12 Feb 2012

NEWS 12 FEB 2012

जिला जन सम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार

मेहरा डेहरिया समाज के उत्थान के कार्य किए जायेंगे

 --मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिह चौहान

             मेहरा-डेहरिया समाज उत्थान के कार्य किए जायेंगे । इस आशय की बात मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिह चौहान द्वारा मेहरा-डेहरिया समाज के सामूहिक विवाह कार्यक्रम जनपद मैदान में कही । इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री सत्यनारायण जटिया, श्री भंवरसिंह गहलोत, अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी एवं सामूहिक विवाह में शामिल होने आये सामाजिक बन्धु उपस्थित थे ।
           मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मेहरा-डेहरिया समाज के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कहा कि समाज के उत्थान के लिये कार्य किये जायेंगे । समाज के प्रतिनिधि जो कार्य बतायेंगे उनको करने की व्यवस्था की जायेगी । आपने कहा कि बेटा-बेटी में कोई भेदभाव नहीं किया जाये । क्योंकि बेटी नहीं होगी तो बहू कहाँ से लाओगे । आपने कहा कि बेटी माँ लक्ष्मी एवं माँ दुर्गा के समान है । हमें बेटा एवं बेटी के जन्म में कोई भेदभाव नहीं करना चाहिये । बेटी समाज के लिए आवश्यक है । बेटी है तो कल है । इसलिए बेटी बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा ।
---------------


मुख्यमंत्री का हवाई पटटी पर किया गया भावभीना स्वागत

           मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिह चौहान के छिन्दवाड़ा आगमन पर हवाई पट्टी पर जनप्रतिनिधियों द्वारा भाव-भीना स्वागत किया गया । इस अवसर पर विमुक्त, घुमक्कड़, अद्र्ध घुमक्कड जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री नारायण सिंह बंजारा, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री ढ़ाल सिंह बिसेन,नगरपालिका परिषद छिन्दवाड़ा के अध्यक्ष श्री कन्हईराम रघुवंशी, महाकौशल विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री शेषराव यादव, भाजपा अध्यक्ष श्री रमेश पोफली, अनेक जनप्रतिनिधि, डी.आई.जी.,कलेक्टर श्री पवन शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री आशीष कुमार एवं अन्य अधिकारी–कर्मचारी उपस्थित थे । 
--------------

 


समाज के गरीब, पिछड़े लोगों के कल्याण
 में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा

-- मुख्यमंत्री श्री चौहान

जिला स्तरीय रविदास समाज का सम्मेलन सम्पन्न


              प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिह चौहान ने कहा कि रविदास महाराज अद्भूत संत थे । उनकी भक्ति स्वामी और दास, दीपक और बाती, चंदन और पानी की तरह है जिसमें भगवान और भक्त में काई भेद नहीं होता, बल्कि वे एकाकार होते हैं । संत रविदास को मैने बचपन में पढ़ा है तथा उनके विचारों को अपने जीवन में उतारा है । मैं जनता, जनार्दन को भगवान मानता हूँ और खुद को उनका दास मानता हूँ तथा संकल्प लेता हूँ कि समाज के पिछड़े और अनुसूचित जाति, गरीब लोगों के कल्याण में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा । मुख्यमंत्री श्री चौहान आज स्थानीय दशहरा मैदान में गुरु संत शिरोमणि श्री रविदास समिति द्वारा संत रविदास की 635 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित 31 वें जिला स्तरीय रविदास समाज के सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे । इस अवसर पर संत रविदास महाराज के जन्म स्थान एवं पवित्र धाम सीरगोवर्धनपुर बनारस (कांशी) से पधारे संत श्री मनदीप दास महाराज और पूना से पधारे संत श्री सुखदेव बाघमारे महाराज के साथ ही श्री भंवरसिंह गहलोत और श्री सत्यनारायण जटिया भी उपस्थित थे ।
               मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि संत रविदास के मन चंगा तो कठौती में गंगा, प्रभु जी तुम चंदन हम पानी, तुम दीपक हम बाती, प्रभु जी तुम स्वामी हम दासा, ऐसी भक्ति करें रैदासा जैसे वचनों से उनकी भक्ति भावना का बोध होता है । उन्होंने सदैव अपने आपको प्रभु का दास माना तथा यहाँ संत मनदीप दास महाराज से उनकी वाणी सुनकर मैं भावविभोर हो रहा था । यहाँ आकर मैं अपने आपको धन्य मानता हूँ । उन्होंने रविदास समाज की मांग पर घोषणा की कि अनुसूचित जाति के समाज के लिये अच्छा कार्य करने वाले रविदास समाज के व्यक्तियों के लिए संत रविदास के नाम से पुरस्कार की स्थापना की जायेगी तथा शिक्षा के क्षेत्र में संत रविदास के विचारों से सभी को अवगत कराने के लिये पाठ¬क्रम में एक पाठ शामिल कराया जायेगा । उन्होंने रविदास समाज की सत्संग भवन निर्माण और अन्य 4 मांगों पर विचार कर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए आश्वसत किया । उन्होंने बताया कि उज्जैन में संत रविदास का भव्य स्मारक बनाया जायेगा तथा इसके लिये आज उज्जैन में 50 लाख रुपये की घोषणा की गई है । कार्यक्रम में रविदास समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का शाल,श्रीफल और पुष्पहारों से अभिनंदन किया तथा संत रविदास का चित्र स्मृति चिन्ह के रुप में प्रदान किया ।
              कार्यक्रम में बनारस के संत मनदीप दास महाराज ने कहा कि रविदास समाज के लोगों को पहले भक्ति नहीं करने दी जाती थी । वे परमात्मा का नाम नहीं ले सकते थे, न नाम सुन सकते थे और न ही उनके दर्शन कर सकते थे, किन्तु संत रविदास ने समाज में पूरे रविदास समाज को एक सम्मान दिलाया, हमें जीने का, पढने-लिखने का हक मिला, जो बडे गर्व की बात है । उन्होंने आव्हान किया कि हम संत रविदास के पदचिन्हों पर चले और उनकी महिमा को अपने जीवन में उतारे । उन्होंने बताया कि अब रविदासिया समाज ने विशाल आकार ले लिया है और एक धर्म के रुप में इस समाज की स्थापना हो चुकी है । हम अपनी जनगणना में रविदासिया धर्म का उल्लेख अवश्य करें । उन्होंने बताया कि संत रविदास के जन्म स्थान पर उनक मंदिर को सोने से मढ़वाया जा रहा है जो पूरे रविदासिया समाज के लिये गर्व की बात है । उन्होंने अपने प्रवचनों के साथ ही संत रविदास के भजन ‘मोहे न बिसारो मैंै जन तेरा’ की संगीतमय प्रस्तुति से सभी को भावविभोर किया । इस अवसर पर म.प्र. विमुक्त, घुमक्कड़, अद्र्धघुमक्कड जाति विकास अभिकरण के अध्यक्ष श्री नारायण सिंह बंजारा, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. ढ़ालसिंह बिसेन, महाकौशल विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री शेषराव यादव, नगरपालिका अध्यक्ष श्री कन्हईराम रघुवंशी, सर्वश्री चौधरी चन्द्रभान सिंह, रमेश पोफली, दौलतसिंह ठाकुर, शिव मालवी, हरिओम सोनी और अन्य जनप्रतिनिधि, गुरु संत शिरोमणी श्री रविदास समिति के संरक्षक सर्वश्री मनोज मंडराह, एस.पी.सेवेतिया और मनोज चौरे, जिला संयोजक श्री आर.एल.मंडराह और श्री रमेश अहिरवार, अध्यक्ष श्री विक्रंात अहिरवार, सचिव श्री श्याम डोले और अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य, कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी डॉ. के.डी. त्रिपाठी एवं अन्य अधिकारी, पत्रकार तथा बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे। 
---------------

 

 

10 Feb 2012

NEWS 10 FEB 2012


जिला जन सम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा स्वेच्छानुदान मद से जिले के
22 हितग्राहियों के उपचार और आर्थिक सहायता के लिए
10 लाख 18 हजार 905 रुपये की स्वीकृति प्रदाय

