28 Dec 2011

News 28 DEC 2011

जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार

स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ का भ्रमण कार्यक्रम

              प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़ 29 दिसम्बर को रात्रि 10 बजे नागपुर से प्रस्थान कर रात्रि 11 बजे सौंसर आयेंगे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे । आप 30 दिसम्बर को प्रात: 8.30 बजे सौंसर से सिवनी के लिये प्रस्थान करेंगे तथा सिवनी जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद शाम 6 बजे इस जिले के ग्राम जाम से प्रस्थान कर रात्रि 8 बजे सौंसर आयेंगे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे ।
--------------

विकासखंड तामिया के खंड स्तरीय अन्त्योदय
मेले का आयोजन अब 8 जनवरी को चांवलपानी में

               कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा जिले के तामिया विकासखंड में 31 जनवरी को आयोजित खंड स्तरीय अन्त्योदय मेले की तिथि और स्थल में अपरिहार्य कारणों से संशोधन किया गया है । अब ग्राम पंचायत चाँवलपानी में 8 जनवरी को खंड स्तरीय अंत्योदय मेले का आयोजन किया गया है । कलेक्टर डॉ. शर्मा ने राजस्व अनुविभागीय अधिकारी जुन्नारदेव और जनपद पंचायत तामिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिये है कि संशोधित तिथि एवं स्थान का व्यापक प्रचार प्रसार क्षेत्र के अन्तर्गत करें तथा सभी जिला प्रमुख, खंड और तहसील स्तर के सभी संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को भी आवश्यक रुप से सूचित करें । साथ ही आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं संबंधित सचिवों को भी निर्देशित करें कि वे अधीनस्थ क्षेत्रों के मेले की तिथि एवं स्थान की जानकारी से सर्व संबंधितों को सूचित करें । उन्होंने सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों को भी निर्देश दिये है कि अन्त्योदय मेले के संबंध में नोडल अधिकारी एवं सहायक अधिकारियों को समय-समय पर आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा अनुविभाग और खंड स्तर पर विभागीय अधिकारी/कर्मचारियों को भी निर्देश जारी करें कि वे अन्त्योदय मेले को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग नोडल अधिकारी को प्रदान करके विभाग से संबंधित जानकारी की प्रति सीधे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तामिया को भेजते हुये एक प्रति जिला कार्यालय को दें ।
--------------


उपभोक्ताओं के लिए जनवरी माह का खाद्यान्न का आवंटन

                 सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत जिला प्रशासन द्वारा जिले के ए.पी.एल.,बी.पी.एल. और ए.ए.वाय के उपभोक्ताओं को माह जनवरी हेतु खाद्यान्न वितरण के लिए आबंटन प्रदाय कर दिया गया है तथा सभी शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालकों को प्राप्त आवंटन का तत्काल उठाव कर माह के अंतिम सप्ताह के पूर्व भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं जिससे उपभोक्ताओं को निर्धारित समय  पर खाद्यान्न  प्राप्त हो सके।
               अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने बताया कि ए.ए.वाय. मद के अन्तर्गत 50 हजार 46 उपभोक्ताओं के लिए 13 हजार 12 Ïक्वटल गेहूँ और 4 हजार 504 Ïक्वटल चांवल, बी.पी.एल. मद के अन्तर्गत एक लाख 29 हजार 21 उपभोक्ताओं के लिए 23 हजार 550 Ïक्वटल गेहूँ और 2 हजार 620 Ïक्वटल चांवल तथा ए.पी.एल. मद के अन्तर्गत 2 लाख 52 हजार 389 उपभोक्ताओं के लिए 21 हजार 920 Ïक्वटल गेहूँ का आवंटन प्रदाय किया गया है।
---------------

