जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार
समाचार
प्रभारी मंत्री श्री बिसेन आज पातालकोट पहुंचेंगे
प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सहकारिता एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन 12 नवम्बर को कार द्वारा प्रात: 11 बजे मोहगांव से प्रस्थान कर लालबर्रा, सिवनी होते हुये शाम 4 बजे पातालकोट पहुंचेंगे तथा सतपुड़ा रोमांचकारी खेल महोत्सव -2011 के समापन समारोह में भाग लेंगे । आप इसी दिन शाम 6 बजे पातालकोट से प्रस्थान कर शाम 7 बजे सर्किट हाउस छिन्दवाड़ा पहुंचकर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं आम जन से भेंट करने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे । श्री बिसेन 13 नवम्बर को प्रात: 7 बजे छिन्दवाड़ा से सिवनी के लिए प्रस्थान करेंगे ।
----------------------
प्रभारी मंत्री श्री बिसेन आज करेंगे
सतपुड़ा रोमांचकारी खेल उत्सव का समापन
सतपुड़ा रोमांचकारी खेल उत्सव का समापन
स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री मोहोड़ के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधि होंगे शामिल
प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सहकारिता एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन जिले के पातालकोट (बीजाढ़ाना) में 12 नवम्बर को दोपहर 3 बजे सतपुड़ा रोमांचकारी खेल उत्सव का मुख्य अतिथि के रुप में समापन करेंगे । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़ करेंगे तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सीताराम डेहरिया, म.प्र. राज्य विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अद्र्धघुमक्कड़ जाति विकास अभिकरण अध्यक्ष श्री नारायण सिंह बंजारा, म.प्र. पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष श्री संतोष जैन, महाकौशल विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री शेषराव यादव तथा विधायकगण सर्वश्री प्रेमनारायण ठाकुर, दीपक सक्सेना, तेजीलाल सरेयाम, ताराचंद बावरिया, चौधरी मेरसिंह और रामराव कवडेती विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे । कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला ओलंपिक संघ डॉ. पवन कुमार शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी म.प्र. ईको पर्यटन विकास बोर्ड डॉ. ए.के.भट्टाचार्य और प्रबंध निदेशक म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम श्री पंकज राग ने तामिया-पातालकोट क्षेत्र में इको पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 5 से 12 नवम्बर तक आयोजित इस सात दिवसीय महोत्सव के समापन समारोह में सहभागी होकर इसे सफल बनाने की अपील की है ।
----------------------
दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों और कर्मचारियों की
मासिक और दैनिक वेतन की दरें निर्धारित
मासिक और दैनिक वेतन की दरें निर्धारित
कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा अनुसूची ‘क’ के अन्तर्गत जिले के विभिन्न शासकीय विभागों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए मासिक और दैनिक वेतन की दरें निर्धारित की गई है । ये दरें एक अक्टूबर 2011 से 31 मार्च 2012 तक प्रभावशील रहेंगी ।
कलेक्टर डॉ. शर्मा ने बताया कि जिले के अकुशल श्रमिकों के लिए 4 हजार 545 रुपये मासिक और 151 रुपये प्रतिदिन, अद्र्धकुशल श्रमिकों के लिए 4 हजार 675 रुपये मासिक और 156 रुपये प्रतिदिन तथा कुशल श्रमिकों के लिए 4 हजार 825 रुपये मासिक और 161 रुपये प्रतिदिन की वेतन दरें निर्धारित की गई है जिसमें परिवर्तनशील महंगाई भत्ता भी शामिल हैं ।
----------------------
जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की
बैठक का आयेजन 14 नवम्बर को
बैठक का आयेजन 14 नवम्बर को
अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की बैठक 14 नवम्बर को समय सीमा की बैठक के बाद दोपहर 12 बजे से जिलाध्यक्ष कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है । इस बैठक में अधिनियम के विभिन्न उपबन्धों की समीक्षा की जायेगी।
----------------------
निर्माण मजदूरों के लिए 15 नवम्बर से
21 दिसम्बर तक विशेष शिविरों का आयोजन
निर्माण मजदूरों के लिए 15 नवम्बर से
21 दिसम्बर तक विशेष शिविरों का आयोजन
जिले की जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों में असंगठित क्षेत्र के निर्माण मजदूरों के पंजीयन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए 15 नवम्बर से 21 दिसम्बर तक सघन अभियान के रुप में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया है । ये शिविर कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा टी.एल. की बैठक में दिये गये निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में आयोजित किये जा रहे हैं ।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा ने बताया कि नगर पंचायत लोधीखेडा के लिए नगर पंचायत भवन में 15 नवम्बर, जनपद पंचायत और नगरपालिका अमरवाड़ा के लिए जनपर पंचायत भवन में 16 नवम्बर, जनपद पंचायत और नगरपालिका परासिया के लिये जनपद पंचायत भवन में 17 नवम्बर, जनपद पंचायत और नगरपालिका पांढुर्ना के लिए जनपद पंचायत भवन में 18 नवम्बर, नगर पंचायत चांदामेटा के लिए नगर पंचायत भवन में 20 नवम्बर, नगर पंचायत मोहगांव के लिए नगर पंचायत भवन में 21 नवम्बर, जनपद पंचायत और नगर पंचायत हर्रई के लिए जनपद पंचायत भवन में 22 नवम्बर, जनपद पंचायत और नगरपालिका सौंसर के लिए जनपद पंचायत भवन में 23 नवम्बर, जनपद पंचायत और नगरपालिका जुन्नारदेव के लिए जनपद पंचायत भवन में 24 नवम्बर, जनपद पंचायत तामिया के लिए जनपद पंचायत भवन में 25 नवम्बर, जनपद पंचायत और नगरपालिका चौरई के लिए जनपद पंचायत भवन में 27 नवम्बर, जनपद पंचायत मोहखेड के लिए जनपद पंचायत भवन में 28 नवम्बर, जनपद पंचायत बिछुआ के लिए जनपद पंचायत भवन में 30 नवम्बर, नगर पंचायत दमुआ के लिए नगर पंचायत भवन में 4 दिसम्बर, नगरपंचायत न्यूटन चिखली के लिए नगर पंचायत भवन में 7 दिसम्बर, जनपद पंचायत और नगरपालिका छिन्दवाड़ा के लिए जनपद पंचायत भवन में 11 दिसम्बर, नगरपंचायत पीपलानारायणवार के लिए नगर पंचायत भवन में 14 दिसम्बर तथा नगर पंचायत बडकुही के लिए नगर पंचायत भवन में 21 दिसम्बर को साप्ताहिक बाजार के दिनों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया है ।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए मंडल द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत निर्धारित अवधि में आयोजित किये जाने वाले शिविरों के संबंध में प्रत्येक क्षेत्र में अपने स्तर से मैदानी स्तर के अमले के माध्यम से अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें तथा क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं, जागरुक नागरिकों एवं सभी प्रचार एजेन्सियों से भी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति निर्माण श्रमिकों एवं परिवारों को जागरुकता लाने हेतु मदद लें । विभिन्न योजनाओं के संबंध में आम जनता को जागरुक करने के लिए जिले के प्रत्येक विकासखंड, तहसील/उप तहसील स्तर पर बैठक भी आयोजित करें । उन्होंने निर्देश दिये कि राजस्व अनुविभागीय अधिकारी शिविर आयोजन दिनांक को शिविर में उपस्थित रहकर शिविर आयोजन संबंधी सम्पूर्ण व्यवस्था को भी सुनिश्चित करें । उन्होंने बताया कि शिविरों में आवश्यकतानुसार जिला स्तर से परिचय पत्र एवं हितलाभ वितरण के फार्म उपलब्ध कराये जायेंगे । राजस्व अनुविभागीय अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि ये परिचय पत्र एवं फार्म प्रत्येक जनपद स्तर एवं नगरपालिका स्तर पर पर्याप्त मात्रा में शिविरों में उपलब्ध रहे । इसके अतिरिक्त पात्र पाये जाने वाले हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता राशि के वितरण की व्यवस्था तथा शिविरों के आयोजन के संबंध में सम्पूर्ण व्यवस्था के संबंध में की गयी कार्यवाही की सूचना श्रम पदाधिकारी कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें।
