29 Dec 2011

News 29 DEC 2011

जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार

बिजली बिल का सरचार्ज माफ

          म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि.जबलपुर द्वारा निम्नदाब की घरेलू, कृषि, गैर घरेलू (5 किलोवाट भार) तक एवं औद्योगिक  (ग्रामीण क्षेत्र के 10 किलोवाट भार तक) की श्रेणियों के संयोजित एवं स्थाई/अस्थाई रुप से विच्छेदित उपभोक्ता जिन पर 30 नवम्बर 2011 की स्थिति में बकाया राशि है, को राहत प्रदान करते हुये बकाया राशि भुगतान हेतु “सुविधा योजना” लागू की गई है जो 31 मार्च 2012 तक प्रभावशील रहेगी । योजना के तहत एक मुश्त राशि भुगतान करने पर पूर्ण सरचार्ज की राशि माफ रहेगी एवं किश्तों में भुगतान करने पर प्रथम किश्त के रुप में बकाया राशि कम से कम 30 प्रतिशत राशि एवं शेष राशि 31 मार्च 2012 तक जमा करने पर सरचार्ज की 75 प्रतिशत राशि माफ कर दी जायेगी। म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.नं.लि.पांढुर्ना के कार्यपालन यंत्री (संचा.-संधा.) ने बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं से अपने संबंधित वितरण केन्द्र कार्यालय में सम्पर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त करने एवं अधिक सेअधिक संख्या में इस योजना का लाभ लेने की अपील की है ।
------------------


आगामी शिक्षण सत्र में प्रथम प्रवेशी कक्षाओं में
 25 प्रतिशत स्थानों पर प्रवेश के लिए प्रायवेट
शालाओं के प्राचार्यो/संचालकों की बैठक 4 जनवरी को

                     जिला शिक्षा केन्द्र के जिला परियोजना समन्वयक श्री जी.एस.बघेल ने बताया कि नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12 के अन्तर्गत आगामी शिक्षण सत्र 2012-13 में अनुदान प्राप्त एवं प्रायवेट स्कूलों के पडोस में स्थित बसाहट के वंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों को प्रथम प्रवेशी कक्षाओं में निर्धारित सीट की न्यूनतम 25 प्रतिशत सीट पर नि:शुल्क प्रवेश दिया जाना है । इसमें 25 प्रतिशत स्थानों पर प्रवेश हेतु वंचित समूह में एस.सी. एस.टी. एवं विमुक्त जाति, वनग्राम के पट्टाधारी परिवार तथा 40 प्रतिशत से अधिक नि:शक्त बच्चे एवं कमजोर वर्ग में बीपीएल परिवार के बच्चे पात्र शामिल हैं । उन्होंने बताया कि आगामी शिक्षण सत्र में 25 प्रतिशत सीट पर इन वर्गो के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क प्रवेश दिलाने हेतु प्रायवेट शाला के संचालकों/प्राचार्यो की बैठक आगामी 4 जनवरी को स्थानीय शासकीय कन्या महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की गई है । इस बैठक में विकासखंडवार एवं समयसारणी अनुसार उपस्थित होने हेतु संबंधित विकासखंड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्रों के माध्यम से प्रायवेट शाला के संचालकों/प्राचार्यो को पत्र प्रदाय किये जा रहे हैं । प्रवेश हेतु आवेदन पत्र संबंधित प्रायवेट शालाओं में 25 जनवरी तक जमा किये जा सकेंगे ।
---------------

आडिटोरियम भवन निर्माण कार्य के लिए 2.90 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदाय

                विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा जारी वित्तीय वर्ष में जिले के विधानसभा क्षेत्र छिन्दवाड़ा के विधायक श्री दीपक सक्सेना की अनुशंसा पर छिन्दवाड़ा नगर के पेंशनर्स सदन के पास आडिटोरियम भवन निर्माण कार्य के लिए 2.90 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुये 2 लाख रुपये का आवंटन क्रियान्वयन एजेंसी कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को प्रदाय किया गया है । उन्होंने इस निर्माण कार्य को मार्च माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं ।
----------------
कृषकों को पाले से फसल बचाने के उपाय अपनाने की सलाह

