30 Nov 2011

News 30 Nove 2011

जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार

मोहखेड में विकासखंड स्तरीय अन्त्योदय मेले का आयोजन 13 दिसम्बर को
आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

                   जिले की जनपद पंचायत मोहखेड द्वारा आगामी 13 दिसम्बर को स्थानीय तहसील कार्यालय के पीछे स्थित मैदान पर विकासखंड स्तरीय अन्त्योदय मेले का आयोजन किया गया है । इस मेले में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को हितग्राहीमूलक योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा । इस अन्त्योदय मेले में हितग्राहियों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर लाभ लेने की अपील की गई है ।
                  राजस्व अनुविभागीय अधिकारी डॉ. के.डी. त्रिपाठी ने बताया कि अन्त्योदय मेले को सफल बनाने के लिए सभी विभाग प्रमुखों और विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि अपने विभाग की संचालित योजनाओं में अधिकाधिक हितग्राहियों का चयन समय से पूर्व कर उन्हें मेला स्थल पर लाभ दिलायें तथा विभागीय स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी पोस्टर, बैनर के माध्यम से प्रदर्शित करें । विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन पत्र पर्याप्त संख्या में स्टाल पर रखें और मेले में अपनी विभागीय योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु चिन्हित हितग्राहियों की सूची 8 दिसम्बर तक अनिवार्यत: मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मोहखेड को उपलब्ध कराये । योजनाओं से संबंधित पम्पलेट्स की व्यवस्था व्यापक प्रचार प्रसार हेतु करें और मेला स्थल पर अपने विभाग का स्टाल लगाये जाने हेतु जगह का आरक्षण पूर्व से ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मोहखेड से करा लें । विभागीय स्टाल में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी के नियुक्ति आदेश मेला तिथि से 7 दिन पूर्व उपलब्ध कराये और मेला स्थल पर मेला तिथि पर अपने स्टॉल की सारी तैयारी करके प्रात: 9 बजे से अनिवार्यत: उपस्थित रहें ।
राजस्व अनुविभागीय अधिकारी डॉ. त्रिपाठी ने निर्देश दिये है कि विभागीय स्टाल पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हो, इसलिये सभी विभागीय अधिकारी/कर्मचारी आवश्यक सहयोग करें तथा अंत्योदय मेले में लाभान्वित किये जाने वाले हितग्राहियों की विभागवार, योजनावार सूची सी.डी. एवं हार्ड कापी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मोहखेड को उपलब्ध करायें ताकि वे एक सी.डी. और एक हार्ड कॉपी कलेक्टर (सामाजिक न्याय) को समय से पूर्व उपलब्ध करा सके । मेला दिनांक तक मेला स्थल में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी को किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं करें ओर मेला समाप्ति के पश्चात अपनी विभागीय प्रगति संबंधी प्रतिवेदन निर्धारित प्रारुप में प्रस्तुत करें । उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मोहखेड को भी निर्देश दिये है कि मेला आयोजन स्थल पर छाया, पानी, बैठक और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करं ।
---------------


सर्पदंश से मृत्यु पर वारिस पति को 50 हजार
रुपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत

                           जिले के जुन्नारदेव के राजस्व अनुविभागीय अधिकारी श्री अखिलेश जैन द्वारा जिले की तहसील जुन्नारदेव के ग्राम खिडकी कनेरी की श्रीमती कपूरी की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उसके वारिस पति श्री दिनेश पिता झलक को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के अन्तर्गत 50 हजार रुपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई है । उन्होंने तहसीलदार जुन्नारदेव को विपत्तिग्रस्त हितग्राही को स्वीकृत राशि आहरित कर प्रदान करने के निर्देश दिये हैं ।
--------------------

पंचायतों में रिक्त पदों के उप निर्वाचन का कार्यक्रम निर्धारित
रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग आफीसर (पंचायत) नियुक्त

                           म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतों में 30 सितम्बर 2011 तक रिक्त हुये पदों की पूर्ति, नवगठित पंचायतों, कार्यकाल पूर्ण करने वाली पंचायतों तथा आरक्षण से अपवर्जित पंचायतों के आम/उप निर्वाचन (उत्तराद्र्ध) के निर्वाचन के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया है । इसके लिये आगामी 5 दिसम्बर को प्रात: 10.30 बजे से निर्वाचन की सूचना, स्थानों के आरक्षण की सूचना और मतदान केन्द्रों की सूची के प्रकाशन के साथ ही नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का कार्य प्रारंभ होगा तथा 12 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किये जायेंगे । आवश्यक होने पर 26 दिसम्बर को प्रात: 8 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा और मतदान के तुरंत बाद मतदान केन्द्रों पर मतगणना की जायेगी ।
                  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 दिसम्बर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्ष्ाा की जायेगी तथा अभ्यर्थी 15 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थिता से नाम वापस ले सकेंगे एवं अभ्यर्थिता वापसी के ठीक बाद निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर उन्हें निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जायेगा । उन्होंने बताया कि आगामी 27 दिसम्बर को प्रात: 9 बजे से खंड मुख्यालय पर पंच, सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य के मतों का सारणीकरण कर निर्वाचन परिणम की घोषणा की जायेगी तथा 28 दिसम्बर को प्रात: 10.30 बजे से जिला मुख्यालय पर जिला पंचायत सदस्य के मतों का सारणीकरण कर निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जायेगी ।
               कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डॉ. शर्मा ने पंचायतों में रिक्त स्थानों के उप निर्वाचन के लिये विकासखंड पांढुर्ना और मोहखेड में पंच/सरपंच पद के लिये तहसीलदार श्री सुधीर कुमार जैन और श्रीमती छोटी मरावी, पंच पद के लिये विकासखंड छिन्दवाडा में तहसीलदार श्री महेश अग्रवाल, परासिया में तहसीलदार श्री गोपाल कुमार सोनी, तामिया में तहसीलदार श्री मनोज चौरसिया, अमरवाड़ा में तहसीलदार श्री डी.एस.काकोडिया, चौरई में तहसीलदार श्री सी.एल.वर्मा, जुन्नारदेव में तहसीलदार श्री कमलचंद सिंहसार और बिछुआ में तहसीलदार श्री बलीराम मेश्राम तथा सरपंच पद के लिये विकासखंड सौंसर में तहसीलदार श्री करतारसिंह बघेल को रिटर्निंग आफीसर (पंचायत) नियुक्त किया है । उन्होंने सभी विकासखंडों में संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों सर्वश्री राजीव खरे, ए.डी.श्रीवास्तव, राजकुमार पाण्डेय, पी.एस.सरेयाम, प्रदीप शर्मा, गायत्री कुमार सारथी, महावीर जैन, सी.एल.मरावी, आर.एस.इरपाचे और प्रदीप गुहा को सहायक रिटर्निंग आफीसर (पंचायत) नियुक्त किया है जो रिटर्निंग आफीसर (पंचायत) के पर्यवेक्षण, निर्देशन और नियंत्रण के अधीन कार्य करेंगे ।
---------------

शांति समिति की बैठक आज

               जिले में आगामी 6 दिसम्बर को मोहर्रम पर्व मनाया जायेगा । इस पर्व को शांतिपूर्वक मनाये जाने और कानून व्यवस्था आदि पर विचार विमर्श के लिये एक दिसम्बर को शाम 4 बजे से जिलाध्यक्ष् कार्यालय के सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया है ।

--------------------

रोजगार और मार्केटिंग व्यवस्था में सक्षम संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित

                  जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा ने बताया कि स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजनान्तर्गत विभिन्न प्रकार के उद्योगों में स्व- सहायता समूहों/व्यक्तिगत स्वरोजगारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा । ऐसी संस्थायें जो प्रशिक्षण के बाद स्व सहायता समूहों/ स्वरोजगारियों को दीर्घकालीन सुनिश्चित रोजगार एवं मार्केटिंग व्यवस्था सुनिश्चित कराने में सक्षम हो, वे अपना पूर्ण प्रस्ताव आगामी 14 दिसम्बर तक पोस्ट आफिस के माध्यम से रजिस्टर्ड डाक द्वारा जिला पंचायत कार्यालय में प्रस्तुत कर सकती है । निर्धारित तिथि के पश्चात या व्यक्तिगत रुप से प्राप्त प्रस्ताव पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।
---------------


पारडसिंगा में मॉक ड्रिल का आयोजन 3 दिसम्बर को

               राज्य शासन के निर्देशों के परिपालन में जिले में स्थापित रासायनिक एवं औद्योगिक इकाईयों द्वारा बनाये गये ऑफ साईट इमरजेंसी प्लान के संबंध में आगामी 3 दिसम्बर को प्रात: 10.30 बजे से जिले की सौंसर तहसील के ग्राम पारडसिंगा (सतनूर) स्थित भंसाली इंजीनियरिंग पॉलीमर्स लिमिटेड में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है । कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा इस मॉक ड्रिल में पुलिस, होमगार्डस, स्वास्थ्य, नगरपालिका, परिवहन, विद्युत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण, आपूर्ति, प्रदूषण नियंत्रण, उद्योग, रोजगार, जनसम्पर्क और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं । 
---------------

29 Nov 2011

News 29 Nove 2011


जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार

पशुपालकों से जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार योजना
के अन्तर्गत 10 दिसम्बर तक आवेदन पत्र आमंत्रित

                पशु चिकित्सा विभाग द्वारा जिले के पशुपालकों से जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार योजना के अन्तर्गत आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं । भारतीय नस्ल की दुधारु गाय के पशुपालक आगामी 10 दिसम्बर तक समीपस्थ विकासखंड स्तरीय पशु चिकित्सालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर भरे हुये आवेदन इसी स्थल पर जमा कर सकते हैं। इस योजना में जिला स्तरीय पुरस्कार के अन्तर्गत प्रति गाय 50 हजार रुपये का प्रथम, 25 हजार रुपये का द्वितीय और 15 हजार रुपये का तृतीय पुरस्कार दिया जायेगा तथा जिला स्तर पर चयनित और पुरस्कृत पशुपालकों को राज्य स्तरीय गोपाल पुरस्कार योजना की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा जिसमें दो लाख रुपये का प्रथम, एक लाख रुपये का द्वितीय और 50 हजार रुपये का तृतीय पुरस्कार दिया जायेगा ।
 उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें श्री एन.एस.ठाकुर ने बताया कि जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार योजना सभी वर्ग के पशुपालकों क लिए हैं तथा प्रतियोगिता में प्रतिदिन 4 लीटर से अधिक दूध देने वाली भारती नस्ल की गाय को पंजीकृत किया जायेगा । विदेशी या विदेशी संकर नस्ल की दुधारु गाय इस प्रतियोगिता में शामिल नहीं होगी । प्रतियोगिता में भाग लेने वाली गाय के चयन का आधार तीन समय के दूध उत्पादन का औसत रहेगा जिसमें सर्वाधिक दूध उत्पादन करने वाली गाय को पुरस्कृत किया जायेगा । उन्होंने बताया कि  विकासखंड पर प्राप्त आवेदन पत्रों को जिला स्तरीय चयन समिति के समक्ष संकलन और परीक्षण हेतु प्रस्तुत किया जायेगा तथा जिला स्तर पर प्राप्त आवेदनों में से 30 आवेदनों का परीक्षण और सत्यापन उप संचालक द्वारा गठित जिला स्तरीय समिति के माध्यम से किया जायेगा । परीक्षण के उपरान्त 10 गायों का चयन कर जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा जिसमें अधिकतम दूध देने वाली गायों को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किया जायेगा ।
-----------

एक निर्माण कार्य के लिए 30 हजार रुपये की स्वीकृति और आवंटन प्रदाय

                 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत कलेक्टर द्वारा जारी वित्तीय वर्ष में जिले के विधानसभा क्षेत्र छिन्दवाड़ा के विधायक श्री दीपक सक्सेना की अनुशंसा पर छिन्दवाड़ा नगरपालिका के मोहन नगर स्थित गणेश चौक पर कलामंच निर्माण कार्य के लिए 30 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और आवंटन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका छिन्दवाड़ा को प्रदाय किया गया है । उन्होंने इस निर्माण कार्य को मार्च माह तक पूर्ण करने के निर्देश क्रियान्वयन एजेंसी को दिये हैं ।
-------------

जन सुनवाई कार्यक्रम के अन्तर्गत 135 आवेदनों का निराकरण

         जनसुनवाई कार्यक्रम के अन्तर्गत आज स्थानीय कलेक्टर न्यायालय कक्ष में 135 आवेदनों में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा बी पी एल सर्वे सूची में नाम जोडने, बंटवारा नामांतरण, मुआवजा राशि देने, पेंशन देने, अनुकम्पा नियुक्ति, छात्रवृत्ति, निर्माण कार्यो की जांच तथा अन्य विषयों पर जनसुनवाई की गई । उन्होंने आवेदकों को संबंधित कार्यालयों के प्रमुखों से भी सम्पर्क करने की समझाईश दी ताकि उनके आवेदनों का शीघ्र निराकरण हो सके।
--------------

