जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा (म.प्र.)
समाचार
समाचार
गेहूँ उपार्जन हेतु ई-प्रोक्योरमेंट परियोजना के
संबंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
संबंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा के निर्देश पर संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती शुचिस्मिता सक्सेना की अध्यक्षता में गत दिवस जिलाध्यक्ष कार्यालय में जारी रबी विपणन वर्ष में गेहूँ उपार्जन के लिए निर्धारित ई-प्रोक्योरमेंट परियोजना के संबंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में सहकारिता, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, विपणन संघ, जिला राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र, राज्य भंडारण निगम, किसान नागरिक सुविधा केन्द्र और आपूर्ति विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।
बैठक में सहायक आपूर्ति अधिकारी ने ई-प्रोक्योरमेंट परियोजना के संबंध में बताया कि इस परियोजना के अन्तर्गत जारी रबी विपणन वर्ष में गेहूँ उपार्जन कार्य को सुविधाजनक बनाने के लिए किसानों का ऑन लाईन पंजीयन और सभी उपार्जन केन्द्रों का कम्प्यूटरीकरण किया जा रहा है। किसानों का पंजीयन कार्य नागरिक सुविधा केन्द्रों के माध्यम से निरंतर जारी है तथा सभी उपार्जन केन्द्रों को कम्प्यूटरीकरण किये जाने हेतु आवश्यक कम्प्यूटर और हार्डवेयर की खरीदी समिति स्तर पर की जाना है । कम्प्यूटर सिस्टम को चलाने के लिए डाटा एंट्री आपरेटरों और रनर आपरेटरों की नियुक्ति भी की जायेगी ।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सक्सेना द्वारा राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक को निर्देश दिये गये कि कम्प्यूटर और हार्डवेयर की खरीदी के लिए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक को शीघ्र ही राशि उपलब्ध करायें । उन्होंने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के महाप्रबंधक को निर्देश दिये कि राज्य आपूर्ति निगम से प्राप्त राशि सभी समितियों के खाते में 10 दिसम्बर तक क्रेडिट करें और उपार्जन केन्द्रों पर हार्डवेयर क्रय की पुष्टि 15 जनवरी तक करें । उपायुक्त सहकारिता को निर्देश दिये गये कि सभी उपार्जन केन्द्रों में हार्डवेयर क्रय की 31 दिसम्बर तक मानिटरिंग करें और 10 जनवरी तक हार्डवेयर का बीमा एवं 31 जनवरी तक निर्धारित योग्यता के आधार पर डाटा एंट्री आपरेटर और रनर्स की नियुक्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने एन.आई.सी. के जिला सूचना अधिकारी को निर्देश दिये कि आगामी 15 दिसम्बर तक ई-प्रोक्योरमेंट साफ्टवेयर में जिले संबंधी प्रविष्टि करें और क्रय किये गये हार्डवेयरों की गुणवत्ता का 15 जनवरी तक परीक्षण कर प्रतिवेदन दें तथा 15 फरवरी तक डाटा एंट्री आपरेटर और रनर्स को प्रशिक्षित करें । उन्होंने नागरिक सुविधा केन्द्र के समन्वयक को 15 फरवरी तक सभी किसानों का पंजीयन कार्य पूर्ण करने तथा तहसीलदारों को 20 फरवरी तक किसानों का डाटा बेस और 28 फरवरी तक किसानों के खातों का सत्यापन एवं 31 दिसम्बर तक तहसीलवार अधिकतम प्रति हेक्टर उपज का निर्धारण करने के निर्देश दिये । बैठक में आगामी वर्ष 2012-13 में गेहूँ उपार्जन के लिये जारी वित्तीय वर्ष के अनुसार 80 खरीदी केन्द्र यथावत रखने का निर्णय लिया गया । बैठक में ई-प्रोक्योरमेंट परियोजना के अन्तर्गत जिले की भौगोलिक स्थिति और उपार्जन केन्द्रों की निकटता के आधार पर उपार्जन केन्द्रों को 19 समूहों में बांटकर 80 खरीदी केन्द्रों में 19 रनर आपरेटर नियुक्त करने का निर्णय भी लिया गया ।

--------------
विधानसभा उपाध्यक्ष श्री सिंह का भ्रमण कार्यक्रम
