपियों के लिये 5 कार्य दिवस, चालू नक्शा की प्रतिलिपियों के लिए 15 कार्य दिवस, भू-अधिकार एवं ऋण पुस्तिका के प्रथम बार प्रदाय के लिये 15 कार्य दिवस और भू- अधिकार एवं ऋण पुस्तिका की द्वितीय प्रति के लिए 45 कार्य दिवस की अवधि निर्धारित की गई है । उन्होंने कृषकों को सलाह दी कि अपने खाते छोटे करायें जिससे शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सकेगा । उन्होंने मौके पर श्रीमती केशरबाई, सर्वश्री लेखराम, पिपरसी, हरगोविंद, हरप्रसाद और 45 अन्य कृषकों को ऋण पुस्तिका का वितरण कराया।
               शिविर में जनपद पंचायत तामिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजकुमार पाण्डे ने जनपद और ग्राम पंचायत के 8 में से 5 आवेदनों का निराकरण करते हुये ग्राम पंचायत के सचिव को निर्देश दिये कि ग्राम की पात्र महिलाओं के पेंशन प्रकरण बनाये । उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना की विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि अब इस योजना के अन्तर्गत बम्हनी, चाखला और सिंगोडी में माह के प्रथम और तृतीय सोमवार को मोबाईल बैंकिंग के द्वारा मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है, इसलिये मजदूर बैंक के चक्कर नहीं लगायें । उन्होंने बताया कि पेंशन राशि के भुगतान के लिये भी मोबाईल बैंकिंग की सुविधा की व्यवस्था की जा रही है । उन्होंने पेंशन योजनाओं के साथ ही मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मानसिक एवं बहुविकलांग योजना तथा अन्य योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी । उन्होंने बताया कि आगामी माह में गरीबी रेखा की सूची के लिए पुन: सर्वे होना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इस सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिये ग्राम में उपस्थित रहकर अपनी जानकारी देंं जिससे उनका नाम जुड़ सकें ।
                  शिविर में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री यू.के.सातनकर ने बताया कि विकासखंड में नि:शुल्क गणवेश और सायकिल योजना के अन्तर्गत सभी अभिभावकों के खाते में राशि जमा की जा चुकी है । अभिभावक यह राशि आहरण कर गणवेश और सायकिल क्रय कर लें। उन्होंने बताया कि तामिया के मॉडल स्कूल में प्रवेश के लिये अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2011 निर्धारित है । इसमें प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी अपने आवेदन निर्धारित तिथि तक जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बम्हनी में 100 सीटर बालिका छात्रावास शीघ्र ही खोला जा रहा है जिसका लाभ क्षेत्र की बालिकाओं को मिलेगा । उन्होंने विभागीय छात्रवृत्ति और अन्य योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी । महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी श्री पी.एन.गढ़ेवाल ने बताया कि परियोजना के अन्तर्गत संचालित 1800 आंगनवाडी केन्द्रों के माध्यम से 13 हजार 494 बच्चों और 2 हजार 750 गर्भवती/धात्री माताओं को लाभान्वित किया जा रहा है । इन केन्द्रों से अनौपचारिक शिक्षा, पोषण आहार और अन्य गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं । उन्होंने इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना, घरेलू हिंसा से बचाव की उषाकिरण योजना, लाडली लक्ष्मी योजना और अन्य योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी । विद्युत विभाग के सहायक यंत्री श्री बी.डी.पटेल ने सुविधा योजना के साथ ही अन्य योजनाओं, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री ने हैण्डपम्प खनन, नल जल योजना और अन्य योजनाओं, वन विभाग के रेंजर श्री एस.सी.भगत ने जनहानि और पशु हानि पर मुआवजा, लोक वानिकी और अन्य योजनाओं, बी.एम.ओ. डॉ. सिंह ने राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत नसबंदी शिविर, जननी सुरक्षा योजना, जननी एक्सप्रेस योजना, मलेरिया एवं अन्य संक्रामक रोगों से बचाव के उपाय, टीकाकरण, राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम, राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम और अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों, सहकारिता विस्तार अधिकारी श्री राजेन्द्र कांबले ने कृषकों को एक प्रतिशत ब्याज पर ऋण, सहकारी समितियों के गठन, खाद्यान्न और मिट्टी तेल की दरों और अन्य विभागीय योजनाओं तथा सहायक कृषि विस्तार अधिकारी श्री बी.व्ही.दौडके ने जैविक खाद, नलकूप खनन, गोबर गैस, बायोगैस संयंत्रों पर अनुदान और अन्य योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी ।
                 शिविर में प्रभारी पंचायत निरीक्षक श्री भलावी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुये 5 प्रकार की पेंशन योजनाओं, म.प्र. लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम, मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना, म.प्र. भवन एवं संनिर्माण कर्मकार मंडल की योजनायें और अन्य योजनाओं की विस्तार से जनाकारी दी । शिविर में जल संसाधन विभाग के 2, स्वास्थ्य, शिक्षा और सहकारिता निभागों के एक-एक, ग्राम पंचायत के 4, जनपद पंचायत के 4, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 2 और राजस्व विभाग के 59 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें से स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, शिक्षा और सहकारिता विभाग के शत-प्रतिशत, ग्राम पंचायत के 3 और राजस्व विभाग के 2 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष आवेदनों को 3 दिनों के भीतर निराकृत करने के लिए समय सीमा निर्धारित कर संबंधित विभागों को निराकरण के लिए भेजा गया । शिविर में जनसम्पर्क विभाग द्वारा  ‘आगे आये लाभ उठाये’ पुस्तिका ‘सुशासन की नई पहल-म.प्र. लोक सेवाओं के प्रदाय की गारंटी अधिनियम-2010’ के फोल्डरों, ‘सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय’ के फोल्डरों और ‘नयी पहचान बनाता, विकास की दिशा में बढ़ता म.प्र.’ पम्पलेटों तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना के पम्पलेटों का वितरण भी किया गया । इस अवसर पर सरपंच, पंच, अन्य जनप्रतिनिधि, विकासखंड स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी,पत्रकार तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
---------------

मुख्यमंत्री श्री चौहान की घोषणा और स्वीकृति के साथ ही
3 हितग्राहियों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि मिली

                 प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गत 24 दिसम्बर को जिले के परासिया विकासखंड के ग्राम मोरडोंगरी में आयोजित हितग्राही सम्मेलन में की गई घोषणा के अनुरुप अपने स्वेच्छानुदान मद/मुख्यमंत्री सहायता कोष से 3 हितग्राहियों को तत्काल 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की गई । मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा दी गई स्वीकृति के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में राजस्व अनुविभागीय अधिकारी श्री अनुराग सक्सेना ने त्वरित कार्यवाही करते हुये 24 दिसम्बर को ही विकासखंड परासिया के ग्राम काराबोह (मोरडोंगरी) की श्रीमती मीराबाई पति गोका पवार, विकासखंड तामिया के ग्राम सिंघौली के रमढोल नृत्य समूह के श्री पी.डी.परतेती और मुत्तौर के गेंडी नृत्य समूह के श्री दशरथ धुर्वे को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि के चेक प्रदान किये । मुख्यमंत्री की घोषणा और स्वीकृति के साथ ही त्वरित आर्थिक सहायता राशि वितरण की सर्वत्र सराहना की जा रही है ।
---------------

