जिला जनसंपर्क कार्यालय छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार
समाचार
जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न
जिला स्तरीय रोगी कल्याण समिति की बैठक कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सिविल सर्जन कक्ष में सम्पन्न हुई । इस अवसर पर नगरपालिका परिषद छिन्दवाड़ा के अध्यक्ष श्री कन्हईराम रघुवंशी ,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चौहान, सिविल सर्जन डॉ. पी.के. श्रीवास्तव ,समिति के अशासकीय सदस्य एवं पत्रकार आर.एस.वर्मा धर्मेन्द्र जयसवाल तथा जिला विभाग प्रमुख उपस्थित थे ।
सिविल सर्जन डॉ. पी.के. श्रीवास्तव ने जिला रोगी कल्याण समिति के आय व्यय की जानकारी दी आपने बताया की समिति की अप्रैल से जुलाई तक की आय 27 लाख 88 हजार 777 रूपये एवं विभिन्न मदों में 18 लाख 71 हजार 439 रूपये व्यय किए गए। बैठक में समिति की दुकानों का किराया नोटिस देने बावजूद नहीं देने वाले दुकानदारों का आवंटन निरस्त किये जाने की कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा दिए गए। गुरैया नाके से पेयजल हेतु पाईप लाईन यथाशीघ्र डालने के निर्देश अध्यक्ष द्वारा दिए गए। मरीजों के चादर एवं कपड़ो की धुलाई हेतु धोबियों की कमी के कारण तथा कपड़ों की स्तरीय धुलाई हेतु लाउण्ड्री के स्थापना का प्रस्ताव रखा गया जिसको स्टीमेट बनाकर अगली बैठक में पुन: प्रस्तावित करने के निर्देश अध्यक्ष द्वारा समिति के सदस्यों के बहुमत के बाद दिए गए । आई.सी.यू. भवन के सामने मरीजों के परिवार जनों के लिये वेटिंग हॉल बनाने पर समिति के सदस्य सहित अध्यक्ष महोदय ने सहमति प्रदान की । जिला चिकित्सालय में उपयोग में आने वाले कम्प्यूटर्स के रखरखाव पर भी अध्यक्ष ने सहमति जाहिर की । साथ ही दुकानों के नामांतरण हेतु भी समिति सदस्यों सहित अध्यक्ष ने सहमति जाहिर की । वाहनों की पार्किंग व्यवस्था हेतु अध्यक्ष द्वारा लोक स्वस्थ्य यांत्रिकी विभाग का एस्टीमेट तैयार कर कार्य करने के निर्देश दिए गए । मरीजों को भोजन वितरण हेतु ट्रॉली खरीदने, दो ठिलिया गाड़ी खरीदने, फर्श की मरम्मत करवाने के साथ ही जिला चिकित्सालय की पुताई एवं मरम्मत करवाने, पुरानी पाईप लाईन को ठीक करवाने, जिला चिकित्सालय के गेट नम्बर 3 पर चाय ठेले के अतिक्रमण को हटवाने, मरीजों के परिजनों को प्याऊ से पानी पिलाने के लिये 2 व्यक्तियों को कार्य पर रखने, सुरक्षा गार्ड का मानदेय बढ़ाने तथा किडनी प्रत्यारोपण वाले मरीजों की प्रतिमाह मंहगी दवाईयों का खर्च मुख्यमंत्री सहायता कोष से करने पर समिति के सदस्यों सहित अध्यक्ष ने सहमति जताते हुए त्वरित कार्यवाही के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए ।

-----------------------
लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं इंदिरागांधी मातृत्व
सहयोग योजना का लाभ जन-जन तक पहुचें
सहयोग योजना का लाभ जन-जन तक पहुचें
लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं इंदिरागांधी मातृत्व सहयोग योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों को देने के लिये दिनांक 10.8.2011 से 20.8.2011 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा । इस समयवाधि में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा घर-घर सर्वे कर पात्र हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा । इस अभियान के तहत 20.08.2011 तक सभी पात्र हितग्राहियों के प्रकरण तैयार किये जाएंगें तथा इंदिरागांधी मातृत्व सहयोग योजना की सर्वेक्षण सूची तैयार कर शत-प्रतिशत खाते खुलवाए जाएंगें ।
------------------------
सुरक्षा जवानों के प्रशिक्षण के चयन हेतु
विकासखण्ड स्तर पर कैम्प का आयोजन
इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी के सौजन्य से भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली (एस.आई.एस.ग्रुप इंटरप्राइजेज) में सिक्यूरिटी गार्ड का एक माह का प्रशिक्षण दिया जाकर विभिन्न कम्पनियों में रोजगार दिलाया जायेगा । इसमें कोई सदस्य जो कि दसवी पास है तथा उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच है इस योजना के लिये पात्र हितग्राही है । इसमें सशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा । सुरक्षा गार्ड चयन के लिये कैम्प का आयोजन विकासखण्ड स्तर पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक जनपद पंचायत अमरवाड़ा में 8 अगस्त 2011 को, पांढुर्णा में 9 अगस्त, सौंसर में 10 अगस्त, चौरई में 11 अगस्त, जुन्नारदेव में 12 अगस्त, तामिया में 16 अगस्त, परासिया में 17 अगस्त, बिछुआ में 18 अगस्त, हर्रई में 19 अगस्त, मोहखेड में 20 अगस्त तथा छिन्दवाड़ा में 22 अगस्त 2011 को किया गया है । पात्र हितग्राही इन कैम्पों में भाग ले सकते है । विस्तृत जानकारी के लिये जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है ।
------------------------------
सुरक्षा जवानों के प्रशिक्षण के चयन हेतु
विकासखण्ड स्तर पर कैम्प का आयोजन
इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी के सौजन्य से भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली (एस.आई.एस.ग्रुप इंटरप्राइजेज) में सिक्यूरिटी गार्ड का एक माह का प्रशिक्षण दिया जाकर विभिन्न कम्पनियों में रोजगार दिलाया जायेगा । इसमें कोई सदस्य जो कि दसवी पास है तथा उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच है इस योजना के लिये पात्र हितग्राही है । इसमें सशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा ।
सुरक्षा गार्ड चयन के लिये कैम्प का आयोजन विकासखण्ड स्तर पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक जनपद पंचायत अमरवाड़ा में 8 अगस्त 2011 को, पांढुर्णा में 9 अगस्त, सौंसर में 10 अगस्त, चौरई में 11 अगस्त, जुन्नारदेव में 12 अगस्त, तामिया में 16 अगस्त, परासिया में 17 अगस्त, बिछुआ में 18 अगस्त, हर्रई में 19 अगस्त, मोहखेड में 20 अगस्त तथा छिन्दवाड़ा में 22 अगस्त 2011 को किया गया है । पात्र हितग्राही इन कैम्पों में भाग ले सकते है । विस्तृत जानकारी के लिये जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है ।
------------------------------
जिले में अभी तक 567.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
जिले में अभी तक 567.8 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है,जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 526.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गर्ई थी। जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रात: 8 बजे तक 13.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विकासखंड छिन्दवाड़ा में 13.6 मि.मी., मोहखेड में 3.5,तामिया में 30, अमरवाड़ा में 6.1, चौरई में 12.2, हर्रई में 3.8, पांढुर्ना में 9.4, बिछुआ में 60.1, परासिया में 13.2 और जुन्नारदेव में 0.6 मि.मी. वर्षा शामिल है।
अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा बताया गया कि जिले में 3 अगस्त तक 567.8 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विकासखंड छिन्दवाड़ा में 570 मि.मी.,मोहखेड में 519.6, तामिया में 600.9, अमरवाडा में 1051.2, चौरई में 465.6, हर्रई में 579.8, सौंसर में 482.4, पांंढुर्ना में 497.4, बिछुआ में 375.9, परासिया में 546.8 और जुन्नारदेव में 587.6 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई है।
-----------------------------
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में बैठक आज
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त की तैयारियों के संबंध में 4 अगस्त को दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई है । कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा सभी कार्यालय प्रमुख अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं ।
No comments:
Post a Comment