जिला जनसंपर्क कार्यालय छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार
समाचार
संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर द्वारा कम्बल
निर्माण केन्द्र और हाथकरघा केन्द्र का निरीक्षण
बुनकरों को स्वतंत्र रुप से मार्केटिंग की सलाह
जबलपुर संभाग के कमिश्नर डॉ. रवीन्द्र पस्तौर ने गत दिवस जिले के सौंसर विकासखंड के ग्राम पारडसिंगा में कम्बल निर्माण केन्द्र और नगरीय निकाय लोधीखेडा में बुनकर सहकारी समिति द्वारा संचालित हाथकरघा केन्द्र का निरीक्षण किया । इस दौरान कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा,सहायक कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी श्री रमेश कुमरे और म.प्र. हस्तशिल्प विकास निगम, हाथकरघा, ग्रामोद्योग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी आपके साथ थे ।
संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने ग्राम पारडसिंगा में कम्बल निर्माण केन्द्र के शो रुम में सेल्स मैनेजर से कम्बल की बिक्री और आय के संबंध में जानकारी ली तथा कम्बलों की गुणवत्ता को देखा। उन्होंने सेल्स मैनेजर और हस्तशिल्प विकास निगम के अधिकारियों को कम्बलों की गुणवत्ता और डिजाईन के नये प्रयोग के साथ ही नागपुर और अन्य क्षेत्रों में कम्बलों की मार्केटिंग के प्रयास करने के निर्देश दिये जिससे कंबल निर्माण केन्द्र की आय में बढ़ोत्तरी हो सके।
नगरीय निकाय लोधीखेडा में बुनकर सहकारी समिति द्वारा संचालित हाथकरघा के निरीक्षण के दौरान संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने कच्चा माल, निर्मित की जाने वाली वस्तुयें, वस्तुओं की मार्केटिंग, गुणवत्ता, डिजाईन आदि की जानकारी ली । समिति के प्रबंधक श्री विट्ठल कावले ने बताया कि समिति में 271 सदस्य है तथा वर्तमान में 50 हाथकरघे संचालित है । उन्होंने बताया कि म.प्र. हस्तशिल्प विकास निगम से कच्चा माल प्राप्त होता है तथा उनकी डिजाईन के अनुरुप साडी, बेडशीट, दुपट्टा आदि बनाकर उन्हें ही दे देते है । म.प्र. हस्तशिल्प विकास निगम के सहायक प्रबंधक ने बताया कि निगम द्वारा समिति को कच्चा माल और डिजाईन उपलब्ध कराई जाती है तथा निगम के भोपाल स्थित शो रुम से उत्पादित माल की बिक्री की व्यवस्था है । उन्होंने बताया कि लोधीखेडा के अलावा पारडसिंगा, सौंसर और मोहगांव में बुनकर सहकारी समितियाँ हाथकरघा से वस्त्र बनाने का कार्य करती हैं । नागेश्वर चेरिटेबल ट्रस्ट नागपुर के कर्मचारी ने बताया कि उनके ट्रस्ट द्वारा हाथकरघा का काम छोडने वाले 18 बुनकरों का कलस्टर बनाकर उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा डिजाईन के अनुरुप गुणवत्ता से वस्त्र तैयार कराये जा रहे हैं ।
संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने समिति सदस्यों को सलाह दी कि वे स्वायत्त सहकारी समिति का प्रस्ताव पारित कर स्वतंत्र रुप से अपनी समिति का संचालन करें जिससे आय में बढ़ोत्तरी हो सकेगी । उन्होंने कहा कि समिति स्वयं कच्चा माल खरीदें, अपनी स्वयं की डिजाईन पर वस्त्रों का उत्पादन करें और उसकी मार्केटिंग भी स्वतंत्र रुप से करें जिससे समिति लाभ में आ जायेगी । उन्होंने हाथकरघा को पावरलूम में बदलने की भी सलाह दी जिस पर समिति सदस्यों ने पूँजी की कमी होने की बात की । उन्होंने नागेश्वर चेरिटेबल ट्रस्ट के कर्मचारी को बुनकरों द्वारा निर्मित वस्त्रों की मार्केटिंग करने के निर्देश भी दिये । कलेक्टर डॉ. शर्मा ने समिति को कच्चा माल आदि के लिये 10 लाख रुपये तक और हाथकरघा को पावरलूम में बदलने के लिए एक करोड रुपये तक का ऋण बैंक से उपलब्ध कराने हेतु आश्वस्त किया।
----------------
संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर द्वारा तंसरामाल में
स्पाईसेस पार्क और पैक हाउस का निरीक्षण
