4 Aug 2011

समाचार 4 Augest 2011


जिला जनसंपर्क कार्यालय छिन्दवाड़ा,म.प्र.
समाचार

जिला विकेन्द्रीकरण योजना के अंतर्गत जिला और जनपद/ नगरीय निकाय स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 5 अगस्त को

                जिला विकेन्द्रीकरण योजना के अंतर्गत जिले की वर्ष 2012-2013 की कार्ययोजना बनाने के लिये कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा जनपद और नगरीय निकाय स्तर पर तकनीकी सहायता दल का गठन किया गया है  तथा इस दल के चिन्हित सदस्यों को आगामी 10 अगस्त से 26 अगस्त तक जनपद पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण देने के लिये आगामी 5 अगस्त को प्रात: 11 से शाम 4.30 बजे तक स्थानीय कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला और जनपद/नगरीय निकाय स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है । साथ ही जिला स्तरीय नियंत्रक अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है जो सभी प्रशिक्षण कार्यो को सुचारू रूप से सम्पन्न करायेंगे । जिला विकेन्द्रीकरण योजना के क्रियान्वयन और नियोजन प्रक्रिया का विस्तृत प्रशिक्षण लेने वाले जिला एवं जनपद और नगरीय निकाय स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स तकनीकी सहायता दल के चिन्हित सदस्यों को निर्धारित तिथियों पर आयोजित विकासखण्डों में जनपद/नगरीय निकाय/ग्राम पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण देंगे ।
            कलेक्टर डॉ. शर्मा ने बताया कि विकासखण्ड बिछुआ के लिये कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री आर.पी.साहू, जनपद पंचायत और नगरपालिका छिन्दवाड़ा के लिये उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ. एन. एस. ठाकुर, जनपद पंचायत और नगरपालिका सौंसर एवं नगरीय निकाय मोहगांव, लोधीखेड़ा और पिपलानारायणवार के लिये कार्यपालन यंत्री  लोक निर्माण विभाग श्री एस.सी.वर्मा, जनपद पंचायत और नगरपालिका पांढुर्णा  के लिये उप संचालक कृषि श्री जे.उस. गुजैर, जनपद पंचायत और नगरपालिका चौरई के लिये जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी.आर.कोषे , जनपद पंचायत और नगरपालिका अमरवाड़ा के लिये कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री एस.एन.वैद्य , जनपद पंचायत और नगरपालिका हर्रई के लिये सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री बृजेशचंद्र पाण्डेय, जनपद पंचायत और नगरपालिका परासिया एवं नगरीय निकाय बड़कुही, डोंगर परासिया, चांदामेटा बुटरिया और न्यूटन चिखली में वनमंडलाधिकारी पूर्व वनमंडल श्री अशोक कुमार, जनपद पंचायत और नगरपालिका जुन्नारदेव एवं नगरीय निकाय दमुआ के लिये जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जिला पंचायत श्री व्ही.पी. शुक्ला, जनपद पंचायत तामिया के लिये उप संचालक मत्स्य विभाग श्री रवि गजभिये तथा जनपद पंचायत मोहखेंड के लिये कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री पी.एन. गौर को जिला स्तरीय नियंत्रक अधिकारी नियुक्त किया गया है ।
           इसी प्रकार जनपद पंचायत बिछुआ में उप प्रबंध संचालक जिला लघु वनोपज यूनियन पूर्व वनमंडल श्री ए.के. हनवते और सहायक सांख्यिकी अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना श्री आर.के. सिंह को जिला स्तरीय एवं विकास विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत श्री जी.पी.राउत और पंचायत एवं समाज शिक्षा संगठक श्री आर.के. घोरसे को जनपद स्तरीय , जनपद पंचायत और नगरपालिका छिन्दवाड़ा में ग्रामीण उद्यान विकास अधिकारी श्री एस.आर.चौकसे और सहायक ग्रेड-3 उद्यान विभाग श्री टी.आर. विरूलकर को जिला स्तरीय एवं विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक श्री पी.