जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा (म.प्र.)
समाचार
जिले में 100 सीटर 5 बालिका छात्रावास स्वीकृत
राज्य शासन द्वारा शैक्षिक दृष्टि से पिछड़े जिले के 5 विकासखंडों में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु बालिकाओं के लिए हायर सेकेण्डरी स्कूल के साथ आवासीय व्यवस्था हेतु 100 सीटर 5 बालिका छात्रावास स्वीकृत किये गये हैं। ये छात्रावास विकासखंड परासिया के शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परासिया, अमरवाडा के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरवाडा, तामिया के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देलाखारी, जुन्नारदेव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवेगांव एवं हर्रई के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनौेरा के साथ स्वीकृत किये गये है । इन छात्रावासों में कक्षा 9 से 12 वीं की बालिकाओं को प्रवेश दिया जायेगा एवं 50 प्रतिशत सीटें अ.जा., अ.ज.जा.एवं अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु आरक्षित रहेंगी ।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कक्षा 6 से 8 तक के लिए संचालित बालिका छात्रावास, अस्थि बाधित विकलांग, ऐसे ग्राम जहाँ 5 कि.मी. की परिधि में कोई हाईस्कूल सुविधा उपलब्ध नहीं है तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति की आश्रम शालाओं में दर्ज बालिकाओं को छात्रावास में प्रवेश हेतु चयन में प्राथमिकता दी जायेगी। प्रवेश की इच्छुक बालिकायें अपने आवेदन पत्र चयनित शालाओं के प्राचार्यो को 5 सितम्बर तक प्रस्तुत कर सकती हैं । उन्होंने बताया कि इन बालिका छात्रावासों में भोजन व्यवस्था हेतु स्थानीय स्तर पर एक मुख्य महिला रसोईया, एक सहायक रसोइया, एक महिला सहायिका और 55 वर्ष से अधिक आयु का एक चौकीदार कलेक्टर दर पर रखा जायेगा । इस हेतु इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन चयनित शाला के प्राचार्य एवं अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के कार्यालय में जमा कर सकते हैं ।

----------------------------
अभी तक 880.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
जिले में अभी तक 880.6 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है,जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 839.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रात: 8 बजे तक 20.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विकासखंड छिन्दवाडा में 56.6 मि.मी., मोहखेड में 8.4, तामिया में 38, अमरवाड़ा में 3, चौरई में 4.6, हर्रई में 6.8, सौंसर में 14, पांढुर्ना में 5.4, बिछुआ में 8, परासिया में 48 और जुन्नारदेव में 34.4 मि.मी. वर्षा शामिल है।
अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा बताया गया कि जिले में 2 सितम्बर तक 860.6 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विकासखंड छिन्दवाड़ा में 912.8 मि.मी., मोहखेड में 784.4, तामिया में 1048, अमरवाडा में 1234.8, चौरई में 753, हर्रई में 777.3, सौंसर में 779.8, पांढुर्ना में 949, बिछुआ में 639.2, परासिया में 945.3 और जुन्नारदेव में 909 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

No comments:
Post a Comment