              कृषि विभाग द्वारा जिले के कृषकों को पाले से फसल के बचाव की सलाह दी गई है ।  उप संचालक कृषि श्री जे.एस.गुर्जर ने बताया कि विगत दिनों से रात के तापमान में लगातार गिरावट से पाला पडने की संभावना व्यक्त की जा रही है । पाले से फसलों के विशेषकर तने के अंदर का रस जम जाता है जिससे फसल सूख जाती हैं । कृषकों को पाले से फसल बचाव हेतु सर्व सुलभ उपाय अवश्य अपनाना चाहिये । इसमें फसलों की सिंचाई मुख्य है । उन्होंने कृषकों को सलाह दी है कि वे Ïस्प्रकलर पद्धति से कम पानी में फसलों की सिंचाई अवश्य करते रहें । इसके अलावा रात में खेतों की मेडों पर कूडा-कचरा जलाकर धुंआं करें । यह कार्य सामूहिक रुप से किये जाने पर अधिक फायदेमंद है । धुआँ से खेत के ऊपर वायुमंडल का तापमान बढ़ जाता है जिससे फसल के पाला से प्रभावित होने की संभावना कम हो जाती है ।  साग-भाजी फसलों मे कतारों के बीच गोबर/कम्पोस्ट की सडी खाद, कडवी, घास-फूस की पलवार बिछाने से भी भूमि का तापमान नियंत्रित रहेगा । कृषक इन उपायों को अपनाकर पाले से फसल बचाव के हर संभव उपाय अवश्य अपनायें ।
--------------

19 व्यक्तियों के उपचार के लिये 22.15 लाख रुपये की राशि स्वीकृत

              जिले के 16 व्यक्तियों का ह्मदय रोग, ब्रोन सर्जरी और रीढ़ की हड्डी का उपचार कराया जायेगा । इसके लिये म.प्र. राज्य बीमारी सहायता निधि से उपचार के लिए 21.83 लाख रुपये और परिवहन के लिए 32 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है । इसमें उपचार राशि संबंधित चिकित्सा संस्था को और परिवहन राशि संबंधित हितग्राही को प्रदाय की जायेगी ।
                 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार नायडू ने बताया कि केयर हास्पिटल नागपुर को जिले के नगर पिपलानारायणवार की कु.आंचल पिता राजेश ठाकरे और ग्राम शिकारपुर की श्रीमती रुपवती पति गणेश माहोरे प्रत्येक के ह्मदय रोग के उपचार के लिए 1.16 लाख रुपये, ग्राम हिर्री के श्री परसराम पिता गनाराम साहू के ह्मदय रोग के उपचार के लिये 1.46 लाख रुपये और श्रीमती आशाबाई पति देवलाल के ह्मदय रोग के उपचार के लिए 1.57 लाख रुपये एवं नगर पिपलानारायणवार के श्री सिद्धार्थ पिता बडगू जी गजभिये की ब्रोन सर्जरी के लिए 1.60 लाख रुपये, स्पदन हार्ट इन्स्टीट¬ूट नागपुर के ग्राम माथनी की कुमारी डाली पिता डिमाकचंद सनोडिया के ह्मदय रोग के उपचार के लिए 1.16 लाख रुपये, अवंति इंस्टीट¬ूट ऑफ कार्डियोलॉजी नागपुर को नगर लोधीखेडा के श्री उमेश पिता हीरालाल काले के ह्मदय रोग के उपचार के लिए 1.35 लाख रुपये, श्रीकृष्ण ह्मदयालय क्रिटीकल केयर सेंटर नागपुर को नगर मोहगांव के श्री अब्दुल सत्तार पिता गफ्तार कुरैशी, छिन्दवाड़ा के श्री अशोक पिता दुबेलाल कुल्हाडे और नगर न्यूटन चिखली के श्री सिकंदर पिता लाल मोहम्मद खान प्रत्येक के ह्मदय रोग उपचार के लिए 1.16 लाख रुपये, नगर चांदामेटा बुटरिया की श्रीमती झल्लाबाई पति घासीराम यदुवंशी के ह्मदय रोग उपचार के लिए 1.35 लाख रुपये, ग्राम बोथिया की श्रीमती आशा पति सुंदरी राउत के ह्मदय रोग के उपचार के लिए 1.57 लाख रुपये और छिन्दवाड़ा के श्यामलाल पिता वीरसिंह बंदेवार के ह्मदय रोग के उपचार के लिए 1.50 लाख रुपये,शिवम मेडीकल एण्ड रिसर्च इंस्टीट¬ूट भोपाल को नगर हर्रई के श्री जीवनलाल पिता लखनलाल साहू की रीढ़ की हड्डी के आपरेशन के लिए 1.50 लाख रुपये, हमीदिया अस्पताल भोपाल को नगर परासिया के श्री केशव पिता भलतू पवार के ह्मदय रोग के उपचार के लिए 1.40 लाख रुपये तथा भोपाल मेमोरियल हास्पिटल भोपाल को नगर परासिया के श्री शेख मुश्तकीम पिता शेख नजीर के ह्मदय रोग के उपचार के लिए 1.57 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है । साथ ही इन स्वास्थ्य संस्थाओं में जाने और वापस आने के लिए संबंधित हितग्राही को 2-2 हजार रुपये की परिवहन राशि भी स्वीकृत की गई है ।

-------------

No comments:

Post a Comment