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिये 4 जनवरी तक आवेदन पत्र आमंत्रित

                   कर्मचारी चयन आयोग रायपुर द्वारा सीआईएसएफ, बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी एवं असम रायफल्स में कांस्टेबल की भती परीक्षा-2012 का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लगभग 48 हजार 802 कांस्टेबल की भर्ती की जायेगी । महिला अभ्यर्थियों का चयन उनके लिए आरक्षित रिक्तियों के अनुसार की जायेगी जिसमें राज्यवार रिक्तियों के आधार पर आरक्षण होगा । इसके साथ ही बार्डर क्षेत्र, नक्सल प्रभावित एवं आतंक ग्रस्त क्षेत्र के लिए भी रिक्तियाँ आरक्षित होगी । रिक्तियाँ पूर्णत: अनुमानित है जो 90 हजार तक बढ़ सकती है । मध्यप्रदेश के लिए अनुमानित रिक्तियाँ दो हजार  एवं छत्तीसगढ़ के लिए एक हजार है । जिले के अभ्यर्थी पुलिस लाईन छिन्दवाडा स्थित रक्षित निरीक्षक कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर 4 जनवरी तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं ।
              संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शुचिस्मिता सक्सेना ने बताया कि कांस्टेबल पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 4 जनवरी 2012 को मैट्रिक या 10 वीं उत्तीर्ण होना चाहिए एवं आयु सीमा एक अगस्त 2012 को 18 से 23 वर्ष के बीच होना चाहिये । कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक मापदण्ड, शारीरिक दक्षता परीक्षण, लिखित परीक्षा एवं चिकित्सा परीक्षण शामिल है । आवेदन पत्र के साथ 50 रुपये का आवेदन शुल्क निर्धारित है तथा एससी/एसटी/भूतपूर्व सैनिक के पुरुष अभ्यर्थी एवं सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क में छूट है । आवेदन भरने के लिए सम्पूर्ण जानकारी आयोग की वेबसाइट ण्द्यद्यद्र://ध्र्ध्र्ध्र्.द्मद्मड़.दत्ड़.त्द में मौजूद है एवं विस्तृत जानकारी के लिए 3 से 9 दिसम्बर 2011 के रोजगार समाचार का अवलोकन भी किया जा सकता है। इन पदों के लिए ऑनलाईन आवेदन आयोग की वेबसाईट ण्द्यद्यद्र:// ध्र्ध्र्ध्र्.द्मद्मड़दृदथ्त्दड्ढ.दत्ड़.त्द एवं ण्द्यद्यद्र://ध्र्ध्र्ध्र्.द्मद्मड़द्धड्ढढ़त्द्मद्यद्धठ्ठद्यत्दृद. द्मत्ढन्र्त्द्यड्ढद्मद्य. ड़दृथ्र्  से भी किया जा सकता है ।
----------------


मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा बेटी बचाओं अभियान के अन्तर्गत पत्रलेखन
प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र वितरित

प्रतियोगिता में सराहनीय कार्य करने वाले भी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

                  प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गत दिवस जिले के परासिया विकासखंड के ग्राम मोरडोंगरी में आयोजित हितग्राही सम्मेलन में क्षेत्रीय विधायक श्री ताराचंद बावरिया के मार्गदर्शन और प्रेरणा से बेटी बचाओं अभियान के अन्तर्गत ‘भांजी की पाती मामा के नाम’ शीर्षक से आयोजित पत्रलेखन प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र वितरित किये गये तथा प्रतियोगिता में सराहनीय कार्य करने वाले सहयोगियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये । उल्लेखनीय है इस प्रतियोगिता में परासिया विकासखड के 45 विद्यालयों/महाविद्यालयों की 1477 छात्राओं ने भाग लिया जिसमें से उच्च शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग की 10-10 विजेता छात्राओं के सर्वश्रेष्ठ पत्रों का चयन किया गया ।
            प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बेटी बचाओ अभियान के अन्तर्गत भांजी की पाती मामा के नाम आयोजित पत्रलेखन प्रतियोगिता में उच्च शिक्षा विभाग में कु. शहाना नाज, कु.राधिका झरने, कु.प्रणीता जोशी, कु.गजाला नाज, कु. दीपा भावरकर,कु.इंदरजीत, कु.माधुरी मालवीय, कु.ज्योति बालापुरे, कु.रजनी कुमरे और कु. वर्षा जैन तथा माध्यमिक विभाग में कु.अदिती सोनी, कु.निवेदिता दत्ता, कु.निशा सिंह, कु.मनीषा पवार, कु.सिमरैला जार्ज, कु.निराशा पवार, कु.खुशी विश्वकर्मा, कु.हरजोत कौर, कु. योगी जंघेला और कु.शीतल साहू को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह वितरित किये । उन्होंने प्रतियोगिता में सराहनीय कार्य करने वाले सहयोगियों में सर्वश्री केशव पाण्डे, ऋषि कुमार शर्मा, सुश्री सुरेन्दर कौर खंडूजा, राजेश गढवाल, जितेन्द्र भनारिया, एन.के.अहिल्या, फिरोज खान, मनोज जैन, सुश्री कमलेश ठाकुर, देवेश शर्मा, एम.एल.शर्मा, मधु राय, सुश्री किरण शर्मा, श्रीमती शांति तिवारी, अनिल सदाफल और आर.के.मेश्राम को भी प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया ।
--------------
विभाग प्रमुख अधिकारी जानकारी का फोल्डर तत्काल प्रस्तुत करें

--अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. शर्मा

साप्ताहिक समय सीमा की समीक्षा बैठक सम्पन्न

                 अतिरिक्त कलेक्टर डा. श्रीनिवास शर्मा ने सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान के संभावित भ्रमण के मद्देनजर ग्राम चावलपानी के आसपास के दस-दस ग्रामों में जाकर मैदानी स्तर पर अपनी विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति देखे तथा ग्रामीणों से भेंटकर उनकी समरूयाओं का निराकरण करे । जिन हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिया जाना है, उनके मौके पर ही प्रकरण बनाकर उन्हें लाभान्वित करे तथा इन ग्रामों की तथ्यात्मक जानकारी का फोल्डर बनाकर तत्काल प्रस्तुत करे । साथ ही मुख्यमंत्री के हाथों  किये जाने वाले लोकार्पण, भूमिपूजन और हितग्राहीमूलक योजनाओं में लाभान्वित किये जाने वाले हितग्राहियों की सूची भी तत्काल प्रस्तुत करे । अतिरिक्त कलेक्टर डा. शर्मा ने यह निर्देश आज जिलाध्यक्ष कार्यालय के सभाकक्ष कक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा की समीक्षा  बैठक में दिये । बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शुचिस्मिता सक्सेना, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आशा कुशरे, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी परासिया श्री अनुराग सक्सेना और सभी विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
           बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर डा. शर्मा ने स्वास्थ्य, लोक निर्माण, जल संसाधन, शहरी विकास, पशु चिकित्सा सेवायें, नगरपालिका, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, उद्यानिकी, श्रम, कोषालय, खनिज, पंजीयन, मत्स्य, जिलाध्यक्ष कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, योजना, आबकारी,जिला शिक्षा केन्द्र, महिला एवं बाल विकास, आदिवासी विकास, पूर्व, पश्चिम एवं दक्षिण वनमंडल, शिक्षा, कृषि, लीड बैंक, लोक सेवा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य विभागों के लंबित पत्रों की प्रगति की समीक्षा की तथा समय पर पत्रों के निराकरण के निर्देश दिये ।  
----------------


