जिला जन सम्पर्क कार्यालय छिन्दवाडा(म.प्र.)
समाचार
समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने आज स्थानीय जिलाध्यक्ष कार्यालय में साप्ताहिक समय सीमा के पत्रों की समीक्षा बैठक ली । बैठक में संयुक्त कलेक्टर द्वय श्री अनुराग सक्सेना और श्रीमती शुचिस्मिता सक्सेना, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी डॉ. के.डी.त्रिपाठी और सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे ।
अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. शर्मा ने जिलाध्यक्ष कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, आदिवासी विकास, महिला एवं बाल विकास, कोषालय, खनिज, जल संसाधन, वन, जिला पंजीयक, जिला शिक्षा केन्द्र, ग्रामीण विकास, कृषि, शहरी विकास, लोक निर्माण, पशु चिकित्सा, जिला उद्योग केन्द्र, लीड बैंक आदि विभागों के लंबित समय सीमा पत्रों की प्रगति की समीक्षा की तथा विभाग प्रमुखों को शीघ्र ही पत्रों के निराकरण के निर्देश दिये । उन्होंने जबलपुर संभाग के कमिश्नर की 16 अगस्त 2011 को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में प्रात: 11 बजे से जिला स्तरीय अधिकारियों की आयोजित होने वाली बैठक की जानकारी देते हुये सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों को वित्तीय वर्ष 2011-12 के लक्ष्य एवं उपलब्धियों तथा शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी सहित समीक्षा बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिये । साथ ही 17 अगस्त को जिले में संचालित विभिन्न निर्माण/विकास कार्यो का कमिश्नर द्वारा निरीक्षण किये जाने की जानकारी से भी अवगत कराया ।

-----------------------
प्रभारी मंत्री श्री बिसेन का 10 अगस्त का
संशोधित भ्रमण कार्यक्रम
प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सहकारिता एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन के जिले के 10 अगस्त के भ्रमण कार्यक्रम में आंशिक संशोधन हुआ है ।
संशोधित भ्रमण कार्यक्रमानुसार प्रभारी मंत्री श्री बिसेन 10 अगस्त को दोपहर 2 बजे बैतूल से मुलताई-पांढुर्ना-सौंसर एवं छिन्दवाड़ा होते हुये सिवनी जाते समय विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे । आप 10 अगस्त को शाम 4 बजे सौंसर में श्री संजय राठी के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आप शाम 6 बजे सर्किट हाउस छिन्दवाडा पहुंचकर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम जन से भेंट करने के बाद शाम 6.30 बजे चौरई के लिए प्रस्थान करेंगे। आप शाम 7 बजे चौरई रेस्ट हाउस पहुंचकर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन से भेंट करने के बाद कु.रेहाना मंसूरी और कु. दीक्षा रघुवंशी के परिवारजनों से भेंट करेंगे । प्रभारी मंत्री श्री बिसेन शाम 7.30 बजे चौरई से प्रस्थान कर रात्रि 8 बजे सर्किट हाउस सिवनी पहुंचेंगे ।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री देवसिंह सैयाम की अनुशंसा पर 2 हितग्राहियों को 30 हजार रुपये की
अनुदान राशि स्वीकृत
प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री देवसिंह सैयाम की अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा जारी वित्तीय वर्ष में विधायक स्वेच्छानुदान निधि योजना के अन्तर्गत छिन्दवाड़ा के पर्वतसिंह कंगाली की दो बेटियों कुमारी पूजा कंगाली को उपचार हेतु 15 हजार रुपये तथा कुमारी प्रिया कंगाली को शिक्षा अध्ययन हेतु 15 हजार रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है ।
-----------------------
मुख्यमंत्री द्वारा स्वेच्छानुदान मद से जिले के 6 हितग्राहियों को
1.73 लाख रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के 6 हितग्राहियों को 1.73 लाख रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है । कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा संबंधित तहसीलदारों को स्वीकृत राशि पुनरावंटित कर अनुदानग्राहिताओं को राशि वितरित करने के निर्देश दिये गये है ।
कलेक्टर डॉ. शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के परासिया के श्री अमित कुमार पिता इंद्रकुमार जैन के उपचार के लिए संचालक हिन्दुजा नेशनल हॉस्पिटल एण्ड मेडिकल रिसर्च सेंटर मुम्बई को 25 हजार रुपये, छिन्दवाड़ा के श्री महेश पिता श्यामलाल श्रीवास्तव के उपचार के लिए संचालक सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय (ट्रस्ट) भोपाल को 8 हजार रुपये, ग्राम मांगुरली के श्री कृष्णा मोहोड की पत्नी श्रीमती शकुंतला के उपचार के लिए संचालक चिमथानवाला आर्थोपेडिक हास्पिटल नागपुर को एक लाख रुपये, ग्राम ब्रााम्हणपिपला के श्री माधवराव ठाकरे के उपचार के लिए होप मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर नागपुर को 25 हजार रुपये, ग्राम राजेगांव की श्रीमती कल्पना पति स्व.श्री राजेश निनावे को पति और पुत्र की दुर्घटना में मृत्यु होने एवं पुत्र के घायल होने पर उपचार के लिए 10 हजार रुपये तथा ग्राम दमुआ की श्रीमती बुलिया बाई पति श्री जगमन को पुत्र की नदी में डूबकर मृत्यु होने पर 5 हजार रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है ।