जबलपुर संभाग के कमिश्नर डॉ. रवीन्द्र पस्तौर ने गत दिवस जिले के मोहखेड विकासखंड के ग्राम तंसरामाल में स्पाईसेस पार्क और पैक हाउस का निरीक्षण किया । इस दौरान कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा, सहायक कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी छिन्दवाड़ा एवं सौंसर डॉ. के.डी त्रिपाठी एवं श्री रमेश कुमरे, सहायक संचालक उद्यान श्री एस.के.तोमर और अन्य अधिकारी भी आपके साथ में थे ।
संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने ग्राम तंसरामाल में निर्मित स्पाईसेस पार्क में मिर्च पावडर बनाने की इकाई और मशीनरी का निरीक्षण किया तथा सामग्री उत्पादन की प्रक्रिया, पैकिंग,वजन और अन्य गतिविधियों की जानकारी ली । सेल्स आफीसर श्री विश्वनाथन ने मिर्च यूनिट की जानकारी विस्तार देते हुये बताया कि इस पार्क में मिर्च, लहसुन और अदरक के साथ ही सभी सब्जियों को सुखाकर उनका पावडर बनाने की सविधा है तथा व्यापारियों को विभिन्न इकाईयाँ लीज पर देकर उनसे उत्पादन और मार्केटिंग कराई जायेगी जिसके लिये विभिन्न शर्तो और नियमों को तैयार किया जा रहा है । संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने किसानों की जिंसवार सहकारी समितियाँ बनाकर उनके माध्यम से उत्पादन और मार्केटिंग की सलाह दी ।
संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने नेफेड और एपीडा के संयुक्त उपक्रम एन.एस.एस.सतपुड़ा एग्रो डेवलपमेंट कंपनी लि. के संयुक्त प्रयासों से वल्र्ड विन्डों इंफ्रास्ट्रक्चर एण्ड लॉजिस्टिक प्रा.लि. द्वारा संचालित शीतगृह/पैक हाउस में अत्याधुनिक मशीनों से संतरे की एक साथ छटाई, धुलाई, वैक्सीन आदि की प्रक्रिया की जानकारी ली तथा अत्याधुनिक मशीनों और पैक हाउस में उपलब्ध भंडारण की सुविधा एवं भंडारित गेंदे के पुष्पों का अवलोकन भी किया । वल्र्ड विंडो इफ्रास्ट्रक्चर ऐड लाजिटिस्टक प्रा.लि. के सहायक प्रबंधक श्री मृत्युंजय पलेरिया ने बताया कि कंपनी द्वारा तंसरामाल ओर मेहराखापा के पैक हाउस और शीतगृह के साथ ही 11 कलेक्शन सेंटरो गुरैया, चंदनगांव, कन्हरगांव,नवेगाव,सांवरी, उमरेठ, बीसापुर कला, बीजागोरा, नवलगांव, पालाखेड़ा और सोनारी गोहगांव का संचालन और रखरखाव किया जा रहा है । पैक हाउस में लंबे समय तक उपयोग हेतु फल और सब्जियों के भंडारण की सुविधा है जिससे इनके प्राकृतिक गुणों को अधिक समय तक स्थिर बनाया जा सकता है ।
संभागीय कमिश्नर डॉ पस्तौर ने सहायक प्रबंधक को सलाह दी कि सहायक संचालक उद्यान के साथ मिलकर किसानों की लहसुन,अदरक, प्याज, गोभी, आलू आदि की जिंसवार अलग-अलग स्वायत्त सहकारी समितियाँ बनाये तथा कृषि विभाग से इन समितियों के लिए खाद, बीज और दवाई के लायसेंस प्राप्त करें । इन समितियों और कंपनी में आपसी एग्रीमेंट करें । समिति द्वारा उत्पादित सब्जियाँ और मसाला फसलों की अच्छी गुणवत्ता के उत्पादन से मार्केट में खपत बढ़ेगी जिससे किसानों और कंपनी दोनों को लाभ होगा । उन्होंने सहायक संचालक उद्यान को किसानों की जिंसवार सहकारी समितियां बनाकर उनके पंजीयन की कार्यवाही करने तथा किसानों को लाभान्वित करने के लिये विभिन्न गतिविधियों को संचालित करने के निर्देश दिये ।
--------------------
बॉक्स न्यूज
नगर भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने दी आर्थिक सहायता
घोषणा का दो दिन में हुआ अमल65 हजार रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गत दिनों जिले के प्रवास के दौरान रात्रि में छिन्दवाड़ा नगर का भ्रमण किया । अपने नगर भ्रमण में वे छोटी बाजार पहुंचे, जहाँ उन्होंने राम मंदिर एवं सांई मंदिर में दर्शन किये तथा वहाँ होटल में चाय पी एवं पास में बनी पान की गुमटी पर पान भी खाया । इस दौरान कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री की सह्मदयता एवं सरलता से प्रभावित होकर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुये आर्थिक सहायता की गुहार लगायी, फलस्वरुप मुख्यमंत्री श्री चौहान ने तत्काल उन्हें आर्थिक सहायता देने की घोषणा की ।