प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम का व्यापक प्रचार प्रसार करें 

 -- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री मीणा

प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम संबंधी समीक्षा बैठक सम्पन्न

                    जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा ने निर्देश दिये कि प्रसव पूर्व तकनीक निदान अधिनियम का व्यापक प्रचार प्रसार करें तथा नागरिकों विशेषकर छात्र-छात्राओं में जागरुकता के लिए जिला स्तरीय अंतर्महाविद्यालयीन भाषण प्रतियोगिता करायें । साथ ही जिले में संचालित सोनोग्राफी सेंटरों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करें । सुश्री मीणा ने ये निर्देश आज जिलाध्यक्ष कार्यालय के सभाकक्ष में प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम के अन्तर्गत आयोजित समीक्षा बैठक में दिये । बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हेमंत नायडू, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. सुशील राठी, प्रभारी डी.पी.एम.डॉ. सुधीर शुक्ला, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जे.एम.श्रीवास्तव, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीमती प्रतिभा स्थापक और अन्य चिकित्सक, जिला   अभियोजन अधिकारी श्री हालदार, श्रीमती अनु कामोने एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।
                जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री मीणा ने निर्देश दिये कि सोनोग्राफी सेंटरों की नियमित जाँच के लिये चिकित्सकों की टीम गठित करें जो 15-15 दिनों में जाकर जांच करें । इस टीम द्वारा की जा रही नियमित जाँच की मानिटरिंग के लिये एक जिला स्तरीय मानिटरिंग कमेटी भी गठित करें जो आकस्मिक रुप से निरीक्षण करेगी । इसके अलावा राजस्व अधिकारियों की टीम से भी इन सेंटरों की जाँच कराई जायेगी जिससे सोनोग्राफी सेंटरों पर नियमित रुप से नजर रखी जा सके । उन्होंने प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम के प्रावधानों, सोनोग्राफी, भ्रूण हत्या पर कानूनी स्थिति आदि के प्रचार प्रसार के लिए जिले के सभी महाविद्यालयों की एक अन्तर्महाविद्यालयीन भाषण प्रतियोगिता आयोजित कर विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने का सुझाव दिया । साथ  ही आशा कार्यकर्ताओं को विभागीय बैठक में इस अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देने के साथ ही बेटी बचाओ अभियान के अन्तर्गत जागरुकता के लिये महिला सरपंच, ग्राम पंचायत सचिव, आंगनवाडी कार्यकर्ता, तदर्थ समिति अध्यक्ष, सामाजिक कार्यकर्ता आदि की कार्यशाला आयोजित करने के संबंध में विलेज हेल्थ प्लान में कार्ययोजना शामिल करें । उन्होंने आकाशवाणी और स्थानीय चैनल से इस अधिनियम के प्रावधानों का प्रचार प्रसार करने तथा स्थानीय वृद्धाश्रम के वृद्धों के साथ संस्मरणात्मक गतिविधियों के अन्तर्गत बेटी बचाओ अभियान के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर उसका प्रचार प्रसार करने के लिये भी कहा । उन्होंने अधिािनयम के प्रावधानों के संबंध में मुख्य तथ्यात्मक जानकारी का पोस्टर तैयार कर इसे सभी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, सोनोग्राफी सेंटरों, चिकित्सकों को क्लीनिक, नर्सिंग होम और ऐसे स्थलों पर लगाने के निर्देश दिये जिससे उसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार हो सके । उन्होंने बेटी बचाओं अभियान पर केन्द्रित बैच बनाकर लगाने के निर्देश दिये तथा जिला स्तरीय सलाहकार समिति के पुनर्गठन के लिये प्रस्तावित नामों की स्वीकृति प्रदान करते हुये प्रभारी मंत्री से इसका अनुमोदन कराने के निर्देश दिये । उन्होंने अन्य बिन्दुओं पर भी जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये । 

---------------

24 Dec 2011

News 24 DEC 2011-- C M NEWS -Mordongari

जिला जनसम्पर्क कार्यालय छिंदवाड़ा(म.प्र.)

समाचार

पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दिया था सुशासन का मंत्र

छिन्दवाड़ा जिले के ग्राम मोरडोंगरी में मुख्यंत्री श्री चौहान

सुशासन दिवस पर मुख्यमंत्री ने दिलायी सुशासन
के उच्चतम मापदण्डों को स्थापित करने की शपथ

छिन्दवाड़ा को मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी 47 करोड़ के विकास कार्यो की सौगात

