जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार
समाचार
प्रभारी मंत्री श्री बिसेन 3 जनवरी को छिन्दवाड़ा होते हुये नागपुर जायेंगे
प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सहकारिता एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन 3 जनवरी को शाम 7 बजे सिवनी से प्रस्थान कर छिन्दवाड़ा होते हुये नागपुर जायेंगे ।
--------------
जिले के 59 पटवारियों का गृह तहसील से अन्य तहसील में स्थानांतरण
कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा राज्य शासन के निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से जिले की गृह तहसील में पदस्थ 59 पटवारियों का स्थानांतरण कर अन्य तहसीलों में पदस्थ किया गया है । ये आदेश तत्काल प्रभावशील हो गये हैं तथा संबंधित अधिकारियों को स्थानांतरित पटवारियों को 31 दिसम्बर तक कार्यमुक्त करने तथा स्थानांतरित कर्मचारियों को 7 दिनों के भीतर स्थानांतरित पदस्थापना तहसील में अनिवार्य रुप से उपस्थिति देने के निर्देश दिये गये हैं। यदि संबधित कर्मचारी निर्धारित समयावधि में कार्यमुक्त नहीं होगा तो एक तर फा कार्यमुक्त होने की तिथि से स्थानांतरण आदेश क्रियान्वित हुआ माना जायेगा तथा अनाधिकृत रुप से अनुपस्थित कर्मचारी की अनुपस्थिति को स्वैच्छिक अनुपस्थिति मानकर ऐसी अवधि डाईज नान मानी जाकर संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी ।
कलेक्टर डॉ. शर्मा ने बताया कि पटवारी सर्वश्री चन्द्रभान भोसले, राजू कुम्भारे, दिलीप जुननकर, परसराम पट्टे, अंजनलाल परतेती और हरिभाऊ कुम्भारे का गृह तहसील पांढुर्ना से तहसील सौंसर, सर्वश्री सुखदेव कडबे, पुरुषोत्तम चान्देकर, सदाशिव धुन्डे, सुरसेनपाल देशभ्रतार, मो.अमीन मन्सूरी, देऊ उईके, अशोक डोंगरे और सुरेश उईके का गृह तहसील सौंसर से तहसील पांढुर्ना, सर्वश्री शिवराम नागरे और मानिकराव खरपुसे का गृह तहसील बिछुआ से तहसील मोहखेड एवं श्री यमुनाप्रसाद सोनी का गृह तहसील बिछुआ से तहसील चौरई, सर्वश्री नर्मदाप्रसाद वर्मा, रामकृष्ण प्रसाद, राजकुमार सरेठा और शिवपाल तेकाम का गृह तहसील अमरवाडा से तहसील चौरई एवं सर्वश्री मोहनलाल उईके और अजय उईके का गृह तहसील अमरवाडा से तहसील हर्रई, सर्वश्री यज्ञभानशाह उईके, देवेन्द्र काकोडिया और भगवानदास उईके का गृह तहसील हर्रई से तहसील चौरई, सर्वश्री रेवाराम माटे और फागूलाल माटे का गृह तहसील मोहखेड से तहसील बिछुआ, कृष्णाराव पवार का गृह तहसील मोहखेड से तहसील छिन्दवाड़ा एवं गणपती पवार और चुन्नीलाल साहू का गृह तहसील मोहखेड से तहसील चौरई, श्री शब्बीर खान का गृह तहसील छिन्दवाड़ा से तहसील उमरेठ, श्री निर्भय ठाकुर का गृह तहसील छिन्दवाडा से तहसील पांढुर्ना, सर्वश्री त्रिगुणसिंह पटेल, हरिशचन्द्र बजोलिया और विजय कुमार राऊत का गृह तहसील छिन्दवाड़ा से तहसील मोहखेड, सर्वश्री मोहनसिंह भारती और संतलाल भारती का गृह तहसील तामिया से तहसील जुन्नारदेव, श्री जयपाल शाह उईके का गृह तहसील परासिया से तहसील छिन्दवाड़ा, श्री मनोज पवार का गृह तहसील उमरेठ से तहसील परासिया, सर्वश्री देवमन पवार, कालीचरण राजभोपा और संजय सोनी का गृह तहसील जुन्नारदेव से तहसील चौरई, सर्वश्री ललित इवनाती और अमरलाल मर्सकोले का गृह तहसील जुन्नारदेव से तहसील तामिया, श्री देवेन्द्र कुम्भारे का गृह तहसील चौरई से तहसील तामिया, सर्वश्री सुरेश शर्मा, कैलाश माहोरे, धीरज दुबे, गोपाल शुक्ला और कमलसिंह डेहरिया का गृह तहसील चौरई से तहसील अमरवाड़ा, श्री भोजराज सिंह वर्मा का गृह तहसील चौरई से तहसील मोहखेड, सर्वश्री रामेसिंह वर्मा, सोबू चौरिया और सोहन सिंह वर्मा का गृह तहसील चौरई से तहसील छिन्दवाड़ा, श्री रमेश कुमार उईके का गृह तहसील चौरई से तहसील हर्रई तथा सर्वश्री पवन उईके, प्रदीप जंघेला और सूरजराम वर्मा का गृह तहसील चौरई से तहसील जुन्नारदेव में स्थानांतरण किया गया है ।
