22 Oct 2011

News 22 Oct 2011


जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा (म.प्र.)
समाचार 

म.प्र. राज्य विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अद्र्धघुमक्कड़ जाति
विकास अभिकरण के अध्यक्ष श्री बंजारा का भ्रमण कार्यक्रम

          म.प्र. राज्य विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अद्र्धघुमक्कड़ जाति विकास अभिकरण के अध्यक्ष श्री नारायण सिंह बंजारा 25 अक्टूबर को शाम 4 बजे भोपाल से प्रस्थान कर रात्रि 10 बजे अमरवाड़ा पहुंचेंगे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे । आप 26 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे अमरवाड़ा में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेगें और रात्रि विश्राम यहीं करेंगे तथा 27 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे अमरवाड़ा से प्रस्थान कर प्रात: 11 बजे कहुआ पहुंचेंगे एवं यहाँ पर बंजारा समाज सम्मेलन में भाग लेकर यहीं रात्रि विश्राम करेंगे । आप 28 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे कहुआ से प्रस्थान कर शाम 5 बजे बालाघाट पहुंचेंगे तथा 29 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे बालाघाट से प्रस्थान कर शाम 6 बजे अमरवाड़ा आयेंगे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे । श्री बंजारा 30 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे अमरवाड़ा में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे तथा 31 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे अमरवाड़ा से प्रस्थान कर छिन्दवाड़ा आयेंगे और यहाँ सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेने के बाद विमुक्त जाति और अन्य जनप्रतिनिधियों से जनसम्पर्क कर शाम 5 बजे प्रस्थान कर शाम 6 बजे अमरवाड़ा पहुंचेंगे एवं यहीं रात्रि विश्राम करेंगे । आप एक नवम्बर को प्रात: 10 बजे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद यहीं रात्रि विश्राम करेंगे तथा 2 नवम्बर को प्रात: 10 बजे अमरवाड़ा से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे ।

----------------------
मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से जिले के 2 हितग्राहियों को
40 हजार रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत

              प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के 2 हितग्राहियों को 40 हजार रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है । कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा यह राशि संबंधित तहसीलदारों को पुनरावंटित कर हितग्राहियों को राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं । स्वीकृत अनुदान राशि से पीडितों का उपचार होगा ।
              कलेक्टर डॉ. शर्मा ने बताया कि जुन्नारदेव तहसील मुख्यालय की श्रीमती जयवंती पति श्री परसराम आम्रवंशी को दुर्घटना में घायल होने से उपचार के लिए संचालक चौधरी हास्पिटल नागपुर को 35 हजार रुपये तथा अमरवाड़ा नगर के वार्ड क्रमांक 8 की श्रीमती प्रेमकुमारी मालवी को उपचार के लिये पांच हजार रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

-----------------
अटल बिहारी बाजपेयी बाल आरोग्य एवं पोषण मिशन के संबंध में बैठक सम्पन्न

                 जिलाध्यक्ष कार्यालय स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग में आज अटल बिहारी बाजपेयी बाल आरोग्य एवं पोषण मिशन के तहत 6 माह से 6 वर्ष तक के आंगनवाडी केन्द्रों के कम वजन एवं अति कम वजन के बच्चों को स्थानीय आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुये पोषण आहार विशेषज्ञ एवं शिशु रोग विशेषज्ञ के परामर्श पर पोषण सामग्री दी जाने के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में गल्र्स कालेज के सहायक प्राध्यापक एवं पोषण आहार विशेषज्ञ डॉ. पी.श्रीवास्तव एवं डॉ. ए. मुंजे तथा जिला चिकित्सालय के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.एस.एल.साहू एवं डॉ. बी.एम.पेठे उपस्थित थे । महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि बैठक में चिकित्सक एवं पोषण आहार विशेषज्ञों द्वारा आंगनवाडी केन्द्र के अति कम वजन के बच्चों को दी जाने वाली पोषण आहार के व्यंजन की जानकारी दी गई ।

------------------------

No comments:

Post a Comment