               प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपने स्वेच्छानुदान मद से जारी वित्तीय वर्ष में जिले के 22 हितग्राहियों को किडनी में पथरी, किडनी रोग, एम.आर.आई., एनीमिया एवं बडी तिल्ली, बर्न कांनटेक्चुअल, रेटिना डिटेचमेंट, मानसिक रोग, ह्मदय रोग, स्पाइनल टूमर, कैंसर, कूल्हा बदलना,  पैर के पंजे का आपरेशन, पैर में राड डालना और नी रिप्लेसमेंट, लीवर सिरोसिस, दुर्घटना में घायल होना, लूम्बा सेकरल स्पाईन, ब्रोन और अन्य रोगों के उपचार तथा पति की दुर्घटना में मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता के लिए 10 लाख 18 हजार 905 रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है । कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा यह राशि तहसीलदार हर्रई, छिन्दवाड़ा, तामिया, परासिया, पांढुर्ना, बिछुआ, चौरई, जुन्नारदेव और सौंसर को पुनरावंटित कर संबंधित हितग्राही की चिकित्सा संस्था और हितग्राही को राशि का भुगतान करने के निर्देश दिये गये हैं ।
                  कलेक्टर डॉ.शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले की हर्रई तहसील के ग्राम धनौरा के श्री भवानीलाल पिता बैसाकूलाल नागवंशी की किडनी में पथरी के उपचार के लिए केतकी नर्सिंग होम एंड यूरोलॉजी हास्पिटल नागपुर (महाराष्ट्र) को 20 हजार रुपये और ग्राम आंचलकुंड के श्री तुलसीराम पिता सुखराम यादव के पैर में राड डालने और नी रिप्लेसमेंट के लिये सिटी हास्पिटल जबलपुर को 1.50 लाख रुपये, छिन्दवाड़ा तहसील के छिन्दवाडा नगर के श्री ब्राजश तूमराम के पिता एवं जिला जनसम्पर्क कार्यालय के भृत्य श्री बलीराम तूमराम की किडनी के उपचार के लिये वोक्हार्ट हास्पिटल नागपुर (महाराष्ट)्र को एक लाख 92 हजार 905 रुपये, ग्राम कन्हरगांव के  रामू पिता कलिराम साहू के कैंसर के उपचार के लिये संचालक मेट्रो हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर जबलपुर को 50 हजार रुपये, ग्राम बांडाबोह के श्री राजेन्द्र पिता परसू के दुर्घटना में घायल होने पर ईलाज के लिये 5 हजार रुपये, छिन्दवाडा नगर के श्री बशीलाल पिता बोधराज नारंग के लुम्बा सेकरल स्पाईन के उपचार के लिए 5 हजार रुपये और ग्राम खापाभाट की श्रीमती राजकुमारी को अपने पति स्व. श्री रग्धू पटेल की दुर्घटना में मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता के लिए 10 हजार रुपये तथा परासिया तहसील के ग्राम गुढी अम्बाडा के श्री नारायण पिता श्री सीताराम के स्पाईनल टूमर के उपचार के लिये स्योरटेक हास्पिटल नागपुर को 50 हजार रुपये और परासिया के श्री सुनील पिता किशोरीलाल राय के ह्मदय रोग के उपचार के लिये संचालक अरनेजा हार्ट इंस्टीट¬ूट नागपुर को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है ।
          इसी प्रकार तामिया तहसील के ग्राम पाठई के श्री झलकन पिता खरगराम की एम.आर.आई. कराने के लिए अधिष्ठाता मेडीकल काजेल जबलपुर को 10 हजार रुपये, ग्राम हरकपुरा की श्रीमती अम्मा बाई पति तीरथप्रसाद की एनीमिया एवं बडी तिल्ली के उपचार के लिए अधिष्ठाता मेडिकल कालेज जबलपुर को 20 हजार रुपये, ग्राम चांवलपानी के मास्टर आयान पिता युसूफ खान के रेटिना डिटेचमेंट के लिए शंकर नेत्रालय चैन्नई को 25 हजार रुपये, ग्राम सागर की श्रीमती राशा बाई पति गुलबास के बर्न कांनटेक्चुअल के लिए अधिष्ठाता मेडिकल कालेज जबलपुर को 50 हजार रुपये, ग्राम बुड्डी राजगढ की श्रीमती मायाबाई पति जगदीश यादव के मानसिक रोग के उपचार के लिए अधिष्ठाता मेडीकल कालेज जबलपुर को 50 हजार रुपये, ग्राम खापाखुर्द के श्री सुखदयाल पिता बाबूलाल उईके के कूल्हा बदलने के लिए सिटी हास्पिटल जबलपुर को 81 हजार रुपये और ग्राम झिरपा के मास्टर शिवांग पिता चैनसिंह सराठे के पैर के पंजे के आपरेशन के लिए अधिष्ठाता मेडीकल काजेल जबलपुर को 20 हजार रुपये, पांढुर्ना तहसील के ग्राम मारुड के श्री अरुण कांडलकर को लीवर सिरोसिस के उपचार के लिए 5 हजार रुपये, बिछुआ तहसील के ग्राम सामरबोह की श्रीमती पुष्पाबाई को उसके पति स्व. श्री रामलखन पवार की कुयें में मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता के लिए 10 हजार रुपये और ग्राम उल्हावाडी के श्री हेमंत कुमार पिता ओमकार प्रसाद शर्मा को किडनी के उपचार के लिए 5 हजार रुपये, चौरई तहसील के ग्राम तितरी के श्री रुपलाल वर्मा को ब्रोन के उपचार के लिए 5 हजार रुपये, तहसील जुन्नारदेव के नगर दमुआ की श्रीमती जहूर बी. को उपचार के लिए 5 हजार रुपये तथा सौंसर तहसील के नगर सौंसर के वार्ड क्रमांक 2 के श्री सुधाकर कपाले की पत्नी श्रीमती गौरी कपाले के उपचार के लिए केयर हास्पिटल नागपुर को 1.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है ।
-------------

 
व्यापारियों को तौलन/मापन उपकरणों के
सत्यापन और मुद्रांकन के निर्देश

               व्यापारियों को तौलन-मापन उपकरणों यथा कांटा, बांट, माप, मीटर, इलेक्ट्रानिक तौल यंत्र एवं मापन यंत्रों का नाप-तौल विभाग द्वारा निश्चित अन्तराल के बाद सत्यापन और मुद्रांकन किया जाता है । सत्यापन और मुद्रांकन की प्रक्रिया का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सही मात्रा में उनके द्वारा मांगी गई सामग्री प्राप्त कराना है तथा उपभोक्ता संरक्षण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कार्य है । इन उपकरणों / यंत्रों का सुधार कार्य व्यापारी किसी भी अनुज्ञप्तिधारक सुधारक से करवा सकते है जिसमें विभाग का काई हस्तक्षेत्र नहीं है।
              निरीक्षक नाप तौल ने बताया कि विभाग द्वारा जारी अनुज्ञप्तियों के धारक नाप-तौल उपकरणों का सुधार कार्य करते है । साथ ही इलेक्ट्रानिक उपकरणों का केलीब्रोशन भी उनके ही द्वारा किया जाकर विभागीय कर्मचारियों के समक्ष सत्यापन के लिए प्रस्तुत किया जाता है । अनुज्ञप्तिधारी सुधारक व्यापारियों से सत्यापन का शुल्क और उपकरण के सुधार का पारिश्रमिक प्राप्त करता है । सत्यापन शुल्क विभाग को अग्रिम जमा कर उनके उपकरणों को सत्यापित/मुद्रांकित करवा कर व्यापारी को लौटाना अनुज्ञप्तिधारी सुधारक का दायित्व है । व्यापारी अपने उपकरणें/यंत्रों को किसी भी अनुज्ञप्तिधारी सुधाकर से सुधार सकते है । इसमें विभाग का कोई हस्तक्षेप नहीं है । यह व्यापारी और सुधारक के बीच की प्रक्रिया है। सुधार पारिश्रमिक निर्धारण का भी विभाग को कोई अधिकार नहीं है। यह व्यापारी और सुधारक की आपसी सहमति का विषय है । तोलन-मापन उपकरणों का विधिमान्यता तारीख के बाद उपयोग करना दंडनीय अपराध है ।

---------------

9 Feb 2012

NEWS 9 FEB 2012


जिला जन सम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार

स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री मोहोड़ का भ्रमण कार्यक्रम