आर. त्रिपाठी और विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री लक्ष्मण तुरनकर के जनपद /नगरीय निकाय स्तरीय, जनपद पंचायत और नगरपालिका सौंसर एवं नगरीय निकाय मोहगांव, लोधीखेड़ा और पिपलानारायणवार में वरिष्ठ सहायक निरीक्षक (योजना) सहकारिता श्री एस.एस.मरावी और सहायक निरीक्षक हाथकरघा श्री अशोक पखाले को जिला स्तरीय एवं बी.आर.सी. श्री रामराव सेडाम, व्याख्याता शासकीय कन्या महाविद्यालय श्री ए.एम. पाटिल, व्याख्याता शासकीय डी.के.एम. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्री यू.एस. पोस्ते, व्याख्याता शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्री सुरेश गाडगे और उपयंत्री नगर पंचायत श्री दिवाकर चेडगे को जनपद/नगरीय निकाय स्तरीय , जनपद पंचायत और नगरपालिका पांढुर्णा में सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी डॉ. अजय कौशल और अनुविभागीय कृषि अधिकारी डॉ. जे.के. यदुवंशी को जिला स्तरीय एवं ए.पी.ओ. जनपद पंचायत श्री ओ.पी. उसरेठे और उपयंत्री नगरपालिका श्री अरूण कुमार कोल्हे को जनपद/नगरीय निकाय स्तरीय, जनपद पंचायत और नगरपालिका चौरई में सहायक प्रबंध उद्योग श्री एस.जी. कलसुले और सहायक प्रबंधक उद्योग श्री एस.एम. बागड़ेदव को जिला स्तरीय एवं परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री हेमन्त छेकर और उपयंत्री नगरपालिक श्री आर.के. डेहरिया को जनपद/नगरीय निकाय स्तरीय, जनपद पंचायत और नगरपालिका अमरवाड़ा में सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री संजय कुमरे और उपयंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री के.सी. जैन को जिला स्तरीय एवं अतिरिक्त मुख्य मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती सुचित्रा शेंडे और उपयंत्री नगरपालिका श्री एस.के.गुप्ता को जनपद/नगरीय निकाय स्तरीय ,जनपद पंचायत और नगरपालिका हर्रई में सहायक संचालक आदिवासी विकास श्री सी.के. शर्मा और सहायक सांख्यिकी अधिकारी आदिवासी विकास श्री जे.आर. बघेल को जिला स्तरीय एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री प्रकाश कलम्बे  और पर्यवेक्षक महिला एवं बाल विकास सुश्री परवीन खान को जनपद/नगरीय निकाय स्तरीय, जनपद पंचायत और नगरपालिका परासिया एवं नगरीय निकाय बड़कुही, चांदामेटा बुटरिया और न्यूटन चिखली में वन क्षेत्रपाल श्री सुरेन्द्र चांद और पंचायत समन्वयक अधिकारी जनपद पंचायत श्री दिलीप नुन्हारिया को जिला स्तरीय एवं सहायक लेखाधिकारी जनपद पंचायत श्री आर.के.भट्ट, उपयंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री ए. पी. वर्मा, उपयंत्री नगर पंचायत श्री विनय कुमार शुक्ला और उपयंत्री नगर पंचायत श्री देवेन्द्र कुमार डेहरिया को जनपद/ नगरीय निकाय स्तरीय, जनपद पंचायत और नगरपालिका  जुन्नारदेव एवं नगरपालिका दमुआ में ग्रामोद्योग विस्तार अधिकारी श्री एस.एस. पटेल और सहायक ग्रेड-2 सहकारिता श्री एस.के. निमजे को जिला स्तरीय एवं सहायक विकास विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत श्री ए.एस. चौरिया, उपयंत्री नगरपालिका श्री एम.एल. स्वर्णकार और सहायक ग्रेड-2 नगरपालिका श्री मुकेश चारैसिया को जनपद/नगरीय निकाय स्तरीय ,जनपद पंचायत तामिया में अतिरिक्त सहायक तकनीकी अधिकारी ऊर्जा विकास निगम श्री सुनील गहुखेडकर और सहायक निरीक्षक सहकारिता श्री आर.के. काम्बले को जिला स्तरीय एवं पंचायत एवं समाज शिक्षा संगठक श्री डी.एस. भलावी और प्रबंधक एन.आर.ई.जी.एस. जनपद पंचायत श्री सिद्वार्थ डोंगरी को जनपद स्तरीय तथा जनपद पंचायत मोहखेड में सहयक निरीक्षक सहकारिता श्री एन.के. बांझल और बी.आर.सी. श्री य.ूसी. बंजारे को जिला स्तरीय एवं सहायक विकास विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत श्री पी.के. अारिया और पंचायत समन्वयक अधिकारी श्री नरेन्द्र बट्टी को जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त किया गया है ।