स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड की अनुशंसा पर
5 निर्माण कार्यो के लिए 6.48 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदाय

                  प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री एवं जिले के विधानसभा क्षेत्र सौंसर के विधायक श्री नानाभाऊ मोहोड की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा जारी वित्तीय वर्ष में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत 5 निर्माण कार्यो के लिए 6.48 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुये प्रथम किश्त के रुप में 3 लाख 90 हजार 500 रुपये का आवंटन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मोहखेड, कार्यपालन यंत्री म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी और कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवायें को प्रदाय किया गया है । उन्होंने मार्च माह तक इन निर्माण कार्यो को पूर्ण करने के निर्देश क्रियान्वयन एजेंसी को दिये हैं ।
                  कलेक्टर ने बताया कि जिले के मोहखेड विकासखंड के ग्राम जमुनिया माल में प्रभुदयाल के मकान से माता मंदिर तक 100 मीटर सी.सी.रोड निर्माण कार्य के लिए 2.23 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और 1.23 लाख रुपये का आवंटन, ग्राम गोरखपुर में भाऊराव नागरे के मकान से जगदीश नागरे के मकान तक 100 मीटर सी.सी.रोड निर्माण कार्य के लिए 2.26 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और 1.26 लाख रुपये का आवंटन एवं ग्राम बीसापुरकला में कला मंच निर्माण कार्य के लिए 1.575 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और एक लाख रुपये का आवंटन तथा सौंसर विकासखंड के ग्राम जाम में 11 के.व्ही. लाईन हटाकर दूसरी लाईन शिफ्ट करने के लिए 41 हजार 500 रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और आवंटन प्रदाय किया गया है ।
---------------

छात्र-छात्राओं को शत प्रतिशत छात्रवृत्ति वितरित करने के निर्देश

                 कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने जिले के सभी संकुल केन्द्र प्रभारी प्राचार्यो को निर्देश दिये हैं कि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र छात्र-छात्राओं को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर 7 दिसम्बर के पूर्व शत प्रतिशत छात्रवृत्ति वितरण करना सुनिश्चित करें एवं तदाशय का प्रमाण पत्र भी निर्धारित प्रारुप में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में 9 दिसम्बर तक प्रेषित कर पावती प्राप्त करें ताकि 12 दिसम्बर की समय सीमा की बैठक में विद्यालयवार समीक्षा की जा सके । जिन संस्था प्रमुखों के प्रमाण पत्र सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में 9 दिसम्बर तक प्राप्त नहीं होंगे, उनके वेतन रोकने की कार्यवाही की जायेगी जिसके लिये संस्था प्रमुख स्वयं जिम्मेदार होंगे । इस संबंध मं मुख्य सचिव के आदेशों की अवहेलना करने के कारण गोपनीय चरित्रावली में भी प्रतिकूल टीप अंकित की जायेगी । उन्होंने सभी सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को भी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं ।
                   कलेक्टर डॉ. शर्मा ने बताया कि माह अक्टूबर एवं नवम्बर 2011 की परख वीडियो कान्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव द्वारा अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को तत्काल छात्रवृत्ति वितरित करने के निर्देश दिये गये हैं तथा इस संबंध मं राज्य शासन द्वारा भी 31 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की जाकर शत प्रतिशत छात्रवृत्ति वितरण का प्रमाण पत्र चाहा गया है । उन्होंने खेद व्यक्त करने हुये कहा है कि बहुत कम संस्था प्रमुखों ने इस दिशा में गंभीर प्रयास कर शत प्रतिशत छात्रवृत्ति वितरित कर तदाशय का प्रमाण पत्र प्रेषित किया है । उन्होंने पुन: निर्देश दिये है कि यदि सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय से स्वीकृति अनुसार आवंटन प्राप्त नहीं हो तो दूरभाष क्रमांक 243419 पर एवं बैंक से समस्या हो तो संबंधित शाखा अथवा लीड बैंक मैनेजर से सम्पर्क कर समस्या का निराकरण करायें तथा शत प्रतिशत छात्रवृत्ति वितरण सुनिश्चित करें ।  
---------------------

28 Nov 2011

News 28 Nove 2011


जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार

मलेरिया रोग की जाँच के लिये रेपिड किट की पर्याप्त व्यवस्था रखें 

 -कलेक्टर डॉ. शर्मा

साप्ताहिक समय सीमा की समीक्षा बैठक सम्पन्न

                  कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने निर्देश दिये कि जिला चिकित्सालय और जिले के सभी स्वासथ्य केन्द्रों में मलेरिया रोग की तत्काल जाँच के लिये रेपिड किट की पर्याप्त व्यवस्था रखें तथा सभी बी.एम.ओ. को निर्देशित करें यदि किसी व्यक्ति को बुखार की शिकायत हो तो उसका तत्काल उपचार करें एवं एहतियात के तौर पर मलेरिया रोग नियंत्रण संबंधी टेबलेट अवश्य दें । इसके अलावा वन विभाग के माध्यम से कालमेघ और आयुष विभाग के माध्यम से महासुदर्शन चूर्ण  का काढ़ा भी सभी को पिलवायें जिससे मलेरिया रोग प्रतिरोधित रह सके । कलेक्टर डॉ. शर्मा ने ये निर्देश आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिये । उन्होंने वन और आयुष विभाग के अधिकारियों को भी शिविर आयोजित कर लोगों को नि:शुल्क कालमेघ और महासुदर्शन चूर्ण का काढ़ा पिलवाने के निर्देश दिये । बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा, अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शुचिस्मिता सक्सेना, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आशा कुशरे, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी डॉ. के.डी.त्रिपाठी और सभी विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे ।
 कलेक्टर डॉ. शर्मा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी ब्लाकों में जिन तीन-तीन लैब टेक्नीशियन की ड¬ूटी लगाई गई है, उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर कार्य शुरु कर दिया है, यह सुनिश्चित करें तथा जो लैब टेक्नीशियन कार्य पर उपस्थित नहीं हुये हैं, उनके तत्काल निलंबन की कार्यवाही करें । उन्होंने पिंडरईकला स्वास्थ्य केन्द्र में अधिक मात्रा में संग्रहित रक्त स्लाईडों की जाँच जिला चिकित्सालय की पैथालाजी में कराने के निर्देश भी दिये । उन्होंने सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों से भी अपेक्षा की कि वे जब भी जिले के भ्रमण पर जायें तो ब्लाक मुख्यालय के स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर लैब टेक्नीशियनों की उपलब्धता और कार्य की जानकारी लेकर एस.एम.एस. करें तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जाने पर वहाँ भी लोगों से बुखार आदि की जानकारी लेकर अधिक संख्या में लोगों के बुखार पीडित होने पर सूचित करें । उन्होंने एक एम.डी.मेडीकल आफीसर की ड¬ूटी लगाकर नेत्र रोगियों के आपरेशन तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिये तथा इसके बाद भी आपरेशन से मना करने वाले चिकित्सकों के निलंबन के प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिये कहा । उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों में नियुक्ति के रोस्टर संबंधी जानकारी अगली बैठक में प्रस्तुत करने तथा समय सीमा के लंबित पत्रों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिये । उन्होंने जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी को निर्देश दिये कि बी.पी.एल. के हितग्राहियों को अपरैल ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण के प्रकरण तैयार करें तथा लक्ष्य प्राप्त होते ही ये प्रकरण ट्रेनिंग सेंटर को भेजें । उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को भी हितग्राहियों के चयन में सहयोग के लिए कहा । उन्होंने मत्स्य,शहरी विकास, उद्योग, आदिवासी विकास और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि बैंकों को भेजे जाने वाले प्रकरणों में बैंक से समय लेकर जाये और कमियों को समझकर उसे दूर कर प्रकरण स्वीकृत करायें ।
                     बैठक में कलेक्टर डॉ.शर्मा ने उप संचालक कृषि और सहायक संचालक उद्यान से सहकारी खाद और बीज समितियों के गठन के संबंध मं जानकारी ली तथा शीघ्र ही शेष समितियों का गठन कर किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये । उन्होंने ग्राम खमराजेठू में सी.सी.रोड निर्माण कार्य में संशोधित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदाय कर प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही करने तथा छात्र श्री विशाल पाटिल को संशोधित अंक सूची दिलाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये । उन्होंने जिलाध्यक्ष कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के साथ ही ग्रामीण विकास, शहरी विकास, आदिवासी विकास, पशु चिकित्सा, मत्स्य, जिला शिक्षा केन्द्र, योजना, आबकारी, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, वन, पंचायत, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन, लोक निर्माण, सहकारिता, श्रम, विद्युत, प्रधानमंत्री ग्राम सडक आदि विभागों के लंबित पत्रों की प्रगति की समीक्षा की । बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में मलेरिया की रेपिड किट सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध कराई गई है, अभी स्टाक में 1025 रेपिड किट उपलब्ध है तथा 5 हजार रेपिड किट की व्यवस्था एक-दो दिन में की जा रही है । इसके अलावा जिला चिकित्सालय में 10 और प्रत्येक ब्लाक में 3-3 लैब टैक्नीशियन को रक्त पट्टी जाँच के लिये नियुक्त किया गया है । 
---------------


विधायक स्वेच्छानुदान निधि योजना में 557 जरुरतमंदों को
19.145 लाख रुपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत

              विधायक स्वेच्छानुदान निधि योजना के अन्तर्गत जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा जारी वित्तीय वर्ष में 557 जरुरतमंद हितग्राहियों को 19 लाख 14 हजार 500 रुपये की आर्थिक अनुदान सहायत राशि स्वीकृत की गई है । यह राशि आर्थिक सहायता, शिक्षा और चिकित्सा कार्य के लिए स्वीकृत की गई है । 
             कलेक्टर ने बताया कि जिले के विधानसभा क्षेत्र परासिया के विधायक श्री ताराचंद बावरिया की अनुशंसा पर 45 जरुरतमंदों को 2 लाख 3 हजार 500 रुपये, विधानसभा क्षेत्र पांढुर्ना के विधायक श्री रामराव कवडेती की अनुशंसा पर 166 जरुरतमंदों को 5.59 लाख रुपये, विधानसभा क्षेत्र छिन्दवाड़ा के विधायक श्री दीपक सक्सेना की अनुशंसा पर 111 जरुरतमंदों को 4.40 लाख रुपये तथा  विधानसभा क्षेत्र जुन्नारदेव के विधायक श्री तेजीलाल सरेयाम की अनुशंसा पर 235  जरुरतमंदों को 7.12 लाख रुपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई है ।
------------------


वात्सल्य क्लब की बैठक आयोजित करने के निर्देश

                     महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री स्वर्णिमा शुक्ला ने जिले की सभी एकीकृत बाल विकास परियोजनाओं के परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि दिसम्बर माह के प्रथम मंगलवार को सभी आंगनबाडी केन्द्रों में वात्सल्य क्लब की बैठक का आयोजन करवाया जाना सुनिश्चित करें तथा बैठक में खाना पकाने और खाने के सही तरीके, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य सामग्रियों से घर पर पौष्टिक भोजन बनाने एवं खाने की विधि का प्रदर्शन कराये । उन्होंने निर्देश दिये है कि सघन दौरा कर यह भी सुनिश्चित करें कि निर्देशों का सही तरीके से सभी आंगनवाडी कार्यकर्ताओं द्वारा पालन किया जा रहा है तथा की गई कार्यवाही का पालन प्रतिवेदन जिला कार्यालय में अनिवार्यत: प्रस्तुत करें । 
----------------

मलेरिया रोग पर नियंत्रण और उपचार की दृष्टि से
जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित

अधिकारियों/कर्मचारियों की लगाई गई ड¬ूटी

           कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा मलेरिया रोग के उपचार और मलेरिया रोग पर नियंत्रण रखने की दृष्टि से अतिरिक्त कलेक्टर के स्टेनों कक्ष में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है तथा इस कक्ष में 6-6 घंटे के लिये कर्मचारियों की ड¬ूटी लगाई गई है । इस जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07162-243402 है जिस पर मलेरिया रोग से संबंधित सूचनायें दी जा सकती हैं ।
           अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष में प्रात: 6 से दोपहर 12 बजे तक जिला मलेरिया कार्यालय के सहायक ग्रेड-2 श्री चन्द्रशेखर डेहरिया, क्षय आरोग्यधाम के सहायक ग्रेड-3 श्री ए.के.अल्वी और पी.जी. कालेज के भृत्य श्री राजू सोनी, दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री एस.एल.नापित, क्षय आरोग्यधाम के सहायक ग्रेड-3 श्री प्रदीप शुक्ला और कन्हरगांव परियोजना के भृत्य श्री झाडूलाल उईके, शाम 6 से रात्रि 12 बजे तक जिला शिक्षा केन्द्र के सहायक परियोजना अधिकारी श्री पी.आर.त्रिपाठी, जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय के सहायक ग्रेड-3 श्री विजय रंगारे और उपआयुक्त सहकारिता कार्यालय के भृत्य श्री यशवंतराव तथा रात्रि 12 से प्रात: 6 बजे तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री आर.आर.किनकर, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहायक ग्रेड-3 श्री जे.के.मोहने और ग्रामीण यांत्रिकी सेवायें कार्यालय के भृत्य श्री रमेश लोखण्डे की ड¬ूटी लगाई गई है । उन्होंने बताया कि नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिये गये हैं कि वे तत्काल ड¬ूटी पर उपस्थित हो । अनुपस्थिति की स्थिति में संबंधित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जायेगा ।
----------------



कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर 4 कर्मचारी निलंबित

                        कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा जिले की तहसील परासिया के ग्राम कोहका दमुआ के 45 वर्षीय श्री जोगीलाल पिता गणेश की 26 नवम्बर 2011 को जिला चिकित्सालय में मलेरिया का इलाज कराते वक्त मृत्यु होने में ग्राम स्तरीय अधिकारियों द्वारा बीमार व्यक्ति के समुचित उपचार की आवश्यक कार्यवाही समय पर नहीं करना पाये जाने और कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर तहसील परासिया के प.ह.नं.11 के श्री पंकज काकोडे तथा स्वास्थ्य विभाग की पर्यवेक्षक श्रीमती सुमन बर्डे एवं ए.एन.एम. श्रीमती गायत्री मर्सकोले और श्रीमती लीला मर्राफा को म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के अन्तर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है । निलंबन अवधि में श्री काकोडे का मुख्यालय तहसील कार्यालय परासिया तथा पर्यवेक्षक श्रीमती बर्डे एवं ए.एन.एम. श्रीमती मर्सकोले और श्रीमती मर्राफा का मुख्यालय जिला चिकित्सालय छिन्दवाडा निर्धारित किया गया है एवं उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता रहेगी ।
--------------------

 

संचार तथा संकर्म स्थायी समिति की बैठक का आयोजन 12 दिसम्बर को

            जिला पंचायत की संचार तथा संकर्म स्थायी समिति की बैठक आगामी 12 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। इस बैठक में जल संसाधन, कन्हरगांव परियोजना, पेंच व्यपवर्तन संभाग, लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, जिला सेक्टर आदि के प्रस्तावों और निर्माण कार्यो की समीक्षा की जायेगी ।
----------------

म.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष
श्रीमती राय और सदस्य श्रीमती मंडावी का भ्रमण कार्यक्रम

                     म.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती उपमा राय और सदस्य श्रीमती वंदना मंडावी 30 नवम्बर को शाम 6 बजे भोपाल से पेंचव्हेली एक्सप्रेस से प्रस्थान कर एक दिसम्बर को प्रात: 9 बजे छिन्दवाड़ा पहुंचेंगी । आप एक दिसम्बर को प्रात: 10 से 11 बजे तक सर्किट हाउस में कलेक्टर/पुलिस अधीक्षक से चर्चा के बाद संयुक्त बैंच के माध्यम से आयोग में दर्ज प्रकरणों की सुनवाई करेगी । आप 2 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे स्थानीय सर्किट हाउस में संयुक्त बैंच के माध्यम से आयोग में दर्ज प्रकरणों की सुनवाई करेगी तथा रात्रि 9 बजे छिन्दवाडा से पेंचव्हेली एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी।
-----------------



अल्प संख्यक वर्ग के लिए संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार करें

– कलेक्टर डॉ. शर्मा

जिला स्तरीय अल्पसंख्यक कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न

                        कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज जिलाध्यक्ष कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अल्पसंख्यक कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री बृजेशचन्द्र पाण्डे सहित शिक्षा, शहरी विकास, महिला एवं बाल विकास, जिला शिक्षा केन्द्र, उद्योग, रोजगार आदि विभागों के अधिकारी, मदरसा के संचालक और समिति सदस्य सर्वश्री मोहम्मद राशिद, सत्यपाल सिंग, नूर मोहम्मद और आशिद कश्मीरी उपस्थित थे ।
                        बैठक में कलेक्टर डॉ. शर्मा ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिये कि अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिये संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें जिससे इन वर्गो के लोगों को लाभ मिल सके । उन्होंने समिति सदस्यों की मांग पर चौरई में मजार के पंजीकृत होने पर उसका जीर्णोद्धार करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के संबंध में आश्वस्त किया तथा वक्फ बोर्ड की संपत्ति की सूची उपलब्ध कराने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये । बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री पाण्डे ने बताया कि जारी वित्तीय वर्ष में अल्प संख्यक वर्ग के 383 छात्रों के राज्य प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति और 47 छात्रों के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के प्रस्ताव स्वीकृति के लिये शासन को भेजे गये हैं । जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास सुश्री शुक्ला ने बताया कि अल्पसंख्यक वर्ग की 124 बच्चियों को लाडली लक्ष्मी योजना के अन्तर्गत 7.45 लाख रुपये की एन.एस.सी. वितरित की गई है तथा किशोरी शक्ति योजना में 286 और मंगल दिवस में 816 बच्चियों को लाभान्वित किया गया है । जिला रोजगार अधिकारी श्री भिमटे ने बताया कि अल्पसंख्यक वर्ग के 3514 व्यक्तियों का पंजीयन किया गया है । जिला शिक्षा अधिकारी श्री कोषे ने बताया कि जिले में ऊर्दू शिक्षक के 7 पदों की स्वीकृति और मोहगांव हवेली के मदरसा के आधुनिकीकरण का प्रस्ताव शासन को स्वीकृति के लिये भेजा गया है तथा वर्तमान में 26 मदरसों को अनुदान दिया जा रहा है । बैठक में समिति सदस्यों ने भी अपने सुझाव दिये ।
---------------

 

26 Nov 2011

News 26 Nove 2011


जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार

संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर द्वारा
तहसील कार्यालय सहित दो केन्द्रों का निरीक्षण

                  जबलपुर संभाग के कमिश्नर डॉ. रवीन्द्र पस्तौर ने आज जिला मुख्यालय स्थित तहसील कार्यालय, फुटवियर डिजाईन एवं प्रशिक्षण केन्द्र तथा एन.आई.आई.टी. केन्द्र का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री स्वाति मीणा, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी डॉ. के.डी. त्रिपाठी, तहसीलदार श्री महेश अग्रवाल और अन्य अधिकारी भी आपके साथ थे ।
                   संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने तहसील कार्यालय में समाधान केन्द्र, तहसीलदार कार्यालय, नायब तहसीलदार कार्यालय, अभिलेखागार, कानूनगो और अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया । उन्होंने निर्देश दिये कि वर्ष 2010-11 तक के सभी राजस्व अभिलेख अभिलेखागार में जमा करें तथा अभिलेख जमा नहीं करने वाले पटवारियों के वेतन रोकने की कार्यवाही करें । उन्होंने तहसीलदार न्यायालय के राजस्व प्रकरणों के अभिलेखों का अवलोकन किया तथा 4 साल से लंबित एक प्रकरण में स्थल निरीक्षण कर आवेदक के खाते में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिये । उन्होंने तामीली प्रक्रिया की जानकारी ली तथा फोटोयुक्त मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने के लिये प्राप्त आवेदनों के निराकरण संबंधी जानकारी ली । उन्होंने निर्देश दिये कि तहसीलदार न्यायालय के पुराने प्रकरणों की सूची बनाकर उसे कार्यालय में चस्पा करें तथा इन सूची में दर्ज प्रकरणों का एक तिथि निश्चित कर निर्धारित तिथि तक इन प्रकरणों को निराकृत करें । उन्होंने सिवाय आय के अभिलेखों का अवलोकन कर नीलामी और आय संबंधी जानकारी पटवारी के माध्यम से अपग्रेड कराने के निर्देश दिये । उन्होंने राजस्व संबंधी भाग एक, दो, तीन और चार के संबंध में पटवारियों का प्रशिक्षण कराने के निर्देश भी दिये ।

फुटवियर डिजाईन एवं प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण
         
   संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने इमलीखेड़ा स्थित फुटवियर डिजाईन एवं प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया । उन्होंने फुटवियर की उत्पादन प्रक्रिया, डिजाईन, प्रशिक्षण, फीस, मार्केटिंग आदि की जानकारी प्राप्त की । केन्द्र के प्रभारी अधिकारी श्री टी.निरंजन ने बताया कि केन्द्र में डिजाईन निर्माण, उत्पादन प्रक्रिया और जूता निर्माण, उपयोग की जाने वाली सामग्री, चमड़ा आदि के संबंध में जानकारी दी तथा केन्द्र में उपलब्ध मशीनों का अवलोकन कराया । उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण सत्र सितम्बर से शुरु होता है तथा पूरे पाठ¬क्रम का शुल्क लगभग 4 लाख रुपये है जिसमें आवास व्यय शामिल नहीं है । संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर को इस दौरान कलेक्टर डॉ.शर्मा ने जानकारी दी कि फुटवियर केन्द्र के दाहिनी ओर अपैरल ट्रेनिग सेंटर को भूमि आवंटित की गई है तथा इस सेंटर का भवन निर्माण का कार्य जारी है । इसी सेंटर के पास केन्द्रीय विद्यालय-2 को भी भूमि आवंटित की गई है । उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र को ऐजूकेशन हब के रुप में विकसित करने पर विचार किया जा रहा है ।

एन.आई.आई.टी. केन्द्र का निरीक्षण

                संभागीय कमिश्नर डॉ. पस्तौर ने एन.आई.आई.टी. के डिस्ट्रिक्ट लर्निंग केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र में उपलब्ध इन्फ्रास्ट्रक्चर, रीडिंग रुम, नेटवर्क लैब, रिक्रियेशन रुम के अवलोकन के साथ ही उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली । उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग की रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत बी.पी.एल. के हितग्राहियों को 100 प्रतिशत प्लेसमेंट पर प्रशिक्षण देने के लिए एग्रीमेंट करके कार्य करने के लिए कहा जिस पर केन्द्र की ग्रुप लीडर सुश्री आराधना शर्मा ने सहमति व्यक्त कर शीघ्र ही सभी औपचारिकतायें पूरी करने के लिए आश्वस्त किया। सुश्री शर्मा ने बताया कि केन्द्र में हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रवेश देते हैं तथा उनके लिये अंग्रेजी शिक्षण की विशेष कक्षायें प्रारंभ की गई है जिससे वे अच्छी तरह प्रशिक्षित हो सके । उन्होंने केन्द्र के सभी कक्षों का अवलोकन भी कराया ।

-----------------


एक बच्ची के संबंध में दावे/आपत्ति आमंत्रित

                मध्यप्रदेश किशोर न्याय (बालको कें संरक्षण) नियम 2003 78 के प्रावधानो के अन्तर्गत एक बच्ची के संबंध में दावे/आपत्ति आमंत्रित किये गये हैं। आपत्तिकर्ता/दावाकर्ता किशोर न्याय बोर्ड/बाल कल्याण समिति के स्थानीय सांई मंदिर रोड बड़बन स्थित कार्यालय में सोमवार और गुरुवार को कार्यालयीन समय प्रात: 11 से शाम 5 बजे तक दावे/आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं ।
             जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास सुश्री स्वर्णिमा शुक्ला ने बताया कि जिले के थाना चांद के ग्राम परसगांव की दाई 40 वर्षीय श्रीमती छोटी बाई पति दयालाल चन्द्राकर को तीन माह पूर्व किसी अज्ञात महिला (अनाथ बच्ची की माँ) ने एक बच्ची यह कहते हुये देकर चली गई कि वह अभी वापस आकर उसे ले जायेंगी, लेकिन उसके बाद वह महिला उस बच्ची को लेने नहीं आई । दाई श्रीमती छोटी बाई द्वारा इसकी सूचना दी गई जिसके आधार पर उक्त महिला की तलाश की गइ, लेकिन उसका पता नहीं चल सका, इसलिये उस बालिका को कार्यालय नगर निरीक्षक थाना चांद द्वारा मातृछाया सेवाभारती जबलपुर भेज दिया गया है । उन्होंने कहा है कि इस बच्ची के संबंध में किसी को कोई आपत्ति हो तो वे दे सकते हैं ।
------------------------


दो समितियों के पुनगर्ठन के लिए अशासकीय चिकित्सकों
और अशासकीय सदस्यों से बायोडाटा आमंत्रित

               किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2000 के अन्तर्गत गठित किशोर न्याय बोर्ड और बाल कल्याण समिति का पुनगर्ठन किया जायेगा तथा किशोर न्याय बोर्ड में दो अशासकीय चिकित्सकों और बाल कल्याण समिति में दो अशासकीय सदस्य नियुक्त किये जायेंगे । इस संबंध में अशासकीय चिकित्सकों और अशासकीय सदस्यों से समाचार जारी होने की तिथि से एक सप्ताह के भीतर बायोडाटा आमंत्रित किये गये हैं । इच्छुक व्यक्ति अपना बायोडाटा निर्धारित तिथि तक दे सकते हैं ।
                जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास सुश्री स्वर्णिमा शुक्ला ने बताया कि किशोर न्याय बोर्ड हेतु अर्हताओं के अन्तर्गत बोर्ड के सदस्य के रुप में नियुक्त किया जाने वाला सामाजिक कार्यकर्ता ऐसा व्यक्ति होगा, जो बाल अधिकारों संबंधी विषयों से संबंधित, स्वास्थ्य शिक्षा या अन्य कल्याणकारी कार्यकलापों की योजना, क्रियान्वयन तथा प्रशासन में कम से कम पांच वर्षो से सक्रिय रुप से लगा हो, किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक हो, कोई शिक्षक, कोई चिकित्सक, सेवानिवृत्त लोक सेवक या कोई व्यवसायी जो किशोरों से संबंधित कार्य में लगा हुआ हो या कोई सामाजिक कार्यकर्ता जो बाल कल्याण में प्रत्यक्ष रुप से संलग्न हो, पात्र होगा । इस बोर्ड में विधि व्यवसाय करने वाले वकील को बोर्ड का अध्यक्ष या सदस्य नियुक्त नहीं किया जायेगा । इसी प्रकार बाल कल्याण समिति हेतु अर्हताओं के अन्तर्गत बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष/सदस्य के रुप में चयनित होने वाले व्यक्ति के पास अपने क्षेत्र में पांच वर्ष का अनुभव होना चाहिये । साथ ही वह किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक,सामाजिक कार्य, बाल मनोविज्ञान, शिक्षा, समाजशास्त्र या गृह विज्ञान के विशेष ज्ञान की पृष्ठभूमि वाला प्रतिष्ठित, सुशिक्षित नागरिक, कोई शिक्षक या चिकित्सक अथवा वरिष्ठ सेवानिवृत्त लोक सेवक जो बाल कल्याण से संबंधित कार्य में लगा हो या कोई ख्याति प्राप्त सामाजिक कार्यकर्ता जो बाल अधिकारों के कार्य में प्रत्यक्षत: लगा हो, पात्र होगा । इस समिति में कोई विधि व्यवसायी वकील नियुक्त नहीं किया जायेगा । आवेदन हेतु निर्धारित फार्म कार्यालय से कार्यालयीन समय में प्राप्त किये जा सकते हैं।

--------------------
जिला चिकित्सालय के प्रसूति वार्ड में पोषण
आहार संबंधी डी.वी.डी. का प्रसारण होगा

            महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री स्वर्णिमा शुक्ला ने बताया कि जिला चिकित्सालय के प्रसूति वार्ड में बच्चों एवं महिलाओं के पोषण आहार एवं स्वास्थ्य संबंधी डी.वी.डी. का प्रसारण कराया जायेगा । इस संबंध में सिविल सर्जन सह अधीक्षक को एक डी.वी.डी. उपलब्ध कराई गई है । इस डी.वी.डी. का जिला चिकित्सालय के प्रसूति वार्ड के टी.वी. में प्रसारण करवाने से वार्ड में दाखिल महिलायें इस फिल्म को देखकर बच्चों एवं स्वयं के पोषण से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगी ।
-----------------

अत्याचार से पीडित 13 हितग्राहियों को
2 लाख 87 हजार 500 रुपये की राहत राशि स्वीकृत


            सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री बृजेशचन्द्र पाण्डेय ने बताया कि अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा पर आकस्मिकता योजना नियम 1995 के अन्तर्गत अत्याचार से पीडित 13 हितग्राहियों को 2 लाख 87 हजार 500 रुपये की राहत राशि स्वीकृत की गई है । इसमें अनुसूचित जाति के 3 हितग्राहियों की 37 हजार 500 रुपये और अनुसूचित जनजाति के 10 हितग्राहियों की 2.50 लाख रुपये की राहत राशि शामिल हैं । 
-----------------


दो योजनाओं में मजदूरों के पंजीयन हेतु परासिया में
विशेष शिविर का आयोजन एक दिसम्बर को

            जिले की जनपद पंचायत परासिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी एक दिसम्बर को दोपहर 12 बजे से जनपद पंचायत कार्यालय में मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना 2007 तथा म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल योजनाओं के तहत असंगठित मजदूर परिवारों के पंजीयन हेतु जनपद पंचायत स्तर पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया है । इस शिविर में ऐसे परिवार के मुखिया (महिला अथवा पुरुष) जो वित्त वर्ष के दौरान कम से कम 90 दिन भवन एवं अन्य सदृश्य निर्माण कार्य में संलग्न रहते हो, का पंजीयन भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की योजना के तहत किया जायेगा । इसी प्रकार ऐसे परिवार के मुखिया (महिला अथवा पुरुष) जिनके पास स्वयं के अथवा पिता/पति/पत्नी अथवा पुत्र के नाम से असिंचित एक हेक्टेयर तथा सिंचित आधा हेक्टेयर कृषि भूमि है, परन्तु उनकी आजीविका का साधन कृषि आधारित मजदूरी ही है, का पंजीयन मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना के तहत किया जायेगा । उन्होंने जनपद पंचायत की सभी ग्राम पंचायतों के सचिवों को निर्देशित किया है कि पंजीयन हेतु पात्र हितग्राहियों को शिविर में उपस्थित होने हेतु मुनादी कराकर जानकारी दें तथा पूर्व में जिन परिवारों का पंजीयन किया है उनकी सूची पंचायत समन्वयक अधिकारी को अनिवार्यत: उपलब्ध करायें ।

----------------

25 Nov 2011

News 25 Nove 2011

जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार
 
प्रतिस्पर्धा में हारने वाले निरंतर जीतने का प्रयास करें
 --मुख्य अतिथि श्री मोहोड़

स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ द्वारा 57 वीं राज्य स्तरीय
शालेय खो-खो प्रतियोगिता के समापन समारोह में पुरस्कार वितरित
 
                  प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़ ने कहा कि आज का युग विज्ञान और प्रतिस्पर्धा का युग है तथा इस प्रतिस्पर्धा में हारने वालों को निरंतर जीतने का प्रयास करना चाहिये । प्रदेश सरकार ने खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के साथ ही बजट की व्यवस्था भी की है जिससे खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ा है । इस खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों को जो प्रोत्साहन मिला है उससे उनमें एक नये उत्साह और जोश का संचार हुआ है तथा आयोजकों द्वारा की गई व्यवस्था सराहनीय है । श्री मोहोड़ आज जिले के सौंसर विकासखंड मुख्यालय पर संकल्प विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक  विद्यालय प्रांगण में आयोजित 57 वीं राज्य स्तरीय शालेय खो-खो प्रतियोगिता के समापन और पुरस्कार वितरण समारोह को मुख्य अतिथि के रुप में सम्बोधित कर रहे थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता दीनदयाल अन्त्योदय समिति अध्यक्ष श्री बलवंत अप्पाजी ठोमरे ने की तथा श्री नरेन्द्र परमार विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित थे ।
                   मुख्य अतिथि एवं स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 8 सालों में खेल गतिविधियों को जो प्रोत्साहन दिया है, वह सराहनीय है तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों से अब यह प्रदेश पिछड़े राज्यों की श्रेणी से बाहर निकलकर अग्रिम पंक्ति में पहुंच रहा है । उन्होंने बताया कि इस राज्य स्तरीय आयोजन को सागर जिले के बीना में किया जाना था, किन्तु प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान और शिक्षा मंत्री श्रीमती चिटनीस से चर्चा करने पर उन्होंने इस क्षेत्र को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन की सौगात दी है । उन्होंने राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता भी इस क्षेत्र में कराने के लिए आम जन से सहयोग का आव्हान किया । उन्होंने संकल्प विद्या मंदिर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण के लिए विधायक निधि से ढ़ाई लाख रुपये देने की घोषणा भी की । उन्होंने जबलपुर, ग्वालियर, नर्मदापुरम्, रीवा, आदिवासी विकास, उज्जैन, शहडोल, भोपाल, इन्दौर और सागर के जनरल मैनेजरों को अपनी टीम के खिलाड़ियों के लिए प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह तथा विजेता और उप विजेता टीमों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया ।साथ ही इन टीमों को अपनी ओर से व्यक्तिगत पुरस्कार भी प्रदान किये । उन्होंने खेल ध्वज का अवतरण किया और प्रतियोगिता के समापन की विधिवत घोषणा की ।
                        कार्यक्रम में विशेष अतिथि श्री नरेन्द्र परमार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों और खिलाड़ियों के लिए बहुत सी जनकल्याणकारी योजनायें संचालित की जा रही है जिसका लाभ विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को मिल रहा है । उन्होंने इस क्षेत्र में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के आयोजन का श्रेय प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ को देते हुये कहा कि इस आयोजन से सौंसर क्षेत्र के साथ ही छिन्दवाडा जिले का भी गौरव बढ़ा हे । उन्होंने कहा कि हमें जीतने वालों से अधिक हारने वाले खिलाड़ियों को बधाई देना चाहिये क्योंकि प्रतिद्वंद्विता में यदि वे हारते नहीं तो उनका प्रतिद्वंदी कैसे जीतता । उन्होंने सभी से मुख्यमंत्री श्री चौहान के स्वर्णिम म.प्र. निर्माण के संकल्प को पूरा करने में सहयोग का आव्हान भी किया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री कोषे ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुये बताया कि प्रतियोगिता में 10 संभााग की ए और बी पूलों की टीमों ने पूल मैच, सेमीफाईनल, हार्डलाईन तृतीय स्थान का मैच और फाईनल मैच सहित 64 मैच खेले गये । फाईनल मैचों में बालक वर्ग में 14 वर्ष आयु वर्ग में आदिवासी विकास संभाग विजेता और जबलपुर संभाग उपविजेता, 17 वर्ष आयु वर्ग में इन्दौर संभाग विजेता और जबलपुर संभाग उप विजेता एवं 19 वर्ष आयु वर्ग में जबलपुर संभाग विजेता और इन्दौर संभाग उप विजेता तथा बालिका वर्ग में 14 वर्ष आयु वर्ग में जबलपुर संभाग विजेता और भोपाल संभाग उप विजेता, 17 वर्ष आयु वर्ग में इन्दौर संभाग विजेता और जबलपुर संभाग उपविजेता एवं 19 वर्ष आयु वर्ग में इन्दौर संभाग विजेता और ग्वालियर संभाग उपविजेता रहे ।  जिला शिक्षा अधिकारी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये और पुष्पमालाओं से अभिनंदन भी किया ।
                         कार्यक्रम के प्रारंभ में संकल्प विद्या मंदिर की छात्राओं ने स्वागत गीत और सामूहिक कत्थक नृत्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाम की छात्राओं ने शैला नृत्य, प्रभावती मानेकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने बेटी बचाओ अभियान, सर्व शिक्षा अभियान और समग्र स्वच्छता अभियान पर केन्द्रित नृत्य एवं भंसाली विद्या मंदिर की छात्राओं द्वारा महिला सशक्तिकरण पर केन्द्रित नृत्य नाटिका की रंगारंग सराहनीय प्रस्तुतियाँ दी गई ।  सभी 10 संभाग के खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्चपास्ट कर अतिथियों को सलामी दी । कार्यक्रम का संचालन श्री राकेश चौरसिया और सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रीति आशिका ने तथा आभार प्रदर्शन संकल्प विद्या मंदिर के प्राचार्य श्री राजेन्द्र नीमकर ने किया । जिला क्रीडा अधिकारी श्री एच.एस.झिरवार ने मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजावतरण और हस्तांतरण की कार्यवाही सम्पन्न कराई । इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री संजय निंबुलकर,सर्वश्री राजेन्द्र भक्ते, नरेन्द्र गुरुजी, श्याम वर्मा, मदन साहू, राजू पवार और अन्य जनप्रतिनिधि, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी श्री रमेश कुमरे, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र श्री जी.एस.बघेल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी डॉ. रवि खरे और अन्य अधिकारीगण, पत्रकार, प्राचार्यगण, शिक्षक-शिक्षिकायें, सभी संभागों के लगभग 750 खिलाडी और लगभग 100 प्रशिक्षक, छात्र-छात्रायें तथा बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे । प्रतियोगिता के सफल संचालन में श्रीमती आशा माहुले, श्रीमती सरला सुक्का, श्रीमती रुक्मणी माहोरे, सर्वश्री सी.एल.सोनी, रविन्द्र भांगे, डी.एस.परतेती, गजानन पाटिल, आनंद साहू, जयेश मर्सकोले, जावेद खान, जी.डी.घोडमारे, रणधीर सूर्यवंशी, वसीम खान, फिरोज खान, रविन्द्र नाग, बी.एस.मोर्य, यू.एस.पोस्ते, संजीव आनदेव आदि का विशेष सहयोग रहा ।
----------------
 