मुख्यमंत्री के आश्वासन के ठीक दो दिन बाद ही तीसरे दिन उसी स्थान पर जाकर सभी को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान राशि के चेक बुधवार रात को कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा के निर्देश पर एस.डी.एम. श्री के.डी.त्रिपाठी और तहसीलदार श्री महेश अग्रवाल द्वारा 65 हजार रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किये गये। चैक वितरण की सूचना मिलते ही सभी में आश्चर्य मिश्रित खुशी की लहर दौड़ गई । चैक पाने वालों में छोटी बाजार वार्ड क्रमांक 21 श्रीराम मंदिर वार्ड के श्री सुनिल पिता नेमा असराठी को हार्ट में छेद होने के कारण इलाज हेतु 10 हजार रुपये, गांधीगंज निवासी लक्ष्मी ट्रेडिग कंपनी के श्री कन्हईराम साहू को दुकान में आग लग जाने के कारण 10 हजार रुपये, छोटी बाजार वार्ड क्रमांक 21 श्रीराम मंदिर वार्ड निवासी श्री सोहन सोनी पिता सहदेव सोनी को चाय दुकान के लिए बर्तन/स्टोव आदि के लिए 10 हजार रुपये, छोटीबाजार वार्ड क्रमांक 21 श्रीराम मंदिर वार्ड निवासी श्री अप्पू (प्रहलाद सोनी) पिता कैलाश सोनी को एस.टी.डी./मोबाईल की दुकान हेतु 15 हजार रुपये, छोटीबाजार वार्ड क्रमांक 21 श्रीराम मंदिर वार्ड निवासी श्री अमन चौरसिया पिता श्री अशोक चौरसिया को क्रिकेट कीट के लिए 10 हजार रुपये तथा वार्ड क्रमांक 21 श्रीराम मंदिर निवासी खिरकापुर के श्री राहुल पिता नंदू बंदेवार को हेयर कटिंग सेलून के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की राशि के चेक शामिल हैं ।
मुख्यमंत्री के आश्वासन के ठीक दो दिन बाद ही तीसरे दिन उसी स्थान पर जाकर सभी को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान राशि के चेक बुधवार रात को कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा के निर्देश पर एस.डी.एम. श्री के.डी.त्रिपाठी और तहसीलदार श्री महेश अग्रवाल द्वारा 65 हजार रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किये गये। चैक वितरण की सूचना मिलते ही सभी में आश्चर्य मिश्रित खुशी की लहर दौड़ गई । चैक पाने वालों में छोटी बाजार वार्ड क्रमांक 21 श्रीराम मंदिर वार्ड के श्री सुनिल पिता नेमा असराठी को हार्ट में छेद होने के कारण इलाज हेतु 10 हजार रुपये, गांधीगंज निवासी लक्ष्मी ट्रेडिग कंपनी के श्री कन्हईराम साहू को दुकान में आग लग जाने के कारण 10 हजार रुपये, छोटी बाजार वार्ड क्रमांक 21 श्रीराम मंदिर वार्ड निवासी श्री सोहन सोनी पिता सहदेव सोनी को चाय दुकान के लिए बर्तन/स्टोव आदि के लिए 10 हजार रुपये, छोटीबाजार वार्ड क्रमांक 21 श्रीराम मंदिर वार्ड निवासी श्री अप्पू (प्रहलाद सोनी) पिता कैलाश सोनी को एस.टी.डी./मोबाईल की दुकान हेतु 15 हजार रुपये, छोटीबाजार वार्ड क्रमांक 21 श्रीराम मंदिर वार्ड निवासी श्री अमन चौरसिया पिता श्री अशोक चौरसिया को क्रिकेट कीट के लिए 10 हजार रुपये तथा वार्ड क्रमांक 21 श्रीराम मंदिर निवासी खिरकापुर के श्री राहुल पिता नंदू बंदेवार को हेयर कटिंग सेलून के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की राशि के चेक शामिल हैं ।
---------------
अवैध गतिविधि करने वालों के विरूद्व कठोरतम कार्रवाई करें
वीडियो कान्फ्रेंसिंग परख में मुख्यमंत्री श्री चौहान के निर्देश मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है, कोई कितना भी बड़ा हो उसे अवैध गतिविधि नहीं करने दी जायेगी । उर्वरक की कालाबाजारी सख्ती से रोकें । मावा नकली है, अवश्य पकड़ें पर ईमानदार व्यापारियों को नहीं छेड़ा जाय । पटाखे पूरी सुरक्षा में बिकें साथ ही देखा जाय कि व्यापार भी प्रभावित नहीं हो । अवैध खनन पर पहले कार्रवाई हो, बाद में सूचित करें ।
मुख्यमंत्री श्री चौहान आज वीडियो कान्फ्रेÏन्सग परख के माध्यम से प्रदेश के कलेक्टरों और कमिश्नरों से चर्चा कर रहे थे ।
परख कार्यक्रम के दौरान वीडियो कान्फ्रेंसिंग हॉल छिन्दवाड़ा में जबलपुर संभाग के कमिश्नर डॉ. रवीन्द्र पस्तौर, कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा, एस.पी. डॉ. आशीष, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा, सहायक कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी, ए.डी.एम. डॉ. श्रीनिवास शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।
