3 Dec 2011

News 3 DEC 2011

जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा (म.प्र.)
समाचार

माह दिसम्बर में 94 स्थानों पर नसबंदी शिविरों का आयोजन

           स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत माह दिसम्बर में 94 स्थानों पर नसबंदी शिविरों का आयोजन किया गया है । इन शिविरों में एल.टी.टी. और एन.एस.व्ही.टी., सी.टी.टी. के आपरेशन किये जायेंगे । संबंधित क्षेत्र के लक्ष्य दम्पत्ति इन शिविरों का लाभ ले सकते हैं ।
         मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार नायडू ने बताया कि आगामी 5 दिसम्बर को तामिया, परासिया, सौंसर और बोरगांव, 6 को बटकाखापा और धनौरा, 7 को धर्मशाला छिन्दवाड़ा, बडकुइ, उमरेठ और पांढुर्ना, 8 को बिछुआ, खमरा, लिंगा और सारंगबिहरी, 9 को सिंगोडी, अमरवाडा और हर्रई, 10 को चौरई, रामगढ़ और धर्मशाला छिन्दवाड़ा, 12 को सौंसर, पिपलानारायणवार, सिवनी, तामिया, चांवलपानी और रिधोरा, 13 को अमरवाड़ा, बटकाखापा और धनौरा, 14 को धर्मशाला छिन्दवाडा, रावनवाड़ा, बडकुई, पांढुर्ना और नवेगांव, 15 को सावरी, खमारपानी, धनेगांव और मोरडोंगरी, 16 को सिंगोड़ी, अमरवाडा, सुरलाखापा और हर्रई 17 को जुन्नारदेव, चांद, गुमगांव, चौरई, धर्मशाला छिन्दवाड़ा और नांदनवाडी, 19 को सौंसर, रामाकोना, भिमालगोंदी, छिन्दी, तामिया और पगारा, 20 को अमरवाड़ा, सुरलाखापा और बटाकाखापा, 21 को दमुआ, बडकुई, धर्मशाला छिन्दवाड़ा, झुर्रे और पांढुर्ना, 22 को मोहखेड, बिछुआ और मोहगांव हवेली, 23 को सिंगोडी, अमरवाड़ा, हर्रई, हिरदागढ़ और जुन्नारदेव, 24 को धर्मशाला छिन्दवाड़ा, झिलमिली और चौरई, 26 को बडचिचोली, लोधीखेडा, सौंसर, लोहांगी, तामिया और शिवपुरी, 27 को अमरवाड़ा, बटकाखापा, धनोरा और सांगाखेडा, 28 को धर्मशाला छिन्दवाडा, पांढुर्ना, रामपुर, बडकुही और कुंडाली, 29 को बिछुआ और सांवरी तथा 30 दिसम्बर को सिंगोडी, अमरवाड़ा, हर्रई और जुन्नारदेव में नसबंदी शिविरों का आयोजन किया गया है ।
---------------

 
श्रम विभाग के 7 विशेष शिविरों में 573 निर्माण श्रमिकों का पंजीयन

              कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा दिये गये निर्देश के परिपालन में श्रम विभाग द्वारा जिले की सभी जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों में असंगठित क्षेत्र के निर्माण मजदूरों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुये विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है तथा 18 से 28 नवम्बर तक आयोजित 7 शिविरों में 573 निर्माण श्रमिकों का पंजीयन किया जा चुका है एवं 15 निर्माण श्रमिकों के प्रसूति सहायता और 3 निर्माण श्रमिकों के मृत्यु की दशा में सहायता राशि के प्रकरण स्वीकृत कर उन्हें लाभान्वित किया गया है ।
           श्रम पदाधिकारी श्री टी.डी.चौबे ने बताया कि 18 नवम्बर के शिविर में पांढुर्ना में जनपद पंचायत द्वारा 59 और नगरपालिका द्वारा 10 निर्माण श्रमिकों, 20 नवम्बर के शिविर में चांदामेटा में नगर पंचायत  द्वारा 197 निर्माण श्रमिकों, 21 नवम्बर के शिविर में मोहगांव में नगर पंचायत द्वारा 17 निर्माण श्रमिकों, 22 नवम्बर के शिविर में हर्रई में नगर पंचायत द्वारा 43 निर्माण श्रमिकों, 23 नवम्बर के शिविर में सौंसर में जनपद पंचायत द्वारा 85 निर्माण श्रमिकों, 27 नवम्बर के शिविर में चौरई में जनपद पंचायत द्वारा 106 और नगरपालिका द्वारा 31 निर्माण श्रमिकों तथा 28 नवम्बर के शिविर में मोहखेड में जनपद पंचायत द्वारा 25 निर्माण श्रमिकों का पंजीयन किया गया। इसी प्रकार सौंसर में आयोजित शिविर में जनपद पंचायत द्वारा 11 निर्माण श्रमिकों के प्रसूति सहायता और एक निर्माण श्रमिक का मृत्यु की दशा मं सहायता राशि तथा चौरई में आयोजित शिविर में जनपद पंचायत द्वारा 4 निर्माण श्रमिकों के प्रसूति सहायता और 2 निर्माण श्रमिकों के मृत्यु की दशा में सहायता राशि के प्रकरण स्वीकृत कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया ।
---------------

 
विश्व विकलांग दिवस पर जिला स्तरीय खेलकूद
प्रतियोगितायें और सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न

अतिथियों द्वारा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ एवं पुरस्कार वितरित

