2 Nov 2011

News 2 Nove 2011


जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा (म.प्र.)
समाचार

सेवानिवृत्त अधिकारियों/ कर्मचारियों
का अभिनंदन समारोह सम्पन्न

जी.पी.ओ./पी.पी.ओ.का भी हुआ वितरण

              कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज जिलाध्यक्ष कार्यालय के सभाकक्ष में 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने वाले 16 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जी.पी.ओ. और पी.पी.ओ. प्रदाय कर उनका शाल, श्रीफल एवं फूलमालाओं से अभिनंदन किया गया । जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा, अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा और सहायक कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया । इस अवसर पर जिला पेंशन अधिकारी श्री महोबिया, जिला कोषालय अधिकारी श्री एस.के.धाण्डे, सहायक कोषालय अधिकारी श्री कमलेश श्री निर्गुणकर, संबंधित विभागों के कार्यालय प्रमुख, सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी, पत्रकार, पेंशनर्स संघ के पदाधिकारी तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे ।
             कलेक्टर डॉ. शर्मा ने सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों का अभिनंदन करते हुये कहा कि शासन की मंशा है कि सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों को न केवल सेवानिवृत्ति की तिथि को जी.पी.ओ. और पी.पी.ओ. मिले, बल्कि उन्हें पर्याप्त सम्मान भी मिलना चाहिये । उन्होंने विभिन्न विभागों के लंबित पेंशन प्रकरणों की समीक्षा करते हुये विभाग प्रमुखों को निर्देश दिये कि आगामी एक माह के भीतर सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण कर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी को पेंशन दिया जाना सुनिश्चित करें । उन्होंने संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा जबलपुर कार्यालय में लंबित प्रकरणों के समय सीमा में निराकरण के लिए जिला कोषालय अधिकारी और जिला पेंशन अधिकारी को निर्देश दिये कि वे स्वयं प्रयास कर  प्रकरणों का निराकरण करायें जिससे संबंधित को पेंशन मिल सके । उन्होंने बताया कि पेंशनर संघ के अलावा अन्य माध्यमों से पेंशनरों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है तथा जिला चिकित्सालय में भी नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था की जा रही है । अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. शर्मा ने भी लंबित पेंशन प्रकरणों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये ।
              सम्मान समारोह में शिक्षा विभाग में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गांगीवाड़ा के शिक्षक श्री नेवालाल गुप्ता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सौंसर के सहायक शिक्षक श्री मधुकर गावंडे, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोटी के सहायक शिक्षक श्री मारोती छोले, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिन्दवाड़ा की शिक्षिका श्रीमती सरला भार्गव और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रोहनाकला के प्रधानपाठक श्री दीपचंद उईके, आदिम जाति कल्याण विभाग में विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय जुन्नारदेव के सहायक शिक्षक श्री जगदीश प्रसाद यदुवंशी और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय के भृत्य श्री शंभू वरकडे, सांख्यिकी विभाग के सांख्यिकी अधिकारी श्री के.हनोते, लोक निर्माण विभाग के स्थल सहायक श्री प्रेमनारायण दीक्षित, जल संसाधन विभाग के चौकीदार श्री जयहरि शाह, वाणिज्यकर विभाग के उपायुक्त वाणिज्यकर श्री ए.एस.काकोडिया, वन विभाग में दक्षिण सामान्य वनमंडल के सहायक वन संरक्षक श्री आर.सी.मण्डराह, जेल विभाग में जिला जेल के मुख्य प्रहरी श्री बाबूलाल वर्मा तथा गृह विभाग मं आठवीं बटालियन के कंपनी कमांडर श्री कुंवरसिंह मंडावी और प्रधान आरक्षक श्री दयाराम एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के प्रधान आरक्षक श्री तेजराम के 31 अक्टूबर 2011 को सेवानिवृत्त होने पर उन्हें जी.पी.ओ/पी.पी.ओ. प्रदाय करने के साथ ही शाल, श्रीफल और फूलमालाओं से उनका अभिनंदन किया गया । जिला पेंशन अधिकारी श्री महोबिया ने पेंशन संबंधी जानकारी देते हुये कार्यक्रम का संचालन किया और अन्त में आभार व्यक्त किया ।
----------------


