31 Oct 2011

News 31 Oct 2011


जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा (म.प्र.)
समाचार

‘मेघा लोक अदालत में विभागीय प्रकरणों
के निराकरण करायें’ – कलेक्टर डॉ. शर्मा

साप्ताहिक समय सीमा बैठक सम्पन्न

                 कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने निर्देश दिये कि सभी विभाग प्रमुख आगामी 19 नवम्बर को जिला न्यायालय परिसर में आयोजित मेघा लोक अदालत में अपने विभागीय प्रकरणों का निराकरण करायें तथा लोक अदालत के माध्यम से निपटाये जा सकने वाले प्रकरणों का अभी से निर्धारण कर उसकी सूची अतिरिक्त कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करें । इस मेघा लोक अदालत में विभिन्न विभागों में शिकायत के रुप में प्राप्त आवेदनों का भी निराकरण किया जायेगा । कलेक्टर डॉ शर्मा ने ये निर्देश आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में दिये । बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा, अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा, सहायक कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सुचिश्मिता सक्सेना, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आशा कुशरे, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी डॉ. के.डी.त्रिपाठी और सभी विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे ।
              बैठक में कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने सभी विभाग प्रमुखो विशेषकर राजस्व, आबकारी, महिला एवं बाल विकास, आपूर्ति, शहरी विकास, ग्रामीण विकास, विद्युत, सहकारिता, श्रम, मत्स्य, पंजीयन आदि को निर्देश दिये कि मेघा लोक अदालत में निराकृत कराये जा सकने वाले प्रकरणों की सूची तैयार कर प्रस्तुत करें तथा इन प्रकरणों का निराकरण भी करायें । उन्होंने ग्रामीण स्वच्छता मिशन के अन्तर्गत हितग्राही को राशि का मार्च से अभी तक भुगतान नहीं करने पर जनपद पंचायत अमरवाड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही करने की अनुशंसा के साथ संभाग आयुक्त को पत्र लिखने तथा सभी पंचायतों में क्रीडांगन का कार्य कराने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को दिये । उन्होंने उप संचालक कृषि को निर्देश दिये कि संभाग आयुक्त के निर्देशों. के परिप्रेक्ष्य में जिले में किसानों की बीज, खाद और दवाईयों की सहकारी समितियाँ बनाकर उनका पंजीयन करायें तथा मार्केटिंग के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करें । उन्होंने जिलाध्यक्ष कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, ग्रामीण विकास और मत्स्य विभाग के समय सीमा के पत्रों की समीक्षा की । बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री मीणा ने पंचायत एवं सामाजिक न्याय, श्रम, शहरी विकास, स्वास्थ्य, मत्स्य, कृषि, पशु चिकित्सा, सहकारिता, विद्युत, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना, आदिवासी विकास, जिला शिक्षा केन्द्र, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, ग्रामीण यांत्रिकी सेवायें, योजना, खनिज, जिला पंजीयन आदि विभागों के लंबित पत्रों की प्रगति की समीक्षा की । जिला विधिक सहायता अधिकारी ने बैठक में आगामी 19 नवम्बर को आयोजित होने वाली मेघा लोक अदालत में प्रस्तुत किये जाने वाले प्रकरणों की विस्तार से जानकारी दी तथा जिला अभियोजन अधिकारी ने भी शासन की ओर से वापस लिये जा सकने वाले प्रकरणों के संबंध में जानकारी दी । बैठक में जिला पेंशन अधिकारी ने बताया कि 31 अक्टूबर 2011 को सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान समारोह आगामी 2 नवम्बर को शाम 5 बजे से जिलाध्यक्ष कार्याय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया है । इस कार्यक्रम में संबंधित कार्यालय प्रमुखों के साथ ही सभी विभाग प्रमुखों को उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये ।
------------------

फोटो निर्वाचक नामावली के लिये
 ई-रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा

                उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शुचिस्मिता सक्सेना ने बताया कि फोटो निर्वाचक नामावली 2012-ई रजिस्ट्रेशन सुविधा के अन्तर्गत पात्र मतदाता अपना नाम जोड़ने हेतु इंटरनेट के माध्यम से अपना नाम जुड़वा सकते हैं । इसके लिये मतदाता कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, म.प्र. की वेब साईट ध्र्ध्र्ध्र्.ड़ड्ढदृथ्र्ठ्ठड्डण्न्र्ठ्ठद्रद्धठ्ठड्डड्ढद्मण्.दत्ड़.त्द पर स्थापित ई-रजिस्ट्रेशन सुविधा का उपयोग करके नाम सम्मिलित करने हेतु अपना आवेदन प्ररुप-6 में प्रस्तुत कर सकते हैं।
------------------

वनमंत्री श्री सिंह 4 नवम्बर को तामिया पहुंचेंगे

                 प्रदेश के वन मंत्री श्री सरताज सिंह 4 नवम्बर को रात्रि 8.30 बजे पिपरिया से प्रस्थान कर रात्रि 10 बजे तामिया आयेंगे तथा यहीं रात्रि विश्राम करेंगे । आप 5 नवम्बर को प्रात: 11 बजे विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे और दोपहर 12 बजे तेन्दूपत्ता संग्राहकों को बोनस का वितरण करेंगे । आप दोपहर 3 बजे पातालकोट में आयोजित सतपुड़ा रोमांचकारी खेल उत्सव के शुभारंभ और स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रात्रि विश्राम यहीं करेंगे । आप 6 नवम्बर को प्रात: 10 बजे तामिया से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे बटकाखापा पहुंचेंगे तथा यहाँ पर तेन्दूपत्ता संग्राहकों के बोनस वितरण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शाम 4 बजे सिवनी के लिये प्रस्थान करेंगे ।
------------------


महाकौशल विकास प्राधिकरण के
अध्यक्ष श्री दिवाकर का भ्रमण कार्यक्रम

           महाकौशल विकास प्राधिकरण जबलपुर के अध्यक्ष श्री नरेश दिवाकर 2 नवम्बर को प्रात: 10 बजे सिवनी से प्रस्थान कर प्रात: 11.30 बजे छिन्दवाड़ा आयेंगे तथा दोपहर 12 से 2 बजे तक राजा की बगिया छिन्दवाड़ा में आयोजित मिलन समारोह, दोपहर 2 से 3 बजे तक स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट, दोपहर 3 से शाम 4 बजे तक राजा की बगिया में आयोजित संगठन बैठक और शाम 4 से 5 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शाम 5 बजे छिन्दवाड़ा से सिवनी के लिये प्रस्थान करेंगे।
------------------


स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ आज
 म.प्र. स्थापना दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे

               प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय पुलिस ग्राउण्ड पर एक नवंबर को आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहरण करेंगे । इस समारोह में सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से सहभागिता की अपील की गई है ।
             कलेक्टर डॉ.पवन कुमार शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह का पल-प्रतिपल का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है । इस दिन एक नवंबर को प्रात: 10.25 बजे मुख्य अतिथि के आगमन के बाद प्रात: 10.30 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ठ्रगान होगा तथा प्रात: 10.40 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री का संदेश वाचन होगा । प्रात: 10.55 बजे सभी को संकल्प दिलाया जायेगा तथा प्रात: 11 बजे म.प्र. गीत का गायन होगा। प्रात: 11 से 11.20 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे तथा प्रात: 11.30 बजे वंदे मातरम के गायन के साथ ही कार्यक्रम का समापन होगा ।
------------------

स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ आज छिन्दवाड़ा पहुंचेंगे

               प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड  एक नवम्बर को प्रात: 8 बजे सौंसर से प्रस्थान कर प्रात: 9 बजे छिन्दवाड़ा पहुंचेंगे तथा प्रात: 10.20 बजे सर्किट हाउस से कार्यक्रम स्थल पुलिस परेड ग्राउंड के लिये प्रस्थान करेंगे । आप प्रात: 10.30 बजे राष्ट्रीय ध्वज आरोहण और राष्ट्रगान के बाद प्रात: 10.40 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे तथा प्रात: 10.55 बजे संकल्प दिलायेंगे । प्रात: 11 बजे म.प्र. गीत गायन के बाद आप प्रात: 11 से 11.20 बजे तक स्थानीय स्तर पर चयनित आयोजन में भाग लेकर प्रात: 11.30 बजे वंदेमातरम और कार्यक्रम समापन के बाद सर्किट हाउस पहुंचेंगे । आप शाम 6 बजे छिन्दवाड़ा से प्रस्थान कर शाम 7 बजे सौंसर पहुंचेंगे एवं यहीं रात्रि विश्राम करेंगे ।
------------------


विधानसभा उपाध्यक्ष श्री हरबंश सिंह का भ्रमण कार्यक्रम

                    म.प्र.विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री हरवंश सिंह एक नवम्बर को प्रात: 11.30 बजे सिवनी से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे छिन्दवाड़ा आयेंगे तथा दोपहर 12.30 से 3 बजे तक केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री कमलनाथ और केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री सी.पी. जोशी के निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के बाद दोपहर 3.30 बजे छिन्दवाड़ा से बिछुआ होते हुये कर्माझिरी के लिये प्रस्थान करेंगे ।
------------------

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं
राजमार्ग मंत्री श्री जोशी आज छिन्दवाड़ा पहुंचेंगे

              केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री सी.पी.जोशी एक नवम्बर को प्रात: 10.30 बजे दिल्ली से विशेष विमान से प्रस्थान कर प्रात: 11.45 बजे छिन्दवाड़ा आयेंगे तथा दोपहर 12.15 बजे स्थानीय पोला ग्राउंड में आयोजित सावनेर-छिन्दवाड़ा-नरसिंहपुर तथा मुलताई-सिवनी मार्गो के शिलान्यास समारोह में भाग लेने के बाद दोपहर 2.15 बजे छिन्दवाड़ा से विशेष विमान से दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे ।
------------------


राज्य सभा सदस्य सुश्री उईके का भ्रमण कार्यक्रम

                  राज्य सभा सदस्य सुश्री अनुसूईया उईके एक नवम्बर को प्रात: 10.25 बजे म.प्र. स्थापना दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगी तथा 2 नवम्बर को प्रात: 5 बजे छिन्दवाड़ा से प्रस्थान कर नागपुर होते हुये दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी । आप 4 नवम्बर को प्रात: 5 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान कर नागपुर होते हुये छिन्दवाड़ा आयेंगी तथा 5 नवम्बर को 10.30 बजे छिन्दवाड़ा से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे तामिया पहुंचकर वनमंत्री के साथ बोनस वितरण कार्यक्रम और दोपहर 2 बजे साहसिक खेलों के शुभारंभ समारोह में भाग लेंगी । आप 6 और 7 नवम्बर को प्रात: 10.30 बजे से प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी तथा 8 नवम्बर को प्रात: 10.30 बजे छिन्दवाड़ा से प्रस्थान कर जुन्नारदेव पहुंचेगी एवं यहाँ पर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी ।
------------------


शांति समिति की बैठक का आयोजन 3 नवम्बर को

                जिले में आगामी 7 नवम्बर को ईदुज्जुहा (बकरा ईद) का पर्व मनाया जायेगा । इस पर्व को शांतिपूर्वक मनाने और कानून व्यवसथा पर विचार-विमर्श के लिये आगामी 3 नवम्बर को शांति 4.30 बजे से जिलाध्यक्ष कार्यालय के सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया है ।
------------------
स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ द्वारा पांढुर्ना में
विकासखंड स्तरीय अंत्योदय मेले का शुभारंभ

मेले में लगभग 3700 हितग्राहियों को
 2.50 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित

                 प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़ ने आज जिले के पांढुर्ना विकासखंड मुख्यालय पर नगरपालिका हाईस्कूल प्रांगण में विकासखंड स्तरीय अन्त्योदय मेले का मुख्य अतिथि के रुप में शुभारंभ किया । इस अंत्योदय मेले में लगभग 3 हजार 700 हितग्राहियों को लगभग 2.50 करोड़ रुपये के ऋण और अनुदान की सहायता राशि वितरित की गई । इस अवसर पर म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष श्री संतोष जैन,विधायक श्री रामराव कवडेती, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती इंदुबाई रबड़े और श्रीमती लता तुमड़ाम, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री जतन उईके, उपाध्यक्ष श्री नरेन्द्र महाले और सभी जनपद सदस्य, अन्य जनप्रतिनिधि, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी श्री आई.जे.खलखो, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री प्रदीप शर्मा तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी सहित सभी विभागों के अधिकारी, हितग्राही और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे ।
                  अन्त्योदय मेले के मुख्य अतिथि श्री मोहोड़ ने कहा कि समाज के अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति को लाभ देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में विकासखंड स्तर पर अन्त्योदय मेलों का आयोजन किया जा रहा है । प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा है कि प्रत्येक गरीब, असहाय और आर्थिक रुप से कमजोर व्यक्ति का उत्थान और विकास हो तथा इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिये अन्त्योदय मेला एक अच्छा साधन है । उन्होंने सभी से इस मेले का अधिक से अधिक लाभ लेने का आव्हान किया । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बेटी बचाओ अभियान के माध्यम से पूरे समाज को जोड़ने का संकल्प लिया है जिससे बेटियों का समग्र विकास हो सके तथा प्रदेश में सभी स्त्री-पुरुष के घटते लिंगानुपात को बढ़ाया जा सके । उन्होंने कहा कि बेटी है तो कल है तथा प्रदेश में संचालित बेटी बचाओ अभियान एक सामाजिक क्रांति का सूत्रपात है जिसे सफल बनाने की हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है । उन्होंने प्रारंभ में दीप प्रज्जवलित कर अन्त्योदय मेले का शुभारंभ किया तथा हितग्राहियों को ऋण और अनुदान की सहायता राशि वितरित की ।
                   अन्त्योदय मेले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री शर्मा ने मेले की रुपरेखा और उद्देश्यों पर विस्तार से जानकारी दी । श्री शर्मा ने बताया कि मेले में कृषि विभाग द्वारा 1233 हितग्राहियों को 66 लाख रुपये, पशु चिकित्सा विभाग द्वारा 88 हितग्राहियों को 13 लाख रुपये, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 150 हितग्राहियों को 9 लाख रुपये, नगरपालिका द्वारा 14 हितग्राहियों को 1.50 लाख रुपये, वन विभाग द्वारा 1047 हितग्राहियों को 4.50 लाख रुपये, जनपद पंचायत द्वारा 114 हितग्राहियों को 1.20 करोड़ रुपये, शिक्षा विभाग  द्वारा 352 हितग्राहियों को 8 लाख रुपये और उद्योग विभाग द्वारा 33 हितग्राहियों को 6.50 लाख रुपये की ऋण और अनुदान सहायता राशि वितरित की गई । मेले में लगभग 200 हितग्राहियों के सामाजिक सुरक्षा, विधवा और नि:शक्त पेंशन के प्रकरण भी बनाये गये ।

