जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार
समाचार
स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री मोहोड़ आज सौंसर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे
प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़ 17 नवम्बर को सौंसर में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद दोपहर 1.30 बजे से कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित तेन्दूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा पुन: विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद रात्रि 8.30 बजे सौंसर से नागपुर के लिये प्रस्थान करेंगे ।
--------------------
शासकीय कार्यो में घोर लापरवाही बरतने पर
दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा शासकीय कार्यो में घोर लापरवाही बरतने पर कदाचरण के लिये महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री स्वर्णिमा शुक्ला तथा जिला शिक्षा केन्द्र के जिला परियोजना समन्व्यक श्री जी.एस.बघेल को म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के अन्तर्गत अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव सक्षम अधिकारी को प्रेषित करने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है । नोटिस का लिखित जवाब 3 दिनों के भीतर प्राप्त नहीं होने पर संबंधित के विरुद्ध एकपक्षीय निर्णय लिया जाकर प्रस्तावित कार्यवाही का प्रस्ताव सक्षम अधिकारी को भेजा जायेगा ।
कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शुक्ला को अटल बिहारी वाजपेयी बाल आरोग्य मिशन योजना के अन्तर्गत 7 प्रतिशत से कम हिमोग्लोबिन वाली एनीमिक गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उनका जिला चिकित्सालय में भर्ती कर नि:शुल्क उपचार कराने के निर्देश दिये गये थे । सुश्री शुक्ला द्वारा जिले में चिन्हित 177 एनीमिक महिलाओं में से 8 गंभीर रक्त अल्पता वाली गर्भवती महिलाओं को 15 अक्टूबर को भर्ती कराया जाकर उनका नि:शुल्क उपचार कराया गया तथा इसके बाद शेष महिलाओं को भर्ती नहीं कराया गया और न ही भर्ती किये जाने में कोई रुचि ली गई जिससे उक्त महिलायें शासन से प्राप्त होने वाले लाभों से वंचित रही । यह कृत्य शासन निर्देशों और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना की जाकर स्वेच्छाचारिता है जो शासकीय कार्यो में घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता का द्योतक है ।
इसी प्रकार जिला शिक्षा केन्द्र के जिला परियोजना समन्वयक श्री बघेल को जारी वित्तीय वर्ष में शासकीय शालाओं की कक्षा एक से 8 तक में अध्ययनरत बालक-बालिकाओं को नि:शुल्क गणवेश प्रदाय करने के लिये शून्य बैलेंस राशि पर खाते खुलवाने के लिये बैंक/डाकघर अधिकारियों से समन्वय कर खाते खुलवाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये थे । समय सीमा की समीक्षा बैठक में पाया गया कि स्पष्ट निर्देशों के बाद 6 माह व्यतीत होने पर भी श्री बघेल द्वारा हितग्राहियों के शत-प्रतिशत खाते नहीं खुलवाये गये है तथा 10.52 प्रतिशत बच्चों को खाते नहीं खुलने के कारण गणवेश की राशि का लाभ प्राप्त नहीं हो सका है । यह कृत्य कर्तव्यों के प्रति उदासीनता और शासकीय कार्य में घोर लापरवाही का द्योतक है । उन्होंने बताया कि शासकीय कार्य में घोर लापरवाही बरतने पर दोनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये हैं ।
--------------------
परीक्षा की तिथि में संशोधन
