जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा (म.प्र.)
समाचार
जिले में 25 सितम्बर से 11 फरवरी तक
विकासखंड स्तरीय अन्त्योदय मेलों का आयोजन
जनपद पंचायत परासिया में 25 सितम्बर को होगा
प्रथम विकासखंड स्तरीय अन्त्योदय मेले का शुभारंभ
राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में जिले में 25 सितम्बर से 11 फरवरी के मध्य विकासखंड स्तरीय अन्त्योदय मेलों का आयोजन किया जायेगा । जिला प्रशासन द्वारा आगामी 25 सितम्बर को जिले की जनपद पंचायत परासिया में अन्त्योदय मेले का आयोजन कर जिले के प्रत्येक विकासखंड में अन्त्योदय मेले में आयोजित करने के कार्य की शुरुआत की जायेगी । डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा अन्त्योदय मेले के आयोजन में नियंत्रण और पर्यवेक्षण के लिए उप संचालक पंचायत एवं सामाजिक न्याय को दायित्व सौंपा गया है । उन्होंने अन्त्योदय मेले के आयोजन के संबंध में सभी विभाग प्रमुखों, राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों के साथ ही रोटरी क्लब, रोटरेक्ट क्लब और लायन्स क्लब के अध्यक्षों को आवश्यक कार्यवाही करने और मेले की पूर्ण तैयारी करने के निर्देश दिये हैं ।
अपर कलेक़्टर (विकास) एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री स्वाति मीणा ने बताया कि 25 सितम्बर को जनपद पंचायत में आयोजित विकासखंड स्तरीय अन्त्योदय मेले में जनपद पंचायत परासिया के साथ ही नगरीय निकाय परासिया, चांदामेटा, बडकुही और न्यूटन चिखली के हितग्राहियों को लाभान्वित किया जायेगा । इस अन्त्योदय मेले के लिए राजस्व अनुविभागीय अधिकारी परासिया को नोडल अधिकारी तथा जनपद पंचायत परासिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगरीय निकाय परासिया, बडकुही, चांदामेटा और न्यूटन चिखली के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है । कलेक्टर ने नोडल अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि सहायक नोडल अधिकारियों से अन्त्योदय मेले की सम्पूर्ण व्यवस्था अपनी देखरेख और नियंत्रण में कराये तथा सभी विभागों के जिला प्रमुख अधिकारियों की बैठक लेकर मेले के प्रबंधन, व्यवस्था और संचालन में सहयोग संबंधी निर्देश प्रसारित करें । उन्होंने मेले की तिथि का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना सुनिश्चित करने तथा मुनादी और डौंडी पिटवाकर भी प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये हैं ।
अपर कलेक़्टर (विकास) ने बताया कि अन्त्योदय मेलों के लिए 12 विभागों के कार्यक्रम और योजनायें चिन्हित की गई है । इसमें लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की दीनदयाल अन्त्योदय उपचार योजना अन्तर्गत पंजीयन कार्ड और राज्य बीमारी सहायता निधि, महिला एवं बाल विकास विभाग की लाडली लक्ष्मी योजना, सामाजिक न्याय विभाग की सामाजिक सुरक्षा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्तजन पेंशन योजना, नि:शक्तजनों का पंजीयन एवं स्वास्थ्य परीक्षण, राष्ट्रीय परिवार सहायता और मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना के अन्तर्गत पंजीयन और लंबित सुविधाओं का प्रदाय, ग्रामीण विकास विभाग की कपिलधारा उप योजनान्तर्गत डीजल/विद्युत पंपों का प्रदाय, नगरीय प्रशासन विभाग की मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री हाथ ठेला एवं रिक्शा चालक योजनान्तर्गत पंजीयन एवं लंबित सुविधाओं का प्रदाय, मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शहरी कामकाजी महिला कल्याण योजनान्तर्गत पंजीयन और हाथ ठेला/रिक्शा प्रदाय, कृषि/उद्यान विभाग की कृषि उपकरण, पौधे, बीज का वितरण और मुख्यमंत्री हम्माल एवं तुलावटी कल्याण योजनान्तर्गत पंजीयन, आदिम जाति कल्याण विभाग की आकस्मिकता योजनान्तर्गत राहत प्रदाय, संदिग्ध दायित्व निवारण, सफाई कामगारों को स्वरोजगार हेतु ऋण, भारत सरकार की विशेष केन्द्रीय सहायता अन्तर्गत हितग्राही मूलक कार्यक्रम (सामग्री का वितरण), वन विभाग की तेन्दूपत्ता संग्राहक योजनान्तर्गत लंबित देयकों का भुगतान (बोनस) और वन अधिकार अधिनियम 2005 के अन्तर्गत वनाधिकार पत्र का प्रदाय, श्रम विभाग की मध्यप्रदेश भवन एवं संनिर्माण कर्मकार मंडल के अन्तर्गत श्रमिकों का पंजीयन एवं सुविधाओं का प्रदाय, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की अन्त्योदय कार्ड का प्रदाय और राशन कार्ड का प्रदाय,जनशिकायत निवारण विभाग की सभी प्रकार की शिकायतों का पंजीयन एवं समय सीमा में निराकरण तथा राजस्व विभाग की खसरा नकल बही (ऋण पुस्तिका) आदि शामिल हैं ।
==========================
मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से जिले के 4 हितग्राहियों को