------------------

29 Oct 2011

News 29 Oct 2011



जिला जनसंपर्क कार्यालय,छिन्दवाडा(म.प्र.)
समाचार

स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ म.प्र. स्थापना दिवस
समारोह में एक नवंबर को ध्वजारोहण करेंगे

             प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय पुलिस ग्राउण्ड पर एक नवंबर को आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहरण करेंगे । इस समारोह में सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से सहभागिता की अपील की गई है ।
           कलेक्टर डॉ.पवन कुमार शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह का पल-प्रतिपल का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है । इस दिन एक नवंबर को प्रात: 10.25 बजे मुख्य अतिथि के आगमन के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री का संदेश वाचन होगा । प्रात: 10.55 बजे सभी को संकल्प दिलाया जायेगा तथा प्रात: 11 बजे म.प्र. गीत का गायन होगा। प्रात: 11 से 11.20 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे तथा प्रात: 11.30 बजे वंदे मातरम के गायन के साथ ही कार्यक्रम का समापन होगा ।

-----------------

नवीन लेखा प्रशिक्षण सत्र और अल्पकालिक
लेखा प्रशिक्षण के लिये आवेदन पत्र आमंत्रित

                  शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला जबलपुर द्वारा संभाग के सभी शासकीय कार्यालयों के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के एक दिसंबर से 15 फरवरी तक के नि:शुल्क नवीन लेखा प्रशिक्षण सत्र के लिये 15 नवम्बर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं । इसके अलावा 4 विषयों के सशुल्क अल्पकालिक लेखा प्रशिक्षण के लिये भी आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं । इच्छुक कर्मचारी इन प्रशिक्षणें में भाग ले सकते हैं ।
               शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला जबलपुर के प्राचार्य ने बताया कि संभाग के सभी कार्यालय प्रमुखों के अधीन कार्यरत लिपिक वर्गीय ऐसे कर्मचारी जिन्होंने एक वर्ष की लगातार नियमित सेवा पूरी कर ली है और हिन्दी टाइपिंग परीक्षा उत्तीर्ण हैं, वे निर्धारित तिथि तक नवीन लेखा प्रशिक्षण सत्र के लिये आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं । शासकीय कर्मचारियों के लिए यह प्रशिक्षण नि:शुल्क है । उन्होंने बताया कि संभाग के सभी शासकीय कार्यालयों के कर्मचारियों के लिए 31 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक अल्पकालिक लेखा प्रशिक्षण का आयोजन भी किया गया है जिसमें पूर्व में लेखा प्रशिक्षण प्राप्त कर्मचारी भी भाग ले सकते हैं । संभाग के सभी कार्यालय प्रमुखों से इस प्रशिक्षण के लिये अपने कार्यालय से कर्मचारियों के नाम प्रस्तावित करने का अनुरोध किया गया है । इस सशुल्क प्रशिक्षण में विभाग द्वारा राशि प्रवेश के समय चालान के माध्यम से जमा की जायेगी । उन्होंने बताया कि पेंशन के 31 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक के 3 दिवसीय प्रशिक्षण के लिये प्रति प्रशिक्षार्थी 500 रुपये, अंकेक्षण के 3 से 9 नवम्बर तक के एक सप्ताह और भंडार प्रबंधन के 11 से 17 नवम्बर तक के एक सप्ताह के प्रशिक्षण के लिये प्रति प्रशिक्षार्थी एक–एक हजार रुपये तथा कैशियर एवं एकाउंटेंट संबंधी कार्य के 18 से 30 नवम्बर तक के 2 सप्ताह के प्रशिक्षण के लिये प्रति प्रशिक्षार्थी दो हजार रुपये का शुल्क निर्धारित है ।

----------------

 
पांढुर्ना में 31 अक्टूबर को विकासखंड
स्तरीय अन्त्योदय मेले का आयोजन

सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी

               जिले के पांढुर्ना विकासखंड मुख्यालय पर नगरपालिका हाईस्कूल प्रांगण में 31 अक्टूबर को प्रात: 8 बजे से विकासखंड स्तरीय अन्त्योदय मेले का आयोजन किया गया है । इस मेले में लगभग 1518 हितग्राहियों को लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की जायेगी । मेले को सुचारु रुप से सम्पन्न कराने के लिये सभी आवश्यक तैयारियाँ और व्यवस्थायें कर ली गई है । राजस्व अनुविभागीय अधिकारी पांढुर्ना श्री आई.जे.खलखो द्वारा संबंधित अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गये हैं ।


-------------

सर्पदंश से मृत्यु होने पर 3 मृतकों के
वारिसों को 1.50 लाख रपये की आर्थिक
अनुदान सहायता राशि स्वीकृत

               जिले की तामिया तहसील के 3 व्यक्तियों की सर्पदंश से मृत्यु होने पर राजस्व अनुविभागीय अधिकारी जुन्नारदेव द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के अन्तर्गत मृतकों के वारिसों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई है । उन्होंने तहसीलदार तामिया को स्वीकृत अनुदान सहायता राशि तत्काल आहरित कर संबंधित को भुगतान किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं ।
                राजस्व अनुविभागीय अधिकारी जुन्नारदेव श्री अखिलेश जैन ने बताया कि सर्पदंश से तहसील तामिया के ग्राम दहियर की श्रीमती रामकली की मृत्यु होने पर उसके वारिस पति श्री ब्राम्हलाल पिता जतरसिंग, ग्राम हिर्री के श्री अक्कू पिता दिवलू की मृत्यु होने पर उसके वारिस पुत्र श्री जंगलू पालक श्रीमति रमतिया बाई पति स्व. परसादी तथा ग्राम चांवलपानी के रितिक की मृत्यु होने पर उसके वारिस पिता श्री चमनकिशोर वल्द सत्यनारायण चौकसे को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई है ।

--------------------
राष्ट्रीय संकल्प दिवस पर 31 अक्टूबर
 को रैलियों के आयोजन के निर्देश

               स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि 31 अक्टूबर प्रतिवर्ष राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रुप में मनाई जाती है । राज्य शासन द्वारा इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन को रैलियों का आयोजन करने के निर्देश दिये गये हैं । इन रैलियों में राष्ट्रीय भावना और देशभक्ति के गीत गाये जायेंगे । साथ ही गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भाषण/व्याख्यान दिये जायेंगे और युवा नेताओं को भी आयोजनों में शामिल किया जायेगा । कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा जिले के सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और विभाग प्रमुखों को राज्य शासन के निर्देशों के अनुरुप आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं । 
---------------

 

28 Oct 2011

News 28 Oct 2011


जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा (म.प्र.)
समाचार

प्रभारी मंत्री श्री बिसेन की अध्यक्षता में
 विभागीय योजनाओं की समीक्षा

             प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सहकारिता एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन की अध्यक्षता में आज जिलाध्यक्ष कार्यालय के सभाकक्ष में जिला योजना समिति की बैठक कोरम के अभाव में स्थगित की गई । प्रभारी मंत्री श्री बिसेन ने आयोजित विभागीय योजनाओं की समीक्षा की । बैठक में प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़, राज्य सभा सदस्य सुश्री अनुसूईया उईके, विधायक श्री ताराचंद बावरिया, नगरपालिका अध्यक्ष श्री कन्हईराम रघुवंशी, श्री रमेश दुबे कलेक्टर डॉ पवन कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष तथा सभी विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
                बैठक में विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान किसानों को सिंचाई हेतु रात्रि 3 से प्रात: 8 बजे तक प्रदाय की जा रही विद्युत के स्थान पर प्रात: 8 से 10 बजे तक विद्युत प्रदाय करने का निर्णय लिया गया जिससे किसानों को सिंचाई के लिये पर्याप्त समय और विद्युत मिल सके।  बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में दो ग्रुपों में विद्युत वितरण का प्रस्ताव स्वीकृति हेतु भेजा गया है । यह स्वीकृति प्राप्त होते ही विद्युत वितरण व्यवस्था अलग-अलग ग्रुपों से हो जायेगी जिससे ड्रिपिंग की समस्या नहीं रहेगी। किसानों को लिफ्ट इरीगेशन हेतु बिजली उपलब्ध कराने के संबंध में चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि जल संसाधन विभाग जल उपभोक्ता समितियों को इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करायेगा तथा समितियाँ नये विद्युत कनेक्शन लेकर सिंचाई की व्यवस्था करेगी । प्रभारी मंत्री श्री बिसेन ने विद्युत विभाग के अधिकारी को समिति को नये कनेक्शन देने के निर्देश दिये। 
                प्रभारी मंत्री श्री बिसेन ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि नियमानुसार सभी राजस्व अभिलेखों को दुरुस्त करें तथा अविवादित बंटवारा/ नामांतरण में नियमानुसार कार्यवाही करें । विधायक श्री ताराचंद बावरिया द्वारा म.प्र. हाउसिंग बोर्ड के माध्यम से वर्ष 2008 में पंजीयन कराकर मकान लेने वालों से भूमि और मकान की राशि वर्तमान गाईड लाईन से लेने की जानकारी देने पर प्रभारी मंत्री श्री बिसेन ने इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के लिये आश्वस्त किया । कलेक्टर डॉ. शर्मा ने हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी को भूमि और मकान पंजीयन से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिये जिससे प्रकरण में जाँच की जा सके। जिला सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष श्री श्रीराम रघुवंशी ने ग्राम शहपुरा में कुलबहरा नदी पर बने स्टापडैम में पानी नहीं रुकने तथा ग्राम थांवरीकला के जलाशय से नहर तक पानी पहुंचाने हेतु लगे पाईप लीकेज होने की जानकारी देने पर प्रभारी मंत्री श्री बिसेन ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री को स्थल निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य करने के निर्देश दिये ।
                प्रभारी मंत्री श्री बिसेन ने सभी को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनायें देते हुये आगामी एक नवम्बर को आयोजित म.प्र. स्थापना दिवस समारोह में सहभागिता की अपील की। उन्होंने बताया कि म.प्र. स्थापना दिवस के अन्तर्गत एक नवम्बर को सभी शासकीय भवनों पर रौशनी की जायेगी तथा जिला मुख्यालय के साथ ही विकासखंड मुख्यालय पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे एवं पूरे माह भर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे । उन्होंने बताया कि एक नवम्बर से समर्थन मूल्य पर फसल खरीदी भी प्रारंभ की जायेगी । उन्होंने इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये । कलेक्टर डॉ. शर्मा ने म.प्र. स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रुपरेखा से अवगत कराया । बैठक में विद्युत विभाग के अधीक्षण यंत्री साथ ही अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी ।
_______________

पी.एच.ई.मंत्री 5 एवं 6 नवम्बर को
 जिले के भ्रमण पर रहेंगे

                प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सहकारिता एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन 5 एवं 6 नवम्बर 2011 को जिले के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे । आप 5 नवम्बर को दोपहर 3 बजे छिन्दवाड़ा पहुंचेंगे । रात्रि विश्राम सर्किट हाउस छिन्दवाड़ा करेंगे तथा 6 नवम्बर को प्रात: 9 बजे परासिया में घाटामाली नदी ग्राम डुगरिया तीतर में भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे ।

-------------------


पी.एच.ई.मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन द्वारा
अस्पताल का निरीक्षण

               प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सहकारिता एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन द्वारा अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । इस अवसर पर राज्य सभा सदस्य सुश्री अनुसूईया उईके, विधान सभा क्षेत्र परासिया के विधायक श्री ताराचंद बावरिया, नगरपालिका परिषद छिन्दवाड़ा के अध्यक्ष श्री कन्हईराम रघुवंशी, अनेक जनप्रतिनिधि, सिविल सर्जन डॉ. पी.के. श्रीवास्तव, अन्य डाक्टर एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।
             लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं सहकारिता मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन द्वारा अस्पताल का निरीक्षण किया गया । आपने अनेक कक्षों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिये । मंत्री ने एक महिला श्रीमती कृष्णा के रिश्तेदार का एक्सीडेंट में पैर फेक्चर हो गया । जिसके पैर में स्टील राड लगाई जाना है तथा खून की आवश्यकता थी । विधायक श्री बावरिया के कहने पर मंत्री श्री बिसेन ने डॉक्टर को समुचित इलाज करने, पैर में राड डालने तथा आवश्यकतानुसार खून देने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये । मंत्री ने भ्रमण के दौरान स्वयं भी इलाज कराया। आपने सीने का एक्सरे कराया तथा आवश्यक दवाईयाँ ली ।