अध्यक्ष श्री बंजारा का भ्रमण कार्यक्रम 

               म.प्र. राज्य विमुक्त, घुमक्कड एवं अद्र्ध घुमक्कड़ जाति विकास अभिकरण के अध्यक्ष श्री नारायण सिंह बंजारा 3 नवम्बर को प्रात: 8 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे खुलसान (तामिया) पहुंचेंगे तथा बंजारा समाज की बैठक में भाग लेने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे । आप 4 नवम्बर को प्रात: 11 बजे खुलसान से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे ग्राम कहुआ (अमरवाड़ा) पहुंचेंगे और बंजारा समाज के लोगों से भेंट करने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे। श्री बंजारा 5 नवम्बर को दोपहर 12 बजे कहुआ से प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे पातालकोट पहुंचकर एडवेंचर कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सायं 5 बजे प्रस्थान कर रात्रि 7 बजे अमरवाड़ा पहुंचेंगे तथा रेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे । श्री बंजारा 6 नवम्बर को प्रात: 7 बजे अमरवाड़ा से कटनी के लिए प्रस्थान करेंगे ।
                 म.प्र.राज्य विमुक्त, घुमक्कड एवं अद्र्ध घुमक्कड़, जाति विकास अभिकरण के अध्यक्ष श्री बंजारा 8 नवम्बर को प्रात: 8 बजे नरसिंहपुर से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे छिन्दवाड़ा पहुंचेंगे तथा सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेने के बाद शाम 5 बजे प्रस्थान कर शाम 6 बजे अमरवाड़ा पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे ।  आप 9 नवम्बर को प्रात: 10 बजे अमरवाड़ा के अनुसूचित जाति, जनजाति छात्रावासों का निरीक्षण करेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे तथा 10 नवम्बर को प्रात: स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे एवं रात्रि विश्राम अमरवाड़ा में करेंगे।  श्री बंजारा 11 नवम्बर को प्रात: 10 बजे अमरवाड़ा से प्रस्थान कर प्रात: 10.30 बजे विमुक्त बस्ती चिखली पहुंचकर बंजारा समाज की बैठक लेने के बाद दोपहर 2 बजे प्रस्थान करशाम 4 बजे दीघावानी पहुंचेंगे तथा विमुक्त बंजारा समाज के लोगों से भेंट करेंगे एवं शाम 6 बजे प्रस्थान कर ग्राम कहुआ पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। आप 12 नवम्बर को प्रात: 9 बजे कहुआ से प्रस्थान कर प्रात: 11 बजे ग्राम लहगडुआ पहुंचेंगे तथा विमुक्त जाति के लोगों से भेंट करने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे ।श्री बंजारा 13 नवम्बर को प्रात: 10 बजे ग्राम लहगडुआ से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

-------------------

राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत
माह नवम्बर में 79 स्थानों पर नसबंदी शिविरों का आयोजन

                राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा माह नवम्बर में जिले के 79 स्थानों पर नसबंदी शिविरों का आयोजन किया गया है । इन शिविरों में एल.टी.टी., एन.एस.व्ही.टी. और सी.टी.टी. नसबंदी आपरेशन किये जायेंगे । संबंधित क्षेत्र के लक्ष्य दम्पत्ति इन शिविरों का लाभ ले सकते हैं ।
               मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हेमंत नायडू ने बताया कि 3 नवम्बर को हीरावाडी, सांवरी और बिछुआ, 4 को सिंगोडी, अमरवाड़ा, हर्रई और जुन्नारदेव, 5 को चौरई और चांद, 7 को तामिया, 8 को धनौरा और बटकाखापा, 9 को धर्मशाला छिन्दवाड़ा, परासिया, बडकुही और पांढुर्ना, 10 को लिंगा और सौंसर, 11 को हर्रई, हिरदागढ़, जामई, अमरवाड़ा और सिंगोडी, 12 को चौरई, 14 को उमरेठ, चावलपानी, सौंसर, पिपलानारायणवार और सिवनी, 15 को धनौरा और बटकाखापा, 16 को शिवपुरी, धर्मशाला छिन्दवाड़ा, बडकुही और पांढुर्ना, 17 को मोरडोंगरी, बिछुआ, पातरी, सांवरी और मोहगांव, 18 को हर्रई, अमरवाड़ा, सिंगोडी, जुन्नारदेव और रामपुर,19 को नांदनवाडी, चौरई और कुण्डा, 21 को पगारा, तामिया, देलाखारी, सौंसर, रामाकोना और बडचिचोली, 23 को धर्मशाला छिन्दवाड़ा, झुर्रे, बडकुही और पांढुर्ना, 24 को मोहखेड, खमारपानी और धनेगांव, 25 को जुन्नारदेव, हर्रई, अमरवाड़ा और सिंगोडी , 26 को चौरई, सीताझिर और काराघाट कामठी, 28 को रावनवाड़ा, तामिया,छिन्दी, सौंसर और लोधीखेड़ा, 29 को बटकाखापा और धनौरा तथा 30 नवम्बर को धर्मशाला छिन्दवाड़ा, कुण्डालीकला,बडकुही और पांढुर्ना में नसबंदी शिविरों का आयोजन किया गया है । 
--------------


समर्थन मूल्य पर मोटा अनाज की खरीदी शुरु

खरीदी के लिए 46 उपार्जन केन्द्र स्थापित

उपार्जन व्यवस्था के पर्यवेक्षण आदि के लिये
 जिला और अनुविभाग स्तरीय समितियाँ गठित