--------------
जिले के 5 मंडी निर्वाचन क्षेत्रों के लिये रजिस्ट्रीकरण
और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त
और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (मंडी निर्वाचन) डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा म.प्र. कृषि उपज मंडी (मंडी समिति का निर्वाचन) नियम 1997 के नियम 7 के अन्तर्गत जिले के 5 मंडी निर्वाचन क्षेत्रों के लिए रजिस्ट्रीकरण और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति की गई है ।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (मंडी निर्वाचन) डॉ. शर्मा ने बताया कि मंडी निर्वाचन क्षेत्र 201- छिन्दवाडा के लिये तहसीलदार छिन्दवाडा श्री महेश अग्रवाल को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सचिव मंडी समिति छिन्दवाड़ा श्री जे.पी.सोनकेसरी, तहसीलदार मोहखेड श्रीमती छोटी मरावी, तहसीलदार परासिया श्री गोपाल प्रसाद सोनी, तहसीलदार उमरेठ श्री बी.एस.धुर्वे, तहसीलदार जुन्नारदेव श्री के.सी. सिंगसार और तहसीलदार तामिया श्री मनोज कुमार चौरसिया को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 202-पांढुर्ना के लिए तहसीलदार पांढुर्ना को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सचिव मंडी समिति पांढुर्ना श्री सुरेश कुमार परते और नायब तहसीलदार पांढुर्ना श्री परमानंद ठाकुर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 203- चौरई के लिए तहसीलदार चौरई श्री सी.एल. वर्मा को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सचिव मंडी समिति चौरई श्री कुंवर शाह और नायब तहसीलदार चांद श्री भागचंद सनोडिया को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 204-सौंसर के लिये तहसीलदार सौंसर श्री करतार सिंह बघेल को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सचिव मंडी समिति सौंसर श्री एम.के. नरवरे और तहसीलदार बिछुआ श्री बलिराम मेश्राम को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा 241- अमरवाडा के लिये तहसीलदार अमरवाडा श्री डी.एस.काकोडिया को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सचिव मंडी समिति अमरवाडा श्री मनोज चौकीकर और तहसीलदार हर्रई श्री धनसिंह प्रजापति को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है ।
-------------
सर्पदंश से मृत्यु होने पर दो मृतकों के वारिसों को
एक लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत
एक लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत
जिले के जुन्नारदेव के राजस्व अनुविभागीय अधिकारी श्री अखिलेश जैन द्वारा सर्पदंश से मृत्यु होने पर राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के अन्तर्गत तहसील जुन्नारदेव के ग्राम पाढर के मृतक सुन्दर पिता भगौरा की वारिस श्रीमती पिल्लेबाई तथा ग्राम बिजौरी की मृतक कुमारी श्यामवती के वारिस पिता श्री दलालसिंग आत्मज मिट्ठूसिंग को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई है । उन्होंने तहसीलदार जुन्नारदेव को स्वीकृत सहायता राशि आहरित कर विपत्तिग्रस्त व्यक्तियों को तत्काल प्रदान करने के निर्देश दिये हैं ।
-----------------
निगम अध्यक्ष श्री गजभिये आज विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे
