1 Dec 2011

News 1 DEC 2011

जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार

मोहर्रम का पर्व शांति और भाईचारे के साथ मनाया जायेगा
शांति समिति की बैठक में लिये गये विभिन्न निर्णय

                  जिले में मोहर्रम का पर्व शांति और भाईचारे के साथ मनाया जायेगा । इस त्यौहार के आयोजन की व्यवस्था के संबंध में कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज जिलाध्यक्ष कार्यालय के सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से विभिन्न निर्णय लिये गये । बैठक में नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र मिगलानी, समिति के सदस्यगण, पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष, अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जैन, सहायक कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शुचिस्मिता सक्सेना, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी डॉ. के.डी.त्रिपाठी, अन्य अधिकारी और पत्रकारगण उपस्थित थे ।
                बैठक में कलेक्टर डॉ. शर्मा ने सवारिया और ताजिया निकलने, मेला और विसर्जन स्थल के संबंध में जानकारी ली तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश और पुलिस व्यवस्था करने के निर्देश दिये । बैठक में समिति सदस्यों ने बताया कि 3 दिसम्बर को मोहर्रम की 7 तारीख की रात्रि में सभी सवारियाँ अपने निश्चित स्थान से उठकर शहर की गश्त करेगी तथा मोहर्रम की 8 तारीख 4 दिसम्बर को रहेगी और इस दिन रात्रि में केवल एक सवारी नाले हैदर बड़ा इमामबाड़ा से उठकर शहर की गश्त करेगी । मोहर्रम की 9 तारीख 5 दिसम्बर को भी सभी सवारियाँ अपने निश्चित स्थान से उठकर शहर की गश्त लगायेगी और रात्रि में लगभग एक बजे से सभी ताजिये अपने स्थान से उठकर ईद मिलादुन्नबी ग्राउण्ड में लाये जायेंगे और रात्रि में मेला रहेगा तथा मोहर्रम की 10 तारीख 6 दिसम्बर को दिन में लगभग 2 बजे से सभी ताजिये अपने निश्चित स्थान से उठकर आजाद चौक, बड़ा इमामबाड़ा से छोटी बाजार से रायल चौक होते हुये करबला चौक में रखे जायेंगे । इसी दिन मेला रहेगा । सवारियों के दौरान एवं मेले में भारी मात्रा में जनसमुदाय रहेगा । शाम 6 बजे से रात्रि तक बड़ा तालाब में सभी ताजिये विसर्जन के लिए जायेंगे।
                समिति सदस्यों ने बैठक में बताया कि बड़ा ईमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, केला मंडी दीवानचीपुरा, रायल चौक, काजी मोहल्ला, पुराना छापाखाना, मोतीलाल किराना दुकान के सामने, अकबरी मस्जिद के बाजू में, आजाद चौक के सामने, चीलघर के पीछे अली नगर, गफूर ठाकुर कबाड़ी के घर के सामने, बडी ईदगाह के पास गोल नगर, नोनियाकरबल, चंदनगांव, कुकड़ा जगत, शिव नगर, पटवारी बाबा दरबार, छितियाबाई का बाड़ा आदि स्थलों से रात्रि में 10 से 11 बजे के मध्य सवारियाँ निकती है जो बड़ा इमामबाड़ा में एकत्रित होकर पुन- अपने स्थानों पर वापस चली जाती है । सदस्यों द्वारा इन स्थलों पर प्रकाश और साफ-सफाई व्यवस्था, विसर्जन स्थल बड़ा तालाब और ऊंट खाना रोड पर प्रकाश और साफ-सफाई एवं पुलिस व्यवस्था करने तथा मेला दिवस को विद्युत कटौती नहीं करने की अपेक्षा की गई । इस पर कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये । बैठक में मेला स्थल और जुलूस मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के लिए भी राजस्व अनुविभागीय अधिकारी और मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देश दिये गये । कलेक्टर ने रात्रि में 11 बजे के बाद बजने वाले ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर सख्ती से नियंत्रण के निर्देश भी दिये तथा मैरिज हाल या मंगल भवन में शादी के दौरान निर्धारित समय के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र बजने पर कड़ी कार्यवाही करने और वाहनों की जप्ती आदि की कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये । समिति सदस्यों द्वारा अलाव के लिये जलाऊ लकड़ी की उपलब्धता की अपेक्षा करने पर कलेक्टर द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये ।
                 बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ.आशीष ने बताया कि सिटी कोतवाली और कुण्डीपुरा नगर निरीक्षक को निर्देश दिये गये हैं कि कत्ल की रात में निकलने वाली सभी सवारियों, ताजिया और मोहर्रम के लिए भरने वाले मेला, जुलूस और विसर्जन स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल लगाये। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे और शांति से यह त्यौहार मनाने की अपील भी की । समिति के सदस्यों द्वारा अन्य सुझाव भी दिये गये जिन पर कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया गया ।
---------------

केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री नाथ का भ्रमण कार्यक्रम

                   केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री कमलनाथ 8 दिसम्बर को प्रात: 9 बजे विशेष वायुयान से दिल्ली से प्रस्थान कर प्रात: 10.30 बजे छिन्दवाडा आयेंगे ।  आप हेलीकाप्टर द्वारा प्रात: 11.30 बजे बम्हनी (तामिया), दोपहर एक बजे दमुआ, दोपहर तीन बजे नागदेव (जामई) और शाम 5 बजे उमरहर (छिन्दवाडा ग्रामीण) जायेंगे तथा शाम 6.30 बजे कार द्वारा छिन्दवाडा वापस आयेंगे । आप हेलीकाप्टर द्वारा 9 दिसम्बर को प्रात: 11.30 बजे लालगांव (चौरई), दोपहर एक बजे बांकी (अमरवाड़ा), दोपहर 3 बजे छाबड़ीकला (परासिया)  और शाम 5 बजे सांवरी (मोहखेड) जायेंगे तथा कार द्वारा शाम 7.30 बजे छिन्दवाड़ा वापस आयेंगे । आप 10 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे हेलीकाप्टर द्वारा नागपुर जायेंगे तथा यहाँ पर वाटर आगमेन्टेशन स्कीम के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेकर प्रात: 11.45 बजे नागपुर से प्रस्थान कर छिन्दवाड़ा आयेंगे । आप कार द्वारा दोपहर 12.30 बजे पी.जी.कालेज छिन्दवाडा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दोपहर 2 बजे स्थानीय पोला ग्राउंड में इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेंगे । आप शाम 4.30 बजे छिन्दवाडा से विशेष वायुयान द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे । 
---------------

