जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार
समाचार
जनप्रतिनिधि ग्रामीण जनता के विकास के लिये कार्य करें
-- स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़
ग्राम इकलामासानी में 8.02 लाख रुपये लागत
के माध्यमिक शाला भवन का लोकार्पण
प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़ ने कहा कि प्रदेश के दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में भारतीय सस्कृति विशेषकर हिन्दू संस्कृति अपने पारंपरिक रुप में आज भी मौजूद है । प्रदेश सरकार द्वारा इन ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और उत्थान के लिए बहुत से कार्य किये जा रहे हैं । जनप्रतिनिधियों को इन दूरदराज क्षेत्रों में जाकर जागृत हो रही ग्रामीण जनता के विकास के लिये कार्य करना चाहिये, क्योंकि जनता ही भगवान है । श्री मोहोड़ गत दिवस जिले के जुन्नारदेव विकासखंड के दुर्गम क्षेत्र इकलामासानी में स्कूल भवन के लोकार्पण समारोह को मुख्य अतिथि के रुप में सम्बोधित कर रहे थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक श्री तेजीलाल सरेयाम ने की तथा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सिरसाम और श्री संजय गौतम विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित थे । उन्होंने 8.02 लाख रुपये लागत के शासकीय माध्यमिक शाला भवन का लोकार्पण किया ।
समारोह में स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बेटी -बेटा के भेदभाव को खत्म करते हुये अब बेटों को भी नि:शुल्क गणवेश, सायकिल और पाठ¬पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही है तथा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर गुणात्मक सुधार किया गया है जिसका परिणाम अब सभी क्षेत्रों में दिखाई पड़ रहा है । उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर और माँ सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा लोकार्पण पट्टिका का अनावरण कर और फीता काटकर नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया । उन्होंने अच्छी गुणवत्ता से भवन का निर्माण करने पर निर्माण कार्य की प्रशंसा करते हुये सरपंच श्रीमती इंद्रवती कुमरे और उनके पति श्री छतरसिंह कुमरे को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया । उन्होंने शाला में बाउण्ड्रीवाल निर्माण के साथ ही ग्राम में लगभग 5 लाख रुपये लागत के निस्तारी तालाब और लगभग 2 लाख रुपये लागत के निर्मल नीर की घोषणा की तथा शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक शाला भरदी के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत शैला नृत्य पर छात्र-छात्राओं को अपनी ओर से 1100 रुपये और शासकीय माध्यमिक शाला इकलामासानी के छात्रों द्वारा प्रस्तुत गैंड़ी नृत्य पर छात्रों को भी 1100 रुपये की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की। शैला नृत्य की प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं को क्षेत्रीय विधायक श्री सरेयाम द्वारा 1100 रुपये, श्री संजय गौतम द्वारा 1001 रुपये, श्री प्रभाकर वासनिक द्वारा 1001 रुपये, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री सिरसाम द्वारा 501 रुपये और उपाध्यक्ष श्री मंगलू यदुवंशी द्वारा 501 रुपये की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की गई ।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री सरयाम ने कहा कि जिले के दुर्गम और दूरदराज के आदिवासी क्षेत्रों में एक नई जागरुकता आई है तथा यहाँ पर केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत सड़क और अन्य निर्माण कार्य किये जा रहे हैं । एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना तामिया से इस क्षेत्र के ग्रामों को जोड़कर यहां का समग्र विकास किया जा रहा है । उन्होंने आगामी वित्तीय वर्ष में ग्राम में 100 मीटर सी.