जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार
समाचार
प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन पहुंचे जिला अस्पताल
माधव स्मृति न्यास के सौजन्य से जिला चिकित्सालय में चल रहे नि:शुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर में मरीजों का हाल चाल जानने प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सहकारिता एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन जिला अस्पताल पहुंचें । जहाँ डाक्टर्स ने प्रभारी मंत्री के समक्ष जिला अस्पताल को और अधिक सुविधा समपन्न बनाने के लिये एम.आर.आई. एवं स्तन कैंसर की जाँच के लिये मेमोग्राफी मशीन की मांग रखी जिससे सहमति दिखाते हुये प्रभारी मंत्री द्वारा आगामी 28 अक्टूबर को आयोजित होने वाली जिला योजना समिति में इस हेतु स्वयं प्रस्ताव रख इसकी केबीनेट में अनुशंसा कराने के लिए आश्वस्त किया गया ।
------------------
गंभीर एनिमिक गर्भवती महिलाओं
का नि:शुल्क उपचार किया जायेगा
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार गंभीर एनिमिक गर्भवती महिलाओं का जिला चिकित्सालय में उपचार किया जायेगा । इसके लिये चिन्हित महिलाओं को रोस्टर अनुसार जिला चिकित्सालय लाकर स्वास्थ्य जाँच उपरान्त मुफ्त चिकित्सा सेवा एवं मुफ्त ब्लड ट्रान्सफ्यूजन की सुविधा दी जायेगी । उन्होंने बताया कि 14 अक्टूबर को ग्रामीण अंचलों की 20 महिलाओं की जाँच एवं उपचार किया जायेगा ।
-------------------
शक्कर का आवंटन पुनरावंटित
शक्कर का आवंटन पुनरावंटित
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत माह नवम्बर के लिये जिले को 3 हजार 920 Ïक्वटल शक्कर का आवंटन प्राप्त हुआ है जिसे जिला प्रशासन द्वारा सभी उचित मूल्य दुकानों को पुनरावंटित कर दिया गया है । अतिरिक्त कलेक्टर ने माह नवम्बर में बी.पी.एल. और ए.ए.वाय कार्डधारी उपभोक्ताओं को प्रति कार्ड 2 किलो शक्कर प्रदाय करने के निर्देश दिये हैं ।
------------------
प्रभारी मंत्री श्री बिसेन का संशोधित भ्रमण कार्यक्रम
प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सहकारिता एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन के भ्रमण कार्यक्रम में आंशिक संशोधन हुआ है । संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आप 14 अक्टूबर को प्रात: 6 बजे छिन्दवाड़ा से प्रस्थान कर प्रात: 9 बजे नरसिंहपुर पहुंचेंगे और पार्टी के निर्धारित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रात्रि विश्राम यहीं पर करेंगे । आप 15 अक्टूबर को श्री आडवानी की रथ यात्रा में पिपरिया तक साथ रहने के बाद शाम 4 बजे पिपरिया से प्रस्थान कर छिन्दवाड़ा आयेंगे तथा रात्रि विश्राम फारेस्ट रेस्ट हाउस में करेंगे ।
प्रभारी मंत्री श्री बिसेन 16 अक्टूबर को छिन्दवाड़ा में श्री आडवानी की रथ यात्रा की तैयारी के साथ ही रथ यात्रा में शामिल होंगे और रात्रि विश्राम फारेस्ट रेस्ट हाउस में करेंगे । आप 17 अक्टूबर को श्री आडवानी की रथ यात्रा में नागपुर तक सम्मिलित होंगे तथा नागपुर से रात्रि 9 बजे छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे ।
-----------------------
No comments:
Post a Comment