1.20 लाख रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के 4 हितग्राहियों को एक लाख 20 हजार रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है । कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा यह राशि संबंधित तहसीलदारों को पुनरावंटित कर हितग्राहियों को राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं । स्वीकृत अनुदान राशि से पीडितों का उपचार होगा ।
कलेक्टर डॉ. शर्मा ने बताया कि जिले की पांढुर्ना तहसील के ग्राम खेडीकला की श्रीमती रेखा बाबूराव कोल्हे के ह्मदय रोग के उपचार के लिए अरनेजा इंस्टीट¬ूट ऑफ कार्डियोलॉजी प्रा.लि. नागपुर और जिले की तहसील जुन्नारदेव के ग्राम दमुआ के श्री मो.अब्दुल खालिक के कैंसर रोग के उपचार के लिए मनधनिया कैंसर हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर नागपुर को 50-50 हजार रुपये तथा जिले की नगर पंचायत हर्रई के वार्ड क्रमांक 12 की श्रीमती ममता पुरुषोत्तम शर्मा की बच्चेदानी के उपचार और वार्ड क्रमांक 8 के श्री जीवनलाल लखनलाल साहू के पैर के उपचार के लिए 10-10 हजार रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है ।
==========================
अभी तक 1018.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
जिले में अभी तक 1018.3 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है,जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 931.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी । जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रात: 8 बजे तक 7.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विकासखंड छिन्दवाड़ा में 8.4 मि.मी., मोहखेड में 8.2, चौरई में 4.5,सौंसर में 2, पांढुर्ना में 39.6 और बिछुआ में 23 मि.मी. वर्षा शामिल है।
अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा बताया गया कि जिले में 15 सितम्बर तक 1018.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विकासखंड छिन्दवाड़ा में 1008 मि.मी., मोहखेड में 998.4, तामिया में 1190, अमरवाडा में 1368.8, चौरई में 879.2, हर्रई में 908.1, सौंसर में 887.4, पांढुर्ना में 1136, बिछुआ में 783, परासिया में 1084.5 और जुन्नारदेव में 1012 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
==========================
अत्याचार से पीडित 4 हितग्राहियों को
81 हजार 250 रुपये की राहत राशि स्वीकृत
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा पर आकस्मिकता योजना नियम 1995 के तहत अत्याचार से पीडित 4 हितग्राहियों को सहायक आयुक्त आदिवासी विकास द्वारा 81 हजार 250 रुपये की राहत राशि स्वीकृत की गई है । इसमें अनुसूचित जाति के 2 हितग्राहियों की स्वीकृत 31 हजार 250 रुपये और अनुसूचित जनजाति के 2 हितग्राहियों की स्वीकृत 50 हजार रुपये की राशि शामिल है ।
==========================
जल उपभोक्ता संथा निर्वाचन के अन्तर्गत जोनल अधिकारियों के साथ 20 चिकित्सा अधिकारियों की लगी डूटी
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (ज.उ.सं.) के आदेश के परिपालन में जल उपभोक्ता संथा निर्वाचन 2011 के अन्तर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जोनल अधिकारियों के साथ 20 चिकित्सा अधिकारियों की डूटी लगाई गई है। ये चिकित्सा अधिकारी मतदान दलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायेंगे ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जोनल अधिकारियों के साथ तहसील छिन्दवाड़ा के जोन कुण्डालीकला में आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. मिथिलेश अवस्थी और पिंडरई कला में संविदा चिकित्सा अधिकारी डॉ ए. सिसोदिया, तहसील मोहखेड के जोन खूनाझिरकला में संविदा चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.चौरसिया और मोहखेड में संविदा चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष सूर्यवंशी, तहसील परासिया के जोन मायावाडी में चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश अहिरवार और परासिया में चिकित्सा अधिकारी डॉ. व्ही.के.पुरिया, तहसील जुन्नारदेव के जोन भतोडियाखुर्द में चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस.उईके, तहसील तामिया के जोन देलाखारी में संविदा चिकित्सा अधिकारी डॉ. भरत प्रसाद और चांवलपानी में चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक भगत, तहसील चौरई के जोन चौरई में चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद वाचक, तहसील अमरवाडा के जोन अमरवाडा में चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. दुबे, तहसील हर्रई के जोन हर्रई में संविदा चिकित्सा अधिकारी डॉ. व्ही.पी.सिंग, तहसील बिछुआ के जोन जमुनिया में चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.