_______________

जिले में मेडीकल कालेज खोला जायेगा तथा
जिला चिकित्सालय में एम.आर.आई.मशीन,
मेमोग्राफी मशीन और नेत्र आपरेटिंग
माइक्रोस्कोप मशीन उपलब्ध कराई जायेगी

प्रभारी मंत्री श्री बिसेन की अध्यक्षता में सम्पन्न
 रोगी कल्याण समिति की बैठक में अनेक प्रस्ताव पारित


------------------

 

            जिले में मेडीकल कालेज खोजा जायेगा तथा जिला चिकित्सालय में एम.आर.आई. माइक्रोस्कोप मशीन मेमोग्राफी मशीन और नेत्र आपरेशन के लिये आपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी । प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सहकारिता एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन की अध्यक्षता में आज जिलाध्यक्ष कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक में इस संबंध में विभिन्न प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया तथा अन्य मुद्दों पर सर्वसम्मति से विभिन्न निर्णय लिये गये । बैठक में प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़, राज्य सभा सदस्य सुश्री अनुसूईया उईके, विधायक श्री ताराचंद बावरिया, नगरपालिका अध्यक्ष श्री कन्हईराम रघुवंशी, जिला सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष श्री श्रीराम रघुवंशी, कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी डॉ. के.डी.त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हेमंत नायडू, सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. पी.के. श्रीवास्तव तथा समिति के सदस्यगण उपस्थित थे ।
            बैठक में जिला चिकित्सालय में लगभग 400 शैया होने और मेडीकल कालेज के अनुरुप सभी सुविधायें उपलब्ध होने के मद्देनजर जिला चिकित्सालय में मेडीकल कालेज खोलने का प्रस्ताव रखा गया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया । बैठक में जिला चिकित्सालय में एम.आर.आई. मशीन और मेमोग्राफी मशीन लगाने तथा नेत्र आपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन क्रय करने के प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किये गये । बैठक में एम.आर.आई.मशीन की स्थापना के लिये राज्य शासन को लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के बजट आवंटन का प्रस्ताव भेजने तथा विभागीय स्तर से मेमोग्राफी मशीन के लिये लगभग 14 लाख रुपये और नेत्र आपरेटिंग माइक्रोस्कोप के लिये लगभग डेढ़ लाख रुपये की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया । बैठक में जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक उन्नयन हेतु उपकरण क्रय किये जाने का अनुमोदन करने के साथ ही जिला चिकित्सालय परिसर में नवनिर्मित पानी टंकी के बिल भुगतान और सुलभ शौचालय के निर्माण के संबंध में चर्चा कर विभिन्न निर्णय लिये गये । बैठक में सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. श्रीवास्तव ने विभिन्न प्रस्तावों को रखा जिस पर चर्चा कर निर्णय लिये गये ।

25 Oct 2011

News 25 Oct 2011


जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा (म.प्र.)
समाचार

फसल प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी पर प्रशिक्षण सम्पन्न

          भारतीय फसल प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी संस्थान तन्जाऊर, तमिलनाडू एवं जवाहरलाल नेहरु कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केन्द्र चंदनगांव,छिन्दवाड़ा के संयुक्त तत्वाधान में गत दिवस एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण  कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । प्रशिक्षण में जिले के चयनित 60 कृषकों ने भाग लिया । प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कृषकों को फसल प्रसंस्करण तकनीकी के बारे में जागरुक करना तथा प्रसंस्करण तकनीकी को अपनाने हेतु आगे आने के लिये प्रेरणा देना था । कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ.अजय कौशल नोडल अधिकारी आत्मा, डॉ. आकाश पारे, डॉ. सुरेन्द्र पन्नासे एवं श्री आर. एस.राही की उपस्थिति में हुआ ।
               कार्यक्रम में फसल प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी संस्थान तन्जाऊर से पधारे डॉ. आशीष पारे ने कृषकों को संस्थान के उद्देश्य एवं कृषकोपयोगी कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की । साथ ही जिले में फसल की संभावना का आंकलन कर तकनीकी रुप से सहयोग करने का आश्वासन दिया । कृषि विज्ञान केन्द्र के कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुरेन्द्र पन्नासे ने कहा कि छिन्दवाड़ा जिला जैवविविधता से समृद्ध है एवं यहाँ प्रसंस्करण की काफी संभावना है । कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रुप में पधारे डॉ. अजय कौशल ने कहा कि जिले की मुख्य फसलें मक्का, कोदो, कुटकी, जगनी, सब्जियाँ, दाल आदि के प्रसंस्करण की असीम संभावनायें है । उन्होंने आत्मा के माध्यम से कृषकों को तकनीकी जानकारी और शैक्षणिक भ्रमण के द्वारा शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया तथा जिले में जैविक उत्पाद को ब्राान्ड देकर सुव्यवस्थित तरीके से बाजार में उपलब्ध कराने के कार्य की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने जिले में क्रियान्वित खाद्य प्रसंस्करण के कार्यो को विस्तार से उल्लेखित किया । प्रशिक्षण में नागेश्वर चेरिटेबल ट्रस्ट के परियोजना समन्व्यक श्री आर.आर. राही ने आदिवासी अंचल में खाद्य पदार्थो के प्रसंस्करण पर किये गये कार्यो को विस्तार से समझाते हुये आकर्षक दृष्य श्रव्य सामग्री के माध्यम से शहद, महुआ, कोदो, कुटकी, आंवला, जामुन व वनऔषधियों के मूल्य संवर्धन पर किये जाने वाले कार्यो एवं संभावनाओं पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुतीकरण किया। केन्द्र के विस्तार विशेषज्ञ डॉ. अभय वानखेडे ने फसल प्रसंस्करण व मूल्य संवर्धन की आवश्यकता प्रस्तुत करते हुये कृषकों एवं ग्रामीण युवाओं के स्वसहायता समूह के रुप में इसे अंगीकृत कर क्रियान्वित करने हेतु प्रेरित किया । उन्होंने अंत में आभार भी व्यक्त किया ।
              कार्यक्रम में जिला पंचायत के अधिकारी श्री मालवीय द्वारा कृषकों से आग्रह किया गया कि वे स्वयं के स्वावलंबन के लिए शासन की योजनाओं का लाभ अवश्य लें एवं पंचायत की ग्राम सभा में मजबूती से कार्य करें । कृषि विज्ञान केन्द्र के युवा कृषि वैज्ञानिक एवं प्रशिक्षण के सूत्रधार इंजीनियर श्री घनश्याम देशमुख ने कृषकों से इस उपयोगी प्रशिक्षण का लाभ लेने एवं तकनीकी प्राप्त करने हेतु समन्वित रुप से कार्य करने पर विशेष बल दिया । प्रशिक्षण के समापन सत्र में वन अनुसंधान केन्द्र पोआमा के केन्द्राध्यक्ष डॉ. सुनीश बक्शी ने वनोपज से समृद्ध जिले के उत्पादन के विदोहन पर विशेष जोर देने के साथ ही चिरौंजी का वृक्षारोपण करने की सलाह दी । उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये ।

---------------------

जन सुनवाई कार्यक्रम के अन्तर्गत 49 आवेदनों का निराकरण

            जनसुनवाई कार्यक्रम के अन्तर्गत आज स्थानीय कलेक्टर न्यायालय कक्ष में 49 आवेदनों में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा बी पी एल सर्वे सूची में नाम जोडने, बंटवारा नामांतरण, मुआवजा राशि देने, पेंशन देने, अनुकम्पा नियुक्ति, छात्रवृत्ति, निर्माण कार्यो की जांच तथा अन्य विषयों पर जनसुनवाई की गई । उन्होंने आवेदकों को संबंधित कार्यालयों के प्रमुखों से भी सम्पर्क करने की समझाईश दी ताकि उनके आवेदनों का शीघ्र निराकरण हो सके।

-----------------

24 Oct 2011

News 24 Oct 2011


जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा (म.प्र.)
समाचार

शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुविधायें मुहैया कराई गई -- स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़

ग्राम पिपरिया फतेहपुर में सम्मान समारोह सम्पन्न

                 प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़ ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश में बेहतर सुविधायें मुहैया कराई गई हैं तथा प्रदेश इस क्षेत्र में देश में सातवें से तीसरे नंबर पर आ गया है । शिक्षा के लिये राशि की कोई कमी नहीं है तथा लगातार स्कूल भवनों के निर्माण के साथ ही विद्यार्थियों को नि:शुल्क गणवेश, सायकिल, पाठ¬पुस्तक, मध्यान्ह भोजन आदि उपलब्ध कराया जा रहा है । शिक्षा की गुणवत्ता बनाये रखने और सुधार के लिये इस वर्ष 400 करोड़ रुपये का प्रावधान बजट में किया गया है । शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2010 लागू होने के बाद से प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार आया है तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नये मापदण्ड स्थापित किये गये हैं । आप अपने परिवार के प्रत्येक बच्चे को शिक्षित करें तथा यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहे । श्री मोहोड़ गत दिवस जिले के चौरई विकासखंड के ग्राम पिपरिया फतेहपुर में आयोजित सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के रुप में सम्बोधित कर रहे थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे ने की । समारोह में ग्राम में पहली बार किसी मंत्री के पहुंचने पर स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ का शाल और श्रीफल से सम्मान किया गया । कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री दुबे का भी शाल व श्रीफल से सम्मान किया गया ।
               स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ ने इस अवसर पर कहा कि जनता हमारी भगवान है तथा हम इसके पुजारी हैं । जनता के पास आना हमारा धर्म है । उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पेंच परियोजना के बांध निर्माण के अपने संकल्प को दोहराया है तथा इस क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं होने दी जायेगी । उन्होंने ग्राम पिपरिया फतेहपुर की शासकीय प्राथमिक शाला में एक अतिरिक्त कक्ष और बाउण्ड्रीवाल, ग्राम रामगढ़ की शाला में एक अतिरिक्त कक्ष और बाउण्ड्रीवाल तथा ताने पिपरियाखुर्द में एक अतिरिक्त कक्ष निर्माण की घोषणा की । उन्होंने सभी को दीपावली की बधाई  और शुभकामनायें भी दी ।  कार्यक्रम अध्यक्ष पंडित रमेश दुबे ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश को विकास और व्यवस्था से जोड़ने का प्रयास किया है। उन्होंने सड़क, पानी, शिक्षा के क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुये इन क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है । उन्होंने ग्राम में पहली बार मंत्री के रुप में पदार्पण करने पर स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ को बधाई देते हुये उनका अभिनंदन किया । उन्होंने क्षेत्र की समस्यायें भी रखी। समारोह में सर्वश्री नेमीचंद जैन, अतरलाल वर्मा और शैलेन्द्र रघुवंशी ने भी अपने विचार व्यक्त किये । कार्यक्रम का संचालन श्री सुरेश शर्मा और आभार प्रदर्शन उप सरपंच श्री प्रमोद दुबे ने किया। इस अवसर पर सर्वश्री शिवकुमार दुबे, प्रवीण जैन, उमेश कवरेती, जितेन्द्र चौरे और अन्य जनप्रतिनिधि, सरपंच श्रीमती शांताबाई, तहसीलदार श्री सनोडिया, बी.आर.सी. श्री कोरडे और अन्य अधिकारी, शिक्षक श्री मेवालाल मरकाम, छात्र-छात्रायें तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे ।

----------------

छात्रावास/आश्रमों का आकस्मिक निरीक्षण

            संभागीय उपायुक्त आदिम जाति अनुसूचित जाति कल्याण विभाग जबलपुर एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास छिन्दवाड़ा द्वारा जिले के विकासखंड सौंसर एवं मोहखेड के अन्तर्गत संचालित छात्रावास/आश्रमों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट बालक छात्रावास सौंसर, अनु.जाति बालक छात्रावास सौंसर, आदिवासी बालक छात्रावास रामाकोना एवं आदिवासी बालक आश्रम सिल्लेवानी में साफ-सफाई, सामग्री का रखरखाव, अभिलेखों का संधारण आदि उत्तम पाया गया । अधीक्षक द्वारा कराये गये मरम्मत कार्य एवं विभाग द्वारा कराये गये कार्यो की गुणवत्ता भी उत्तम पायी गई । संभागीय उपायुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान उक्त कार्यो के लिए अधीक्षकों की प्रशंसा की गई एवं अच्छे कार्य करने वाले अधीक्षक को जिला/संभाग/राज्य स्तर पर पुरस्कृत करने हेतु निर्देशित किया गया ।

--------------------

जिले की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करें -स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़
कुण्डा में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह सम्पन्न

