10 Oct 2011

News 10 Oct 2011

संशोधित समाचार
जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का भ्रमण कार्यक्रम

                      प्रदेश के मुख्य मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 16 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 2.50 बजे प्लेन से छिन्दवाड़ा पहुंचकर पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवानी के साथ आम सभा में भाग लेंगे तथा सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे । आप 17 अक्टूबर को प्रात: 10.30 बजे छिन्दवाड़ा से प्लेन द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे ।

--------------------
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं
सहकारिता मंत्री श्री बिसेन का भ्रमण कार्यक्रम

                  प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सहकारिता एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन 14 अक्टूबर को प्रात: 11.30 बजे गोटेगांव से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे छिन्दवाड़ा पहुंचेंगे तथा भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवानी की यात्रा के संबंध में बैठक लेंगे । श्री बिसेन 16 अक्टूबर को जिले में श्री आडवानी की यात्रा में साथ रहेंगे । आप रात्रि विश्राम सर्किट हाऊस में करेंगे । प्रात: 9 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे ।

----------------------------
समय सीमा बैठक सम्पन्न

                   जिलाध्यक्ष कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक ली गई । कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा जिले की 7 प्रतिशत से कम हीमोग्लोबिन वाली अर्थात् कुपोषण से ग्रस्त महिलाओं के ईलाज की कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिये गये । कलेक्टर डॉ. शर्मा द्वारा शिक्षा विभाग के हेडस्टार्ट केन्द्र,गणवेश वितरण की प्रगति की जानकारी ली गई। डॉ. शर्मा द्वारा बिना अनुमति छुट्टी पर गये अधिकारियों से कारण पूछा जाकर आगे से ऐसी गलती न करने की समझाईश दी गई । जिला कलेक्टर द्वारा किसानों के पंजीयन हेतु प्रारंभ किये गये केन्द्रों की संख्या की जानकारी ली गई और लक्ष्यानुसार अन्य केन्द्रों को शीघ्र आरंभ करने के निर्देश दिये गये । आगामी रबी सीजन को देखते हुये कृषि विभाग से खाद की अनुमानित मात्रा ज्ञात कर शासन को अवगत कराने की जानकारी दी गई । डॉ. शर्मा द्वारा ग्राम कुंडाली से खसवाडा तक प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बन रही सड़क के कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। 
                   जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा द्वारा विकेन्द्रीकृत योजना के तहत सभी विभागों द्वारा सामुदायिक प्रस्तावित कार्यो को शामिल करने के निर्देश दिये गये । साथ ही मत्स्यपालन के लिये दिये जाने वाले पट्टों के लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये । डॉ. शर्मा द्वारा महिला एवं बाल विकास, उद्यानिकी, लोक निर्माण, खनिज, किसान विकास कल्याण, पी.एच.ई., स्वास्थ्य, कोषालय, तामिया विकास प्राधिकरण आदि विभागों से समय सीमा प्रकरणों की जानकारी ली गई। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा, अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शुचिस्मिता सक्सेना, एस.डी.एम. डॉ. के.डी. त्रिपाठी सहित सभी विभागों के कार्यालय प्रमुख उपस्थित थे ।
---------------------

No comments:

Post a Comment