छिन्दवाड़ा 9 फरवरी 2012-प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़ 10 फरवरी  को प्रात: 9 बजे गोंडी वाडोना से पारडसिंगा के लिए प्रस्थान करेंगे । आप प्रात: 9 बजे ग्राम पारडसिंगा पहुंचकर विकास यात्रा में शामिल होंगे । विकास यात्रा ग्राम पारडसिंगा, खैरीतायगांव, धोतकी, बागोडा, सांवली एवं जाम होते हुये कढ़ैया पहुंचेंगी।
क्रमांक 36/167/बीएम/मस्के/  

आगामी रबी सीजन में पंजीकृत किसान से ही सरकार खरीदेगी खाद्यान्न

छिन्दवाड़ा, 6 फरवरी 2012- जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में 70 किसान नागरिक सुविधा केन्द्रों में किसानों के ऑनलाइन पंजीयन की कार्यवाही की जा रही है जिसके अन्तर्गत जिले में अभी तक 12 हजार 563 किसानों के पंजीयन किये जा चुके हैं । शासन द्वारा ऑनलाईन पंजीयन हेतु 15 फरवरी 2012 तक ही पंजीयन किये जाने के निर्देश दिये गये हैं । उन्होंने किसानों को ऑनलाईन पंजीयन कराना सुनिश्चित करनें की सलाह दी है क्योंकि आगामी रबी उपार्जन सीजन में ऐसे किसानों से खरीदी नहीं की जायेगी जिनका पंजीयन नहीं हुआ है ।
क्रमांक 37/138/बीएम/मस्के/

स्व. श्री सिसोदिया की स्मृति में फलदार पौधों का रोपण

छिन्दवाड़ा, 9 फरवरी 2012- शासकीय कन्या शिक्षा परिसर छिन्दवाडा के व्याख्याता एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त स्व. श्री विमल सिंह सिसोदिया की पुण्यस्मृति में गत दिवस परिसर में फलदार प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने रोपित पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया । इस अवसर पर स्व. श्री सिसोदिया को श्रद्धांजलि देने हेतु प्रदेश भर से पधारे म.प्र. शिक्षक संघ के प्रान्तीय पदाधिकारी विशेष रुप से उपस्थित थे । उल्लेखनीय है कि स्व.श्री सिसोदिया कवि,साहित्यकार,समाजसेवक,अध्यात्मिक,सांस्कृतिक संगठनों के सक्रिय पदाधिकारी होने के साथ ही म.प्र. शिक्षक संघ के संघर्षशील प्रान्तीय उपाध्यक्ष भी रहे है । प्राचार्य श्रीमती बी.एम. बेलवंशी के मार्गदर्शन में आयोजित इस पौधारोपण में सर्वश्री जयरंजन राजपूत, प्रदीप जैन स्नेही (बी.ई.ओ. चौरई), जगजीत धीर, सुधीर मिश्रा, जे.एस.मेरावी,आर.एस.बेलवंशी,संजय गुप्ता,परिसर के समस्त अधिकारी, कर्मचारीगण के साथ ही स्व.श्री सिसोदिया के आत्मीयजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।
क्रमांक 38/140/सोनवंशी/मस्के/

जिला स्तरीय अल्पसंख्यक कल्याण समिति की बैठक 13 फरवरी को

छिन्दवाड़ा 9 फरवरी 2012- सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि जिला स्तरीय अल्पसंख्यक कल्याण समिति की बैठक 13 फरवरी को दोपहर 1.30 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है ।
क्रमांक 39/141/बीएम/मस्के/

राष्ट्रीय सेवा योजना ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

छिन्दवाड़ा, 9 फरवरी 2012- राष्ट्रीय सेवा योजना की शासकीय कन्या शिक्षा परिसर इकाई के तत्वावधान में ग्राम खापाभाट में चल रहे शिविर के अन्तर्गत गत दिवस नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण तथा औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में विभिन्न जिलों के आमंत्रित होम्यौपैथिक चिकित्सकों ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया ।
              शासकीय कन्या शिक्षा परिसर की प्राचार्या श्रीमती बी.एम.बेलवंशी ने बताया कि शिविर में डॉ. नीलिमा तिवारी (कानपुर),डॉ.प्रणय सोनी (छिन्दवाडा) और डॉ. हर्षिता श्रीवास (भोपाल) ने मरीजों की जाँच कर औषधि वितरण किया। एन.एस.एस.द्वारा आयोजित इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ लिया।  शिविर में कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती गीता सर्वनन और व्याख्याता श्री नेमीचंद व्योम उपस्थित थे। शिविर के बाद शासकीय कन्या शिक्षा परिसर में आयोजित बौद्धिक परिचर्चा में चिकित्सकों ने छात्राओं को कैरियर निर्माण मार्गदर्शन के साथ ही रोगों से बचाव और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। अंत में प्राचार्या श्रीमती बेलवंशी ने आभार व्यक्त किया ।
क्रमांक 40/142/सोनवंशी/मस्के/

मुख्यमंत्री भ्रमण के दौरान प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए जनवाणी कार्यक्रम प्रारंभ

विभाग प्रमुख अधिकारियों को समय सीमा में आवेदनों के निराकरण के निर्देश

छिन्दवाड़ा, 9 फरवरी 2012- राज्य शासन द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री के जिला भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री को आम जनता/नागरिकों से सीधे प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों के निराकरण के लिए जनवाणी कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है । इस कार्य के लिये जनवाणी वेबसाईट भी प्रारंभ की गई है। ऐसे आवेदनों के समय सीमा में निराकरण के लिए शासन स्तर से समीक्षा भी की जायेगी । कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा जिले के सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि मुख्यमंत्री के जिला भ्रमण के दौरान प्राप्त आवेदन पत्र मुख्यमंत्री के भ्रमण के तत्काल बाद जिला कार्यालय से भेजे जाने पर उनका तत्काल समय सीमा में निराकरण कर प्रत्येक आवेदन पत्रवार जिला कार्यालय को प्रतिवेदन भेजा जाना सुनिश्चित करें ।
क्रमांक 41/143/सोनवंशी/मस्के/

महाशिवरात्रि के पर्व पर खाद्यान्न एवं केरोसीन का अतिरिक्त आवंटन जारी

छिन्दवाड़ा, 9 फरवरी 2012-जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि महाशिवरात्रि मेले के दौरान माह फरवरी 2012 में मेला प्रारंभ होने की स्थिति से मेला समाप्त अवधि तक के लिए आने-जाने वाले लोगों के लिए ए.पी.एल. गेहूँ 60 Ïक्वटल, शक्कर 20 Ïक्वटल एवं 12 के.एल. केरोसीन का आवंटन जारी किया गया है । साथ ही मेसर्स जसवंत सिंग मिट्टी तेल थोक डीलर परासिया को आदेशित किया गया है कि वह आदिम जाति सेवा सहकारी समिति देलाखारी के अन्तर्गत आने वाले शासकीय उचित मूल्य दुकान सांगाखेडा को तत्काल मिट्टीतेल उपलब्ध करायें ।
क्रमांक 42/144/बीएम/मस्के/

8 Feb 2012

NEWS 8 FEB 2012

जिला जन सम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार

संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने तीन ग्रामों के
 प्रगतिशील कृषकों से रु-ब-रु चर्चा की