जिले के किसानों को रबी में खाद और बीज की कमी नहीं होगी

-प्रभारी मंत्री श्री बिसेन

बैठक में खाद और बीज की उपलब्धता पर चर्चा

                  प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सहकारिता एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि जिले के किसानों को रबी में खाद और बीज की कमी नहीं होने दी जायेगी तथा सिंचाई के लिये बिजली भी सुचारु रुप से उपलब्ध कराई जायेगी । उन्होंने अपने संक्षिप्त छिन्दवाड़ा प्रवास के दौरान स्थानीय सर्किट हाउस में बैठक में कमिश्नर जबलपुर संभाग डॉ रविन्द्र पस्तौर, कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की तथा कलेक्टर से खाद और बीज की उपलब्धता के साथ ही बिजली के संबंध में  जानकारी ली । इस अवसर पर राजस्व अनुविभागीय अधिकारी डॉ. के.डी.त्रिपाठी तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और सहकारिता विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे ।
                  बैठक में कलेक्टर डॉ. शर्मा ने बताया कि यूरिया और एन.पी.के.खाद का एक-एक रैक छिन्दवाडा आ चुका है तथा डी.ए.पी. और पोटाश खाद का एक रैक रास्ते में है जो शीघ्र ही उतर रहा है । उन्होंने बताया कि जिले में खाद और बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है । प्रभारी मंत्री श्री बिसेन ने जिले में किसानों के लिए पर्याप्त खाद और बीज उपलब्धता देखते हुये किसानों से आग्रह किया है कि वे रबी की बोनी के लिए आवश्यकतानुसार बीज और खाद सहकारी समितियों से उठायें ।
---------------------

समितियों को 5 दिन में मिलेगा दूध का भुगतान -- संभागीय आयुक्त डॉ. पस्तौर

कृषक एवं दुग्ध उत्पादक सम्मेलन सम्पन्न

                 जबलपुर संभाग के आयुक्त डॉ. रवीन्द्र पस्तौर ने कहा कि दूध संकलन एवं विक्रय करने वाली समितियों को 5 दिवस में दूध का भुगतान किया जायेगा । समितियाँ एवं पशुपालक दूध संकलन के साथ-साथ उत्पादन पर भी ध्यान दें । समितियाँ सिर्फ दूध संकलन का केन्द्र नहीं है, बल्कि व्यवसाय का केन्द्र है । इससे आय में वृद्धि होगी । आयुक्त डॉ. पस्तौर जबलपुर सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित के खजरी ढ़िमराढ़ाना स्थित दुग्ध संयंत्र छिन्दवाडा में आयोजित कृषक एवं दुग्ध उत्पादक सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे । इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा, मुख्य वन संरक्षक श्री पुष्कर सिंह, सीईओ जिला पंचायत सुश्री स्वाति मीणा, सीईओ दुग्ध संघ, संयुक्त संचालक दुग्ध संघ जबलपुर डॉ. पाठक, श्री अशोक इंगले, विभागीय अधिकारी, किसान एवं दुग्ध उत्पादक उपस्थित थे ।
                       आयुक्त डॉ. पस्तौर ने कहा कि समितियाँ दुग्ध उत्पादन के साथ-साथ अन्य उत्पाद भी बेचे जिससे आमदनी बढ़ेगी । साथ ही सदस्यों की संख्या बढ़ाये । मिल्क रुट के ग्रामों में भी सदस्य बनाकर दूध क्रय किया जाये । प्रति लीटर दूध पर एक रुपया कमीशन दिया जायेगा । उन्होंने कहा कि समितियाँ मात्र संकलन केन्द्र नहीं बल्कि व्यवसाय के केन्द्र के रुप में कार्य करें । आगामी दिनों में समिति संचालन एवं डेयरी का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा । किसान दुग्ध व्यवसाय के क्षेत्र में समृद्ध एवं स्वस्थ बने । उन्होंने पशुपालन के लिए विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही 23 योजनाओं की जानकारी दी तथा समितियों को प्रमाण पत्र एवं एक समिति को पशु अनुदान भी प्रदान किया ।  वन संरक्षक श्री पुष्कर सिंह ने कहा कि अधिक दूध उत्पादन के लिए चारा आवश्यक है, इसलिये वनों में अच्छी गुणवत्ता का अधिक से अधिक चारा उत्पादन किया जाकर ग्रामीणों को दिया जायेगा । सीईओ जिला पंचायत सुश्री मीणा ने कहा कि पशुओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराये । उन्होंने कहा कि जिले में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए सभी घटक मिलकर कार्य करें । संयुक्त संचालक डॉ. पाठक ने कहा कि डेयरी का व्यवसाय बढ़ाने के लिए पशुओं को कृमिनाशक दवाई एवं मिनरल मिक्सर आहार दें और कृत्रिम गर्भाधान को अपनाये । श्री अशोक इंगले ने कहा कि कृषि और पशुपालन एक दूसरे के पूरक है । इसे फायदे का धंधा बनाये । किसान बायोगैस, नाडेप, सर्मी कम्पोस्ट, खाद का उपयोग करें जिससे उत्पादन क्षमता बढ़ेगी ।
--------------------

दुग्ध उत्पादन को दे व्यवसाय का रुप -- आयुक्त डॉ. पस्तौर

पशु मेले में समितियों ने स्वतंत्र रुप से क्रय किये पशु

                 जबलपुर संभाग के आयुक्त डॉ. रवीन्द्र पस्तौर ने कहा कि दुग्ध उत्पादक एवं किसान दुग्ध उत्पादन को सिर्फ रोजगार ना समझे ,बल्कि इसे व्यवसाय का रुप दें जिससे उनका आर्थिक जीवन स्तर उठ सके एवं ग्रामीण किसान स्वरोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सके । संभागीय आयुक्त डॉ. पस्तौर जिला पंचायत, पशु विभाग एवं दुग्ध संघ के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत ईमलीखेडा में आयोजित पशु मेले का कार्यक्रम अध्यक्ष के रुप में सम्बोधित कर रहे थे ।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सीताराम डेहरिया थे तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अमित सक्सेना और सदस्य श्री सैयद जाफर विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित थे । इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री स्वाति मीणा, विभागीय अधिकारी, स्वसहायता समूह, ग्रामीण आदि  उपस्थित थे ।
                      संभागीय आयुक्त डॉ. पस्तौर ने कहा कि स्वरोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए दुग्ध व्यवसाय एक सशक्त माध्यम है । समितियाँ सिर्फ दुग्ध संकलन का कार्य ही न करें बल्कि चाराबीज, सुदाना, दवाईयाँ, दुग्ध उत्पाद जैसे घी, मठ्ठा, श्रीखण्ड आदि उत्पाद भी बेचे। ऋण एवं बीमा का कार्य भी समितियों के द्वारा किया जाये । इन कार्यो के लिए समितियों को कमीशन भी दिया जायेगा । गोसेवक भी यदि दुग्ध समितियों का गठन करेंगे तो उन्हें भी दूध क्रय करने में कमीशन दिया जायेगा । उन्होंने कहा कि दुग्ध संघ द्वारा उत्पादकों से चार रुपये प्रति यूनिट फेड की दर से दूध क्रय किया जायेगा जिससे दुग्ध उत्पादकों को मुनाफा होगा । नगरपालिका क्षेत्र में बूथ लगाये जाकर दूध संकलन का कार्य किया जाये । डॉ. पस्तौर ने पशु मेला आयोजन के लिए कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत की प्रशंसा करते हुये कहा कि पशु मेले में पशु क्रय करने के अतिरिक्त बैंक प्रकरण, बीमा, पशु चिकित्सा आदि की सुविधा भी उपलब्ध करायी गई है जिसका लाभ किसान ले सकते हैं । उन्होंने बताया कि छिन्दवाडा में ब्राीडर सेंटर प्रारंभ कराने का भी प्रयास किया जायेगा ।
               मुख्य अतिथि एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सीताराम डेहरिया ने इस अवसर पर कहा कि पशु मेले का आयोजन एक सराहनीय पहल है ।  यह खुला बाजार है जहाँ पशुओं का चयन किया जा सकता है । समूह संगठित होकर कार्य करें एवं बैंक का ऋण चुकायें । विभागीय अधिकारी भी ऋण देने के पश्चात समूहों की मानीटरिंग करें एवं उन्हें प्रशिक्षण भी प्रदान करें । जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अमित सक्सेना ने कहा कि जिले में विभिन्न कारणों से दुग्ध उत्पादन कम हुआ है । यहाँ आयोजित पशु मेला सभी विभागों का संयुक्त प्रयास है जिससे दुग्ध उत्पादन में वृद्धि की संभावना है । यह विभागों द्वारा की गई एक अच्छी पहल है। जिला पंचायत सदस्य श्री सैयद जाफर ने कहा कि गरीबी का अंत स्वरोजगार से ही हो सकता है । इस दिशा में जिला पंचायत, पशु विभाग और दुग्ध संघ द्वारा किया गया प्रयास सराहनीय है ।
                मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री स्वाति मीणा ने मेला आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुये कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की धुरी है । पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन का कार्य संगठित होकर नहीं करने के कारण उत्पादकों को कम दाम मिलता है । उन्होंने बताया कि मेले में हितग्राहियों को पशु का चयन कर क्रय  करने का अवसर उपलब्ध कराने के अलावा ऋण सुविधा, बीमा एवं प्रशिक्षण आदि की व्यवस्था भी की गई है । उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से चारागाह विकास एवं निस्तारी तालाबों का निर्माण कर पशुपालन को महत्व दें ।
--------------------
 

24 Nov 2011

News 24 Nove 2011--1

जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार

नि:शक्त बच्चों की मैराथन दौड़ और विभिन्न खेलकूद
 प्रतियोगिताओं का आयोजन 3 दिसम्बर को होगा

आयोजन के संबंध में बैठक सम्पन्न

                जिला मुख्यालय पर दिशा नि:शक्त विद्यालय में आगामी 3 दिसम्बर को नि:शक्त बच्चों की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा । इस संबंध में पंचायत एवं सामाजिक न्याय कार्यालय में उप संचालक श्री एन.के.दुबे की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में स्वास्थ्य विभाग के प्रशासनिक अधिकारी श्री लक्ष्मण साहू, जिला विकलांग पुनर्वास केन्द्र के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सर्वोत्तम ठाकुर, दिशा नि:शक्त विद्यालय के संचालक श्री एच.के.जागीरदार, शिक्षा कल्याण समिति (एकरा) के श्री उमेश वर्मा दीनबंधु सत्यकाम स्वयंसेवी संस्था की संचालक, वैष्णवी संस्था के श्री मथुरिया और अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।
                      बैठक में उप संचालक श्री दुबे ने डॉ. ठाकुर, श्री जागीरदार और अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को नि:शक्तों के लिये विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन की रुपरेखा तैयार कर प्रस्तुत करने के  निर्देश दिये । बैठक में इस आयोजन में नि:शक्त बच्चों की मैराथन दौड के साथ ही अन्य खेलों की प्रतियोगितायें और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में विचार विमर्श किया गया ।
---------------------


नगरीय प्रशासन एवं विकास राज्यमंत्री
श्री ऊंटवाल आज सौंसर में करेंगे
57 वीं म.प्र. राज्य स्तरीय शालेय
खो-खो प्रतियोगिता का समापन

स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ की
अध्यक्षता में सम्पन्न होगा समापन समारोह

                प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास राज्यमंत्री श्री मनोहर ऊंटवाल 25 नवम्बर को प्रात: 11.30 बजे जिले के सौंसर विकासखंड मुख्यालय पर संकल्प विद्या मंदिर प्रांगण में 57 वीं म.प्र. राज्य स्तरीय शालेय खो-खो प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि के रुप में समापन करेंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड करेंगे तथा अन्त्योदय समिति अध्यक्ष श्री बलवंत अप्पाजी ठोमरे और श्री नरेन्द्र परमार विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे । कलेक्टर एवं अध्यक्ष म.प्र. राज्य शालेय क्रीडा प्रतियोगिता डॉ. पवन कुमार शर्मा तथा जिला शिक्षा अधिकारी एवं संगठन सचिव म.प्र. राज्य शालेय क्रीडा प्रतियोगिता श्री पी.आर.कोषे ने जिले के जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और नागरिकों से इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है ।
                जिला क्रीडा अधिकारी एच.एस.झिरवार ने बताया कि आज खेले गये मैचों के परिणाम में 14 वर्ष बालक वर्ग में जबलपुर ने उज्जैन को तथा आदिवासी विकास विभाग ने सागर संभाग को हराया तथा इस वर्ग का फाइनल जबलपुर एवं आदिवासी विकास के मध्य 25 नवम्बर को प्रात 8 बजे खेला जायेगा ।    17 वर्ष बालक वर्ग के सेमीफाइनल मैच में जबलपुर ने आदिवासी विकास को एवं इन्दौर नेे उज्जैन संभाग को हराकर फाइनल में जगह बनाई तथा इस वर्ग का फाइनल जबलपुर और इन्दौर के मध्य 25 नवम्बर को खेला जायेगा ।     19 वर्ष बालक वर्ग में जबलपुर ने आदिवासी विकास को एवं इन्दौर ने उज्जैन संभाग को हराया तथा 25 नवम्बर को जबलपुर व इन्दौर संभाग का फाइनल मैच खेला जायेगा । इसी प्रकार 14 वर्ष बालिका वर्ग के फाइनल मुकबले में जबलपुर ने एक पारी व 6 अंकों से भोपाल संभाग को एवं 19 वर्ष बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में इन्दौर संभाग ने एक पारी से ग्वालियर संभाग को पराजित कर विजयश्री हासिल की तथा बालिका 17 वर्ष का फाइनल मुकाबला जबलपुर व इन्दौर संभाग के मध्य 25 नवम्बर को प्रात: 8 बजे खेला जायेगा ।
--------------------