परासिया अस्पताल का होगा उन्नयन - सौ बिस्तर अस्पताल बनेगा

2625 हितग्राहियों को 2.54 करोड़ रुपये की ऋण एवं अनुदान राशि वितरित

          मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी भारत माता के सच्चे सपूत है । उनका पूरा जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित रहा है । उन्होंने विश्व में देश का गौरव बढ़ाया । श्री वाजपेयी जी ने सुशासन का मंत्र दिया और सुशासन के उच्चतम मापदण्ड स्थापित किये । जनता को सुशासन देने में कोई कमी नहीं रखनी है यही संकल्प सबको लेना है । मुख्यमंत्री श्री चौहान छिन्दवाडा जिले मे ग्राम मोरडोंगरी खुर्द में आयोजित हितग्राही सम्मेलन और सुशासन दिवस समारोह में मौजूद विशाल जन समुदाय को सम्बोधित कर रहे थे । उन्होंने  शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों और ग्रामीणों को 24 दिसम्बर सुशासन दिवस पर सुशासन के उच्चतम मापदण्डों को स्थापित करने की शपथ दिलायी । इस अवसर पर उन्होंने 47 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया तथा परासिया के 30 बिस्तरों के अस्पताल का 100 बिस्तरों के अस्पताल में उन्नयन करने की घोषणा की।
             मुख्यमंत्री ने ईश्वर से पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी के दीर्घ जीवन की कामना की । मुख्यमुंत्री ने कहा वे स्वस्थ होकर पुन: सार्वजनिक जीवन में लौटे और हम सब का मार्गदर्शन करें । मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत गांव-गांव में डामर की पक्की सड़क की सौगात श्री वाजपेयी जी की ही देन है । सही अर्थो में ग्रामीण क्षेेत्रों के विकास की चिन्ता करने वाले वे देश के पहले प्रधानमंत्री थे । पोखरन में परमाणु परीक्षण कर उन्होंने विश्व में देश के स्वाभिमान और गौरव को बढ़ाया । श्री वाजपेयी ने भारत की अर्थव्यवस्था और विकास को उन्नति के शिखर तक पहुंचाया । ऐसे महानायक,महापुरुष को मेरा शत-शत नमन ।
             मुख्यमंत्री ने कहा कि म.प्र.सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी जी से प्रेरणा लेकर प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त करने और जनता को सुशासन देने की पहल की तथा लोेक सेवा प्रदाय गारन्टी अधिनियम बनाया । इसमें अभी 52 सेवाओं को शामिल किया गया है । इस अधिनियम अन्तर्गत और सेवायें भी शामिल की जायेगी । मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार कर आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने वाले लोेकसेवकों के विरुद्ध विशेष न्यायालय में मुकदमा चलाने का कानून प्रदेश सरकार ला रही है । म.प्र. की विधानसभा में पारित होने के बाद अब केन्द्र सरकार से सहमति मिलने की प्रतीक्षा है । उन्होंने कहा कि आय से अधिक सम्पत्ति के दोषी लोेकसेवक की सम्पत्ति राजसात करने का प्रावधान किया गया है ।
            प्रदेश सरकार ने अनुसूचित जाति,जनजातियों के  सर्वांगीण विकास की प्रत्येक योजना के प्रभावी अमल को सुनिश्चित किया है ।  वनोपज अचार गुठली और लाख का समर्थन मूल्य तय किया गया है। अब महुआ फूल,गुल्ली, करंज बीज और नीम निमोली का समर्थन मूल्य तय किया जायेगा । इससे बिचौलिये फायदा नहीं उठा पायेंगे । पूरा लाभ आदिवासी वनवासियों को मिलेगा ।
             मुख्यमंत्री ने परम्परागत वनवासियों तथा आदिवासियों को वनभूमि के वनाधिकार पट्टे देने में उल्लेखनीय कार्य करने पर जिला प्रशासन की तारीफ की । उन्होंने कहा पट्टे की भूमि पर ये कृषक कपिलधारा का कुआँ खनन कर सके, मेढ़ बंधान कर सके यह सुविधा भी दी जायेगी । उन्हें सिंचाई के लिये डीजल पंप दिया जायेगा । सरकार को आदिवासियों को सामाजिक और आर्थिक रुप से सुदृढ़  बनाने की चिन्ता है ।
             मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटा और बेटियों की उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के लिये संकल्पित है। शासन का पूरा प्रयास रहा है कि हर परिवार के बच्चे को अच्छी से अच्छी शिक्षा मिले और प्रतिभावान विद्यार्थी को उच्च शिक्षा हासिल करने में धन की कमी आड़े नहीं आने पाये ।
            मुख्यमंत्री ने कहा बेटा-बेटियों को बराबर प्रेम दें और बेटियों को बचायें । उन्होंने कहा बेटी नहीं बचाओंगे तो बहू कहाँ से पाओगे । बेटी के बिना दुनिया का अस्तित्व संभव नहीं है । उन्होंने बताया म.प्र. सरकार ने बेटी के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा, विवाह और स्वरोजगार की अनेक योजनायें अमल में लायी है । जिससे बेटी का जन्म अब वरदान है ।
          मुख्यमंत्री ने कहा कि हर गरीब मरीज का पूरा इलाज सरकार की जिम्मेदारी है । छोटे किसानों की बीमारियों का इलाज भी सरकार करायेगी ।  हमारी सरकार आम आदमी के साथ हर दुख दर्द में खडी है । कोई भी अकेला असहाय नहीं है । हर व्यक्ति की सेवा के लिए ही हम सरकार में है ।
           मुख्यमंत्री ने कहा कि कोदो-कुटकी की फसल के लिए समर्थन मूल्य तय करने पर विचार किया जा रहा है । मुख्यमंत्री ने बताया कि कृषकों की आवश्यकता की खाद केन्द्र सरकार ने प्रदेश को प्रदान नहीं की है ।  केन्द्र सरकार से खाद प्राप्त कर कृषकों तक पहुंचाने की पूरी कोशिश की जा रही है । इसी तरह बिजली बनाने प्रदेश को आवश्यकता तथा निर्धारित मात्रा का कोयला नहीं प्रदान किया जा रहा है । इसी वजह से प्रदेश सरकार को इन्डोनेसिया से कोयला आयात कर बिजली पैदा करनी पड़ रही है । राष्ट्रीय राज मार्गो की मरम्मत की जिम्मेदारी केन्द्र सरकार की है लेकिन इन मार्गो की मरम्मत पर भी बिलकुल ध्यान नहीं दिया जा रहा हे ।
        मुख्यमंत्री ने बताया कि सुगम एवं सतत विद्युत आपूर्ति के लिये फीडर सेपरेशन का कार्य तेजी से चल रहा है । इस कार्य के पूरा होने पर सन 2013 तक गांव को 24 घंटे बिजली मिलेगी ।

परासिया के 30 बिस्तर अस्पताल का 100 बिस्तर के अस्पताल में होगा उन्नयन

              मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज छिंदवाड़ा जिले के ग्राम मोरडोंगरी में सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में 47 करोड़ रु. की लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
          मोरडोंगरी में उपस्थित विशाल जन समुदाय को संबोधित करते हुए मुख्समंत्री श्री चौहान ने कहा कि परासिया क्षेत्र के विकास के लिए धन की कमी नहीं होने दी जायेगी। विधायक द्वारा जिन मांगों को उठाया गया है, उनको पूरा किया जायेगा। उन्होंने इस अवसर घोषणा की कि परासिया के स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन कर उसे 100 बिस्तरों वाला अस्पताल बनाया जायेगा तथा परासिया में उपजेल भी बनाई जायेगी। जिलहरी घाट देवरानी बाई घाट को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए आवश्यक निर्माण कार्य कराये जायेंगें। चरई से दरवई के बीच पेंच नदी पर पुल का निर्माण कराया जायेगा।
              मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विधायक श्री बावरिया द्वारा जिन सिंचाई योजनाओं एवं सड़कों की मांग की गई है उन सभी का परीक्षण कराया जायेगा और उपयुक्त होने पर उनके लिए धन उपलब्ध कराया जायेगा और उनका निर्माण कराया जायेगा। इसी प्रकार परासिया के पेंच व्हेली महाविद्यालय में परीक्षण कराने के बाद छात्र उपलब्ध होने पर वहां गणित एवं समाज शास्त्र की स्नातकोत्तर कक्षायें शुरू की जायेंगी।

मोरडोंगरी में बनेगा हायर सेकेंडरी स्कूल भवन

              मुख्यमंत्री श्री चौहान ने घोषणा की कि मोरडोंगरी में नया हायर सेकेंडरी स्कूल भवन बनाया जायेगा। इस स्कूल में अगले शिक्षण सत्र से गणित एवं विज्ञान विषय की कक्षायें शुरू कर दी जायेंगी।

उमरेठ में बनेगा 132 के.व्ही. का विद्युत सब स्टेशन

            मुख्यमंत्री श्री चौहान ने घोषणा की कि उमरेठ में 132 के.व्ही. क्षमता का विद्युत सब स्टेशन बनाया जायेगा। इसे ऐसे स्थान पर बनाया जायेगा, जिससे अधिक से अधिक गांवों के लोंगों को फायदा हो। 