उन्नत कृषि तकनीकी से खेती की सराहना

छिन्दवाड़ा 8 फरवरी 2012-जबलपुर संभाग के कमिश्नर डॉ. रवीन्द्र पस्तौर ने गत दिवस जिले के मोहखेड विकासखंड के ग्राम छिंदबोह और पांढुर्ना विकासखंड के ग्राम सिराठा और गोरलीखापा में प्रगतिशील कृषकों से रु-ब-रु चर्चा की और उनसे कृषि संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली तथा कृषकों द्वारा उन्नत कृषि तकनीकी अपनाकर की जा रही खेती की सराहना की । इस दौरान कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा, सहायक कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी, संबंधित क्षेत्र के राजस्व अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री डी.आर.मोझरकर और अन्य अधिकारी भी आपके साथ थे ।
              संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर सर्वप्रथम ग्राम छिंदबोह पहुंचे तथा उन्होंने नंदन फलोद्यान उपयोजना के अन्तर्गत 1.670 हेक्टेयर वन भूमि का वनाधिकार पट्टा प्राप्त कृषक श्री केशराम द्वारा लगाये गये संतरे के बगीचे का अवलोकन किया । उन्होंने मेढ़ बंधान का कार्य भी देखा तथा कृषक द्वारा की जा रही खेती की सराहना की । उन्होंने ग्राम के अन्य कृषकों से भी चर्चा कर कृषकों द्वारा बोई जा रही फसल, बीज की प्राप्ति और उपलब्धता, वनाधिकार पट्टा की प्राप्ति, महिला स्व-सहायता समूह, छात्रवृत्ति वितरण, गणवेश की राशि का वितरण, कपिलधारा कूप निर्माण आदि के संबंध में जानकारी ली । कृषकों ने बताया कि ग्राम के सभी पात्र व्यक्तियों को वनाधिकार पट्टा मिल गया है तथा अब कोई भी हितग्राही इस पट्टे के लिये शेष नहीं है । कृषकों को गेहूँ और धनिया के बीज मिले हैं जिसकी बोनी की जा चुकी है । एक कृषक ने बताया कि नंदन फलोद्यान उपयोजना में उसने 400 संतरा पौधे रोपे है जिसमें से 380 पौधे जीवित है । इन पौधों में छोटे फूल आये थे, इसलिये इस बार फसल न लेकर उसने फूल झडा दिये हैं । कृषकों ने बताया कि खरीददार खेतों में आकर फसल देखते हैं और उसे खरीद लेते हैं तथा पैसा देकर खुद ही फसल का परिवहन कर लेते हैं । ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम में एक महिला स्व-सहायता समूह पंजीकृत है जो मध्यान्ह भोजन का कार्य कर रहा है । शाला के सभी बच्चों को छात्रवृत्ति की राशि मिल गई है तथा गणवेश की राशि के चेक मिल गये हैं । ग्राम की राशन दुकान से राशन और मिट्टी तेल निर्धारित मात्रा में प्राप्त हो रहा है । ग्रामवासियों ने ग्राम से मुख्य मार्ग तक लगभग 2 कि.मी. मार्ग निर्माण के लिये कहा । इस पर कलेक्टर डॉ. शर्मा द्वारा मनरेगा से डब्ल्यू.बी.एम.रोड निर्माण का प्रस्ताव प्राप्त होने पर यह कार्य स्वीकृत करने क लिए आश्वस्त किया ।

ग्राम सिराठा में मिर्च फसल का अवलोकन

           संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने ग्राम सिराठा में प्रगतिशील कृषक श्री गिरिधर लोनकर के खेत में लगी हरी मिर्च का अवलोकन किया और खेती से संबंधित जानकारी ली । कृषक श्री लोनकर ने बताया कि उन्होंने 4884 किस्म की मिर्च लगाई है । इस किस्म की मिर्च 18-19 सौ रुपये प्रति Ïक्वटल बिकती है तथा यह मिर्च 8 दिन तक अच्छी रहती है और टूटती नहीं है । फसल को नागपुर या छिन्दवाडा सब्जी मंडी में ले जाकर बेचते है । कृषक ने संतरे फसल की भी जानकारी दी । कृषक ने बताया कि फसल के लिये बाजार से बीज लेते हैं तथा खाद, बीज, फल उत्पादन की सहकारी समिति बनाई गई है । संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने कृषक की खेती की सराहना की ।
संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने किसानों को सलाह दी कि समिति के गठन के बाद अब बीज, खाद और दवाई के लायसेंस लें तथा किसानों से इन वस्तुओं की डिमांड प्राप्त कर संबंधित निर्माता कंपनियों से डीलरशिप ले लें जिससे ये वस्तुयें सीधे कम कीमत पर उनके गांव में आ जायेंगी और किसानों की लागत में कमी आयेगी । उन्होंने सलाह दी कि किसान अच्छी किस्म की अधिक मात्रा में एक जैसी फसल का उत्पादन ले जिससे उन्हें अधिक लाभ होगा । उन्होंने कृषकों से अन्य राज्यों में भ्रमण कर नई उन्नत कृषि तकनीकी का अवलोकन करने की सलाह भी दी तथा ग्रीन हाउस बनाकर उसका उपयोग करने के लिये कहा । उन्होंने सहायक संचालक उद्यान को निर्देश दिये कि एन.आर.एच.एम. और आत्मा परियोजना में कृषक भ्रमण के लिए उपलब्ध राशि का पूरा-पूरा उपयोग कर अधिक से अधिक कृषकों को भ्रमण करायें । उन्होंने महाराष्ट्र के जालना में सीड कंपनी द्वारा तैयार किये जा रहे सीड का अवलोकन करने के लिए भी कहा ।

ग्राम गोरलीखापा के ठाकरे कृषि फार्म की सराहना

                 संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने ग्राम गोरलीखापा में प्रगतिशील कृषक श्री दामोदर ठाकरे के ठाकरे कृषि फार्म का अवलोकन कर बंजर भूमि में ड्रिप सिंचाई द्वारा की जा रही तरबूज, टमाटर और पत्ता गोभी की खेती की सराहना की । कृषक श्री ठाकरे ने बताया कि वे पहले टेलरिंग करते थे तथा पिछले वर्ष उन्होंने 10 एकड़ भूमि खरीदी है । यह भूमि अत्यन्त बंजर है किन्तु महाराष्ट्र में प्रगतिशील कृषकों की खेती का भ्रमण कर देखने से उनमें एक नया आत्म विश्वास पैदा हुआ तथा उन्होंने ड्रिप सिंचाई द्वारा खेती का निर्णय लिया । कृषक ने बताया कि शुरु में भूमि में गेहूँ और सोयाबीन की फसल ली, इसके बाद इन्दौर से 80 हजार रुपये में ड्रिप सिंचाई का पूरा सिस्टम और पाईप आदि लेकर आये तथा जिले के उद्यानिकी और कृषि अधिकारियों से सम्पर्क में आने पर उनसे भी अनुदान पर ड्रिप सिंचाई के यंत्र और सामग्री लेने के साथ ही तकनीकी की जानकारी भी ली । ड्रिप सिंचाई से खेती करने पर गत वर्ष लगभग साढ़े पांच लाख रुपये की शुद्ध आय हुई है जिससे स्वयं का ट्रांसफार्मर भी लगवाया है । इस वर्ष पत्ता गोभी बेचने पर लगभग 3 लाख रुपये की आय हुई है एवं वर्तमान में लगभग 20 टन पत्ता गोभी खेत में उपलब्ध है । कृषक ने बताया कि वर्तमान मं अभिनव प्रयोग करते हुये तरबूज की ब्लैक मैजिक, अपूर्वा और अगस्ता किस्म एवं पत्ता गोभी की ग्रीन चैलेंजर किस्त तथा टमाटर की अच्छी किस्म लगाई गई है जिससे उन्होंने अच्छी आय प्राप्त होने की संभावना है । कृषक ने स्वयं द्वारा निर्मित कृषि के निंदाई-गुडाई के छोटे यंत्रों और विकसित की गई नर्सरी में टमाटर, तरबूज आदि के पौधों का अवलोकन भी कराया ।
               संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने कृषक द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा सलाह दी कि कोकोपिट के माध्यम से पौधों के रोपे तैयार करें जिससे पौधों की जड़े नष्ट नहीं होंगी और रोपण के दौरान भी पौधे हरे-भरे बने रहेंगे । उन्होंने बताया कि कोकोपिट तैयार करने के लिए नारियल के बूच का बुरादा एक प्लास्टिक की ट्रे में रखें और इसमें बीजों की बुआई करें । अंकुरण के बाद बुरादा सहित पौधों को उठाकर उसका रोपण करें । अंडे रखने वाली ट्रे की तरह की प्लास्टिक की ट्रे का इस्तेमाल करें जिससे एक खांचे में एक पौधा तैयार हो तथा पौधा निकालने के बाद ट्रे का पुन: इस्तेमाल कर लें ।

क्रमांक 28/159/सोनवंशी/मस्के/  

आयकर अधिनियम के टी.डी.एस. की जानकारी उपलब्ध करायें

छिन्दवाड़ा, 8 फरवरी 2012- जिला कोषालय अधिकारी श्री एस.के. धाण्डे ने जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को कहा है कि आयकर अधिनियम के टी.डी.एस.प्रावधानों के अनुपालन हेतु निर्धारित प्रपत्र में 15 फरवरी तक जानकारी जिला कोषालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें । उन्होंने बताया कि उक्त जानकारी संकलित कर आयकर विभाग को 17 फरवरी 2012 तक अनिवार्य रुप से प्रेषित की जाना है । निर्धारित प्रपत्र जिला कोषालय/उप कोषालयों के देयक काऊंटर से प्राप्त किया जा सकता है ।
क्रमांक 29/160/बीएम/मस्के/