म.प्र.राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री इन्द्रेश गजभिये 31 दिसम्बर को दोपहर 1.30 बजे स्थानीय सर्किट हाउस में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे । कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा इस बैठक में ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, आदिवासी विकास, उद्योग, शिक्षा, परिवहन, स्वास्थ्य, अनुसूचित जाति कल्याण थाना और नगरपालिका के अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं । अध्यक्ष श्री गजभिये बैठक के बाद पत्रकारों से भी चर्चा करेंगे ।
-------------------
चतुर्थ श्रेणी के 46 कर्मचारियों को प्रथम और
द्वितीय उच्चतर समयमान वेतनमान स्वीकृत
द्वितीय उच्चतर समयमान वेतनमान स्वीकृत
कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा के अनुमोदन पर अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा द्वारा जिला कार्यालय के अधीनस्थ राजस्व विभाग के चतुर्थ श्रेणी के 46 कर्मचारियों को 10 और 20 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण करने पर 4400-740अ1400 रुपये का प्रथम और 5200-20200अ1800 रुपये का द्वितीय उच्चतर वेतनमान स्वीकृत किया गया है । इसमें 22 कर्मचारियों को प्रथम और द्वितीय तथा 14 कर्मचारियों को द्वितीय और 10 कर्मचारियों को प्रथम उच्चतर समयमान वेतनमान स्वीकृत किया गया है ।
अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. शर्मा ने बताया कि कर्मचारी सर्वश्री बिष्णु वासनिक, श्रीमती हीरोबाई, गोकुल, सुमेरसिंग बरकड़े,समल शाह सराठे, ताराचंद विश्वकर्मा, रामप्रसाद उईके, बाबूराव चरपे, रामचरण कहार, महतलाल मरकाम, विट्ठलदास कोठे, श्रीमती पुष्पा लाड, गजानन डेहरिया, रामप्यारे गौतम, श्रीपाल कहार, बालमारी, रामदास, मंगलू, पुष्पराज उईके, हनुमंत उईके, खुमानसिंह ठाकरे और रमेश पाल को प्रथम और द्वितीय उच्चतर समयमान वेतनमान, सर्वश्री दीपचंद कहार, रामलखन बट्टी, रग्धू कहार, बसंत चरपे, महालाल कपूर, बीरबल धुर्वे, रविकांत पांडे, दीपक मर्सकोले, गोविन्द सिल्लू, धनराज राजगुरु, नारायण इवनाती, प्रमोद साहू, रामकिशन सनोडिया ओर नरेन्द्र निनावे को द्वितीय उच्चतर समयमान वेतनमान तथा सर्वश्री दिनेश ठाकुर, रामकुमार मिश्रा, सुनील गडकरी, गणेशकुमार सिरसाम, श्रीमती लीनाबाई, संजय सनेसर, अरुण वाहने, जगदीश श्रीवास, एकनाथ गुरुवे और श्रीमती सुशीला साहू को प्रथम उच्चतर समयमान वेतनमान स्वीकृत किया गया है ।
-------------
136 खाद्य पदार्थो के नमूनों में 23 अवमानक नमूनों में विवेचना जारी
जिले में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 पर अमल शुरु हो गया है तथा इस अधिनिमय की धारा 31 (1) और (2) के अनुसार सभी संबंधित व्यवसायियों का पंजीयन कर अनुज्ञप्ति खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी द्वारा जारी की जा रही है । साथ ही विभिन्न खाद्य पदार्थो के नमूने लिये जा रहे है । अधिनियम के अन्तर्गत 5 अगस्त से अभी तक विभिन्न खाद्य पदार्थो के 136 नमूने लिये गये जिसमें से 23 नमूने अवमानक, असुरक्षित, मिथ्याछाप पाये गये जिसकी विवेचना की जा रही है तथा विवेचना के बाद दोषी खाद्य विक्रेताओं के विरुद्ध न्यायालय में प्रकरण दायर किये जायेंगे ।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अभिहित अधिकारी डॉ. ए.के. नायडू ने बताया कि अधिनियम के अन्तर्गत दाल, पापुलर चॉऊ, मिर्च पावडर, बाईल्ड कन्फैक्शनरी, तोस्ट, आटा, मिठाई, दूध बर्फी, वनस्पति, खौया, मगज लड्डू, पेडा, घी, जलेबी, नमकीन एवं दूध के नमूने लिये गये । उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अन्तर्गत सभी संबंधित व्यवसायियों को अनुज्ञप्ति या पंजीयन नियमानुसार कराना अनिवार्य है । निरीक्षण के दौरान अनुज्ञप्ति/ पंजीयन नहीं पाये जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा न्यायालयीन कार्यवाही की जायेगी । उन्होंने सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को आदेशित किया है कि अधिनियम की धाराओं का अनिवार्यत: पालन करें एवं बिना बिल के खाद्य पदार्थ क्रय एवं विक्रय नहीं करें, अन्यथा प्रशासन द्वारा दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी ।