           कलेक्टर ने बताया कि 5 अगस्त को आयोजित मास्टर ट्रेनर्स के क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रात: 11 से शाम 4.30 बजे तक पांच सत्रों में  प्रशिक्षण दिया जायेगा । प्रथम सत्र में स्वागत, परिचय, कार्यक्रम का उद्देश्य और रूपरेखा, द्वितीय सत्र में समेकित जिला योजना का परिचय और इस योजना हेतु तकनीकी समूहों का महत्व और भूमिका, तृतीय सत्र में समेकित जिला योजना हेतु सामुदायिक अभिप्रेरणा, परिचय, उद्देश्य ,प्रक्रिया और तकनीक, चौथे सत्र में जिला योजना में सूक्ष्म स्तरीय नियोजन, योजना विकास और परियोजना निर्माण एवं पांचवे सत्र में योजना निर्माण के दौरान निगरानी और देखभाल एवं सामाजिक समावेश संबंधी प्रशिक्षण दिया जायेगा । उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय नियंत्रक अधिकारियों के मार्गदर्शन में विकासखण्ड स्तर पर जिला स्तरीय और जनपद/नगरीय निकाय स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स विकासखण्ड मुख्यालय बिछुआ में 10 अगस्त, छिन्दवाड़ा में 11 अगस्त, सौंसर में 12 अगस्त, पांढ़र्णा में 16 अगस्त, चौंरई में 17 अगस्त, अमरवाड़ा में 18 अगस्त, हर्रई में 19 अगस्त, परासिया में 23 अगस्त, जुन्नारदेव में 24 अगस्त, तामिया में 25 अगस्त और मोहखेड में 26 अगस्त को जनपद /नगरीय निकाय और ग्राम पंचायत स्तरीय तकनीकी सहायता दल के सदस्यों को प्रशिक्षण  देंगे ।
          उन्होने बताया कि जनपद पंचायत स्तर पर गठित 11 तकनीकी सहायता समूह में संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को समन्वयक बनाते हुये इस दल में ए.पी.ओ.एन.आर.ई.जी.एस.,वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, विकासख्राण्ड अकादमिक समन्वयक, अनुविभागीय अधिकारी/ सहायक यंत्री /उपयंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवायें, पशु चिकित्सा सेवायें विस्तार अधिकारी, सहायक विकास विस्तार अधिकारी, पर्यवेक्षेक/ परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास ,अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी, उपयंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी , एम.पी.डब्ल्यू. , ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ,अतिरिक्त र्काक्रम अधिकारी जनपद पंचायत आदि को शामिल किया गया है । इसी प्रकार नगरीय  निकाय स्तर पर गठित 15 तकनीकी सहायता समूह में संबंधित मुख्य नगरपालिका अधिकारी को समन्वयक बनाते हुये इस दल में चिकित्सा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक शिक्षा, राजस्व निरीक्षक, उपयंत्री बिद्युत, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और नगरपालिका/ नगर पंचायत , सहायक कनिष्ठ यंत्री विद्युत ,परियोजना अधिकारी/ पर्यवेक्षक महिला एवं बाल विकास, क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा ,खंड कार्यक्रम प्रबंधक स्वास्थ्य , ए.एन.एम.,सफाई दरोगा/ निम्न श्रेणी लिपिक स्वच्छता, पर्यवेक्षक /वार्ड दरोगा/सहायक ग्रेड-2 नगरपालिका/ नगर पंचायत, सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी आदि को शामिल किया गया है । यह तकनीकी सहायता समूह विकेन्द्रीकृत नियोजन प्रक्रिया के अंतर्गत होने वाले उन्मुखीकरण प्रशिक्षण, डाटा वेरीफिकेशन , विभागीय प्लान तैयार करने और करवाने में सहयोग प्रदान करेगा ।
----------------------
दो  निर्माण कार्यो के लिये 4.40 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदाय

              विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री एवं विधानसभा क्षेत्र सौंसर के विधायक श्री नानाभाऊ मोहोड की अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा जिले की नगरपालिका सौंसर के वार्ड क्रमांक 13 में सामुदायिक हाल निर्माण कार्य के लिये 3.50 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करनते हुये प्रथम किश्त के रूप में 2 लाख रूपये का आवंटन तथा नगर पंचायत लोघीखेडा के वार्ड क्रमांक 7 और 12 में पाईप लाईन विस्तार के लिये 90 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुये प्रथम किश्त के रूप में 50 हजार रूपये का आवंटन क्रियान्वयन एजेंसियों  मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका सौंसर और लोधीखेड़ा को मार्च माह तक इन निर्माण कार्यो को पूर्ण करने के निर्देश दिये गये है ।
---------------------
स्वतंत्रता दिवस समारोह में न रहें कोई कमी

           स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को सम्पूर्ण तैयारी के साथ उल्लास सहित परम्परागत तरीके से मनाया जाएगा । अग्रेसित ध्येय को पूरा करने हेतु जिलाध्यक्ष कार्यालय  के सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई इस अवसर पर अपर कलेक्टर डा. श्रीनिवास शर्मा , पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष, संयुक्त कलेक्टर श्री अनुराग सक्सेना एवं श्रीमती शुचिस्मिता सक्सेना सहित जिला विभाग प्रमुख , जिला पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा संबंधित शालाओं के प्राचार्य उपस्थित थे ।
           अपर कलेक्टर डॉ. श्री निवास शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त संबंधी बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुये कहा कि शासन के निर्देशानुसार झंडावदन प्रात: 7.30 बजे  किया जाएगा । बैठक में कहा गया कि शिक्षण संस्थाएं सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुलिस प्रशासन परेड आदि की व्यवस्था उचित तरीके से करे। राष्ट्र गान के साथ म.प्र. गान भी गाया जाएगा राष्ट्रीय त्यौहार में सिर्फ देश भक्ति के गीत ही बजाये जाये । कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं परेड की रिहर्सल समय पर अनिवार्य रूप से की जाए । पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष ने कहा कि सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम बारिश को ध्यान में रखकर तैयार किये जाए ।
        जिला मुख्यालयों पर फ्रीडम रन का आयोजन दिनांक 12 अगस्त 2011 को किया जाएगा । जिला मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थानीय पुलिस ग्राउण्ड पर आयोजित किया जाएगा ।  विभिन्न विभागों को कार्यक्रम संबंधी व्यवस्था समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए ।
--------------------
जिले में अभी तक 589.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

                 जिले में अभी तक 589.5 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है,जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 553.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गर्ई थी। जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रात: 8 बजे तक 21.7 मि.मी. औसत, वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विकासखंड छिन्दवाड़ा में 15 मि.मी., मोहखेड में 23.2,तामिया में 31, अमरवाड़ा में 17.4,  चौरई में 31.4, हर्रई में 7.4, सौंसर में 4.7, पांढुर्ना में 23.2, बिछुआ में 4, परासिया में 10 और जुन्नारदेव में 30 मि.मी. वर्षा शामिल है।
                अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा बताया गया कि जिले में 4 अगस्त तक 589.5 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विकासखंड छिन्दवाड़ा में 585 मि.मी.,मोहखेड में 542.5, तामिया में 631.9, अमरवाडा में 1068.6, चौरई में 497. हर्रई में 587.2, सौंसर में 529.4, पांढुर्ना में 520, बिछुआ में 379.9, परासिया में 556.8 और जुन्नारदेव में 617.6 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई है।
---------------------