सी. रोड निर्माण के लिये विधायक निधि से 2.50 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री सिरसाम और ग्राम के वरिष्ट नागरिक श्री करन शाह ने भी अपने विचार व्यक्त किये । कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़, क्षेत्रीय विधायक श्री सरयाम और अन्य अतिथियों का शाल, श्रीफल और पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया गया । कार्यक्रम का संचालन जनपद पंचायत के ए.डी.ओ.श्री चौहान और आभार प्रदर्शन जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री महावीर प्रसाद जैन ने किया । इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पुष्पा बिसंदरे और श्रीमती जयवंती आम्रवंशी, अन्त्योदय समिति दमुआ के अध्यक्ष श्री सुनील मालवीय, सर्वश्री नत्थन शाह, श्रीमती किरण खातरकर, सुरेश कश्यप और अन्य जनप्रतिनिधि, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी श्री अखिलेश जैन, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री जे.के.दुबे, बी.आर.सी. श्री पाल, प्रधान पाठक श्री मुकेश झा, अन्य अधिकारी/कर्मचारी, पत्रकार तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे ।
---------
शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार हुआ है -- स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़
दमुआ में लगभग 70 लाख रुपये लागत के
100 शैयायुक्त शासकीय बालिका छात्रावास भवन का लोकार्पण
प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार कर बेहतर गुणवत्ता से शिक्षा की सुविधा की व्यवस्था की गई है तथा ईमानदारी और पारदर्शिता से संविदा शिक्षकों की भर्ती के क्षेत्र में प्रदेश देश का पहला राज्य है। अनिवार्य शिक्षा अधिनियम,प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण, लोक सेवाओं के प्रदाय की गारंटी अधिनियम में अच्छे और बेहतर कार्य तथा अच्छे सुशासन के लिये केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश सरकार की प्रशंसा भी की गई है । यह सब प्रदेश सरकार की निष्पक्ष भाव से जनता की सेवा और समाज की अंतिम पंक्ति में खडे अंतिम व्यक्ति के समग्र विकास और उत्थान के संकल्प को दृढ़ता से पूरा करने के कारण हुआ है । आप सभी प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने के संकल्प को पूरा करने में सहयोग करें । श्री मोहोड़ गत दिवस दमुआ में लगभग 70 लाख रुपये लागत से नवनिर्मित 100 शैयायुक्त शासकीय बालिका छात्रावास भवन के लोकार्पण समारोह को मुख्य अतिथि के रुप में सम्बोधित कर रहे थे । समारोह की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक श्री तेजीलाल सरयाम ने की तथा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सिरसाम, श्री सजय गौतम और दीनदयाल अंत्योदय समिति अध्यक्ष दमुआ श्री सुनील मालवीय विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित थे । मुख्य अतिथि श्री मोहोड़ ने दीप प्रज्जवलित कर और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा लोकार्पण पट्टिका का अनावरण और फीता काटकर नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया ।
मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ ने इस अवसर पर कहा कि जनप्रतिनिधि जनता की सेवा करने में पीछे नहीं रहे, क्येंकि जनता ही भगवान है । उन्होंने कहा कि प्रदेश में अनिवार्य शिक्षा अधिनियम में कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों के लिए शिक्षा को अनिवार्य किया गया है तथा 14 वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रुप से शिक्षा दी जा रही है । इन बच्चों को नि:शुल्क गणवेश, सायकिल और पाठ¬पुस्तकें, छात्रवृत्ति, मध्यान्ह भोजन आदि उपलब्ध कराया जा रहा है । उन्होंने छात्रावास में छात्राओं को मिलने वाली सुविधाओं का चार्ट लगाने के निर्देश अधीक्षिका को देते हुये कहा कि छात्रावास में रहने वाले बच्चों की परवरिश अपने बच्च की तरह करें तथा उन्हें शासन द्वारा दी जा रही सभी सुविधायें उपलब्ध करायें । उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्रावास की छात्राओं को 501 रुपये की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की । इन छात्राओं को क्षेत्रीय विधायक श्री सरयाम ने 501 रुपये श्री नीतू गांधी द्वारा 501 और अन्य व्यक्तियों द्वारा 501 रुपये की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की गई ।