-------------
सडक सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन 2 जनवरी को
कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आगामी 2 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे से सडक सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया है । कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा पुलिस, राजस्व, परिवहन, लोक निर्माण, यातायात, नगरपालिका, आपूर्ति, खनिज, स्वास्थ्य, सडक विकास निगम आदि विभागों के अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं ।
----------
12 ग्रामों में यात्री प्रतीक्षालय निर्माण कार्य के लिए
22.80 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदाय
22.80 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदाय
सांसद स्थानीय निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत राज्यसभा सदस्य सुश्री अनुसूईया उईके की अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा जारी वित्तीय वर्ष में जिले के 7 विकासखंडों के 12 ग्रामों में यात्री प्रतीक्षालय निर्माण कार्य के लिए 22.80 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुये प्रथम किश्त के रुप में 10.80 लाख रुपये का आवंटन क्रियान्वयन एजेंसी मैनेजर केन्द्रीय भंडार भोपाल को प्रदाय किया गया है । उन्होंने क्रियान्वयान एजेंसी को मार्च माह तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं ।
कलेक्टर डॉ. शर्मा ने बताया कि जिले के विकासखंड छिन्दवाड़ा के ग्राम परतला और लोनियाकरबल, जुन्नारदेव के ग्राम बानाबेहरा और जुन्नारदेव विशाला, परासिया के ग्राम सोनापिपरी और खिरसाडोह, तामिया के ग्राम लहगडुआ और जामई सडक पर तामिया, मोहखेड के ग्राम खेड़ी और कुकडा किरार तथा सौंसर के ग्राम कुड्डम में यात्री प्रतीक्षालय निर्माण के प्रत्येक कार्य के लिए 1.90 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और 90-90 हजार रुपये का आवंटन प्रदाय किया गया है ।
-----------
3 हितग्राहियों को 15 हजार रुपये की अनुदान राशि स्वीकत
विधायक स्वेच्छानुदान निधि योजना के अन्तर्गत जिले के विधानसभा क्षेत्र परासिया के विधायक श्री ताराचंद बावरिया की अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा जारी वित्तीय वर्ष में जिले के परासिया विकासखंड मुख्यालय के श्री अमरसिंग और श्री रोहित भलावी को चिकित्सा के लिए 5-5 हजार रुपये एवं श्री अयोध्या प्रसाद को आर्थिक सहायता के लिए 5 हजार रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है । उन्होंने मुख्य नगरपालिका अधिकारी परासिया को संबंधित हितग्राहियों को अनुदान राशि का भुगतान करने के निर्देश दिये है ।
-------------
दो निर्माण कार्यो के लिए 80 हजार रुपये की स्वीकृति
जिले के विधानसभा क्षेत्र जुन्नारदेव के विधायक श्री तेजीलाल सरयाम की अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा जारी वित्तीय वर्ष में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत जिले के विकासखंड जुन्नारदेव के ग्राम चउमऊ और करमोहनीबंधी में चबूतरा निर्माण कार्य के लिए क्रमश: 50 हजार रुपये और 30 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और आवंटन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जुन्नारदेव को प्रदाय किया गया है । उन्होंने मार्च माह तक इन निर्माण कार्यो को पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं ।
---------
No comments:
Post a Comment