महाकौशल विकास प्राधिकरण के
पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया

             महाकौशल विकास प्राधिकरण के पदाधिकारियों ने आज प्रात: 11 बजे अपना पदभार आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में ग्रहण किया ।  इस अवसर पर प्रदेश के पशु पालन, मत्स्य पालन मंत्री अजय विश्नोई, विधायक हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, विधायक शरद जैन, विधायक प्रतिभा सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष भारत सिंह यादव, पूर्व उपाध्यक्ष शशिकांत शुक्ला विशेष रूप से मौजूद थे ।
 इस अवसर पर महाकौशल विकास प्राधिकरण के नामांकित पदाधिकारियों में  अध्यक्ष नरेश दिवाकर, उपाध्यक्ष शेष राव यादव एवं जयसिंह मरावी, सदस्यगण-नवनीत माहेश्वरी, सत्यव्रत त्रिपाठी, शिव जायसवाल, सुखराम पटैल, आरती शुक्ला, पंडित धुर्वे और आदर्श शर्मा ने पदभार ग्रहण किया ।  सी.ई.ओ. जे.के. जैन ने पदभार पत्रों पर सभी से औपचारिक कार्यवाही पूर्ण कराई ।
                इस अवसर पर प्रदेश के पशुपालन, मछली पालन मंत्री अजय विश्नोई ने कहा महाकौशल विकास प्राधिकरण की स्थापना व उद्देश्य से सभी अवगत हैं ।  उन्होंने कहा महाकौशल विकास प्राधिकरण निर्माण एजेंसी नहीं है । श्री विश्नोई ने कहा महाकौशल के आर्थिक पिछड़ेपन को दूर करने प्रदेश और केन्द्र सरकार का ध्यान आकृष्ट कर इसका समग्र विकास सुनिश्चित करना है ।  उन्होंने पंडित दीनदयाल के अंत्योदय की चर्चा करते हुए कहा महाकौशल क्षेत्र के आदिवासी क्षेत्रों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना और इन क्षेत्रों के लोगों को पिछड़ेपन से कैसे बाहर निकाला जाये । उन्होंने कहा इन क्षेत्रों में अधिकांश लोगों के पास  सिंचाई के साधन नहीं है और खेती कर रहे हैं ।  महाकौशल प्राधिकरण को पिछड़ेपन को दूर करने कार्य करना होगा ।  श्री विश्नोई ने सफलता के लिए शुभकामनाएं दी ।
               इसके पूर्व महाकौशल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेश दिवाकर ने कहा सरकार की मंशा महाकौशल का सर्वांगीण विकास हो ।  हम प्रदेश सरकार की मंशानुरूप कार्य अंजाम देंगे ।  उन्होंने कहा प्रदेश सरकार के स्वर्णिम मध्य प्रदेश की कल्पना में महाकौशल विकास प्राधिकरण अग्रणी भूमिका निभायेगा ।
             इस अवसर पर डॉ. विनोद मिश्रा, विनोद गोंटिया, आशीष दुबे, दीपांकर बनर्जी, रीना गुजराल, राजेन्द्र चौधरी, राजेन्द्र पाठक, संजय साहू, सुरेन्द्र परिहार, कमल ग्रोवर, कमलेश नायक, आशीष साहू, नरेश पाठक, भूपेन्द्र सिंह, विनायक परिहार, हेमराज ममार, प्रफुल्ल मिश्रा, शारदा प्रसाद दुबे, भोजराज सिंह, बाल गोविंद तिवारी, चक्रेश जैन, आनंद बर्नाड, कमल ग्रोवर, विद्यासागर दुबे, रत्नेश पटेल, नरेश पाठक, सुशील शर्मा, रजनीश जैन, संदीप शुक्ला, राजेश द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे । कार्यक्रम का संचालन आशीष दुबे एवं आभार प्रदर्शन संजय साहू ने किया ।


No comments:

Post a Comment