कृषक उपज की लागत कम करके और अच्छी
गुणवत्ता की फसल से खेती को लाभ का धंधा बनायें

-- संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर

        ग्राम तीगांव में संतरा क्रेता एवं विक्रेता मीट पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न छिन्दवाड़ा 8 फरवरी 2012-जबलपुर संभाग के कमिश्नर डॉ. रवीन्द्र पस्तौर ने कहा कि कृषक उपज की लागत कम करके और अच्छी गुणवत्ता की फसल तैयार करके खेती को लाभ का धंधा बना सकते हैं । कृषक खेती की उपज को बेचने की कठिनाई पर भी ध्यान दें तथा बाजार को भी समझे, तो अच्छी तरह से लाभ प्राप्त कर सकते हैं । इसके लिये कृषक म.प्र. स्वायत्त सहकारी अधिनियम के अन्तर्गत सोसायटी या कंपनी बनाकर एक जैसी फसल आधारित खेती को अपनाकर भी अपना समग्र विकास कर सकते हैं । डॉ. पस्तौर गत दिवस जिले के पांढुर्ना विकासखंड के ग्राम तीगांव के डोंगरगढ़ स्थित माँ जगदम्बा मंदिर प्रांगण में संतरा क्रेता एवं विक्रेता मीट पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे थे । इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा, सहायक कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी आई.जी.खलखो, प्रगतिशील कृषक श्री मधुसूदन टोनपे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नवोदिता ढोबले, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, पत्रकार तथा बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित थे ।
              संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने कहा कि कृषक और कृषि आदान के बीच कई मध्यस्थ होते हैं जिससे कृषक को 100 रुपये में से सिर्फ 22 रुपये मिलते हैं और शेष राशि मध्यस्थों के बीच चली जाती है । उन्होंने सलाह दी कि कृषक फसल आधारित समिति या कंपनी बनाकर खाद, बीज, दवाई आदि की डीलरशिप लें और फसल को सीधे प्रसंस्करणकर्ता को बेचे जिससे फसल लागत कम आयेगी और प्रतिस्पर्धात्मक मूल्य अधिक मिलेगा एवं किसान को लाभ होगा । उन्होंने सलाह दी कि कृषक प्रत्येक 30 किसान के ऊपर एक सर्विस प्रोवाईडर बनायें और खेत तैयार करने से लेकर विक्रय तक के कार्यो का प्रशिक्षण करायें । हर पंचायत में बीज उत्पादक समिति बनायें और एक जैसी फसल पद्धति अपनाकर अपनी जिंदगी को बदलें । उन्होंने विभिन्न उदाहरण देकर कृषकों को जलगांव, जालना और अन्य क्षेत्रों का भ्रमण करने की भी समझाईश दी जिससे प्रेरणा लेकर नई कृषि तकनीकी पर आधारित खेती कर कम लागत में अधिक उत्पादन ले सकें तथा खेती को लाभ का धंधा बना सकें । उन्होंने ग्राम तीगांव, रझाडीखापा, सिराठा और सिवनी की फल, फूल, साग-सब्जी उत्पादक स्वायत्त सहकारी समिति मर्यादित द्वारा प्रदर्शित फल, फूल, साग-सब्जी की प्रदर्शनी का अवलोकन कर कृषकों से उनके उत्पादों की जानकारी प्राप्त की तथा जैन इरीग्रेशन सिस्टम लि. द्वारा प्रदर्शित ड्रिप सिंचाई पद्धति का अवलोकन कर अन्य कृषकों को भी इस पद्धति को अपनाने की सलाह दी ।
               कार्यक्रम में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री मीणा ने नंदन फलोद्यान उपयोजना की विस्तार से जानकारी देते हुये कृषकों से प्रोड¬ूसर कंपनी बनाने और जिले के बाहर अन्य राज्यों में भ्रमण कर नई कृषि तकनीक अपनाने का आव्हान किया । कार्यक्रम में उप संचालक कृषि श्री जे.एस.गुर्जर और सहायक संचालक उद्यानिकी श्री डी.आर.मोझरकर ने विभागीय योजनाओं, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एस.आर.धारपुरे ने तकनीकी प्रशिक्षण की आवश्यकता तथा जैन इरीग्रेशन सिस्टम लि. के श्री शशांक गिरडकर ने ड्रिप सिंचाई के संबंध में जानकारी दी । कार्यक्रम में संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर का शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर एवं पुष्पहारों से अभिनंदन किया गया । अन्य अतिथियों का भी पुष्पहारों से स्वागत किया गया । प्रगतिशील कृषक श्री मधुसूदन टोनपे ने अपनी पपीता खेती की विस्तार से जानकारी देते हुये अंत में आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी के केजुअल एनाउंसर श्री नरेन्द्र शक्रवार ने किया ।
क्रमांक 30/161/सोनवंशी/मस्के/                                             

स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़ भ्रमण करेंगे

छिन्दवाड़ा, 8 फरवरी 2012- प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़ 9 फरवरी को प्रात: 9 बजे ग्राम परतापुर से प्रस्थान कर प्रात: 9.30 बजे ग्राम सायरा पहुंचेंगे तथा विकास यात्रा का शुभारंभ करेंगे । विकास यात्रा ग्राम बेरडी, खेडी, हिवरा होते हुये रझाडी बोरगांव पहुंचेगी । श्री मोहोड़ ग्राम रझाड़ी बोरगांव में रात्रि विश्राम करेंगे । श्री मोहोड़ 10 फरवरी को प्रात: 9 बजे ग्राम रझाडी बोरगांव से प्रस्थान कर प्रात: 9.30 बजे ग्राम संगम पहुंचेंगे । आप विकास यात्रा के साथ ग्राम कबरपिपला, पारडसिंगा, खैरीतायगांव होते हुये गोंडी वाडोना ग्राम पहुंचेंगे । श्री मोहोड़ गोंडी वाडोना में रात्रि विश्राम करेंगे ।
क्रमांक 31/162/बीएम/मस्के/

सैनिक सम्मेलन का आयोजन आज

छिन्दवाड़ा, 8 फरवरी 2012- भूतपूर्व सैनिकों का सम्मेलन 9 फरवरी 2012 को दोपहर एक बजे से सैनिक विश्राम भवन के सभाकक्ष में कर्नल राजा शेखर (सेवानिवृत्त) जिला सैनिक कल्याण अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया जायेगा जिसमें भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं एवं आश्रितों की समस्याओं का निराकरण किया जायेगा ।
क्रमांक 32/163/बीएम/मस्के/


संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर द्वारा
ग्राम तीगांव में पपीता की खेती का अवलोकन

छिन्दवाड़ा 8 फरवरी 2012-जबलपुर संभाग के कमिश्नर डॉ. रवीन्द्र पस्तौर ने गत दिवस जिले के पांढुर्ना विकासखंड के ग्राम तीगांव में प्रगतिशील कृषक श्री मधुसूदन टोनपे द्वारा आधुनिक कृषि तकनीकी पर आधारित पपीता खेती का अवलोकन किया तथा फसल उत्पादन और विक्रय गतिविधियों की जानकारी ली । उन्होंने कृषक को मिल रहे आर्थिक लाभ पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा उसकी खेती की सराहना की । इस दौरान क्षेत्रीय विधायक श्री रामराव कवडेती, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा, सहायक कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी आई.जे.खलखो, उप संचालक कृषि श्री जे.एस.गुर्जर, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री डी.आर.मोझरकर, अन्य अधिकारी, प्रगतिशील कृषक श्री मधुसूदन टोनपे, अन्य कृषक, पत्रकार तथा बड़ी संख्या में नागरिकगण भी आपके साथ थे ।
                 संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने कृषक श्री टोनपे के खेत में लगी पपीते की फसल का अवलोकन कर प्रसन्नता व्यक्त की । कृषक श्री टोनपे ने बताया कि उन्होंने पहले 6 एकड़ में पपीते की रेड लेडी 7-8-6 किस्म का उत्पादन लिया तथा इसकी सफलता मिलने पर और 4 एकड़ भूमि पर इस फसल का उत्पादन शुरु किया । कृषक ने बताया कि इस संतरा उत्पादक क्षेत्र में पपीता खेती का यह एक नया और अभिनव प्रयोग है जिसमें 9 लाख रुपये की लागत पर लगभग 32 लाख रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है । राष्ट्रीय राजमार्ग से खेत लगा होने से और यहाँ पर बिक्री स्टाल लगा देने से प्रतिदिन 10 से 12 हजार रुपये की आय भी हो रही है । कृषक ने बताया कि वह खेती में ड्रिप सिंचाई सिस्टम का प्रयोग करने से सफल रहा है तथा ड्रिप के माध्यम से ही इस फसल में लगने वाले वायरस को रिडोमिल दवा से नियंत्रित कर लिया गया है । संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने जिले के अन्य कृषकों को भी पपीता की इस अभिनव खेती का भ्रमण कराने की सलाह दी जिससे अन्य कृषक भी प्रेरणा ले सकें । इस अवसर पर कृषक श्री मधुसूदन टोनपे और अन्य कृषकों ने संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर और अन्य अतिथियों का शाल, श्रीफल और पुष्पहारों से अभिनंदन भी किया गया ।
क्रमांक 33/164/सोनवंशी/मस्के/

