14 Sept 2011

समाचार 14 Sept 2011

जिला जन सम्पर्क कार्यालय छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार


प्रतिभा पर्व और कर्तव्य पर्व उत्साह और उमंग से मनाये -स्कूल शिक्षा मंत्री श्रीमती चिटनीस 
विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
                     स्कूल शिक्षा मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने आज स्थानीय शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विभागीय समीक्षा बैठक ली । बैठक में स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड, विधायक परासिया श्री ताराचंद बावरिया, नगरपालिका अध्यक्ष री कन्हईराम रघुवंशी, श्री रमेश पोफली, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री अरुण कपूर, कमिश्नर श्री मनोज झालानी, संचालक श्री सभाजीत यादव, कलेक्टर डॉ. पवन कमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष कुमार, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा, शिक्षा विभाग के अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी, प्राचार्य एवं शिक्षक उपस्थित थे ।
                      स्कूल शिक्षा मंत्री ने आगामी दिवसों में मनाये जाने वाले प्रतिभा पर्व एवं कर्तव्य पर्वो की जानकारी देते हुये उत्साह एवं उमंग के साथ इन पर्वो के आयोजित करने के निर्देश दिये । उन्होंने सभी स्कूलों का पर्यवेक्षण विभिन्न अधिकारियों द्वारा नियमित रुप से किये जाने के निर्देश दिये । विभाग द्वारा गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी का मॉड¬ूल को विस्तार से बच्चों को पढ़ाये जाने के निर्देश दिये तथा विभिन्न बिन्दुओं पर प्राचार्यो एवं अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर दूसरे शिक्षकों से पूछकर सत्यापित करने के लिये कहा । सभी शिक्षकों की स्कूलों में उपस्थिति शत प्रतिशत हो इसकी अधिकारी पुष्टि करें । जनशिक्षकों की नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुये उन्होंने शेष रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने के निर्देश भी दिये । इच्छुक रिटायर्ड शिक्षकों की पुनर्नियुक्ति के आदेश भी अधिकारियों को दिये । शिक्षकों को पेंशन का भुगतान शीघ्र करने के निर्देश देते हुये उन्होंने कहा कि शिक्षकों की माह में एक निश्चित दिवस पर बैठक करें जिससे शिक्षा कार्य प्रभावित न हो । उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा दिये गये बजट का विद्यार्थियों के हित में शीघ्र उपयोग करें तथा बच्चों को साईकिल एवं गणवेश के चैैक देने के बाद उसका सही उपयोग हो, यह सुनिश्चित करें । 
 शिक्षा मंत्री द्वारा विभिन्न शिक्षकों के संविलियन हेतु पत्राचार द्वारा डी एड करवाने की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये । स्कूलों को आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कक्ष बनवाने के कार्य को प्रगति के साथ सम्पन्न कराने के साथ ही विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थी के अनुपात में सही संख्या में शिक्षक उपलब्ध हो, इस हेतु शासन द्वारा 91 हजार संविदा शिक्षकों की भर्ती की जानकारी दी गई जिससे वर्तमान संख्या से लगभग दोगुने शिक्षक उपलब्ध होंगे । साथ ही स्कूलों में शिक्षक या विद्यार्थी पान या गुटके के सेवन से दूर रहे इसकी सुनिश्चितता हेतु अधिकारियों को आदेशित किया गया । उन्होंने स्कूल के आसपास शराब की अवैध दुकानें हटवाने के लिए उपयुक्त कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया । मंत्री जी द्वारा सभी बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारी लेते हुये शिक्षकों तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये तथा पूरी कर्तव्य निष्ठा एवं ईमानदारी से विद्यार्थियों को शिक्षित करने का आह्वान किया । उन्होंने हिन्दी दिवस की सभी को बधाईयाँ भी दी । बैठक की शुरुआत सरस्वती गान से हुई । उसके बाद कलेक्टर डॉ.शर्मा द्वारा स्कूल शिक्षा मंत्री तथा जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री मीणा द्वारा स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री का पुष्पगुच्छों से स्वागत किया गया।


========================================================================

जल उपभोक्ता संथा निर्वाचन के अन्तर्गत थाना क्षेत्र मोहखेड में सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त

                   जल उपभोक्ता संथा निर्वाचन 2011 के अन्तर्गत उप जिला निर्वाचन अधिकारी (ज.उ.सं.) द्वारा जिले के सम्पूर्ण थाना क्षेेत्र मोहखेड के लिये कार्यपालन दंडाधिकारी मोहखेड श्रीमती सी.मरावी को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है जिसमें थाना प्रभारी मोहखेड सहयोग करेंगे । सेक्टर मजिस्ट्रेट और आरक्षी केन्द्र के प्रभारी संयुक्त रुप से अपने कर्तव्य का निर्वहन कर अपने आरक्षी केन्द्र के अन्तर्गत आने वाले मतदान केन्द्रों में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए उत्तरदायी रहेंगे ।