श्रम विभाग के 13 विशेष शिविरों में 1178 निर्माण श्रमिकों का पंजीयन

         कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा दिये गये निर्देश के परिपालन में श्रम विभाग द्वारा जिले की सभी जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों में असंगठित क्षेत्र के निर्माण मजदूरों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुये विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है तथा 18 नवम्बर से 21 दिसम्बर तक आयोजित 13 शिविरों में 1178 निर्माण श्रमिकों का पंजीयन किया जा चुका है।
            श्रम पदाधिकारी श्री टी.डी.चौबे ने बताया कि आयोजित शिविरों में पांढुर्ना में जनपद पंचायत द्वारा 59 और नगरपालिका द्वारा 10, चांदामेटा में नगर पंचायत  द्वारा 197, मोहगांव में नगर पंचायत द्वारा 17,हर्रई में नगर पंचायत द्वारा 43,सौंसर में जनपद पंचायत द्वारा 85,चौरई में जनपद पंचायत द्वारा 106 और नगरपालिका द्वारा 31,मोहखेड में जनपद पंचायत द्वारा 25,बिछुआ में जनपद पंचायत द्वारा 8,परासिया में जनपद पंचायत द्वारा 130 और नगरपालिका द्वारा 105, न्यूटन चिखली में नगर पंचायत द्वारा एक, छिन्दवाड़ा में जनपद पंचायत द्वारा 236 और नगरपालिका द्वारा 10, पिपलानारायणवार में नगर पंचायत द्वारा 70 तथा नगर पंचायत बडकुही द्वारा 45 निर्माण श्रमिकों का पंजीयन किया गया।
-------------

जनसम्पर्क निधि मद में जिले को 19.25 लाख रुपये का आवंटन प्राप्त

                       राज्य शासन द्वारा जिले के 7 विधानसभा क्षेत्रों के लिये जनसम्पर्क निधि मद में प्रति विधानसभा क्षेत्र 2.75 लाख रुपये के मान से 19.25 लाख रुपये का आवंटन प्रदाय किया गया है । इस राशि से मंत्रीगण जनसम्पर्क भ्रमण के समय अनुदान स्वीकृत करेंगे तथा प्रति विधानसभा क्षेत्र को आवंटित राशि में से 75 हजार रुपये की अनुदान राशि सांसद की अनुशंसा पर स्वीकृत करने के लिये सुरक्षित रहेगा । 
-------------------


7 व्यक्तियों के कैंसर, ह्मदय और कुल्हा प्रत्यारोपण उपचार के लिए
5.31 लाख रुपये की उपचार और परिवहन राशि स्वीकृत

                        जिले के 7 व्यक्तियों का कैंसर, ह्मदय रोग और कूल्हा प्रत्यारोपण का उपचार कराया जायेगा । इसके लिये जिला बीमारी सहायता निधि से उपचार के लिए 5.20 लाख रुपये और परिवहन के लिए 11 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है । इसमें उपचार राशि संबंधित चिकित्सा संस्था को और परिवहन राशि संबं#ि#ात हितग्राही को प्रदाय की जायेगी ।
               मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार नायडू ने बताया कि जिले के विकासखंड परासिया के चांदामेटा के श्री अनवर खान पिता सरदार खान के कैंसर रोग के उपचार के लिये मेट्रो कैंसर हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर जबलपुर को 98 हजार रुपये और न्यूटन चिखली के श्री पूसाजी पिता सद्दूजी को कैंसर रोग के उपचार के लिए मेंट्रो कैंसर हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर जबलपुर को 73 हजार रुपये, जुन्नारदेव विकासखंड के ग्राम उपली की श्रीमती कमलाबाई पति चतरलाल आम्रवंशी के कैंसर रोग उपचार के लिए मेट्रो कैंसर हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर जबलपुर को 50 हजार रुपये, छिन्दवाडा की श्रीमती रामवती पति बद्रीप्रसाद और विकासखंड परासिया के चांदामेटा के श्री प्रेमदयाल पिता गणेश प्रसाद बाथरी के कैंसर रोग के उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरु कैंसर हास्पिटल और पाढ़र हास्पिटल पाढ़र को 50-50 हजार रुपये एवं परिवहन के लिए 2-2 हजार रुपये, परासिया के श्री मेवालाल पिता कुंजीलाल मुरेला के कूल्हा प्रत्यारोपण के लिए सिटी हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर प्रा.लि. जबलपुर को 99 हजार रुपये एवं परिवहन के लिए एक हजार रुपये तथा विकासखंड बिछुआ के ग्राम खमरा की कुमारी राजश्री पिता सुरेश साहू के ह्मदय रोग के उपचार के लिये चिरायु कार्डियक सेंटर भोपाल को एक लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है ।