                 राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन मौसम में समर्थन मूल्य योजना के अन्तर्गत मोटा अनाज ज्वार, बाजरा, मक्का आदि का समर्थन मूल्य 980 रुपये प्रति Ïक्वटल निर्धारित किया गया है । इस मोटे अनाज का उपार्जन एक नवम्बर से प्रारंभ हो गया है तथा 31 जनवरी तक खरीदी की जायेगी । कलेक्टर द्वारा जिले में मक्का खरीदी के लिये 46 उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं तथा जिला और अनुविभाग स्तर पर उपार्जन की व्यवस्था के पर्यवेक्षण, स्कंध की गुणवत्ता और अन्य विषयों पर निर्णय लेने के लिये जिला और अनुविभाग स्तरीय प्रशासकीय समितियाँ गठित की गई है । उपार्जन केन्द्रों से वास्तविक किसानों से ही समर्थन मूल्य पर खरीदी होगी, बिचौलियों से नहीं तथा इसके लिये विक्रेता कृषकों को भुगतान पूर्व बी-1, खसरा या ऋण पुस्तिका में से किसी एक अभिलेख की छायाप्रति उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा । कृषक की भूमि में अनुमानित उपज से अधिक मात्रा की खरीदी नहीं की जायेगी । कृषक इस संबंध मं अपनी किसी भी समस्या के निराकरण के लिये जिला आपूर्ति कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07162-243409 अथवा खाद्य संचालनालय भोपाल के टोल फ्री दूरभाष क्रमांक 1800-2336411 पर सम्पर्क कर सकते हैं ।
                कलेक्टर ने बताया कि समर्थन मूल्य पर मोटा अनाज खरीदी के लिये गठित जिला स्तरीय प्रशासकीय समिति के अध्यक्ष जिला कलेक्टर या उनके प्रतिनिधि और जिला आपूर्ति अधिकारी संयोजक सदस्य रहेंगे । इसके अलावा उप पंजीयक सहकारी संस्थायें, शाखा प्रबंधक भारती खाद्य निगम, महाप्रबंधक जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक, उप संचालक कृषि, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, जिला प्रबंधक म.प्र. राज्य सहकारी विपणन संघ, जिला प्रबंधक/शाखा प्रभारी म.प्र. स्टेट वेयर हाउसिंग एण्ड लाजिÏस्टग कार्पोरेशन और जिले की सभी कृषि उपज मंडी समिति के सचिवों को सदस्य के रुप में शामिल किया गया है । यह समिति खरीदी संबंधी सभी विवादों का अंतिम निराकरण करेगी और उपार्जित स्कंध की गुणवत्ता की निगरानी भी करेगी । इसी प्रकार अनुविभाग स्तर पर गठित प्रशासकीय समिति में राजस्व अनुविभागीय अधिकारी अध्यक्ष और सहायक/कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी संयोजक सदस्य नियुक्त किये गये हैं तथा कृषि अनुविभागीय अधिकारी, सहकारिता विस्तार अधिकारी और शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक को सदस्य के रुप में शामिल किया गया है । यह समिति समर्थन मूल्य खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर खरीदी केन्द्रों मं बिक्री के लिये खाद्यान्न का निर्धारित स्पेसिफिकेशन के अनुसार खरीदी हो रही है या नहीं, यह सुनिश्चित करेगी तथा क्रेता-विक्रेता के विवादों का भी निराकरण करेगी ।
                   कलेक्टर ने बताया कि जिले के विकासखंड छिन्दवाड़ा में कृषि उपज मंडी छिन्दवाड़ा, ग्राम गुरैया, गांगीवाड़ा, माल्हनवाड़ा, मानकादेई, पिण्डरई, मारई, कुण्डालीकला, रोहनाकला, नेर और जमुनिया, विकासखंड चौरई में चौरई, झिलमिली, साजपानी, पांजरा, चांद, पचगांव, मेघदौन और कुण्डा, विकासखंड अमरवाड़ा में अमरवाड़ा, सिंगोडी, सेजा और छुई, विकासखंड हर्रई में बटकाखापा और सुरलाखापा, विकासखंड बिछुआ में बिछुआ, खमारपानी, करेल, खमरा, मोया और पाथरी, विकासखंड सौंसर में सौसर, विकासखंड परासिया में कारीडोंगरी, मोरडोंगरी, उमरेठ, पलटवाड़ा और बाघबर्दिया, विकासखंड तामिया में तामिया और देलाखारी, विकासखंड मोहखेड में उमरानाला, लिंगा, बिसापुरकला, लावाघोघरी, खूनाझिरकला और पालाखेड बदनूर तथा विकासखंड जुन्नारदेव में नवेगांवकला में समर्थन मूल्य पर उपार्जन केन्द्र स्थापित किये गये हैं ।


सतपुड़ा रोमांचकारी खेल उत्सव की गतिविधियों
के सफल क्रियान्वयन के लिये मुख्य संरक्षक,
संरक्षक, संयोजक, आयोजन प्रभारी नियुक्त