                  प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़ ने कहा कि खेलों में वास्तविक प्रतिस्पर्धा होती हैं। इसमें हार-जीत दोनों होती है किन्तु हारने वाले को कभी हताश नहीं होना चाहिये, क्योंकि वह स्वस्थ स्पर्धा में कभी न कभी जीत हासिल कर ही लेगा । प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिये विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जा रही है तथा पारितोषिक की राशि को भी बढ़ा दिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा खेल गतिविधियों और खिलाड़ियों को वित्तीय संसाधन जुटाने के उद्देश्य से युवा आयोग का गठन भी किया जा रहा है।  आप सभी जिले की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें अच्छे अवसर प्रदान करें जिससे वे जिला,प्रदेश और देश का नाम रौशन कर सकें। श्री मोहोड़ गत दिवस जिले के चौरई विकासखंड के ग्राम कुण्डा में कुण्डा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह को मुख्य अतिथि के रुप में सम्बोधित कर रहे थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रमेश पोफली ने की तथा पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित थे ।
                 स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ ने कहा कि यहाँ क्रिकेट खेल देखा जो बहुत ही रोमांचक रहा। ऐसे खेल आयोजन निरंतर होते रहने चाहिये। उन्होंने विजेता और उप विजेता टीमों को अपनी ओर से 11-11 सौ रुपये की नगद राशि पुरस्कार स्वरुप प्रदान की तथा विजेता टीम के कप्तान श्री आरिफ खान को 11 हजार रुपये एवं उपविजेता टीम के कप्तान श्री राजा  वर्मा को 5 हजार रुपये की नगद राशि, शील्ड और खिलाड़ियों को पदक वितरित किये । उन्होंने शिक्षा विभाग से राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिये चयनित शिक्षकों सर्वश्री जितेन्द्र वर्मा, उग्रेन मसराम और सीमेन्द्र मोदक का शाल व श्रीफल से अभिनंदन किया । उन्होंने कार्यक्रम में मैन आफ द सीरिज और मैन आफ द मैच का पुरस्कार श्री दिनेश जावा को दिया गया जिन्होंने 119 रन बनाये । स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड ने प्रारंभ में दोनों टीमों के कप्तान और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा खेल का आनंद भी लिया । कार्यक्रम अध्यक्ष श्री रमेश पोफली ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान में देश में खेलों की दयनीय स्थिति से खिलाड़ियों के भविष्य की चिंता स्वाभाविक है, किन्तु प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ी प्रतिभाओं को अच्छा प्रोत्साहन दिया जा रहा है । उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने पसंदीदा खेलों को रुचि के साथ खेलें, किन्तु देशी खेल कबड्डी को भी प्रोत्साहित करें । यह देशी खेल जहाँ निर्धारित समय में पूरा हो जाता है, वहीं शारीरिक दृष्टि से भी चुस्त-दुरुस्त रखता है । उन्होंने क्षेत्र में होने वाली सभी खेल प्रतियोगिताओं में निरंतर सहयोग के लिये आश्वस्त किया । विशेष अतिथि पंडित रमेश दुबे ने इस अवसर पर कहा कि आयोजकों ने हमारी अपनी खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें गौरवान्वित करने का अच्छा प्रयास किया है । ऐसे प्रोत्साहन से खेल प्रतिभायें आगे आकर अपना उत्तम प्रदर्शन करती हैं । उन्होंने कहा कि यहाँ पर हुये अच्छे प्रदर्शन ने मैच को काफी रोमांचक बना दिया था । उन्होंने प्रतियोगिता में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।
                  समारोह में विजेता टीम लकी स्पोर्टिंग क्लब अमरवाड़ा के सर्वश्री सीमेन्द्र मोदक, तौसीफ खान, राजा खान, आरिफ खान, दिनेश जावा, कुम्मु नागरे, प्रीतम विश्वास, दिमाकचंद यादव, राहुल यादव, शिवम, सुजीत डुमडुम और सचिन सहारे तथा उप विजेता टीम ताज स्पोर्टिंग क्लब चौरई के सर्वश्री के.के.वर्मा, टूटू भलावी, संजय सोनी, उग्रेन मसराम, राजा वर्मा, सोनू खंडेलवाल, प्रकाश देशमुख, रोहित चौहान, चंचलेश वर्मा, धर्मेन्द्र वर्मा, राजेन्द्र मर्सकोल ओर आशीष राव के प्रदर्शन की सराहना की गई । कार्यक्रम में विजेता टीम को श्री नेमीचंद जैन की ओर से 11 हजार रुपये नगद और श्री सोनू जावरे की ओर से शील्ड तथा उप विजेता टीम को श्री शैलेन्द्र रघुवंशी की ओर से 5 हजार रुपये नगद और श्री राजेश जैन की ओर से शील्ड प्रदान की गई । कार्यक्रम का संचालन श्री सुरेश शर्मा और आभार प्रदर्शन श्री नेमीचंद जैन ने किया। इस अवसर पर छिन्दवाड़ा नगर के पार्षद श्री आलोक साहू और श्री विकास राय, सर्वश्री अतरलाल वर्मा, शिवकुमार दुबे, जितेन्द्र चौरे, प्रवीण जैन और अन्य जनप्रतिनिधि, तहसीलदार श्री सनोडिया, बी.आर.सी. श्री कोरडे और अन्य अधिकारी, खिलाड़ी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे ।

----------------------

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक का आयोजन 4 नवम्बर को

                  जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आगामी 4 नवम्बर को दोपहर 12 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है । जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा ने बताया कि इस बैठक में पूर्व बैठक में पारित प्रस्तावों के परिपालन की समीक्षा और चर्चा एवं जिला पंचायत और सभी विभागों के वर्ष 2011 के अप्रैल से जुलाई और अगस्त से अक्टूबर तक के दो त्रैमासों के त्रैमासिक बजट के आय और व्यय के प्रस्तुतिकरण के साथ ही म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, शिक्षा और जिला शिक्षा केन्द्र की समीक्षा तथा वन, विभागीय निर्माण, मनरेगा योजना और सभी विभागों के निर्माण कार्यो के मजदूरों को मजदूरी भुगतान के संबंध में चर्चा की जायेगी ।

-----------------

साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न

                  कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली । बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी डॉ. के.डी.त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आशा कुशरे तथा सभी जिला विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
                 बैठक में कलेक्टर डॉ. शर्मा  ने सभी जिला विभाग प्रमुख अधिकारियों को समय सीमा में पत्रों के निराकरण के निर्देश दिये । उन्होंने जिलाध्यक्ष कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के साथ ही आबकारी, योजना, आदिवासी विकास, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, जिला शिक्षा केन्द्र, कृषि, पंजीयन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवायें, लोक निर्माण, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, स्वास्थ्य, वन, पंचायत, श्रम, मत्स्य, जल संसाधन, उद्यान, खनिज, पेंशन, परिवहन आदि विभागों के लंबित पत्रों की प्रगति की समीक्षा की । उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत गणवेश और सायकिल वितरण, कुपोषित बच्चों को पूरक पोषण आहार, अन्त्योदय मेला, स्पर्श अभियान, सतपुड़ा रोमांचकारी उत्सव आदि के संबंध में भी जानकारी ली तथा जिला योजना समिति की आगामी बैठक में प्रस्तुत किये जाने वाले पालन प्रतिवेदन को तत्काल तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये ।

------------------------

केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री नाथ का भ्रमण कार्यक्रम

                  केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री कमलनाथ एक नवम्बर को प्रात: 10.30 बजे दिल्ली से विशेष विमान से प्रस्थान कर प्रात: 11.45 बजे छिन्दवाड़ा पहुंचेंगे । आप दोपहर 12.30 बजे स्थानीय पोला ग्राउंड में केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री सी.पी. जोशी के साथ सावनेर-छिन्दवाड़ा-नरसिंहपुर एवं मुलताई-छिन्दवाड़ा-सिवनी राष्ट्रीय राजमार्गो के शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे । आप शाम 7 बजे यादव समाज के कार्यक्रम, रात्रि 8 बजे सत्कार लॉज में कैरियर विकास सेंटर के शुभारंभ कार्यक्रम, रात्रि 8.15 बजे पूजा लॉन में दीवाली मिलन समारोह और एम्बुलेंस लोकार्पण कार्यक्रम, रात्रि 9 बजे पोला ग्राउंड में आईडियल यूथ फेस्टीवल कार्यक्रम तथा रात्रि 10 बजे भैयाजी दरगाह पर आयोजित मुशायरा में भाग लेंगे ।
                केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री नाथ 2 नवम्बर को प्रात: 10 बजे साउथ ईस्टर्न रेल्वे के सी.ए.ओ. (निर्माण) श्री वेंकट सामी के साथ बैठक और प्रात: 11 बजे स्थानीय फारेस्ट कांट्रेक्टर एसोसिएशन भवन में एच एण्ड पी.एस. के स्किल सेंटर के शुभारंभ कार्यक्रम के बाद दोपहर एक बजे अमरवाड़ा विकासखंड के मंधानगढ़ जायेंगे । आप शाम 6 बजे स्थानीय रानी की कोठी में आर.आर.बी. बैंक के समारोह, शाम 7 बजे स्थानीय शांति नाथ भवन में फ्रीडम फाईटर श्री गुरुप्रसाद श्रीवास्तव के कार्यक्रम तथा रात्रि 8 बजे स्थानीय पोला ग्राउंड में दैनिक भास्कर के कार्यक्रम में भाग लेंगे । आप 3 नवम्बर को प्रात: 8 बजे छिन्दवाड़ा से विशेष विमान द्वारा दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे ।
--------------------

22 Oct 2011

News 22 Oct 2011


जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा (म.प्र.)
समाचार 

म.प्र. राज्य विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अद्र्धघुमक्कड़ जाति
विकास अभिकरण के अध्यक्ष श्री बंजारा का भ्रमण कार्यक्रम

          म.प्र. राज्य विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अद्र्धघुमक्कड़ जाति विकास अभिकरण के अध्यक्ष श्री नारायण सिंह बंजारा 25 अक्टूबर को शाम 4 बजे भोपाल से प्रस्थान कर रात्रि 10 बजे अमरवाड़ा पहुंचेंगे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे । आप 26 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे अमरवाड़ा में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेगें और रात्रि विश्राम यहीं करेंगे तथा 27 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे अमरवाड़ा से प्रस्थान कर प्रात: 11 बजे कहुआ पहुंचेंगे एवं यहाँ पर बंजारा समाज सम्मेलन में भाग लेकर यहीं रात्रि विश्राम करेंगे । आप 28 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे कहुआ से प्रस्थान कर शाम 5 बजे बालाघाट पहुंचेंगे तथा 29 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे बालाघाट से प्रस्थान कर शाम 6 बजे अमरवाड़ा आयेंगे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे । श्री बंजारा 30 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे अमरवाड़ा में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे तथा 31 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे अमरवाड़ा से प्रस्थान कर छिन्दवाड़ा आयेंगे और यहाँ सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेने के बाद विमुक्त जाति और अन्य जनप्रतिनिधियों से जनसम्पर्क कर शाम 5 बजे प्रस्थान कर शाम 6 बजे अमरवाड़ा पहुंचेंगे एवं यहीं रात्रि विश्राम करेंगे । आप एक नवम्बर को प्रात: 10 बजे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद यहीं रात्रि विश्राम करेंगे तथा 2 नवम्बर को प्रात: 10 बजे अमरवाड़ा से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे ।

----------------------
मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से जिले के 2 हितग्राहियों को
40 हजार रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत

              प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के 2 हितग्राहियों को 40 हजार रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है । कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा यह राशि संबंधित तहसीलदारों को पुनरावंटित कर हितग्राहियों को राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं । स्वीकृत अनुदान राशि से पीडितों का उपचार होगा ।
              कलेक्टर डॉ. शर्मा ने बताया कि जुन्नारदेव तहसील मुख्यालय की श्रीमती जयवंती पति श्री परसराम आम्रवंशी को दुर्घटना में घायल होने से उपचार के लिए संचालक चौधरी हास्पिटल नागपुर को 35 हजार रुपये तथा अमरवाड़ा नगर के वार्ड क्रमांक 8 की श्रीमती प्रेमकुमारी मालवी को उपचार के लिये पांच हजार रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

-----------------
अटल बिहारी बाजपेयी बाल आरोग्य एवं पोषण मिशन के संबंध में बैठक सम्पन्न

                 जिलाध्यक्ष कार्यालय स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग में आज अटल बिहारी बाजपेयी बाल आरोग्य एवं पोषण मिशन के तहत 6 माह से 6 वर्ष तक के आंगनवाडी केन्द्रों के कम वजन एवं अति कम वजन के बच्चों को स्थानीय आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुये पोषण आहार विशेषज्ञ एवं शिशु रोग विशेषज्ञ के परामर्श पर पोषण सामग्री दी जाने के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में गल्र्स कालेज के सहायक प्राध्यापक एवं पोषण आहार विशेषज्ञ डॉ. पी.श्रीवास्तव एवं डॉ. ए. मुंजे तथा जिला चिकित्सालय के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.एस.एल.साहू एवं डॉ. बी.एम.पेठे उपस्थित थे । महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि बैठक में चिकित्सक एवं पोषण आहार विशेषज्ञों द्वारा आंगनवाडी केन्द्र के अति कम वजन के बच्चों को दी जाने वाली पोषण आहार के व्यंजन की जानकारी दी गई ।

------------------------

21 Oct 2011

News 21 Oct 2011


जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा (म.प्र.)
समाचार
 

प्रभारी मंत्री श्री बिसेन की अध्यक्षता में
जिला योजना  समिति की बैठक का आयोजन 28 अक्टूबर को

