7 Sept 2011

समाचार 7 Sept 2011



जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा (म.प्र.)
समाचार

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सहकारिता तथा जिले के
प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन का भ्रमण कार्यक्रम

             प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सहकारिता एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरी शंकर बिसेन 11 सितम्बर को दोपहर 2 बजे ग्राम नयाखेड़ा (बासादेही) से प्रस्थान कर हर्रई-बिजौरी-परासिया होते हुये दोपहर 3 बजे ग्राम इकलहरा पहुंचेंगे तथा ईद मिलन समारोह में शामिल होंगे। आप शाम 6 बजे ग्राम इकलहरा से प्रस्थान कर शाम 7.30 बजे छिन्दवाड़ा पहुंचकर ईद मिलन समारोह में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। श्री बिसेन 12 सितम्बर को दोपहर एक बजे छिन्दवाडा से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे सौंसर पहुंचेंगे तथा ईद मिलन समारोह में शामिल होने के बाद शाम 4 बजे सौंसर से प्रस्थान कर शाम 6 बजे सिवनी पहुंचेंगे ।
--------------------------

श्री नारायण सिंह बंजारा का संशोधित भ्रमण कार्यक्रम

             म.प्र राज्य विमुक्त,घुमक्कड़ एवं अद्र्ध घुमक्कड़ जाति विकास अभिकरण के अध्यक्ष श्री नारायण सिंह बंजारा का भ्रमण कार्यक्रम संशोधित हुआ है । अब श्री बंजारा 8 से 13 सितम्बर तक जिले का भ्रमण कर विभिन्न बैठकों एवं कार्यक्रमों में भाग लेंगे ।
            संशोधित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार श्री नारायण सिंह बंजारा 8 सितम्बर को प्रात: 6 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर एक बजे अमरवाड़ा पहुंचकर शारदा माई मंदिर में पूजन, देवी दर्शन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं बंजारा समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेंगे तथा विश्राम गृह में रात्रि विश्राम करेंगे । श्री बंजारा 9 सितम्बर को प्रात: 10 बजे अमरवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की बैठक लेंगे तथा मरीजों से सम्पर्क करेंगे । आप प्रात: 11 बजे वन विभाग के कार्यालय में कर्मचारियों की बैठक लेंगे तथा दोपहर 12 बजे नगरपालिका कार्यालय में बैठक लेंगे। श्री बंजारा दोपहर एक बजे अमरवाड़ा जनपद पंचायत कार्यालय में जनपद पंचायत सदस्यों, सरपंचों, सचिवों एवं जनपद पंचायत के सभी कर्मचारियों की बैठक लेने के बाद दोपहर 2.30 बजे तहसील सभागार में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार कार्यालय, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, पी.एच.ई. विभाग, कृषि विभाग एवं आर.ई.एस. विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेने के बाद आप सायं 5 बजे अमरवाड़ा विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं से सम्पर्क करने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे । श्री बंजारा 10 सितम्बर को प्रात: 10 बजे अमरवाड़ा से प्रस्थान कर प्रात: 10.30 बजे सिंगोडी पहुंचेंगे तथा भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विमुक्त जाति के लोगों की बैठक लेंगे और जनसम्पर्क करेंगे। आप प्रात: 11.30 बजे सिंगोडी से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे छिन्दवाड़ा पहुंचेंगे तथा जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सम्पर्क करने के बाद दोपहर 2 बजे छिन्दवाडा से प्रस्थान कर दोपहर 3.30 बजे सौंसर पहुंचेंगे तथा चमत्कारिक हनुमान मंदिर में पूजन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं तथा धन विमुक्त घुमक्कड समाज के लोगों से सम्पर्क करेंगे। आप शाम 6 बजे सौंसर से प्रस्थान कर रात्रि 9 बजे अमरवाड़ा पहुंचकर विश्रामगृह में रात्रि विश्राम करेंगे। श्री बंजारा 11 सितम्बर को अमरवाड़ा में प्रात: 10 बजे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे। आप 12 सितम्बर को प्रात: 8 बजे अमरवाड़ा से प्रस्थान कर प्रात: 9  बजे ग्राम कहुआ पहुंचकर गणेश उत्सव एवं दंगल कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा विमुक्त जाति के लोगों से सम्पर्क करेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। श्री बंजारा 13 सितम्बर को प्रात: 10 बजे ग्राम कहुआ से प्रस्थान कर शाम 5 बजे भोपाल पहुंचेंगे ।
---------------------

लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम
समय सीमा में सेवा की क्रांतिकारी पहल

श्रम विभाग ने समय सीमा में 64 हितग्राहियों को
5.82 लाख रुपये की सहायता राशि से किया लाभान्वित

