31 Oct 2011

News 31 Oct 2011


जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा (म.प्र.)
समाचार

‘मेघा लोक अदालत में विभागीय प्रकरणों
के निराकरण करायें’ – कलेक्टर डॉ. शर्मा

साप्ताहिक समय सीमा बैठक सम्पन्न

                 कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने निर्देश दिये कि सभी विभाग प्रमुख आगामी 19 नवम्बर को जिला न्यायालय परिसर में आयोजित मेघा लोक अदालत में अपने विभागीय प्रकरणों का निराकरण करायें तथा लोक अदालत के माध्यम से निपटाये जा सकने वाले प्रकरणों का अभी से निर्धारण कर उसकी सूची अतिरिक्त कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करें । इस मेघा लोक अदालत में विभिन्न विभागों में शिकायत के रुप में प्राप्त आवेदनों का भी निराकरण किया जायेगा । कलेक्टर डॉ शर्मा ने ये निर्देश आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में दिये । बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा, अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा, सहायक कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सुचिश्मिता सक्सेना, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आशा कुशरे, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी डॉ. के.डी.त्रिपाठी और सभी विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे ।
              बैठक में कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने सभी विभाग प्रमुखो विशेषकर राजस्व, आबकारी, महिला एवं बाल विकास, आपूर्ति, शहरी विकास, ग्रामीण विकास, विद्युत, सहकारिता, श्रम, मत्स्य, पंजीयन आदि को निर्देश दिये कि मेघा लोक अदालत में निराकृत कराये जा सकने वाले प्रकरणों की सूची तैयार कर प्रस्तुत करें तथा इन प्रकरणों का निराकरण भी करायें । उन्होंने ग्रामीण स्वच्छता मिशन के अन्तर्गत हितग्राही को राशि का मार्च से अभी तक भुगतान नहीं करने पर जनपद पंचायत अमरवाड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही करने की अनुशंसा के साथ संभाग आयुक्त को पत्र लिखने तथा सभी पंचायतों में क्रीडांगन का कार्य कराने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को दिये । उन्होंने उप संचालक कृषि को निर्देश दिये कि संभाग आयुक्त के निर्देशों. के परिप्रेक्ष्य में जिले में किसानों की बीज, खाद और दवाईयों की सहकारी समितियाँ बनाकर उनका पंजीयन करायें तथा मार्केटिंग के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करें । उन्होंने जिलाध्यक्ष कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, ग्रामीण विकास और मत्स्य विभाग के समय सीमा के पत्रों की समीक्षा की । बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री मीणा ने पंचायत एवं सामाजिक न्याय, श्रम, शहरी विकास, स्वास्थ्य, मत्स्य, कृषि, पशु चिकित्सा, सहकारिता, विद्युत, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना, आदिवासी विकास, जिला शिक्षा केन्द्र, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, ग्रामीण यांत्रिकी सेवायें, योजना, खनिज, जिला पंजीयन आदि विभागों के लंबित पत्रों की प्रगति की समीक्षा की । जिला विधिक सहायता अधिकारी ने बैठक में आगामी 19 नवम्बर को आयोजित होने वाली मेघा लोक अदालत में प्रस्तुत किये जाने वाले प्रकरणों की विस्तार से जानकारी दी तथा जिला अभियोजन अधिकारी ने भी शासन की ओर से वापस लिये जा सकने वाले प्रकरणों के संबंध में जानकारी दी । बैठक में जिला पेंशन अधिकारी ने बताया कि 31 अक्टूबर 2011 को सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान समारोह आगामी 2 नवम्बर को शाम 5 बजे से जिलाध्यक्ष कार्याय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया है । इस कार्यक्रम में संबंधित कार्यालय प्रमुखों के साथ ही सभी विभाग प्रमुखों को उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये ।
------------------

फोटो निर्वाचक नामावली के लिये
 ई-रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा

                उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शुचिस्मिता सक्सेना ने बताया कि फोटो निर्वाचक नामावली 2012-ई रजिस्ट्रेशन सुविधा के अन्तर्गत पात्र मतदाता अपना नाम जोड़ने हेतु इंटरनेट के माध्यम से अपना नाम जुड़वा सकते हैं । इसके लिये मतदाता कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, म.प्र. की वेब साईट ध्र्ध्र्ध्र्.ड़ड्ढदृथ्र्ठ्ठड्डण्न्र्ठ्ठद्रद्धठ्ठड्डड्ढद्मण्.दत्ड़.त्द पर स्थापित ई-रजिस्ट्रेशन सुविधा का उपयोग करके नाम सम्मिलित करने हेतु अपना आवेदन प्ररुप-6 में प्रस्तुत कर सकते हैं।
------------------