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री सरयाम ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आदिवासी छात्र-छात्राओं के लिये जो स्कूल और छात्रावास भवन बनाये जा रहे हैं उनमें शिक्षित होकर वे अपना भविष्य उज्जवल कर सकेंगे । उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार जो भी योजनायें संचालित कर रही है उनका क्रियान्वयन समदर्शिता से किया जा रहा है जिससे आम जन लाभान्वित हो रहे हैं । उन्होंने छात्रावासों की स्वीकृत सीटों की संख्या बढ़ाये जाने का आग्रह भी किया । कार्यक्रम मं दीनदयाल अंत्योदय समिति दमुआ के अध्यक्ष श्री सुनील मालवीय, श्री नत्थन शाह और श्री बन्नू मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।
कार्यक्रम का संचालन जनपद पंचायत के ए.डी.ओ. श्री चौहान और आभार प्रदर्शन छात्रावास अधीक्षिका ने किया । इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पुष्पा बिसंदरे और श्रीमती जयवंती आम्रवंशी, सर्वश्री प्रभाकर वासनिक, चन्द्रप्रभाकर राउत, दीनू साहू, मनीष श्रीवास्तव और अन्य जनप्रतिनिधि, नायब तहसीलदार सुश्री भावना मलगाम, हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्री श्री प्रमोद कराटे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री जे.के. दुबे, बी.आर.सी. श्री पाल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री कमल किशोर वैश्य, महाविद्यालय के प्राचार्य श्री एस.आर.मिश्रा, अन्य अधिकारी/कर्मचारी, पत्रकार, शिक्षक/शिक्षिका, छात्रावास की छात्रायें तथा बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे ।
-------------
स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ द्वारा
ग्राम नंदन में शिक्षकों का अभिनंदन
प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़ ने गत दिवस जिले के जुन्नारदेव विकासखंड के ग्राम नंदन के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा दसवीं का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों का अभिनंदन किया । इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सिरसाम और उपाध्यक्ष श्री मंगलू यदुवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पुष्पा बिसंदरे और श्रीमती जयवंती आम्रवंशी, दीनदयाल अन्त्योदय समिति दमुआ के अध्यक्ष श्री सुनील मालवीय, सर्वश्री चन्द्रप्रभाकर राउत, संजय गौतम, बन्नू मिश्रा, नत्थन शाह और अन्य जनप्रतिनिधि, प्राचार्य श्री दुबे, शिक्षक-शिक्षिकायें, छात्रायें, पत्रकार और नागरिकगण उपस्थित थे ।
स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री मोहोड़ ने इस अवसर पर बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा अब प्रत्येक हाईस्कूल में कम्प्यूटर की उपलब्धता का निर्णय लिया गया है । उन्होंने छात्राओं से नि:शुल्क गणवेश और सायकिल की राशि तथा पाठ¬पुस्तकें प्राप्त होने की जानकारी प्राप्त की तथा छात्राओं द्वारा राशि और पुस्तकें मिलने की जानकारी देने पर संतोष व्यक्त किया । उन्होंने कक्षा दसवीं का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने पर प्राचार्य श्री दुबे सहित शिक्षक सर्वश्री के.पी.सिंह, विनय सिंह, पी.पी.सिंह, डेहरिया, श्रीमती झारिया, श्रीमती टेकाम, कु.शीला साहू और मानकर को स्मृति चिन्ह और पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया । कार्यक्रम में श्री मोहोड़ सहित अन्य अतिथियों का शाल, श्रीफल और पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया गया ।
---------------
अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण संबंधी
विधानसभा समिति के दल का भ्रमण 9 और 10 जनवरी को
अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण संबंधी
विधानसभा समिति के दल का भ्रमण 9 और 10 जनवरी को
बैठक का आयोजन 9 जनवरी को
