जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार
समाचार
प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ आज
दमुआ और इकलमासानी ग्राम में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे
प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़ 6 जनवरी को प्रात: के समय जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आम जन से भेंट करने के बाद प्रात: 10.30 बजे सौंसर से प्रस्थान कर छिन्दवाड़ा, परासिया, जुन्नारदेव होते हुये दमुआ के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर एक बजे दमुआ पहुंचकर शासकीय कन्या छात्रावास भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे । आप दोपहर 2.45 बजे दमुआ से प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे ग्राम इकलमासानी पहुंचकर शासकीय माध्यमिक शाला भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे । आप शाम 4 बजे इकलमासानी से प्रस्थान कर दमुआ, जुन्नारदेव, परासिया छिन्दवाड़ा होते हुये शाम 7 बजे सौंसर पहुंचेंगे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे ।
----------------
मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से जिले के 2 व्यक्तियों के
उपचार के लिये 20 हजार रुपये की राशि स्वीकृत
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जारी वित्तीय वर्ष में अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के 2 व्यक्तियों के उपचार के लिये 20 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की है । कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा स्वीकृत राशि तहसीलदार पांढुर्ना को पुनरावंटित कर संबंधित हितग्राही और चिकित्सा संस्था को राशि भुगतान करने के निर्देश दिये गये हैं ।
कलेक्टर डॉ. शर्मा ने बताया कि उपचार के लिए जिले की पांढुर्ना तहसील मुख्यालय की श्रीमती विद्याबाई पति प्रेमराज पराये और कु. रशीदा पुत्री शेख नजीर के उपचार के लिये स्वामी विवेकानंद रीजनल स्पाईन सेंटर भोपाल को 10-10 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है ।
--------------------
पेंशनरों का अभिनंदन समारोह सम्पन्न
समारोह में लंबित पेंशन प्रकरणों की भी समीक्षा
डॉ. पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में गत दिवस अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा द्वारा स्थानीय कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में दिसम्बर माह में सेवानिवृत्त हुये 25 पेंशनरों का शाल और श्रीफल से अभिनंदन किया गया तथा उन्हें जी.पी.ओ/पी.पी.ओ. आदेश भी वितरित किये । उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा प्रति माह प्रथम बुधवार को सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों का शाल और श्रीफल से अभिनंदन कर उन्हें जी.पी.ओ/पी.पी.ओ. आदेश प्रदाय करने का निर्णय लिया गया है जिसके परिप्रेक्ष्य में विगत चार माहों से जिले में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । इसी कार्यक्रम में लंबित पेंशन प्रकरणों की समीक्षा के साथ ही पेंशन फोरम की मासिक समीक्षा बैठक भी सम्पन्न हुई ।
कार्यक्रम में अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. शर्मा ने जिला पेंशन अधिकारी श्री डी.आर.महोबिया और कोषालय अधिकारी श्री एस.के.धाण्डे द्वारा प्रस्तुत लंबित पेंशन प्रकरणों के तत्काल निराकरण के निर्देश संबंधित कार्यालय प्रमुखों को दिये गये । उन्होंने अनुपस्थित विभाग प्रमुखों के प्रति अप्रसन्नता भी व्यक्त की । उन्होंने पेंशन फोरम की मासिक समीक्षा बैठक में फोरम के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं के निराकरण के लिए आश्वस्त किया तथा सेवानिवृत्त शिक्षकों के एरियर्स भुगतान, पेंशनरों हेतु लाइब्रोरी और दवाईयों की उपलब्धता के संबंध में संबंधित विभाग प्रमुखों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये । उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पेंशनरों को जिला चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में नि:शुल्क दवाईयाँ और उपचार उपलब्ध कराने तथा जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन की बैठक पुन: 6 जनवरी को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित करने के निर्देश दिये ।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों में आदिवासी विकास विभाग के सर्वश्री डी.पी.कौरव, रामभाऊ बनकर, गौरेलाल अतुलकर और मूलचंद नागवंशी, जल संसाधन विभाग के श्री भाऊराव कुडापे, कृषि विभाग के श्री ईश्वरदास पलेरिया, राजस्व विभाग के श्री सुरेश तुपकरी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के श्री सुधाकर सातपुते और श्री शिवाजी चौरे, शिक्षा विभाग के सर्वश्री भरतराम पराडकर, पूरनलाल देशमुख, कलीराम नर्रे, मेहताबसिंह डेहरिया, सुरेन्द्र सिंह चौहान, किशोर सिंह थापा, प्रकाश कापसे, डी.जी.माण्डलेकर और महताब सिंग नागरे, गृह विभाग के श्री शिवकुमार तथा पुलिस विभाग के सर्वश्री फागलाल पवार, लखीराम, रामप्रसाद, हीराधर बडगैया और उमाशंकर नायडू का अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर सहायक पेंशन अधिकारी श्री कमलेश निरगुडकर और श्री मनीष त्रिपाठी, सहायक कोषालय अधिकारी कु. आबदा खातून, अन्य विभाग प्रमुख और कार्यालय प्रमुख अधिकारी, पेंशनर एसोसियेशन के अध्यक्ष श्री डी.सी.खरे और सचिव श्री योगेन्द्र सक्सेना तथा म.प्र. पेंशनर्स समाज के अध्यक्ष श्री एस.डी.ए.तिवारी और संचिव श्री जयशंकर शुक्ला, अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे ।
--------------
विकासखंड तामिया के खंड स्तरीय अन्त्योदय
मेले के आयोजन की तिथि पुन: संशोधित
19 जनवरी को चांवलपानी में अंत्योदय मेला आयोजित
कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा जिले के तामिया विकासखंड के लिये चांवलपानी में 8 जनवरी को आयोजित खंड स्तरीय अन्त्योदय मेले की तिथि में पुन: अपरिहार्य कारणों से संशोधन किया गया है । अब ग्राम पंचायत चाँवलपानी में 19 जनवरी को खंड स्तरीय अंत्योदय मेले का आयोजन किया गया है । कलेक्टर डॉ. शर्मा ने राजस्व अनुविभागीय अधिकारी जुन्नारदेव और जनपद पंचायत तामिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि संशोधित तिथि एवं स्थान का व्यापक प्रचार प्रसार क्षेत्र के अन्तर्गत करें तथा सभी जिला प्रमुख, खंड और तहसील स्तर के सभी संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को भी आवश्यक रुप से सूचित करें । साथ ही आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं संबंधित सचिवों को भी निर्देशित करें कि वे अधीनस्थ क्षेत्रों के मेले की तिथि एवं स्थान की जानकारी से सर्व संबंधितों को सूचित करें । उन्होंने सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों को भी निर्देश दिये है कि अन्त्योदय मेले के संबंध में नोडल अधिकारी एवं सहायक अधिकारियों को समय-समय पर आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा अनुविभाग और खंड स्तर पर विभागीय अधिकारी/कर्मचारियों को भी निर्देश जारी करें कि वे अन्त्योदय मेले को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग नोडल अधिकारी को प्रदान करके विभाग से संबंधित जानकारी की प्रति सीधे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तामिया को भेजते हुये एक प्रति जिला कार्यालय को दें ।
--------------
No comments:
Post a Comment