7 Feb 2012

NEWS 7 FEB 2012

जिला जन सम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार

संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर द्वारा तहसील परासिया का निरीक्षण

              जबलपुर संभाग के कमिश्नर डॉ. रवीन्द्र पस्तौर ने गत दिवस जिले की परासिया तहसील का निरीक्षण किया। आपने तहसील में राजस्व अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के न्यायालयों का निरीक्षण करने के साथ ही समाधान एक दिन और कम्प्यूटर कक्ष का भी अवलोकन किया । इस दौरान कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी श्री अनुराग सक्सेना, तहसीलदार श्री गोपाल सोनी और अन्य अधिकारी भी आपके साथ थे ।
              संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने तहसीलदार न्यायालय में वर्ष 2009-10 का एक प्रकरण निकलवाकर उसका अवलोकन किया तथा म.प्र. भू-राजस्व संहिता में हुये नये संशोधन की जानकारी लेते हुये संशोधन के अनुरुप की जा रही कार्यवाही की भी जानकारी ली ।  उन्होंने तहसील के खसरों के कम्प्यूटराइजेशन के संबंध में भी जानकारी प्रापत की । कलेक्टर डॉ. शर्मा ने राजस्व अनुविभागीय अधिकारी श्री सक्सेना को निर्देश दिये कि राजस्व अमले की बैठक लेकर उन्हें म.प्र. भू-राजस्व संहिता में हुये विभिन्न नये संशोधनों की जानकारी दें ।

--------------------     
    
स्व-सहायता समूह अपने समूह का व्यवस्थित रुप से संचालन करें

 -- संभागीय कमिश्नर डॉ.पस्तौर

 स्व सहायता समूहों से रु-ब-रु चर्चा

               जबलपुर संभाग के कमिश्नर डॉ. रवीन्द्र पस्तौर ने कहा कि स्व सहायता समूह सुदृढ़ होकर अपने समूह का व्यवस्थित रुप से संचालन करें । इसके लिये अपने समूह के गठन के बाद सामाजिक और आर्थिक समानता तथा गतिविधि की समानता के आधार पर कार्य करें जिससे आय में बढ़ोत्तरी के साथ ही एक अच्छी और सुदृढ़ स्थिति में समूह आ सके । डॉ. पस्तौर गत दिवस जिले की जनपद पंचायत परासिया के सभाकक्ष में आयोजित स्व-सहायता समूहों से रु-ब-रु चर्चा कर रहे थे । इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी श्री अनुराग सक्सेना, तहसीलदार, श्री गोपाल सोनी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रीवास्तव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री विनय शुक्ला, अन्य अधिकारी, जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती आशा सरोज उईके, पत्रकार तथा स्व-सहायता समूह के पदाधिकारी और सदस्य एवं प्रेरक उपस्थित थे ।
                  संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने बताया कि जिला पंचायत द्वारा प्रेरकों के लिये एक बड़ी और स्व-सहायता समूह के लिये एक छोटी पुस्तिका का प्रकाशन किया जा रहा है जो मार्च के प्रथम सप्ताह तक उपलब्ध होगी । समूह के लिये इस छोटी पुस्तिका में सात अवस्थाओं का विवरण रहेगा जिसका पालन करके समूह अपनी आय बढ़ा सकते हैं । उन्होंने समझाईश दी कि स्व-सहायता समूह अपने समूह का व्यवस्थित रुप से संचालन करें और अपना रिकार्ड अपने पास रखें । समूह की साप्ताहिक बैठक नियमित रुप से करें तथा इसके लिये दिन और समय भी तय करें । माइक्रो फायनेंस के अन्तर्गत अपना खुद का बैंक तैयार करें और बचत राशि से आपस में उधार देने का कार्य करें । उन्होंने समझाईश दी कि समूह की गतिविधि तय करें तथा अच्छी और एक जैसी गुणवत्ता की अधिक सामग्री को निर्माण और प्रतिस्पर्धात्मक मूल्य रखें, तो इससे समूह की आमदनी बढ़ेगी । उन्होंने समझाईश दी कि जगार दल बनायें, प्रेरक के मार्गदर्शन में कार्य करें एवं बुककीपर और सर्विस प्रोवाईडर रखें । आडिटर से स्पेशल आडिट करायें और एक जैसी गणवेश पहने तथा कडी मेहनत करें तभी सफलता मिलेगी । उन्होंने प्रेरकों को निर्देश दिये कि स्व-सहायता समूह के गठन के बाद उनकी प्रथम और द्वितीय ग्रेडिंग करायें तथा उन्हें अच्छी गतिविधियों के लिये प्रेरित करें।
                 संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रीवास्तव और मुख्य नगरपालिक अधिकारी श्री शुक्ला को निर्देश दिये कि स्व-सहायता समूह को बैंक से ऋण दिलायें तथा कोयला अंचल के नगरीय निकायों में सांची दूध की गुमठियाँ रखवाकर समूहों को व्यापार की नई गतिविधियों से जोड़े । इस दौरान भगवती महिला स्व-सहायता समूह, तुरसी स्व-सहायता समूह, ओम सांई स्व-सहायता समूह, सांईराम स्व-सहायता समूह, महिला शक्ति स्व-सहायता समूह, जागृति स्व-सहायता समूह और अन्य समूहों के पदाधिकारियों ने अपने समूह की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी तथा प्रेरक श्री संतोष बाथरे, श्री साहू एवं श्रीमती फूलनदेवी अहिरवार ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।  संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने वाहन चालक प्रशिक्षण में प्रशिक्षु वाहन चालकों से भी रु-ब-रु चर्चा कर उन्हें अच्छी तरह से प्रशिक्षण प्राप्त कर वाहन चालन कर रोजगार से जुड़ने के निर्देश दिये। 
---------------- 

2 Feb 2012

NEWS 2 FEB 2012

जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार

स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़
विकास यात्रा के साथ भ्रमण करेंगे

छिन्दवाड़ा, 2 फरवरी 2012- प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़ 3 फरवरी को प्रात: 9 बजे ग्राम जाम से विकास यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे । विकास यात्रा ग्राम राजेगांव, चारगांव, कामठी, भाजीपानी, कोडामऊं, पालामऊं, बड़गोना, लिंगा, पौनारी, अर्जनुबाड़ी, कुकड़ा चिमन, शिवलाल ढाना, भुुरमारी, शिकारपुर, सेमरढाना एवं खुनाझिरकला पहुंचेंगी । राज्यमंत्री श्री मोहोड़ रात्रि विश्राम ग्राम खुनाझिरकलां में करेंगे ।  विकास यात्रा 4 फरवरी को प्रात: 8 बजे ग्राम खुनाझिरकलां से प्रस्थान कर जैतपुरखुर्द, लेन्दागोंदी, लोनिया, कुकड़ा किरार, भांडखापा, बिसापुरकलां, गाडरवाड़ा, गोरेघाट, सरोरा, हेटी, चिखलीकला, पटरानाई, बुचनई, खेडी, गढ़मऊ, मऊ होते हुये मोहखेड़ पहुंचेगी । श्री मोहोड़ रात्रि विश्राम मोहखेड़ में करेंगे । विकास यात्रा 5 फरवरी को प्रात: 9.30 बजे ग्राम मोहखेड़ से प्रस्थान कर ग्राम ईकलबिहरी, आँजनी, बिसापुरखुर्द, लहगडुआ, गोरखपुर, हिवरावासुदेव, उमरानाला, तंसरामाल होते हुये ग्राम घोघरी पहुंचेंगी । श्री मोहोड़ ग्राम घोघरी में रात्रि विश्राम करेंगे ।
क्रमांक 5/137/बीएम/मस्के/

रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (नगरपालिका) जुन्नारदेव और दमुआ के आदेश में संशोधन

छिन्दवाड़ा, 2 फरवरी 2012- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरपालिका) डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा नगरीय निकाय जुन्नारदेव और दमुआ के आम निर्वाचन की मतदाता सूची तैयार करने के लिये नियुक्त रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (नगरपालिका) के आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है । अब राजस्व अनुविभागीय अधिकारी श्री अखिलेश जैन के स्थान पर जुन्नारदेव के राजस्व अनुविभागीय अधिकारी श्री खेमचंद बोपचे को नगरीय निकाय जुन्नारदेव और दमुआ का रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (नगरपालिका) नियुक्त किया गया है ।
क्रमांक 6/138/सोनवंशी/मस्के/

जिला स्तरीय स्टेंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न

छिन्दवाड़ा, 2 फरवरी 2012-जिलाध्यक्ष कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय स्टेंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई । यह बैठक अतिरिक्त कलेक्टर डॉ.श्रीनिवास शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के जिले के अध्यक्ष श्री गंगाप्रसाद तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन, उप संचालक पंचायत एवं सामाजिक न्याय श्री दुबे, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण,मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री हिमांशु सिंह तथा नगरपालिका के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे । बैठक में डॉ. शर्मा द्वारा नगरीय निकायों के आम निर्वाचन, मतदाता सूचियाँ तैयार करने के कार्यक्रम में बारे में जानकारी दी गई ।
क्रमांक 7/139/बीएम/मस्के/

सैनिक सम्मेलन का आयोजन 9 फरवरी को

छिन्दवाड़ा, 2 फरवरी 2012- पूर्व सैनिकों का मासिक सम्मेलन 9 फरवरी 2012 को सैनिक विश्राम भवन के सभाकक्ष में कर्नल राजा शेखर (सेवानिवृत्त) जिला सैनिक कल्याण अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया जायेगा जिसमें भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं एवं आश्रितों की समस्याओं का निराकरण किया जायेगा ।
क्रमांक 8/140/बीएम/मस्के/

अनुसूचित क्षेत्रों में स्थित नगरीय निकायों के आम निर्वाचन की
मतदाता सूचियाँ तैयार करने के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन

छिन्दवाड़ा, 2 फरवरी 2012- म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अनुसूचित क्षेेत्रों में स्थित ऐसे नगरीय निकायों के आम निर्वाचन की मतदाता सूचियाँ एक जनवरी 2012 की संदर्भ तारीख के आधार पर तैयार करने के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है । इस कार्यक्रम के अनुसार वर्ष 2004 में जिन नगरीय निकायों में आम निर्वाचन हुये थे अर्थात जिनका कार्यकाल वर्ष 2009 में पूर्ण हो गया है अथवा उसके पश्चात पूर्ण हो रहा है, की मतदाता सूचियाँ दो चरणों में तैयार की जायेगी । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरपालिका) डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा जिले के संबंधित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों/रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों/रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के साथ ही उप संचालक पंचायत एवं सामाजिक न्याय और परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण को आयोग के निर्देशों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं ।
           उप जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरपालिका) ने बताया कि आयोग द्वारा निर्धारित संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब प्रथम चरण में जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरपालिका) कार्यालय में 6 फरवरी तक प्रारंभिक (प्रारुप) मतदाता सूची का एक सेट जमा होने के बाद 23 फरवरी तक इस सूची का मुद्रण कराया जायेगा । इसी प्रकार द्वितीय चरण में 24 फरवरी तक मतदाता सूची का प्रकाशन एवं प्रचार-प्रसार कर सांसद, विधानसभा सदस्य और नगरीय निकायों के अध्यक्षों / पार्षदों को मतदाता सूची के प्रकाशन की सूचना भेजने, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को प्रारुप सूची उपलब्ध कराने और प्राधिकृत कर्मचारियों की नियुक्ति और उनके प्रशिक्षण का कार्य किया जायेगा । प्रारुप मतदाता सूची के संबंध में 2 मार्च को सार्वजनिक सूचना का प्रकाशन और दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त करने के कार्य की शुरुआत होगी तथा 12 मार्च तक दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त की जायेगी । प्राप्त दावों और आपत्तियों का निपटारा 20 मार्च तक कर 26 मार्च तक वार्डवार अनुपूरक सूचियों को तैयार किया जायेगा तथा 2 अप्रैल तक अनुपूरक सूचियों का मुद्रण कर 4 अप्रैल तक इन सूचियों को मूल प्रारंभिक सूचियों के साथ जोड़ा जायेगा।मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 7 अप्रैल को किया जायेगा।
क्रमांक 9/141/सोनवंशी/मस्के/

स्पर्श अभियान के अन्तर्गत 14 और 15 फरवरी को छिन्दवाड़ा में
जिला स्तरीय नि:शुल्क पोलियो करेक्टिव सर्जरी शिविर का आयोजन

विशाखापट्टनम के डॉ.आदिनारायण राव टीम के साथ शिविर में आयेंगे

जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों से पोलियोग्रस्त व्यक्तियों को लाभ दिलाने की अपील

छिन्दवाड़ा, 2 फरवरी 2012- स्पर्श अभियान के अन्तर्गत आगामी 14 और 15 फरवरी को स्थानीय जिला चिकित्सालय में पोलियोग्रस्त व्यक्तियों के लिए जिला स्तरीय नि:शुल्क पोलियो करेक्टिव सर्जरी शिविर का आयोजन किया गया है । इस शिविर में फ्री पोलियो सर्जिकल एण्ड रिसर्च फाउण्डेशन विशाखापट्टनम के डायरेक्टर जनरल डॉ. एस.व्ही.आदिनारायण राव अपनी टीम के साथ सेवायें देंगे । कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने जिले के सांसद, राज्यसभा सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों के अध्यक्ष तथा ग्राम पंचायतों के सरपंच से अनुरोध किया है कि अपने क्षेत्र के सभी ग्रामीण और शहरी व्यक्तियों को इस शिविर की जानकारी दें तथा पोलियोग्रस्त और नि:शक्त व्यक्तियों के मिलने पर उन्हें शिविर का लाभ लेने के लिए प्ररित करें । उन्होंने जिले के आम नागरिकों से भी अपील की है कि इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ पोलियोग्रस्त व्यक्तियों को दिलाने में अपनी सहभागिता निभायें ।
                अपर कलेक्टर (विकास) सुश्री स्वाति मीणा ने बताया कि जिले के स्कूल शिक्षा, आदिवासी विकास, जिला शिक्षा केन्द्र, महिला एवं बाल विकास, कृषि और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि वे शिविर की तिथियों के प्रचार-प्रसार के लिए कलेक्टर द्वारा जारी अपील और जानकारी से संबंधित पत्र आदि का अपने मैदानी अमले के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करायें तथा पोलियोग्रस्त नि:शक्त रोगियों के मिलने पर उन्हें शिविर में लाभ दिलाने के लिए प्रेरित करें । उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवों, आंगनवाडी कार्यकर्ता और सभी शिक्षकों को भी शिविर की तिथियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये हैं । उन्होंने बताया कि शिविर में आपरेशन के लिए पंजीयन का कार्य संबंधित जनपद पंचायत और नगरीय निकायों के कार्यालय में किया जा रहा है ।
                 अपर कलेक्टर (विकास) सुश्री मीणा ने बताया कि कलेक्टर डा. शर्मा द्वारा स्थानीय जिला चिकित्सालय में आयोजित 14 और 15 फरवरी के दो दिवसीय शिविर में मार्गदर्शन, पंजीयन, आवास, भोजन, पंडाल, मंच, नि:शक्तजनों के परीक्षण और आपरेशन कक्ष, शिविर और आवास स्थल पर पेयजल और साफ-सफाई, रेस्ट हाउस में बाहर से आये चिकित्सक दल के आवास, डॉक्टर के दल को नागपुर से लाने और वापस भेजने, शिविर संबंधी पर्यवेक्षण और सहयोग, आपरेशन संबंधी कार्यवाही में पूर्ण पर्यवेक्षण और सहायक उपकरण वितरण आदि की व्यवस्था के लिये अधिकारियों और कर्मचारियों की ड¬ूटी लगाई गई है । इन अधिकारियों और कर्मचारियों को सेवा भावना से कार्य सम्पन्न कर शिविर को सफल बनाने के निर्देश दिये गये हैं। इस ड¬ूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी ।
क्रमांक 10/142/सोनवंशी/मस्के/

