जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा (म.प्र.)
समाचार
प्रभारी मंत्री श्री बिसेन की अध्यक्षता में
जिला योजना समिति की बैठक का आयोजन 28 अक्टूबर को
प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सहकारिता एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन की अध्यक्षता में आगामी 28 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से जिलाध्यक्ष कार्यालय के सभाकक्ष में जिला योजना समिति की बैठक का आयोजन किया गया है। कलेक्टर डॉ पवन कुमार शर्मा ने बताया कि बैठक में 14 अगस्त 2011 की कार्यवाही विवरण के पालन प्रतिवेदन के साथ ही म.प्र. विद्युत (ऊर्जा) विभाग, सहकारिता विभाग और कृषि विभाग की समीक्षा की जायेगी तथा जिला योजना प्रारुप वर्ष 2012-13 के अनुमोदन के अलावा अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा की जायेगी ।
-------------------
म.प्र. स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय
म.प्र. स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय
कार्यक्रम के आयोजन के लिये
अधिकारियों को विभिन्न दायित्वों के निर्वहन के निर्देश
अधिकारियों को विभिन्न दायित्वों के निर्वहन के निर्देश
राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में आगामी एक नवम्बर को म.प्र. स्थापना दिवस पर स्थानीय पुलिस ग्राउंड पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । इस कार्यक्रम को सुचारु रुप से सम्पन्न कराने के लिये कलेक्टर डॉ पवन कुमार शर्मा द्वारा अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गये हैं । उन्होंने सभी कार्यालय प्रमुखों और संबंधित अधिकारियों को समयावधि में उन्हें सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं ।
कलेक्टर डॉ. शर्मा ने बताया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को आमंत्रण पत्र का मुद्रण, जिला योजना अधिकारी को वरिष्ठ लिपिक शाखा के मार्गदर्शन में आमंत्रण पत्र का वितरण, पुलिस अधीक्षक को कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, डेकोरेशन और बेरिकेटिंग, मुख्य नगरपालिका अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर बैठक, साउंड व्यवस्था और कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, वनमण्डलाधिकारी पूर्व वनमण्डल को कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को बेरिकेटिंग हेतु बांस बल्ली उपलब्ध कराना, सहायक संचालक उद्यानिकी को कार्यक्रम स्थल पर माला एवं गमले की व्यवस्था, जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को मंच संचालन, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं हेतु पुरस्कार व्यवस्था, अधीक्षण यंत्री म.प्र. विद्युत मण्डल को कार्यक्रम स्थल पर विद्युत व्यवस्था (विद्युत प्रवाह अवरुद्ध होने की स्थिति में जनरेटर एवं बैटरी की व्यवस्था), रक्षित निरीक्षक पुलिस को पुलिस ग्राउंड पर पुष्पों की व्यवस्था, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी को मंच पर विराजमान अतिथियों हेतु पानी बॉटल एवं चाय, प्रतियोगी छात्र-छात्राओं हेतु अलग से पेयजल व्यवस्था और कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित नागरिकों हेतु नल लगे टेंकर की उपलब्धता, श्री ओ.पी. शर्मा व्याख्याता शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय एवं श्री नरेन्द्र शक्रवार उद्घोषक आकाशवाणी केन्द्र को मंच संचालन एवं उद्घोषणा, सहायक संचालक जनसम्पर्क को कार्यक्रम स्थल पर पत्रकारों की बैठक व्यवस्था एवं कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार, जनअभियान परिषद को मंच पर संकल्प पत्रों का वितरण एवं मंच की व्यवस्था, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को बेटी बचाओ अभियान के तहत प्रचार प्रसार की व्यवस्था, उप संचालक सामाजिक न्याय को वन्देमातरम् गान एवं मंचीय व्यवस्था, सचिव कृषि उपज मंडी को लड्डुओं के वितरण की व्यवस्था तथा श्री व्ही.पी.शुक्ला सहायक परियोजना अधिकारी एवं श्री मनोज बारस्कर मीडिया अधिकारी जिला पंचायत को झांकियों के पंजीयन की व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है ।