लापरवाही एवं कार्यस्थल पर अनुपस्थित होने पर
अधिकारियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही
अधिकारियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री बी.सी.पांडे द्वारा 6 अगस्त को मोहखेड विकासखंड के अन्तर्गत संचालित विभागीय छात्रावास एवं आश्रमों का निरीक्षण करने पर आदिवासी बालक छात्रावास मैनीखापा में उचित व्यवस्था नहीं पाई गई । छात्रावास अधीक्षक द्वारा छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण नहीं कराये जाने, भोजन व्यवस्था ठीक नहीं होने, निर्धारित मुख्यालय पर निवास नहीं करने एवं छात्रावास में साफ-सफाई ठीक नहीं पाये जाने पर अधीक्षक/सहायक शिक्षक आदिवासी बालक छात्रावास मैनीखापा श्री एम.एल.पाटिल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया ।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री पांडे ने सभी छात्रावास एवं आश्रम अधीक्षकों को निर्देशित किया कि वे मुख्यालय पर निवास करना सुनिश्चित करें, प्रतिमाह बच्चों का नियमित रुप से स्वास्थ्य परीक्षण करवायें और बीमार छात्रों का इलाज विद्यार्थी कल्याण मद की राशि से करायें तथा छात्र-छात्राओं को नाश्ता एवं भोजन समय पर एवं सुरुचिपूर्ण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने आदिवासी बालक आश्रम हीरावाडी के निरीक्षण के दौरान आश्रम अधीक्षक के अनियमित रुप से अनुपस्थित रहने के फलस्वरुप उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया ।

दो निर्माण कार्यो के लिए 1.20 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदाय
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत विधानसभा क्षेत्र छिन्दवाड़ा के विधायक श्री दीपक सक्सेना की अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा छिन्दवाडा के सत्कार तिराहा के पास चबूतरा निर्माण हेतु एक लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर 60 हजार रुपये की राशि आवंटित की गई है। साथ ही बडा इमामबाडा में गेट निर्माण कार्य के लिए 20 हजार रुपये की राशि स्वीकृत कर आवंटन प्रदाय कर दिया गया है । उन्होंने क्रियान्वयन एजेंसी को माह मार्च तक निर्माण कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं ।
-----------------------
जिले में अभी तक 640.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
जिले में अभी तक 640.9 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है,जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 604.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गर्ई थी। जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रात: 8 बजे तक 17.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विकासखंड छिन्दवाड़ा में 23.6 मि.मी., तामिया में 55, अमरवाड़ा में 16, चौरई में 39, हर्रई में 18.2, पांढुर्ना में 6.4, परासिया में 23 और जुन्नारदेव में 10.6 मि.मी. वर्षा शामिल है।
अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा बताया गया कि जिले में 8 अगस्त तक 640.9 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विकासखंड छिन्दवाड़ा में 620.4 मि.मी., मोहखेड में 553.4, तामिया में 818.9, अमरवाडा में 1088.8, चौरई में 544, हर्रई में 625.4, सौंसर में 538.4, पांढुर्ना में 570, बिछुआ में 397.4, परासिया में 654 और जुन्नारदेव में 673.4 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई है।

प्रभारी मंत्री श्री बिसेन का 14 एवं
15 अगस्त का भ्रमण कार्यक्रम
प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सहकारिता एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन 14 एवं 15 अगस्त को जिले के भ्रमण पर आयेंगे ।
जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसेन 14 अगस्त को दोपहर 1.30 बजे सिवनी से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे छिन्दवाड़ा पहुंचेंगे तथा छोटी बाजार में आयोजित सार्वजनिक भुजलिया उत्सव में शामिल होंगे । आप दोपहर 2.30 बजे कलेक्ट्रेट सभा गृह में जिला योजना समिति की बैठक लेंगे । आप शाम 4 बजे से विभिन्न लोगों से भेंट के क्रम में श्री सत्येन्द्र भूषण संभागीय संगठन मंत्री के निवास तथा पूर्व मंत्री श्री चौधरी चन्द्रभान सिंह के निवास पर भेंट करेंगे । तत्पश्चात आप अमर शहीद अमित ठेंगे के परिवारजन से भेंट करने के बाद श्रीमती मीना राय के परिवार जन, चंदनगांव में पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष स्व. श्री सुरेश पाल के परिवारजन, श्री बंटी साहू के परिवारजन से भेंट के बाद श्री शक्रवार और संघ परिवार से भेंट करेंगे तथा छिन्दवाडा भाजपा कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। आप रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे ।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री बिसेन स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को प्रात: 7 बजे स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों, सेना के शहीदों, महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं जिला भाजपा द्वारा निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होंगे । आप प्रात: 8.50 बजे सर्किट हाउस से पुलिस परेड ग्राउण्ड के लिए प्रस्थान करेंगे । आप प्रात: 9 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में आयाजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण, परेड की सलामी एवं विविध कार्यक्रमों में भाग लेंगे । आप प्रात: 10.30 बजे जिलाध्यक्ष द्वारा आयोजित ‘हाई टी’ में शामिल होंगे तथा प्रात: 11.30 बजे सर्किट हाउस परिसर में वृक्षारोपण करेंगे । प्रभारी मंत्री श्री बिसेन दोपहर 12 बजे जिला जेल में कैदियों एवं जिला चिकित्सालय में मरीजों से भेंट कर फल एवं मिष्ठान्न वितरित करेंगे । आप दोपहर 2 बजे छिन्दवाडा से प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे परासिया पहुंचेंगे तथा मध्यान्ह भोजन में शामिल होंगे । आप बारंगा हायर सेकेण्डरी स्कूल के कार्यक्रम तथा विधायक श्री ताराचंद बावरिया एवं कलेक्टर द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे । श्री बिसेन रात्रि 8 बजे परासिया से प्रस्थान कर रात्रि 9 बजे तामिया रेस्ट हाउस पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे। आप 16 अगस्त को प्रात: 6 बजे कार द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

No comments:
Post a Comment