जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा (म.प्र.)
समाचार
समाचार
प्रत्येक हितग्राही को योजना का लाभ दिलायें -स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़
मोहखेड़ के खंड स्तरीय अंत्योदय मेले में लगभग 5 हजार से अधिक
हितग्राहियों को 8.79 करोड़ से अधिक की ऋण एवं अनुदान राशि वितरित
विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित हुये हितग्राही
प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़ ने कहा कि अंत्योदय मेला हितग्राहियों का मेला है । सरपंच और सचिव अपने अधिकारों को समझें और प्रत्येक हितग्राही को योजनाओं का लाभ दिलायें । जिला स्तर पर हितग्राहियों को भटकना नहीं पड़े, इसलिये खंड स्तर पर अंत्योदय मेलों का आयोजन कर हितग्राहियों को लाभान्वित करने की व्यापक कार्य योजना प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई है । प्रत्येक हितग्राही इस अंत्योदय मेले का अधिकाधिक लाभ लें तथा यह प्रयास करें कि सभी विभागों की योजनाओं का लाभ उन्हें मिले । श्री मोहोड़ आज जिले के विकासखंड मुख्यालय मोहखेड के तहसील कार्यालय के पीछे बने मैदान प्रांगण में आयोजित खंड स्तरीय अंत्योदय मेले को सम्बोधित कर रहे थे । अंत्योदय मेले में लगभग 5 हजार हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत लाभान्वित करते हुये 8.79 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण और अनुदान राशि वितरित की गई । इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री मोहम्मद जाफर खान, श्रीमती सतरुपा मोहने और श्री कैलाश धुर्वे, खंड स्तरीय अंत्योदय समिति अध्यक्ष श्री विलास घोंघे, चिंतामन डोंगरे, शमीम खान, राजू पवार, चैतन्य पटेल, सदन साहू, महादेव, चन्द्रप्रभाकर राउत, मनोज साहू और अन्य जनप्रतिनिधि, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी डॉ. के.डी.त्रिपाठी, उप संचालक पंचायत श्री एन.के. दुबे, उप संचालक कृषि श्री जे.एस.गुर्जर, तहसीलदार सुश्री छोटी मरावी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री इरपाचे और अन्य जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी, पत्रकार तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण हितग्राही उपस्थित थे । अन्त्योदय मेले में छात्राओं को नि:शुल्क साईकिल और नि:शक्तों को ट्रायसिकल, बैशाखी,श्रवण यंत्र आदि वितरित किये गये तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोग उपचार शिविर में 107 मरीजों का नि:शुल्क उपचार किया गया ।
स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार के पास राशि की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है जनप्रतिनिधियों के द्वारा विकास कार्यो को कराये जाने की । हमारी आत्मा शुद्ध रहे और हम गरीबों के काम करें तथा क्षेत्र के विकास की इच्छा रखें तो हमें सफलता प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता । उन्होंने बताया कि विधायक निधि से इस क्षेत्र में 1.80 करोड़ रुपये की राशि गरीबों के उपचार के लिए उपलब्ध कराई गई है । उन्होंने बताया कि शीघ्र ही बी.पी.एल. का सर्वे कार्य प्रारंभ किया जा रहा है जिसमें शिक्षकों की ड¬ूटी नहीं लगाई जायेगी, किन्तु तहसीलदार के मार्गदर्शन में सरपंच/सचिव के माध्यम से ही सर्वे कराया जायेगा । अधिकारी इस कार्य में मानवता का धर्म निभाकर कार्य करें तथा किसी भी गरीब, भूमिहीन व्यक्ति का नाम नहीं छूटे, यह प्रयास करें । उन्होंने बताया कि अगले वर्ष से शालाओं में बाउण्ड्रीवाल निर्माण का कार्य शुरु किया जायेगा तथा संविदा शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है । यह प्रक्रिया पूर्ण होते ही शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी जिससे शिक्षकों की कमी नहीं रहेगी । उन्होंने राजस्व अनुविभागीय अधिकारी को निर्देश दिये कि बैंक वाले हितग्राहियों को परेशान नहीं करें यह सुनिश्चित करें । उन्होंने प्रारंभ में दीप प्रज्जवलित कर एवं माँ सरस्वती और महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर अंत्योदय मेले का शुभारंभ किया । अंत्योदय मेले में प्रतीक स्वरुप स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ ने राज्य बीमारी सहायता निधि के अन्तर्गत सांवरी के श्री धीरज सोनी को एक लाख रुपये और रंगारी तालाब की श्रीमती अनिता मर्सकोले को 52 हजार रुपये का चेक, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के अन्तर्गत सलैया खुर्द की श्रीमती ज्ञानवती, सांवरी बाजार की श्रीमती परवीन, श्रीमती गोदावरी और श्री विनोद, अर्जुनवाडी की श्रीमती फूलवती, पालाखेड की श्रीमती मुनैया, गाडरवाडा की श्रीमती मीरा और जाम की श्रीमती सुनीता को 10-10 हजार रुपये की राशि के चेक, म.