जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा (म.प्र.)
समाचार
समाचार
स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ का भ्रमण कार्यक्रम
प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़ 7 सितम्बर को प्रात: 9 बजे सौंसर में आयोजित विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे । श्री मोहोड दोपहर 2 बजे नगरपालिका सौंसर में आयोजित अंत्योदय समिति की बैठक में शामिल होंगे। आप 8 सितम्बर को सौंसर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के बाद रात्रि 8.30 बजे सौंसर से नागपुर के लिए प्रस्थान करेंगे । आप नागपुर से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे ।
----------------------
श्री नारायण सिंह बंजारा का भ्रमण कार्यक्रम
म.प्र राज्य विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अद्र्ध घुमक्कड़ जाति विकास अभिकरण के अध्यक्ष श्री नारायण सिंह बंजारा 7 से 13 सितम्बर तक जिले का भ्रमण कर विभिन्न बैठकों एवं कार्यक्रमों में भाग लेंगे ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री नारायण सिंह बंजारा 7 सितम्बर को प्रात: 6 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर एक बजे अमरवाड़ा पहुंचकर शारदा माई मंदिर में पूजन, देवी दर्शन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं बंजारा समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेंगे तथा विश्राम गृह में रात्रि विश्राम करेंगे । श्री बंजारा 8 सितम्बर को प्रात: 8 बजे अमरवाड़ा से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे जबलपुर पहुंचेंगे तथा वहाँ विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद सायं 4 बजे जबलपुर से प्रस्थान कर रात्रि 8 बजे अमरवाड़ा पहुंचेंगे तथा विश्रामगृह में रात्रि विश्राम करेंगे । श्री बंजारा 9 सितम्बर को प्रात: 10 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की बैठक लेंगे तथा मरीजों से सम्पर्क करेंगे । आप प्रात: 11 बजे वन विभाग के कार्यालय में कर्मचारियों की बैठक लेंगे तथा दोपहर 12 बजे नगरपालिका कार्यालय में बैठक लेंगे। श्री बंजारा दोपहर एक बजे जनपद पंचायत कार्यालय में जनपद पंचायत सदस्यों, सरपंचों, सचिवों एवं जनपद पंचायत के सभी कर्मचारियों की बैठक लेने के बाद दोपहर 2.30 बजे तहसील सभागार में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार कार्यालय, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, पी.एच.ई. विभाग, कृषि विभाग एवं आर.ई.एस. विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेंगे। आप सायं 5 बजे अमरवाड़ा विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं से सम्पर्क करने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे । श्री बंजारा 10 सितम्बर को प्रात: 10 बजे अमरवाड़ा से प्रस्थान कर प्रात: 10.30 बजे सिंगोडी पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं तथा विमुक्त जाति के लोगों की बैठक लेंगे तथा जनसम्पर्क करेंगे। आप दोपहर 11.30 बजे सिंगोडी से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे छिन्दवाड़ा पहुंचेंगे तथा जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सम्पर्क करने के बाद दोपहर 2 बजे छिन्दवाडा से प्रस्थान कर दोपहर 3.30 बजे सौंसर पहुंचेंगे तथा चमत्कारिक हनुमान मंदिर में पूजन करेंगे तथा भाजपा कार्यकर्ताओं तथा धन विमुक्त घुमक्कड समाज के लोगों से सम्पर्क करेंगे। श्री बंजारा शाम 6 बजे सौंसर से प्रस्थान कर रात्रि 9 बजे अमरवाड़ा पहुंचकर विश्रामगृह में विश्राम करेंगे। श्री बंजारा 11 सितम्बर को अमरवाड़ा में प्रात: 10 बजे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे। आप 12 सितम्बर को प्रात: 8 बजे अमरवाड़ा से प्रस्थान कर प्रात: 9 बजे ग्राम कहुआ पहुंचकर गणेश उत्सव एवं दंगल कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा विमुक्त जाति के लोगों से सम्पर्क करेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे। श्री बंजारा 13 सितम्बर को प्रात: 10 बजे ग्राम कहुआ से प्रस्थान कर शाम 5 बजे भोपाल पहुंचेंगे ।