मोरडोंगरी एवं सिरगोरा में बनेगा राजस्व निरीक्षक मंडल

                 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्राम मोरडोंगरी एवं सिरगोरा में नया राजस्व निरीक्षक मंडल बनाने की घोषणा की। इससे क्षेत्र के लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए अधिक दूर नहीं जाना पड़ेगा।

तीन सड़कों के लिए 341 करोड़ की मंजूरी

             कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि प्रदेश शासन द्वारा सौंसर-मोहगांव-मोरडोंगरी मार्ग के लिए 58 करोड़ रु., तथा सोनापिपरी-मोहखेड़ मार्ग के लिए 48 करोड़ रु. की राशि मंजूर की गई है। इन सड़कों के लिए शीघ्र ही कार्य प्रारंभ किया जायेगा। उन्होंने बैतूल-परासिया मार्ग का उल्लेख करते हुए कहा कि यह मार्ग भी जर्जर हो गया है। इस मार्ग का उन्नय कर उसे नये सिरे से बनाने के लिए 235 करोड़ रु. की राशि मंजूर कर दी गई है।

13 बीमार व्यक्तियों के ईलाज के लिए 12 लाख रु. देने की घोषणा

           मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में छिंदवाड़ा जिले के विभिन्न ग्रामों के 12 बीमार व्यक्तियों के ईलाज के लिए अपने स्वेच्छानुदान मद से 12 लाख 80 हजार रु. की राशि उपलब्ध कराने की घोषण की। ये सभी 12 व्यक्ति केन्सर, ह्मदय रोग, किडनी आदि की गंभीर बीमारी से ग्रसित है। इन बीमारियों के उपचार में अधिक खर्च आने के कारण वे अपना ईलाज नहीं करा पा रहे थे। मुख्यमंत्री के स्वेच्छानुदान मद से राशि मिलने पर ये व्यक्ति अब बडे शहरों के अस्पताल में अपना ईलाज कराकर सुखी जीवन जी सकेंगें।

12 जनवरी को छात्र पंचायत का आयोजन

           मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उनके द्वारा विभिन्न वर्गों के लोगों की पंचायत बुलाकर उनकी समस्याओं को जाना और समझा गया है। इसी कड़ी में आगामी 12 जनवरी 2012 को भोपाल में छात्र पंचायत का आयोजन किया जायेगा। इस छात्र पंचायत में छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में आने वाली परेशानियों को दूर करने पर विचार किया जायेगा। छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा में धन की कमी न हो इसके लिए बैंक से ऋण प्रक्रिया को सरल बनाया जायेगा। 

गरीब आदिवासी वर्ग के बच्चों को मिलेगी दो-दो छात्रवृत्ति

            मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीब बच्चों को कक्षा पहली से 12 वीं तक छात्रवृत्ति देने की योजना बनाई है। गरीब परिवारों के बच्चों को कक्षा पहली में प्रवेश लेने पर 50 रु. प्रतिमाह की छात्रवृत्ति दी जायेगी, बड़ी कक्षा में जाने पर बालक के लिए 400 रु एवं बालिका के लिए 425 रु. हो जायेगी। यदि गरीब बच्चा आदिवासी वर्ग का है तो उसके बच्चे को दो-दो छात्रवृत्ति मिलेगी। एक छात्रवृत्ति उसे आदिवासी वर्ग की तो मिलेगी ही। इसके साथ ही उसे गरीब वर्ग की छात्रवृत्ति भी मिलेगी।

2625 हितग्राहियों को 2.54 करोड़ रु. की ऋण एवं अनुदान राशि वितरित

            ग्राम मोरडोंगरी में आयोजित सुशासन दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थित में विभिन्न विभागों की हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत 2625 हितग्राहियों को 2 करोड़ 54 लाख रु. की ऋण एवं अनुदान राशि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना के अंतर्गत 4 हितग्राहियों को प्रसव सहायता राशि, 4 हितग्राहियों को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के अंतर्गत 10-10 हजार रु. की सहायता राशि तथा अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा 23 हितग्राहियों को 6 लाख रु., आदिवासी विकास परियोजना तामिया द्वारा 44 हितग्राहियों को 8.80 लाख रु., लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत 544 बालिकाओं को 56 लाख रु. के बचत पत्र, कृषि विभाग द्वारा अनुदान पर 2 किसानों को रोटावेटर, एक किसान को ट्रेक्टर, 3 किसानों का पावर ट्रिलर, कपिल धारा योजना के 11 किसानों को डीजल पंप, 11 किसानों को रेनगन, 5 किसानों को Ïस्प्रकलर, उद्यान विभाग द्वारा 800 किसानों का संतरा क्षेत्र विस्तार के लिए अनुदान, आदिवासी विकास विभाग द्वारा 152 वनवासियों को वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत भूमि के पट्टे, पशु पालन विभाग द्वारा 325 हितग्राहियों को 32 लाख रु. के अनुदान पर उन्नत नस्ल के पशु प्रदान किये गये।

33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र भोकई का लोकार्पण

             मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मोरडोंगरी में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम भोकई में 151 लाख रु. की लागत से बनाये गये 33/11 के.व्ही. क्षमता के विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने मोरडोंगरी में 69 लाख 35 हजार रु. की लागत से बनाये गये 100 शैया के छात्रावास का लोकार्पण भी किया।

20 पेयजल योजनाओं के लिए भूमि पूजन

             कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 80 लाख रु. की लागत से ग्राम मुर्रा में बनने वाले गोदाम तथा मुख्यमंत्री पेयजल योजना के अंतर्गत ग्राम मोहखेड़, नवलगांव, रैयपुरा, देवगढ़, प्रधान घोघरी, रजोलामाल, चुड़ाबोह, खापाघाट, कुकड़ा, तुमड़ी, नांगलवाड़ी, मोआरी, कुडलीकला, ढबेरा, डूड्डी, किरवारी, पाथरपुंजी, अम्बाड़ा खुर्द, जुनेवानी, नवथाल में पेयजल योजना निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।

केन्द्र सरकार नहीं दे रही खाद एवं कोयला

               मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार प्रदेश सरकार को आवश्यकता के अनुरूप खाद एवं कोयला प्रदाय नहीं कर रही है। किसानों के लिए खाद उपलब्घ कराना केन्द्र सरकार की जिम्मेदारी है। प्रदेश सरकार ने केन्द्र सरकार से 3 लाख 33 हजार मिट्रीक टन युरिया की मांग की थी। लेकिन केन्द्र सरकार द्वारा अब तक प्रदेश को 2 लाख मिट्रीक टन यूरिया भी नहीं दिया गया है। इसी प्रकार म.प्र. को बिजली उत्पादन के लिए हर साल 17 लाख मिट्रीक टन कोयला लगता है। लेकिन इस वर्ष केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश को 11 लाख मिट्रीक टन ही कोयला आबंटित किया गया है। जिसमें से प्रदेश को अब तक 8 लाख मिट्रीक टन कोयला ही मिला है। केन्द्र सरकार के इस रवैये से प्रदेश की जनता को परेशान होना पड़ रहा है। लेकिन प्रदेश सरकार प्रदेश की जनता की खातिर केन्द्र सरकार के समक्ष अपनी मांगों को दृढ़ता से रखेगी और प्रदेश की जनता को परेशान नहीं होने देगी।
                कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री नानाभाउ मोहोड़, राज्य सभा सदस्य सुश्री अनुसुईया उईके, म.प्र. राज्य विमुक्त घुम्मकड़ जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री नारायण सिंह बंजारा, म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष श्री संतोष जैन, महाकौशल विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री शेषराव यादव, विधायक श्री प्रेमनारायण ठाकुर, रामराव कवरेती, जिला सहकरी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री अरूण कपूर, नगरपालिका छिन्दवाड़ा अध्यक्ष श्री कन्हईराम रघुवंशी, पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्रभान सिंह, रमेश पोफली, जिला और जनपद पंचायत एवं नगरीय निकायों के पदाधिकारी, अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी श्री अनुराग सक्सेना, सभी जिला और विकासखंड स्तरीय अधिकारी, पत्रकार तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे । कार्यक्रम में स्थानीय विधायक श्री ताराचंद बावरिया ने क्षेत्र की समस्याओं की ओर मुख्यमंत्री श्री चौहान का ध्यान आकृष्ट कराते हुए विकास कार्यों को पूरा करने की मांग की। 

