जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार
समाचार
प्रभारी मंत्री श्री बिसेन का भ्रमण कार्यक्रम
प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सहकारिता एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन 7 से 10 अक्टूबर तक जिले के भ्रमण पर आयेंगे । प्रभारी मंत्री श्री बिसेन 7 अक्टूबर को प्रात: 8.30 बजे सिवनी से प्रस्थान कर प्रात: 10.30 बजे पांढुर्ना पहुंचेंगे तथा प्रात: 11.30 बजे ग्राम खैरीपैका पहुंचकर श्रीमती नवोदिता कृष्णा ढोबले के ग्राम में मंदिर में पूजन करेंगे । आप दोपहर 3 बजे पांढुर्ना में किसान सम्मेलन में भाग लेने के बाद कलेक्टर, प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़,पूर्व विधायक श्री मारोतराव खवसे और क्षेत्रीय विधायक श्री रामराव कवडेती द्वारा निर्धारित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे । आप रात्रि विश्राम पांढुर्ना में करेंगे ।
प्रभारी मंत्री श्री बिसेन 8 अक्टूबर को प्रात: 7.30 बजे पांढुर्ना से प्रस्थान कर प्रात: 10 बजे चौरई पहुंचेंगे तथा प्रात: 11 बजे राजस्व शिविर का शुभारंभ करेंगे । आप दोपहर 3 बजे पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में सम्मिलित होने के बाद शाम 7 बजे चौरई से सिवनी जिले के ग्राम आदेगांव के लिए प्रस्थान करेंगे । आप 9 अक्टूबर को शाम 7 बजे केवलारी से प्रस्थान कर रात्रि 10 बजे छिन्दवाड़ा आयेंगे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे । आप 10 अक्टूबर को प्रात: 8.30 बजे स्थानीय सर्किट हाउस में पुलिस शिकायत बोर्ड की बैठक लेंगे और प्रात: 9 बजे ग्राम परतवाड़ा में जनसम्पर्क करेंगे । आप प्रात: 11 बजे राजस्व शिविर का शुभारंभ करने के बाद स्थानीय पूजा लॉन में श्री हरिओम अग्रवाल के पुत्र की सगाई कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रभारी मंत्री श्री बिसेन दोपहर 3 बजे पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में सम्मिलित होने के बाद शाम 5 बजे छिन्दवाड़ा से नागपुर के लिए प्रस्थान करेंगे ।
--------------------
वृहद लोक अदालत का आयोजन 19 नवम्बर को
मुख्य न्यायाधिपति एवं मुख्य संरक्षक म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार आगामी 19 नवम्बर शनिवार को वृहद (मेघा) लोक अदालत का आयोजन जिला एवं तहसील स्तर पर किया जाना सुनिश्चित किया गया है । इस लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित प्रकरण एवं न्यायालय में प्रस्तुत करने के पूर्व के (प्रि लिटिगेशन) प्रकरणों के साथ ही बेंकिंग प्रकरण, सहकारिता विभाग के प्रकरण, आपराधिक प्रकरण, सिविल प्रकरण, विद्युत अधिनियम, श्रम, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, चैक बाउन्स प्रकरण, उपभोक्ता फोरम, ग्राम न्यायालय, राजस्व न्यायालय तथा अन्य समस्त प्रकार के प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा । लोक अदालत में प्रकरणों का निराकरण कराने के इच्छुक पक्षकार संबंधित न्यायालय से लोक अदालत आयोजन के पूर्व सम्पर्क कर प्रकरणों का निराकरण करा सकते हैं । अधिक जानकारी के लिये जिला विधिक सहायता अधिकारी से सम्पर्क स्थापित कर लोक अदालत संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं ।
--------------------
लोक सेवा गारंटी सप्ताह में 3 योजनाओं में 17 हितग्राहियों को
