जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार
किसानों के पंजीयन की योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिये
-- राज्य सभा सदस्य सुश्री उईके
-- राज्य सभा सदस्य सुश्री उईके
ग्राम चंदनगांव में किसान नागरिक सुविधा केन्द्र का शुभारंभ
राज्य सभा सदस्य सुश्री अनुसूईया उईके ने कहा कि किसानों के हित के लिये उनका पंजीयन किया जाना, प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है । इससे किसानों को उनसे समर्थन मूल्य पर खरीदी गई फसल का समय पर मूल्य मिल सकेगा। इसके लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के कृषि मंत्री बधाई के पात्र हैं । सुश्री उईके आज ग्राम चंदनगांव के माता मंदिर वार्ड क्रमांक 19 में स्थापित किसान नागरिक सुविधा केन्द्र के शुभारंभ समारोह को मुख्य अतिथि के रुप में सम्बोधित कर रही थी । इस समारोह की अध्यक्षता जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री अरुण कपूर ने की । इस अवसर पर श्री दौलत सिंह ठाकुर और अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा, आपूर्ति, कृषि, म.प्र. नागरिक आपूर्ति निगम, विपणन संघ और अन्य विभागों के अधिकारी, कृषक तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे ।
मुख्य अतिथि सुश्री उईके ने कहा कि किसान नागरिक सुविधा केन्द्र के माध्यम से किसानों का पंजीयन होने से उन्हें भविष्य में होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलेगा तथा ऑन लाईन उनकी जानकारी होने से जहाँ वे समर्थन मूल्य पर अपनी उपज विक्रय कर सकेंगे, वहीं उन्हें उनकी उपज का समय पर मूल्य भी मिल सकेगा । उन्होंने कहा कि जिले में स्थापित किये जा रहे 216 किसान नागरिक सुविधा केन्द्र की स्थापना एक अच्छा प्रयास है तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिये एवं जनपद पंचायतों की बैठकों/सामान्य सभा में सरपंच/सचिव को भी इसकी जानकारी दी जाना चाहिये जिससे वे अधिक से अधिक किसानों को योजना की जानकारी दे सकें और गांव-गांव में व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके । उन्होंने किसानों से भी आव्हान किया कि सभी किसान अपना ऑन लाईन पंजीयन करायें । उन्होंने फीता काटकर किसान नागरिक सुविधा केन्द्र का शुभारंभ करते हुये जिले में किसानों के ऑन लाईन पंजीयन प्रक्रिया की शुरुआत की । कार्यक्रम अध्यक्ष श्री अरुण कपूर ने इस अवसर पर कहा कि किसानों के हित के लिये प्रदेश सरकार द्वारा यह बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि केन्द्रीय सहकारी बैंक से जिले की सभी सहकारी समितियाँ जुड़ी हुई हैं तथा किसान इन समितियों के सदस्य हैं । बैंक के माध्यम से सभी किसानों को सूचना देकर उनका पंजीयन करने में सहयोग किया जायेगा । उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा भरे जाने वाले आवेदन पत्रों के संबंध में भी किसानों को जागरुक किया जायेगा । उन्होंने मंडी स्तर पर भी ऑन लाईन पंजीयन के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपेक्षा की।
समारोह में म.प्र. नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक ने कहा कि राज्य शासन द्वारा किसानों को खेती का व्यवसाय लाभप्रद बनाने, किसानें को बेहतर व्यवस्थायें उपलब्ध कराने तथा उन्हें खाद्यान्न उपज का समर्थन मूल्य और बोनस का लाभ सुविधाजनक ढंग से दिलाने के उद्देश्य से किसानों के रजिस्ट्रेशन का निर्णय लिया गया है । यह रजिस्ट्रेशन कार्य जिले में किसान नागरिक सुविधा केन्द्र में संचालक के माध्यम से प्रारंभ किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि पंजीयन हेतु किसानों को किसान नागरिक सुविधा केन्द्र के