----------------------
समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदी के लिये 4 अतिरिक्त केन्द्र खुले
कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा जिले के दो विकासखंडों में समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदी के लिए 4 अतिरिक्त खरीदी केन्द्र खोले गये हैं । ये केन्द्र विकासखंड छिन्दवाड़ा के ग्राम बनगांव, चन्हियाकला और कपरवाडी तथा विकासखंड मोहखेड के ग्राम गोरेघाट में खोले गये हैं । उल्लेखनीय है कि जारी वर्ष में समर्थन मूल्य पर मक्का उपार्जन के लिए 980 रुपये प्रति Ïक्वटल की दर निर्धारित की गई है ।
----------------------
छिन्दवाड़ा नगर के 12 छात्रावासों/आश्रमों में
शुद्ध पेयजल के लिये वाटर कूलर स्थापित होंगे
वाटर कूलर के लिए 7.98 लाख रुपये की स्वीकृति
जिला मुख्यालय स्थित 12 छात्रावासों और आश्रमों में छात्र-छात्राओं की शुद्ध पेयजल व्यवस्था के लिए वाटर कूलर स्थापित किये जायेंगे । इस कार्य के लिए राज्य सभा सदस्य सुश्री अनुसूईया उईके की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत जारी वित्तीय वर्ष में वाटर कूलर खरीदी के लिए 7.98 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर प्रथम किश्त के रुप में 4.80 लाख रुपये का आवंटन क्रियान्वयन एजेंसी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को प्रदाय किया गया है । यह कार्य मार्च माह तक पूर्ण करने के निर्देश क्रियान्वयन एजेंसी को दिये गये हैं ।
कलेक्टर ने बताया कि छिन्दवाड़ा नगर में संचालित आदिवासी उत्कृष्ट बालक और कन्या छात्रावास, सामान्य बालक छात्रावास, आदिवासी बालक छात्रावास (अतिरिक्त सीट वृद्धि), आदिवासी पोस्ट मैट्रिक बालक और कन्या छात्रावास, आदिवासी कन्या शिक्षा परिसर आश्रम, आदिवासी नवीन बालक आश्रम, आदिवासी बालक आश्रम (100 सीटर), आदिवासी नवीन अंग्रेजी माध्यम कन्या आश्रम तथा अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक बालक और कन्या छात्रावास में वाटर कूलर के लिए प्रति छात्रावास/आश्रम 66 हजार 500 रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और 40-40 हजार रुपये का आवंटन प्रदाय किया गया है ।
----------------------
8 निर्माण कार्य के लिए 15 लाख 45 हजार 755 रुपये की स्वीकृति प्रदाय
सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत राज्यसभा सदस्य सुश्री अनुसूईया उईके की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा जारी वित्तीय वर्ष में 8 निर्माण कार्यो के लिए 15 लाख 45 हजार 755 रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और 6.80 लाख रुपये का आवंटन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छिन्दवाड़ा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हर्रई और छिन्दवाड़ा एवं कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा छिन्दवाड़ा को प्रदाय किया गया है । उन्होंने इन निर्माण कार्यो को मार्च माह तक पूर्ण करने के निर्देश संबंधित क्रियान्वयन एजेंसी को दिये हैं ।
कलेक्टर ने बताया कि जिले के विकासखंड छिन्दवाड़ा के ग्राम चंदनगांव में चंदनगांव से भरता रोड तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 2 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और एक लाख रुपये का आवंटन, ग्राम खजरी की फ्रेण्डस कालोनी में श्री अभिताम पाण्डे के घर से श्री रमेश बूटे के घर तक सी.सी.रोड निर्माण कार्य के लिए 1.50 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और 75 हजार रुपये का आवंटन एवं छिन्दवाड़ा नगर के वार्ड क्रमांक 5 में स्टेशन रोड पर माल धक्का के पास से संस्कार लॉन की तरफ सी.सी.