PRO NEWS-- 8 DECEMBAR 2011 FILE 2
बंधक श्रमिकों की पहचान और उनकी मुक्ति के संबंध में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश
-------------
पेंशनरों का अभिनंदन समारोह में लंबित पेंशन प्रकरणों की भी समीक्षा
डॉ. पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में गत दिवस जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा द्वारा स्थानीय कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में नवम्बर माह में सेवानिवृत्त हुये 18 पेंशनरों का शाल और श्रीफल से अभिनंदन किया गया तथा उन्हें जी.पी.ओ/ पी.पी.ओ. आदेश भी वितरित किये । इस अवसर पर सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना के 100 वर्ष होने पर बैंक द्वारा भी पेंशनरों को की-रिंग प्रदान कर सम्मानित किया गया । उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा प्रति माह प्रथम बुधवार को सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों का शाल और श्रीफल से अभिनंदन कर उन्हें जी.पी.ओ/पी.पी.ओ. आदेश प्रदाय करने का निर्णय लिया गया है जिसके परिप्रेक्ष्य में विगत तीन माहों से जिले में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । इसी कार्यक्रम में लंबित पेंशन प्रकरणों की समीक्षा के साथ ही पेंशन फोरम की मासिक समीक्षा बैठक भी सम्पन्न हुई ।
कार्यक्रम में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री मीणा ने जिला पेंशन अधिकारी श्री डी.आर.महोबिया और कोषालय अधिकारी श्री एस.के.धाण्डे द्वारा प्रस्तुत लंबित पेंशन प्रकरणों के तत्काल निराकरण के निर्देश संबंधित कार्यालय प्रमुखों को दिये गये । उन्होंने अनुपस्थित विभाग प्रमुखों के प्रति अप्रसन्नता भी व्यक्त की । उन्होंने पेंशन फोरम की मासिक समीक्षा बैठक में फोरम के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं के निराकरण के लिए आश्वस्त किया तथा सेवानिवृत्त शिक्षकों के एरियर्स भुगतान, पेंशनरों हेतु लाइब्रोरी और दवाईयों की उपलब्धता के संबंध में संबंधित विभाग प्रमुखों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये । उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पेंशनरों को जिला चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में नि:शुल्क दवाईयाँ और उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिये । उन्होंने चौरई में पेंशनर्स सदन के भवन निर्माण के लिये भूमि चिन्हित करने के लिए आश्वस्त किया ।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आदिवासी विकास विभाग के सर्वश्री मंगलसिंह यादव, धनपाल पहाडे, धुरु मोहबे और श्रीमती भागवती सक्सेना, शिक्षा विभाग के सर्वश्री चूडामन पटेलिया, रमेश महाले और श्रीमती उषा वाघमारे, वन विभाग के श्री घासीराम दुबे और श्री हरिवंश सिंह बैस, स्वास्थ्य विभाग के श्री लखनलाल नंदवंशी, लोक निर्माण विभाग के श्री देवेन्द्र सराठे, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के श्री सतीश बैण्डे,जल संसाधन विभाग की श्रीमती कुमुद ठाकरे, जेल विभाग के श्री पुरुषोत्तम लाल जंघेला, जनपद एवं समाज कल्याण विभाग के श्री हन्नूलाल सेवतिया तथा पुलिस विभाग के सर्वश्री कौडीलाल, रुप प्रसाद और विसेंट थामस का अभिनंदन किया गया । पेंशन फोरम की बैठक में म.प्र. पेंशनर्स समाज के अध्यक्ष श्री एस.डी.ए. तिवारी और सचिव श्री जयशंकर शुक्ल ने 9 सूत्रीय मांग पत्र प्रस्तुत किया जिस पर समुचित कार्यवाही करने के लिए जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री मीणा ने आश्वस्त किया । इस अवसर पर सहायक पेंशन अधिकारी श्री कमलेश निरगुडकर और श्री मनीष त्रिपाठी, सहायक कोषालय अधिकारी कु. आबदा खातून, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री बृजेशचंद्र पांडे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी.आर.कोषे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार नायडू, जेल अधीक्षक श्री सिंह, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण श्री वर्मा और अन्य विभाग प्रमुख और कार्यालय प्रमुख अधिकारी, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल मैनेजर और मैनेजर, पेंशनर एसोसियेशन के सचिव श्री सक्सेना और म.प्र. पेंशनर्स समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे ।
