जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा (म.प्र.)
समाचार
पर्यवेक्षकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आज
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बताया गया कि पोषण आहार सप्ताह एक से 7 सितबर 2011 के आयोजन हेतु पर्यवेक्षकों के लिये आधे दिवस का उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर कलेक्टर छिन्दवाड़ा के सभाकक्ष में 2 सितम्बर को दोपहर 11 बजे से आयोजित किया गया है । इस कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी सहित सभी पर्यवेक्षकों को अनिवार्यत: उपस्थित होना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है ।
केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री कमलनाथ का भ्रमण कार्यक्रम
केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री कमलनाथ 4 सितम्बर को दोपहर 3 बजे विशेष वायुयान द्वारा दिल्ली से प्रस्थान कर शाम 4.15 बजे छिन्दवाड़ा पहुंचेंगे। आप 5 सितम्बर को प्रात: 10.15 बजे छिन्दवाडा-दिल्ली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर उसी ट्रेन द्वारा परासिया के लिए प्रस्थान करेंगे। आप प्रात: 11.10 बजे परासिया पहुंचकर प्रात: 11.20 बजे मीटिंग में भाग लेकर दोपहर 2.30 बजे परासिया से छिन्दवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे । आप दोपहर 3.45 बजे छिन्दवाड़ा पहुंचेंगे तथा यहाँ से सायं 4 बजे विशेष वायुयान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे ।
डी.एड नियमित प्रथम वर्ष के चयनित अभ्यर्थियों की सूची चस्पा
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य ने बताया कि डी एड नियमित 2011 प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु चयन सूची जारी कर दी गई है जो डाइट सूचना पटल पर चस्पा है । उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियोंें को 5 सितम्बर 2011 तक अपने विभाग से कार्यमुक्त होकर डाइट प्रवेश लेना अनिवार्य है । अंतिम तिथि तक आदेश प्राप्त नहीं होने की स्थिति में संबंधित चयनित अभ्यर्थी डाइट में सम्पर्क करें । डाक संबंधी विलंब के लिए संस्थान उत्तरदायी नहीं होगा।
अभी तक 860 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
जिले में अभी तक 860 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है,जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 839.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गर्ई थी। जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रात: 8 बजे तक 16.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विकासखंड छिन्दवाडा में 23.8 मि.मी., मोहखेड में 35.2, तामिया में 10,अमरवाड़ा में 12.2 चौरई में 12.2, हर्रई में 7.8, सौंसर में 26, पांढुर्ना में 8.2, बिछुआ में 18.5, परासिया में 4 और जुन्नारदेव में 19.4 मि.मी. वर्षा शामिल है।
अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा बताया गया कि जिले में एक सितम्बर तक 860 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विकासखंड छिन्दवाड़ा में 856.2 मि.मी., मोहखेड में 776, तामिया में 1010, अमरवाडा में 1231.8, चौरई में 748.4, हर्रई में 770.5, सौंसर में 765.8, पांंढुर्ना में 943.6 बिछुआ में 631.2, परासिया में 897.3 और जुन्नारदेव में 874.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
No comments:
Post a Comment