रोड निर्माण कार्य के लिए 2 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और एक लाख रुपये का आवंटन, वार्ड क्रमांक 11 में पुस्तकालय कक्ष और गीतांजली कॉलोनी में व्यायाम शाला निर्माण कार्य के लिए डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और 75-75 हजार रुपये का आवंटन और शनिचरा बाजार में रिक्शा ठेले वालों के शेड निर्माण कार्य के लिए 50 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और 25 हजार रुपये का आवंटन, नगर पंचायत हर्रई के वार्ड क्रमांक 9 में चबूतरा निर्माण कार्य के लिए 30 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और आवंटन तथा नगरपालिका सौंसर के वार्ड क्रमांक 13 में सामुदायिक भवन के भाग 2 के निर्माण कार्य के लिए 6 लाख 15 हजार 755 रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और 2 लाख रुपये का आवंटन प्रदाय किया गया है ।
-----------------
एक निर्माण कार्य के लिए 2 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदाय
कलेक्टर द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत जारी वित्तीय वर्ष में जिले के विधानसभा क्षेत्र परासिया के विधायक श्री ताराचंद बावरिया की अनुशंसा पर जिले के परासिया विकासखंड के ग्राम तिगाई के बंगाली ढ़ाना में सुखलाल के घर से नान्हों के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 2 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान करते हुये 1.50 लाख रुपये का आवंटन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत परासिया को प्रदाय किया गया है । उन्होंने इस निर्माण कार्य को मार्च माह तक पूर्ण करने के निर्देश क्रियान्वयन एजेंसी को दिये हैं ।
----------------------
पूर्व सैनिकों की पुन: परीक्षा भोपाल में 15 नवम्बर को
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (से.नि.) राजा शेखर ने बताया कि जिन पूर्व सैनिकों द्वारा म.प्र. पुलिस उप निरीक्षक (पुलिस सब इन्सपेक्टर) भर्ती की परीक्षा सन 2008 में दी गई थी, परन्तु किन्ही कारणों से वे अनुत्तीर्ण या अयोग्य घोषित कर दिये गये थे, ऐसे सभी पूर्व सैनिकों की परीक्षा 15 नवम्बर को भोपाल में पुन: होना निर्धारित की गई है । इस संबंध में संचालक, संचालनालय सैनिक कल्याण, म.प्र. भोपाल के कार्यालय के दूरभाष नम्बर 0755-2553743 पर शासकीय कार्य दिवसों में सम्पर्क किया जा सकता है ।
------------------
स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री मोहोड़ के स्वेच्छानुदान मद से
124 व्यक्तियों/संस्थाओं को 6.60 लाख रुपये की राशि स्वीकृत
124 व्यक्तियों/संस्थाओं को 6.60 लाख रुपये की राशि स्वीकृत
प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़ द्वारा अपने स्वेच्छानुदान मद से जारी वित्तीय वर्ष में स्वीकृति प्रदान करने पर कलेक्टर द्वारा 124 व्यक्तियों/संस्थाओं को 6.60 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है । यह राशि अत्यन्त गरीब होने और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिये स्वीकृत की गई है जिसमें तहसील सौंसर के 57 व्यक्तियों/संस्थाओं की तीन लाख रुपये, बिछुआ के 6 व्यक्तियों/संस्थाओं की 30 हजार रुपये, पांढुर्ना के 5 व्यक्तियों/संस्थाओं की 30 हजार रुपये, मोहखेड के 31 व्यक्तियों/संस्थाओं की 1.65 लाख रुपये, जुन्नारदेव के 6 व्यक्तियों/संस्थाओं की 35 हजार रुपये, परासिया के 2 व्यक्तियों की 10 हजार रुपये, अमरवाड़ा के एक व्यक्ति की 5 हजार रुपये, तामिया के 2 व्यक्तियों की 10 हजार रुपये और छिन्दवाड़ा के 14 व्यक्ति/संस्थाओं की 75 हजार रुपये की राशि शामिल हैं । कलेक्टर ने यह राशि सभी संबंधित तहसीलदारों को पुनरावंटित कर संबंधित व्यक्तियों/ संस्थाओं को भुगतान करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं ।
-------------------
मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से जिले के 4 हितग्राहियों को
63 हजार रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत
63 हजार रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत
