जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार
समाचार
नि:शक्त बच्चों की मैराथन दौड़ और विभिन्न खेलकूद
प्रतियोगिताओं का आयोजन 3 दिसम्बर को होगा
आयोजन के संबंध में बैठक सम्पन्न
जिला मुख्यालय पर दिशा नि:शक्त विद्यालय में आगामी 3 दिसम्बर को नि:शक्त बच्चों की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा । इस संबंध में पंचायत एवं सामाजिक न्याय कार्यालय में उप संचालक श्री एन.के.दुबे की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में स्वास्थ्य विभाग के प्रशासनिक अधिकारी श्री लक्ष्मण साहू, जिला विकलांग पुनर्वास केन्द्र के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सर्वोत्तम ठाकुर, दिशा नि:शक्त विद्यालय के संचालक श्री एच.के.जागीरदार, शिक्षा कल्याण समिति (एकरा) के श्री उमेश वर्मा दीनबंधु सत्यकाम स्वयंसेवी संस्था की संचालक, वैष्णवी संस्था के श्री मथुरिया और अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।
बैठक में उप संचालक श्री दुबे ने डॉ. ठाकुर, श्री जागीरदार और अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को नि:शक्तों के लिये विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन की रुपरेखा तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये । बैठक में इस आयोजन में नि:शक्त बच्चों की मैराथन दौड के साथ ही अन्य खेलों की प्रतियोगितायें और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में विचार विमर्श किया गया ।
---------------------
नगरीय प्रशासन एवं विकास राज्यमंत्री
श्री ऊंटवाल आज सौंसर में करेंगे
57 वीं म.प्र. राज्य स्तरीय शालेय
57 वीं म.प्र. राज्य स्तरीय शालेय
खो-खो प्रतियोगिता का समापन
स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ की
अध्यक्षता में सम्पन्न होगा समापन समारोह
प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास राज्यमंत्री श्री मनोहर ऊंटवाल 25 नवम्बर को प्रात: 11.30 बजे जिले के सौंसर विकासखंड मुख्यालय पर संकल्प विद्या मंदिर प्रांगण में 57 वीं म.प्र. राज्य स्तरीय शालेय खो-खो प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि के रुप में समापन करेंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड करेंगे तथा अन्त्योदय समिति अध्यक्ष श्री बलवंत अप्पाजी ठोमरे और श्री नरेन्द्र परमार विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे । कलेक्टर एवं अध्यक्ष म.प्र. राज्य शालेय क्रीडा प्रतियोगिता डॉ. पवन कुमार शर्मा तथा जिला शिक्षा अधिकारी एवं संगठन सचिव म.प्र. राज्य शालेय क्रीडा प्रतियोगिता श्री पी.आर.कोषे ने जिले के जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और नागरिकों से इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है ।
जिला क्रीडा अधिकारी एच.एस.झिरवार ने बताया कि आज खेले गये मैचों के परिणाम में 14 वर्ष बालक वर्ग में जबलपुर ने उज्जैन को तथा आदिवासी विकास विभाग ने सागर संभाग को हराया तथा इस वर्ग का फाइनल जबलपुर एवं आदिवासी विकास के मध्य 25 नवम्बर को प्रात 8 बजे खेला जायेगा । 17 वर्ष बालक वर्ग के सेमीफाइनल मैच में जबलपुर ने आदिवासी विकास को एवं इन्दौर नेे उज्जैन संभाग को हराकर फाइनल में जगह बनाई तथा इस वर्ग का फाइनल जबलपुर और इन्दौर के मध्य 25 नवम्बर को खेला जायेगा । 19 वर्ष बालक वर्ग में जबलपुर ने आदिवासी विकास को एवं इन्दौर ने उज्जैन संभाग को हराया तथा 25 नवम्बर को जबलपुर व इन्दौर संभाग का फाइनल मैच खेला जायेगा । इसी प्रकार 14 वर्ष बालिका वर्ग के फाइनल मुकबले में जबलपुर ने एक पारी व 6 अंकों से भोपाल संभाग को एवं 19 वर्ष बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में इन्दौर संभाग ने एक पारी से ग्वालियर संभाग को पराजित कर विजयश्री हासिल की तथा बालिका 17 वर्ष का फाइनल मुकाबला जबलपुर व इन्दौर संभाग के मध्य 25 नवम्बर को प्रात: 8 बजे खेला जायेगा ।
--------------------
स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़
आज विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे
प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड 25 नवम्बर को प्रात: 9 बजे जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आम जनों से भेंट करेंगे और प्रात: 10 बजे से नगरीय प्रशासन एवं विकास राज्यमंत्री श्री मनोहर ऊंटवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित मोहगांव तिराहे से शांति निकेतन स्कूल तक डामरीकृत सड़क और फुटपाथ निर्माण कार्य के भूमिपूजन, प्रात: 10.30 बजे माता मंदिर से कन्या शाला तक वाध्यानाला पर रिटर्निंग वॉल निर्माण कार्य के भूमिपूजन और प्रात: 11 बजे राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में भाग लेंगे । आप दोपहर 2.30 बजे सौंसर से प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे लोधीखेडा पहुंचेंगे और मोक्षधाम शोक सभागृह और रिटर्निंग वॉल निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लेकर शाम 5 बजे प्रस्थान कर शाम 6 बजे पांढुर्ना पहुंचेंगे । आप शाम 7 बजे पांढुर्ना से प्रस्थान कर रात्रि 8 बजे सौंसर आयेंगे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे ।
------------------
कमिश्नर श्री पस्तौर आज दुग्ध उत्पादक किसानों के सम्मेलन में भाग लेंगे
तहसील और जनपद पंचायत कार्यालय का निरीक्षण भी करेंगे
तहसील और जनपद पंचायत कार्यालय का निरीक्षण भी करेंगे
जबलपुर संभाग के कमिश्नर श्री रवीन्द्र पस्तौर के मुख्य आतिथ्य में सांची दुग्ध संयंत्र ढिमराढ़ाना रोड खजरी छिन्दवाड़ा में 25 नवम्बर को दोपहर 3 बजे से जिले के दुग्ध उत्पादक किसानों का सम्मेलन आयोजित किया गया है । इस सम्मेलन में कमिश्नर श्री पस्तौर दुग्ध उत्पादक किसानों से सीधे पशु पालन एवं दुग्ध उत्पादन व्यवसाय के बारे में विस्तृत चर्चा करेंगे । इसके अलावा कमिश्नर प्रात: के समय तहसील और जनपद पंचायत कार्यालय को निरीक्षधा भी करेंगे ।
------------------
No comments:
Post a Comment