जिला जन सम्पर्क कार्यालय छिन्दवाडा(म.प्र.)
समाचार
समाचार
भुजलिया त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया जायेगा
शांति समिति की बैठक सम्पन्न
जिले में भुजलिया त्यौहार हर्षोल्लास, उमंग और बेहतर तरीके से मनाया जायेगा । इसके लिये कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष, अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री अनुराग सक्सेना एवं श्रीमती शुचिस्मिता सक्सेना, जिला, पुलिस और नगरपालिका प्रशासन के अधिकारी, पार्षदगण, पत्रकार एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे । इस बैठक में सड़कों के गड्ढे भरने एवं यातायात व्यवस्था ठीक रखने के निर्देश दिए गए । सभी सदस्यों की सहमति से भुजलिया उत्सव का जुलूस सांय 4 बजे के स्थान पर इस बार दोपहर 2 बजे प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। इसी के साथ साफ-सफाई, उचित प्रकाश व्यवस्था तथा पुलिस बल में पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस की तैनाती के सुझाव पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई । जुलूस का मार्ग पूर्ववत ही रहेगा । विसर्जन स्थल बड़ा तालाब पर मंच व्यवस्था एवं बेरीकेटिंग व्यवस्था के संबंध में संबंधित अधिकारियों को समुचित निर्देश दिये गये। बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा भुजलिया पर्व के दौरान आयोजन स्थल एवं जुलूस मार्ग की साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं के विषय पर विस्तृत चर्चा करते हुये संबंधित विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिये गये ।
--------------------
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री बिसेन का भ्रमण कार्यक्रम
प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सहकारिता एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन 10 अगस्त को दोपहर 3 बजे कार द्वारा बैतूल से प्रस्थान कर मुलताई-पांढुर्ना-सौंसर होते हुये शाम 6.30 बजे छिन्दवाड़ा सर्किट हाउस पहुंचेंगे तथा भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन से भेंट करेंगे । आप रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे । श्री बिसेन 11 अगस्त को प्रात: 8 बजे कार द्वारा छिन्दवाड़ा से प्रस्थान कर प्रात: 8.30 बजे चौरई रेस्ट हाउस पहुंचेंगे तथा भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन से भेंट करने के बाद प्रात: 9 बजे चौरई से सिवनी के लिए प्रस्थान करेंगे ।
------------------------
जिले में अभी तक 606.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
जिले में अभी तक 606.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है,जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 561.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गर्ई थी। जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रात: 8 बजे तक 10.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विकासखंड छिन्दवाड़ा में 2.4 मि.मी., मोहखेड में 6.2, तामिया में 51, चौरई में एक, हर्रई में 4.8,सौंसर में 2, पांढुर्ना में 7.2, बिछुआ में 8.3, परासिया में 8.2 और जुन्नारदेव में 22 मि.मी. वर्षा शामिल है।
अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा बताया गया कि जिले में 6 अगस्त तक 606.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विकासखंड छिन्दवाड़ा में 587.2 मि.मी., मोहखेड में 549, तामिया में 701.9, अमरवाडा में 1068.6, चौरई में 499.8. हर्रई में 592, सौंसर में 538.4, पांढुर्ना में 563.6, बिछुआ में 394.4, परासिया में 565 और जुन्नारदेव में 640.4 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा बताया गया कि जिले में 6 अगस्त तक 606.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विकासखंड छिन्दवाड़ा में 587.2 मि.मी., मोहखेड में 549, तामिया में 701.9, अमरवाडा में 1068.6, चौरई में 499.8. हर्रई में 592, सौंसर में 538.4, पांढुर्ना में 563.6, बिछुआ में 394.4, परासिया में 565 और जुन्नारदेव में 640.4 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई है।
------------------------
स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ की अनुशंसा पर
15 हितग्राहियों को 1.11 लाख रूपये की अनुदान राशि स्वीकृत
15 हितग्राहियों को 1.11 लाख रूपये की अनुदान राशि स्वीकृत
प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री एवं जिले के विधानसभा क्षेत्र सौंसर के विधायक श्री नानाभाऊ मोहोड की अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा जारी वित्तीय वर्ष में विधायक स्वेच्छानुदान निधि योजना के अंतर्गत जिले की बिछुआ और चौरई तहसील के 15 हितग्राहियों को 1.11 लाख रूपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। यह अनुदान राशि आर्थिक सहायता, चिकित्सा और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिये स्वीकृत की गई है ।
------------------------
एक निर्माण कार्य के लिये एक
लाख रूपये की स्वीकृति प्रदाय
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत जिले के विधानसभा क्षेत्र परासिया के विधायक श्री ताराचंद बावरिया की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा जारी वित्तीय वर्ष में जिले के परासिया विकासखण्ड की ग्राम पंचायत खमराजेठू में सेन महाराज मंदिर के पास रंगमंच निर्माण कार्य के लिये एक लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुये प्रथम किश्त के रूप में 60 हजार रुपये का आवंटन क्रियान्वयन एजेंसी को प्रदाय किया गया है । इस निर्माण कार्य को मार्च माह तक पूर्ण करने के निर्देश क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत परासिया को दिये गये है ।
------------------------
3 निर्माण कार्यो के लिये 3.50 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदाय
सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत जिले के सांसद श्री कमलनाथ की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा जारी वित्तीय वर्ष में जिले के नगरीय निकाय अमरवाड़ा में 3 निर्माण कार्यो के लिये 3.50 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुये प्रथम किश्त के रूप में 1.75 लाख रूपये का आवंटन प्रदाय किया गया है । इन निर्माण कार्यो को दिसंबर माह तक पूर्ण करने के निर्देश क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमरवाड़ा को दिये गये है ।
कलेक्टर ने बताया कि जिले के नगरीय क्षेत्र अमरवाड़ा में मोक्षधाम में शोक सभा गृह निर्माण कार्य के लिये एक लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति और 50 हजार रूपये का आवंटन, वार्ड क्रमांक 9 मेंे सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिये 1.50 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति और 75 हजार रूपये का आवंटन तथा वार्ड क्रमांक 5 में सी.सी.रोड निर्माण कार्य के लिये एक लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति और 50 हजार रूपये का आवंटन प्रदाय किया गया है ।
कलेक्टर ने बताया कि जिले के नगरीय क्षेत्र अमरवाड़ा में मोक्षधाम में शोक सभा गृह निर्माण कार्य के लिये एक लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति और 50 हजार रूपये का आवंटन, वार्ड क्रमांक 9 मेंे सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिये 1.50 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति और 75 हजार रूपये का आवंटन तथा वार्ड क्रमांक 5 में सी.सी.रोड निर्माण कार्य के लिये एक लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति और 50 हजार रूपये का आवंटन प्रदाय किया गया है ।
------------------------
11 हितग्राहियों को 36 हजार रूपये की अनुदान राशि स्वीकृत
. विधायक स्वेच्छानुदान निधि योजना के अंतर्गत जारी वित्तीय वर्ष में कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा जिले के विधानसभा क्ष्ोत्र परासिया के विधायक श्री ताराचंद बावरिया की अनुशंसा पर विकासखण्ड परासिया के 8 हितग्राहियों को 23 हजार रूपये तथा विधानसभा क्षेत्र छिन्दवाड़ा के विधायक श्री दीपक सक्सेना की अनुशंसा पर विकासखण्ड छिन्दवाड़ा के 3 हितग्राहियों को 13 हजार रूपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है । यह अनुदान राशि आर्थिक सहायता और चिकित्सा के लिये स्वीकृत की गई है ।
No comments:
Post a Comment