           प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सहकारिता एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन की अध्यक्षता में आगामी 28 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से जिलाध्यक्ष कार्यालय के सभाकक्ष में जिला योजना समिति की बैठक का आयोजन किया गया है। कलेक्टर डॉ पवन कुमार शर्मा ने बताया कि बैठक में 14 अगस्त 2011 की कार्यवाही विवरण के पालन प्रतिवेदन के साथ ही म.प्र. विद्युत (ऊर्जा) विभाग, सहकारिता विभाग और कृषि विभाग की समीक्षा की जायेगी तथा जिला योजना प्रारुप वर्ष 2012-13 के अनुमोदन के अलावा अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा की जायेगी ।

-------------------

म.प्र. स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय
कार्यक्रम के आयोजन के लिये
अधिकारियों को विभिन्न दायित्वों के निर्वहन के निर्देश

              राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में आगामी एक नवम्बर को म.प्र. स्थापना दिवस पर स्थानीय पुलिस ग्राउंड पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । इस कार्यक्रम को सुचारु रुप से सम्पन्न कराने के लिये कलेक्टर डॉ पवन कुमार शर्मा द्वारा अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गये हैं । उन्होंने सभी कार्यालय प्रमुखों और संबंधित अधिकारियों को समयावधि में उन्हें सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं ।
              कलेक्टर डॉ. शर्मा ने बताया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को आमंत्रण पत्र का मुद्रण, जिला योजना अधिकारी को वरिष्ठ लिपिक शाखा के मार्गदर्शन में आमंत्रण पत्र का वितरण, पुलिस अधीक्षक को कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, डेकोरेशन और बेरिकेटिंग, मुख्य नगरपालिका अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर बैठक, साउंड व्यवस्था और कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, वनमण्डलाधिकारी पूर्व वनमण्डल को कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को बेरिकेटिंग हेतु बांस बल्ली उपलब्ध कराना, सहायक संचालक उद्यानिकी को कार्यक्रम स्थल पर माला एवं गमले की व्यवस्था, जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को मंच संचालन, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं हेतु पुरस्कार व्यवस्था, अधीक्षण यंत्री म.प्र. विद्युत मण्डल को कार्यक्रम स्थल पर विद्युत व्यवस्था (विद्युत प्रवाह अवरुद्ध होने की स्थिति में जनरेटर एवं बैटरी की व्यवस्था), रक्षित निरीक्षक पुलिस को पुलिस ग्राउंड पर पुष्पों की व्यवस्था, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी को मंच पर विराजमान अतिथियों हेतु पानी बॉटल एवं चाय, प्रतियोगी छात्र-छात्राओं हेतु अलग से पेयजल व्यवस्था और कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित नागरिकों हेतु नल लगे टेंकर की उपलब्धता, श्री ओ.पी. शर्मा व्याख्याता शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय एवं श्री नरेन्द्र शक्रवार उद्घोषक आकाशवाणी केन्द्र को मंच संचालन एवं उद्घोषणा, सहायक संचालक जनसम्पर्क को कार्यक्रम स्थल पर पत्रकारों की बैठक व्यवस्था एवं कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार, जनअभियान परिषद को मंच पर संकल्प पत्रों का वितरण एवं मंच की व्यवस्था, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को बेटी बचाओ अभियान के तहत प्रचार प्रसार की व्यवस्था, उप संचालक सामाजिक न्याय को वन्देमातरम् गान एवं मंचीय व्यवस्था, सचिव कृषि उपज मंडी को लड्डुओं के वितरण की व्यवस्था तथा श्री व्ही.पी.शुक्ला सहायक परियोजना अधिकारी एवं श्री मनोज बारस्कर मीडिया अधिकारी जिला पंचायत को झांकियों के पंजीयन की व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है ।

----------------------

सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन
 प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जायेगा                 जिले के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जायेगा तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पी.पी.ओ. और जी.पी.ओ. प्रदाय कर उनका सम्मान भी किया जायेगा । सम्मान स्वरुप उन्हें शाल और श्रीफल भेंट किया जायेगा जिसकी व्यवस्था संबंधित कार्यालय प्रमुख द्वारा की जायेगी । इस संबंध में कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा जिले के सभी आहरण संवितरण अधिकारियों और कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिये गये हैं ।
             जिला पेंशन अधिकारी श्री डी.आर.महोबिया ने बताया कि जिले में जो शासकीय सेवक जिस माह में सेवानिवृत्त होते है, उसके आगामी माह के प्रथम बुधवार को जिलाध्यक्ष कार्यालय के सभाकक्ष में शाम 5 बजे ऐसे शासकीय सेवकों को कलेक्टर द्वारा पी.पी.ओ./जी.पी.ओ. प्रदाय कर उनको सम्मानस्वरुप शाल तथा श्रीफल भेंट किया जायेगा जिसकी व्यवस्था संबंधित कार्यालय प्रमुख द्वारा की जायेगी । इस कार्यक्रम में जिन कार्यालयों के शासकीय सेवक सेवानिवृत्त होंगे, उनके कार्यालय प्रमुखों की उपस्थिति अनिवार्य है । सभी कार्यालय प्रमुख निराकृत पेंशन प्रकरणों की जानकारी जिला पेंशन कार्यालय से प्राप्त कर सेवानिवृत्त कर्मचारी को सेवानिवृत्ति माह के आगामी माह के प्रथम बुधवार को कलेक्टर कार्यालय में सायं 5 बजे उपस्थित होने हेतु अवगत करायेंगे । यदि प्रथम बुधवार को शासकीय अवकाश हो तो यह कार्यक्रम अगले कार्य दिवस में सम्पन्न होगा ।
               जिला पेंशन अधिकारी ने बताया कि यदि शासकीय सेवक के प्रत्याशित पेंशन/उपादान का देयक कोषालय में प्रस्तुत किया जाता है तो उन्हें पेंशन प्रकरण लंबित होने का कारण बताना अनिवार्य होगा, अन्यथा देयक पारित नहीं किया जायेगा । उन्होंने बताया कि कलेक्टर द्वारा सभी जिला विभाग प्रमुखों को निर्देश दिये गये हैं कि वे लंबित पेंशन प्रकरणों की जानकारी प्रत्येक माह के अंतिम कार्य दिवस में 31 दिसम्बर 2010 तक स्थिति में जिला कोषालय में एवं 31 जनवरी 2011 से वर्तमान तक की स्थिति में जिला पेंशन कार्यालय छिन्दवाड़ा में प्रस्तुत करें । प्राप्त जानकारी का परीक्षण एवं संकलन कर जिला कोषालय अधिकारी एवं जिला पेंशन अधिकारी कार्यक्रम में प्रस्तुत करेंगे । माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के निराकृत पेंशन प्रकरणों की जानकारी जिला विभाग प्रमुख/ कार्यालय प्रमुख जिला पेंशन कार्यालय से कार्यक्रम से पूर्व प्राप्त कर पेंशनर की उपस्थिति कार्यक्रम में सुनिश्चित करेंगे । उन्होंने पुन: निर्देशित किया है कि भविष्य में शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरण सेवानिवृत्ति के दो माह पूर्व जिला पेंशन कार्यालय में अनिवार्य रुप से प्रस्तुत करें । साथ ही 30 अक्टूबर 2011 तक सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरण (विभागीय जाँच एवं न्यायालयीन प्रकरण को छोडकर) तत्काल जिला पेंशन कार्यालय में प्रस्तुत कर निराकृत करायें ।


क्रमांक 83/1323/ओपीएस/एमआर/

सर्पदंश से मृत्यु पर एक हितग्राही को 50 हजार
 रुपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत

                     जिले के अनुभाग छिन्दवाड़ा के राजस्व अनुविभागीय अधिकारी डॉ. के.डी. त्रिपाठी द्वारा जिले की छिन्दवाड़ा तहसील के ग्राम भानादेई की रिंकी पिता रुपलाल की गत दिनों सर्पदंश से मृत्यु होने पर राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के अन्तर्गत मृतिका की वारिस माता श्रीमती ईताबाई को 50 हजार रुपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई है ।


बॉक्स समाचार

मुख्यमंत्री श्री चौहान की घोषणा पर श्रीमती खिम्मीबाई
को भी मिली आर्थिक अनुदान सहायता राशि की सौगात
खिम्मीबाई कर सकेगी अब सब्जी का व्यवसाय

                    प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जिले के प्रवास के दौरान छिन्दवाड़ा नगर के छोटी बाजार में रात्रि भ्रमण के दौरान की गई घोषणा के अनुरुप वार्ड क्रमांक 23 बड़ी माता मंदिर की लगभग 65 वर्षीय श्रीमती खिम्मीबाई पति बलराम सोनी को आज मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से स्वीकृत 10 हजार रुपये की आर्थिक अनुदान की राशि की सौगात मिल गई है । यह राशि हाथ ठेला और सब्जी की दुकान के लिये प्रदाय की गई है । कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा के निर्देश पर राजस्व अनुविभागीय अधिकारी डॉ के.डी.त्रिपाठी और तहसीलदार श्री महेश अग्रवाल ने आज छोटी बाजार जाकर श्रीमती खिम्मीबाई सोनी को इस सहायता राशि का चेक प्रदान किया । इस अवसर पर पार्षद श्री हरिओम सोनी के साथ ही श्री राजू चरणागर, श्री अरविंद राजपूत और अन्य नागरिकगण उपस्थित थे । उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के आश्वासन के ठीक दो दिन बाद ही तीसरे दिन बुधवार को छोटी बाजार में ही जाकर कलेक्टर डॉ. शर्मा के निर्देश पर राजस्व अनुविभागीय अधिकारी डॉ. त्रिपाठी और तहसीलदार श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से स्वीकृत श्री सुनील असराठी को हार्ट में छेद के इलाज के लिये, श्री कन्हईराम साहू को दुकान में आग लगने से हानि होने पर आर्थिक सहायता के लिये, श्री सोहन सोनी को चाय दुकान में बर्तन/स्टोव आदि के लिये, श्री अशोक चौरसिया को क्रिकेट किट के लिये और श्री राहुल बंदेवार को हेयर कटिंग सेलून के लिए 10-10 हजार रुपये एवं श्री अप्पू उर्फ प्रहलाद सोनी को एस.टी.डी./मोबाईल दुकान के लिए 15 हजार रुपये की आर्थिक अनुदान राशि के चेक वितरित किये थे तथा शेष एक हितग्राही को आज आर्थिक अनुदान सहायता राशि का एक चेक प्रदान किया गया ।
                    छिन्दवाड़ा नगर के बड़ी माता मंदिर क्षेत्र की निवासी श्रीमती खिम्मीबाई सोनी के पति नहीं हैं तथा वे अकेली रहकर अपना जीवनयापन कर रही हैं । उसकी दो बेटियों ममता सोनी और मनीषा सोनी का विवाह हो चुका है तथा वे अपने ससुराल में रह रही हैं । उसका एक बेटा मधु सोनी है, जो रिक्शा चलाता है । बेटे की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने से उसके परिवार की गुजर-बसर ही ठीक से नहीं हो पाती, इसलिये वह बेटे से कोई आर्थिक मदद नहीं लेती । श्रीमती खिम्मीबाई अपने स्वाभिमानी स्वभाव के चलते इस उम्र में भी स्वयं ही मेहनत मजदूरी करके अपना स्वयं का पालन पोषण करती है । विधवा होने के नाते उसे नगरपालिका से विधवा पेंशन तो मिलती है, फिर भी वह चूना बेचने का व्यवसाय कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में लगी है । मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से आर्थिक सहायता की सौगात मिलने से वह बहुत प्रसन्न है तथा अपने साथ ही अपने पुत्र के परिवार को भी आत्मनिर्भर बनाने के लिये प्रयत्नशील हो गई है । वह कहती है कि इस राशि से वह हाथठेला खरीदकर पुत्र के साथ सब्जी का व्यवसाय भी करेगी जिससे उनके परिवार में आर्थिक समृद्धि आयेगी । मुख्यमंत्री श्री चौहान की इस सौगात ने जहां खिम्मीबाई को अपार खुशी दी है, वहीं नगरवासी इस त्वरित सौगात से मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और तत्परता तथा जिला प्रशासन की तत्परता से हर्षित और विस्मित है । नगरवासी अब यह कहने से नहीं चूक रहे हैं कि मुख्यमंत्री हो तो शिवराज  चौहान जैसे,जो दीन दुखियों के दर्द को महसूस कर उन्हें राहत देने में देरी नहीं करते ।

---------------


20 Oct 2011

News 20 Oct 2011



जिला जनसंपर्क कार्यालय छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार

संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर द्वारा कम्बल
निर्माण केन्द्र और हाथकरघा केन्द्र का निरीक्षण