वनमंत्री श्री सिंह 4 नवम्बर को तामिया पहुंचेंगे

                 प्रदेश के वन मंत्री श्री सरताज सिंह 4 नवम्बर को रात्रि 8.30 बजे पिपरिया से प्रस्थान कर रात्रि 10 बजे तामिया आयेंगे तथा यहीं रात्रि विश्राम करेंगे । आप 5 नवम्बर को प्रात: 11 बजे विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे और दोपहर 12 बजे तेन्दूपत्ता संग्राहकों को बोनस का वितरण करेंगे । आप दोपहर 3 बजे पातालकोट में आयोजित सतपुड़ा रोमांचकारी खेल उत्सव के शुभारंभ और स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रात्रि विश्राम यहीं करेंगे । आप 6 नवम्बर को प्रात: 10 बजे तामिया से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे बटकाखापा पहुंचेंगे तथा यहाँ पर तेन्दूपत्ता संग्राहकों के बोनस वितरण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शाम 4 बजे सिवनी के लिये प्रस्थान करेंगे ।
------------------


महाकौशल विकास प्राधिकरण के
अध्यक्ष श्री दिवाकर का भ्रमण कार्यक्रम

           महाकौशल विकास प्राधिकरण जबलपुर के अध्यक्ष श्री नरेश दिवाकर 2 नवम्बर को प्रात: 10 बजे सिवनी से प्रस्थान कर प्रात: 11.30 बजे छिन्दवाड़ा आयेंगे तथा दोपहर 12 से 2 बजे तक राजा की बगिया छिन्दवाड़ा में आयोजित मिलन समारोह, दोपहर 2 से 3 बजे तक स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट, दोपहर 3 से शाम 4 बजे तक राजा की बगिया में आयोजित संगठन बैठक और शाम 4 से 5 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शाम 5 बजे छिन्दवाड़ा से सिवनी के लिये प्रस्थान करेंगे।
------------------


स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ आज
 म.प्र. स्थापना दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे

               प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय पुलिस ग्राउण्ड पर एक नवंबर को आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहरण करेंगे । इस समारोह में सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से सहभागिता की अपील की गई है ।
             कलेक्टर डॉ.पवन कुमार शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह का पल-प्रतिपल का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है । इस दिन एक नवंबर को प्रात: 10.25 बजे मुख्य अतिथि के आगमन के बाद प्रात: 10.30 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ठ्रगान होगा तथा प्रात: 10.40 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री का संदेश वाचन होगा । प्रात: 10.55 बजे सभी को संकल्प दिलाया जायेगा तथा प्रात: 11 बजे म.प्र. गीत का गायन होगा। प्रात: 11 से 11.20 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे तथा प्रात: 11.30 बजे वंदे मातरम के गायन के साथ ही कार्यक्रम का समापन होगा ।
------------------

स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ आज छिन्दवाड़ा पहुंचेंगे

               प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड  एक नवम्बर को प्रात: 8 बजे सौंसर से प्रस्थान कर प्रात: 9 बजे छिन्दवाड़ा पहुंचेंगे तथा प्रात: 10.20 बजे सर्किट हाउस से कार्यक्रम स्थल पुलिस परेड ग्राउंड के लिये प्रस्थान करेंगे । आप प्रात: 10.30 बजे राष्ट्रीय ध्वज आरोहण और राष्ट्रगान के बाद प्रात: 10.40 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे तथा प्रात: 10.55 बजे संकल्प दिलायेंगे । प्रात: 11 बजे म.प्र. गीत गायन के बाद आप प्रात: 11 से 11.20 बजे तक स्थानीय स्तर पर चयनित आयोजन में भाग लेकर प्रात: 11.30 बजे वंदेमातरम और कार्यक्रम समापन के बाद सर्किट हाउस पहुंचेंगे । आप शाम 6 बजे छिन्दवाड़ा से प्रस्थान कर शाम 7 बजे सौंसर पहुंचेंगे एवं यहीं रात्रि विश्राम करेंगे ।
------------------


विधानसभा उपाध्यक्ष श्री हरबंश सिंह का भ्रमण कार्यक्रम

                    म.प्र.विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री हरवंश सिंह एक नवम्बर को प्रात: 11.30 बजे सिवनी से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे छिन्दवाड़ा आयेंगे तथा दोपहर 12.30 से 3 बजे तक केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री कमलनाथ और केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री सी.पी. जोशी के निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के बाद दोपहर 3.30 बजे छिन्दवाड़ा से बिछुआ होते हुये कर्माझिरी के लिये प्रस्थान करेंगे ।
------------------

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं
राजमार्ग मंत्री श्री जोशी आज छिन्दवाड़ा पहुंचेंगे

              केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री सी.पी.जोशी एक नवम्बर को प्रात: 10.30 बजे दिल्ली से विशेष विमान से प्रस्थान कर प्रात: 11.45 बजे छिन्दवाड़ा आयेंगे तथा दोपहर 12.15 बजे स्थानीय पोला ग्राउंड में आयोजित सावनेर-छिन्दवाड़ा-नरसिंहपुर तथा मुलताई-सिवनी मार्गो के शिलान्यास समारोह में भाग लेने के बाद दोपहर 2.15 बजे छिन्दवाड़ा से विशेष विमान से दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे ।
------------------