जिला शिक्षा केन्द्र के जिला परियोजना समन्वयक ने बताया कि सहायक परियोजना समन्व्यक (अकादमिक, मोबिलाईजेशन, ई.एड आर एवं बालिका शिक्षा) एवं विकासखंड रुाोत समन्वयक की पदस्थापना के लिये आयोजित होने वाली परीक्षा की तिथि में संशोधन किया गया है । अब यह परीक्षा 22 नवम्बर के स्थान पर 26 नवम्बर को स्थानीय शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में प्रात: 11 बजे से आयोजित होगी ।
----------------
दो कालोनाईजर रजिस्ट्रीकृत
राजस्व अनुविभागीय अधिकारी एवं विहित सक्षम प्राधिकारी डॉ. के.डी. त्रिपाठी द्वारा म.प्र. ग्राम पंचायत (कालोनाईजर का रजिस्ट्रीकरण, निर्बंधन तथा शर्ते) नियम 1999 के अन्तर्गत निर्धारित शर्तो के अधीन छिन्दवाड़ा के डेवलपर्स द्वारा प्रोप्राईटर धर्मेन्द्र चौरसिया पिता राजकुमार चौरसिया तथा म.प्र. नगरपालिका (कालोनाईजर का रजिस्ट्रीकरण, निर्बंधन तथा शर्ते)नियम 1998 के अधीन छिन्दवाड़ा के मेसर्स आरकांस रियल स्टेट प्राईवेट लिमिटेड पार्टनर श्री राजेश अग्रवाल पिता श्री नर्मदाप्रसाद अग्रवाल को कालोनाईजर के रुप में क्रमश: 28 अगस्त 2016 और 25 मार्च 2016 तक के लिये रजिस्ट्रीकृत किया गया है । रजिस्ट्रीकृत आवेदकों को निर्धारित शर्तो और नियमों का अनिवार्य रुप से अनुपालन करना होगा ।
--------------------
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अन्तर्गत निराश्रित और
निर्धन परिवार की कन्याओं के नि:शुल्क विवाह कराये जायेंगे
योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील
दीनदयाल अन्त्योदय मिशन के अन्तर्गत संचालित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में निराश्रित और निर्धन परिवार की कन्याओं के नि:शुल्क विवाह कराये जायेंगे । इसके लिये माह नवम्बर और दिसम्बर में विवाह के शुभ मुहूर्त हैं । विवाह के इच्छुक गरीब निर्धन परिवार अपनी कन्या के विवाह के लिये निर्धारित प्रपत्र में संबंधित जनपद पंचायत अथवा नगरीय निकाय में अपने आवेदन पत्र जमा करा सकते हैं । विवाह के लिये कन्या को 9 हजार रुपये की सामग्री प्रदाय की जायेगी तथा नि:शक्त दम्पत्ति को पृथक से 25 हजार रुपये की राशि प्रदाय की जायेगी । कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने जिले के सभी गरीब निर्धन परिवारों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है ।
उप संचालक सामाजिक न्याय श्री एन.के. दुबे ने बताया कि दीनदयाल अन्त्योदय मिशन की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अन्तर्गत जिले की सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि निराश्रित एवं निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह की तिथि तय कर उसका व्यापक प्रचार प्रसार करें जिससे अधिकाधिक जरुरतमंदों को योजना का लाभ प्राप्त हो सके । उन्होंने निर्देश दिये हैं कि सामूहिक विवाह के आयोजन के 15 दिन पूर्व पात्र हितग्राहियों के आवेदन पत्र जाँच प्रतिवेदन के साथ जिला कार्यालय में भेजें जिससे समयावधि में राशि उपलब्ध कराई जा सके । उन्होंने सुझाव दिया है कि खण्ड स्तर पर बड़ी ग्राम पंचायतों के नजदीक की 15-20 ग्राम पंचायत का समूह बनाकर ऐसी 3-4 ग्राम पंचायतों का मुख्यालय बनाकर भी सामूहिक विवाह कराये जा सकते हैं । उन्होंने बताया कि कोई भी ग्राम पंचायत कम से कम 5 कन्याओं के सामूहिक रुप से भी सामूहिक विवाह आयोजित कर सकती है ।
--------------------
बैठक निरस्त
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री बृजेशचन्द्र पांडेय ने बताया कि 17 नवम्बर को आयोजित जिला स्तरीय अनुसूचित जाति सलाहकार एवं निगरानी समिति की बैठक अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दी गई है । आगामी बैठक की स्थिति से बाद में अवगत कराया जायेगा ।
--------------------
ऋणी किसानों से मेगा लोक अदालत का लाभ लेने की अपील