बुनकरों को स्वतंत्र रुप से मार्केटिंग की सलाह

               जबलपुर संभाग के कमिश्नर डॉ. रवीन्द्र पस्तौर ने गत दिवस जिले के सौंसर विकासखंड के ग्राम पारडसिंगा में कम्बल निर्माण केन्द्र और नगरीय निकाय लोधीखेडा में बुनकर सहकारी समिति द्वारा संचालित हाथकरघा केन्द्र का निरीक्षण किया । इस दौरान कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा,सहायक कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी श्री रमेश कुमरे और  म.प्र. हस्तशिल्प विकास निगम, हाथकरघा, ग्रामोद्योग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी आपके साथ थे ।
               संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने ग्राम पारडसिंगा में कम्बल निर्माण केन्द्र के शो रुम में सेल्स मैनेजर से कम्बल की बिक्री और आय के संबंध में जानकारी ली तथा कम्बलों की गुणवत्ता को देखा। उन्होंने सेल्स मैनेजर और हस्तशिल्प विकास निगम के अधिकारियों को कम्बलों की गुणवत्ता और डिजाईन के नये प्रयोग के साथ ही नागपुर और अन्य क्षेत्रों में कम्बलों की मार्केटिंग के प्रयास करने के निर्देश दिये जिससे कंबल निर्माण केन्द्र की आय में बढ़ोत्तरी हो सके।
              नगरीय निकाय लोधीखेडा में बुनकर सहकारी समिति द्वारा संचालित हाथकरघा के निरीक्षण के दौरान संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने कच्चा माल, निर्मित की जाने वाली वस्तुयें, वस्तुओं की मार्केटिंग, गुणवत्ता, डिजाईन आदि की जानकारी ली । समिति के प्रबंधक श्री विट्ठल कावले ने बताया कि समिति में 271 सदस्य है तथा वर्तमान में 50 हाथकरघे संचालित है । उन्होंने बताया कि म.प्र. हस्तशिल्प विकास निगम से कच्चा माल प्राप्त होता है तथा उनकी डिजाईन के अनुरुप साडी, बेडशीट, दुपट्टा आदि बनाकर उन्हें ही दे देते है । म.प्र. हस्तशिल्प विकास निगम के सहायक प्रबंधक ने बताया कि निगम द्वारा समिति को कच्चा माल और डिजाईन उपलब्ध कराई जाती है तथा निगम के भोपाल स्थित शो रुम से उत्पादित माल की बिक्री की व्यवस्था है । उन्होंने बताया कि लोधीखेडा के अलावा पारडसिंगा, सौंसर और मोहगांव में बुनकर सहकारी समितियाँ हाथकरघा से वस्त्र बनाने का कार्य करती हैं । नागेश्वर चेरिटेबल ट्रस्ट नागपुर के कर्मचारी ने बताया कि उनके ट्रस्ट द्वारा हाथकरघा का काम छोडने वाले 18 बुनकरों का कलस्टर बनाकर उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा डिजाईन के अनुरुप गुणवत्ता से वस्त्र तैयार कराये जा रहे हैं ।
                संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने समिति सदस्यों को सलाह दी कि वे स्वायत्त सहकारी समिति का प्रस्ताव पारित कर स्वतंत्र रुप से अपनी समिति का संचालन करें जिससे आय में बढ़ोत्तरी हो सकेगी । उन्होंने कहा कि समिति स्वयं कच्चा माल खरीदें, अपनी स्वयं की डिजाईन पर वस्त्रों का उत्पादन करें और उसकी मार्केटिंग भी स्वतंत्र रुप से करें जिससे समिति लाभ में आ जायेगी । उन्होंने हाथकरघा को पावरलूम में बदलने की भी सलाह दी जिस पर समिति सदस्यों ने पूँजी की कमी होने की बात की । उन्होंने नागेश्वर चेरिटेबल ट्रस्ट के कर्मचारी को बुनकरों द्वारा निर्मित वस्त्रों की मार्केटिंग करने के निर्देश भी दिये । कलेक्टर डॉ. शर्मा ने समिति को कच्चा माल आदि के लिये 10 लाख रुपये तक और हाथकरघा को पावरलूम में बदलने के लिए एक करोड रुपये तक का ऋण बैंक से उपलब्ध कराने हेतु आश्वस्त किया।
----------------

संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर द्वारा तंसरामाल में
स्पाईसेस पार्क और पैक हाउस का निरीक्षण

            जबलपुर संभाग के कमिश्नर डॉ. रवीन्द्र पस्तौर ने गत दिवस जिले के मोहखेड विकासखंड के ग्राम तंसरामाल में स्पाईसेस पार्क और पैक हाउस का निरीक्षण किया । इस दौरान कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा, सहायक कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी छिन्दवाड़ा एवं सौंसर डॉ. के.डी त्रिपाठी एवं श्री रमेश कुमरे, सहायक संचालक उद्यान श्री एस.के.तोमर और अन्य अधिकारी भी आपके साथ में थे ।
            संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने ग्राम तंसरामाल में निर्मित स्पाईसेस पार्क में मिर्च पावडर बनाने की इकाई और मशीनरी का निरीक्षण किया तथा सामग्री उत्पादन की प्रक्रिया, पैकिंग,वजन और अन्य गतिविधियों की जानकारी ली । सेल्स आफीसर श्री विश्वनाथन ने मिर्च यूनिट की जानकारी विस्तार देते हुये बताया कि इस पार्क में मिर्च, लहसुन और अदरक के साथ ही सभी सब्जियों को सुखाकर उनका पावडर बनाने की सविधा है तथा व्यापारियों को विभिन्न इकाईयाँ लीज पर देकर उनसे उत्पादन और मार्केटिंग कराई जायेगी जिसके लिये विभिन्न शर्तो और नियमों को तैयार किया जा रहा है । संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने किसानों की जिंसवार सहकारी समितियाँ बनाकर उनके माध्यम से उत्पादन और मार्केटिंग की सलाह दी । 
           संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने नेफेड और एपीडा के संयुक्त उपक्रम एन.एस.एस.सतपुड़ा एग्रो डेवलपमेंट कंपनी लि. के संयुक्त प्रयासों से वल्र्ड विन्डों इंफ्रास्ट्रक्चर एण्ड लॉजिस्टिक प्रा.लि. द्वारा संचालित शीतगृह/पैक हाउस में अत्याधुनिक मशीनों से संतरे की एक साथ छटाई, धुलाई, वैक्सीन आदि की प्रक्रिया की जानकारी ली तथा अत्याधुनिक मशीनों और पैक हाउस में उपलब्ध भंडारण की सुविधा एवं भंडारित गेंदे के पुष्पों का अवलोकन भी किया । वल्र्ड विंडो इफ्रास्ट्रक्चर ऐड लाजिटिस्टक प्रा.लि. के सहायक प्रबंधक श्री मृत्युंजय पलेरिया ने बताया कि कंपनी द्वारा तंसरामाल ओर मेहराखापा के पैक हाउस और शीतगृह के साथ ही 11 कलेक्शन सेंटरो गुरैया, चंदनगांव, कन्हरगांव,नवेगाव,सांवरी, उमरेठ, बीसापुर कला, बीजागोरा, नवलगांव, पालाखेड़ा और सोनारी गोहगांव का संचालन और रखरखाव किया जा रहा है । पैक हाउस में लंबे समय तक उपयोग हेतु फल और सब्जियों के भंडारण की सुविधा है जिससे इनके प्राकृतिक गुणों को अधिक समय तक स्थिर बनाया जा सकता है ।
            संभागीय कमिश्नर डॉ पस्तौर ने सहायक प्रबंधक को सलाह दी कि सहायक संचालक उद्यान के साथ मिलकर किसानों की लहसुन,अदरक, प्याज, गोभी, आलू आदि की जिंसवार अलग-अलग स्वायत्त सहकारी समितियाँ बनाये तथा कृषि विभाग से इन समितियों के लिए खाद, बीज और दवाई के लायसेंस प्राप्त करें । इन समितियों और कंपनी में आपसी एग्रीमेंट करें । समिति द्वारा उत्पादित सब्जियाँ और मसाला फसलों की अच्छी गुणवत्ता के उत्पादन से मार्केट में खपत बढ़ेगी जिससे किसानों और कंपनी दोनों को लाभ होगा । उन्होंने सहायक संचालक उद्यान को किसानों की जिंसवार सहकारी समितियां बनाकर उनके पंजीयन की कार्यवाही करने तथा किसानों को लाभान्वित करने के लिये विभिन्न गतिविधियों को संचालित करने के निर्देश दिये ।
--------------------

बॉक्स न्यूज

नगर भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने दी आर्थिक सहायता
घोषणा का दो दिन में हुआ अमल
65 हजार रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित

            प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गत दिनों  जिले के प्रवास के दौरान रात्रि में छिन्दवाड़ा नगर का भ्रमण किया । अपने नगर भ्रमण में वे छोटी बाजार पहुंचे, जहाँ उन्होंने राम मंदिर एवं सांई मंदिर में दर्शन किये तथा वहाँ होटल में चाय पी एवं पास में बनी पान की गुमटी पर पान भी खाया । इस दौरान कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री की सह्मदयता एवं सरलता से प्रभावित होकर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुये आर्थिक सहायता की गुहार लगायी, फलस्वरुप मुख्यमंत्री श्री चौहान ने तत्काल उन्हें आर्थिक सहायता देने की घोषणा की ।
           मुख्यमंत्री के आश्वासन के ठीक दो दिन बाद ही तीसरे दिन उसी स्थान पर जाकर सभी को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान राशि के चेक बुधवार रात को कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा के निर्देश पर एस.डी.एम. श्री के.डी.त्रिपाठी और तहसीलदार श्री महेश अग्रवाल द्वारा 65 हजार रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किये गये। चैक वितरण की सूचना मिलते ही सभी में आश्चर्य मिश्रित खुशी की लहर दौड़ गई । चैक पाने वालों में छोटी बाजार वार्ड क्रमांक 21 श्रीराम मंदिर वार्ड के श्री सुनिल पिता नेमा असराठी को हार्ट में छेद होने के कारण इलाज हेतु 10 हजार रुपये, गांधीगंज निवासी लक्ष्मी ट्रेडिग कंपनी के श्री कन्हईराम साहू को दुकान में आग लग जाने के कारण 10 हजार रुपये, छोटी बाजार वार्ड क्रमांक 21 श्रीराम मंदिर वार्ड निवासी श्री सोहन सोनी पिता सहदेव सोनी को चाय दुकान के लिए बर्तन/स्टोव आदि के लिए 10 हजार रुपये, छोटीबाजार वार्ड क्रमांक 21 श्रीराम मंदिर वार्ड निवासी श्री अप्पू (प्रहलाद सोनी) पिता कैलाश सोनी को एस.टी.डी./मोबाईल की दुकान हेतु 15 हजार रुपये, छोटीबाजार वार्ड क्रमांक 21 श्रीराम मंदिर वार्ड निवासी श्री अमन चौरसिया पिता श्री अशोक चौरसिया को क्रिकेट कीट के लिए 10 हजार रुपये तथा वार्ड क्रमांक 21 श्रीराम मंदिर निवासी खिरकापुर के श्री राहुल पिता नंदू बंदेवार को हेयर कटिंग सेलून के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की राशि के चेक शामिल हैं । 
---------------

अवैध गतिविधि  करने  वालों के विरूद्व कठोरतम कार्रवाई करें 
 वीडियो कान्फ्रेंसिंग परख में मुख्यमंत्री श्री चौहान के निर्देश                मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है, कोई कितना भी बड़ा हो उसे अवैध गतिविधि नहीं करने दी जायेगी । उर्वरक की कालाबाजारी सख्ती से रोकें । मावा नकली है, अवश्य पकड़ें पर ईमानदार व्यापारियों को नहीं छेड़ा जाय । पटाखे पूरी सुरक्षा में बिकें साथ ही देखा जाय  कि व्यापार भी प्रभावित नहीं हो । अवैध खनन पर पहले कार्रवाई हो, बाद में सूचित करें ।
                मुख्यमंत्री श्री चौहान आज वीडियो कान्फ्रेÏन्सग परख के माध्यम से प्रदेश के कलेक्टरों और कमिश्नरों से चर्चा कर रहे थे ।
                 परख कार्यक्रम के दौरान वीडियो कान्फ्रेंसिंग हॉल छिन्दवाड़ा में जबलपुर संभाग के कमिश्नर डॉ. रवीन्द्र पस्तौर, कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा, एस.पी. डॉ. आशीष, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा, सहायक कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी, ए.डी.एम. डॉ. श्रीनिवास शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।
               मुख्यमंत्री ने  खाद और उर्वरक का व्यवस्थित वितरण सुनिश्चित करने एवं कालाबाजारी करने वालों के विरूद्व कठोरतम कार्रवाई के निर्देश कलेक्टरों, कमिश्नरों को दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि  सिंचाई का लाभ  आखिरी छोर तक के किसान को मिले ।
              मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हाल ही में केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री  श्री श्रीकांत जैना से मुलाकात के बाद उन्होंने प्रदेश को डीएपी और मिश्रित उर्वरक का अतिरिक्त आवंटन देने का अनुरोध किया था जो स्वीकार कर लिया गया। इस माह तिलहन और दलहन फसलों की बोवनी होने के कारण डीएपी की सर्वाधिक जरूरत है। इसलिए उर्वरक की आपूर्ति पूरे प्रदेश में निरंतर की जा रही है। कृषि उत्पादन आयुक्त इसकी प्रतिदिन समीक्षा भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि डीएपी की देशव्यापी कमी को देखते हुए किसानों के हित में यह भी आवश्यक है कि जरूरत से अधिक मात्रा जमा करके न रखी जाए।  इसके साथ ही सक्षम अधिकारी अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए बिना मार्गदर्शन  मांगे दोषियों  के विरूद्व सख्त कदम उठाएं । उन्होंने  सोयाबीन फसलों की क्षति के प्रभावित किसानों को बीमा राशि दिलवाने के निर्देश दिए । मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि  ट्रांसफार्मर बदलने की वर्तमान व्यवस्था में परिवर्तन करते हुये अब यह प्रावधान होगा कि पचास प्रतिशत के स्थान पर पच्चीस प्रतिशत राशि जमा करने पर ट्रांसफार्मर बदल दिया जायेगा ।