-----------------

सुशासन दिवस पर लगाई गई प्रदर्शनी

                 सुशासन दिवस पर 24 दिसम्बर को छिंदवाड़ा जिले के ग्राम मोरडोंगरी में आयोजित कार्यक्रम में जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई थी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस प्रदशर्नी में सुशासन की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा उठाये गये कदमों एवं योजनाओं को प्रदर्शित किया गया था। प्रदर्शनी में बेटी बचाओ अभियान व लोक सेवा गारंटी अधिनियम पर विशेष जोर दिया गया था। इस आकर्षक प्रदर्शनी को सभी ने सराहा।
-------------


स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ का भ्रमण कार्यक्रम

                 प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड 25 दिसम्बर को प्रात: 9 बजे सौंसर से प्रस्थान कर प्रात: 11 बजे सिवनी पहुंचकर बड़ा मिशन स्कूल ग्राउंड में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होने के बाद दोपहर 12 बजे यहाँ से प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे पिपलानारायणवार पहुंचेंगे । आप पिपलानारायणवार में स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद शाम 6 बजे प्रस्थान कर शाम 7.30 बजे सौंसर पहुंचेंगे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे ।

---------------------

अनुसूचित जनजाति बहुल ग्राम बम्हनी में
सूचना सह लोक कल्याण शिविर का आयोजन आज

                  कलेक्टर डॉ.पवन कुमार शर्मा के मार्गनिर्देशन में जनसम्पर्क विभाग द्वारा जिले के आदिवासी विकासखंड तामिया के अनुसूचित जनजाति बहुल ग्राम बम्हनी में 25 दिसम्बर को सूचना सह लोक कल्याण शिविर का आयोजन किया गया है । इस शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने के साथ ही प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी जायेगी तथा प्रचार साहित्य भी वितरित किया जायेगा । कलेक्टर डॉ. शर्मा ने जिले के सांसद, विधायक, जिला और जनपद पंचायतों के पदाधिकारियों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों से इन शिविरों में भाग लेकर अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने की अपील की है। उन्होंने सभी जिला और विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को इन शिविरों में उपस्थित रहकर हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिये हैं ।
---------------
 

23 Dec 2011

news 23 DEC 2011

जिला जन सम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज ग्राम मोरडोंगरी में 
आयोजित हितग्राही सम्मेलन और
सुशासन दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगे

                प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 24 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे जिले के परासिया विकासखंड के ग्राम मोरडोंगरी में हितग्राही सम्मेलन और सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सहकारिता और जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन करेंगे तथा प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सीताराम डेहरिया, राज्य सभा सदस्य सुश्री अनुसूईया उईके, म. प्र.राज्य विमुक्त,घुमक्कड़ और अद्र्धघुमक्कड़ जाति विकास अभिकरण के अध्यक्ष श्री नारायण सिंह बंजारा, म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष श्री संतोष जैन, महाकौशल विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री शेषराव यादव, विधायकगण सर्वश्री दीपक सक्सेना, ताराचंद बावरिया, तेजीलाल सरेयाम, प्रेमनारायण ठाकुर, रामराव कवरेती और चौधरी मेरसिंग एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री अरुण कपूर विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे । कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा और जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा ने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और पत्रकारों को इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है । कलेक्टर डॉ. शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री चौहान हितग्राही सम्मेलन में विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत हितग्राहियों को ऋण और अनुदान राशि का वितरण करने के साथ ही विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सुशासन दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन के उच्चतम मापदंड स्थापित करने के संबंध में शपथ दिलायेंगे ।
---------------


मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा स्वेच्छानुदान मद से जिले के
 5 हितग्राहियों के उपचार के लिये 2.60 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदाय

                     प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपने स्वेच्छानुदान मद से जारी वित्तीय वर्ष में जिले के 5 हितग्राहियों को उपचार के लिये 2.60 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है । कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा यह राशि तहसीलदार जुन्नारदेव, परासिया, छिन्दवाड़ा और सौंसर को पुनरावंटित कर संबंधित हितग्राही की चिकित्सा संस्था को राशि का भुगतान करने के निर्देश दिये है । 
                  कलेक्टर डॉ. शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले की तहसील जुन्नारदेव के ग्राम नंदनपुर की श्रीमती शर्मिला पति प्रेमलाल नागरे के स्तन कैंसर के संचालक जवाहरलाल नेहरु कैंसर हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर भोपाल में उपचार के लिए 75 हजार रुपये और जुन्नारदेव के श्री मोटू पिता पुनू पहाड़े के नेत्र रोग के संचालक सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय (ट्रस्ट) भोपाल में उपचार के लिए 10 हजार रुपये, तहसील परासिया के चांदामेटा के श्री ओमप्रकाश दीक्षित के गंभीर रोग के संचालक बाम्बे हास्पिटल इंदौर में उपचार के लिए 50 हजार रुपये, छिन्दवाड़ा नगर के श्री अभिषेक पिता अशोक जैन के फेफडों और किडनी के किम्स हास्पिटल लि. नागपुर में उपचार के लिए एक लाख रुपये तथा तहसील सौंसर के ग्राम सातनूर के श्री भुजंगराम डूमने के ब्लड कैंसर के कैंसर केयर क्लीनिक एण्ड हास्पिटल नागपुर में उपचार के लिए 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है । 
--------------

प्रभारी मंत्री से प्राप्त होने वाले आम जनता के आवेदनों के
समय सीमा में निराकरण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

                  कलेक्टर डॉ.पवन कुमार शर्मा द्वारा राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में छिन्दवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और सहकारिता मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन के जिले में भ्रमण के दौरान आम जनता और विभिन्न स्तरों से प्रात होने वाले आवेदनों के समय सीमा में निराकरण के लिए डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आशा कुशरे को नोडल आफिसर नियुक्त किया गया है । यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है ।
--------------


प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना के अन्तर्गत सड़कों पर
10 टन या उससे अधिक क्षमता के वाहनों का संचालन प्रतिबंधित

