जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार
जन सुनवाई कार्यक्रम के अन्तर्गत 152 आवेदनों का निराकरण
जनसुनवाई कार्यक्रम के अन्तर्गत आज स्थानीय कलेक्टर न्यायालय कक्ष में 152 आवेदनों में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा बी पी एल सर्वे सूची में नाम जोडने, बंटवारा, नामांतरण,मुआवजा राशि देने, पेंशन देने, अनुकम्पा नियुक्ति, शाला में प्रवेश, छात्रवृत्ति, निर्माण कार्यो की जांच तथा अन्य विषयों पर जनसुनवाई की गई । उन्होंने आवेदकों को संबंधित कार्यालयों के प्रमुखों से भी सम्पर्क करने की समझाईश दी ताकि उनके आवेदनों का शीघ्र निराकरण हो सके।
-----------------
ऋण पुस्तिका तथा फोटो की स्केनिंग की अनिवार्यता समाप्त
ऋण पुस्तिका की फोटो कापी तथा किसान की फोटो लगाना अनिवार्य
जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि राज्य शासन द्वारा गेहूँ उपार्जन हेतु किसानों के रजिस्ट्रेशन के समय आवेदन फार्म के साथ ऋण पुस्तिका तथा किसान की फोटो की स्केनिंग किये जाने के आदेश दिये गये थे। वर्तमान में रजिस्ट्रेशन के दौरान आने वाली परेशानी को देखते हुये ऋण पुस्तिका तथा फोटो की स्केनिंग की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है, किन्तु आवेदन फार्म के साथ ऋण पुस्तिका की फोटो कापी तथा किसान की फोटो अनिवार्य रुप से लगाया जाना है । उन्होंने जिले के सभी किसानों से आग्रह किया है कि वे प्रबंधक सेवा सहकारी समिति/सेल्समैन शासकीय उचित मूल्य दुकान के माध्यम से आवेदन फार्म पूर्ण कराकर अथवा स्वयं जाकर नजदीक के किसान नागरिक सुविधा केन्द्र में पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन कराये । अगर किसान ग्राम में रजिस्ट्रेशन के संबंध में कोई दिक्कत उत्पन्न हो रही हो तो किसान अपने फार्म ग्राम की सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक के पास जमा कराये । प्रबंधक उक्त फार्मो को जिला कार्यालय में जमा कराये ताकि समयावधि में उक्त कार्य पूर्ण कराया जा सके ।
----------------------
म.प्र. श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री गोंडाने का भ्रमण कार्यक्रम
म.प्र. श्रम कल्याण मंडल भोपाल के अध्यक्ष श्री भगवानदास गोंडाने 20 अक्टूबर को प्रात: 7 बजे बालाघाट से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे बोरगांव पहुंचेंगे तथा यहाँ पर शैक्षणिक छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे । आप 21 अक्टूबर को प्रात: 8 बजे बोरगांव से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे ।
------------------
No comments:
Post a Comment