विभिन्न समितियाँ भी गठित

               म.प्र.पर्यटन विकास निगम, जिला प्रशासन और जिला ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में जिले के तामिया और पातालकोट में आगामी 5 से 11 नवम्बर तक आयोजित सतपुड़ा रोमांचकारी खेल उत्सव 2011 की विभिन्न गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन के लिये मुख्य संरक्षक, संरक्षक मंडल और संयोजक के साथ ही विभिन्न समितियों का गठन किया गया है । इस आयोजन का मुख्य संरक्षक मुख्य वनसंरक्षक श्री पुष्कर सिंह को बनाया गया है तथा संरक्षक मंडल में कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला ओलंपिक संघ डॉ. पवन शर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष, वन संरक्षक वर्किंग प्लान श्री चितरंजन त्यागी, सेनानी आठवीं बटालियन श्री आर.के.मराठे और कमांडिंग आफीसर कर्नल राजीव गोसाई को शामिल किया गया है ।
                कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला ओलंपिक संघ डॉ. शर्मा ने बताया कि वानिकी अनुसंधान एवं मानव संसाधन विकास केन्द्र के उप वन संरक्षक और जिला ओलंपिक संघ के प्रभारी अधिकारी डॉ. सुनीश बक्शी को संयोजक और आयोजन प्रभारी, पश्चिम वनमंडलाधिकारी श्री ए.के. चौहान, पूर्व वनमंडलाधिकारी श्री अशोक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री स्वाति मीणा, उत्पादन वनमंडलाधिकारी श्रीमती राखी नंदा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जैन, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी परासिया श्री अनुराग सक्सेना, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी जुन्नारदेव, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री पाण्डे, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण श्री एस.सी.वर्मा और परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना तामिया को संयोजक बनाया गया है तथा जिला ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष श्री के.आर.तिवारी कैम्प प्रभारी रहेंगे । गठित विभिन्न समितियों में से लेखा समिति में जिला ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष श्री के.आर.तिवारी, सचिव श्री पी.आर. कोषे और कार्यालय सहायक श्री एस.के. विश्वकर्मा, आवास, मंच और पेयजल समिति में तहसीलदार तामिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तामिया श्री राजकुमार पाण्डेय, रेज आफीसर तामिया श्री अनादि बुधोलिया, एस.डी.ओ. पी.डब्ल्यू.डी. तामिया श्री मनोहर बागड़े, एस.डी.ओ.पी.एच.ई. परासिया और रोजगार अधिकारी श्री पवन भिमटे, साहसी खेल समिति में जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह ठाकुर और सदस्य श्री सनत उसरेठे, जिला क्रीडा अधिकारी शिक्षा विभाग श्री हरिओम सिंह झिरवार, जिला क्रीडा अधिकारी खेल एवं युवक कल्याण विभाग श्रीमती रुबिका जैन, शिक्षक श्रीनाथ स्कूल श्री राजेश मालवी, व्यायाम शिक्षक उत्कृष्ट विद्यालय श्री राकेश चौरसिया और व्याख्याता फ्लावरवेल स्कूल चांदामेटा श्री जावेद खान, स्मारिका प्रकाशन समिति में जिला ओलंपिक संघ के प्रभारी अधिकारी एवं उप वन संरक्षक श्री सुनीश बक्शी, जनसम्पर्क कार्यालय के श्री ओमप्रकाश नयन, प्रोफेसर गल्र्स कॉलेज श्रीमती उर्मिला खरपुसे, प्रोफेसर पी.जी.कॉलेज डॉ. लक्ष्मीचंद, सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डॉ. के.के. श्रीवास्तव, प्रधान पाठक माध्यमिक शाला कुकड़ा जगत श्री के.के.मिश्रा, शिक्षक उत्कृष्ट विद्यालय श्री ओ.पी.शर्मा, डब्ल्यू.डब्ल्यू.एफ. के श्री विनोद तिवारी, व्यायाम शिक्षक उत्कृष्ट विद्यालय श्री राकेश चौरसिया और व्याख्याता फ्लावरवेल स्कूल चांदामेटा श्री जावेद खान, सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री व्ही.एस.