प्र. भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की प्रसूति सहायता योजना के अन्तर्गत जाखावाडी की श्रीमती रजनी धुर्वे, पिंडरईखुर्द की श्रीमती संगीता यादव, सिल्लेवानी की श्रीमती कांति, बोडी की श्रीमती दुर्गा और सिमरिया की श्रीमती कुंती को 5-5 हजार रुपये तथा छात्रवृत्ति योजना में प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिंगा को 5 लाख 81 हजार 500 रुपये, मोहखेड को 78 हजार 500 रुपये और बीसापुरकला को 47 हजार 500 रुपये की राशि के चेक, मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना की प्रसूति सहायता योजना में सिल्लेवानी की श्रीमती शबाना और श्रीमती सविता, पिंडरईखुर्द की श्रीमती सीमा और जाखावाडी की श्रीमती इंदु प्रत्येक को 6 हजार 222 रुपये, छात्रवृत्ति सहायता योजना में प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहखेड को 11 हजार 700 रुपये, लिंगा को 70 हजार रुपये और बीसापुरकला को 14 हजार 600 रुपये एवं विकलांग छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहखेड को 60 हजार 450 रुपये की राशि के चेक, लाडली लक्ष्मी योजना के अन्तर्गत चारगांव की कु. मोहनी, कुकड़ाचिमन की कु. गायत्री, भुताई की कु. आयुषी, मरमारी की कु. रजनी और कु. योगिता, अर्जुनवाडी की कु.राखी, सतनूर की कु. सोनिया और कु. दुर्गा, पालाखेड की कु. राधिका और सोहनापुर की कु. महिमा को 6-6 हजार रुपये की राशि के राष्ट्रीय बचत पत्र एवं बेटी बचाओ अभियान के अन्तर्गत ग्राम खुनाझिरकला की श्रीमती उर्मिला, श्रीमती सीमा, श्रीमती रायवती, श्रीमती गीता और श्रीमती सुनीता को सबल कार्ड वितरित किये गये । उन्होंने नंदन फलोद्यान योजना के अन्तर्गत सर्वश्री इंदरलाल, श्रीमती महाडू, दामू, मैकी, श्रीमती मालती, चारनलाल, संतोष और सोहन को एक-एक हजार रुपये की अनुदान राशि, हलधर योजना के अन्तर्गत कृषक सर्वश्री गणेश, दीपचंद, पंजाबराव, तुलसीराम, मुरारी, ब्राम्हा, चांगदेव, मुकेश और श्यामराव को एक-एक हजार रुपये की अनुदान राशि के चेक, मक्का शो प्रतियोगिता में 0.280 ग्राम वजन पर पवारखेडी के श्री गणेशा शेरके को प्रथम, 0.266 ग्राम वजन पर बदनूर के श्री सुभाष पवार को द्वितीय और 0.262 ग्राम वजन पर भगतखापा के श्री यशवंत पवार को तृतीय पुरस्कार के प्रमाण पत्र, राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के अन्तर्गत तहसीलदार द्वारा स्वीकृत आर्थिक सहायता में शाहनाज, केशवराव, बिष्णु और श्यामलाल को एक-एक हजार रुपये की राशि के चेक, सर्वश्री रामप्रसाद, दशरथ, सलमा बेगम, गनाराम, शंकर, सुमरलाल, रामलाल, रवि, झीनो, महादेव, प्रहलाद, अनकलाल, गौरा, मलूकचंद, सावित्रि और प्रीतम को ऋण पुस्तिकायें एवं ममता, राजश्री, रासमणी, धर्मराज, रेशमी, पुष्पा, आशीष, कविता, किरण और दीपिका को स्थायी जाति प्रमाण पत्र तथा बांस वृक्षारोपण के अन्तर्गत हितग्राही सर्वश्री टूटू, कली, बंसी, जसवंत, उमेश, कुटटू, लल्ला, शिवराज, सुरेश, पूनाजी, गुलाब, पंचम, अंतराम और सुकराम को प्रमाण पत्र वितरित किये ।
स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ ने विद्युत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, वन, जनपद पंचायत, पंचायत एवं सामाजिक न्याय, कृषि, उद्यान, शिक्षा, आदिवासी विकास, स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा, श्रम, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास, मत्स्य, बैंक, म.