जिला जन सम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार
समाचार
मुख्यमंत्री श्री चौहान आज ग्राम मोरडोंगरी में
आयोजित हितग्राही सम्मेलन और
सुशासन दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगे
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 24 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे जिले के परासिया विकासखंड के ग्राम मोरडोंगरी में हितग्राही सम्मेलन और सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सहकारिता और जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन करेंगे तथा प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सीताराम डेहरिया, राज्य सभा सदस्य सुश्री अनुसूईया उईके, म. प्र.राज्य विमुक्त,घुमक्कड़ और अद्र्धघुमक्कड़ जाति विकास अभिकरण के अध्यक्ष श्री नारायण सिंह बंजारा, म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष श्री संतोष जैन, महाकौशल विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री शेषराव यादव, विधायकगण सर्वश्री दीपक सक्सेना, ताराचंद बावरिया, तेजीलाल सरेयाम, प्रेमनारायण ठाकुर, रामराव कवरेती और चौधरी मेरसिंग एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री अरुण कपूर विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे । कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा और जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा ने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और पत्रकारों को इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है । कलेक्टर डॉ. शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री चौहान हितग्राही सम्मेलन में विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत हितग्राहियों को ऋण और अनुदान राशि का वितरण करने के साथ ही विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सुशासन दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन के उच्चतम मापदंड स्थापित करने के संबंध में शपथ दिलायेंगे ।
---------------
मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा स्वेच्छानुदान मद से जिले के
5 हितग्राहियों के उपचार के लिये 2.60 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदाय
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपने स्वेच्छानुदान मद से जारी वित्तीय वर्ष में जिले के 5 हितग्राहियों को उपचार के लिये 2.60 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है । कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा यह राशि तहसीलदार जुन्नारदेव, परासिया, छिन्दवाड़ा और सौंसर को पुनरावंटित कर संबंधित हितग्राही की चिकित्सा संस्था को राशि का भुगतान करने के निर्देश दिये है ।
कलेक्टर डॉ. शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले की तहसील जुन्नारदेव के ग्राम नंदनपुर की श्रीमती शर्मिला पति प्रेमलाल नागरे के स्तन कैंसर के संचालक जवाहरलाल नेहरु कैंसर हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर भोपाल में उपचार के लिए 75 हजार रुपये और जुन्नारदेव के श्री मोटू पिता पुनू पहाड़े के नेत्र रोग के संचालक सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय (ट्रस्ट) भोपाल में उपचार के लिए 10 हजार रुपये, तहसील परासिया के चांदामेटा के श्री ओमप्रकाश दीक्षित के गंभीर रोग के संचालक बाम्बे हास्पिटल इंदौर में उपचार के लिए 50 हजार रुपये, छिन्दवाड़ा नगर के श्री अभिषेक पिता अशोक जैन के फेफडों और किडनी के किम्स हास्पिटल लि. नागपुर में उपचार के लिए एक लाख रुपये तथा तहसील सौंसर के ग्राम सातनूर के श्री भुजंगराम डूमने के ब्लड कैंसर के कैंसर केयर क्लीनिक एण्ड हास्पिटल नागपुर में उपचार के लिए 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है ।
--------------
प्रभारी मंत्री से प्राप्त होने वाले आम जनता के आवेदनों के
समय सीमा में निराकरण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
कलेक्टर डॉ.पवन कुमार शर्मा द्वारा राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में छिन्दवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और सहकारिता मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन के जिले में भ्रमण के दौरान आम जनता और विभिन्न स्तरों से प्रात होने वाले आवेदनों के समय सीमा में निराकरण के लिए डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आशा कुशरे को नोडल आफिसर नियुक्त किया गया है । यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है ।
--------------
प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना के अन्तर्गत सड़कों पर
10 टन या उससे अधिक क्षमता के वाहनों का संचालन प्रतिबंधित
जिला दंडाधिकारी डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 115 के अन्तर्गत म.प्र.मोटरयान नियम 1994 के नियम 215 में राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये लोक सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से छिन्दवाड़ा जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अन्तर्गत बनाई गई सड़कों/मार्गो पर 10 टन या उससे अधिक क्षमतावाले समस्त वाहनों का संचालन प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह कार्यवाही आम नागरिकों से यह शिकायत प्राप्त होने पर की गई है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना के अन्तर्गत छिन्दवाड़ा जिले में निर्मित सभी सड़कों पर 10 टन से ऊपर क्षमता वालेवाहनों के संचालन से सड़कों को भारी क्षति हो रही है।
--------------
सामान्य प्रशासन स्थायी समिति की बैठक 26 दिसम्बर को
जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन स्थायी समिति की बैठक आगामी 26 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
----------------
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 28 दिसम्बर को
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आगामी 28 दिसम्बर को दोपहर 12.30 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है ।
--------------
पूर्व सैनिकों से आरक्षक जी डी में भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी (सेवानिवृत्त) कर्नल राजा शेखर ने बताया कि कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक विशेष सशस्त्र बल जबलपुर रेंज जबलपुर में पूर्व सैनिकों के लिये पुलिस में आरक्षक (जी डी) के कुल 13 पद तथा आरक्षक ट्रेडमैन एवं आरक्षक चालक के 03 पद रिक्त है । इन पदों पर भर्ती के इच्छुक पूर्व सैनिक उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र 8 जनवरी तक दी गई वाहनियों में जमा कर सकते है । भर्ती हेतु अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय छिन्दवाड़ा से सम्पर्क किया जा सकता है ।
---------------
भूतपूर्व सैनिक के कम्प्यूटर प्रशिक्षण कोर्स के लिए पंजीयन कराने के निर्देश
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल राजा शेखर ने बताया कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा सभी भूतपूर्व सैनिकों के लिए 02 जनवरी से प्रतिदिन सुबह 8 से 10 बजे तक 2 घंटे का 6 सप्ताह का प्रशिक्षण/ कम्प्यटर कोर्स एन.आई.टी. जिला प्रशिक्षण सेंटर वेयर हाउस के पास सिवनी रोड छिन्दवाड़ा में प्रस्तावित है । प्रशिक्षण के इच्छुक भूतपूर्व सैनिकों को अपना पंजीयन जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में करवाने के निर्देश दिये गये हैं ताकि पंजीयन संख्या के अनुसार कम्प्यूटर कोर्स को चलाया जा सके । ऐसे भूतपूर्व सैनिक जो अपने नाम का पंजीयन करा चुके है, वे भी 30 दिसम्बर तक पुन: अपना नाम व्यक्तिगत रुप से उपस्थित होकर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी से सम्पर्क कर दर्ज करवाये ।
--------------
No comments:
Post a Comment