जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा (म.प्र.)
समाचार
समाचार
केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती तीरथ का संशोधित भ्रमण कार्यक्रम
केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा तीरथ के भ्रमण कार्यक्रम में संशोधन हुआ है। श्रीमती तीरथ अब 10 दिसम्बर को प्रात: 7.30 बजे दिल्ली से स्पाईस जेट विमान से प्रस्थान कर प्रात: 9.15 बजे नागपुर आयेंगी तथा प्रात: 11.30 बजे नागपुर से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री कमलनाथ के साथ दोपहर 12 बजे छिन्दवाड़ा आयेंगी । आप दोपहर 12.50 से 1.55 बजे तक पी.जी.कालेज छिन्दवाडा में स्नेह सम्मेलन और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद स्थानीय पोला ग्राउंड आयेगी तथा यहाँ पर दोपहर 2.30 से शाम 4.15 बजे तक इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शाम 4.30 बजे विशेष विमान से केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री नाथ के साथ दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगी ।
--------------
चौरई में 20 दिसम्बर को खंड स्तरीय अंत्योदय मेले का आयोजन
मेले की व्यवस्था के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन 12 दिसम्बर को
कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा दिये गये निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में जिले के चौरई विकासखंड मुख्यालय पर कमलनाथ स्टेडियम में आगामी 20 दिसम्बर को प्रात: 8 बजे से खंड स्तरीय अन्त्योदय मेले का आयोजन किया गया है । इस मेले के संचालन, प्रबंधन और व्यवस्था बनाने के संबंध में चर्चा के लिए जनपद पंचायत सभाकक्ष चौरई में 12 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे से एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है । राजस्व अनुविभागीय अधिकारी चौरई श्री डी.एस.ठाकरे ने सभी विभाग प्रमुखों को इस समीक्षा बैठक में अनिवार्य रुप से उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं जिससे मेले के संबंध में आने वाली बाधाओं के संबंध में चर्चा कर समुचित व्यवस्था की जा सके ।
-------------
32 जरुरतमंदों को 1.46 लाख रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत
विधायक स्वेच्छानुदान निधि योजना के अन्तर्गत जारी वित्तीय वर्ष में कलेक्टर द्वारा जिले के दो विधायकों की अनुशंसा पर 32 जरुरतमंदों को 1.46 लाख रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है । इसमें जिले के विधानसभा क्षेत्र जुन्नारदेव के विधायक श्री तेजीलाल सरेयाम की अनुशंसा पर विकासखंड तामिया के 4 जरुरतमंदों को स्वीकृत 12 हजार रुपये और विकासखंड जुन्नारदेव के 2 जरुरतमंदों को स्वीकृत 7 हजार रुपये तथा विधानसभा क्षेत्र चौरई के विधायक श्री मेरसिंह चौधरी की अनुशंसा पर विकासखंड चौरई के 26 जरुरतमंदों को स्वीकृत 1.27 लाख रुपये की अनुदान सहायता राशि शामिल है।
-----------------
एक निर्माण कार्य के लिए एक लाख रुपये की स्वीकृति प्रदाय
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत जिले के परासिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री ताराचंद बावरिया की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा जारी वित्तीय वर्ष में जिले के परासिया विकासखंड के बडकुही में काली मंदिर के पास रंगमंच निर्माण कार्य के लिए एक लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुये 60 हजार रुपये का आवंटन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद बड़कुही को प्रदाय किया गया है । उन्होंने मार्च माह तक इस निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश क्रियान्वयन एजेंसी को दिये हैं ।
-------------
2 निर्माण कार्यो के लिए 3 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदाय
सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत राज्यसभा सदस्य सुश्री अनुसुईया उईके की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा जारी वित्तीय वर्ष में जिले के मोहखेड विकासखंड के ग्राम महलपुर में सरस्वती शिशु मंदिर के भवन निर्माण कार्य के लिए एक लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और 50 हजार रुपये का आवंटन तथा चौरई विकासखंड के ग्राम बांकानागनपुर में सरस्वती शिशु मंदिर में दो अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य के लिए दो लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और एक लाख रुपये का आवंटन प्रदाय किया गया है । उन्होंने क्रियान्वयन एजेंसी संबंधित प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर को मार्च माह तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं ।
--------------
सर्पदंश से मृत्यु होने पर एक वारिस हितग्राही को
50 हजार रुपये की अनुदान सहायता राशि स्वीकृत
राजस्व अनुविभागीय अधिकारी जुन्नारदेव श्री अखिलेश जैन द्वारा सर्पदंश से जिले की जुन्नारदेव तहसील के ग्राम चिचोली की कु. लक्ष्मी की मृत्यु होने पर उसके वारिस पिता श्री रामदास वल्द सूरत को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के अन्तर्गत 50 हजार रुपये की अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई है । उन्होंने तहसीलदार जुन्नारदेव को निर्देश दिये है कि स्वीकृत राशि आहरित कर संबंधित हितग्राही को प्रदाय करें ।
-------------
17 निर्माण कार्यो के लिए 8.07 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदाय
कलेक्टर द्वारा जारी वित्तीय वर्ष में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत जिले के छिन्दवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दीपक सक्सेना की अनुशंसा पर 17 निर्माण कार्यो के लिए 8.07 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुये 6.87 लाख रुपये का आवंटन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छिन्दवाड़ा को प्रदाय किया गया है। उन्होंने इन निर्माण कार्यो को मार्च माह तक पूर्ण करने के निर्देश क्रियान्वयन एजेंसी को दिये हैं ।
कलेक्टर ने बताया कि जिले के छिन्दवाडा विकासखंड के ग्राम लोनियाकरबल में मंदिर के पास नाले में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य के लिए 67 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और आवंटन, ग्राम मेघासिवनी में कलामंच निर्माण, ग्राम मेढकी ताल में चबूतरा निर्माण और ग्राम सिवनी प्राणमोती में कलामंच और बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य के लिए एक-एक लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और 60-60 हजार रुपये का आवंटन, ग्राम सारना, राजाखोह ढाना,लकड़ाई जम्होडी में देवी चौक और हनुमान चौक एवं थांवरी खुर्द में चबूतरा निर्माण कार्य के लिए 50-50 हजार रुपये, ग्राम मेघासिवनी, भूला मोहगांव, सारना और केवलारी में चबूतरा निर्माण कार्य के लिए 25-25 हजार रुपये एवं ग्राम कचरिया में एक और थांवरीकला में दो चबूतरा निर्माण कार्य के लिए 20-20 हजार रुपये तथा ग्राम मेढकीताल में दो पानी टांका निर्माण कार्य के लिए 30 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और आवंटन प्रदाय किया गया है ।
-------------
No comments:
Post a Comment