----------------------
सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन
सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन
प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जायेगा जिले के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जायेगा तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पी.पी.ओ. और जी.पी.ओ. प्रदाय कर उनका सम्मान भी किया जायेगा । सम्मान स्वरुप उन्हें शाल और श्रीफल भेंट किया जायेगा जिसकी व्यवस्था संबंधित कार्यालय प्रमुख द्वारा की जायेगी । इस संबंध में कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा जिले के सभी आहरण संवितरण अधिकारियों और कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिये गये हैं ।
जिला पेंशन अधिकारी श्री डी.आर.महोबिया ने बताया कि जिले में जो शासकीय सेवक जिस माह में सेवानिवृत्त होते है, उसके आगामी माह के प्रथम बुधवार को जिलाध्यक्ष कार्यालय के सभाकक्ष में शाम 5 बजे ऐसे शासकीय सेवकों को कलेक्टर द्वारा पी.पी.ओ./जी.पी.ओ. प्रदाय कर उनको सम्मानस्वरुप शाल तथा श्रीफल भेंट किया जायेगा जिसकी व्यवस्था संबंधित कार्यालय प्रमुख द्वारा की जायेगी । इस कार्यक्रम में जिन कार्यालयों के शासकीय सेवक सेवानिवृत्त होंगे, उनके कार्यालय प्रमुखों की उपस्थिति अनिवार्य है । सभी कार्यालय प्रमुख निराकृत पेंशन प्रकरणों की जानकारी जिला पेंशन कार्यालय से प्राप्त कर सेवानिवृत्त कर्मचारी को सेवानिवृत्ति माह के आगामी माह के प्रथम बुधवार को कलेक्टर कार्यालय में सायं 5 बजे उपस्थित होने हेतु अवगत करायेंगे । यदि प्रथम बुधवार को शासकीय अवकाश हो तो यह कार्यक्रम अगले कार्य दिवस में सम्पन्न होगा ।
जिला पेंशन अधिकारी ने बताया कि यदि शासकीय सेवक के प्रत्याशित पेंशन/उपादान का देयक कोषालय में प्रस्तुत किया जाता है तो उन्हें पेंशन प्रकरण लंबित होने का कारण बताना अनिवार्य होगा, अन्यथा देयक पारित नहीं किया जायेगा । उन्होंने बताया कि कलेक्टर द्वारा सभी जिला विभाग प्रमुखों को निर्देश दिये गये हैं कि वे लंबित पेंशन प्रकरणों की जानकारी प्रत्येक माह के अंतिम कार्य दिवस में 31 दिसम्बर 2010 तक स्थिति में जिला कोषालय में एवं 31 जनवरी 2011 से वर्तमान तक की स्थिति में जिला पेंशन कार्यालय छिन्दवाड़ा में प्रस्तुत करें । प्राप्त जानकारी का परीक्षण एवं संकलन कर जिला कोषालय अधिकारी एवं जिला पेंशन अधिकारी कार्यक्रम में प्रस्तुत करेंगे । माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के निराकृत पेंशन प्रकरणों की जानकारी जिला विभाग प्रमुख/ कार्यालय प्रमुख जिला पेंशन कार्यालय से कार्यक्रम से पूर्व प्राप्त कर पेंशनर की उपस्थिति कार्यक्रम में सुनिश्चित करेंगे । उन्होंने पुन: निर्देशित किया है कि भविष्य में शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरण सेवानिवृत्ति के दो माह पूर्व जिला पेंशन कार्यालय में अनिवार्य रुप से प्रस्तुत करें । साथ ही 30 अक्टूबर 2011 तक सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरण (विभागीय जाँच एवं न्यायालयीन प्रकरण को छोडकर) तत्काल जिला पेंशन कार्यालय में प्रस्तुत कर निराकृत करायें ।

क्रमांक 83/1323/ओपीएस/एमआर/
सर्पदंश से मृत्यु पर एक हितग्राही को 50 हजार
रुपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत
जिले के अनुभाग छिन्दवाड़ा के राजस्व अनुविभागीय अधिकारी डॉ. के.डी. त्रिपाठी द्वारा जिले की छिन्दवाड़ा तहसील के ग्राम भानादेई की रिंकी पिता रुपलाल की गत दिनों सर्पदंश से मृत्यु होने पर राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के अन्तर्गत मृतिका की वारिस माता श्रीमती ईताबाई को 50 हजार रुपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई है ।