मुख्यमंत्री ने खाद और उर्वरक का व्यवस्थित वितरण सुनिश्चित करने एवं कालाबाजारी करने वालों के विरूद्व कठोरतम कार्रवाई के निर्देश कलेक्टरों, कमिश्नरों को दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सिंचाई का लाभ आखिरी छोर तक के किसान को मिले ।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हाल ही में केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री श्री श्रीकांत जैना से मुलाकात के बाद उन्होंने प्रदेश को डीएपी और मिश्रित उर्वरक का अतिरिक्त आवंटन देने का अनुरोध किया था जो स्वीकार कर लिया गया। इस माह तिलहन और दलहन फसलों की बोवनी होने के कारण डीएपी की सर्वाधिक जरूरत है। इसलिए उर्वरक की आपूर्ति पूरे प्रदेश में निरंतर की जा रही है। कृषि उत्पादन आयुक्त इसकी प्रतिदिन समीक्षा भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि डीएपी की देशव्यापी कमी को देखते हुए किसानों के हित में यह भी आवश्यक है कि जरूरत से अधिक मात्रा जमा करके न रखी जाए। इसके साथ ही सक्षम अधिकारी अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए बिना मार्गदर्शन मांगे दोषियों के विरूद्व सख्त कदम उठाएं । उन्होंने सोयाबीन फसलों की क्षति के प्रभावित किसानों को बीमा राशि दिलवाने के निर्देश दिए । मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने की वर्तमान व्यवस्था में परिवर्तन करते हुये अब यह प्रावधान होगा कि पचास प्रतिशत के स्थान पर पच्चीस प्रतिशत राशि जमा करने पर ट्रांसफार्मर बदल दिया जायेगा ।
लोक सेवाएं और जनसुनवाई
मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश को,लोकसेवाएं उपलब्ध कराने का कार्य देश में सबसे पहले करने वाला प्रदेश बताते हुये कहा कि दोषी अधिकारियों पर जुर्माने की व्यवस्था अन्यत्र लागू नहीं की गई। उन्होंने प्रदेश में लोकसेवा गारंटी अधिनियम के बेहतर क्रियान्वयन के लिये नियमित मानीटरिंग के निर्देश दिए । मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई को और प्रामाणिक बनाते हुए इस कार्य की भी समय-समय पर समीक्षा करने को कहा ।
महिलाओं के विरूद्व अपराधों को रोके
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रत्येक कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक यह सुनिश्चित करें कि महिलाओं के विरूद्व अत्याचार के मामलों पर प्रभावी नियंत्रण हो और ऐसी घटनाओं के जिम्मेदार लोग बख्शें न जायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निरंतर प्रयास हो कि महिलाओं का सम्मान बढ़े और महिलाओं के विरूद्व अपराध घटित करने वाले सख्त सजा पायें। श्री चौहान ने प्रदेश में दस्यु उन्मूलन को एक उपलब्धि मानते हुये पुलिस महानिरीक्षक सागर और उप पुलिस महानिरीक्षक छतरपुर द्वारा दस्यु प्रभावित रहे इलाकों में भ्रमण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये इस प्रयोग के लिये अधिकारियों को बधाई दी।
मध्यप्रदेश दिवस और अपने प्रदेश की भावना
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के स्थापना दिवस पर आगामी एक नवम्बर को पूरे प्रदेश में मध्यप्रदेश दिवस का आयोजन किया जा रहा है । प्रदेश में महीने भर तक आयोजन होंगे । मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटी बचाओ अभियान को देश में जो जन समर्थन मिला है वह कल्पना से परे है । इसी तरह अपने प्रदेश की भावना के विकास के लिये प्रयास आवश्यक हैं । इसके लिए स्थापना दिवस के कार्यक्रमों से आम आदमी को जोड़ा जाए और प्रयास यह हो कि कार्यक्रम रस्मी न हों । मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टरों, कमिश्नरों को दीपावली पर्व की बधाई भी दी ।
