जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार
समाचार
प्रतिभागी खिलाडी अच्छी मेहनत से खेलकर जिले, प्रदेश और
देश का नाम रौशन करें -- स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़
देश का नाम रौशन करें -- स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़
स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड द्वारा
सौंसर में 57 वीं राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का उद्घाटन
प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खेलकूद के लिए बजट की व्यवस्था की गई है जिससे खेल परिसरों के माध्यम से खेल गतिविधियाँ संचालित की जा रही है । सभी प्रतिभागी खिलाडी अच्छी मेहनत करके खेलें एवं अपने जिले, प्रदेश और देश का नाम रौशन करें । श्री मोहोड आज जिले के सौंसर विकासखंड मुख्यालय स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित 57 वीं राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को मुख्य अतिथि के रुप में सम्बोधित कर रहे थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका छिन्दवाड़ा के अध्यक्ष श्री कन्हईराम रघुवंशी ने की तथा म.प्र. पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष श्री संतोष जैन, महाकौशल विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री शेषराव यादव, अंत्योदय समिति के अध्यक्ष श्री बलवंत अप्पा ठोमरे और श्री रमेश पोफली विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित थे । उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 संभागों के लगभग 900 शालेय खिलाड़ी, अधिकारी, प्रशिक्षक, शिक्षक आदि भाग ले रहे हैं तथा यह प्रतियोगिता 5 दिनों तक चलेगी ।
मुख्य अतिथि एवं स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ ने प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ करते हुये कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अर्चना चिटनीस ने सौंसर में इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन की अनुमति देकर जिले को एक अच्छी सौगात दी है । यह जिले के लिये गर्व की बात है । उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से विद्यार्थी अपने भविष्य का निर्माण कर सकते हैं । प्रदेश सरकार खेल गतिविधियों के लिये निरंतर नई योजनायें लागू कर रही है जिसका लाभ शालेय विद्यार्थियों को मिल रहा है । उन्होंने कहा कि खेलों के विकास में प्रदेश सरकार निरंतर सहयोग करेगी । उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर और माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । उन्होंने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के सभागृह निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा भी की । उन्होंने प्रतिभागी खिलाडियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली तथा इसके पूर्व खेल ध्वज का आरोहण किया । उन्होंने जबलपुर और उज्जैन के मध्य हुये उद्घाटन मैच को देखा तथा सभी संभाग के खिलाडियों और टीम मैनेजरों से परिचय प्राप्त किया। साथ ही खुशी के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े।
कार्यक्रम अध्यक्ष श्री कन्हईराम रघुवंशी ने कहा कि प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ के प्रयासों से सौंसर क्षेत्र में अमिया बहार और मृग बहार के बाद अब खेल बहार भी आ गई है । यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन से संभव हुआ है । उन्होंने कहा कि प्रतिभागी खिलाडी खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा उभारे और अपना कैरियर बनाये तथा अपनी प्रतिभा को बुलंदी के शिखर तक ले जाकर प्रदेश और देश का नाम रौशन करें । उन्होंने विधिवत खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की । विशिष्ट अतिथि श्री संतोष जैन ने कहा कि प्रतिभागी खिलाडी खेल के माध्यम से शारीरिक तंदुरुस्ती के साथ ही योग भी करें जिससे शरीर की आंतरिक प्रक्रिया भी स्वस्थ रह सके । उन्होंने आव्हान किया कि खिलाड़ी खेल भावना से खेलें प्रतिंद्वंद्विता से नहीं जिससे स्वस्थ खेल को बढ़ावा मिल सके । उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के स्वर्णिम मध्यप्रदेश निर्माण के स्वप्न को साकार करने में भी सहयोग का आव्हान किया । विशेष अतिथि श्री शेषराव यादव ने कहा कि बच्चे पढ़ना और खेलना नहीं छोड़े जिससे वे जीवन में सफल होंगे और अच्छे नागरिक बनकर प्रदेश और देश का नाम रौशन कर सकेंगे । विशेष अतिथि श्री रमेश पोफली ने कहा कि प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड ने इस क्षेत्र में खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराकर इस क्षेत्र की खिलाड़ी प्रतिभाओं को अच्छा अवसर प्रदान किया है । उन्होंने प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुये अच्छे खेल प्रदर्शन की अपेक्षा खिलाड़ियों से की ।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुये जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी.आर.कोषे ने बताया कि इस प्रतियोगिता मं इन्दौर, भोपाल, ग्वालियर , उज्जैन, सागर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम् और जबलपुर सहित आदिवासी विकास संभाग के 14,17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 800 खिलाडी और लगभग 100 अधिकारी भाग ले रहे हैं । इस प्रतियोगिता के लिये सौंसर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में 3 और संकल्प विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 3 उच्च स्तरीय मैदान बनवाये गये हैं । सभी प्रतिभागियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी की गई है । शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अनघा देव ने शाला का इतिहास बताते हुये कहा कि वर्ष 1911 में यह शाला मिडिल स्कूल के रुप में अंग्रेजी माध्यम से स्थापित की गई थी तथा 100 वर्ष पूरे होने पर यह शाला का शताब्दी वर्ष है जिसमें प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ के प्रयासों से शाला को राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के आयोजन का मौका मिला है । उन्होंने बताया कि वर्ष 1948 में यह शाला हायर सेकेंडरी के रुप में संचालित हुई । 16 अक्टूबर 1961 तक नगरपालिका द्वारा इसे संचालित किया गया । शाला को 17 अक्टूबर 1961 से शिक्षा विभाग के माध्यम से संचालित किया जा रहा है तथा 26 जून 2005 से शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के रुप में घोषित होने पर अब सभी संकायों में कक्षा नवमीं से बारहवीं तक की कक्षायें यहाँ संचालित है । उन्होंने शाला में सभागृह बनवाने की अपेक्षा स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री से की ।
