4 Nov 2011

News 4 Nove 2011


जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार

वन मंत्री श्री सिंह के भ्रमण कार्यक्रम में आंशिक संशोधन

               प्रदेश के वन मंत्री श्री सरताज सिंह के भ्रमण कार्यक्रम में आंशिक संशोधन हुआ है । वनमंत्री श्री सिंह अब 5 नवम्बर को प्रात: 7 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे तामिया पहुंचेंगे एवं यहाँ पर तेन्दूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरित करेंगे। आप दोपहर 3 बजे पातालकोट में आयोजित सतपुड़ा रोमांचकारी खेल उत्सव का शुभारंभ करेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे । आप 6 नवम्बर को प्रात: 10 बजे तामिया से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे बटकाखापा पहुंचेंगे एवं तेन्दूपत्ता संग्राहकों के बोनस वितरण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शाम 4 बजे सिवनी के लिये प्रस्थान करेंगे ।

-------------------

प्रभारी मंत्री श्री बिसेन आज पातालकोट में
सतपुड़ा रोमांचकारी खेल महोत्सव
के शुभारंभ समारोह में भाग लेंगे

                    प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सहकारिता एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन 5 नवम्बर को दोपहर 2 बजे सिवनी से प्रस्थान कर शाम 4 बजे पातालकोट पहुंचेंगे तथा यहाँ पर आयोजित सतपुड़ा रोमांचकारी खेल उत्सव के शुभारंभ समारोह में भाग लेने के बाद तामिया में रात्रि विश्राम करेंगे । आप 6 नवम्बर को प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक परासिया में विधायक श्री ताराचंद बावरिया द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के बाद बालाघाट जिले के लालबर्रा के लिये प्रस्थान करेंगे ।

-----------------------

आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री शाह आज पातालकोट पहुंचेंगे

                  प्रदेश के आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री कुंवर विजय शाह 5 नवम्बर को प्रात: 5 बजे हबीबगंज से रेल से प्रस्थान कर प्रात: 8.15 बजे पिपरिया पहुंचेंगे तथा यहाँ से कार द्वारा प्रात: 11 बजे प्रस्थान कर दोपहर एक बजे पातालकोट पहुंचेंगे । आप दोपहर 3 बजे पातालकोट (बीजाढ़ाना) में आयोजित सतपुड़ा रोमांचकारी खेल महोत्सव में भाग लेने के बाद यहीं रात्रि विश्राम करेंगे । आप 6 नवम्बर को प्रात: 9 से 11 बजे तक आम जनता और कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे तथा दोपहर एक से दो बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 4 बजे पातालकोट से पिपरिया के लिये प्रस्थान करेंगे ।

------------------

वन मंत्री श्री सिंह बटकाखापा में 6 नवम्बर को
तेन्दूपत्ता प्रोत्साहन पारिश्रमिक का वितरण करेंगे

                 प्रदेश के वन मंत्री श्री सरताज सिंह 6 नवम्बर को दोपहर 12 बजे जिले के हर्रई विकासखंड के ग्राम बटकाखापा में मुख्य अतिथि के रुप में तेन्दूपत्ता प्रोत्साहन पारिश्रमिक वितरित करेंगे तथा वन आजीविका हितग्राही सम्मेलन में भाग लेंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सहकारिता एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन करेंगे तथा राज्य सभा सदस्य सुश्री अनुसूईया उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सीताराम डेहरिया और क्षेत्रीय विधायक श्री प्रेमनारायण ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रुप में रहेंगे। पूर्व वनमंडल की जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन के अध्यक्ष श्री मूरत नायक और प्रबंध संचालक श्री अशोक कुमार ने सभी जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और नागरिकों से इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है ।

------------

म.प्र. स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन की उपाध्यक्ष
श्रीमती नायक आज सिवनी जायेंगी

                म.प्र. स्टेट सिविल सप्लाइज कार्पोरेशन लि. की उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता सुनील नायक 5 नवम्बर को प्रात: 9 बजे परासिया से सिवनी के लिए प्रस्थान करेंगी ।

---------------------------

सर्पदंश से मृत्यु होने पर एक हितग्राही को
50 हजार रुपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत

                 जिले के जुन्नारदेव के राजस्व अनुविभागीय अधिकारी द्वारा तहसील तामिया के ग्राम उमरवाह की कुमारी सुनीता की गत दिनों सर्पदंश से मृत्यु होने पर उसके वारिस पिता श्री इमरतलाल वल्द रामलाल को राजस्व पुस्क परिपत्र 6 (4) के अन्तर्गत 50 हजार रुपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई है । उन्होंने तहसीलदार तामिया को स्वीकृत अनुदान सहायता राशि तत्काल आहरित कर संबंधित को भुगतान किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं ।

---------------------------
स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री मोहोड आज
तामिया/पातालकोट में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे

                   प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़ 5 नवम्बर को प्रात: 10.15 बजे सौंसर से प्रस्थान कर प्रात: 11.30 बजे तामिया पहुंचेंगे तथा दोपहर 12 बजे वन मंत्री श्री सरताज सिंह के साथ तेन्दूपत्ता संग्राहकों के बोनस वितरण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दोपहर 3 बजे पातालकोट में आयोजित सतपुड़ा रोमांचकारी खेल उत्सव के शुभारंभ समारोह और वन मंत्री श्री सिंह के साथ स्थानीय कार्यक्रमों सम्मिलित होंगे । आप शाम 6 बजे तामिया से प्रस्थान कर शाम 7.30 बजे सौंसर पहुंचेंगे और यही रात्रि विश्राम करेंगे ।
--------------------


एयरो माडलिंग शो का आयोजन आज  पोला ग्राउण्ड में

              जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एवं कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में एयरो माडलिंग शो का आयोजन 5 नवम्बर को प्रात: 10 बजे स्थानीय पोला ग्राउण्ड में किया गया है । इस शो में पटना (बिहार) के पायलटो द्वारा रिमोट कंट्रोल द्वारा तीन छोटे विमानों का आकाशीय प्रदर्शन किया जायेगा । ओलंपिक संघ द्वारा यह कार्यक्रम छिन्दवाड़ा नगर के खेल प्रेमी नागरिकों एवं बच्चों के लिए नि:शुल्क रखा गया है । आयोजन समिति ने जिलेवासियों से तामिया एवं पातालकोट में 5 नवम्बर को दोपहर 3 बजे से आयोजित सतपुड़ा रोमांचकारी खेलों में शामिल होने की अपील भी की है । उल्लेखनीय है कि विगत चार-पांच वर्षो से तामिया/पातालकोट क्षेत्र प्रदेश के पर्यटन स्थलों में शुमार हो रहा है । साथ ही लगातार यहाँ पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है ।
-----------------------

No comments:

Post a Comment