परख के दौरान प्रारंभ में मुख्य सचिव श्री अवनि वैश्य ने स्पर्श अभियान, मनरेगा के क्रियान्वयन, धान उपार्जन की तैयारियों, गणवेश प्रदाय, साइकिल वितरण सहित प्रदेश के विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिये आवश्यक सुविधाएं विकसित करने के संबंध में कलेक्टरों कमिश्नरों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की । मुख्य सचिव श्री वैश्य ने रिक्त पदों की पूर्ति के संबंध में प्रत्येक जिले में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । उन्होंने सीधी भर्ती के आरक्षित पदों का बैकलाग समाप्त करने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा । उन्होंने कहा कि इस कार्य की इसी सप्ताह पुन: समीक्षा होगी और दोषी अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई होगी । परख में अपर मुख्य सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति श्रीमती आभा अस्थाना ने बताया कि किसानों के पंजीकरण का कार्य प्रत्येक जिले में चल रहा है । अपर मुख्य सचिव और कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आर. परशुराम ने प्रदेश में उर्वरकों की आपूर्ति का विवरण देते हुए जिलों से जानकारी प्राप्त की । प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन श्रीमती विजया श्रीवास्तव ने पिछली परख में दिए गए निर्देशों के पालन की स्थिति से अवगत कराया । वीडियो कान्फ्रेंसिंग में विभागों के सचिव और प्रमुख सचिव उपस्थित थे ।
-----------------
म.प्र. दिवस एक नवम्बर के उपलक्ष्य में
विभिन्न स्तरों पर आयोजित होंगे कार्यक्रम
कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा बताया गया कि म.प्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार राज्य शासन ने म.प्र. के स्थापना दिवस एक नवम्बर 2011 को मध्यप्रदेश दिवस के रुप में मनाने का निर्णय लिया है । इस तारतम्य में 01 नवम्बर से 03 नवम्बर तक विभिन्न कार्यक्रम जिला सतर, विकासखंडस्तर, नगरपालिका, नगर पंचायत स्तर तथा ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किये जायेंगे । मध्यप्रदेश दिवस पर प्रात: 10.25 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा, 10.30 बजे राष्ट्रीय ध्वज आरोहण एवं राष्ट्रगान होगा, 10.40 बजे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का संदेश वाचन होगा, 10.55 बजे सभी को संकल्प दिलाया जायेगा, 11 बजे मध्यप्रदेश गीत गाया जायेगा, 11 बजे से 11.20 बजे तक स्थानीय स्तर पर चयनित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा तथा प्रात: 11.30 बजे वंदेमातरमम. के गायन के साथ कार्यक्रम समाप्त होगा ।
-----------------
खेती बने लाभ का धंधा- कमिश्नर डॉ.पस्तौर
वीडियो कान्फ्रेंसिंग कार्यक्रम परख के बाद संभाग के कमिश्नर डॉ. रवीन्द्र पस्तौर ने कृषि के विकास के संबंध में विभिन्न विषयों पर चर्चा की । कलेक्टर के चेम्बर में कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा, जिला पंचायत सी.ई.ओ. सुश्री स्वाति मीणा, सहायक कलेक्टर अनुराग चौधरी, डी.डी. उद्यानिकी, डी.डी. किसान विकास एवं कल्याण विभाग तथा नेचर आयो फूड लि. कं. के अधिकारी उपस्थित थे । कमिश्नर एवं कलेक्टर ने कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए कंपनी के अधिकारियों से विचार-विमर्श कर कई सुझाव देते हुये जिले के किसानों के हित में नीति एवं कार्यक्रम बनाने की सलाह दी जिसमें गांवों का चयन, किसानों का चयन, रबी एवं खरीफ की फसलों के चयन के साथ किसानों को लगातार बार-बार प्रदर्शन के साथ ट्रेनिंग देने, किसानों को सलाह देने के लिये सर्विस प्रावाइडर की व्यवस्था करने से लेकर विपणन आदि पर सुझाव दिये ताकि कृषि लाभ का धंधा बन सके ।
--------------------
प्रशिक्षण के साथ चलाये व्यक्तित्व विकास के कार्यक्रम
कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने किया प्रशिक्षण संस्थाओं का निरीक्षण
संस्थाओं द्वारा रोजगार के लिये चलाये जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के साथ युवक-युवतियों को व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाये । साथ ही अंग्रेजी भी बोलना सीखायें । उक्त निर्देश जबलपुर संभाग के कमिश्नर डॉ. रवीन्द्र पस्तौर ने प्रशिक्षण संस्थाओं के निरीक्षण के दौरान दिये । इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा, जिला पंचायत सी.ई.ओ. सुश्री स्वाति मीणा, सहायक कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी, एस.डी.एम. श्री त्रिपाठी उपस्थित थे ।
कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने अपैरल ट्रेनिंग एण्ड डिजाईन सेंटर (एटीडीसी), सीआईआई ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया एवं प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा की । कमिश्नर डॉ. नस्तौर ने एटीडीसी में युवक-युवतियों से उन्हें दी जा रही ट्रेनिंग के बारे में जानकारी हासिल की । संस्थान के संचालक को निर्देश दिये कि युवक-युवतियों को सिलाई डिजाइनिंग प्रशिक्षण के साथ व्यक्तित्व विकास एवं अंग्रेजी की ट्रेनिंग भी दी जाये । इस हेतु जिला पंचायत एवं आदिवासी विकास विभाग के मदों से राशि का उपयोग किया जाये । उन्होंने ड्रेसेस की डिजाइन देखी एवं युवक-युवतियों से डिजाईन भी बनवाई । इस अवसर पर कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने कलेक्टर एवं सीईओ को निर्देश दिये कि विकासखंडवार युवक-युवतियों को चिन्हांकित करके शिविर आयोजित करें एवं जिला शहरी विकास अभिकरण, आदिवासी विकास विभाग एवं जिला पंचायत के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाये । इस अवसर पर सीआईओ संचालक ने संस्था द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों के बारे में जानकारी दी । कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने कहा कि युवक-युवतियों को स्क्रीनिंग के बाद प्रशिक्षण के लिए चुना जाये । कोर्स वही प्रारंभ करें जिसमें प्लेसमेंट की संभावना हो । उन्होंने कहा कि जेसीबी मशीन ड्रायविंग के लिए युवकों का चयन कर प्रशिक्षण दिया जाये । इस हेतु संस्था और जिला कलेक्टर के बीच अनुबंध होना आवश्यक है । ट्रेनिंग के पश्चात युवकों को जिला परिवहन कार्यालय से ड्रायनिंग लाइसेंस भी उपलब्ध कराया जाये । डॉ. पस्तौर ने जिले के उद्योगपतियों की बैठक बुलाकर रोजगार की संभावनायें तलाशने के निर्देश कलेक्टर को दिये ।
----------------
किसान एक जैसे तरीके से खेती कर दोहरा लाभ कमायें
--संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर जबलपुर संभाग के कमिश्नर डॉ. रविन्द्र पस्तौर ने कहा कि किसान एक स्वायत्त सहकारी समिति बनाकर एक जैसे तरीके से खेती करें तो एक जैसी गुणवत्ता की अधिक मात्रा में फसल मिल सकेगी तथा शासकी योजनाओं के अनुदान का लाभ मिलने और कम लागत आने से किसानों को दोहरा लाभ मिल सकेगा । डॉ. पस्तौर गत दिवस जिले के मोहखेड विकासखंड में बलराम ग्राम के रुप में चयनित ग्राम लहगडुआ में किसानों से चर्चा कर रहे थे । उन्होंने कृषि विभाग की बीज ग्राम योजना के अन्तर्गत 150 कृषकों को बीज मिनिकिट, 3 कृषकों को रेनगन, 2 किसानों को Ïस्प्रकलर, 2 किसानों को पावर पंप, 2 किसानों को आऊटर, 25 किसानों को डायरी, आत्मा और आइसोपाम योजना में एक-एक किसान को सरसो प्रदर्शन के बीज, एक किसान को सीडड्रिल और 25 किसानों को किट तथा उद्यान विभाग की योजना में 10 किसानों को एक-एक बोरी लहसुन बीज का वितरण भी किया। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा, सहायक कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी, कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता और अन्य विभागों के अधिकारी, किसान तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे ।
संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने किसानों को विभिन्न उदाहरण देते हुये समझाया कि कैसे वे कम लागत में अधिक उत्पादन और लाभ प्राप्त कर सकते हैं । उन्होंने ग्राम में दुग्ध सहकारी समिति के लिये एक भवन निर्माण के लिये भूमि आवंटन और निर्माण कार्य से संबंधित कार्यो में सहयोग के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को दिये । उन्होंने उप संचालक कृषि को किसानों की सहकारी समितियों को खाद, बीज और दवाई के लायसेंस देने और उनकी समितियां बनवाने, सहायक संचालक उद्यान को जिंसवार कृषकों की सहकारी समितियाँ बनाने और सहकारिता विभाग के अधिकारी को किसानों की सहकारी समितियों के पंजीयन के निर्देश दिये । उन्होंने किसानों से उनके द्वारा उत्पादित की जा रही फसलों की जानकारी भी प्राप्त की । किसानों ने बताया कि वे लहसुन और अन्य सब्जी, मसाला फसलों का उत्पादन करते हैं ।