लोक सेवाएं और जनसुनवाई

                मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश को,लोकसेवाएं उपलब्ध कराने का कार्य देश में सबसे पहले करने वाला प्रदेश बताते हुये कहा कि दोषी अधिकारियों पर जुर्माने की व्यवस्था अन्यत्र लागू नहीं की गई। उन्होंने प्रदेश में लोकसेवा गारंटी अधिनियम के बेहतर क्रियान्वयन के लिये नियमित मानीटरिंग के निर्देश दिए । मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई को और प्रामाणिक बनाते हुए इस कार्य की भी समय-समय पर समीक्षा करने को कहा ।

महिलाओं के विरूद्व अपराधों को रोके

              मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रत्येक  कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक यह सुनिश्चित करें कि महिलाओं के विरूद्व अत्याचार के मामलों पर प्रभावी नियंत्रण हो और ऐसी घटनाओं के जिम्मेदार लोग बख्शें न जायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निरंतर प्रयास हो कि महिलाओं का सम्मान बढ़े और महिलाओं के विरूद्व अपराध घटित करने वाले सख्त सजा पायें। श्री चौहान ने प्रदेश में दस्यु उन्मूलन को एक उपलब्धि मानते हुये पुलिस महानिरीक्षक सागर और उप पुलिस महानिरीक्षक छतरपुर द्वारा दस्यु प्रभावित रहे इलाकों में भ्रमण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये इस प्रयोग के लिये अधिकारियों को बधाई दी।

मध्यप्रदेश दिवस और अपने प्रदेश की भावना

               मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के स्थापना दिवस पर आगामी एक नवम्बर को पूरे प्रदेश में मध्यप्रदेश दिवस का आयोजन किया जा रहा है । प्रदेश में महीने भर तक आयोजन होंगे । मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटी बचाओ अभियान को देश में जो जन समर्थन मिला है वह कल्पना से परे है । इसी तरह अपने प्रदेश की भावना के विकास के लिये प्रयास आवश्यक हैं । इसके लिए स्थापना दिवस के कार्यक्रमों  से आम आदमी को जोड़ा  जाए और प्रयास यह हो कि कार्यक्रम रस्मी न हों ।  मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टरों, कमिश्नरों को दीपावली पर्व की बधाई भी दी । 
            परख के दौरान प्रारंभ में मुख्य सचिव श्री अवनि वैश्य ने स्पर्श अभियान, मनरेगा के क्रियान्वयन, धान उपार्जन की तैयारियों, गणवेश प्रदाय, साइकिल वितरण सहित  प्रदेश के विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिये आवश्यक सुविधाएं विकसित करने के संबंध में कलेक्टरों कमिश्नरों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की । मुख्य सचिव श्री वैश्य ने रिक्त पदों की पूर्ति के संबंध में प्रत्येक जिले में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । उन्होंने सीधी भर्ती के आरक्षित पदों का बैकलाग समाप्त करने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा । उन्होंने कहा कि इस कार्य की इसी सप्ताह पुन: समीक्षा होगी और दोषी अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई होगी । परख में अपर मुख्य सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति श्रीमती आभा अस्थाना ने बताया कि किसानों के पंजीकरण का कार्य प्रत्येक जिले में चल रहा है । अपर मुख्य सचिव  और कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आर. परशुराम ने प्रदेश में उर्वरकों की आपूर्ति का विवरण देते हुए जिलों से जानकारी प्राप्त की । प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन श्रीमती विजया श्रीवास्तव ने पिछली परख में दिए गए निर्देशों के पालन की स्थिति से अवगत कराया । वीडियो कान्फ्रेंसिंग में विभागों के सचिव और प्रमुख सचिव उपस्थित थे ।
-----------------


म.प्र. दिवस एक नवम्बर के उपलक्ष्य में
विभिन्न स्तरों पर आयोजित होंगे कार्यक्रम

         कलेक्टर  डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा बताया गया कि म.प्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार राज्य शासन ने म.प्र. के स्थापना दिवस एक नवम्बर 2011 को मध्यप्रदेश दिवस के रुप में मनाने का निर्णय लिया है । इस तारतम्य में 01 नवम्बर से 03 नवम्बर तक विभिन्न कार्यक्रम जिला सतर, विकासखंडस्तर, नगरपालिका, नगर पंचायत स्तर तथा ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किये जायेंगे । मध्यप्रदेश दिवस पर प्रात: 10.25 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा, 10.30 बजे राष्ट्रीय ध्वज आरोहण एवं राष्ट्रगान होगा, 10.40 बजे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का संदेश वाचन होगा, 10.55 बजे सभी को संकल्प दिलाया जायेगा, 11 बजे मध्यप्रदेश गीत गाया जायेगा, 11 बजे से 11.20 बजे तक स्थानीय स्तर पर चयनित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा तथा प्रात: 11.30 बजे वंदेमातरमम. के गायन के साथ कार्यक्रम समाप्त होगा ।

-----------------  

खेती बने लाभ का धंधा- कमिश्नर डॉ.पस्तौर

             वीडियो कान्फ्रेंसिंग कार्यक्रम परख के बाद संभाग के कमिश्नर डॉ. रवीन्द्र पस्तौर ने कृषि के विकास के संबंध में विभिन्न विषयों पर चर्चा की । कलेक्टर के चेम्बर में कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा, जिला पंचायत सी.ई.ओ. सुश्री स्वाति मीणा, सहायक कलेक्टर अनुराग चौधरी, डी.डी. उद्यानिकी, डी.डी. किसान विकास एवं कल्याण विभाग तथा नेचर आयो फूड लि. कं. के अधिकारी उपस्थित थे । कमिश्नर एवं कलेक्टर ने कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए कंपनी के अधिकारियों से विचार-विमर्श कर कई सुझाव देते हुये जिले के किसानों के हित में नीति एवं कार्यक्रम बनाने की सलाह दी जिसमें गांवों का चयन, किसानों का चयन, रबी एवं खरीफ की फसलों के चयन के साथ किसानों को लगातार बार-बार प्रदर्शन के साथ ट्रेनिंग देने, किसानों को सलाह देने के लिये सर्विस प्रावाइडर की व्यवस्था करने से लेकर विपणन आदि पर सुझाव दिये ताकि कृषि लाभ का धंधा बन सके ।

 --------------------

प्रशिक्षण के साथ चलाये व्यक्तित्व विकास के कार्यक्रम
कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने किया प्रशिक्षण संस्थाओं का निरीक्षण

          संस्थाओं द्वारा रोजगार के लिये चलाये जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के साथ युवक-युवतियों को व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाये ।  साथ ही अंग्रेजी भी बोलना सीखायें । उक्त निर्देश जबलपुर संभाग के कमिश्नर डॉ. रवीन्द्र पस्तौर ने प्रशिक्षण संस्थाओं के निरीक्षण के दौरान दिये । इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा, जिला पंचायत सी.ई.ओ. सुश्री स्वाति मीणा, सहायक कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी, एस.डी.एम. श्री त्रिपाठी उपस्थित थे ।
          कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने अपैरल ट्रेनिंग एण्ड डिजाईन सेंटर (एटीडीसी), सीआईआई ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया एवं प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा की । कमिश्नर डॉ. नस्तौर ने एटीडीसी में युवक-युवतियों से उन्हें दी जा रही ट्रेनिंग के बारे में जानकारी हासिल की । संस्थान के संचालक को निर्देश दिये कि युवक-युवतियों को सिलाई डिजाइनिंग प्रशिक्षण के साथ व्यक्तित्व विकास एवं अंग्रेजी की ट्रेनिंग भी दी जाये । इस हेतु जिला पंचायत एवं आदिवासी विकास विभाग के मदों से राशि का उपयोग किया जाये । उन्होंने ड्रेसेस की डिजाइन देखी एवं युवक-युवतियों से डिजाईन भी बनवाई । इस अवसर पर कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने कलेक्टर एवं सीईओ को निर्देश दिये कि विकासखंडवार युवक-युवतियों को चिन्हांकित करके शिविर आयोजित करें एवं जिला शहरी विकास अभिकरण, आदिवासी विकास विभाग एवं जिला पंचायत के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाये ।  इस अवसर पर सीआईओ संचालक ने संस्था द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों के बारे में जानकारी दी ।  कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने कहा कि युवक-युवतियों को स्क्रीनिंग के बाद प्रशिक्षण के लिए चुना जाये ।  कोर्स वही प्रारंभ करें जिसमें प्लेसमेंट की संभावना हो । उन्होंने कहा कि जेसीबी मशीन ड्रायविंग के लिए युवकों का चयन कर प्रशिक्षण दिया जाये । इस हेतु संस्था और जिला कलेक्टर के बीच अनुबंध होना आवश्यक है । ट्रेनिंग के पश्चात युवकों को जिला परिवहन कार्यालय से ड्रायनिंग लाइसेंस भी उपलब्ध कराया जाये । डॉ. पस्तौर ने जिले के उद्योगपतियों की बैठक बुलाकर रोजगार की संभावनायें तलाशने के निर्देश कलेक्टर को दिये ।

----------------


किसान एक जैसे तरीके से खेती कर दोहरा लाभ कमायें
                                                   --संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर 
                   जबलपुर संभाग के कमिश्नर डॉ. रविन्द्र पस्तौर ने कहा कि किसान एक स्वायत्त सहकारी समिति बनाकर एक जैसे तरीके से खेती करें तो एक जैसी गुणवत्ता की अधिक मात्रा में फसल मिल सकेगी तथा शासकी योजनाओं के अनुदान का लाभ मिलने और कम लागत आने से किसानों को दोहरा लाभ मिल सकेगा । डॉ. पस्तौर गत दिवस जिले के मोहखेड विकासखंड में बलराम ग्राम के रुप में चयनित ग्राम लहगडुआ में किसानों से चर्चा कर रहे थे । उन्होंने कृषि विभाग की बीज ग्राम योजना के अन्तर्गत 150 कृषकों को बीज मिनिकिट, 3 कृषकों को रेनगन, 2 किसानों को Ïस्प्रकलर, 2 किसानों को पावर पंप, 2 किसानों को आऊटर, 25 किसानों को डायरी, आत्मा और आइसोपाम योजना में एक-एक किसान को सरसो प्रदर्शन के बीज, एक किसान को सीडड्रिल और 25 किसानों को किट तथा उद्यान विभाग की योजना में 10 किसानों को एक-एक बोरी लहसुन बीज का वितरण भी किया।  इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा, सहायक कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी, कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता और अन्य विभागों के अधिकारी, किसान तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे ।
              संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने किसानों को विभिन्न उदाहरण देते हुये समझाया कि कैसे वे कम लागत में अधिक उत्पादन और लाभ प्राप्त कर सकते हैं । उन्होंने ग्राम में दुग्ध सहकारी समिति के लिये एक भवन निर्माण के लिये भूमि आवंटन और निर्माण कार्य से संबंधित कार्यो में सहयोग के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को दिये । उन्होंने उप संचालक कृषि को किसानों की सहकारी समितियों को खाद, बीज और दवाई के लायसेंस देने और उनकी समितियां बनवाने, सहायक संचालक उद्यान को जिंसवार कृषकों की सहकारी समितियाँ बनाने और सहकारिता विभाग के अधिकारी को किसानों की सहकारी समितियों के पंजीयन के निर्देश दिये । उन्होंने किसानों से उनके द्वारा उत्पादित की जा रही फसलों की जानकारी भी प्राप्त की । किसानों ने बताया कि वे लहसुन और अन्य सब्जी, मसाला फसलों का उत्पादन करते हैं ।

----------------------

संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर द्वारा ग्राम गोरेघाट में
मनरेगा योजना के कार्यो की समीक्षा


                जबलपुर संभाग के कमिश्नर डॉ. रविन्द्र पस्तौर ने गत दिवस जिले के मोहखेड विकासखंड के ग्राम गोरेघाट में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत संचालित निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा की । इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा, सहायक कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी डॉ. के.डी.त्रिपाठी, सहायक यंत्री, उपयंत्री और पंचायत सचिव उपस्थित थे ।
              संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना की विभिन्न उपयोजनाओं के अन्तर्गत संचालित निर्माण कार्यो की जानकारी ली । बैठक में बताया गया कि सडक निर्माण, मेढ़ बंधान,खेत तालाब, कपिलधारा कूप, पौधारोपण आदि के कार्य किये जा रहे हें । वनाधिकार पट्टे प्राप्त किसानों के खेतों में प्राथमिकता के आधार पर कपिलधारा कूप का निर्माण कर उन्हें विद्युत/डीजल पम्प उपलब्ध कराया गया है । खेत तालाबों में मछली पालन कराया जा रहा है तथा नंदन फलोद्यान में सागौन के अलावा आम, जाम आदि के बगीचे तैयार कर स्व सहायाता समूहों को इन बगीचों को आवंटित करने की कार्यवाही की जा रही है । बैंक शाखायें समीप होने के कारण ग्राम में मोबाईल बैंकिंग की सुविधा नहीं दी जा रही है, किन्तु 14 दिनों में कार्य का मूल्यांकन कर 15 वे दिन मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है ।
           संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने कहा कि नंदन फलोद्यान उप योजना के अन्तर्गत पौधारोपण में गड्ढा खुदाई के समय से ही स्व सहायता समूह को जोडे जिससे वह समूह स्वयं गड्ढा खुदाई करें, पौधारोपण करें, सिंचाई करें और सुरक्षा करें । इसमें समूह के प्रत्येक सदस्य को पौधों का आवंटन कर दें जिससे वह प्रारंभ से ही उस पौधे से जुड़ा रहे । इस कार्य पर प्रदाय की जाने वाली मजदूरी का भुगतान भी संबंधित सदस्य को करें तथा भविष्य में जब पौधा वृक्ष बने तो उसका मालिकाना हक भी उस सदस्य के पास रहे । प्रोजेक्ट बनाते समय ही इन सभी बिन्दुओं का ध्यान रखें ।  उन्होंने समझाईश दी कि एक किस्म की एक ही जिंस की एक जैसी व्हेरायटी को प्राथमिकता देने से उत्पादन भी अच्छा और अधिक मिलेगा जिससे मार्केटिंग में सुविधा होगी । उन्होंने निर्देश दिये कि क्षेत्र के किसानों के ग्रुप बनाकर उन्हें संतरा फसल या अन्य फसलों का दूसरे राज्यों में प्रदर्शन दिखायें जिससे किसान प्रेरणा लेकर अच्छी खेती कर सकें ।