पाण्डे, परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना और विकासखंड शिक्षा अधिकारी तामिया तथा उद्घाटन एवं समापन समारोह समिति में राजस्व अनुविभागीय अधिकारी जुन्नारदेव, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जुन्नारदेव, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण तामिया, जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी.आर.कोषे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी छिन्दवाड़ा श्री हिमांशु सिंह, जिला क्रीडा अधिकारी शिक्षा विभाग श्री हरिओम झिरवार, व्यायाम शिक्षक उत्कृट विद्यालय छिन्दवाड़ा श्री राकेश चौरसिया, व्याख्याता फ्लावरवेल  स्कूल चांदामेटा श्री जावेद खान और वन विभाग के श्री राजेश्वर कुशवाह को शामिल किया गया है ।
             इसी प्रकार आमंत्रण एवं स्वागत समिति में जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल और श्री राजेन्द्र सिंह ठाकुर, अध्यक्ष क्रिकेट संघ श्री जे.पी.सिंह, सचिव शतरंज संघ श्री ग्यासुद्दीन पाशा, सचिव जिला पावर लिÏफ्टग संघ श्री सनत उसरेठे, सचिव व्हालीबाल संघ श्री सुशील पटवा, सचिव फुटबाल संघ श्री मुश्ताक खान, सचिव बास्केटबाल संघ श्री उदय उभेगांवकर, सचिव टेबल टेनिस संघ श्री संजय ठाकुर, हॉकी संघ के श्री हाजी इकबाल कुरैशी और प्रशिक्षक कराते, उमरानाला श्री सतीश मालवीय, भोजन समिति में राजस्व अनुविभागीय अधिकारी जुन्नारदेव, जिला खाद्य अधिकारी, जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र ठाकुर और सदस्य श्री सनत उसरेठे, खेल अधिकारी खेल एवं युवक कल्याण विभाग श्रीमती रुबिका जैन और जिला खेल अधिकारी शिक्षा विभाग श्री हरीओम झिरवार, अनुशासन समिति में कमांडेंट होमगार्ड छिन्दवाड़ा, पी.टी.आई. डॉन बास्को झिरपा श्री रुपेश मौर्य, उत्कृष्ट विद्यालय हर्रई के श्री एन.पी.तिवारी, पी.टी.आई. उत्कृष्ट विद्यालय तामिया श्रीमती उर्मिला जाट, कन्याशाला हर्रई की श्रीमती कीर्ति बाला, आदिवासी विकास तामिया की श्रीमती योगिता घोरपडे, पी.टी.आई. विद्याभूमि स्कूल छिन्दवाड़ा श्री असलम खान, पी.टी.आई. हाईस्कूल उमरेठ श्री वसीम खान और पी.टी.आई. एम.एल.बी. कैलाशनगर श्री चंद्रशेखर चंदेल, प्रचार प्रसार समिति में जिला जनसम्पर्क अधिकारी, परियोजना प्रशासक तामिया, जिला जनसम्पर्क कार्यालय के श्री ओ.पी.सोनवंशी, व्यायाम शिक्षक उत्कृष्ट विद्यालय छिन्दवाड़ा श्री राकेश चौरसिया और व्याख्याता फ्लावरवेल स्कूल चांदामेटा श्री जावेद खान, खेल संचालक समिति में सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री एस.एस.सालोटकर, खेल अधिकारी आदिवासी विकास विभाग श्री पी.एल.साहू, एन.आई.एस.कोच श्री विशाल वर्मा, तारामंडल छिन्दवाड़ा के श्री संदीप चावक, खेल परिसर तामिया के श्री बी.आर.सिंह, श्रीमती ललिता वासनिक और श्री विजेन्द्र वर्मा, शासकीय कन्या शाला तामिया के श्री अनिल चौकीकर, पी.टी.आई.उमरेठ श्री वसीम खान, शिक्षक श्रीनाथ स्कूल छिन्दवाड़ा श्री राकेश मालवी, पी.टी.आई. हाईस्कूल घोघरी श्री रविन्द्र नाग और एन.सी.सी.अधिकारी छिन्दवाड़ा श्री रणवीर सूर्यवंशी, उद्घोषक समिति में उद्घाटन और समापन समारोह के लिये शिक्षक उत्कृष्ट विद्यालय छिन्दवाड़ा श्री ओ.पी.शर्मा और श्री नरेन्द्र शक्रवार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए व्यायाम शिक्षक उत्कृष्ट विद्यालय छिन्दवाड़ा श्री राकेश चौरसिया, व्याख्याता फ्लावरवेल स्कूल चांदामेटा श्री जावेद खान और शिक्षक तामिया कु.अंजुम कुरैशी तथा सुरक्षा व्यवस्था समिति में थाना प्रभारी तामिया और एन.सी.सी अधिकारी उत्कृष्ट विद्यालय तामिया श्री बेग को शामिल किया गया है। इसके अलावा टेंट, जल, साफ-सफाई, कार्यालयीन एवं स्टोर और कंट्रोल रुम की व्यवस्था के लिए भी समितियां गठित की गई हैं।
----------------

 

No comments:

Post a Comment