सी. मोहनिया और किसनपुर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर दुबे, तहसील सौंसर के जोन सौंसर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.सी.कोठारी, सांवली में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. व्ही.आर.ठाकरे और रंगारी में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ पी.एन.बोकड़े तथा तहसील पांढुर्ना के जोन मोरडोंगरी में चिकित्सा अधिकारी डॉ. बनवारीलाल टेगौर, हिवरा पृथ्वीराम में आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर तिजारे और राजडोंगरी में चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनीत श्रीवास्तव की ड¬ूटी लगाई गई है ।
==========================
आंगनवाडी केन्द्रों के संचालन में जनसहयोग एवं
जनभागीदारी हेतु अटल बाल मित्र योजना प्रारंभ
राज्य शासन द्वारा प्रदेश में बच्चों में प्राप्त कुपोषण कम/समाप्त करने, लिंगानुपात को सही करने, कम वजन के बच्चों की स्थिति ठीक करने तथा आंगनवाडी के संचालन में जनसहयोग प्राप्त करने हेतु अटल बाल मित्र योजना प्रारंभ की गई है । इस योजना के अन्तर्गत जिले के नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है ।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री स्वर्णिमा शुक्ला ने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत महिला एवं बच्चों को स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति में सुधार हेतु जनभागीदारी के माध्यम से आंगनवाडी केन्द्र द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना है । साथ ही अधोसंरचनात्मक सहयोग हेतु आंगनवाडी भवन और परिसर हेतु भूमि और भवन का निर्माण, कक्षों का निर्माण, बाउण्ड्रीवाल का निर्माण, हैंडपंप की स्थापना और बाल सुलभ शौचालयों का निर्माण भी किया जाना है । इसके अतिरिक्त आंगनवाडी संचालन में बच्चों हेतु आउटडोर एवं इनडोर खेल सामग्री का प्रदाय, बच्चों को गणवेश वितरण, भवन हेतु पंखा, घडी, फर्नीचर, बर्तन एवं अन्य सामग्री का प्रदाय, अति कुपोषित बच्चों हेतु औषधी एवं अन्य सामग्री का प्रदाय किया जा सकता है । उन्होंने बताया कि आंगनवाडी केन्द्र स्तर पर सामग्री कार्यकर्ता द्वारा प्राप्त की जायेगी तथा जिला स्तर पर कलेक्टर पदेन जिला मिशन संचालक के रुप में राशि एवं सामग्री प्राप्त कर सकेंगे । बैंक ड्राफ्ट या चेक जिला मिशन संचालक के नाम से देय होगा । सहयोग राशि आनलाईन प्राप्त किये जाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जायेगी । आंगनवाडी परिसर अथवा भूमि दान करने वाले सहयोगकर्ता के नाम से नामकरण किया जायेगा तथा जनसहयोग से प्राप्त राशि को आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 जी के अन्तर्गत कर मुक्त कराये जाने की कार्यवाही की जायेगी । छिन्दवाड़ा जिले में अटल बाल मित्र योजना के अन्तर्गत बैंक आफ बडौदा में बैंक खाता खोला गया है जिसका क्रमांक 24850100010024 है । जिले के नागरिक जन सहयोग हेतु इस खाते में राशि/चेक/ड्राफ्ट जमा कर सकते हैं ।
==========================
विधायक स्वेच्छानुदान निधि योजना के अन्तर्गत
6 हितग्राहियों को 30 हजार रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत
विधायक स्वेच्छानुदान निधि योजना के अन्तर्गत जारी वित्तीय वर्ष में विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र छिन्दवाड़ा के विधायक श्री दीपक सक्सेना की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा 6 हितग्राहियों को 5-5 हजार रुपये के मान से 30 हजार रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है । आर्थिक सहायता और चिकित्सा के लिए स्वीकृत यह अनुदान राशि ग्राम गुरैया के श्री दिमागचंद नान्हों, श्रीमती प्रेमवती दिमागचंद और श्री ओमकार दिमागचंद, लहगडुआ के श्री लालजी खुशराम, रोहनाकला के श्री महादेव नन्हूलाल माहोरे और छिन्दवाडा के श्री राजू स्वामी को प्रदाय की जायेगी ।
==========================
संयुक्त कलेक्टर श्री सक्सेना की परासिया तथा
डिप्टी कलेक्टर श्री कुमरे की पदस्थापना सौंसर में
कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा पूर्व में जारी कार्य विभाजन आदेशों में आंशिक संशोधन करते हुये संयुक्त कलेक्टर श्री अनुराग सक्सेना को राजस्व अनुविभागीय अधिकारी और अनुविभागीय दण्डाधिकारी परासिया में पदस्थ किया गया है तथा डिप्टी कलेक्टर श्री रमेश कुमरे को राजस्व अनुविभागीय अधिकारी और अनुविभागीय दण्डाधिकारी सौंसर में पदसथ किया गया है । श्री कुमरे को परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना का प्रभारी अधिकारी भी नियुक्त किया गया है । यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा ।
==========================
No comments:
Post a Comment