9 Nov 2011

News 9 Nove 2011

जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार

स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री मोहोड़ का भ्रमण कार्यक्रम

              प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड 10 नवम्बर को दोपहर 3 बजे नागपुर से प्रस्थान कर शाम 4 बजे सौंसर आयेंगे तथा यहाँ पर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद यहीं रात्रि विश्राम करेंगे । आप 11 नवम्बर को जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आम जन से भेंट के बाद प्रात: 11 बजे जनपद पंचायत कार्यालय सौंसर में विधानसभा क्षेत्र सौंसर में चल रहे निर्माण कार्यो की त्रैमासिक समीक्षा बैठक लेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद यहीं रात्रि विश्राम करेंगे । आप 12 नवम्बर को सौंसर में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दोपहर 2 बजे सौंसर से प्रस्थान कर शाम 4 बजे पातालकोट पहुंचेंगे और सतपुडा रोमांचकारी खेल महोत्सव के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद यहाँ से शाम 5 बजे प्रस्थान कर छिन्दवाड़ा-चौरई होते हुये शाम 7 बजे सिवनी पहुंचेंगे तथा सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे । आप 13 नवम्बर को सिवनी से बालाघाट जायेंगे तथा 14 नवम्बर को प्रात: 7 बजे बालाघाट से प्रस्थान कर प्रात: 10 बजे छिन्दवाड़ा आयेंगे और यहाँ से प्रात: 11 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे मोहखेड विकासखंड के ग्राम भंडारकुंड पहुंचकर तालाब के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे । आप दोपहर 3 बजे मोहखेड से प्रस्थान कर शाम 4 बजे सौंसर पहुंचेंगे तथा यहाँ स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रात्रि 8.30 बजे नागपुर के लिये प्रस्थान करेंगे ।

------------------

लापरवाही बरतने पर एक सहायक शिक्षक निलंबित

               कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन करने में लापरवाही बरतने पर जिले के परासिया विकासखंड के नगर न्यूटन चिखली की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सहायक शिक्षक श्री बी.एस.मर्सकोले को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है । निलंबन अवधि में श्री मर्सकोले का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय छिन्दवाड़ा रहेगा तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता रहेगी । 
------------------

विधायक स्वेच्छानुदान निधि से 21 हितग्राहियों को
66 हजार 500 रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत

              विधायक स्वेच्छानुदान निधि योजना के अन्तर्गत कलेक्टर द्वारा जारी वित्तीय वर्ष में जिले के विधानसभा क्षेत्र परासिया के विधायक श्री ताराचंद बावरिया की अनुशंसा पर विकासखंड परासिया के 15 हितग्राहियों को 42 हजार 500 रुपये और विधान सभा क्षेत्र छिन्दवाड़ा के विधायक श्री दीपक सक्सेना की अनुशंसा पर विकासखंड छिन्दवाड़ा के 6 हितग्राहियों को 24 हजार रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है । यह राशि आर्थिक सहायता, चिकित्सा और शिक्षा कार्य के लिये स्वीकृत की गई है ।
------------------
 

जिला पंचायत की स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण
 स्थायी समिति की बैठक का आयोजन 16 नवम्बर को

               जिला पंचायत की स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण स्थायी समिति की बैठक आगामी 16 नवम्बर को दोपहर 12 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है । इस बैठक में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभागों के 17 प्रस्तावों और अन्य विषयों पर चर्चा की जायेगी ।
------------------

9 ग्रामों में पेयजल टेंकर के लिये 10.89 लाख रुपये की स्वीकृति और आवंटन प्रदाय

              जिले के परासिया विकासखंड के 9 ग्रामों में पेयजल व्यवस्था के लिये पानी के टैंकर प्रदाय किये जायेंगे । इस कार्य के लिए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत जिले के विधानसभा क्षेत्र परासिया के विधायक श्री ताराचंद बावरिया की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा जारी वित्तीय वर्ष में क्रियान्वयन एजेंसी जिला प्रबंधक एम.पी.एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कार्पोरेशन को 1.21 लाख रुपये प्रति पेयजल टेंकर के मान से 10.89 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और आवंटन प्रदाय किया गया है । ये पेयजल टेंकर परासिया विकासखंड के ग्राम मांडईमाल, तुमड़ी, मानकादेहीकला, मानकादेहीखुर्द, अपतरा, तालपिपरिया, पगारा, बुदलापठार और कोठार के लिये स्वीकृत किये गये हैं । कलेक्टर ने दिसम्बर माह तक स्वीकृत कार्य पूर्ण करने के निर्देश क्रियान्वयन एजेंसी को दिये हैं ।
------------------


पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर का आयोजन आज

                जिला कोषालय में 10 नवम्बर को प्रात: 11 बजे से 30 जनवरी 2011 के पूर्व सेवानिवृत्त/मृत कर्मचारियों के लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण हेतु शिविर का आयोजन किया गया है । अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा द्वारा इस संबंध में संबंधित आहरण संवितरण अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि पेंशन कार्य से संबंधित अधिकारी/कर्मचारी पेंशन प्रकरण और सेवा अभिलेख के साथ शिविर में अनिवार्य रुप से उपस्थित रहें ।
------------------


6 निर्माण कार्यो के लिए 14 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदाय

               विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत जिले के विधानसभा क्षेत्र छिन्दवाड़ा के विधायक श्री दीपक सक्सेना की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा जारी वित्तीय वर्ष में विकासखंड छिन्दवाडा में 6 निर्माण कार्यो के लिए 14 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुये 9.60 लाख रुपये का आवंटन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छिन्दवाड़ा को प्रदाय किया गया है । उन्होंने इन निर्माण कार्यो को मार्च माह तक पूर्ण करने के निर्देश क्रियान्वयन एजेंसी को दिये हैं ।
                 कलेक्टर ने बताया कि जिले के विकासखंड छिन्दवाड़ा के ग्राम सुरगी में चबूतरा निर्माण कार्य के लिए एक लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और 60 हजार रुपये का आवंटन, बोहनाखैरी के हरिजन मोहल्ला में कला मंच और खैरी लङडू में चबूतरा निर्माण कार्य के लिए 50-50 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और आवंटन, थुनिया उदना में कला मंच और लोनिया करबल में चबूतरा निर्माण कार्य के लिए 2-2 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और डेढ़-डेढ़ लाख रुपये का आवंटन तथा छिन्दवाड़ा नगर के इंदिरा गांधी क्रिकेट ग्राउंड में अतिरिक्त निर्माण कार्य के लिए 8 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और 5 लाख रुपये का आवंटन प्रदाय किया गया है ।

------------------

वित्तीय संस्वीकृतियों की छायाप्रतियाँ भेजने के निर्देश

               राज्य शासन के वित्त विभाग द्वारा सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिये गये हैं कि सभी वित्तीय संस्वीकृतियों की छायाप्रतियाँ महालेखाकार ग्वालियर और निर्माण विभागों की वित्तीय संस्वीकृतियों की छायाप्रतियाँ महालेखाकार (निर्माण एवं प्राप्ति लेखा परीक्षण) भोपाल को प्रेषित करें जिससे उनकी लेखा परीक्षा हो सके । कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने इन निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं ।
------------------

No comments:

Post a Comment