2 Dec 2011

News 2 DEC 2011

जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार

पारडसिंगा में मॉक ड्रिल का आयोजन आज

               राज्य शासन के निर्देशों के परिपालन में जिले में स्थापित रासायनिक एवं औद्योगिक इकाईयों द्वारा बनाये गये ऑफ साईट इमरजेंसी प्लान के संबंध में 3 दिसम्बर को प्रात: 10.30 बजे से जिले की सौंसर तहसील के ग्राम पारडसिंगा (सतनूर) स्थित भंसाली इंजीनियरिंग पॉलीमर्स लिमिटेड में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है । कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा इस मॉक ड्रिल में पुलिस, होमगार्डस, स्वास्थ्य, नगरपालिका, परिवहन, विद्युत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण, आपूर्ति, प्रदूषण नियंत्रण, उद्योग, रोजगार, जनसम्पर्क और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं । 
---------------

चयन परीक्षा का परिणाम घोषित

                जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह सर्व शिक्षा अभियान की जिला परियोजना संचालक सुश्री स्वाति मीणा ने बताया कि नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन के लिए जिला शिक्षा केन्द्र में सहायक परियोजना समन्वयकों एवं जनपद शिक्षा केन्द्रों में विकास खंड स्त्रोत समन्वयकों की पदस्थापना हेतु 26 नवम्बर 2011 को आयोजित चयन परीक्षा का परिणाम शासकीय शिक्षा महाविद्यालय जबलपुर से प्राप्त हो गया है । यह परीक्षा परिणाम जिला शिक्षा केन्द्र सर्वशिक्षा अभियान के सूचना पटल एवं एज्यूकेशन पोर्टल ध्र्ध्र्ध्र्.ड्ढड्डद्वड़ठ्ठद्यत्दृदद्रदृद्धद्यठ्ठथ्.थ्र्द्र.ढ़दृध्.त्द  पर देखा जा सकता है ।   
--------------

चुनाव के दौरान अखबारों की सघन जाँच और
अन्य कार्यो के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन

                कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव के दौरान सभी अखबारों की सघन जाँच करने, राजनीतिक विज्ञापनों का पता लगाने, चुनाव अवधि के भीतर प्रदर्शित होने वाले समाचार कव्हरेज, खबर के रुप में सेरोगेट विज्ञापन सहित किसी भी रुप में पिं्रट मीडिया में जारी विज्ञापन की निगरानी के लिए एक जिला स्तरीय समिति कका गठन किया गया है । इस समिति में उप संचालक जनसम्पर्क,जिला कोषालय अधिकारी, वरिष्ठ लेखाधिकारी जिला पंचायत, मीडिया आफीसर जिला पंचायत और निर्वाचन पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन कार्यालय को शामिल किया गया है ।
---------------


एक निर्माण कार्य के लिए 2.50 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदाय

                   कलेक्टर द्वारा जारी वित्तीय वर्ष में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत जिले के विधानसभा क्षेत्र छिन्दवाड़ा के विधायक श्री दीपक सक्सेना की अनुशंसा पर छिन्दवाड़ा नगर के वार्ड क्रमांक 32 में पानी टंकी के सामने स्थित चौक में सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 2.50 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और 1.50 लाख रुपये का आवंटन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य नगरपालिका अधिकारी छिन्दवाड़ा को प्रदाय किया गया है । इस निर्माण कार्य को मार्च माह तक पूर्ण करने के निर्देश क्रियान्वयन एजेंसी को कलेक्टर द्वारा दिये गये हैं ।

---------------------
नि:शक्तजनों की जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम और
प्रतियोगिता का आयोजन आज
              विश्व विकलांग दिवस के उपलक्ष्य में 3 दिसम्बर को स्थानीय दिशा नि:शक्त तकनीकी विद्यालय में नि:शक्त जनों की जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है । कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: 9 बजे नगरपालिका अध्यक्ष श्री कन्हईराम रघुवंशी मुख्य अतिथि के रुप में करेंगे तथा नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र मिगलानी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे । इसी प्रकार शाम 4 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सीताराम डेहरिया समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पुरस्कार वितरित करेंगे तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अमित सक्सेना कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे । अपर कलेक्टर (विकास) सुश्री स्वाति मीणा और उप संचालक सामाजिक न्याय श्री एन.के.दुबे ने सभी जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, नागरिकों और नि:शक्तजनों से इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है ।
              प्रतियोगिता के संयोजक श्री हबीब जागीरदार ने बताया कि 3 दिसम्बर को प्रात: 9 बजे मुख्य अतिथि और कार्यक्रम अध्यक्ष मैराथन दौड का शुभारंभ कर खेलकूद प्रतियोगिताओं की शुरुआत करेंगे । खेलकूद में गोला फेंक, भाला फेंक, ऊंची कूद,चकती फेंक और 100 एवं 200 मीटर की दौड़ प्रतियोगितायें होंगी । दोपहर 3 बजे हुण्डई की ओर से पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी तथा शाम 4 बजे से बेटी बचाओ अभियान पर केन्द्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही भजन, नाटक, गीत आदि की प्रतियोगितायें होंगी ।
---------------


19 निर्माण कार्य के लिए 34.53 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदाय

              विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत जारी वित्तीय वर्ष में जिले के विधानसभा क्षेत्र अमरवाड़ा के विधायक श्री प्रेमनारायण ठाकुर की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा 19 निर्माण कार्यो के लिए 34.53 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुये 23 लाख रुपये का आवंटन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अमरवाड़ा को प्रदाय किया गया है । उन्होंने इन निर्माण कार्यो को मार्च माह तक पूर्ण करने के निर्देश क्रियान्वयन एजेंसी को दिये गये हैं ।
               कलेक्टर ने बताया कि जिले के अमरवाड़ा विकासखंड के ग्राम सालीवाड़ा शारदा, खामीहीरा, सिंगोडी, साजवा, बडेला, महेन्द्रवाड़ा, बाबई, पटनिया, चुरका, बिछुआ और घोघरी में 100-100 मीटर सी.सी.रोड निर्माण के प्रत्येक कार्य के लिए 2.20 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और डेढ़-डेढ़ लाख रुपये का आवंटन, ग्राम चारना, बांकामुकासा, मानेगांव और कोण्डरा में रंगमंच निर्माण कार्य के लिए एक-एक लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और 60-60 हजार रुपये का आवंटन, अमरवाड़ा के जनपद पंचायत भवन में फर्शीकरण कार्य के लिए 2.33 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और 1.50 लाख रुपये का आवंटन, ग्राम अकलमा में व्यायाम शाला भवन और डुंगरिया रैय्यत में रंगमंच सह दंगल मंच के निर्माण कार्य के लिए डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और एक-एक लाख रुपये का आवंटन तथा ग्राम हिवरासानी में यात्री प्रतीक्षालय निर्माण कार्य के लिए एक लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और 60 हजार रुपये का आवंटन प्रदाय किया गया है ।

---------------

No comments:

Post a Comment