स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़
आज विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे

               प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड 25 नवम्बर को प्रात: 9 बजे जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आम जनों से भेंट करेंगे और प्रात: 10 बजे से नगरीय प्रशासन एवं विकास राज्यमंत्री श्री मनोहर ऊंटवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित मोहगांव तिराहे से शांति निकेतन स्कूल तक डामरीकृत सड़क और फुटपाथ निर्माण कार्य के भूमिपूजन, प्रात: 10.30 बजे माता मंदिर से कन्या शाला तक वाध्यानाला पर रिटर्निंग वॉल निर्माण कार्य के भूमिपूजन और प्रात: 11 बजे राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में भाग लेंगे । आप दोपहर 2.30 बजे सौंसर से प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे लोधीखेडा पहुंचेंगे और मोक्षधाम शोक सभागृह और रिटर्निंग वॉल निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लेकर शाम 5 बजे प्रस्थान कर शाम 6 बजे पांढुर्ना पहुंचेंगे । आप शाम 7 बजे पांढुर्ना से प्रस्थान कर रात्रि 8 बजे सौंसर आयेंगे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे ।
------------------

 
कमिश्नर श्री पस्तौर आज दुग्ध उत्पादक किसानों के सम्मेलन में भाग लेंगे
तहसील और जनपद पंचायत कार्यालय का निरीक्षण भी करेंगे

                   जबलपुर संभाग के कमिश्नर श्री रवीन्द्र पस्तौर के मुख्य आतिथ्य में सांची दुग्ध संयंत्र ढिमराढ़ाना रोड खजरी छिन्दवाड़ा में 25 नवम्बर को दोपहर 3 बजे से जिले के दुग्ध उत्पादक किसानों का सम्मेलन आयोजित किया गया है । इस सम्मेलन में कमिश्नर श्री पस्तौर दुग्ध उत्पादक किसानों से सीधे पशु पालन एवं दुग्ध उत्पादन व्यवसाय के बारे में विस्तृत चर्चा करेंगे । इसके अलावा कमिश्नर प्रात: के समय तहसील और जनपद पंचायत कार्यालय को निरीक्षधा भी करेंगे ।

------------------

23 Nov 2011

News 23 Nove 2011

जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार

इमलीखेडा में पशु मेले का आयोजन 25 नवम्बर से

                 ग्रामीण विकास विभाग की स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना, दुग्ध सघ की ग्रामीण कृषि विकास योजना एवं पशु चिकित्सा विभाग से संचालित नाबार्ड योजना के अन्तर्गत चयनित स्व सहायता समूह/स्वरोजगारियों के द्वारा दुधारु पशुओं (गाय एवं भैंस) के क्रय हेतु जिला स्तर पर पशु प्रक्षेत्र इमलीखेडा में 25 नवम्बर को प्रात: 11 बजे से पशु मेले का आयोजन किया गया है जिसमें योजना के अन्तर्गत चिन्हित हितग्राही उन्नत नस्ल के पशु स्वतंत्र रुप से क्रय कर सकेंगे । इस मेले का उदघाटन जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सीताराम डेहरिया करेंगे तथा जबलपुर संभाग के आयुक्त डॉ. रवीन्द्र पस्तौर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे एवं क्षेत्रीय विधायक श्री दीपक सक्सेना और जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अमित सक्सेना विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे।
               जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा ने बताया कि इस मेले के दौरान पशु चिकित्सा विभाग के द्वारा नियमित पशुपालन संबंधी प्रशिक्षण उपस्थित हितग्राहियों को दिया जायेगा तथा चयनित हितग्राहियों के अतिरिक्त पशुपालन से जुडे अन्य व्यक्ति भी इस मेले में उपस्थित होकर पशुओं का अवलोकन कर सकेंगे । स्थल पर पशुदाना पाषण आहार इकाई के स्टाल भी लगाये जायेंगे । उन्होंने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और नागरिकों से इस मेलें में उपस्थित रहकर इसे सफल बनाने की अपील की है ।

-------------------

नगरीय प्रशासन एवं विकास राज्यमंत्री श्री ऊंटवाल का भ्रमण कार्यक्रम

                   प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग राज्यमंत्री श्री मनोहर ऊंटवाल 24 नवम्बर को शाम 6.55 पर भोपाल से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रेल से प्रस्थान कर 25 नवम्बर को रात्रि 1.08 बजे पांढुर्ना पहुंचेंगे । आप पांढुर्ना से 25 नवम्बर को प्रात: 8 बजे प्रस्थान कर प्रात: 9.30 बजे सौंसर पहुंचेंगे तथा यहाँ पर प्रात: 10 बजे नगरपालिका सौंसर द्वारा मोहगांव तिराहे पर आयोजित डामर रोड और फुटपाथ निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड के साथ भाग लेंगे । आप प्रात: 10.30 बजे दुर्गा मंदिर से कन्या शाला तक बाध्या नाले पर रिटर्निंग वॉल निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे तथा प्रात: 11 बजे स्थानीय शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय खो-खो बालक-बालिका प्रतियोगिता के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शाम 4 बजे सौंसर से प्रस्थान कर शाम 6 बजे पांढुर्ना पहुंचेंगे तथा यहाँ से शाम 6.25 बजे गोरखपुर एक्सप्रेस रेल द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे । 
-------------------

 
जिला स्तरीय अल्पसंख्यक कल्याण समिति
 की बैठक का आयोजन 28 नवम्बर को

                  सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि जिला स्तरीय अल्पसंख्यक कल्याण समिति की बैठक आगामी 28 नवम्बर को दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयेजित की गई है । बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं ।

-------------------


6 ग्रामों में यात्री प्रतीक्षालय निर्माण कार्य के लिए
11.40 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदाय

                   सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत जारी वित्तीय वर्ष में राज्य सभा सदस्य सुश्री अनुसूईया उईके की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा जिले के दो विकासखंडों के 6 ग्रामों में यात्री प्रतीक्षालय निर्माण कार्य के लिए 11.40 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुये 5.40 लाख रुपये का आवंटन क्रियान्वयन एजेंसी मैनेजर केन्द्रीय भंडार भोपाल को प्रदाय किया गया है । उन्होंने इन निर्माण कार्यो को मार्च माह तक पूर्ण करने के निर्देश क्रियान्वयन एजेंसी को दिये हैं ।
कलेक्टर ने बताया कि जिले के विकासखंड तामिया के ग्राम सिंघोली में सातलवाह गैलडुब्बा रोड पर, ग्राम जैतपुर में खडुआ तिराहा पर, ग्राम लोटिया में और छिंदी में तामिया-हर्रई मार्ग के चौक पर तथा विकासखंड हर्रई के ग्राम हर्रई में हर्रई-तामिया मार्ग पर सिद्ध बाबा और आंचलकुंड में तिराहे पर यात्री प्रतीक्षालय निर्माण के प्रत्येक कार्य के लिए 1.90 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और 90-90 हजार रुपये का आवंटन प्रथम किश्त के रुप में प्रदाय किया गया है । 
-------------------

 
नि:शकत व्यक्तियों के सामथ्र्य प्रदर्शन और खेल-कूद
आयोजन के संबंध में चर्चा हेतु बैठक का आयोजन आज

                      अपर कलेक्टर (विकास) सुश्री स्वाति मीणा ने बताया कि विश्व विकलांग दिवस और स्पर्श अभियान के अवसर पर जिले में आगामी 3 दिसम्बर को नि:शक्त व्यक्तियों के सामथ्र्य प्रदर्शन और जिला स्तरीय खेल कूद का आयोजन किया जायेगा । इस आयोजन को सफल बनाने के संबंध में चर्चा के लिए 24 नवम्बर को दोपहर 12 बजे से पंचायत एवं सामाजिक न्याय कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया है । इस बैठक में संंबधित विभागों के अधिकारियों और स्वैच्छिक संस्थाओं के पदाधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं ।  

-------------------

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अन्तर्गत अनुज्ञप्ति/पंजीयन कराने के निर्देश

              मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन डॉ. हेमंत कुमार नायडू ने बताया कि प्रदेश में 5 अगस्त 2011 से खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 लागू हो चुका है । इस अधिनियम के अन्तर्गत सभी खाद्य निर्माता, थोक विक्रेता, भंडारकर्ता, फेरी वाले आदि को अनुज्ञप्ति (लाइसेंस)/ पंजीयन प्राप्त करना अनिवार्य एवं बंधनकारी है । इसकी प्रक्रिया स्थानीय टी.बी. सेनिटोरियम स्थित कार्यालय अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा की जा रही है । उन्होंने जिले के सभी खाद्य निर्माता, थोक विक्रेता एवं चिल्हर विक्रेता जैसे किराना, होटल, बेकरी, मेडीकल एवं अन्य खाद्य पदार्थ निर्माता, विक्रेता और भंडरकर्ता और व्यापारकर्ताओं को कार्यालयीन समय में कार्यालय में सम्पर्क कर शीघ्रताशीघ्र अनुज्ञप्ति/ पंजीयन करवाने के निर्देश दिये है। निरीक्षण के दौरान बिना अनुज्ञप्ति/ पंजीयन के पाये जाने पर विभाग द्वारा न्यायालयीन कार्यवाही की जायेगी ।

-------------------
2 रोगी वाहन क्रय के लिए 11.66 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदाय

                    राज्य सभा सदस्य सुश्री अनुसूईया उईके की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा जारी वित्तीय वर्ष में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत जिले के विकासखंड बिछुआ के ग्राम धनेगांव और हर्रई के बटकाखापा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रोगी वाहन क्रय के प्रत्येक कार्य के लिए 5.83 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुये प्रथम किश्त के रुप में 3-3 लाख रुपये का आवंटन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी छिन्दवाड़ा को प्रदाय किया गया है । इस कार्य को मार्च माह तक पूर्ण करने के निर्देश क्रियान्वयन एजेंसी को दिये गये हैं ।
-------------------

वीडियो कांफ्रेंसिंग में रासायनिक/औद्योगिक आपदा पर
 मॉक ड्रिल के संबंध में दिये गये दिशा निर्देश

                   जिले में आगामी 3 दिसम्बर को रासायनिक/ औद्योगिक आपदा पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जायेगा । इस संबंध में आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से श्रम विभाग के प्रमुख सचिव श्री पुखराज मारु ने सभी जिलों के कलेक्टरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये । आपके साथ श्रमायुक्त री विनोद कुमार, संचालक आपदा प्रबंधन श्री मनोहर दुबे, संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा श्री आलोक शर्मा तथा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे । वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान छिन्दवाड़ा स्थित एन.आई.सी. कक्ष में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शुचिस्मिता सक्सेना और श्री अनुराग सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जैन और श्रम पदाधिकारी श्री टी.बी. चौबे के साथ ही स्वास्थ्य, नगरपालिका, परिवहन, विद्युत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण, उद्योग, रोजगार, जनसम्पर्क, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।

-------------------

3 निर्माण कार्यो के लिए 13 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदाय

                  सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत कलेक्टर द्वारा जारी वित्तीय वर्ष में राज्य सभा सदस्य श्री कप्तान सिंग सोलंकी की अनुशंसा पर 3 निर्माण कार्यो के लिए 13 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुये प्रथम किश्त के रुप में 6.50 लाख रुपये का आवंटन क्रियान्वयन एजेंसी प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर पीपलानारायणवार, हर्रई और घोघरी को प्रदाय किया गया है । इन निर्माण कार्यो को मार्च माह तक पूर्ण करने के निर्देश क्रियान्वयन एजेंसी को दिये गये हैं । 
                कलेक्टर ने बताया कि जिले के नगर पीपलानारायणवार और हर्रई के सरस्वती शिशु मंदिर में 2-2 अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य के लिए 5-5 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और ढ़ाई–ढ़ाई लाख रुपये का आवंटन तथा जिले के अमरवाड़ा विकासखंड के ग्राम घोघरी के सरस्वती शिशु मंदिर के भवन निर्माण कार्य के लिए 3 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और 1.50 लाख रुपये का आवंटन प्रदाय किया गया है ।
-------------------

 

22 Nov 2011

News 22 Nove 2011


जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार

समर्थन मूल्य पर मक्का उपार्जन के लिये एक खरीदी केन्द्र का
 स्थान परिवर्तित एवं एक अतिरिक्त केन्द्र खुला

