19 Sept 2011

News 19 Sept. 2011

जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा (म.प्र.)
समाचार  

स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड की  अनुशंसा पर
5 निर्माण कार्यो के लिए 10.06 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदाय

                  प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री एवं जिले के विधानसभा क्षेत्र सौंसर के विधायक श्री नानाभाऊ मोहोड की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत जारी वित्तीय वर्ष में 5 निर्माण कार्यो के लिए 10.06 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुये 5.87 लाख रुपये का आवंटन क्रियान्वयन एजेंसी को प्रदाय किया गया है। इन निर्माण कार्यो को आगामी मार्च माह तक पूर्ण करने के निर्देश क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मोहखेड और मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालका सौंसर को दिये गये हैं ।
               कलेक्टर ने बताया कि जिले के विकासखंड मोहखेड की ग्राम पंचायत खूनाझिरकला के ग्राम सेमरढ़ाना में रवि चन्द्रवंशी के मकान से हीराचंद धुर्वे के मकान तक 100 मीटर सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 2.27 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और 1.27 लाख रुपये का आवंटन एवं सेमरढ़ाना में रंगमंच निर्माण कार्य के लिए एक लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और 60 हजार रुपये का आवंटन, ग्राम बोडी में देवाराम के मकान से शत्रुघ्न के मकान तक 150 मीटर सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 3.37 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और 2 लाख रुपये का आवंटन एवं ग्राम मोहखेड में व्यायाम शाला निर्माण कार्य के लिए 1.80 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और एक लाख रुपये का आवंटन तथा जिले के नगरीय निकाय सौंसर के वार्ड क्रमांक 11 के सामुदायिक भवन में मार्बल फ्लोरिंग कार्य के लिए 1.62 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और एक लाख रुपये का आवंटन प्रदाय किया गया है ।

-------------------  

अभी तक 1049.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

                जिले में अभी तक 1049.8 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है,जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 971.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी । जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रात: 8 बजे तक 0.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विकासखंड चौरई में 4 मि.मी वर्षा शामिल है।
                अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा बताया गया कि जिले में 19 सितम्बर तक 1049.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विकासखंड छिन्दवाड़ा में 1041.6 मि.मी., मोहखेड में 1019, तामिया में 1200, अमरवाडा में 1412.4, चौरई में 927.2, हर्रई में 917.9, सौंसर में 903.6, पांढुर्ना में 1152.8, बिछुआ में 857.8, परासिया में 1138.7 और जुन्नारदेव में 1033.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

-------------------
श्रीमती उर्मिला गौली को 50 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत

                   जिले की तहसील जुन्नारदेव के ग्राम खैरवानी की श्रीमती उर्मिला गौली को पति की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण 50 हजार रुपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई है ।
                राजस्व अनुविभागीय अधिकारी जुन्नारदेव द्वारा बताया गया कि दिनों तहसील जुन्नारदेव के ग्राम खैरवानी के श्री ज्ञानचन्द की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) में दिये गये प्रावधानों के तहत उनकी वारिस पत्नी श्रीमती उर्मिला को 50 हजार रुपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई है । उन्होंने तहसीलदार जुन्नारदेव को स्वीकृत अनुदान सहायता राशि  तत्काल आहरित कर संबधित को भुगतान किये जाने के निर्देश दिये हैं ।
---------------------

साप्ताहिक समय सीमा के पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

                 अतिरिक्त कलेक्टर श्री श्रीनिवास शर्मा ने आज स्थानीय जिलाध्यक्ष कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा के पत्रों की समीक्षा बैठक ली । उन्होंने समय सीमा के पत्रों का समयावधि में निराकरण करने के निर्देश दिये । बैठक में जिला शिक्षा केन्द्र के जिला समन्वयक द्वारा गणवेश वितरण की स्थिति से अवगत कराते हुये बैंक खाते की वजह से त्वरित गति से चैक वितरित नहीं हो पा रहे, इस दिशा में लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूरा होना बताया गया । उन्होंने जिलाध्यक्ष कार्यालय की विभिन्न शाखाओं स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, मत्स्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, कोषालय, खनिज, जल संसाधन, पशु चिकित्सा, ग्रामीण यांत्रिकी, श्रम, विद्युत, प्रधानमंत्री सडक परियोजना आदि विभागों के लंबित समय सीमा पत्रों की प्रगति की समीक्षा की तथा विभाग प्रमुखों को शीघ्र ही पत्रों के निराकरण के निर्देश दिये । अंत में जिला पेंशन अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि 30 जनवरी 2011 के बाद के पेंशन प्रकरणों का निपटारा कोषालय में न होकर जिला पेंशन कार्यालय में होगा । उन्होंने बताया कि इसके पीछे शासन की मंशा है कि सेवानिवृत्त अधिकारी या कर्मचारी का पेंशन प्रकरण तुरन्त तैयार हो, उसे समय पर पेंशन मिले, इसलिये कार्यालय प्रमुख सेवानिवृत्ति के 2-3 माह पहले ही सेवानिवृत्ति की जानकारी जिला पेंशन कार्यालय को भेजें । बैठक में संयुक्त कलेक्टर द्वय श्री अनुराग सक्सेना और श्रीमती शुचिस्मिता सक्सेना, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी डॉ. के.डी. त्रिपाठी और सभी विभागों के कार्यालय प्रमुख उपस्थित थे ।

--------------------------

No comments:

Post a Comment