राज्य सभा सदस्य सुश्री उईके का भ्रमण कार्यक्रम

                  राज्य सभा सदस्य सुश्री अनुसूईया उईके एक नवम्बर को प्रात: 10.25 बजे म.प्र. स्थापना दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगी तथा 2 नवम्बर को प्रात: 5 बजे छिन्दवाड़ा से प्रस्थान कर नागपुर होते हुये दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी । आप 4 नवम्बर को प्रात: 5 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान कर नागपुर होते हुये छिन्दवाड़ा आयेंगी तथा 5 नवम्बर को 10.30 बजे छिन्दवाड़ा से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे तामिया पहुंचकर वनमंत्री के साथ बोनस वितरण कार्यक्रम और दोपहर 2 बजे साहसिक खेलों के शुभारंभ समारोह में भाग लेंगी । आप 6 और 7 नवम्बर को प्रात: 10.30 बजे से प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी तथा 8 नवम्बर को प्रात: 10.30 बजे छिन्दवाड़ा से प्रस्थान कर जुन्नारदेव पहुंचेगी एवं यहाँ पर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी ।
------------------


शांति समिति की बैठक का आयोजन 3 नवम्बर को

                जिले में आगामी 7 नवम्बर को ईदुज्जुहा (बकरा ईद) का पर्व मनाया जायेगा । इस पर्व को शांतिपूर्वक मनाने और कानून व्यवसथा पर विचार-विमर्श के लिये आगामी 3 नवम्बर को शांति 4.30 बजे से जिलाध्यक्ष कार्यालय के सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया है ।
------------------
स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ द्वारा पांढुर्ना में
विकासखंड स्तरीय अंत्योदय मेले का शुभारंभ

मेले में लगभग 3700 हितग्राहियों को
 2.50 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित

                 प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़ ने आज जिले के पांढुर्ना विकासखंड मुख्यालय पर नगरपालिका हाईस्कूल प्रांगण में विकासखंड स्तरीय अन्त्योदय मेले का मुख्य अतिथि के रुप में शुभारंभ किया । इस अंत्योदय मेले में लगभग 3 हजार 700 हितग्राहियों को लगभग 2.50 करोड़ रुपये के ऋण और अनुदान की सहायता राशि वितरित की गई । इस अवसर पर म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष श्री संतोष जैन,विधायक श्री रामराव कवडेती, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती इंदुबाई रबड़े और श्रीमती लता तुमड़ाम, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री जतन उईके, उपाध्यक्ष श्री नरेन्द्र महाले और सभी जनपद सदस्य, अन्य जनप्रतिनिधि, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी श्री आई.जे.खलखो, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री प्रदीप शर्मा तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी सहित सभी विभागों के अधिकारी, हितग्राही और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे ।
                  अन्त्योदय मेले के मुख्य अतिथि श्री मोहोड़ ने कहा कि समाज के अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति को लाभ देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में विकासखंड स्तर पर अन्त्योदय मेलों का आयोजन किया जा रहा है । प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा है कि प्रत्येक गरीब, असहाय और आर्थिक रुप से कमजोर व्यक्ति का उत्थान और विकास हो तथा इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिये अन्त्योदय मेला एक अच्छा साधन है । उन्होंने सभी से इस मेले का अधिक से अधिक लाभ लेने का आव्हान किया । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बेटी बचाओ अभियान के माध्यम से पूरे समाज को जोड़ने का संकल्प लिया है जिससे बेटियों का समग्र विकास हो सके तथा प्रदेश में सभी स्त्री-पुरुष के घटते लिंगानुपात को बढ़ाया जा सके । उन्होंने कहा कि बेटी है तो कल है तथा प्रदेश में संचालित बेटी बचाओ अभियान एक सामाजिक क्रांति का सूत्रपात है जिसे सफल बनाने की हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है । उन्होंने प्रारंभ में दीप प्रज्जवलित कर अन्त्योदय मेले का शुभारंभ किया तथा हितग्राहियों को ऋण और अनुदान की सहायता राशि वितरित की ।
                   अन्त्योदय मेले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री शर्मा ने मेले की रुपरेखा और उद्देश्यों पर विस्तार से जानकारी दी । श्री शर्मा ने बताया कि मेले में कृषि विभाग द्वारा 1233 हितग्राहियों को 66 लाख रुपये, पशु चिकित्सा विभाग द्वारा 88 हितग्राहियों को 13 लाख रुपये, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 150 हितग्राहियों को 9 लाख रुपये, नगरपालिका द्वारा 14 हितग्राहियों को 1.50 लाख रुपये, वन विभाग द्वारा 1047 हितग्राहियों को 4.50 लाख रुपये, जनपद पंचायत द्वारा 114 हितग्राहियों को 1.20 करोड़ रुपये, शिक्षा विभाग  द्वारा 352 हितग्राहियों को 8 लाख रुपये और उद्योग विभाग द्वारा 33 हितग्राहियों को 6.50 लाख रुपये की ऋण और अनुदान सहायता राशि वितरित की गई । मेले में लगभग 200 हितग्राहियों के सामाजिक सुरक्षा, विधवा और नि:शक्त पेंशन के प्रकरण भी बनाये गये ।

------------------

No comments:

Post a Comment