             राज्य शासन द्वारा प्रदेश के नागरिकों के अधिकारों को सशक्त बनाने ओर सुशासन स्थापित करने के अभिनव प्रयास के अन्तर्गत म.प्र.लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 के तहत नागरिकों को समय सीमा में सेवा प्रदान करने की गारंटी दी गई है तथा लोक सेवा प्रदान करने में आनाकानी करने वाले अधिकारियों पर अर्थदण्ड आरोपित करने का प्रावधान किया गया है। इस अधिनियम से जनता को एक निर्धारित समय सीमा में सेवा प्राप्त होती है । पूरे देश में प्रदेश सरकार की यह एक क्रांतिकारी पहल है जिससे लोक सेवक सतर्कता एवं उत्तरदायित्व के भाव से अपने कार्यो का प्रभावी निर्वहन कर जनता के शासन एवं प्रशासन में विश्वास सुदृढ़ कर रहे हैं जिससे स्वर्णिम म.प्र. बनने की दिशा में तीव्रगति से कार्य होगा। इस अधिनियम के अन्तर्गत श्रम विभाग की तीन सेवाओं को शामिल किया गया है तथा अधिनियम लागू होने की तिथि से अभी तक श्रम विभाग छिन्दवाड़ा द्वारा सराहनीय कार्य कर समय सीमा में तीनों सेवाओं में छिन्दवाड़ा शहर के 64 हितग्राहियों को 5 लाख 82 हजार रुपये की सहायता राशि वितरित कर उन्हें लाभान्वित किया गया है ।
            श्रम पदाधिकारी  श्री चौबे ने बताया कि म.प्र.लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 के अन्तर्गत म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित निर्माण श्रमिक से संबंधित प्रसूति सहायता योजना के अन्तर्गत 48 हितग्राहियों को प्रसूति सहायता के रुप में प्रति हितग्राही 5 हजार रुपये के मान से 2 लाख 40 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई । इनमें छिन्दवाड़ा शहर की श्रीमती पुष्पा, श्रीमती समीना, श्रीमती संगीता सोनेकर, श्रीमती शोभा पहाडे, श्रीमती उमा श्रीवास, श्रीमती शरीफा, श्रीमती पायल वंशकार, श्रीमती सीमा डेहरिया, श्रीमती रेखा वंशकार, श्रीमती रुबीना, श्रीमती उर्मिला, श्रीमती कृष्णाबाई, श्रीमती नीतू वंशकार, श्रीमती बबीता यादव, श्रीमती सुनीता मालवीय, श्रीमती आरती, श्रीमती प्रमिला, श्रीमती किरणबाई साहू, श्रीमती फिरोजा बानो, श्रीमती बिन्दु विश्वकर्मा, श्रीमती गायत्री पटेल, श्रीमती रजनी यादव, श्रीमती पुष्पा बाई मालवी, श्रीमती संगीता वंशकार, श्रीमती संतोषी वैष्णों, श्रीमती दीपमाला वंशकार, श्रीमती वर्षा युवनाती, श्रीमती लता बरखानी, श्रीमती भारती ठाकुर, श्रीमती अनिता श्रीवास, श्रीमती सुनीता कपाले, श्रीमती नीलम टांडेकर, श्रीमती रेशमा, श्रीमती रमजान खान, श्रीमती रंजना चौरे, श्रीमती राजकुमारी, श्रीमती सविता उईके, श्रीमती राजवती मालवीय, श्रीमती कुसुम सोनेकर, श्रीमती राखी साहू, श्रीमती सुनीता सोनेकर, श्रीमती मनीषा वंशकार, श्रीमती ललिता वंशकार, श्रीमती लक्ष्मीबाई रोडे, श्रीमती ममता बघेल, श्रीमती पल्लवी साहू, श्रीमती पूजा और श्रीमती उर्मिला वर्मा शामिल हैं।
           उन्होंने बताया कि इस अधिनियम के अन्तर्गत लागू विवाह सहायता योजना के अन्तर्गत छिन्दवाड़ा की श्रीमती राजकुमारी उईके को 5 हजार रुपये एवं श्रीमती सक्कोबाई, श्रीमती कमला आलोनकर, श्री शिवकुमार विश्वकर्मा और श्रीमती मुन्नी बाई पहाडे को 10-10 हजार रुपये के मान से 40 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है । इसी प्रकार मृत्यु की दशा में अनुग्रह सहायता योजना के अन्तर्गत छिन्दवाडा की श्रीमती पूनम साहू, श्रीमती रामरली गुल्वी,श्रीमती सन्नो वंशकार, श्रीमती संगीता सोनेकर, श्रीमती शफीना बी, श्रीमती सुनीता साहू, श्रीमती सावित्री बाई, श्री अनिल मंडराह, श्रीमती छोटीबाई, श्रीमती ज्योति विश्वकर्मा और श्रीमती मुन्नीबाई प्रत्येक को 27 हजार रुपये के मान से 2 लाख 97 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है । इसके अलावा श्रम विभाग की चिकित्सा सहायता योजना के तहत छिन्दवाड़ा के श्री राम पिता शंकर यादव जो अकुशल श्रमिक कुली का कार्य करते हैं, कार्य करते समय छत से गिरने के कारण उनका कूल्हे का गोला टूट गया था। श्री यादव का इलाज नागपुर में कराया गया जिसके लिए विभाग द्वारा  4100 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई ।
----------------------

अभी तक 959.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

                  जिले में अभी तक 959.3 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है,जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 870 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी । जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रात: 8 बजे तक 9.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विकासखंड मोहखेड में 9.2 मि.मी., तामिया में 5, अमरवाड़ा में 18, चौरई में 8, हर्रई में 2.4, सौंसर में 16, पांढुर्ना में 4.8, बिछुआ में 6.4 और जुन्नारदेव में 33.4 2 मि.मी. वर्षा शामिल है।
               अधीक्षक भू-अभिलेख श्री डी.एल. वाडिवा द्वारा बताया गया कि जिले में 7 सितम्बर तक 959.3 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विकासखंड छिन्दवाड़ा में 958.8 मि.मी., मोहखेड में 904.6, तामिया में 1131, अमरवाडा में 1325.6, चौरई में 831.8, हर्रई में 802.9, सौंसर में 839.2, पांढुर्ना में 1053, बिछुआ में 740.8, परासिया में 1021.5 और जुन्नारदेव में 992.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

No comments:

Post a Comment