----------------

ग्राम गोरेघाट में हुई सांध्यकालीन चौपाल
संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने की ग्रामीणों से रु-ब-रु चर्चा

                 जबलपुर संभाग के कमिश्नर डॉ. रविन्द्र पस्तौर ने कहा कि गांव की तुलना में शहर में समृद्धि दिखाई देती है । शासन की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा हों और यहाँ पर भी समृद्धि दिखाई दें । इस चौपाल का उद्देश्य भी ग्रामीणों को रोजगारोन्मुखी गतिविधियों से जोड़ना है । डॉ. पस्तौर गत दिवस जिले के मोहखेड विकासखंड के ग्राम गोरेघाट में आयोजित सांध्यकालीन चौपाल में ग्रामीणों से रु-ब-रु चर्चा कर रहे थे । इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा, सहायक कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी डॉ. के.डी.त्रिपाठी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, किसान तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे । चौपाल में ग्रामीणों को स्वराज अभियान के अन्तर्गत महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के हिवरे बाजार ग्राम की टेली फिल्म और डेयरी व्यवसाय से संबंधित एग्रो इंडिया की टेली फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया जिसकी ग्रामीणों ने सराहना कर अपने ग्राम को एक आदर्श ग्राम बनाने का संकल्प लिया । संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने कृषकों को कृषि आदान सामग्री और कृषि यंत्र भी वितरित किये ।
               चौपाल में संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने ग्रामीणों से ग्राम की समस्याओं की जानकारी ली । इस पर ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम में एक करोड रुपये की लागत से स्वीकृत स्टापडैम सह रपटा का निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है तथा कार्य की गुणवत्ता अच्छी नहीं है । इस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने कहा कि 3 उच्च स्तरीय अधिकारियों का दल गठित कर इस निर्माण कार्य की जाँच की जायेगी । उन्होंने 5 ग्रामीणों के नाम भी आमंत्रित किये जो सरपंच की उपस्थिति में इस जाँच दल के निरीक्षण के समय उपस्थित रहकर जांच कार्यवाही अपने समक्ष में करा सकेंगे । ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम में अमरघाट रोड का निर्माण कार्य बहुत दिनों से अधूरा पड़ा है तथा ग्राम पंचायत इस कार्य को नहीं करा रही है जिससे ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ।  संबंधित उपयंत्री ने बताया कि पूर्व सरपंच द्वारा इस निर्माण कार्य के लिए अधिक राशि व्यय कर ली गई है तथा शेष बची राशि से निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सकता, इसलिये निर्माण कार्य बंद है। इस पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने पुनरीक्षित कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये । संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने संबंधित उपयंत्री को अधूरे निर्माण कार्य के संबंध में जाँच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये जिससे संबंधित दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही भी की जा सके । ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम के स्कूल में अपात्र स्व सहायता समूह को मध्यान्ह भोजन का कार्य दिया गया है तथा पात्र महिलाओं का स्व सहायता समूह गठित नहीं किया जा रहा है । ग्राम की विधवा महिला का राशनकार्ड नहीं बनाया गया है और पेंशन स्वीकृत नहीं की गई हे । इस पर संभागीय कमिश्नर ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और ए.डी.ओ. को पात्र महिलाओं के स्व सहायता समूह गठित कर उन्हें रोजगार से जोड़ने तथा सभी पात्र विधवा महिलाओं के साथ ही विधवा महिला श्रीमती शर्मिला बाई का राशन कार्ड बनाकर उन्हें विधवा पेंशन स्वीकृत करने के निर्देश दिये । ग्रामीणों ने अन्य समस्यायें रखी और सुझाव भी दिये ।
           संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने चौपाल में उप संचालक कृषि को निर्देश दिये कि किसानों की बीज सहकारी समिति बनाये जिससे ग्राम के किसानों को ग्राम मे ही अच्छी गुणवत्ता का बीज मिल सके । उन्होंने सहायक संचालक उद्यान को उद्यानिकी फसलों की किसानों की सहकारी समिति तथा दुग्ध संघ और पशु चिकित्सा विभाग को महिलाओं की दुग्ध सहकारी समिति बनाने के निर्देश दिये जिससे ग्राम में रोजगार के अवसर पैदा हो सके और ग्रामीणजन आर्थिक रुप से समृद्ध होकर आत्मनिर्भर बन सकें । उन्होंने कृषक शेषराव बाबूलाल को ट्रेक्टर की चाबी और 30 हजार रुपये की अनुदान राशि का चेक एवं सीड ड्रिल यंत्र और गोबर  गैस यंत्र की अनुदान राशि का चेक, कृषक विजय दामोदर को रोटावेटर, प्रमोद दामोदर को रेनगन, सुखदयाल बुद्धू को स्प्र्ंिाकलर तथा अन्य कृषकों को बीज मिनिकिट और कृषि यंत्र भी वितरित किये ।

----------------

19 Oct 2011

News 19 Oct 2011

जिला जनसंपर्क कार्यालय छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार

प्रभारी मंत्री श्री बिसेन का भ्रमण कार्यक्रम

                  प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सहकारिता एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन 28 अक्टूबर को बालाघाट जिले के ग्राम मिरेगांव से प्रस्थान कर लालबर्रा-सिवनी होते हुये दोपहर 2.30 बजे सर्किट हाऊस छिन्दवाड़ा पहुंचेंगे एवं पुलिस विभाग की बैठक लेंगे । आप दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति एवं 4 बजे रोगी कल्याण समिति की बैठक में भाग लेंगे । श्री बिसेन शाम 5 बजे छिन्दवाड़ा से लालबर्रा क्षेत्र के लिए प्रस्थान करेंगे ।

------------------------

स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड का भ्रमण कार्यक्रम

                  प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड 23 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे सिवनी से चौरई के लिये प्रस्थान करेंगे । आप दोपहर 1.30 बजे ग्राम हिवरखेडी चौरई में पुलिस चौकी भवन का लोकार्पण करने के बाद दोपहर 3 बजे ग्राम पिपरिया फतेहपुर में आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेंगे । श्री मोहोड शाम 5 बजे ग्राम कुण्डा में क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होने के पश्चात् रात्रि 8 बजे सौंसर के लिए प्रस्थान करेंगे । आप रात्रि विश्राम सौंसर में करेंगे । 

-----------------------
शासकीय सेवकों को दीपावली के पहले मिल जाएगा वेतन

                  दीपावली त्यौहार मनाने के लिए मध्यप्रदेश के शासकीय सेवकों को माह अक्टूबर 2011 के वेतन का भुगतान एक नवम्बर के स्थान पर 24 एवं 25 अक्टूबर को कर दिया जाएगा। राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। वित्त विभाग ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों और कोषालय अधिकारियों को दीपावली के पहले, अक्टूबर महीने का वेतन देने के लिए की गई व्यवस्था से अवगत करा दिया है। उल्लेखनीय है कि दीपावली बुधवार,26 अक्टूबर को है।

---------------------------

उपभोक्ताओं के लिए नवम्बर माह का
 खाद्यान्न आवंटन का पुनरावंटन

                    सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत जिला प्रशासन द्वारा जिले के ए.पी.एल.,बी.पी.एल. और ए.ए.वाय के उपभोक्ताओं को माह नवम्बर हेतु खाद्यान्न वितरण के लिए प्राप्त आबंटन को पुनरावंटित कर दिया गया है तथा सभी शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालकों को प्राप्त आवंटन का तत्काल उठाव कर माह के अंतिम सप्ताह के पूर्व भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं जिससे उपभोक्ताओं को निर्धारित समय  पर से खाद्यान्न  प्राप्त हो सके।
                  अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने बताया कि ए.ए.वाय. मद के अन्तर्गत 50 हजार 50 उपभोक्ताओं के लिए 13000.50 हजार Ïक्वटल गेहूँ और 4 हजार 500.50 Ïक्वटल चांवल, बी.पी.एल. मद के अन्तर्गत एक लाख 29 हजार 495 उपभोक्ताओं के लिए 16 हजार 860 Ïक्वटल गेहूँ और 10 हजार 620 Ïक्वटल चांवल तथा ए.पी.एल. मद के अन्तर्गत 2 लाख 52 हजार 320 उपभोक्ताओं के लिए 25 हजार 250 Ïक्वटल गेहूँ का आवंटन प्रदाय किया गया है।

-----------------
माह अक्टूबर के लिए
परिवार कल्याण आपरेशन का लक्ष्य निर्धारित

                    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी विकासखंडों की परिवार कल्याण आपरेशन की लक्ष्य पूर्ति की समीक्षा के दौरान जिले के सभी विकासखंडों की उपलब्धि असंतोषजनक पाये जाने पर सभी बी.एम.ओ. को परिवार कल्याण आपरेशन के प्रतिमाह के लक्ष्य एवं बैकलाग की मासिक कार्य योजना बनाकर निर्धारित लक्ष्य को समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं । उन्होंने माह अक्टूबर 2011 के लिए बैकलाग सहित परिवार कल्याण आपरेशन का विकासखंडवार लक्ष्य निर्धारित किया है । जिसमें जिला चिकित्सालय को 692, पांढुर्ना को 661, जुन्नारदेव को 890, पिण्डरईकला को 526, चौरई को 819, मोहखेड को 556, तामिया को 414, बिछुआ को 301, हर्रई को 532, सौंसर को 625, अमरवाड़ा को 649 और परासिया को 1244 परिवार कल्याण आपरेशन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ।

--------------------

18 Oct 2011

News 18 Oct 2011


जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार

जन सुनवाई कार्यक्रम के अन्तर्गत 152 आवेदनों का निराकरण

      जनसुनवाई कार्यक्रम के अन्तर्गत आज स्थानीय कलेक्टर न्यायालय कक्ष में 152 आवेदनों में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा बी पी एल सर्वे सूची में नाम जोडने, बंटवारा, नामांतरण,मुआवजा राशि देने, पेंशन देने, अनुकम्पा नियुक्ति, शाला में प्रवेश, छात्रवृत्ति, निर्माण कार्यो की जांच तथा अन्य विषयों पर जनसुनवाई की गई । उन्होंने आवेदकों को संबंधित कार्यालयों के प्रमुखों से भी सम्पर्क करने की समझाईश दी ताकि उनके आवेदनों का शीघ्र निराकरण हो सके।

-----------------
ऋण पुस्तिका तथा फोटो की स्केनिंग की अनिवार्यता समाप्त
ऋण पुस्तिका की फोटो कापी तथा किसान की फोटो लगाना अनिवार्य

             जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि राज्य शासन द्वारा गेहूँ उपार्जन हेतु किसानों के रजिस्ट्रेशन के समय आवेदन फार्म के साथ ऋण पुस्तिका तथा किसान की फोटो की स्केनिंग किये जाने के आदेश दिये गये थे। वर्तमान में रजिस्ट्रेशन के दौरान आने वाली परेशानी को देखते हुये ऋण पुस्तिका तथा फोटो की स्केनिंग की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है, किन्तु आवेदन फार्म के साथ ऋण पुस्तिका की फोटो कापी तथा किसान की फोटो अनिवार्य रुप से लगाया जाना है । उन्होंने जिले के सभी किसानों से आग्रह किया है कि वे प्रबंधक सेवा सहकारी समिति/सेल्समैन शासकीय उचित मूल्य दुकान के माध्यम से आवेदन फार्म पूर्ण कराकर अथवा स्वयं जाकर नजदीक के किसान नागरिक सुविधा केन्द्र में पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन कराये । अगर किसान ग्राम में रजिस्ट्रेशन के संबंध में कोई दिक्कत उत्पन्न हो रही हो तो किसान अपने फार्म ग्राम की सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक के पास जमा कराये । प्रबंधक उक्त फार्मो को जिला कार्यालय में जमा कराये ताकि समयावधि में उक्त कार्य पूर्ण कराया जा सके ।

----------------------
म.प्र. श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री गोंडाने का भ्रमण कार्यक्रम

         म.प्र. श्रम कल्याण मंडल भोपाल के अध्यक्ष श्री भगवानदास गोंडाने 20 अक्टूबर को प्रात: 7 बजे बालाघाट से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे बोरगांव पहुंचेंगे तथा यहाँ पर शैक्षणिक छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे । आप 21 अक्टूबर को प्रात: 8 बजे बोरगांव से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे ।
------------------