                    जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि समर्थन मूल्य पर मक्का उपार्जन के लिये जिले के विकासखंड छिन्दवाड़ा के ग्राम गांगीवाड़ा में खोले गये खरीदी केन्द्र का स्थान परिवर्तन कर ग्राम मोआदेई किया गया है  इसी प्रकार अतिरिक्त केन्द्र की मांग पर जिले के अमरवाड़ा विकासखंड के ग्राम खिरेटी की सेवा सहकारी समिति कार्यालय में अतिरिक्त खरीदी केन्द्र खोला गया है।
------------------

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री
श्रीमती तीरथ 10 दिसमबर को जिले के भ्रमण पर आयेंगी

                          केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा तीरथ 10 दिसम्बर को दोपहर 12.30 बजे नागपुर से छिन्दवाड़ा पहुंचेंगी तथा यहाँ से केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री कमलनाथ के साथ हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर जिले के पांढुर्ना विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में दोपहर 2 बजे तक भाग लेंगी । आप दोपहर 2.30 बजे पांढुर्ना से प्रस्थान कर छिन्दवाड़ा पहुंचेंगी तथा यहाँ पर स्थानीय पोला ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना के कार्यक्रम में भाग लेकर शाम 5 बजे विशेष विमान से केन्द्रीय शहरी विकस मंत्री श्री कमलनाथ के साथ दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी ।
------------------

म.प्र. भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल
के विशेष पंजीयन शिविरों का आयोजन

                    श्रम पदाधिकारी टी.डी.चौबे ने बताया कि जिले के ग्रामीण/ नगरीय क्षेत्रों में जनपद पंचायत तथा नगर पंचायत/नगरपालिका में 15 नवम्बर से असंगठित श्रमिकों के विशेष पंजीयन शिविरों का आयोजन सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। म.प्र. भवन एवं संनिर्माण कर्मकार मंडल के इन शिविरों में बड़ी संख्या में महिला/पुरुष श्रमिकगण उपस्थित हो रहे हैं और पंजीयन कराने के लिये फार्म इत्यादि प्राप्त कर रहे हैं तथा योजनाओं की जानकारियाँ भी प्राप्त कर रहे हैं । इन शिविरों में जनपद पंचायत/नगर पंचायत के साथ श्रम पदाधिकारी कार्यालय का अमला सहयोग दे रहा है ।

------------------

एक कालोनाईजर रजिस्ट्रीकृत

               राजस्व अनुविभागीय अधिकारी एवं विहित सक्षम प्राधिकारी डॉ. के.डी. त्रिपाठी द्वारा म.प्र. पंचायत (कालोनाईजर का रजिस्ट्रीकण, निर्बंधन तथा शर्ते) नियम 1999 के अन्तर्गत निर्धारित शर्तो के अधीन छिन्दवाड़ा के हाउसिंग बोर्ड कालोनी राजीव नगर निवासी मेसर्स स्वामीदीन रामरती रियालीटीज प्राई. लि. की ओर से प्रोप्राईटर श्री विजय वर्मा पिता स्वामीदीन वर्मा को कालोनाईजर के रुप में रजिस्ट्रीकृत किया गया है। यह रजिस्ट्रीकरण 13 दिसम्बर 2016 तक के लिए किया गया है । 
------------------

सामान्य प्रशासन स्थानीय समिति की बैठक का आयोजन 28 नवम्बर को

          जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन स्थायी समिति की बैठक आगामी 28 नवम्बर को दोपहर एक बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में 8 विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की जायेगी ।
------------------

जन सुनवाई कार्यक्रम के अन्तर्गत 114 आवेदनों का निराकरण

             जनसुनवाई कार्यक्रम के अन्तर्गत आज स्थानीय कलेक्टर न्यायालय कक्ष में 114 आवेदनों में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा द्वारा बी पी एल सर्वे सूची में नाम जोडने, बंटवारा नामांतरण, मुआवजा राशि देने, पेंशन देने, अनुकम्पा नियुक्ति, छात्रवृत्ति, निर्माण कार्यो की जांच तथा अन्य विषयों पर जनसुनवाई की गई । उन्होंने आवेदकों को संबंधित कार्यालयों के प्रमुखों से भी सम्पर्क करने की समझाईश दी ताकि उनके आवेदनों का शीघ्र निराकरण हो सके।
------------------

सैनिक कल्याण संगठक आज अमरवाड़ा जायेंगे

             जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल राजा शेखर (से.नि.) ने बताया कि जिला सैनिक कल्याण संयोजक 23 नवम्बर को अमरवाड़ा के भ्रमण पर जायेंगे तथा दोपहर 12 से एक बजे तक पी.डब्ल्यू.डी. विश्रामगृह में भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं और उनके आश्रितों से भेंट कर उन्हें शासन की ओर से मिलने वाली सुविधाओं, रोजगार और स्वरोजगार संबंधी जानकारी देंगे । साथ ही द्वितीय विश्वयुद्ध के हितग्राहियों को आर्थिक सहायता भी प्रदान करेंगे । उन्होंने तहसीलदार अमरवाड़ा से अपेक्षा की है कि तहसील क्षेत्र में रहने वाले भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं और उनके आश्रितों को विश्रामगृह में एकत्र करने की व्यवस्था करें जिससे उन्हें जानकारी और सहायता दी जा सके ।
------------------

ऑन साईट मैनेजमेंट प्लान की मॉक ड्रिल के
संबंध में मार्गदर्शन हेतु वीडियो कान्फ्रेंसिंग आज

                        राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में स्थापित रासायनिक और औद्योगिक इकाईयों द्वारा बनाये गये ऑन साईट मैनेजमेंट प्लान के संबंध में 23 नवम्बर को दोपहर 1.30 बजे वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मॉक ड्रिल के संबंध में मार्गदर्शन दिया जायेगा । कलेक्टर द्वारा इस वीडियो कान्फ्रेंसिंग में पुलिस अधीक्षक सहित कमाण्डेंट होमगार्डस् , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, अधीक्षण यंत्री म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी औरलोक निर्माण विभाग, जिला आपूर्ति अधिकारी, प्रबंधक म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, जिला रोजगार अधिकारी और सहायक संचालक जनसम्पर्क को निर्धारित तिथि और समय पर एन.आई.सी. कक्ष में उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं ।
------------------

शक्कर का आवंटन पुनरावंटित

                       जिला प्रशासन द्वारा जिले के बी.पी.एल.और ए.ए.वाय. उपभोक्ताओं को माह दिसम्बर में शक्कर उपलब्ध कराने के लिए शासन से प्राप्त 3 हजार 190 Ïक्वटल के आवंटन को पुनरावंटित किया गया है । अतिरिक्त कलेक्टर ने सभी शासकीय उचित मूल्य दुकान के दुकानदारों को प्रति राशनकार्ड 2 किलो के मान से उपभोक्ताओं को शक्कर प्रदाय करने के निर्देश दिये हैं ।
------------------

21 Nov 2011

News 21 Nove 2011



जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार

प्रतिभागी खिलाडी अच्छी मेहनत से खेलकर जिले, प्रदेश और
देश का नाम रौशन करें -- स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़

स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड द्वारा
सौंसर में 57 वीं राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का उद्घाटन

                प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खेलकूद के लिए बजट की व्यवस्था की गई है जिससे खेल परिसरों के माध्यम से खेल गतिविधियाँ संचालित की जा रही है । सभी प्रतिभागी खिलाडी अच्छी मेहनत करके खेलें एवं अपने जिले, प्रदेश और देश का नाम रौशन करें । श्री मोहोड आज जिले के सौंसर विकासखंड मुख्यालय स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित 57 वीं राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को मुख्य अतिथि के रुप में सम्बोधित कर रहे थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका छिन्दवाड़ा के अध्यक्ष श्री कन्हईराम रघुवंशी ने की तथा म.प्र. पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष श्री संतोष जैन, महाकौशल विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री शेषराव यादव, अंत्योदय समिति के अध्यक्ष श्री बलवंत अप्पा ठोमरे और श्री रमेश पोफली विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित थे । उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 संभागों के लगभग 900 शालेय खिलाड़ी, अधिकारी, प्रशिक्षक, शिक्षक आदि भाग ले रहे हैं तथा यह प्रतियोगिता 5 दिनों तक चलेगी ।
             मुख्य अतिथि एवं स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ ने प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ करते हुये कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अर्चना चिटनीस ने सौंसर में इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन की अनुमति देकर जिले को एक अच्छी सौगात दी है । यह जिले के लिये गर्व की बात है । उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से विद्यार्थी अपने भविष्य का निर्माण कर सकते हैं । प्रदेश सरकार खेल गतिविधियों के लिये निरंतर नई योजनायें लागू कर रही है जिसका लाभ शालेय विद्यार्थियों को मिल रहा है । उन्होंने कहा कि खेलों के विकास में प्रदेश सरकार निरंतर सहयोग करेगी । उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर और माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । उन्होंने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के सभागृह निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा भी की । उन्होंने प्रतिभागी खिलाडियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली तथा इसके पूर्व खेल ध्वज का आरोहण किया । उन्होंने जबलपुर और उज्जैन के मध्य हुये उद्घाटन मैच को देखा तथा सभी संभाग के खिलाडियों और टीम मैनेजरों से परिचय प्राप्त किया। साथ ही खुशी के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े।
                कार्यक्रम अध्यक्ष श्री कन्हईराम रघुवंशी ने कहा कि प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ के प्रयासों से सौंसर क्षेत्र में अमिया बहार और मृग बहार के बाद अब खेल बहार भी आ गई है । यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन से संभव हुआ है । उन्होंने कहा कि प्रतिभागी खिलाडी खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा उभारे और अपना कैरियर बनाये तथा अपनी प्रतिभा को बुलंदी के शिखर तक ले जाकर प्रदेश और देश का नाम रौशन करें । उन्होंने विधिवत खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की । विशिष्ट अतिथि श्री संतोष जैन ने कहा कि प्रतिभागी खिलाडी खेल के माध्यम से शारीरिक तंदुरुस्ती के साथ ही योग भी करें जिससे शरीर की आंतरिक प्रक्रिया भी स्वस्थ रह सके । उन्होंने आव्हान किया कि खिलाड़ी खेल भावना से खेलें प्रतिंद्वंद्विता से नहीं जिससे स्वस्थ खेल को बढ़ावा मिल सके । उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के स्वर्णिम मध्यप्रदेश निर्माण के स्वप्न को साकार करने में भी सहयोग का आव्हान किया । विशेष अतिथि श्री शेषराव यादव ने कहा कि बच्चे पढ़ना और खेलना नहीं छोड़े जिससे वे जीवन में सफल होंगे  और अच्छे नागरिक बनकर प्रदेश और देश का नाम रौशन कर सकेंगे । विशेष अतिथि श्री रमेश पोफली ने कहा कि प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड ने इस क्षेत्र में खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराकर इस क्षेत्र की खिलाड़ी प्रतिभाओं को अच्छा अवसर प्रदान किया है । उन्होंने प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुये अच्छे खेल प्रदर्शन की अपेक्षा खिलाड़ियों से की ।
              कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुये जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी.आर.कोषे ने बताया कि इस प्रतियोगिता मं इन्दौर, भोपाल, ग्वालियर , उज्जैन, सागर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम् और जबलपुर सहित आदिवासी विकास संभाग के 14,17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 800 खिलाडी और लगभग 100 अधिकारी भाग ले रहे हैं । इस प्रतियोगिता के लिये सौंसर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में 3 और संकल्प विद्या मंदिर  उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 3 उच्च स्तरीय मैदान बनवाये गये हैं । सभी प्रतिभागियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी की गई है । शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अनघा देव ने शाला का इतिहास बताते हुये कहा कि वर्ष 1911 में यह शाला मिडिल स्कूल के रुप में अंग्रेजी माध्यम से स्थापित की गई थी तथा 100 वर्ष पूरे होने पर यह शाला का शताब्दी वर्ष है जिसमें प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ के प्रयासों से शाला को राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के आयोजन का मौका मिला है । उन्होंने बताया कि वर्ष 1948 में यह शाला हायर सेकेंडरी के रुप में संचालित हुई । 16 अक्टूबर 1961 तक नगरपालिका द्वारा इसे संचालित किया गया । शाला को 17 अक्टूबर 1961 से शिक्षा विभाग के माध्यम से संचालित किया जा रहा है तथा 26 जून 2005 से शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के रुप में घोषित होने पर अब सभी संकायों में कक्षा नवमीं से बारहवीं तक की कक्षायें यहाँ संचालित है । उन्होंने शाला में सभागृह बनवाने की अपेक्षा स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री से की ।
              कार्यक्रम में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, लिटिल स्टेप स्कूल और लाला कैलाशपत सिंघानिया के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति दी गई तथा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री राकेश चौरसिया और आभार प्रदर्शन जिला क्रीडा अधिकारी श्री एच.एस.झिरवार ने किया ।  इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री संजय निंबुलकर, सर्वश्री राजू परमार, राजेन्द्र भक्ते, चिंतामन डोंगरे, लखन डोंगरे, सदन साहू, श्रीमती संगीता बोबडे और अन्य जनप्रतिनिधि, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी श्री रमेश कुमरे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी डॉ. रवि खरे, अन्य अधिकारी/कर्मचारी, पत्रकार, खेल प्रेमी तथा बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे ।
--------------------
हेडस्टार्ट केन्द्रों की निरीक्षण रिपोर्ट नहीं भेजने और
गलत रिपोर्ट भेजने वालों को कारण
 बताओ नोटिस जारी करें – कलेक्टर डॉ. शर्मा

साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न

                     कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने निर्देश दिये कि हेडस्टार्ट केन्द्रों की निरीक्षण रिपोर्ट नहीं भेजने वाले राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों और गलत रिपोर्ट भेजने वाले बी.आर.सी. को कारण बताओ नोटिस जारी करें । कलेक्टर डॉ. शर्मा ने ये निर्देश आज जिलाध्यक्ष कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में दिये। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शुचिस्मिता सक्सेना, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आशा कुशरे, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी डॉ. के.डी.त्रिपाठी और सभी विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे ।
                      कलेक्टर डॉ. शर्मा ने बैठक में स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले में चिन्हित 258 एनीमिक महिलाओं की सूची प्रस्तुत करें तथा इन महिलाओं के उपचार की तत्काल व्यवस्था करें । उन्होंने जिले के अमरवाड़ा विकासखंड के ग्राम पेटदेवरी की शाला के प्राचार्य द्वारा छात्रों को छात्रवृत्ति की राशि वितरित किये बिना स्थानांतरण पर चौरई चले जाने तथा अभी तक छात्रवृत्ति राशि वितरित नहीं करने पर संबंधित प्राचार्य का तत्काल वेतन रोकने और उसके निलंबन का प्रस्ताव भेजने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये । उन्होंने जिलाध्यक्ष कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के साथ ही ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा, आबकारी, आदिवासी विकास, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, खनिज, वन, पंचायत, कृषि, पंजीयन, विद्युत, शहरी विकास, जल संसाधन, लोक निर्माण, अन्त्यावसायी, उद्यान, विद्युत, प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक, मत्स्य, विपणन, जिला शिक्षा केन्द्र आदि विभागों के लंबित पत्रों की प्रगति की समीक्षा की तथा पत्रों का समयावधि में निराकरण करने के निर्देश दिये । उन्होंने बताया कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस 7 दिसम्बर के अवसर पर एकत्रित राशि भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं और परिवार के कल्याण के लिये व्यय की जाती है । उन्होंने विभाग प्रमुख अधिकारियों से अपेक्षा की कि उनके विभाग के लिये निर्धारित लक्ष्य के अनुरुप राशि संग्रहित कर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में जमा करें तथा इस कार्य के लिये अन्य लोगों को भी प्रेरित कर सहयोग करें । 

----------
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 30 नवम्बर को

        जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आगामी 30 नवम्बर को दोपहर एक बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है । बैठक में पूर्व बैठक में पारित प्रस्तावों के परिपालन की समीक्षा और चर्चा के साथ ही वन विभाग, जिला पंचायत, जिला योजना बजट, लोक निर्माण और महिला एवं बाल विकास विभागों की योजनाओं की समीक्षा की जायेगी ।

----------------

19 Nov 2011

News 19 Nove 2011



जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार

स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ का भ्रमण कार्यक्रम

               प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड 20 नवम्बर को प्रात: सौंसर पहुंचेंगे तथा यहाँ आयोजित विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे । आप 21 नवम्बर को प्रात: के समय जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आम जन से भेंट करेंगे तथा दोपहर 2 बजे सौंसर में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के बाद दोपहर 3 बजे प्रस्थान कर शाम 4 बजे पांढुर्ना पहुंचेंगे । आप पांढुर्ना में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित स्नेह सम्मेलन में भाग लेकर शाम 5 बजे प्रस्थान करेंगे और शाम 6 बजे सौंसर पहुंचेंगे तथा रात्रि 8.30 बजे सौंसर से नागपुर के लिए प्रस्थान करेंगे ।
------------------

स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ 21 नवम्बर को
 सौंसर में करेंगे 57 वीं म.प्र. राज्य स्तरीय
शालेय खो-खो प्रतियोगिता का उद्घाटन

               प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड 21 नवम्बर को दोपहर 2 बजे जिले के सौंसर विकासखंड मुख्यालय पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण में आयोजित 57 वीं म.प्र. राज्य स्तरीय शालेय खो-खो प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि के रुप में उद्घाटन करेंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका छिन्दवाड़ा अध्यक्ष श्री कन्हईराम रघुवंशी करेंगे तथा श्री रमेश पोफली, म.प्र. पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री संतोष जैन, महाकौशल विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री शेषराव यादव और अन्त्योदय समिति अध्यक्ष श्री बलवंत अप्पाजी ठोमरे विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे । कलेक्टर एवं अध्यक्ष म.प्र. राज्य शालेय क्रीडा प्रतियोगिता डॉ. पवन कुमार शर्मा तथा जिला शिक्षा अधिकारी एवं संगठन सचिव म.प्र. राज्य शालेय क्रीडा प्रतियोगिता श्री पी.आर.कोषे ने जिले के जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और नागरिकों से इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है ।
---------------

कलेक्टर डॉ. शर्मा ने किया
ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण

बिछुआ की ग्राम पंचायत करेल में हुआ चौपाल का आयोजन

              कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने गत दिवस जिले की बिछुआ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत करेल में रात्रिकालीन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्यायें सुनी एवं उनका निराकरण किया । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामीणों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से ले एवं उन्हें शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ दें । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी श्री रमेश कुमरे, जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी,पत्रकार एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे ।
           कलेक्टर डॉ. शर्मा ने ग्रामीणों से ग्राम पंचायत के अन्तर्गत चल रहे निर्माण कार्यो एवं मजदूरों के मजदूरी भुगतान के संबंध में जानकारी ली । उन्होंने सचिव एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसी भी स्थिति में मजदूरी का भुगतान लंबित नहीं होना चाहिये । पेंशन के प्रकरणों में पात्र व्यक्तियों को लाभ दें तथा हितग्राहियों को समय पर पेंशन का भुगतान करें । उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामीणों का उपचार करें एवं स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाये । उन्होंने ग्रामीणों के आपसी विवाद में समझौता भी कराया । उन्होंने राजस्व अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार आदि को राजस्व संबंधित प्रकरण समयावधि में निपटाने के निर्देश दिये । उन्होंने कहा कि नामांतरण, बंटवारा, खसरा, किश्तबंदी आदि के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुये निराकरण करें । कृषि मंडी और मक्का खरीदी केन्द्रों में किसानों की उपज का उचित दाम नहीं मिलने एवं व्यापारियों द्वारा किसानों का शोषण किए जाने की शिकायत ग्रामीण किसानों से मिलने पर उन्होंने तहसीलदार को निर्देश दिये कि मंडियों में राजस्व निरीक्षक  और पटवारियों की ड¬ूटी लगाकर निगरानी करायें तथा स्वयं भी खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण करें । यदि कहीं गडबड़ी मिलती है तो सख्त कार्यवाही करें ।  उन्होंने ग्राम पाथरी के ग्रामीणों की शिकायत पर बंधान बांध से तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश तहसीलदार को दिये तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक की व्यवस्था के लिए ग्रामीणों को आश्वस्त किया ।
            पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं पर कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह का अत्याचार नहीं करें । इस तरह की शिकायत मिलने पर कानून में सख्त सजा का प्रावधान है । उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहन चालक सदैव हेलमेट का प्रयोग करें । उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में नहीं लें तथा यदि क्षेत्र में कोई घटना होती है तो उस क्षेत्र के पुलिसकर्मियों को सूचित करें । उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर ग्राम खमरा में पुलिस चौकी खोलने का प्रस्ताव औचित्य के साथ भेजने के लिए कहा जिससे इसका परीक्षण कराकर राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा जा सके ।
               मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री मीणा ने विभागीय समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि किसी भी ग्राम पंचायत में महात्मा गांधी नरेगा का काम बंद नहीं मिलना चाहिये । मजदूरों को रोजगार उपलब्ध करायें अन्यथा दोषी कर्मचारी/ अधिकारी पर कार्यवाही की जायेगी । उन्होंने सामरबोह क्लस्टर की पंचायतों में काम बंद होने की जानकारी मिलने पर सचिवों को नोटिस जारी किये तथा शौचालय निर्माण के कार्यो में प्रगति लाने एवं निर्मल वाटिका की तकनीकी स्वीकृति जारी करने के निर्देश दिये । इस अवसर पर ग्रामीणों ने शौचालय का प्रयोग करने की जानकारी दी तो उन्होंने गांव की साफ-सफाई एवं निर्मल बनाने के लिये तदर्थ समिति में समूह की महिलाओं को शामिल करने के निर्देश दिये । उन्होंने रसोईयों को नियमित पारिश्रमिक देने और गांव की महिलाओं को मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण करने के लिये भी कहा । उन्होंने  कहा कि ग्रामीण किसान सहकारी समितियाँ बनाकर कार्य करें तथा अलग-अलग प्रकार की खेती नहीं करते हुये एक जैसी फसल लें जिससे उन्हें बाजार में अच्छा भाव मिल सके । उन्होंने समितियों को दी जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ग्रामीणों को दी ।
------------------

18 Nov 2011

News 18 Nove 2011


जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार

जिला एवं तहसील स्तर पर
वृहद लोक अदालत का आयोजन आज

               माननीय उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश जबलपुर के आदेशानुसार एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री महेशप्रसाद अवस्थी के निर्देशानुसार 19 नवम्बर को वृहद लोक अदालत का आयोजन जिला एवं तहसील स्तर पर किया गया है । लोक अदालत का शुभारंभ सुबह 10 बजे महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्जवलित कर किया जायेगा ।
              जिला विधिक सहायता अधिकारी ने बताया कि लोक अदालत में आपराधिक, मोटर दुर्घटना दावा, विद्युत प्रकरण, भरण पोषण प्रकरण, राजस्व विभाग के प्रकरण, श्रम न्यायालय, उपभोक्ता फोरम, रोजगार गारंटी के प्रकरण, सिविल प्रकरण, बैंकिंग प्रिलिटिगेशन प्रकरण, सहकारिता विभाग के प्रकरण आदि प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा । यदि कोई पक्षकार लोक अदालत के माध्यम से प्रकरण का निराकरण कराना चाहता है, तो वह संबंधित न्यायालय अथवा विभाग से सम्पर्क कर निराकरण करवा सकता है ।
-----------------

 
कौमी एकता सप्ताह का राष्ट्रीय
अखंडता की शपथ से शुभारंभ

                 राज्य शासन द्वारा 19 से 25 नवम्बर तक कौमी एकता सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया है । इस सप्ताह का शुभारंभ आज जिलाध्यक्ष कार्यालय में राष्ट्रीय अखंडता की शपथ दिलाकर किया गया ।  अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने राष्ट्रीय अखंडता की शपथ दिलाई कि– ‘मैं सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञा करता/करती हूँ कि देश की आजादी तथा अखंडता बनाये रखने और उसे मजबूत करने के लिये समर्पित होकर कार्य करुंगा/करुंगी। मैं यह भी प्रतिज्ञा करता/करती हूँ कि कभी हिंसा का सहारा नहीं लूँगा/लूँगी तथा धर्म, भाषा, क्षेत्र से संबंधित भेदभाव ओर झगड़ों और अन्य राजनीतिक या आर्थिक शिकायतों का निपटारा शांतिपूर्ण तथा संवैधानिक तरीकों से करने के लिये प्रयास करता/करती  रहूँगा/रहूँगी ।’   इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा, संयुक्त कलेक्टर श्री अनुराग सक्सेना और श्रीमती शुचिस्मिता सक्सेना, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आशा कुशरे, जिला स्तरीय विभाग प्रमुख अधिकारी तथा जिलाध्यक्ष और जिला पंचायत कार्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित थे ।
----------------


 
अवितरित जमा राशि तत्काल
शासकीय चालान से जमा करने के निर्देश

               अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार पाला से फसल क्षति से प्रभावित कृषकों को राहत सहायता राशि वितरण के लिये तहसीलदारों के पदनाम से बैंक में खोले गये खातों में शेष अवितरित जमा राशि को शासकीय चालान से निर्धारित लेखा शीर्ष में तत्काल जमा कर इसका प्रमाण पत्र विशेष वाहक से जिलाध्यक्ष कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं । ये निर्देश जिले के सभी तहसीलदार एवं आहरण संवितरण अधिकारियों को दिये गये हैं ।
-----------------