=======================================================================


अभी तक 1010.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज


                     जिले में अभी तक 1010.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 926.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी । जिले में पिछले 24 घंटोंे के दौरान प्रात: 8 बजे तक 26.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विकासखंड छिन्दवाड़ा में 18.7 मि.मी., मोहखेड में 62.4, तामिया में 8, अमरवाड़ा में 8, चौरई में 18.8, हर्रई में 60.4, सौंसर में 32, पांढुर्ना में 15.4, बिछुआ में 9.8, परासिया में 53 और जुन्नारदेव में 2.6 मि.मी. वर्षा शामिल है ।
                     अधीक्षक भू-अभिलेख श्री डी.एल.वाडिवा द्वारा बताया गया कि जिले में 14 सितम्बर तक 1010.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विकासखंड छिन्दवाड़ा में 999.6 मि.मी., मोहखेड में 990.2, तामिया में 1190, अमरवाड़ा में 1368.8, चौरई में 874.7, हर्रई में 908.1, सौंसर में 885.4, पांढुर्ना में 1096.4, बिछुआ में 760, परासिया में 1084.5 और जुन्नारदेव में 1012 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
  
========================================================================

2 योजनाओं में 2 हजार 125 हितग्राहियों को समय सीमा में
बी.पी.एल.और नये ए.पी.एल. के नये राशन कार्ड जारी
                     म.प्र. लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 के अन्तर्गत आपूर्ति विभाग की 2 योजनायें अधिनियम में शामिल हैं तथा अधिनियम लागू होने के बाद माह अक्टूबर 2010 से अगस्त 2011 तक इन दोनों योजनाओं में 2 हजार 125 हितग्राहियों के नवीन बी.पी.एल. और ए.पी.एल. राशन कार्ड समय सीमा में बनाकर प्रदाय किये गये । इसमें बी.पी.एल. के एक हजार 242 और ए.पी.एल. के 883 राशन कार्ड शामिल हैं ।
                     प्रभारी आपूर्ति अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शुचिस्मिता सक्सेना ने बताया कि नया बी. पी. एल. राशन कार्ड जारी करने के लिए जिला मुख्यालय के नगरीय क्षेेत्र में सहायक आपूर्ति अधिकारी और जिला मुख्यालय के नगरीय क्षेेत्र को छोडकर शेष नगरीय एवं ग्रामीण क्षेेत्र में तहसीलदार के लिये 30 कार्य दिवस की समय सीमा निर्धारित की गई है । इस समय सीमा में माह अक्टूबर 2010 में 4, नवम्बर 2010 में 150, दिसम्बर 2010 में 251, जनवरी 2011 में 238, फरवरी 2011 में 65, मार्च 2011 में 89, अप्रैल 2011 में 118, मई 2011 में 95,  जून 2011 में 72, जुलाई 2011 में 142 और अगस्त 2011 में 18 हितग्राहियों के नये बी.पी.एल. राशनकार्ड जारी किये गये।
                      इसी प्रकार ए.पी.एल.राशनकार्ड जारी करने के लिए जिला मुख्यालय में स्थित नगरीय निकाय और शेष नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा जिले के सभी ग्रामीण क्षेेत्र के ग्राम पंचायत के सचिव के लिये 30 कार्य दिवस की समय सीमा निर्धारित की गई है । इस समय सीमा में माह जनवरी 2011 में 112, फरवरी में 63, मार्च में 59, अप्रैल में 31, मई में 22, जून में 110, जुलाई में 461 और अगस्त 2011 में 25 हितग्राहियों के नये ए.पी.एल. राशनकार्ड जारी किये गये ।


 =======================================================================

सूचना के अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ


                     जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा के मार्गनिर्देशन में आज स्थानीय जिला पंचायत के सभाकक्ष में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अन्तर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ । कार्यशाला में इस अधिनियम की विभिन्न धाराओं, प्रावधानों, नियमों के साथ ही विशेष रुप से धारा 6 (1) के अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों और धारा 19 के अन्तर्गत प्राप्त अपीलों के निराकरण संबंधी विस्तार से जानकारी दी गई । कार्यशाला में जिले की सभी जनपद पंचायतों ,जिला और विकासखंड शिक्षा केन्द्र तथा जिला पंचायत के लोक सूचना अधिकारियों और सहायक लोक सूचना अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया । विशेष मास्टर ट्रेनर के रुप में जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी श्रीमती ललिता कर्णे तथा जनपद पंचायत छिन्दवाडा और परासिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजीव खरे और श्री अखिलेश श्रीवास्तव ने कार्यशाला के प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया । प्रशिक्षण में कार्यालय अधीक्षक श्रीमती अनु शर्मा और तकनीकी सहायक श्री एम.एस.विश्वकर्मा विशेष योगदान रहा । यह कार्यशाला 15 सितम्बर को भी जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित होगी जिसमें सभी प्रतिभागियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये है ।

No comments:

Post a Comment