जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा (म.प्र.)
समाचार
समाचार
बैंक ऑफ बड़ौदा का खाता क्रमांक 24850100010024 के द्वारा
प्रदेश के बच्चों में व्याप्त कुपोषण को दूर करने में जनता भी सहयोगी बन सकेगी
अटल बाल मित्र योजना द्वारा प्रदेश के बच्चों एवं महिलाओं में व्याप्त कुपोषण की स्थिति में सुधार हेतु लिंगानुपात सही करने एवं आंगनबाडी के संचालन में जनसहयोग प्राप्त करने हेतु जन सामान्य इस पुण्यकर्म में सहयोग हेतु राशि/चैक/ड्राफ्ट को बैंक आफ बड़ौदा के बैंक खाता क्रमांक 24850100010024 में जमा करवा सकते हैं। बैंक ड्राफ्ट या चैक जिला मिशन संचालक के नाम से देय होगा । जनसहयोग से प्राप्त राशि आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80-जी के अन्तर्गत कर मुक्त रहेगी। सहयोग राशि ऑनलाईन भी प्राप्त की जा सकेगी। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी संचालन में बच्चों हेतु आउटडोर, इनडोर खेल सामग्री का प्रदाय, बच्चों को गणवेश वितरण, भवन हेतु पंखा, घड़ी, फर्नीचर, बर्तन एवं अन्य सामग्री का प्रदाय, अति कुपोषित बच्चों हेतु औषधी एवं अन्य सामग्री आंगनबाड़ी केन्द्र स्तर पर कार्यकर्ता द्वारा प्राप्त की जायेगी तथा जिला स्तर पर कलेक्टर पदेन जिला मिशन संचालक के रुप राशि एवं सामग्री प्राप्त कर सकेंगे ।
---------------------
तीन कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना
कलेक्टर डॉ.पवन कुमार शर्मा द्वारा आज तीन कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किये गये हैं । जारी आदेश के अनुसार जिला कार्यालय के सहायक ग्रेड-2 श्री के.एन.गुप्ता को प्रस्तुतकार नजूल अधिकारी छिन्दवाड़ा के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुये सामान्य निर्वाचन शाखा में पदस्थ किया गया है । इसी प्रकार जिला कार्यालय के सहायक ग्रेड-3 श्री दीपक मालवीय को रीडर शाखा से प्रस्तुतकार नजूल अधिकारी छिन्दवाडा के रुप में तथा सहायक ग्रेड-3 श्री अतूल वाजपेयी को एसडब्ल्यूबीएन शाखा से भू-अर्जन शाखा में पदस्थ किया गया है । यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा ।
--------------------------------
भूतपूर्व सैनिक के लिए सुरक्षा कर्मचारियों की भर्ती
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल राजा शेखर (से.नि.) ने बताया कि छिन्दवाड़ा जिले से लगी पेंच टाईगर रिजर्व सीमा में सुरक्षा गार्ड के पद की आवश्यकता है । उक्त पद का वेतन लगभग आठ हजार रुपये होगा। सुरक्षा गार्ड पद की भर्ती हेतु इच्छुक भूतपूर्व सैनिक स्वयं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल राजा शेखर से सम्पर्क कर सकते हैं। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के दूरभाष नं. 07162-242119 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है ।
----------------------
अभी तक 1036.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
जिले में अभी तक 1036.7 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है,जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 957.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी । जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रात: 8 बजे तक 18.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विकासखंड छिन्दवाड़ा में 31.6 मि.मी.,मोहखेड में 14.2,अमरवाडा में 21.2,चौरई में 40.2,सौंसर में 14.2, पांढुर्ना में 10.4,बिछुआ में 68.8, परासिया में 2.2 और जुन्नारदेव में 0.6 मि.मी. वर्षा शामिल है।
अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा बताया गया कि जिले में 16 सितम्बर तक 1036.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विकासखंड छिन्दवाड़ा में 1039.6 मि.मी.,मोहखेड में 1012.6,तामिया में 1190,अमरवाडा में 1390,चौरई में 919.4,हर्रई में 908.1,सौंसर में 901.6,पांढुर्ना में 1146.4, बिछुआ में 851.8,परासिया में 1086.7 और जुन्नारदेव में 1012.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
---------------------------
राजस्व विभाग के चतुर्थ श्रेणी (भूत्यों) कर्मचारियों की हुई पदोन्नति
कलेक्टर डॉ. पवन शर्मा द्वारा म.प्र. लोक सेवा (पदोन्नति) नियम 2002 में निहित प्रावधानों के अन्तर्गत जिलाध्यक्ष कार्यालय छिन्दवाड़ा के अधीनस्थ तहसील कार्यालयों में राजस्व विभाग के चतुर्थ श्रेणी (भृत्यों) कर्मचारियों को अस्थाई रुप से आगामी आदेश पर्यन्त सहायक ग्रेड-तीन के पद पर वेतनमान 5200-20200 अ 1900 ग्रेड-पे में पदोन्नत किया गया । इन कर्मचारियों में श्री नामदेव खडसे को तहसील कार्यालय छिन्दवाड़ा से पदोन्नत होकर तहसील कार्यालय सौंसर में, श्रीमती ऊषा राऊत को तहसील कार्यालय छिन्दवाड़ा से पदोन्नत होकर तहसील कार्यालय बिछुआ में, श्री दिलीप यादव को तहसील कार्यालय परासिया से पदोन्नत करके तहसील कार्यालय परासिया में, कुमारी सुमित्रा पवार को तहसील कार्यालय सौंसर से पदोन्नत करके तहसील कार्यालय बिछुआ में, श्री पतिराम ठाकरिया को तहसील कार्यालय जुन्नारदेव से पदोन्नत करके तहसील कार्यालय परासिया में, श्री लक्ष्मण पचलिया को तहसील कार्यालय अमरवाड़ा से पदोन्नत करके तहसील कार्यालय अमरवाड़ा में, श्री हरिशंकर ठाकरिया को तहसील कार्यालय अमरवाडा से पदोन्नत करके तहसील कार्यालय अमरवाड़ा में, श्रीमती प्रमिला भारती को तहसील कार्यालय छिन्दवाड़ा से पदोन्नत करके तहसील कार्यालय मोहखेड़ में एवं श्री सुमरलाल भारती को तहसील कार्यालय तामिया से पदोन्नत करके तहसील कार्यालय जुन्नारदेव में पदस्थ किया गया है । पदोन्नत कर्मचारी को इस आदेश के प्राप्ति के एक सप्ताह के अंदर पदस्थापना स्थान पर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य है । यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा ।
---------------------
No comments:
Post a Comment