 
जिला शिक्षा केन्द्र में एक संविदा प्रबंधक पद
के लिए 5 दिसम्बर तक आवेदन पत्र आमंत्रित

               जिला शिक्षा केन्द्र में एक संविदा प्रबंधक की नियुक्ति की जायेगी । इसक लिए राज्य प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी जिनकी एक जनवरी 2011 को अधिकतम आयु 65 वर्ष हो, शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ हो और जिले में व्यापक तौर पर भ्रमण निरीक्षण और मार्गदर्शन देने में सक्षम हो, अपने आवेदन 5 दिसम्बर तक जिला शिक्षा केन्द्र में जमा कर सकते है। विलंब से प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा ।
               जिला शिक्षा केन्द्र के जिला परियोजना समन्वयक श्री बघेल ने बताया कि नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 का क्रियान्वयन सर्वशिक्षा अभियान मिशन के माध्यम से किया जा रहा है । इस अधिनियम के तहत मार्च 2013 के पूर्व शिड¬ूल में दिये गये मापदण्ड अनुरुप अधोरंरचना सुविधाएँ एवं मानव संसाधन की व्यवस्था की जानी है । इसी परिप्रेक्ष्य में जिला शिक्षा केन्द्र कार्यालय में एक राज्य प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी की संविदा नियुक्ति प्रबंधक जिला शिक्षा केन्द्र के पद पर की जाना है । इस पद के संबंध में विस्तृत विवरण जिला शिक्षा केन्द्र के सूचना पटल एवं वेबसाईट ध्र्ध्र्ध्र्.ड्ढड्डद्वड़ठ्ठद्यत्दृदद्रदृद्धद्यठ्ठथ्.थ्र्द्र.ढ़दृध्.त्द पर भी उपलब्ध है ।
---------------

8 हितग्राहियों को उपचार और परिवहन के लिये
5.74 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत

             मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार नायडू द्वारा जिला बीमारी सहायता निधि से जिले के 8 हितग्राहियों को 5.60 लाख रुपये की राशि उपचार और 14 हजार रुपये की राशि परिवहन के लिए स्वीकृत की गई है । स्वीकृत राशि से मरीजों का कैंसर, ह्मदय रोग, घुटना प्रत्यारोपण, क्रानिकल रीनल का उपचार और एम.आर.आई. की जायेगी तथा यह राशि संबंधित चिकित्सा संस्था को प्रदाय की जायेगी ।
           मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नायडू ने बताया कि जिले के अमरवाड़ा के श्री मस्तराम पिता सूरज प्रसाद ठाकुर के ह्मदय रोग के उपचार के लिये श्री कृष्णा ह्मदयालय एवं  क्रिटिकल केयर सेंटर नागपुर को एक लाख रुपये, ग्राम बांकानागनपुर की श्री श्रीमती शहरुम बी पत्नी श्री इजराईल मंसूरी के घुटना प्रत्यारोपण के लिये सिटी हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर प्रा.लि.जबलपुर को 81 हजार रुपये, ग्राम कोल्हिया के श्री पतिराम पिता रामचंद्र चौहान के कैंसर और ग्राम समसवाड़ा के श्री राम भरोस पिता रामचंद नायक की एम.आर.आई. के लिये चिरायु कार्डियक सेंटर भोपाल को क्रमश: 45 हजार और 59 हजार रुपये, सौंसर के श्री शंकरराव पिता रामचंद्र वाडेकर और पांढुुर्ना के श्री रामेश्वर पिता श्यामराव बोखडे के कैंसर के उपचार के लिए पाढर हास्पिटल पाढर को 75-75 हजार और रामपेठ के श्री हीराजी पिता केश कुमरे के कैंसर के उपचार के लिए पाढ़र हास्पिटल पाढर को 50 हजार रुपये एवं पांढुर्ना के श्री शुभम पिता सुधाकर मदनकर के क्रानिकल रीनल डिसीज के उपचार के लिए चौईथराम हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर इन्दौर को 75 हजार रुपये की उपचार सहायता राशि और 2-2 हजार रुपये की परिवहन राशि स्वीकृत की गई है ।

-----------------
मोहखेड में खंड स्तरीय अन्त्योदय मेला की
तैयारियों के संबंध में बैठक का आयोजन आज

                  राजस्व अनुविभागीय अधिकारी डॉ. के.डी. त्रिपाठी ने बताया कि जिले की जनपद पंचायत मोहखेड में आगामी 13 दिसम्बर को खण्ड स्तरीय अंत्योदय मेला की तैयारियों के संबंध में जनपद पंचायत मोहखेड के सभाकक्ष में 2 दियम्बा को प्रात: 11 बजे से एक बैठक का आयोजन किया गया है । इस बैठक में सभी खंड स्तरीय विभाग प्रमुख अधिकारियों को उपसिथत रहने के निर्देश दिये गये हैं ।
-----------------


 

No comments:

Post a Comment