19 Oct 2011

News 19 Oct 2011

जिला जनसंपर्क कार्यालय छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार

प्रभारी मंत्री श्री बिसेन का भ्रमण कार्यक्रम

                  प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सहकारिता एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन 28 अक्टूबर को बालाघाट जिले के ग्राम मिरेगांव से प्रस्थान कर लालबर्रा-सिवनी होते हुये दोपहर 2.30 बजे सर्किट हाऊस छिन्दवाड़ा पहुंचेंगे एवं पुलिस विभाग की बैठक लेंगे । आप दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति एवं 4 बजे रोगी कल्याण समिति की बैठक में भाग लेंगे । श्री बिसेन शाम 5 बजे छिन्दवाड़ा से लालबर्रा क्षेत्र के लिए प्रस्थान करेंगे ।

------------------------

स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड का भ्रमण कार्यक्रम

                  प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड 23 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे सिवनी से चौरई के लिये प्रस्थान करेंगे । आप दोपहर 1.30 बजे ग्राम हिवरखेडी चौरई में पुलिस चौकी भवन का लोकार्पण करने के बाद दोपहर 3 बजे ग्राम पिपरिया फतेहपुर में आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेंगे । श्री मोहोड शाम 5 बजे ग्राम कुण्डा में क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होने के पश्चात् रात्रि 8 बजे सौंसर के लिए प्रस्थान करेंगे । आप रात्रि विश्राम सौंसर में करेंगे । 

-----------------------
शासकीय सेवकों को दीपावली के पहले मिल जाएगा वेतन

                  दीपावली त्यौहार मनाने के लिए मध्यप्रदेश के शासकीय सेवकों को माह अक्टूबर 2011 के वेतन का भुगतान एक नवम्बर के स्थान पर 24 एवं 25 अक्टूबर को कर दिया जाएगा। राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। वित्त विभाग ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों और कोषालय अधिकारियों को दीपावली के पहले, अक्टूबर महीने का वेतन देने के लिए की गई व्यवस्था से अवगत करा दिया है। उल्लेखनीय है कि दीपावली बुधवार,26 अक्टूबर को है।

---------------------------

उपभोक्ताओं के लिए नवम्बर माह का
 खाद्यान्न आवंटन का पुनरावंटन

                    सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत जिला प्रशासन द्वारा जिले के ए.पी.एल.,बी.पी.एल. और ए.ए.वाय के उपभोक्ताओं को माह नवम्बर हेतु खाद्यान्न वितरण के लिए प्राप्त आबंटन को पुनरावंटित कर दिया गया है तथा सभी शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालकों को प्राप्त आवंटन का तत्काल उठाव कर माह के अंतिम सप्ताह के पूर्व भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं जिससे उपभोक्ताओं को निर्धारित समय  पर से खाद्यान्न  प्राप्त हो सके।
                  अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने बताया कि ए.ए.वाय. मद के अन्तर्गत 50 हजार 50 उपभोक्ताओं के लिए 13000.50 हजार Ïक्वटल गेहूँ और 4 हजार 500.50 Ïक्वटल चांवल, बी.पी.एल. मद के अन्तर्गत एक लाख 29 हजार 495 उपभोक्ताओं के लिए 16 हजार 860 Ïक्वटल गेहूँ और 10 हजार 620 Ïक्वटल चांवल तथा ए.पी.एल. मद के अन्तर्गत 2 लाख 52 हजार 320 उपभोक्ताओं के लिए 25 हजार 250 Ïक्वटल गेहूँ का आवंटन प्रदाय किया गया है।

-----------------
माह अक्टूबर के लिए
परिवार कल्याण आपरेशन का लक्ष्य निर्धारित

                    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी विकासखंडों की परिवार कल्याण आपरेशन की लक्ष्य पूर्ति की समीक्षा के दौरान जिले के सभी विकासखंडों की उपलब्धि असंतोषजनक पाये जाने पर सभी बी.एम.ओ. को परिवार कल्याण आपरेशन के प्रतिमाह के लक्ष्य एवं बैकलाग की मासिक कार्य योजना बनाकर निर्धारित लक्ष्य को समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं । उन्होंने माह अक्टूबर 2011 के लिए बैकलाग सहित परिवार कल्याण आपरेशन का विकासखंडवार लक्ष्य निर्धारित किया है । जिसमें जिला चिकित्सालय को 692, पांढुर्ना को 661, जुन्नारदेव को 890, पिण्डरईकला को 526, चौरई को 819, मोहखेड को 556, तामिया को 414, बिछुआ को 301, हर्रई को 532, सौंसर को 625, अमरवाड़ा को 649 और परासिया को 1244 परिवार कल्याण आपरेशन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ।

--------------------

No comments:

Post a Comment