14 Dec 2011

News 14 DEC 2011

जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा (म.प्र.)
समाचार

जिले के 3 आदिवासी विकासखंडों के 3 अनुसूचित जनजाति बहुल ग्रामों में
सूचना सह लोक कल्याण शिविरों का आयोजन आज से

                 कलेक्टर डॉ.पवन कुमार शर्मा के मार्गनिर्देशन में जनसम्पर्क विभाग द्वारा जिले के 3 आदिवासी विकासखंडों के 3 अनुसूचित जनजाति बहुल ग्रामों में सूचना सह लोक कल्याण शिविर का आयोजन किया गया है । इन सूचना सह लोक कल्याण शिविरों में प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी जायेगी तथा प्रचार साहित्य भी वितरित किया जायेगा । 15 दिसम्बर से प्रारंभ ये शिविर आगामी 25 दिसम्बर तक आयोजित किये जायेंगे। कलेक्टर डॉ. शर्मा ने जिले के सांसद, विधायक, जिला और जनपद पंचायतों के पदाधिकारियों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों से इन शिविरों में भाग लेकर अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने की अपील की है।
             प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के आदिवासी विकासखंड बिछुआ के ग्राम कढैया में 15 दिसम्बर, हर्रई के ग्राम कोठिया में 21 दिसम्बर और तामिया के ग्राम बम्हनी में 25 दिसमबर को सूचना सह लोक कल्याण शिविर का आयोजन किया गया है। कलेक्टर ने सभी जिला और विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को इन शिविरों में उपस्थित रहकर हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिये हैं । ये शिविर जनपद पंचायत द्वारा आयोजित खंड स्तरीय लोक कल्याण शिविरों के साथ आयोजित किये गये हैं ।
--------------


ग्राम दबक में संध्याकालीन चौपाल सम्पन्न

                   जिले की तहसील उमरेठ के ग्राम दबक में गत दिवस राजस्व अनुविभागीय अधिकारी परासिया श्री अनुराग सक्सेना की उपस्थिति में संध्याकालीन चौपाल सम्पन्न हुई । इस चौपाल में विकासखंड स्तरीय विभाग प्रमुख अधिकारियों ने उपस्थित होकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी तथा ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया ।चौपाल में राजस्व विभाग के अन्तर्गत तहसील स्तर पर नामांतरण के 17 प्रकरणों का निराकरण किया गया तथा कृषकों को बी-1 (किश्तबंदी) की 10 नकलें और 31 ऋण पुस्तिकायें वितरित की गई ।
                राजस्व अनुविभागीय अधिकारी परासिया श्री सक्सेना ने ग्रामीणों द्वारा जानकारी दिये जाने पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को ग्राम दबक के खराब हैण्डपंप को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिये । उन्होंने स्व सहायता समूह के अन्तर्गत कार्य करने वाले रसोईया को विगत 3 माह से वेतन का भुगतान नहीं होने की जानकारी मिलने पर जन शिक्षा केन्द्र के प्राचार्य को 3 दिनों के भीतर संबंधित समूह के खाते मं राशि जमा कराने के निर्देश दिये। मोरडोंगरी के कृषि केन्द्र से खाद प्राप्त करने में असुविधा की जानकारी मिलने पर उन्होंने कृषि अनुविभागीय अधिकारी को 2 दिनों के भीतर खाद वितरण व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिये जिससे कृषकों को समय पर खाद मिल सके । ग्राम की शासकीय उचित मूल्य दुकान से खाद्यान्न सामग्री वितरण की समीक्षा में ग्रामीणों ने बताया कि खाद्यान्न सामग्री वितरण में कोई हेर-फेर नहीं किया जाता तथा वे संतुष्ट है । लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी ने चौपाल में बताया कि ग्राम में पानी की टंकी का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा शीघ्र ही निर्माण कार्य पूर्ण होने पर ग्रामवासियों को पेयजल का लाभ मिलने लगेगा । परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि ग्राम में लाडली लक्ष्मी योजना का अधिकाधिक लाभ दिये जाने का प्रयास किया जा रहा है तथा इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना में पात्रतानुसार महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है । जन शिक्षा केन्द्र के प्राचार्य ने बताया कि ग्राम में संचालित शासकीय माध्यमिक शाला में एक शिक्षक और 2 अतिथि शिक्षकों द्वारा अध्यापन कार्य कराया जा रहा है तथा एक अतिरिक्त शिक्षक की आवश्यकता है । शाला में मध्यान्ह भोजन की स्थिति संतोषजनक पाई गई ।
--------------


अत्याचार से पीडित 12 हितग्राहियों को 2.25 लाख  रुपये की राहत राशि स्वीकृत

           सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री बृजेशचन्द्र पाण्डेय ने बताया कि अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा पर आकस्मिकता योजना नियम 1995 के अन्तर्गत अत्याचार से पीडित 12 हितग्राहियों को 2.25 लाख रुपये की राहत राशि स्वीकृत की गई है । इसमें अनुसूचित जाति के 8 हितग्राहियों की एक लाख 25 हजार रुपये और अनुसूचित जनजाति के 4 हितग्राहियों की एक लाख रुपये की राहत राशि शामिल हैं । 

--------------------

No comments:

Post a Comment