जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार
समाचार
स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़
विकास यात्रा के साथ भ्रमण करेंगे
विकास यात्रा के साथ भ्रमण करेंगे
छिन्दवाड़ा, 2 फरवरी 2012- प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़ 3 फरवरी को प्रात: 9 बजे ग्राम जाम से विकास यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे । विकास यात्रा ग्राम राजेगांव, चारगांव, कामठी, भाजीपानी, कोडामऊं, पालामऊं, बड़गोना, लिंगा, पौनारी, अर्जनुबाड़ी, कुकड़ा चिमन, शिवलाल ढाना, भुुरमारी, शिकारपुर, सेमरढाना एवं खुनाझिरकला पहुंचेंगी । राज्यमंत्री श्री मोहोड़ रात्रि विश्राम ग्राम खुनाझिरकलां में करेंगे । विकास यात्रा 4 फरवरी को प्रात: 8 बजे ग्राम खुनाझिरकलां से प्रस्थान कर जैतपुरखुर्द, लेन्दागोंदी, लोनिया, कुकड़ा किरार, भांडखापा, बिसापुरकलां, गाडरवाड़ा, गोरेघाट, सरोरा, हेटी, चिखलीकला, पटरानाई, बुचनई, खेडी, गढ़मऊ, मऊ होते हुये मोहखेड़ पहुंचेगी । श्री मोहोड़ रात्रि विश्राम मोहखेड़ में करेंगे । विकास यात्रा 5 फरवरी को प्रात: 9.30 बजे ग्राम मोहखेड़ से प्रस्थान कर ग्राम ईकलबिहरी, आँजनी, बिसापुरखुर्द, लहगडुआ, गोरखपुर, हिवरावासुदेव, उमरानाला, तंसरामाल होते हुये ग्राम घोघरी पहुंचेंगी । श्री मोहोड़ ग्राम घोघरी में रात्रि विश्राम करेंगे ।
क्रमांक 5/137/बीएम/मस्के/
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (नगरपालिका) जुन्नारदेव और दमुआ के आदेश में संशोधन
छिन्दवाड़ा, 2 फरवरी 2012- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरपालिका) डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा नगरीय निकाय जुन्नारदेव और दमुआ के आम निर्वाचन की मतदाता सूची तैयार करने के लिये नियुक्त रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (नगरपालिका) के आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है । अब राजस्व अनुविभागीय अधिकारी श्री अखिलेश जैन के स्थान पर जुन्नारदेव के राजस्व अनुविभागीय अधिकारी श्री खेमचंद बोपचे को नगरीय निकाय जुन्नारदेव और दमुआ का रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (नगरपालिका) नियुक्त किया गया है ।
क्रमांक 6/138/सोनवंशी/मस्के/
जिला स्तरीय स्टेंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न
छिन्दवाड़ा, 2 फरवरी 2012-जिलाध्यक्ष कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय स्टेंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई । यह बैठक अतिरिक्त कलेक्टर डॉ.श्रीनिवास शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के जिले के अध्यक्ष श्री गंगाप्रसाद तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन, उप संचालक पंचायत एवं सामाजिक न्याय श्री दुबे, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण,मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री हिमांशु सिंह तथा नगरपालिका के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे । बैठक में डॉ. शर्मा द्वारा नगरीय निकायों के आम निर्वाचन, मतदाता सूचियाँ तैयार करने के कार्यक्रम में बारे में जानकारी दी गई ।
क्रमांक 7/139/बीएम/मस्के/
सैनिक सम्मेलन का आयोजन 9 फरवरी को
छिन्दवाड़ा, 2 फरवरी 2012- पूर्व सैनिकों का मासिक सम्मेलन 9 फरवरी 2012 को सैनिक विश्राम भवन के सभाकक्ष में कर्नल राजा शेखर (सेवानिवृत्त) जिला सैनिक कल्याण अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया जायेगा जिसमें भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं एवं आश्रितों की समस्याओं का निराकरण किया जायेगा ।
क्रमांक 8/140/बीएम/मस्के/
अनुसूचित क्षेत्रों में स्थित नगरीय निकायों के आम निर्वाचन की
मतदाता सूचियाँ तैयार करने के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन
छिन्दवाड़ा, 2 फरवरी 2012- म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अनुसूचित क्षेेत्रों में स्थित ऐसे नगरीय निकायों के आम निर्वाचन की मतदाता सूचियाँ एक जनवरी 2012 की संदर्भ तारीख के आधार पर तैयार करने के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है । इस कार्यक्रम के अनुसार वर्ष 2004 में जिन नगरीय निकायों में आम निर्वाचन हुये थे अर्थात जिनका कार्यकाल वर्ष 2009 में पूर्ण हो गया है अथवा उसके पश्चात पूर्ण हो रहा है, की मतदाता सूचियाँ दो चरणों में तैयार की जायेगी । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरपालिका) डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा जिले के संबंधित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों/रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों/रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के साथ ही उप संचालक पंचायत एवं सामाजिक न्याय और परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण को आयोग के निर्देशों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं ।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरपालिका) ने बताया कि आयोग द्वारा निर्धारित संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब प्रथम चरण में जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरपालिका) कार्यालय में 6 फरवरी तक प्रारंभिक (प्रारुप) मतदाता सूची का एक सेट जमा होने के बाद 23 फरवरी तक इस सूची का मुद्रण कराया जायेगा । इसी प्रकार द्वितीय चरण में 24 फरवरी तक मतदाता सूची का प्रकाशन एवं प्रचार-प्रसार कर सांसद, विधानसभा सदस्य और नगरीय निकायों के अध्यक्षों / पार्षदों को मतदाता सूची के प्रकाशन की सूचना भेजने, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को प्रारुप सूची उपलब्ध कराने और प्राधिकृत कर्मचारियों की नियुक्ति और उनके प्रशिक्षण का कार्य किया जायेगा । प्रारुप मतदाता सूची के संबंध में 2 मार्च को सार्वजनिक सूचना का प्रकाशन और दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त करने के कार्य की शुरुआत होगी तथा 12 मार्च तक दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त की जायेगी । प्राप्त दावों और आपत्तियों का निपटारा 20 मार्च तक कर 26 मार्च तक वार्डवार अनुपूरक सूचियों को तैयार किया जायेगा तथा 2 अप्रैल तक अनुपूरक सूचियों का मुद्रण कर 4 अप्रैल तक इन सूचियों को मूल प्रारंभिक सूचियों के साथ जोड़ा जायेगा।मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 7 अप्रैल को किया जायेगा।
क्रमांक 9/141/सोनवंशी/मस्के/
स्पर्श अभियान के अन्तर्गत 14 और 15 फरवरी को छिन्दवाड़ा में
जिला स्तरीय नि:शुल्क पोलियो करेक्टिव सर्जरी शिविर का आयोजन
जिला स्तरीय नि:शुल्क पोलियो करेक्टिव सर्जरी शिविर का आयोजन
विशाखापट्टनम के डॉ.आदिनारायण राव टीम के साथ शिविर में आयेंगे
जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों से पोलियोग्रस्त व्यक्तियों को लाभ दिलाने की अपील
छिन्दवाड़ा, 2 फरवरी 2012- स्पर्श अभियान के अन्तर्गत आगामी 14 और 15 फरवरी को स्थानीय जिला चिकित्सालय में पोलियोग्रस्त व्यक्तियों के लिए जिला स्तरीय नि:शुल्क पोलियो करेक्टिव सर्जरी शिविर का आयोजन किया गया है । इस शिविर में फ्री पोलियो सर्जिकल एण्ड रिसर्च फाउण्डेशन विशाखापट्टनम के डायरेक्टर जनरल डॉ. एस.व्ही.आदिनारायण राव अपनी टीम के साथ सेवायें देंगे । कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने जिले के सांसद, राज्यसभा सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों के अध्यक्ष तथा ग्राम पंचायतों के सरपंच से अनुरोध किया है कि अपने क्षेत्र के सभी ग्रामीण और शहरी व्यक्तियों को इस शिविर की जानकारी दें तथा पोलियोग्रस्त और नि:शक्त व्यक्तियों के मिलने पर उन्हें शिविर का लाभ लेने के लिए प्ररित करें । उन्होंने जिले के आम नागरिकों से भी अपील की है कि इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ पोलियोग्रस्त व्यक्तियों को दिलाने में अपनी सहभागिता निभायें ।
अपर कलेक्टर (विकास) सुश्री स्वाति मीणा ने बताया कि जिले के स्कूल शिक्षा, आदिवासी विकास, जिला शिक्षा केन्द्र, महिला एवं बाल विकास, कृषि और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि वे शिविर की तिथियों के प्रचार-प्रसार के लिए कलेक्टर द्वारा जारी अपील और जानकारी से संबंधित पत्र आदि का अपने मैदानी अमले के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करायें तथा पोलियोग्रस्त नि:शक्त रोगियों के मिलने पर उन्हें शिविर में लाभ दिलाने के लिए प्रेरित करें । उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवों, आंगनवाडी कार्यकर्ता और सभी शिक्षकों को भी शिविर की तिथियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये हैं । उन्होंने बताया कि शिविर में आपरेशन के लिए पंजीयन का कार्य संबंधित जनपद पंचायत और नगरीय निकायों के कार्यालय में किया जा रहा है ।
अपर कलेक्टर (विकास) सुश्री मीणा ने बताया कि कलेक्टर डा. शर्मा द्वारा स्थानीय जिला चिकित्सालय में आयोजित 14 और 15 फरवरी के दो दिवसीय शिविर में मार्गदर्शन, पंजीयन, आवास, भोजन, पंडाल, मंच, नि:शक्तजनों के परीक्षण और आपरेशन कक्ष, शिविर और आवास स्थल पर पेयजल और साफ-सफाई, रेस्ट हाउस में बाहर से आये चिकित्सक दल के आवास, डॉक्टर के दल को नागपुर से लाने और वापस भेजने, शिविर संबंधी पर्यवेक्षण और सहयोग, आपरेशन संबंधी कार्यवाही में पूर्ण पर्यवेक्षण और सहायक उपकरण वितरण आदि की व्यवस्था के लिये अधिकारियों और कर्मचारियों की ड¬ूटी लगाई गई है । इन अधिकारियों और कर्मचारियों को सेवा भावना से कार्य सम्पन्न कर शिविर को सफल बनाने के निर्देश दिये गये हैं। इस ड¬ूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी ।
क्रमांक 10/142/सोनवंशी/मस्के/
रोजगार मेला का आयोजन 6 एवं 9 फरवरी को
छिन्दवाड़ा, 2 फरवरी 2012- स्थानीय दशहरा मैदान (पोला ग्राउण्ड) में शासन द्वारा 6 फरवरी एवं 9 फरवरी को रोजगार मेला का आयोजन किया गया है । जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल राजा शेखर (सेवानिवृत्त) द्वारा बताया गया कि इस मेले में भारतीय सशस्त्र सेवाओं में भर्ती से संबंधित जानकारी देने के लिए विशेष काउन्टर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा लगाया जायेगा । जिले के सभी शासकीय तथा अशासकीय विद्यालय के छात्रों, अभिभावक एवं पालक इस रोजगार मेला में भर्ती की जानकारी का लाभ उठायें ।
क्रमांक 11/143/बीएम/मस्के/
No comments:
Post a Comment