---------------
मोहखेड में खंड स्तरीय अन्त्योदय मेले के आयोजन के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न
जिले के मोहखेड विकासखंड मुख्यालय पर आगामी 13 दिसम्बर को खंड स्तरीय अन्त्योदय मेले का आयोजन किया गया है । इस मेले के संचालन, प्रबंधन और अन्य व्यवस्था के संबंध में राजस्व अनुविभागीय अधिकारी डॉ. के.डी.त्रिपाठी की अध्यक्षता में गत दिवस जनपद पंचायत मोहखेड के सभाकक्ष में एक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में तहसीलदार और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के साथ ही जिला और विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे ।
बैठक में राजस्व अनुविभागीय अधिकारी डॉ. त्रिपाठी ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत अधिकाधिक पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये । उन्होंने जनपद पंचायत के पंचायत समन्वयक अधिकारी के बैठक में अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये । उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी को निर्देश दिये कि लाडली लक्ष्मी योजना और अन्य विभागीय योजनाओं के प्रकरण पर्यवेक्षकों से बनवाये तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देश दिये कि सभी योजनाओं के प्रकरण सामान्य सभा में अनुमोदित कराये और अधिकाधिक प्रकरण पूर्व से ही स्वीकृत कर हितग्राहियों को लाभान्वित करें । उन्होंने कृषि, उद्यानिकी, स्वासथ्य, आदिवासी विकास, वन, राजस्व, विद्युत, शिक्षा, पशुपालन आदि विभागों के अधिकारियों को भी विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किये जाने वाले हितग्राहियों तथा मेला स्थल पर नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये । उन्होंने मलेरिया अथवा किसी भी प्रकार से बीमार या बुखार पीडित व्यक्तियों की सूचना भी तत्काल देने के निर्देश दिये । उन्होंने सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 5-5 जोडों का चयन प्रत्येक ग्राम से करने के निर्देश सभी पटवारियों और ग्राम पंचायत सचिवों को दिये ।
------------------
4 औषधियों के नमूने अवमानक स्तर के घोषित
शासकीय विश्लेषक ड्रग टेÏस्टग लेबोरेट्री कार्यालय नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन भोपाल द्वारा 4 औषधियों के नमूने अवमानक स्तर के घोषित किये गये है । इन औषधियों के क्रय, संग्रहण, प्रदर्शन और विक्रय को भी तत्काल प्रभाव से बंद रखने के निर्देश दिये गये हैं । जिले के सभी दवा विक्रेताओं को इस संबंध में औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 और नियमावली 1945 के अनुसार दुकान का संचालन करने के निर्देश दिये गये हैं, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी ।
औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी ने बताया कि इन्दौर के मेसर्स इंडों लैब्स लिमिटेड द्वारा निर्मित बैच नंबर-3410 की पेरासिटामोल टेब्लेटस पी फाईव टेब्लेटस, मेसर्स क्यूस्ट लेबोरेटरी (प्रा.) लि. द्वारा निर्मित बैच नं.02 की सेक्यूईन 500 टेब्लेटस और मेसर्स वालिस फार्माक्यूटिकल द्वारा निर्मित बैच नं. डब्ल्यू.जी.06 की जेनसन विओलेट (क्रिस्टल विओलेट) यू.एस.पी/ जेवटियन तथा धार की मेसर्स ईन्वेन फार्माक्यूटिकल्स द्वारा निर्मित बैच नं.-पी 10 एल 045 की 25 प्रतिशत डेक्सट्रोज इंजेक्शन आई.पी. औषधियों के नमूनों को अवमानक स्तर का घोषित किया गया है ।
-----------------------
No comments:
Post a Comment