               जिला दंडाधिकारी डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 115 के अन्तर्गत म.प्र.मोटरयान नियम 1994 के नियम 215 में राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये लोक सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से छिन्दवाड़ा जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अन्तर्गत बनाई गई सड़कों/मार्गो पर 10 टन या उससे अधिक क्षमतावाले समस्त वाहनों का संचालन प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह कार्यवाही आम नागरिकों से यह शिकायत प्राप्त होने पर की गई है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना के अन्तर्गत छिन्दवाड़ा जिले में निर्मित सभी सड़कों पर 10 टन से ऊपर क्षमता वालेवाहनों के संचालन से सड़कों को भारी क्षति हो रही है।
--------------

सामान्य प्रशासन स्थायी समिति की बैठक 26 दिसम्बर को

                जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन स्थायी समिति की बैठक आगामी 26 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
----------------


जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 28 दिसम्बर को

                  जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आगामी 28 दिसम्बर को दोपहर 12.30 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है ।
--------------


पूर्व सैनिकों से आरक्षक जी डी में भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

                 जिला सैनिक कल्याण अधिकारी (सेवानिवृत्त) कर्नल राजा शेखर ने बताया कि कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक विशेष सशस्त्र बल जबलपुर रेंज जबलपुर में पूर्व सैनिकों के लिये पुलिस में आरक्षक (जी डी) के कुल 13 पद तथा आरक्षक ट्रेडमैन एवं आरक्षक चालक के 03 पद रिक्त है । इन पदों पर भर्ती के इच्छुक पूर्व सैनिक उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र 8 जनवरी तक दी गई वाहनियों में जमा कर सकते है । भर्ती हेतु अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय छिन्दवाड़ा से सम्पर्क किया जा सकता है ।
---------------


भूतपूर्व सैनिक के कम्प्यूटर प्रशिक्षण कोर्स के लिए पंजीयन कराने के निर्देश

                  जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल राजा शेखर ने बताया कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा सभी भूतपूर्व सैनिकों के लिए 02 जनवरी से प्रतिदिन सुबह 8 से 10 बजे तक 2 घंटे का 6 सप्ताह का प्रशिक्षण/ कम्प्यटर कोर्स एन.आई.टी. जिला प्रशिक्षण सेंटर वेयर हाउस के पास सिवनी रोड छिन्दवाड़ा में प्रस्तावित है । प्रशिक्षण के इच्छुक भूतपूर्व सैनिकों को अपना पंजीयन जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में करवाने के निर्देश दिये गये हैं  ताकि पंजीयन संख्या के अनुसार कम्प्यूटर कोर्स को चलाया जा सके । ऐसे भूतपूर्व सैनिक जो अपने नाम का पंजीयन करा चुके है, वे भी 30 दिसम्बर तक पुन: अपना नाम व्यक्तिगत रुप से उपस्थित होकर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी से सम्पर्क कर दर्ज करवाये ।
--------------

 

22 Dec 2011

News 22 DEC 2011

जिला जन सम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार

हितग्राही अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लें

- स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़

सौंसर में खंड स्तरीय अंत्योदय मेले में लगभग 60 हजार हितग्राही लाभान्वित

लगभग 16.50 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण/अनुदान राशि और सामग्री वितरित