---------------

स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ की अनुशंसा पर
5 हितग्राहियों को 25 हजार रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत

                प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री एवं जिले के विधानसभा क्षेत्र सौंसर के विधायक श्री नानाभाऊ मोहोड़ की अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा विधायक स्वेच्छानुदान निधि से जारी वित्तीय वर्ष में जिले के विकासखंड सौंसर के 5 हितग्राहियों को 25 हजार रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है । यह राशि चिकित्सा और आर्थिक सहायता के लिये विकासखंड सौंसर के ग्राम पारडसिंगा के सर्वश्री लघ्हु राजाराम कानफाडे, प्रफुल रामराव मेश्राम, सतीश पांढुरंग डोंगरे और #ा#ानेश्वर जगन्नाथ लोही तथा सवरनी के विनोद देवराम टेकाम को स्वीकृत की गई है ।
-----------------

शक्कर का आवंटन प्रदाय

छिन्दवाड़ा, 28 दिसम्बर 2011- जिला प्रशासन द्वारा जिले के बी.पी.एल.और ए.ए.वाय. उपभोक्ताओं को माह जनवरी में शक्कर उपलब्ध कराने के लिए 3 हजार 220 Ïक्वटल का आवंटन प्रदाय कर दिया गया है । अतिरिक्त कलेक्टर ने सभी शासकीय उचित मूल्य दुकान के दुकानदारों को प्रति राशनकार्ड 1.700 किलो के मान से उपभोक्ताओं को शक्कर प्रदाय करने के निर्देश दिये हैं ।
---------------

रोगी वाहन क्रय के लिए 5.445 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदाय

                   राज्य सभा सदस्य सुश्री अनुसूईया उईके की अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत जारी वित्तीय वर्ष में जिले के तामिया विकासखंड में रोगियों को पोषण एवं पुनर्वास केन्द्र में लाने और ले जाने के लिए रोगी वाहन क्रय हेतु 5 लाख 44 हजार 500 रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुये 3 लाख रुपये का आवंटन क्रियान्वयन एजेंसी जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी को प्रदाय किया गया है । उन्होंने इस कार्य को मार्च माह तक पूर्ण करने के निर्देश क्रियान्वयन एजेंसी को दिये हैं ।
---------------


4 हितग्राहियों को 18 हजार रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत

                  विधायक स्वेच्छानुदान निधि योजना के अन्तर्गत जिले के विधानसभा क्षेत्र छिन्दवाड़ा के विधायक श्री दीपक सक्सेना की अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ.पवन कुमार शर्मा द्वारा जारी वित्तीय वर्ष में विकासखंड छिन्दवाडा के 4 हितग्राहियों को आर्थिक सहायता के लिए 18 हजार रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है ।
---------------

2 निर्माण कार्यो के लिए 4 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदाय

                           जिले के विधानसभा क्षेत्र परासिया के विधायक श्री ताराचंद बावरिया की अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत जारी वित्तीय वर्ष में जिले के परासिया विकासखंड के ग्राम मेंढकी में हैण्डपंप से मुखराम और सुखराम के घर तक सी.सी.रोड और ग्राम धमनिया में चबूतरा निर्माण कार्य के लिए 2-2 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुये डेढ़-डेढ़ लाख रुपये का आवंटन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत परासिया को प्रदाय किया गया है। उन्होंने इन कार्यो को मार्च माह तक पूर्ण करने के निर्देश क्रियान्वयन एजेंसी को दिये है ।

---------------

No comments:

Post a Comment