----------------------
संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर द्वारा ग्राम गोरेघाट में
मनरेगा योजना के कार्यो की समीक्षा
जबलपुर संभाग के कमिश्नर डॉ. रविन्द्र पस्तौर ने गत दिवस जिले के मोहखेड विकासखंड के ग्राम गोरेघाट में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत संचालित निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा की । इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा, सहायक कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी डॉ. के.डी.त्रिपाठी, सहायक यंत्री, उपयंत्री और पंचायत सचिव उपस्थित थे ।
संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना की विभिन्न उपयोजनाओं के अन्तर्गत संचालित निर्माण कार्यो की जानकारी ली । बैठक में बताया गया कि सडक निर्माण, मेढ़ बंधान,खेत तालाब, कपिलधारा कूप, पौधारोपण आदि के कार्य किये जा रहे हें । वनाधिकार पट्टे प्राप्त किसानों के खेतों में प्राथमिकता के आधार पर कपिलधारा कूप का निर्माण कर उन्हें विद्युत/डीजल पम्प उपलब्ध कराया गया है । खेत तालाबों में मछली पालन कराया जा रहा है तथा नंदन फलोद्यान में सागौन के अलावा आम, जाम आदि के बगीचे तैयार कर स्व सहायाता समूहों को इन बगीचों को आवंटित करने की कार्यवाही की जा रही है । बैंक शाखायें समीप होने के कारण ग्राम में मोबाईल बैंकिंग की सुविधा नहीं दी जा रही है, किन्तु 14 दिनों में कार्य का मूल्यांकन कर 15 वे दिन मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है ।
संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने कहा कि नंदन फलोद्यान उप योजना के अन्तर्गत पौधारोपण में गड्ढा खुदाई के समय से ही स्व सहायता समूह को जोडे जिससे वह समूह स्वयं गड्ढा खुदाई करें, पौधारोपण करें, सिंचाई करें और सुरक्षा करें । इसमें समूह के प्रत्येक सदस्य को पौधों का आवंटन कर दें जिससे वह प्रारंभ से ही उस पौधे से जुड़ा रहे । इस कार्य पर प्रदाय की जाने वाली मजदूरी का भुगतान भी संबंधित सदस्य को करें तथा भविष्य में जब पौधा वृक्ष बने तो उसका मालिकाना हक भी उस सदस्य के पास रहे । प्रोजेक्ट बनाते समय ही इन सभी बिन्दुओं का ध्यान रखें । उन्होंने समझाईश दी कि एक किस्म की एक ही जिंस की एक जैसी व्हेरायटी को प्राथमिकता देने से उत्पादन भी अच्छा और अधिक मिलेगा जिससे मार्केटिंग में सुविधा होगी । उन्होंने निर्देश दिये कि क्षेत्र के किसानों के ग्रुप बनाकर उन्हें संतरा फसल या अन्य फसलों का दूसरे राज्यों में प्रदर्शन दिखायें जिससे किसान प्रेरणा लेकर अच्छी खेती कर सकें ।
----------------
ग्राम गोरेघाट में हुई सांध्यकालीन चौपाल
संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने की ग्रामीणों से रु-ब-रु चर्चा
ग्राम गोरेघाट में हुई सांध्यकालीन चौपाल
संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने की ग्रामीणों से रु-ब-रु चर्चा
जबलपुर संभाग के कमिश्नर डॉ. रविन्द्र पस्तौर ने कहा कि गांव की तुलना में शहर में समृद्धि दिखाई देती है । शासन की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा हों और यहाँ पर भी समृद्धि दिखाई दें । इस चौपाल का उद्देश्य भी ग्रामीणों को रोजगारोन्मुखी गतिविधियों से जोड़ना है । डॉ. पस्तौर गत दिवस जिले के मोहखेड विकासखंड के ग्राम गोरेघाट में आयोजित सांध्यकालीन चौपाल में ग्रामीणों से रु-ब-रु चर्चा कर रहे थे । इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा, सहायक कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी डॉ. के.डी.त्रिपाठी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, किसान तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे । चौपाल में ग्रामीणों को स्वराज अभियान के अन्तर्गत महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के हिवरे बाजार ग्राम की टेली फिल्म और डेयरी व्यवसाय से संबंधित एग्रो इंडिया की टेली फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया जिसकी ग्रामीणों ने सराहना कर अपने ग्राम को एक आदर्श ग्राम बनाने का संकल्प लिया । संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने कृषकों को कृषि आदान सामग्री और कृषि यंत्र भी वितरित किये ।