                 प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़ ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न केबिनेट की बैठक में अब जिला स्तर के स्थान पर खंड स्तर पर अन्त्योदय मेलों के आयोजन का निर्णय लिया गया है जिससे हितग्राहियों को जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़े और वे खंड स्तर पर ही शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ ले सकें । आप सभी प्रदेश सरकार की अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लें । श्री मोहोड़ आज जिले के सौंसर विकासखंड मुख्यालय पर आयोजित खंड स्तरीय अंत्योदय मेले को मुख्य अतिथि के रुप में सम्बोधित कर रहे थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री नीलेश गजभिये ने की तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सीताराम डेहरिया,म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष श्री संतोष जैन, नगरीय दीनदयाल अंत्योदय समिति अध्यक्ष श्री बलवंत आप्पा ठोंबरे, ग्रामीण दीनदयाल अंत्योदय समिति अध्यक्ष डॉ. गुलाबराव पांडे, जिला पंचायत सदस्य श्री संजय निबुलकर और श्रीमती स्नेहा जोगी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री विनायक मर्सकोले, श्री राजू परमार और श्री राजेन्द्र भक्ते विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित थे । अंत्योदय मेले में लगभग 60 हजार हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया तथा लगभग 16.50 करोड़ रुपये की ऋण और अनुदान राशि एवं सामग्री वितरित की गई ।
                   इस अवसर पर स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार देश की ऐसी पहली सरकार है जो खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिये किसानों को एक प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध करा रही है । इसी प्रकार प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अनोखी पहल करते हुये म.प्र. लोक सेवाओं के प्रदाय की गारंटी अधिनियम लागू कर किसानों और आम जन को राहत पहुंचाई है । इस अधिनियम के माध्यम से निर्धारित समय सीमा में किसानों को ऋण पुस्तिका प्रदाय की जायेगी तथा अब शपथ पत्र के आधार पर निर्धारित समय सीमा में जाति प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि आगामी माह से बी.पी.एल. सर्वे सूची के लिये सर्वे कार्य प्रारंभ किया जा रहा है । उन्होंने तहसीलदारों और सरपंच/सचिवों को निर्देश दिये कि वे सभी गरीब और भूमिहीन व्यक्तियों के नाम सर्वे सूची में जुड़वाये । उन्होंने सभी सरपंच और पंचायत सचिवों को निर्देश दिये कि वे सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जन को दिलायें तथा अपने कर्तव्यों का पालन कर प्रदेश के विकास में सहभागी बनें । उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पंचायत सचिवों को जिला कैडर प्रदान कर दिया गया है जो बहुत बड़ी बात है । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मेले में आये प्रत्येक हितग्राही को अपनी विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करें तथा स्वीकृत राशि के चेक और सामग्री का आज ही वितरण करें । उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर और माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर अंत्योदय मेले का शुभारंभ किया तथा प्रतीक स्वरुप विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को ऋण और अनुदान राशि के चेक, स्वीकृति आदेश और सामग्री वितरित की । उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों में जाकर प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया तथा पंचायत एवं सामाजिक न्याय विभाग की ओर से सर्वश्री सुधीर सरेयाम, शशांक साबले, रंजीत सिंह बघेल और महेश निमजे को ट्रायसिकल, वर्षा वाघ को व्हील चेयर, अनता भोयर को बैसाखी एवं नीलेश काले को श्रवण यंत्र प्रदान किया ।
              अंत्योदय मेले में कार्यक्रम अध्यक्ष श्री नीलेश गजभिये ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुये अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने का आव्हान किया । विशेष अतिथि एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सीताराम डेहरिया ने कहा कि अंत्योदय मेला प्रदेश सरकार की एक अच्छी पहल है जिसके माध्यम से हितग्राहियों को केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है । उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आव्हान किया कि वे ग्रामीणों को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ दिलायें तथा जनहित के कार्यक्रमों में सहयोग करें । कार्यक्रम में म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष श्री संतोष जैन, नगरीय और ग्रामीण दीनदयाल अंत्योदय समिति के अध्यक्ष श्री बलवंत अप्पा ठोंबरे और डॉ. गुलाबराव पांडे एवं श्री राजू परमार ने भी अपने विचार व्यक्त किये । राजस्व अनुविभागीय अधिकारी श्री रमेश कुमरे ने स्वागत भाषण देते हुये मेले के संबंध में विस्तार से जानकारी दी तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सी.एल.मरावी ने अंत में आभार व्यक्त किया ।
                 अन्त्योदय मेले में जनपद पंचायत द्वारा 1201 हितग्राहियों को 7 करोड 56 लाख 26 हजार 705 रुपये, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 6 हितग्राहियों को 4.38 लाख रुपये, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 100 हितग्राहियों को 6 लाख रुपये, पशु चिकित्सा विभाग द्वारा 218 हितग्राहियों को 9.06 लाख रुपये, उद्यान विभाग द्वारा 638 हितग्राहियों को 81 लाख 50 हजार 500 रुपये, कृषि विभाग द्वारा 7 हजार 829 हितग्राहियों को एक करोड 60 लाख 61 हजार 750  रुपये, शिक्षा विभाग द्वारा 46 हजार 72 हितग्राहियों को 6 करोड 42 लाख 19 हजार 455 रुपये, राजस्व विभाग द्वारा 139 हितग्राहियों को नौ लाख 800 रुपये, हाथकरघा विभाग द्वारा 7 संस्थाओं को 10 लाख 47 हजार 657 रुपये, नगरपालिका सौंसर द्वारा 112 हितग्राहियों को 6 लाख 77 हजार 25 रुपये, नगर पंचायत लोधीखेडा द्वारा 55 हितग्राहियों को 82 हजार 500 रुपये, नगर पंचायत पिपलानारायणवार द्वारा 31 हितग्राहियों को 3.77 लाख रुपये और नगर पंचायत मोहगांव द्वारा 39 हितग्राहियों को 9 लाख 7 हजार 500 रुपये की ऋण और अनुदान राशि उपलब्ध कराकर लाभान्वित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने श्रीमती चन्द्रकलाबाई, श्रीमती प्रभाबाई, श्रीमती सुकवारा और अन्य हितग्राहियों को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के अन्तर्गत 10-10 हजार रुपये की अनुदान राशि,जिला बीमारी सहायता निधि से श्री श्रवण को स्वीकृत राशि 1.57 लाख  रुपये का चेक, आपूर्ति विभाग द्वारा 56 शासकीय उचित मूल्य दुकानों को लायसेंस तथा पशु चिकित्सा, मत्स्य, राजस्व, पंचायत एवं सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, कृषि, म.प्र. भवन संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की विभिन्न योजनाओं, मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना, स्कूल शिक्षा विभाग की छात्रवृत्ति और विकलांग छात्रवृत्ति तथा अन्य योजनाओं मं प्रमाण पत्र और राशि के चेक वितरित किये गये । मेले में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा प्रचार साहित्य भी वितरित किया गया ।
              अंत्योदय मेले में शिक्षा, जिला शिक्षा केन्द्र, आदिवासी विकास, उद्योग, पशु चिकित्सा, हाथकरघा, लोक निर्माण, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, उद्यानिकी, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, विद्युत, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, आपूर्ति, म.प्र. हस्तशिल्प, जनपद पंचायत, श्रम, पंचायत एवं सामाजिक न्याय, मत्स्य, नगरपालिका और नगर पंचायत, वन और राजस्व विभागों द्वारा स्टाल और प्रदर्शनी लगाकर हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा वन विभाग द्वारा कालमेघ का नि:शुल्क वितरण किया गया । मेले में राजस्व विभाग द्वारा किसानों को 3 हजार 115 नि:शुल्क ऋण पुस्तिकाओं का वितरण किया गया । स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य उपचार शिविर में 123 मरीजों का नि:शुल्क उपचार कर दवाईयाँ वितरित की गई तथा 16 हितग्राहियों को दीनदयाल अंत्योदय उपचार कार्ड, 10 हितग्राहियों को ग्रीन कार्ड और 156 नि:शक्तों को नि:शक्तता प्रमाण पत्र वितरित किये गये । जनपद पंचायत द्वारा 59 हितग्राहियों को वनाधिकार पट्टे वितरित किये गये । मेले को 30 स्टालों और प्रदर्शनी में लगाकर सुव्यवस्थित रुप से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया । इस अवसर पर दीनदयाल अंत्योदय समिति और जनपद पंचायत के सदस्यगण,नगरीय निकायों के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, पार्षदगण और अन्य जनप्रतिनिधि, उप संचालक पंचायत एवं सामाजिक न्याय श्री ए.के. दुबे, तहसीलदार श्री बघेल,सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं अन्य जिला और विकासखंड स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी, पत्रकार, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे ।

-------------------

पूर्व प्रधानमंत्री श्री बाजपेयी के जन्मदिवस के
उपलक्ष्य में सुशासन दिवस मनाने का निर्णय

विभाग प्रमुखों और अधिकारियों को समारोह/
परिचर्चा आदि आयोजित करने के निर्देश

                  राज्य शासन द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी के प्रधानमंत्री के रुप में स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदंडों को देखते हुये उनके जन्म दिवस के एक दिन पूर्व की तिथि 24 दिसम्बर को प्रतिवर्ष सुशासन दिवस के रुप में मनाने का निर्णय लिया गया है । इस निर्णय के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा जिले के सभी विभाग प्रमुखों के साथ ही सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिये है कि 24 दिसम्बर को सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को यह शपथ दिलायें कि ‘मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ कि मैं प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने के लिये सदैव संकल्पित रहूँगा/रहूँगी और शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केन्द्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिये हर संभव प्रयास करता रहूँगा/रहूँगी । प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिये सदैव तत्पर रहूँगा/रहूँगी ।’ उन्होंने निर्देश दिये कि इस दिन किसी भी सभागृह/स्थल पर भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र को प्रदर्शित कर सम्मान प्रकट किया जाये और उनके जीवन वृत्त एवं कृत्यों के संबंध में वक्ताओं द्वारा विचार प्रकट किये जाये । इस कार्यक्रम में जिले के सभी प्रमुख जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और शासकीय अधिकारियों को आमंत्रित करें तथा सभी शासकीय कार्यालयों, महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थाओं में भी सुशासन संबंधी समारोह/परिचर्चायें आदि आयोजित करें ।
--------------


राज्य सभा सदस्य सुश्री उईके का भ्रमण कार्यक्रम

                राज्य सभा सदस्य सुश्री अनुसूईया उईके 23 दिसम्बर को प्रात: 6 बजे भोपाल से तामिया पहुंचेंगी तथा प्रात: 10 बजे यहाँ से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे जुन्नारदेव पहुंचेंगी एवं यहाँ पर शासकीय महाविद्यालय में आयोजित स्नेह सम्मेलन में भाग लेने के बाद छिन्दवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगी । आप 24 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे प्रस्थान कर मुख्यमंत्री के छिन्दवाड़ा जिले में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी । आप 25 दिसम्बर को प्रात: 8.30 बजे छिन्दवाड़ा से बैतूल के लिए प्रस्थान करेंगी ।
---------------