जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार
समाचार
स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ का भ्रमण कार्यक्रम
प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड 20 नवम्बर को प्रात: सौंसर पहुंचेंगे तथा यहाँ आयोजित विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे । आप 21 नवम्बर को प्रात: के समय जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आम जन से भेंट करेंगे तथा दोपहर 2 बजे सौंसर में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के बाद दोपहर 3 बजे प्रस्थान कर शाम 4 बजे पांढुर्ना पहुंचेंगे । आप पांढुर्ना में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित स्नेह सम्मेलन में भाग लेकर शाम 5 बजे प्रस्थान करेंगे और शाम 6 बजे सौंसर पहुंचेंगे तथा रात्रि 8.30 बजे सौंसर से नागपुर के लिए प्रस्थान करेंगे ।
------------------
स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ 21 नवम्बर को
सौंसर में करेंगे 57 वीं म.प्र. राज्य स्तरीय
शालेय खो-खो प्रतियोगिता का उद्घाटन
प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड 21 नवम्बर को दोपहर 2 बजे जिले के सौंसर विकासखंड मुख्यालय पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण में आयोजित 57 वीं म.प्र. राज्य स्तरीय शालेय खो-खो प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि के रुप में उद्घाटन करेंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका छिन्दवाड़ा अध्यक्ष श्री कन्हईराम रघुवंशी करेंगे तथा श्री रमेश पोफली, म.प्र. पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री संतोष जैन, महाकौशल विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री शेषराव यादव और अन्त्योदय समिति अध्यक्ष श्री बलवंत अप्पाजी ठोमरे विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे । कलेक्टर एवं अध्यक्ष म.प्र. राज्य शालेय क्रीडा प्रतियोगिता डॉ. पवन कुमार शर्मा तथा जिला शिक्षा अधिकारी एवं संगठन सचिव म.प्र. राज्य शालेय क्रीडा प्रतियोगिता श्री पी.आर.कोषे ने जिले के जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और नागरिकों से इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है ।
---------------
कलेक्टर डॉ. शर्मा ने किया
ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण
बिछुआ की ग्राम पंचायत करेल में हुआ चौपाल का आयोजन
बिछुआ की ग्राम पंचायत करेल में हुआ चौपाल का आयोजन
कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने गत दिवस जिले की बिछुआ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत करेल में रात्रिकालीन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्यायें सुनी एवं उनका निराकरण किया । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामीणों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से ले एवं उन्हें शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ दें । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी श्री रमेश कुमरे, जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी,पत्रकार एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे ।
कलेक्टर डॉ. शर्मा ने ग्रामीणों से ग्राम पंचायत के अन्तर्गत चल रहे निर्माण कार्यो एवं मजदूरों के मजदूरी भुगतान के संबंध में जानकारी ली । उन्होंने सचिव एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसी भी स्थिति में मजदूरी का भुगतान लंबित नहीं होना चाहिये । पेंशन के प्रकरणों में पात्र व्यक्तियों को लाभ दें तथा हितग्राहियों को समय पर पेंशन का भुगतान करें । उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामीणों का उपचार करें एवं स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाये । उन्होंने ग्रामीणों के आपसी विवाद में समझौता भी कराया । उन्होंने राजस्व अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार आदि को राजस्व संबंधित प्रकरण समयावधि में निपटाने के निर्देश दिये । उन्होंने कहा कि नामांतरण, बंटवारा, खसरा, किश्तबंदी आदि के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुये निराकरण करें । कृषि मंडी और मक्का खरीदी केन्द्रों में किसानों की उपज का उचित दाम नहीं मिलने एवं व्यापारियों द्वारा किसानों का शोषण किए जाने की शिकायत ग्रामीण किसानों से मिलने पर उन्होंने तहसीलदार को निर्देश दिये कि मंडियों में राजस्व निरीक्षक और पटवारियों की ड¬ूटी लगाकर निगरानी करायें तथा स्वयं भी खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण करें । यदि कहीं गडबड़ी मिलती है तो सख्त कार्यवाही करें । उन्होंने ग्राम पाथरी के ग्रामीणों की शिकायत पर बंधान बांध से तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश तहसीलदार को दिये तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक की व्यवस्था के लिए ग्रामीणों को आश्वस्त किया ।

पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं पर कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह का अत्याचार नहीं करें । इस तरह की शिकायत मिलने पर कानून में सख्त सजा का प्रावधान है । उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहन चालक सदैव हेलमेट का प्रयोग करें । उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में नहीं लें तथा यदि क्षेत्र में कोई घटना होती है तो उस क्षेत्र के पुलिसकर्मियों को सूचित करें । उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर ग्राम खमरा में पुलिस चौकी खोलने का प्रस्ताव औचित्य के साथ भेजने के लिए कहा जिससे इसका परीक्षण कराकर राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा जा सके ।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री मीणा ने विभागीय समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि किसी भी ग्राम पंचायत में महात्मा गांधी नरेगा का काम बंद नहीं मिलना चाहिये । मजदूरों को रोजगार उपलब्ध करायें अन्यथा दोषी कर्मचारी/ अधिकारी पर कार्यवाही की जायेगी । उन्होंने सामरबोह क्लस्टर की पंचायतों में काम बंद होने की जानकारी मिलने पर सचिवों को नोटिस जारी किये तथा शौचालय निर्माण के कार्यो में प्रगति लाने एवं निर्मल वाटिका की तकनीकी स्वीकृति जारी करने के निर्देश दिये । इस अवसर पर ग्रामीणों ने शौचालय का प्रयोग करने की जानकारी दी तो उन्होंने गांव की साफ-सफाई एवं निर्मल बनाने के लिये तदर्थ समिति में समूह की महिलाओं को शामिल करने के निर्देश दिये । उन्होंने रसोईयों को नियमित पारिश्रमिक देने और गांव की महिलाओं को मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण करने के लिये भी कहा । उन्होंने कहा कि ग्रामीण किसान सहकारी समितियाँ बनाकर कार्य करें तथा अलग-अलग प्रकार की खेती नहीं करते हुये एक जैसी फसल लें जिससे उन्हें बाजार में अच्छा भाव मिल सके । उन्होंने समितियों को दी जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ग्रामीणों को दी ।
------------------
No comments:
Post a Comment