प्रदेश के मुख्य मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के 4 हितग्राहियों को 63 हजार रुपये की अनुदान राशि उपचार के लिए स्वीकृत की गई है । कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा यह राशि संबंधित तहसीलदारों को पुनरावंटित कर संबंधित हितग्राहियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं ।
कलेक्टर डॉ. शर्मा ने बताया कि छिन्दवाड़ा तहसील मुख्यालय के श्री सचिन पिता सुखदयाल चौरसिया के उपचार के लिए संचालक ग्लोबल हास्पिटल भोपाल को 10 हजार रुपये, तहसील मुख्यालय परासिया के राजाराम पिता उदयराम के उपचार के लिए अधिष्ठाता गांधी मेडीकल कॉलेज/हमीदिया अस्पताल भोपाल को 8 हजार रुपये, तहसील जुन्नारदेव के ग्राम डुंगरिया के श्री नवलकिशोर पिता जगमोहन तिवारी के उपचार के लिए संचालक अर्नेजा हर्ट इंस्टीट¬ूट नागपुर (महाराष्ट्र) को 25 हजार रुपये तथा तहसील सौंसर के नगर लोधीखेडा के अनूप जैन पिता जवाहरलाल के उपचार के लिए कार्डिकेयर हार्ट केयर इंडिया प्रा.लि. नागपुर (महाराष्ट्र) को 20 हजार रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है ।
---------------------
वाहन दुर्घटना में मृत्यु होने पर दो मृतकों के वारिसों को
20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा द्वारा वाहन दुर्घटना से मृत्यु होने पर दो मृतकों के वारिसों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है ।
संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शुचिस्मिता सक्सेना ने बताया कि वाहन दुर्घटना से तहसील सौंसर के ग्राम बेरडी के श्री रवि की मृत्यु होने पर उसके वारिस पिता श्री तुलसीराम वल्द धन्नू टिकाडे और तहसील परासिया के ग्राम खिरसाडोह के श्री शाहबुद्दिन पिता मोहम्मद हुसैन की मृत्यु होने पर उसकी वारिस पत्नी श्रीमती आमना बी को 10.10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है । उन्होंने बताया कि संबंधित तहसीलदार को निर्देश दिये गये हैं कि संबंधित हितग्राही को स्वीकृत राशि का भुगतान करना सुनिश्चित करें ।
--------------------
जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी का आयोजन आज से 14 नवम्बर तक
राज्य शासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 12 से 14 नवम्बर तक छिन्दवाड़ा नगर के 7 विद्यालयों में जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है । इस प्रदर्शनी में जिले के लगभग 1329 विद्यार्थी अपने मॉडलों का प्रदर्शन करेंगे ।
अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने बताया कि समन्वयक संस्था शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के साथ ही शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, श्रीनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मथुराप्रसाद नगरपालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विद्या निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय बालक जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और शासकीय कन्या जवाहर हाईस्कूल में जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है ।
------------------
6 यात्री प्रतीक्षालय निर्माण कार्य हेतु 11.40 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदाय
कलेक्टर द्वारा राज्य सभा सदस्य सुश्री अनुसूईया उईके की अनुशंसा पर जारी वित्तीय वर्ष में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत जिले के विकासखंड पांढुर्ना के ग्राम राजना, वाडेगांव, हरदोली, उमरीकला, नांदनवाडी और पाठई में यात्री प्रतीक्षालय निर्माण कार्य के लिए प्रति यात्री प्रतीक्षालय 1.90 लाख रुपये के मान से 11.40 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और 90-90 हजार रुपये का आवंटन प्रदाय किया गया है । इन कार्यो को मार्च माह तक पूर्ण करने के निर्देश क्रियान्वयन एजेंसी को दिये गये हैं ।
-----------------------
No comments:
Post a Comment