कार्यक्रम में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, लिटिल स्टेप स्कूल और लाला कैलाशपत सिंघानिया के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति दी गई तथा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री राकेश चौरसिया और आभार प्रदर्शन जिला क्रीडा अधिकारी श्री एच.एस.झिरवार ने किया । इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री संजय निंबुलकर, सर्वश्री राजू परमार, राजेन्द्र भक्ते, चिंतामन डोंगरे, लखन डोंगरे, सदन साहू, श्रीमती संगीता बोबडे और अन्य जनप्रतिनिधि, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी श्री रमेश कुमरे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी डॉ. रवि खरे, अन्य अधिकारी/कर्मचारी, पत्रकार, खेल प्रेमी तथा बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे ।
कार्यक्रम में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, लिटिल स्टेप स्कूल और लाला कैलाशपत सिंघानिया के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति दी गई तथा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री राकेश चौरसिया और आभार प्रदर्शन जिला क्रीडा अधिकारी श्री एच.एस.झिरवार ने किया । इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री संजय निंबुलकर, सर्वश्री राजू परमार, राजेन्द्र भक्ते, चिंतामन डोंगरे, लखन डोंगरे, सदन साहू, श्रीमती संगीता बोबडे और अन्य जनप्रतिनिधि, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी श्री रमेश कुमरे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी डॉ. रवि खरे, अन्य अधिकारी/कर्मचारी, पत्रकार, खेल प्रेमी तथा बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे ।
--------------------
हेडस्टार्ट केन्द्रों की निरीक्षण रिपोर्ट नहीं भेजने और
गलत रिपोर्ट भेजने वालों को कारण
बताओ नोटिस जारी करें – कलेक्टर डॉ. शर्मा
साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न
कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने निर्देश दिये कि हेडस्टार्ट केन्द्रों की निरीक्षण रिपोर्ट नहीं भेजने वाले राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों और गलत रिपोर्ट भेजने वाले बी.आर.सी. को कारण बताओ नोटिस जारी करें । कलेक्टर डॉ. शर्मा ने ये निर्देश आज जिलाध्यक्ष कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में दिये। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शुचिस्मिता सक्सेना, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आशा कुशरे, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी डॉ. के.डी.त्रिपाठी और सभी विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे ।
कलेक्टर डॉ. शर्मा ने बैठक में स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले में चिन्हित 258 एनीमिक महिलाओं की सूची प्रस्तुत करें तथा इन महिलाओं के उपचार की तत्काल व्यवस्था करें । उन्होंने जिले के अमरवाड़ा विकासखंड के ग्राम पेटदेवरी की शाला के प्राचार्य द्वारा छात्रों को छात्रवृत्ति की राशि वितरित किये बिना स्थानांतरण पर चौरई चले जाने तथा अभी तक छात्रवृत्ति राशि वितरित नहीं करने पर संबंधित प्राचार्य का तत्काल वेतन रोकने और उसके निलंबन का प्रस्ताव भेजने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये । उन्होंने जिलाध्यक्ष कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के साथ ही ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा, आबकारी, आदिवासी विकास, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, खनिज, वन, पंचायत, कृषि, पंजीयन, विद्युत, शहरी विकास, जल संसाधन, लोक निर्माण, अन्त्यावसायी, उद्यान, विद्युत, प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक, मत्स्य, विपणन, जिला शिक्षा केन्द्र आदि विभागों के लंबित पत्रों की प्रगति की समीक्षा की तथा पत्रों का समयावधि में निराकरण करने के निर्देश दिये । उन्होंने बताया कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस 7 दिसम्बर के अवसर पर एकत्रित राशि भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं और परिवार के कल्याण के लिये व्यय की जाती है । उन्होंने विभाग प्रमुख अधिकारियों से अपेक्षा की कि उनके विभाग के लिये निर्धारित लक्ष्य के अनुरुप राशि संग्रहित कर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में जमा करें तथा इस कार्य के लिये अन्य लोगों को भी प्रेरित कर सहयोग करें ।
----------
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 30 नवम्बर को
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आगामी 30 नवम्बर को दोपहर एक बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है । बैठक में पूर्व बैठक में पारित प्रस्तावों के परिपालन की समीक्षा और चर्चा के साथ ही वन विभाग, जिला पंचायत, जिला योजना बजट, लोक निर्माण और महिला एवं बाल विकास विभागों की योजनाओं की समीक्षा की जायेगी ।
----------------
No comments:
Post a Comment