               विश्व विकलांग दिवस के उपलक्ष्य में आज स्थानीय दिशा नि:शक्त विद्यालय में जिला स्तरीय नि:शक्त खेलकूद प्रतियोगितायें और सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुये । नगरपालिका अध्यक्ष श्री कन्हईराम रघुवंशी ने प्रात: के समय मुख्य अतिथि के रुप में मैराथन दौड को हरी झंडी दिखाकर खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया । दिन भर आयोजित प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेताओं को जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सीताराम डेहरिया ने मुख्य अतिथि और जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अमित सक्सेना ने कार्यक्रम अध्यक्ष के रुप में समापन समारोह में पुरस्कार वितरित किये । इस अवसर पर दिशा नि:शक्त तकनीकी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बेटी बचाओ अभियान पर केन्द्रित एक आकर्षक नाट¬ प्रस्तुति दी जिसकी सभी ने सराहना की ।
                 समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री डेहरिया ने इस अवसर पर कहा कि समाज का ऐसा तबका जो अपनी नि:शक्तता के कारण हीन भाव से देखा जाता है, उनमें हीनभावना को दूर करने और आत्मविश्वास बनाये रखने के लिए यहां बहुत ही पुण्य का काम किया गया है । इन नि:शक्तों का प्रदर्शन देखकर नहीं लगता कि वे नि:शक्त है, बल्कि एक सामान्य और स्वस्थ व्यक्ति की तरह अपने दिमाग का इस्तेमाल कर जहाँ तबला, हारमोनियम बजा रहे हैं, वहीं हाव भाव द्वारा शारीरिक प्रदर्शन भी कर रहे हैं । इन नि:शक्तों के प्रति जो सेवा भाव यहाँ आयोजकों में है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इन नि:शक्तों में अगर कोई कमी है, तो कोई न कोई असाधारण प्रतिभा भी है । कार्यक्रम अध्यक्ष श्री सक्सेना ने इस अवसर पर कहा कि इन नि:शक्तों में ईश्वर ने यदि कोई कमी की है, तो कोई ऐसी विशेषता भी दी है जिससे वे पूरे आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहे है । उन्होंने नि:शक्त छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नाटक की सराहना करते हुये कलाकारों को अपनी ओर से नगद राशि प्रदान की तथा सभी नि:शक्तों के स्वल्पाहार के लिए 2100 रुपये की नगद राशि भी प्रदान की। उन्होंने नये वर्ष में सभी नि:शक्त बच्चों को अपने ग्राम में पिकनिक के लिए भी आमंत्रित किया तथा नि:शक्त बच्चों की समस्याओं के निराकरण के लिए आश्वस्त किया ।
                कार्यक्रम में उप संचालक सामाजिक न्याय श्री एन.के. दुबे ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता में हर्रई, अमरवाड़ा, पांढुर्ना, जुन्नारदेव, बिछुआ आदि दूरदराज के क्षेत्रों के साथ ही छिन्दवाडा के लगभग 1500 नि:शक्तों ने सहभागिता की । नि:शक्तों ने मैराथन दौड के साथ ही उंची कूद, भाला फेंक,गोला फेंक, चकती फेक, 100 मीटर दौड, 200 मीटर दौड आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जो काफी सराहनीय है । उन्होंने बताया कि नि:शक्तों की रांगोली और चित्रकला प्रतियोगितायें भी आयोजित की गई । उन्होंने बताया कि पूरे जिले में 26025 नि:शक्त है जिसमें से 40 प्रतिशत से अधिक नि:शक्तता वाले 16,085 नि:शक्तों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है । उन्होंने बताया कि बहुविकलांगों को 500 रुपये प्रतिमाह पेंशन राशि दी जाती है तथा नि:शक्त पेंशन के अलावा स्कूली छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति भी प्रदाय की जा रही है । इसी प्रकार जिला पंचायत के माध्यम से नि:शक्तों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे वे स्व रोजगार और रोजगार से जुडकर समाज में सिर ऊंचा उठाकर चल सकेंगे तथा परिवार में बोझ न रहकर एक सहयोगी की भूमिका निभा सकेंगे । कार्यक्रम में नि:शक्त बच्चों को पुरस्कार वितरित किये गये तथा अभिषेक हुण्डई एजेंसी द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता के प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिये गये । कार्यक्रम में दिशा नि:शक्त तकनीकी विद्यालय, वैष्णो दृष्टिहीन मूक बधिर विद्यालय और पांढुर्ना के नि:शक्त विद्यालय के साथ ही अन्य नि:शक्त संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की । कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन श्री हबीब जागीरदार ने किया । इस अवसर पर मनोचिकित्सक डॉ. मीनाक्षी डहारे, जिला विकलांग पुनर्वास केन्द्र के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सर्वोत्तम ठाकुर, श्रीमती पार्वती मथुरिया, नि:शक्त बच्चे, पत्रकार तथा बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे ।

----------------
सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों का सम्मान समारोह 7 दिसम्बर को
                 कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में 7 दिसम्बर को शाम 5 बजे से जिलाध्यक्ष कार्यालय के सभाकक्ष में 30 नवम्बर 2011 को सेवानिवृत्त हुये अधिकारियों/ कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है । इस समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारियों।कर्मचारियों का शाल, श्रीफल से सम्मान किया जायेगा तथा उन्हें जी.पी.ओ./पी.पी.ओ. भी वितरित किये जायेंगे । जिला पेंशन अधिकारी श्री महोबिया ने सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों, संबंधित कार्यालय प्रमुखों, सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों, पत्रकारों आदि से इस समारोह में सहभागी होकर इसे सफल बनाने की अपील की है ।

--------------------

No comments:

Post a Comment