प्र. जन अभियान परिषद, उद्योग, अंत्यावसायी, आपूर्ति, सहकारिता आदि विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं पर आधारित लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा इस दौरान सामाजिक न्याय विभाग की ओर से मोहखेड के नि:शक्त राजेन्द्र माली को व्हील चेयर, मोहखेड के सालिकराम बंदेवार, जमुनिया के साममसिंग और इकलबिहरी के योगेन्द्र चौधरी को ट्रायसिकल, मोहखेड के शमशार और खेडी के राजाराम शेरके को बैसाखी एवं मुजावरमाल के मनोहर सिंगारे को श्रवण यंत्र वितरित किये । उन्होंने कृषि की मैक्रो मैनेजमेंट योजना के अन्तर्गत देवगढ़ के श्री होलू को 45 हजार रुपये ट्रेक्टर अनुदान और सारंगबिहरी के श्री जोगीराम को 75 हजार रुपये पावर टिलर अनुदान राशि के चेक तथा विभिन्न कृषि योजनाओं में कृषि यंत्र उपकरण भी वितरित किये । उन्होंने नि:शुल्क सायकिल वितरण योजना में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मोहखेड की कक्षा नवमी की छात्रायें सर्व कुमारी दीक्षा, रीना, निशा, पिंकी, रोशनी, अंजु, प्रीति, छाया, पूनम, सोनम, अंजली, कीर्ति और छाया को सायकिल वितरित की ।
कार्यक्रम में खंड स्तरीय अंत्योदय समिति अध्यक्ष श्री विलास घोंगे, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री दुबेलाल चन्द्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्री मोहम्मद जाफर खान और श्री चैतराम पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त किये । राजस्व अनुविभागीय अधिकारी डॉ. त्रिपाठी ने स्वागत भाषण देते हुये कहा कि इस मेले में 24 विभागों के माध्यम से लगभग 5 हजार हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है । इसके लिये एक माह पूर्व से हितग्राहियों के चयन की प्रक्रिया जारी थी तथा आज यहाँ लाभान्वित किया जा रहा है । कार्यक्रम में जनपद पंचायत मोहखेड द्वारा विभिन्न योजनाओं में 2443 हितग्राहियों को 7 करोड़ 10 लाख 39 हजार 794 रुपये की ऋण और अनुदान, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना में 83 हितग्राहियों को 4.98 लाख रुपये की एन.एस.सी., उद्यानिकी विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं में 72 हितग्राहियों को 7 हजार 200 रुपये, स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो योजनाओं में 83 हितग्राहियों को 1.50 लाख रुपये, पशु चिकित्सा विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं में 104 हितग्राहियों को 14 लाख 7 हजार 348 रुपये की अनुदान राशि, कृषि विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं में 258 हितग्राहियों को 11 लाख 14 हजार 600 रुपये, उद्योग विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों को 1.70 लाख रुपये की ऋण एवं अनुदान राशि और राजस्व विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को 35 हजार रुपये की अनुदान राशि, 1550 कृषकों को भू-अधिकार एवं ऋण पुस्तिका और 54 हितग्राहियों को स्थायी जाति प्रमाण पत्र वितरित किये गये । अंत्योदय मेले में सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की और प्रचार साहित्य का भी वितरण किया । म.प्र. जन अभियान परिषद के ब्लाक समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे ने विभिन्न विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया । कार्यक्रम में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत एवं शिक्षिका सुश्री मंसूरी द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम में रजोलारैयत के सत्संग शिव मानस मंडल द्वारा आकर्षक गैंडी नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसकी सभी ने सराहना की तथा स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ ने 1100 रुपये, श्री शमीम खान ने 500 रुपये, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री चन्द्रवंशी ने 500 रुपये, थाना प्रभारी श्री मरावी ने 500 रुपये और श्री भानाजी पवार ने 200 रुपये की नगद राशि पुरस्कार स्वरुप प्रदान की । इस नर्तक दल ने अतिथियों की अगवानी भी की । कार्यक्रम का संचालन श्री मनोज साहू ने किया।

---------------
जन सुनवाई कार्यक्रम के अन्तर्गत 221 आवेदनों का निराकरण
जनसुनवाई कार्यक्रम के अन्तर्गत आज स्थानीय कलेक्टर न्यायालय कक्ष में 221 आवेदनों में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा द्वारा बी पी एल सर्वे सूची में नाम जोडने, बंटवारा नामांतरण, मुआवजा राशि देने, पेंशन देने, अनुकम्पा नियुक्ति, छात्रवृत्ति, निर्माण कार्यो की जांच तथा अन्य विषयों पर जनसुनवाई की गई । उन्होंने आवेदकों को संबंधित कार्यालयों के प्रमुखों से भी सम्पर्क करने की समझाईश दी ताकि उनके आवेदनों का शीघ्र निराकरण हो सके।
-------------
No comments:
Post a Comment