सहकारिता उपायुक्त ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के परिपालन में 19 नवम्बर को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित छिन्दवाड़ा के प्रधान कार्यालय भवन में मेगा लोक अदालत का आयोजन किया गया है । इस मेगा लोक अदालत में दो खंडपीठों के माध्यम से प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों, जिला सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के ऋणी सदस्यों के ऋण प्रकरणों पर आवश्यक नियमों के अनुसार समझौता कार्यवाही की जाकर त्वरित निराकरण किया जायेगा । उन्होंने सभी किसानों से अपील की है कि वे अपनी संबंधित समिति या बैंक शाखा से सम्पर्क कर नियमानुसार समझौता प्रकरण तैयार करवाकर लाभ प्राप्त करें ।
--------------------
सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार योजना के अन्तर्गत कृषकों से
15 दिसम्बर तक आवेदन पत्र आमंत्रित
सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार योजना के अन्तर्गत कृषकों से
15 दिसम्बर तक आवेदन पत्र आमंत्रित
जिले के कृषकों से राष्ट्रीय कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम के अन्तर्गत सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार योजना के लिये 15 दिसम्बर तक निर्धारित प्रपत्र में प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई है । कृषक वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अथवा क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर संबंधित विकासखंड स्तरीय कृषि कार्यालय में निर्धारित तिथि तक जमा कर सकते हैं । इस योजना के अन्तर्गत वर्ष 2010-11 में अपनाई गई कृषि तकनीक, उपज और उत्पादकता के आधार पर जिले के 11 विकासखंडों के एक-एक कृषक को 10 हजार रुपये का विकासखंड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार, 25 हजार रुपये का एक जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार, 50 हजार रुपये का एक राज्य स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार,एक लाख रुपये का सर्वोत्तम आत्मा जिला पुरस्कार और प्रति जिला 20 हजार रुपये का जिला स्तरीय कृषक समूह पुरस्कार प्रदाय किया जायेगा ।
परियोजना संचालक आत्मा सह उप संचालक कृषि श्री जे.एस.गुर्जर ने बताया कि विकासखंड में आवेदन करने वाले कृषकों की प्रविष्टियों का मूल्यांकन कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाकर सर्वोत्तम अंक पाने वाले कृषक का चयन किया जायेगा । जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार राज्य स्तर से तय होंगे तथा इस हेतु विकासखंड के चयनित सर्वोत्तम कृषक का आवेदन राज्य स्तर पर भेजा जायेगा । इसी प्रकार आत्मा अन्तर्गत कार्यरत कृषक रुचि एवं कमोडिटी रुचि समूहों को भी जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जायेगा । आवेदन पत्रों के भरने में यदि कोई कठिनाई हो तो कृषक कृषि विभाग के कर्मचारियों/ अधिकारियों का निष्पक्ष सहयोग प्राप्त कर सकते हैं । सर्वोत्तम कृषकों एवं समूहों के चयन में पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बरती जायेगी । उन्होंने कृषकों से अपील की है कि वर्ष 2010-11 में अर्जित प्रगति, अपनाई गई तकनीकें एवं प्राप्त उत्पादन तथा उपज की सही-सही जानकारी आवेदन पत्र में भरकर बंद लिफाफें में निर्धारित तिथि तक विकासखंड स्तरीय कृषि कार्यालय में अपने आवेदन पत्र अनिवार्यत: जमा करें । उन्होंने बताया कि जिन कृषकों/ समूहों को गत वर्ष ऐसे पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं, वे आगामी 10 वर्षो तक आवेदन करने के पात्र नहीं रहेंगे ।
--------------------