एक लाख 10 हजार 200 रुपये की अनुदान सहायता राशि वितरित
श्रम पदाधिकारी श्री चौबे ने बताया कि म.प्र. लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 के अन्तर्गत 12 से 18 सितम्बर तक आयोजित लोक सेवा गारंटी सप्ताह में 17 हितग्राहियों को म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की तीन योजनाओं में एक लाख 10 हजार 200 रुपये की अनुदान सहायता राशि स्वीकृत कर वितरित की गई है । इसमें प्रसूति सहायता योजना में 13 हितग्राहियों को 65 हजार रुपये, विवाह सहायता योजना में 2 हितग्राहियों को 20 हजार रुपये और चिकित्सा सहायता योजना में 2 हितग्राहियों को 25 हजार 200 रुपये की राशि स्वीकृत कर वितरित की गई है।
--------------------
अन्त्योदय मेले में 39 हितग्राहियों को 56 हजार 250 रुपये की
छात्रवृत्ति और सहायता राशि वितरित
जिले की जनपद पंचायत परासिया में गत दिनों आयोजित दीनदयाल अन्त्योदय मेले में म.प्र.भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के तहत 39 हितग्राहियों को 59 हजार 250 रुपये की छात्रवृत्ति और सहायता राशि वितरित की गई । इसमें प्रसूति सहायता के 6 प्रकरणों मं 30 हजार रुपये तथा छात्रवृत्ति योजना के 33 प्रकरणों में 29 हजार 250 रुपये की सहायता राशि वितरित कराई गई । मेले में श्रम पदाधिकारी कार्यालय का पंडाल भी लगाया गया जिसमें विभाग तथा मंडल की योजनाओं की प्रदर्शनी लगाकर प्रचार-प्रसार कराया गया ।
--------------------
22 बडे बकायादारों को विद्युत देयक की
बकाया राशि जमा करने के निर्देश
जिले के म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लि. सौंसर के कार्यपालन यंत्री (संचा./संधा.) द्वारा 22 बडे बकायादारों को विद्युत देयक की राशि जमा करने के निर्देश दिये गये हैं । इन बकायादारों पर घरेलू प्रकाश, गैर घरेलू प्रकाश और सिंचाई पम्प की 4 लाख 89 हजार 639 रुपये की विद्युत देयकों की राशि बकाया है ।
कार्यपालन यंत्री (संचा./संधा.) ने बताया कि कंपनी के सौंसर संभाग के ग्राम उल्हावाड़ी के हेमंत कुमार ओंकार प्रसाद पर 23 हजार 869 रुपये, झनकलाल प्रताप पर 18 हजार 257 रुपये, कन्हैया छतरसिंग पर 14 हजार 836 रुपये और बेनसिंग अटलसिंग पर 22 हजार 378 रुपये, ग्राम खैरीमाली के तुलसीराम गुबरा पर 14 हजार 660 रुपये, नवलगांव के रतीशंकर रामदयाल पर 14 हजार 440 रुपये, गोनी के चिन्ता बालाजी पर 14 हजार 249 रुपये, बामला के तीरन प्रेमलाल पर 12 हजार 725 रुपये, नवेगांव के अटलसिंग घुडना पर 14 हजार 920 रुपये और सुमेर मानक पर 25 हजार 477 रुपये, बानाबाकोड़ा के रामकृष्ण पंजाबराव येमदे पर 15 हजार 988 रुपये और सूर्यभान गोविंदा डागे पर 14 हजार 181 रुपये, मोया के मे. भारती इंफ्राटेल लिमिटेड पर 71 हजार 259 रुपये और अटल तारा पर 20 हजार 237 रुपये, रामाकोना के मे. वायरलेस टाटा इंफ्रा सर्विस लि. पर 29 हजार 109 रुपये, जोबनडेरा के प्यारेलाल झल्लर शाह पर 28 हजार 201 रुपये, दामा फक्की पर 24 हजार 368 रुपये और बालाजी बल्की पर 19 हजार 477 रुपये, सौंसर के गोविंदा राधों भोपे पर 26 हजार 425 रुपये, बडकुही के मनीराम जबरसिंग पर 23 हजार 488 रुपये, मोहगांव कला की शांताबाई पर 20 हजार 734 रुपये और अकलमा के इंशूनाथ रामलाल पर 20 हजार 361 रुपये की विद्युत देयक की राशि बकाया है ।
--------------------
No comments:
Post a Comment