संचालक को अपनी ऋण पुस्तिका, बैंक पास बुक एवं स्वयं का पासपोर्ट फोटो देना होगा । मौके पर ही सुविधा केन्द्र के संचालक द्वारा किसान से फार्म भराकर किसानों द्वारा प्रस्तुत ऋण पुस्तिका की स्केनिंग भी की जायेगी तथा उसका छायाचित्र भी लिया जायेगा । किसान से 10 रुपये का भुगतान प्राप्त कर उसकी रसीद एवं पंजीकरण क्रमांक की छायाप्रति किसान को उपलब्ध कराई जायेगी । उन्होंने बताया कि कृषक की एक ही गांव की एक से अधिक ऋण पुस्तिका होने पर भी एक ही फार्म भरा जायेगा तथा अलग-अलग ग्रामों के लिये अलग-अलग फार्म भरने होंगे । म.प्र. का कृषक प्रदेश में किसी भी किसान नागरिक सुविधा केन्द्र में अपना पंजीयन करा सकता है । उन्होंने बताया कि पंजीयन के बाद किसानों को क्रय केन्द्रों पर विक्रय के लिये आने हेतु तिथि का एस.एम.एस. अलर्ट और क्रय किये गये स्कंध का सामान्यत: उसी दिन किसान के बैंक खाते में भुगतान की व्यवस्था की जायेगी । सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी श्री बंसोड ने कार्यक्रम में बताया कि शासन की मंशा अनुसार प्रदेश के सभी किसानों का पंजीयन दो माह के भीतर अनिवार्य रुप से किया जायेगा । इसमें सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक अपने-अपने क्षेत्र की समिति से सम्बद्ध कृषकों का पंजीयन करवाने के लिए आवेदन पत्र का प्रारुप कृषकों से भरवाकर समीप के क्रियोस्क/नागरिक सेवा केन्द्र पर कृषक का पंजीयन कार्य सम्पादित करायेंगे । उन्होंने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित प्रारुप में जिले के किसी भी 216 जन सेवा केन्द्र एवं क्रियोस्क पर कृषक आवश्यक जानकारी के साथ ऋण पुस्तिका, फोटो एवं बैंक बचत खाता नंबर साथ लेकर जाये । पंजीकृत किसानों को उनके द्वारा दिये गये मोबाईल नंबर पर एस.एम.एस. अलर्ट की सुविधा प्राप्त होगी तथा बैंक खाते में सीधे उनके उपार्जित गेहूँ की राशि शीघ्रातिशीघ्र जमा हो जावेगी जिससे किसानों को परेशानी नहीं होगी । उन्होंने अंत में आभार भी व्यक्त किया ।

-----------
4 सहकारी समितियों का पंजीयन निरस्त
उप पंजीयक सहकारी समितियाँ श्री जी.एस.डेहरिया द्वारा म.प्र. सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 18(1) के अन्तर्गत परिसमापन में लाई गई 4 सहकारी समितियों का पंजीयन निरस्त कर दिया गया है तथा इन समितियों का निगमित निकाय के रुप में अब अस्तित्व समाप्त हो गया है । जिन समितियों का पंजीयन निरस्त किया गया उनमें बडकुही की पेंचव्हेली थोक उपभोक्ता सहकारी भंडार मर्यादित, नोनिया करबल की बुनकर सहकारी समिति मर्यादित, छिन्दवाड़ा की प्राथमिक समता श्रम ठेका सहकारी समिति मर्यादित और सारना की दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित हैं ।
-----------
त्रिस्तरीय पंचायतों में आम/उप निर्वाचन
के लिये मतदाना सूची तैयार करने का कार्यक्रम निर्धारित
रजिस्ट्रीकरण,सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत),
सहायक अधिकारी और अपीलीय प्राधिकारी नियुक्त

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के परिपालन में त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन 2011 (उत्तराद्ध) की एक जनवरी 2011 के आधार पर मतदाता सूची तैयार /पुनरीक्षित करने के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत), सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत), सहायक अधिकारी और अपीलीय प्राधिकारियों की नियुक्ति की गई है । उन्होंने नियुक्त सभी अधिकारियों को आयोग के निर्देशानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं ।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डॉ. शर्मा ने बताया कि म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नवम्बर-दिसंबर 2011 में कार्यकाल समाप्त करने वाली पंचायतों, नवगठित पंचायतों जहाँ निर्वाचन होना है, या ऐसी ग्राम पंचायतें जो आरक्षण से अपवर्जित की गई है, के रिक्त पदों अथवा 30 सितम्बर 2011 तक रिक्त पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के पद की पूर्ति के उप निर्वाचन के लिये एक जनवरी 2011 की संदर्भ तारीख के आधार पर मतदाता सूची तैयार करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है । इस कार्यक्रम के अनुसार 12 अक्टूबर तक मतदाता सूची तैयार करने हेतु कर्मचारियों का चयन और उनका प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा तथा 19 अक्टूबर तक प्रारंभिक (प्रारुप) मतदाता सूची तैयार करने का कार्य किया जायेगा । मतदाता सूची का 29 अक्टूबर तक मुद्रण कराकर इसी तारीख को प्रारंभिक मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख और स्थान जहाँ वह आम लोगों के निरीक्षण के लिये उपलब्ध रहेगी, के संबंध में प्रचार माध्यमों से आम लोगों को जानकारी दी जायेगी । प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन 5 नवम्बर को कर दावे और आपत्तियाँ आमंत्रित करने की औपचारिक सूचना जारी की जायेगी तथा दावे और आपत्तियाँ प्राप्त करने का कार्य प्रारभ किया जायेगा जो 16 नवम्बर तक चलेगा। अंतिम तिथि तक प्राप्त दावों और आपत्तियों का 21 नवम्बर तक निपटारा कर 22 नवम्बर तक ग्रामपंचायतवार अनुपूरक सूचियाँ तैयार की जायेगी तथा 24 नवम्बर तक अनुपूरक सूचियों का टंकण/मुद्रण कर अनुपूरक सूचियों को मूल (प्रारंभिक) सूचियों के साथ जोड़ा जायेगा। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा 25 नवम्बर तक मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा तथा 26 नवम्बर से अंतिम मतदाता सूची विक्रय के लिए उपलब्ध करा दी जायेगी ।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डॉ. शर्मा ने बताया कि संपूर्ण जिले के लिये उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) नियुक्त किया गया है तथा तहसीलदार छिन्दवाड़ा, परासिया, जुन्नारदेव, अमरवाड़ा, चौरई, मोहखेड, बिछुआ, सौंसर, पांढुर्ना और तामिया को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) नियुक्त किया गया है जो रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) के पर्यवेक्षण, निर्देशन और नियंत्रण में समय सीमा में मतदाता सूची तैयार किया जाना सुनिश्चित करेंगे । उन्होंने बताया कि सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) की सहायता के लिए जनपद पंचायत छिन्दवाड़ा, परासिया, जुन्नारदेव, अमरवाड़ा, चौरई, मोहखेड, बिछुआ, सौंसर, पांढुर्ना और तामिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है जो सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) के पर्यवेक्षण, नियंत्रण और मार्गदर्शन में समय सीमा में मतदाता सूची तैयार करने में आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे । इसके अलावा संबंधित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों को उनके अधिकार क्षेत्र के विकासखंड के लिये अपीलीय प्राधिकारी नियुक्त किया गया है ।

राज्य सभा सदस्य सुश्री उईके विधान सभा क्षेत्र छिन्दवाडा
में बेटी बचाओ अभियान का आज करेंगी शुभारंभ