चौपाल में संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने ग्रामीणों से ग्राम की समस्याओं की जानकारी ली । इस पर ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम में एक करोड रुपये की लागत से स्वीकृत स्टापडैम सह रपटा का निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है तथा कार्य की गुणवत्ता अच्छी नहीं है । इस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने कहा कि 3 उच्च स्तरीय अधिकारियों का दल गठित कर इस निर्माण कार्य की जाँच की जायेगी । उन्होंने 5 ग्रामीणों के नाम भी आमंत्रित किये जो सरपंच की उपस्थिति में इस जाँच दल के निरीक्षण के समय उपस्थित रहकर जांच कार्यवाही अपने समक्ष में करा सकेंगे । ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम में अमरघाट रोड का निर्माण कार्य बहुत दिनों से अधूरा पड़ा है तथा ग्राम पंचायत इस कार्य को नहीं करा रही है जिससे ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है । संबंधित उपयंत्री ने बताया कि पूर्व सरपंच द्वारा इस निर्माण कार्य के लिए अधिक राशि व्यय कर ली गई है तथा शेष बची राशि से निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सकता, इसलिये निर्माण कार्य बंद है। इस पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने पुनरीक्षित कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये । संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने संबंधित उपयंत्री को अधूरे निर्माण कार्य के संबंध में जाँच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये जिससे संबंधित दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही भी की जा सके । ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम के स्कूल में अपात्र स्व सहायता समूह को मध्यान्ह भोजन का कार्य दिया गया है तथा पात्र महिलाओं का स्व सहायता समूह गठित नहीं किया जा रहा है । ग्राम की विधवा महिला का राशनकार्ड नहीं बनाया गया है और पेंशन स्वीकृत नहीं की गई हे । इस पर संभागीय कमिश्नर ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और ए.डी.ओ. को पात्र महिलाओं के स्व सहायता समूह गठित कर उन्हें रोजगार से जोड़ने तथा सभी पात्र विधवा महिलाओं के साथ ही विधवा महिला श्रीमती शर्मिला बाई का राशन कार्ड बनाकर उन्हें विधवा पेंशन स्वीकृत करने के निर्देश दिये । ग्रामीणों ने अन्य समस्यायें रखी और सुझाव भी दिये ।
संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने चौपाल में उप संचालक कृषि को निर्देश दिये कि किसानों की बीज सहकारी समिति बनाये जिससे ग्राम के किसानों को ग्राम मे ही अच्छी गुणवत्ता का बीज मिल सके । उन्होंने सहायक संचालक उद्यान को उद्यानिकी फसलों की किसानों की सहकारी समिति तथा दुग्ध संघ और पशु चिकित्सा विभाग को महिलाओं की दुग्ध सहकारी समिति बनाने के निर्देश दिये जिससे ग्राम में रोजगार के अवसर पैदा हो सके और ग्रामीणजन आर्थिक रुप से समृद्ध होकर आत्मनिर्भर बन सकें । उन्होंने कृषक शेषराव बाबूलाल को ट्रेक्टर की चाबी और 30 हजार रुपये की अनुदान राशि का चेक एवं सीड ड्रिल यंत्र और गोबर गैस यंत्र की अनुदान राशि का चेक, कृषक विजय दामोदर को रोटावेटर, प्रमोद दामोदर को रेनगन, सुखदयाल बुद्धू को स्प्र्ंिाकलर तथा अन्य कृषकों को बीज मिनिकिट और कृषि यंत्र भी वितरित किये ।
----------------
No comments:
Post a Comment