म.प्र. विधानसभा उपाध्यक्ष श्री हरवंश सिंह 9 दिसम्बर को प्रात: 9 बजे केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री कमलनाथ के साथ दिल्ली से विशेष वायुयान से प्रस्थान कर प्रात: 10 बजे छिन्दवाड़ा आयेंगे । आप प्रात: 11 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे ग्राम छाबड़ीकला पहुंचेंगे तथा यहाँ पर केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री नाथ के निर्धारित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शाम 4 बजे सिवनी जिले के ग्राम बर्रा के लिए प्रस्थान करेंगे ।
--------------
मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से एक हितग्राही के उपचार के लिये
10 हजार रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपने स्वेच्छानुदान मद से जारी वित्तीय वर्ष में जिले के ग्राम लिंगा के श्री ताराचंद पिता बाबूलाल के उपचार के लिये संचालक सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय (ट्रस्ट) भोपाल को 10 हजार रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है । कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा स्वीकृत राशि का पुनरावंटन तहसीलदार छिन्दवाड़ा को करते हुये राशि आहरित कर संबंधित संस्था को तत्काल भुगतान करने के निर्देश दिये गये हैं ।
---------------
केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री नाथ का भ्रमण कार्यक्रम संशोधित
केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री कमलनाथ के भ्रमण कार्यक्रम में संशोधन हुआ है । अब श्री नाथ 9 दिसम्बर को प्रात: 9 बजे दिल्ली से विशेष विमान से प्रस्थान कर प्रात: 10.15 बजे छिन्दवाड़ा आयेंगे । आप प्रात: 10.30 बजे ग्राम शिकारपुर में एस.ई.सी.आर.के जी.एम. श्री अमेंदर कुमार से चर्चा के बाद हेलीकाप्टर से प्रात: 11.30 बजे तामिया विकासखंड के ग्राम बम्हनी, दोपहर एक बजे अमरवाड़ा विकासखंड के ग्राम बांकी, दोपहर 3 बजे परासिया विकासखंड के ग्राम छाबड़ीकला और शाम 5 बजे छिन्दवाडा विकासखंड के ग्राम उमरहर जायेंगे तथा उमरहर में शाम 7.30 बजे ग्राम शिकारपुर के लिए प्रस्थान करेंगे । आप 10 दिसम्बर को प्रात: 9.30 बजे छिन्दवाडा से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर प्रात: 10 बजे नागपुर जिले के कन्हान पहुंचेंगे तथा यहाँ पर वाटर आगमेन्टेन्शन स्कीम के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेकर प्रात: 11.30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे शिकारपुर पहुंचेंगे । आप कार द्वारा दोपहर 12.30 बजे पी.जी.कॉलेज छिन्दवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दोपहर 2 बजे स्थानीय पोलाग्राउंड में आयोजित इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेंगे । आप शाम 4.30 बजे छिन्दवाड़ा से विशेष विमान द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे ।
---------------
स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ का भ्रमण कार्यक्रम
प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड 8 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे नागपुर से प्रस्थान कर दोपहर एक बजे सौंसर पहुंचेंगे तथा यहाँ पर विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे । श्री मोहोड 9 दिसम्बर को प्रात: के समय सौंसर में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आम जन से भेंट करने के बाद प्रात: 11 बजे सौंसर से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे मोहखेड़ पहुंचेंगे तथा यहाँ पर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने एवं क्षेत्रीय भ्रमण कर जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से भेंट करने के बाद शाम 6 बजे मोहखेड से प्रस्थान कर शाम 7 बजे सौंसर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे ।
----------------
मुख्य सचिव श्री वैश्य द्वारा समाधान ऑन लाईन में एक आवेदक के
आवेदन पर आयु का सत्यापन कर कार्यवाही करने के निर्देश