----------------------
पूर्व सैनिकों के लिए कम्प्यूटर प्रशिक्षण कोर्स
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल राजा शेखर द्वारा जानकारी दी गई कि पूर्व सैनिकों के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा दो माह का कम्प्यूटर कोर्स एन.आई.आई.टी. नामक जिला प्रशिक्षण सेन्टर, वेयर हाऊस के पास सिवनी रोड छिन्दवाडा में कराये जाने की योजना है जिसमें 2 घंटे प्रतिदिन के हिसाब से 6 सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जायेगा । इच्छुक पूर्व सैनिक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में आकर अपना पंजीयन करवा सकते हैं । कोर्स के विवरण हेतु जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल राजा शेखर से सम्पर्क करें।
----------------------
विकेन्द्रीकृत जिला नियोजन प्रक्रिया के प्रपत्रों के ऑनलाईन
प्रविष्टि हेतु कम्प्यूटर आपरेटरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण
प्रविष्टि हेतु कम्प्यूटर आपरेटरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण
विकेन्द्रीकृत जिला योजना नियोजन वर्ष 2012-13 बनाने की दिशा में प्रपत्रों का ऑनलाईन साफ्टवेयर में प्रविष्टि कार्य करने का एक दिवसीय प्रशिक्षण 7 सितम्बर को जिलाध्यक्ष कार्यालय के सभाकक्ष में दोपहर 2 बजे से आयोजित किया गया है । विकेन्द्रीकृत जिला योजना वर्ष 2012-13 के विभागीय प्रपत्र-अ से प्रपत्र-अ- 5, प्रपत्र- ब एवं प्रपत्र स तथा लिंक प्रपत्रों की फीडिंग किया जाना है । जिला योजना अधिकारी द्वारा सभी कार्यालयों के विकेन्द्रीकृत जिला योजना का कार्य करने वाले लिपिक एवं कम्प्यूटर आपरेटर को अनिवार्य रुप से प्रशिक्षण में शामिल होने के लि निर्देशित किया गया है ।
----------------------
अभी तक 950 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
जिले में अभी तक 950 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है,जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 866.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी । जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रात: 8 बजे तक 9.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विकासखंड तामिया में 36 मि.मी., अमरवाड़ा में 26.2, चौरई में 0.4, हर्रई में 4, सौंसर में 8, पांढुर्ना में 14.2, बिछुआ में 15 और परासिया में 2 मि.मी. वर्षा शामिल है।
अधीक्षक भू-अभिलेख श्री डी.एल. वाडिवा द्वारा बताया गया कि जिले में 6 सितम्बर तक 950 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विकासखंड छिन्दवाड़ा में 958.8 मि.मी., मोहखेड में 895.4, तामिया में 1126, अमरवाडा में 1307.6, चौरई में 823.8, हर्रई में 800.5, सौंसर में 823.2, पांढुर्ना में 1048.2, बिछुआ में 734.4, परासिया में 1021.5 और जुन्नारदेव में 959.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख श्री डी.एल. वाडिवा द्वारा बताया गया कि जिले में 6 सितम्बर तक 950 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विकासखंड छिन्दवाड़ा में 958.8 मि.मी., मोहखेड में 895.4, तामिया में 1126, अमरवाडा में 1307.6, चौरई में 823.8, हर्रई में 800.5, सौंसर में 823.2, पांढुर्ना में 1048.2, बिछुआ में 734.4, परासिया में 1021.5 और जुन्नारदेव में 959.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
------------------------------------
जनसुनवाई कार्यक्रम के अन्तर्गत 125 आवेदनों का निराकरण
जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत आज स्थानीय कलेक्टर न्यायालय कक्ष में 125 आवेदनों में जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा बी.पी.एल.सर्वे सूची में नाम जोड़ने, बंटवारा, नामांतरण, मुआवजा राशि देने, पेंशन देने, अनुकम्पा नियुक्ति, शाला में प्रवेश, छात्रवृत्ति, निर्माण कार्यो की जाँच तथा अन्य विषयों पर जनसुुनवाई की गई। उन्होंने आवेदकों को संबंधित कार्यालयों के प्रमुखों से भी सम्पर्क करने की समझाईश दी ताकि उनके आवेदनों का शीघ्र निराकरण हो सके।
No comments:
Post a Comment