राज्य सभा सदस्य सुश्री अनुसूईया उईके 5 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे स्थानीय शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विधानसभा क्षेत्र छिन्दवाड़ा में बेटी बचाओ अभियान का मुख्य अतिथि के रुप में शुभारंभ करेगी । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक श्री दीपक सक्सेना करेंगे तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सीताराम डेहरिया, नगरपालिका अध्यक्ष श्री कन्हईराम रघुवंशी, म.प्र. विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अद्र्धघुमक्कड़ जाति विकास अभिकरण के अध्यक्ष श्री नारायण सिंह बंजारा, म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष श्री संतोष जैन और महाकौशल विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री शेषराव यादव विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे । एकीकृत बाल विकास परियोजना छिन्दवाडा के परियोजना अधिकारी द्वारा सभी से इस कार्यक्रम में उपस्थित रहकर इसे सफल बनाने की अपील की गई है ।
-----------
जन सुनवाई कार्यक्रम के अन्तर्गत 90 आवेदनों का निराकरण
जनसुनवाई कार्यक्रम के अन्तर्गत आज स्थानीय कलेक्टर न्यायालय कक्ष में 90 आवेदनों में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा और अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा द्वारा बी पी एल सर्वे सूची में नाम जोडने, बंटवारा, नामांतरण,मुआवजा राशि देने, पेंशन देने, अनुकम्पा नियुक्ति, शाला में प्रवेश, छात्रवृत्ति, निर्माण कार्यो की जांच तथा अन्य विषयों पर जनसुनवाई की गई । उन्होंने आवेदकों को संबंधित कार्यालयों के प्रमुखों से भी सम्पर्क करने की समझाईश दी ताकि उनके आवेदनों का शीघ्र निराकरण हो सके।
-----------
स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड आज विधानसभा
क्षेत्र सौंसर में करेंगे बेटी बचाओ अभियान का शुभारंभ

प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड 5 अक्टूबर को दोपहर एक बजे सौंसर में आई.सी.डी.एस. कार्यालय के सामने आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र सौंसर में बेटी बचाओं अभियान का शुभारंभ करेंगे । आप महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कन्याओं का पूजन, कन्या भोज और कन्याओं के माता-पिताओं का सत्कार करेंगे। एकीकृत बाल विकास परियोजना सोंसर के परियोजना अधिकारी द्वारा सभी से इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की गई है ।
-----------
गणवेश/साइकिल की राशि भुगतान हेतु खातों में जमा
जिला शिक्षा केन्द्र के जिला परियोजना समन्वयक ने बताया कि सर्वशिक्षा अभियान के अन्तर्गत नि:शुल्क गणवेश एवं साइकिल वितरण योजना के अन्तर्गत जारी शैक्षणिक वर्ष के अन्तर्गत बच्चों को साइकिल वितरण हेतु 2300 रुपये प्रति बच्चे तथा 2 जोड़ गणवेश हेतु 400 रुपये प्रति बच्चे के मान से राशि का भुगतान एकाउंट पेयी चैक के माध्यम से किया जाना है । इस हेतु सभी शाला प्रबंधन समिति को निर्देशित किया जा चुका है तथा गणवेश/साइकिल की राशि का भुगतान किये जाने हेतु आवश्यकतानुसार राशि शाला प्रबंधन समिति के खाते में जमा की जा चुकी है । बच्चों/अभिभावकों के खाते किसी भी योजना के जिन बैंक/पोस्ट आफिस में संचालित हैं, उन्हीं खातों में गणवेश/साइकिल की राशि जमा की जा सकती है । जिन बच्चों/अभिभावकों के खाते नहीं खुले हैं, वे अपनी शाला के निकटस्थ बैंक/पोस्ट आफिस में खाते खोल सकते हैं । इस संबंध में कलेक्टर द्वारा बैंकर्स की बैठक में समस्त शाखा प्रबंधकों तथा पोस्ट मास्टर को निर्देश दिये जा चुके हैं । उन्होंने सभी शाला के प्रधानपाठकों को निर्देश दिये हैं कि गणवेश/साइकिल की राशि के भुगतान हेतु बच्चे/अभिभावकों के खाते शीघ्र एकत्रित किये जाकर राशि एकाउंट पेयी चैक के माध्यम से उनके खातों में जमा करें । उन्होंने सभी पालकों से भी अपेक्षा की है कि वे अपने बच्चों के लिए प्राप्त राशि से शीघ्र साइकिल/गणवेश क्रय करें ।
-----------
No comments:
Post a Comment