राज्य शासन के मुख्य सचिव श्री अवनि वैश्य ने आज समाधान ऑन लाईन में छिन्दवाड़ा जिले के एक आवेदक श्री बालकिशन पिता मंशाराम के आवेदन पर आवेदक की मृतक माँ की आयु का सत्यापन कर बीमा राशि प्रदाय कराये जाने के संबंध में समुचित कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर को दिये । उन्होंने आवेदक को भी कलेक्टर से सम्पर्क कर अपनी समस्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये । समाधान ऑन लाईन के दौरान मुख्य सचिव श्री वैश्य को कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि आवेदक जिले की तामिया तहसील के ग्राम उमरिया हर्रा ढाना का निवासी है । वर्ष 2006 में एक वाहन दुर्घटना के समय पुलिस में एफ.आई.आर. दर्ज कराते समय आवेदक ने अपनी माँ श्रीमती ललतू बाई की उम्र 60 वर्ष लिखवाई है तथा आवेदक के राशन कार्ड में उसकी माँ की उम्र 58 वर्ष दर्ज है । उन्होंने बताया कि वर्ष 2008 की मतदाता सूची में आवेदक की आयु 49 वर्ष और उसकी माँ की आयु 99 वर्ष दर्ज है तथा अक्टूबर 2007 में आवेदक की माँ की मृत्यु हुई है । तेन्दूपत्ता संग्राहक बीमा योजना में बीमित व्यक्ति की आयु का मापदंड 18 से 60 वर्ष तक का है तथा आवेदक की माँ की मृत्यु वर्ष 2007 में 61 वर्ष की आयु में होने कारण एल.आई.सी. द्वारा आवेदक की माँ को तेन्दूपत्ता संग्राहक बीमा योजना का लाभ नहीं दिया गया है । मुख्य सचिव श्री वैश्य के निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर डॉ. शर्मा ने आवेदक की माँ की आयु का पुन: सत्यापन कर समुचित कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया । कलेक्टर डॉ. शर्मा ने पश्चिम सामान्य वनमंडल के वनमंडलाधिकारी श्री चौहान के साथ ही राजस्व अनुविभागीय अधिकारी जुन्नारदेव और तहसीलदार तामिया को आवेदक श्री बालकिशन की माँ श्रीमती ललतू बाई की आयु उपलब्ध राजस्व अभिलेखों, जन्म मृत्यु पंजी, ग्राम पंचायत/कोटवार अभिलेख, थाना अभिलेख, मतदाता सूची, पंचनामा आदि से सत्यापित कर प्रकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं । समाधान ऑन लाईन के दौरान छिन्दवाड़ा स्थित एन.आई.सी. कक्ष में पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री स्वाति मीणा, मुख्य वनसंरक्षक श्री पुष्कर सिंह, सभी वनमंडलाधिकारी और विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे ।
---------------
स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ की अनुशंसा पर
3 निर्माण कार्यो के लिए 5.08 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदाय
प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री एवं जिले के विधानसभा क्षेत्र सौंसर के विधायक श्री नानाभाऊ मोहोड़ की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा जारी वित्तीय वर्ष में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत 3 निर्माण कार्यो के लिए 5.08 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुये 3.30 लाख रुपये का आवंटन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मोहखेड को प्रदाय किया गया है । कलेक्टर ने इन निर्माण कार्यो को मार्च माह तक पूर्ण करने के निर्देश क्रियान्वयन एजेंसी को दिये हैं ।
कलेक्टर ने बताया कि जिले के मोहखेड विकासखंड के ग्राम जाखावाडी में घुडू धुर्वे के घर से अर्जुन परतेती के घर तक 150 मीटर सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 1.32 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और 80 हजार रुपये का आवंटन, ग्राम बोड़ी में रंगमंच निर्माण कार्य के लिये 1.50 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और एक लाख रुपये का आवंटन तथा ग्राम झिरिया में चन्द्रभूषण पवार के घर से श्रीमती जानकी बाई के मकान तक 10 मीटर सी.सी.रोड निर्माण कार्य के लिये 2.26 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और 1.50 लाख रुपये का आवंटन प्रदाय किया गया है।
------------
No comments:
Post a Comment