बॉक्स समाचार
मुख्यमंत्री श्री चौहान की घोषणा पर श्रीमती खिम्मीबाई
को भी मिली आर्थिक अनुदान सहायता राशि की सौगात
खिम्मीबाई कर सकेगी अब सब्जी का व्यवसाय
खिम्मीबाई कर सकेगी अब सब्जी का व्यवसाय
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जिले के प्रवास के दौरान छिन्दवाड़ा नगर के छोटी बाजार में रात्रि भ्रमण के दौरान की गई घोषणा के अनुरुप वार्ड क्रमांक 23 बड़ी माता मंदिर की लगभग 65 वर्षीय श्रीमती खिम्मीबाई पति बलराम सोनी को आज मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से स्वीकृत 10 हजार रुपये की आर्थिक अनुदान की राशि की सौगात मिल गई है । यह राशि हाथ ठेला और सब्जी की दुकान के लिये प्रदाय की गई है । कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा के निर्देश पर राजस्व अनुविभागीय अधिकारी डॉ के.डी.त्रिपाठी और तहसीलदार श्री महेश अग्रवाल ने आज छोटी बाजार जाकर श्रीमती खिम्मीबाई सोनी को इस सहायता राशि का चेक प्रदान किया । इस अवसर पर पार्षद श्री हरिओम सोनी के साथ ही श्री राजू चरणागर, श्री अरविंद राजपूत और अन्य नागरिकगण उपस्थित थे । उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के आश्वासन के ठीक दो दिन बाद ही तीसरे दिन बुधवार को छोटी बाजार में ही जाकर कलेक्टर डॉ. शर्मा के निर्देश पर राजस्व अनुविभागीय अधिकारी डॉ. त्रिपाठी और तहसीलदार श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से स्वीकृत श्री सुनील असराठी को हार्ट में छेद के इलाज के लिये, श्री कन्हईराम साहू को दुकान में आग लगने से हानि होने पर आर्थिक सहायता के लिये, श्री सोहन सोनी को चाय दुकान में बर्तन/स्टोव आदि के लिये, श्री अशोक चौरसिया को क्रिकेट किट के लिये और श्री राहुल बंदेवार को हेयर कटिंग सेलून के लिए 10-10 हजार रुपये एवं श्री अप्पू उर्फ प्रहलाद सोनी को एस.टी.डी./मोबाईल दुकान के लिए 15 हजार रुपये की आर्थिक अनुदान राशि के चेक वितरित किये थे तथा शेष एक हितग्राही को आज आर्थिक अनुदान सहायता राशि का एक चेक प्रदान किया गया ।
छिन्दवाड़ा नगर के बड़ी माता मंदिर क्षेत्र की निवासी श्रीमती खिम्मीबाई सोनी के पति नहीं हैं तथा वे अकेली रहकर अपना जीवनयापन कर रही हैं । उसकी दो बेटियों ममता सोनी और मनीषा सोनी का विवाह हो चुका है तथा वे अपने ससुराल में रह रही हैं । उसका एक बेटा मधु सोनी है, जो रिक्शा चलाता है । बेटे की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने से उसके परिवार की गुजर-बसर ही ठीक से नहीं हो पाती, इसलिये वह बेटे से कोई आर्थिक मदद नहीं लेती । श्रीमती खिम्मीबाई अपने स्वाभिमानी स्वभाव के चलते इस उम्र में भी स्वयं ही मेहनत मजदूरी करके अपना स्वयं का पालन पोषण करती है । विधवा होने के नाते उसे नगरपालिका से विधवा पेंशन तो मिलती है, फिर भी वह चूना बेचने का व्यवसाय कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में लगी है । मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से आर्थिक सहायता की सौगात मिलने से वह बहुत प्रसन्न है तथा अपने साथ ही अपने पुत्र के परिवार को भी आत्मनिर्भर बनाने के लिये प्रयत्नशील हो गई है । वह कहती है कि इस राशि से वह हाथठेला खरीदकर पुत्र के साथ सब्जी का व्यवसाय भी करेगी जिससे उनके परिवार में आर्थिक समृद्धि आयेगी । मुख्यमंत्री श्री चौहान की इस सौगात ने जहां खिम्मीबाई को अपार खुशी दी है, वहीं नगरवासी इस त्वरित सौगात से मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और तत्परता तथा जिला प्रशासन की तत्परता से हर्षित और विस्मित है । नगरवासी अब यह कहने से नहीं चूक रहे हैं कि मुख्यमंत्री हो तो शिवराज चौहान जैसे,जो दीन दुखियों के दर्द को महसूस कर उन्हें राहत देने में देरी नहीं करते ।
---------------
No comments:
Post a Comment