रोजगार मेला का आयोजन 6 एवं 9 फरवरी को

छिन्दवाड़ा, 2 फरवरी 2012- स्थानीय दशहरा मैदान (पोला ग्राउण्ड) में शासन द्वारा 6 फरवरी एवं 9 फरवरी को रोजगार मेला का आयोजन किया गया है । जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल राजा शेखर (सेवानिवृत्त) द्वारा बताया गया कि इस मेले में भारतीय सशस्त्र सेवाओं में भर्ती से संबंधित जानकारी देने के लिए विशेष काउन्टर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा लगाया जायेगा । जिले के सभी शासकीय तथा अशासकीय विद्यालय के छात्रों, अभिभावक एवं पालक इस रोजगार मेला में भर्ती की जानकारी का लाभ उठायें ।
क्रमांक 11/143/बीएम/मस्के/



 

1 Feb 2012

NEWS 1 FEB 2012

जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार

यूरिया के संबंध में अधिरोपित शर्ते समाप्त करने का निर्णय

छिन्दवाड़ा, एक फरवरी 2012-उप संचालक कृषि ने बताया कि राज्य शासन द्वारा सहकारी संस्थाओं एवं निजी विक्रेताओं के मध्य 75:25 के अनुपात में यूरिया का क्रय एवं वितरण करने तथा सिंचित और असिंचित भूमि हेतु प्रति हेक्टेयर प्रति कृषकों को क्रमश: चार बोरी एवं दो बोरी अधिकतम यूरिया उपलब्ध कराने की अधिरोपित शर्तो को मध्यप्रदेश में यूरिया की वर्तमान उपलब्धता को दृष्टिगत रखते हुये और प्रकरण पर समग्र रुप से विचारोपरान्त समाप्त करने का निर्णय लिया गया है । अब कृषक अपनी आवश्यकता के अनुरुप वांछित मात्रा में यूरिया क्रय कर सकेंगे । इसी प्रकार यूरिया के क्रय एवं वितरण के लिये सहकारी संस्थायें एवं निजी विक्रेता स्वतंत्र रहेंगे। यह आदेश 28 जनवरी से लागू हो गया है ।
क्रमांक 1/133/सोनवंशी/मस्के/

जिला स्तरीय स्टेंडिंग कमेटी की बैठक आज

छिन्दवाड़ा, एक फरवरी 2012-उप जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरपालिका) ने बताया कि मतदाता सूची तैयार किये जाने के संबंध में गठित जिला स्तरीय स्टेंडिंग कमेटी एक फरवरी को आयोजित प्रथम बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है । अब यह बैठक 2 फरवरी को शाम 4 बजे जिलाध्यक्ष कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है । 
क्रमांक 2/134/सोनवंशी/मस्के/

सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी हुये सम्मानित

छिन्दवाड़ा, एक फरवरी 2012-कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सायं 5 बजे जनवरी 2012 में सेवानिवृत्त हुये अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया । सम्मान समारोह कार्यक्रम में पेंशन फोरम के सचिव, अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों द्वारा सेवानिवृत्त हुये अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित कर पी.पी.ओ./जी.पी.ओ.प्रदान किया गया। इन कर्मचारियों में श्रीमती सोसम्मा कोषी, सहायक ग्रेड-3 (जल संसाधन), श्री एम.आर.बागड़े (लोक निर्माण विभाग), श्री सुरेश चन्द्र पवार (तकनीकी शिक्षा विभाग), श्री सानंद कुमार शर्मा (शिक्षा विभाग), श्री व्ही.आर.आठले (शिक्षा विभाग), श्री नन्हेंलाल डेहरिया (आदिम जाति कल्याण विभाग), श्री गुलाबसिंह सल्लाम (आदिम जाति कल्याण विभाग), श्री अंतराम दुर्गे (आदिम जाति कल्याण विभाग), श्री यू.सी. कुमरे (आदिवासी विकास विभाग), डॉ. अशोक कुमार मिश्रा (चिकित्सा विभाग), श्री चुन्नीलाल (गृह विभाग), श्री भूपाल सिंह (गृह विभाग) शामिल हैं । सम्मान समारोह में जिला पेंशन अधिकारी श्री सी.डी.आर. महोबिया, कोषाधिकारी श्री धाण्डे तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे ।
क्रमांक 3/135/बीएम/मस्के/

ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार शांति और आपसी भाईचारे से मनाया जायेगा
शांति समिति की बैठक सम्पन्न

छिन्दवाड़ा, एक फरवरी 2012- जिले में आगामी 5 फरवरी को ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार शांति और सद्भावनापूर्वक आपसी भाईचारे के साथ मनाया जायेगा। इस संबंध में अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा की अध्यक्षता में गत दिवस जिलाध्यक्ष कार्यालय के सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ ही शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित थे ।
                   अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. शर्मा ने बैठक में पुलिस व्यवस्था के साथ ही बिजली, साफ सफाई, पेयजल, जुलूस मार्ग पर चूने की लाईन आदि की व्यवस्था के लिए पुलिस, नगरपालिका, विद्युत मंडल और अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये । उन्होंने 5 फरवरी को शहर के राज टाकीज, गल्र्स कालेज, मेन रोड, बस स्टैण्ड, छोटा बाजार, गणेश चौक क्षेत्रों में ट्राफिक की विशेष व्यवस्था बनाने और लालबहादुर शास्त्री स्कूल के पास रोड पर मुर्गा बाजार नहीं लगे यह सुनिश्चित करने के निर्देश पुलिस,यातायात और नगरपालिका के अधिकारियों को दिये ।
                बैठक में ईद मिलादुन्नबी त्यौहार के संबंध में अध्यक्ष अंजुमन ईस्लाहुल मुसलेमीन द्वारा बताया गया कि 4 फरवरी को शाम 6 बजे से जुलूस का न्यौता दिये जाने हेतु मोटर साईकल रैली निकाली जायेगी । इस रैली में 150 से 200 मोटर साईकल पर समिति के सदस्य शामिल रहेंगे। रैली आजाद चौक से प्रारंभ होकर बैल बाजार, सुक्लूढाना, हुसैन टेकरी जायेगी एवं वापस ऊंटखाना से बस स्टैण्ड, पी.डब्ल्यू.डी.होते हुये बस स्टैण्ड, गुलाबरा राज टाकिज पर आयेगी जहाँ रैली का समापन होगा । 4 फरवरी को ही लाउडस्पीकर द्वारा शहर में तकरीर की सूचना हेतु एैलान किया जायेगा तथा इसी दिन रात्रि 9 बजे एवं 5 फरवरी को दोपहर 2 बजे तक ईद मिलादुन्नबी ग्राउंड रिसाला मस्जिद के पास जलसे का आयोजन किया जायेगा जिसमें दोनों दिन मौलाना साहब लाउडस्पीकर पर तकरीर करेंगे । इसी प्रकार 5 फरवरी को दोपहर 2 बजे से या गरीब नवाज जुलूस कमेटी के संचालन में आजाद चौक से जुलूस निकाला जायेगा जो राज टाकीज, कमानिया गेट, मेन रोड से होता हुआ छोटा तालाब, गणेश चौक से कर्बला चौक पुराना बैल बाजार से आजाद चौक पहुंचेगा जहाँ जुलूस का समापन होगा । जुलूस के साथ डी.जे., शहनाई,घोडे आदि रहेंगे । डी.जे. सिस्टम पर नाते-पाक बजेगी । उन्होंने बताया कि 5 फरवरी को जुलूस में शामिल होने हेतु महुआ टोला, हुसैन टेकरी, कुकड़ा जगत, इंदिरा नगर, लालबाग, रोहना, काराबोह, परतला, नोनियाकरबल आदि स्थानों से टोलियाँ आकर जुलूस में शामिल होगी । बैठक में ईद मिलादुन्नबी पर्व पूर्व परम्पराओं की भांति ही इस वर्ष भी शांति पूर्ण ढंग से तथा आपसी भाईचारे की भावना से मनाये जाने की अपील भी की गई ।
क्रमांक 4/136/सोनवंशी/मस्के/