विभाग प्रमुख अधिकारियों को जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण संबंधी 15 सदस्यीय विधानसभा समिति का दल आगामी 9 और 10 जनवरी को जिले के भ्रमण पर आयेगा जिसमें विधायक और विधानसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं । यह समिति आगामी 9 जनवरी को शाम 5 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के सभी विभागों द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के हितग्राहियों के लिये संचालित योजनाओं और हितग्राहियों को दी गई सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा करेगी । कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि वे अपने विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के हितग्राहियों को दी गई सुविधाओं की वित्तीय और भौतिक प्रगति की जानकारी की एक प्रति सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय को 8 जनवरी को प्रात: 11 बजे तक उपलब्ध करायें और स्वयं 20 प्रति में जानकारी लेकर बैठक में अनिवार्य रुप से उपस्थित रहना सुनिश्चित करें ।
-------------
समाचार
‘महिलायें उत्कष्ट आचार शैली से
संसार को अच्छा आचरण सिखायें’
इनरव्हील क्लब का रजत जयंती समारोह सम्पन्न
--0--
- शिक्षा मंत्री श्रीमती चिटनीस
इनरव्हील क्लब का रजत जयंती समारोह सम्पन्न
प्रदेश की स्कूल शिक्षा मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने कहा कि हमारे लिये आनंद का एहसास यह है कि ईश्वर की श्रेष्ठ कृति के रुप में हम सबसे पहले इंसान है तथा हमारा दूसरा आनंद औरत होना है । हमारी किसी से कोई तुलना नहीं है तथा हमारी अच्छाईयों, सहनशीलता, स्नेह, उत्कृष्टता, कीर्ति, क्षमा से हमारी अलग पहचान है । हम सब गुरु भी है तथा यह प्रयास करें कि हमारी उत्कृष्ट आचार शैली से संसार अच्छा आचरण सीखें । श्रीमती चिटनीस आज स्थानीय होटल उत्सव में इनरव्हील क्लब के रजत जयंती समारोह को मुख्य अतिथि के रुप में सम्बोधित कर रही थी । कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटेरियन एवं जस्टिस श्री व्ही.एस.सिरपुरकर ने की ।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्रीमती चिटनीस ने कहा कि भारत के पास जो ज्ञान है उससे आकर्षित होकर विश्व के अन्य देश भारत आकर ज्ञान और शांति प्राप्त करते हैं । भारत की पुरानी पीढ़ी के पास उपलब्ध दिव्य दृष्टि और ज्ञान को सरवाईवल करने की आवश्यकता है, इस कार्य में महिलायें आगे आकर अच्छा कार्य कर सकती है तथा बेहतर विकसित नारी के रुप में अपनी भूमिका का अच्छे से निर्वाह कर सकती है । हमारी यह भूमि कर्मभूमि है, भोग भूमि नहीं, इसलिये महिलायें इसे कर्मभूमि बनाये रखने में सहयोग करें । आप सभी अपने अंदर भारत की खोज करें और दुनिया को दुखों से राहत दिलायें । उन्होंने इनरव्हील क्लब द्वारा संचालित की जा रही गतिविधियों की जानकारी भी ली तथा समाज सेवा के क्षेत्र में अच्छा और अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करने का आग्रह किया । कार्यक्रम अध्यक्ष श्री सिरपुरकर ने कहा कि समाज का भविष्य नारी के हाथ में है तथा जब तक नारी अपना नजरिया नहीं बदलती, तब तक कुछ नहीं को सकेगा । इनरव्हील क्लब समाज से अच्छा संबंध बनाने वाली नारियों की संस्था है जो जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ती और जोड़ती है । आप स्वयंप्रकाशी दीप की तरह अज्ञान और विषमता के तम को दूर करने का कार्य करें तथा अपने उत्साह को कभी खत्म नहीं होने दें ।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. महेश चांडक, इनरव्हील क्लब की मंडलाध्यक्ष सुश्री वंदना जायसवाल, श्रीमती मंजू साव और अन्य महिला सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किये । कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किये गये । इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष श्रीमती सपना राजा शेखर, सचिव सुश्री मधु पाठक, अन्य पदाधिकारी और सदस्य, रोटरी क्लब के पदाधिकारी और सदस्य, पत्रकार तथा नागरिकगण उपस्थित थे ।
--0--
No comments:
Post a Comment