विधायक स्वेच्छानुदान निधि से 4 हितग्राहियों को
2 हजार 400 रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत
विधायक स्वेच्छानुदान निधि योजना के अन्तर्गत जारी वित्तीय वर्ष में कलेक्टर द्वारा जिले के विधानसभा क्षेत्र परासिया के विधायक श्री ताराचंद बावरिया की अनुशंसा पर 4 हितग्राहियों को 2 हजार 400 रुपये की अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई है । यह राशि शिक्षा कार्य के लिए नगर पंचायत न्यूटन चिखली के सर्वश्री फिरोज , जितेन्द्र भारती, कु.आशा भारती और सलमान खान को स्वीकृत की गई है ।
--------------------
लक्ष्यपूर्ति नहीं करने पर सभी बी.एम.ओ. को कारण बताओ नोटिस जारी
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार नायडू द्वारा राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत जारी वित्तीय वर्ष में 20 हजार 900 के लक्ष्य के विरुद्ध माह अक्टूबर तक 49 प्रतिशत लक्ष्यपूर्ति नहीं करने पर जिले के सभी बी.एम.ओ. को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये हैं । उन्होंने सभी बी.एम.ओ. को सख्त निर्देश दिये है कि प्रतिमाह प्रत्येक नसबंदी शिविर की कार्य योजना बनाकर बैकलाग सहित निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करें । उन्होंने इस संबंध में उच्च अधिकारियों को भी आवश्यक कार्यवाही के लिए सूचित किया है ।
--------------------
11 हितग्राहियों के उपचार के लिये 8.77 लाख रुपये की
उपचार और परिवहन व्यय राशि स्वीकृत
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार नायडू द्वारा जिला बीमारी सहायता निधि से जिले के 7 हितग्राहियों को 4.63 लाख रुपये की राशि उपचार और 14 हजार रुपये की राशि परिवहन के लिये तथा मुख्यमंत्री बाल ह्मदय उपचार योजना के अन्तर्गत 4 हितग्राहियों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि ह्मदय रोग के उपचार के लिये स्वीकृत की गई है । स्वीकृत राशि से मरीजों का कैंसर, कूल्हा प्रत्यारोपण, स्पाईनल सर्जरी, एंजियोग्राफी और ह्मदय रोग का उपचार होगा तथा यह राशि संबंधित चिकित्सा संस्था को प्रदाय की जायेगी ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नायडू ने बताया कि ग्राम धनौरा के श्री उमाशंकर पिता गुलाबचंद सोनी के कैंसर के उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरु कैंसर हास्पिटल भोपाल को 75 हजार रुपये, अमरवाडा के श्री राजा वर्मा पिता प्रकाश वर्मा को कूल्हा प्रत्यारोपण के लिए एस.एन.जी. हास्पिटल इन्दौर को 40 हजार रुपये, चांदामेटा के श्री नंदूलाल कुशवाह पिता दीपचंद को कैंसर के उपचार के लिए पाढर हासिपटल पाढर को 50 हजार रुपये, परासिया के श्री अकबर पिता महमजान और छिन्दवाड़ा के श्री लोकेश पिता छगन पंच एवं परासिया के श्री संजू पिता बाबूलाल राय की स्पाईनल सर्जरी के लिए सिटी हास्पिटल जबलपुर को क्रमश: 93-93 हजार और 98 हजार रुपये तथा चन्हियाकला की श्रीमती जानकी बाई पति अनकलाल विश्वकर्मा की एंजियोग्राफी के लिए चिरायु कार्डियक सेंटर भोपाल को 14 हजार रुपये की उपचार सहायता राशि और 2-2 हजार रुपये की परिवहन व्यय राशि स्वीकृत की गई है ।
इसी प्रकार मुख्यमंत्री बाल ह्मदय उपचार योजना के अन्तर्गत छिन्दवाड़ा की 12 वर्षीय कु. कृति पिता मुकेश संभारे और 6 वर्षीय कु. तस्लीम पिता अनवर अंसारी, सिवनी मंदिर सारना के 13 वर्षीय श्री दिनेश पिता धर्मदास कुर्मी तथा सांवरी के 8 वर्षीय श्री धीरज पिता संतोष सोनी को ह्मदय वाल्व और ह्मदय रोग उपचार के लिये चिरायु कार्डियक सेंटर भोपाल को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है ।
--------------------
No comments:
Post a Comment